Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: निजीकरण के विरोध में रही बैंकों में हड़ताल, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स मुजफ्फरनगर के बैनर तले नई मन्डी कोतवाली के समीप पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्रित बैंककर्मियो ने भारत सरकार के संसद के वर्तमान सत्र मे बैंकिग अधिनियम संशोधन बिल 2021 प्रस्तुत करने तथा बैंको के निजीकरण करने की घोषणा के विरोध मे एकत्रित बैंक कर्मचारी/अधिकारियो ने दो दिवसीय राष्ट्रीय हडताल के अर्न्तगत विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यू.एफ.बी.यू,मुजफ्फरनगर के मीडिया प्रभारी कामरेड मुकेश भार्गव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि इसी series मे दो बार सरकार से भारतीय बैंक संघ के साथ वार्ता हो चुकी है परन्तु कोई नतीजा नही निकला। अतः बैंक कर्मचारी व अधिकारी अपने आन्दोलन के कार्यक्रम को आगे बढाते हुए दिनांक 16 व 17 दिसम्बर 2021 को हडताल पर जाने को विवश हैं।

इसी क्रम मे 15 दिसम्बर 2021 को सायं 05ः00 बजे जनपद में कार्यरत सभी बैंको के कर्मचारियो व अधिकारियों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के झण्डे तले पीएनबी नई मन्डी शाखा पर भारी संख्या मे एकत्रित होकर सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध मे एक विशाल प्रदर्शन किया।

सभा को सम्बोधित करते हुए कामरेड आर.पी.शर्मा अध्यक्ष,यू.पी. बैंक इम्पलाइज यूनियन,कामरेड अशोक शर्मा,मंत्री यू.पी.बैंक इम्पलाइज यूनियन व कामरेड गौरव किशोर,कामरेड अनुभव चौधरी, ऑफिसर एसोसिएशन ने बताया कि सरकार के अडियल रवैये के चलते बैंक कर्मी 16 व 17 दिसम्बर को हडताल करने को विवश है।

बैंको के निजीकरण से जनता को भारी नुकसान होगा,पी.एम.सी.बैंक,लक्ष्मी विलास बैंक,यस बैंक के बन्द होने पर जनता का धन उन्हे नही मिल पाया है। यदि सरकार राष्ट्रीयकृत बैंको को निजी हाथो मे सौंपती है तो आम जनता, रेहडी चालको व किसानो को बैंको से श्रृण मिना लगभग असम्भव हो जायेगा।

छात्रो की उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु बैंक रिन सहायता आदि नही मिल पायेगी।सभा को कामरेड राजीव जैन, तेजराज गुप्ता,, प्रदीप मलिक, मुकेश भार्गव, बी.के.सूर्यवंशी, रविन्द्र सिंह,डी.के.बंसल, आशीष भटनागर इलाहाबाद बैंक,नई मन्डी,यशवीर सिह, रचित संगल, अभिलाष सुधा, राजीव मलिक, शौकीन, दीपांकर, लक्ष्मण सिह, ऑफिसर एसो. के प्रभात कुमार, फतेह सिह,प्रदीप चौधरी, स्टेट बैंक से ईश्वर सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 4 =