समाचार (Muzaffarnagar News)
नागरिक जाम से परेशान
मुजफ्फरनगर। रेशू विहार रेलवे फाटक मे तकनीकि खराबी आने से वाहनो का लम्बा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रेशू विहार रेलवे फाटक पर जल्दबाजी के चक्कर मे ई-रिक्शा चालक ने फाटक मे टक्कर मार दी। जिससे फाटक मे तकनीकि खराबी आ गई। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे के तकनीकि कर्मचारियो ने तकनीकि खराबी को दूर किया तब कहीं जाकर जाम खुला व यातायात सुचारू हो पाया। इस दौरान पुलिस को यातायात व्यवस्था बनवाने मे काफी मशक्कत करनी पडी।
राजकीय अस्पताल का किया जिला जज ने उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। जिला बार एसोसिएशन के तत्वाधान में कचहरी परिसर मे राजकीय चिकित्सालय का आज विधिवत रूप से उदघाटन किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कचहरी परिसर मे शुरू की गई जनरल ओपीडी का उदघाटन जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी एवं जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे जिला जज विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए नितान्त आवश्यक थी। कार्यक्रम को जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला बार संघ महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र कुमार मलिक, सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव सतेन्द्र कुमार सहित जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन से जुडे समस्त अधिवक्तागण एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
डीएम को कराया क्षेत्र की समस्याओ से अवगत
मुजफ्फरनगर। रालोद नेता राजीव बालियान एडवोकेट ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओ के विषय मे जिलाधिकारी को अवगत कराया।
कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे वरिष्ठ रालोद नेता राजीव बालियान ने आज दोपहर के वक्त डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी से मुलाकात कर उन्हे क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान रालोद नेता राजीव बालियान ने जनहित मे कुछ सुझाव भी रखे।
युवक ने की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते घर मे सो रहे युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित निकटवर्ती ग्राम अलमासपुर निवासी युवक तुषार ने अज्ञात कारणो के चलते खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। युवक द्वारा की गई आत्महत्या एवं गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनो सहित पडौसी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। बताया जाता है कि युवक तुषार अपने घर मे अलग रहता था तथा जिस समय उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की उस वक्त उसके कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द था। इस घटना से परिजनो मे कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ नई मन्डी श्रीमति रूपाली राव व इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी बबलू सिंह वर्मा मय ुफोर्स के मौके पर पहुंचे। वहीं दूसरी और घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिंक टीम ने घटना का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
घायल को कराया भर्ती
पुलिस भर्ती परीक्षा देकर वापस लौटते समय हुए हादसा
खतौली। जानसठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सेदीपुर तिसंग निवासी प्रिंस पुत्र शिव कुमार मेरठ से पुलिस भर्ति परीक्षा देकर वापस अपने घर पहुँच रहा था की मीरापुर रोड पर प्रिंस की बाइक के आगे याहियापुर के गाव के पास अचानक कुत्ते आ गये जिस कारण बाईक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गिर गया जिससे युवक के पेर मे गंभीर चोट आ गयी। राहगीरों की सूचना पर पहुँची डायल ११२ पिआरवी के दल सुनील कुमार, चालक शिव कुमार ने बिना कोई देरी किया घायल युवक को अपनी ही गाडी से खतौली सीएचसी भर्ती कराया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत उक्त युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
श्री कृष्णजन्माष्टमी पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। जी. डी. गोयनका विद्यालय में श्री कृष्णजन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में श्री कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत मधुर गीतों पर नृत्य, लघु नाटिका, सुंदर झांकियां, एवं भजन आदि प्रस्तुत किए जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रुप में भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इसी के साथ विद्यालय में मटकी एवं बांसुरी सजाने की एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपनी-अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती भारती तिवारी जी ने सभी छात्रों को जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएंँ दी और साथ ही इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी बताया कि श्री कृष्ण सोलह कलाओं से युक्त पूर्ण पुरुष हैं। श्री कृष्ण कर्म में विश्वास रखते हैं उनका मानना है कि तुम कर्म करो फल की इच्छा मत करो, फल कर्म के अधीन है। इसलिए हमें अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए। अपने सदकर्मों के द्वारा हम किसी भी प्राणी को अपना बना सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि आइए, हम इस पावन अवसर पर श्री कृष्ण के आदर्शों को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लें। आज जी. डी. गोयनका विद्यालय में श्री कृष्णजन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में श्री कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत मधुर गीतों पर नृत्य, लघु नाटिका, सुंदर झांकियां, एवं भजन आदि प्रस्तुत किए जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रुप में भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इसी के साथ विद्यालय में मटकी एवं बांसुरी सजाने की एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपनी-अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती भारती तिवारी जी ने सभी छात्रों को जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएंँ दी और साथ ही इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी बताया कि श्री कृष्ण सोलह कलाओं से युक्त पूर्ण पुरुष हैं। श्री कृष्ण कर्म में विश्वास रखते हैं उनका मानना है कि तुम कर्म करो फल की इच्छा मत करो, फल कर्म के अधीन है। इसलिए हमें अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए। अपने सदकर्मों के द्वारा हम किसी भी प्राणी को अपना बना सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि आइए, हम इस पावन अवसर पर श्री कृष्ण के आदर्शों को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लें। कार्यक्रम सफल आयोजन में समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।
मादक पदार्थ तस्कर दबोचे
मुजफ्फनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ०३ शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ५५.८०० किग्रा० गांजा (अनुमानित कीमत ८,३७,०००/-) ०१ स्विफ्ट कार व १२५६०/- रूपये नगद बरामद। जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनाराण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल व थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस चौकिंग ०३ शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को चरथावल-न्याजूपुरा रोड पर गुडलक बैंकट हॉल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ५५.८०० किग्रा० गांजा (अनुमानित कीमत ८,३७,०००/-) ०१ स्विफ्ट डिजायर कार व १२५६०/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक २२/२३ अगस्त की रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस चरथावल-न्याजूपुरा रोड पर स्थित गुडलक बैंकट हॉल के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चौकिंग की जा रही थी। चौकिंग के दौरान ०१ कार चरथावल की तरफ से आती हुई दिखाई दी जिसे चैकिंग हेतु टार्च की रोशनी से रूकने का इशारा किया गया परन्तु कार सवार कार को तेजी से मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। रास्ता संकरा होने के कारण कार सवार कार को मोड नही सके और कार से निकलकर भागने लगे। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कार से उतरकर भागने वाले ०३ अभियुक्तगण को घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से कार की डिग्गी में तीन प्लास्टिक के बोरों मे भरकर रखा गया ५५.८०० किग्रा० गांजा (अनुमानित कीमत ८,३७,०००/-) ०१ स्विफ्ट कार व १२५६०/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु०अ०सं०- ३४९/२०२४ धारा ८/२०/६० एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण सचिन उर्फ बिट्टु पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पावटी थाना जानी, मेरठ, राहुल पुत्र योगेन्द्र निवासी ग्राम लच्छेड़ा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर, गजेन्द्र पुत्र हरपाल निवासी ग्राम लच्छेड़ा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उ०नि० मानवेन्द्र भाटी, है. का. प्रवीन कुमार, अमित तेवतिया, रोहित तेवतिया, का. संदीप कुमार, प्रवीन भाटी, रवि कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे लोग बिहार निवासी ०१ व्यक्ति से जिसका नाम पता वे नही जानते हैं से गांजा खरीदते हैं तथा उसे विभिन्न स्थानों पर ऊँचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने जिलाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि) के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा,जिला महामंत्री विशाल जैन,अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति संजय मिश्रा,सयोजक विक्की चावला,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी,जानसठ रोड इकाई अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,द्वारा विशाल कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी व एस एस पी अभिषेक सिंह को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि तीर्थ नगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर करोड़ों शिव भक्त मुजफ्फरनगर से होकर अपने गतव्य के लिए निकलते हैं नगर में कावड़ियों का जन सैलाब उमड़ता है जिनकी सेवा नगर की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ उनकी समुचित व्यवस्था जिला अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा २४ घंटे की जाती है आज इसी कड़ी में पदाधिकारीयो द्वारा जिलाधिकारी,अपर जिलाधिकारी, एस एस पी,एस पी सिटी,सिटी मजिस्ट्रेट,थानाध्यक्ष कोतवाली,थानाध्यक्ष सिविल लाइन,को सम्मानित किया गया है।
परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। उ०प्र० पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड लखनऊ द्वारा दिनांक २३/२४/२५/३०/३१.अगस्त को आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है । जनपद मुजफ्फरनगर में १६ परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिदिन ०२ पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है ।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए सीसीटीवी कैमरों, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय/यातायात श्री देववृत वाजपेयी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
महिला की मौत पर गुस्साएं परिजनों ने हंगामा किया
शाहपुर। महिला की मौत से गुस्साये परिजनो ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने गुस्साये ग्रामीणो को बामुश्किल शान्त कराया। जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित एक अस्पताल मे भर्ती महिला मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साये परिजनो ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला की मौत तथा हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गुस्साये परिजनो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शान्त कराया तथा मामले की जांचोपरांत कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मामला शान्त हो पाया।
सासंद रेपिड रेल विस्तारीकरण पर बोल रहे है सफेद झूठः संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर। रैपिड रेल (आरआरटीएस) के सम्बन्ध में सपा सांसद द्वारा जो झूठ बोला जा रहा है। वह सब सत्य से दूर है। सांसद द्वारा रैपिड रेल विस्तार पर जो आरोप लगाया गया है। वह पूरी तरह निराधार है। गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मे पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने बताया कि 13 जनवरी 2020 को रैपिड रेल को मेरठ से मुजफ्फरनगर तक चलाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के समक्ष रखा गया था। इस दौरान प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व मंत्री स्व.विजय कश्यप, तत्कालीन विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक विक्रम सिंह एवं पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल की उपस्थिती में मुख्यमं.त्री ने विशेष सचिव अमित सिंह को निर्देश दिए थे। 29 जनवरी 2020 को प्रमुख सचिव आवास को प्रशिक्षण एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु लिखा था।
डा.संजीव बालियान ने 30 जौलाई 2020 को रैपिड रेल को मुजफ्फरनगर तक चलवाने के प्रस्ताव हेतु हरदीप सिंह पूरी आवास एवं शहरी राज्यमंत्री को पत्र लिखा। राज्यमंत्री हरदीप पूरी ने इस पत्र के जवाब में सत्रह सितम्बर 2020 को पत्र लिखकर डीपीआर हेतु 80 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध कराने पर सहमति दी। इस मामले मे संजय कुमार सिंह आवास एवं शहरी नियोजन ने रैपिड रेल एमडी को पत्र लिखकर एक सप्ताह में रिर्पोट उपलब्ध कराने को लिखा। पूर्व मंत्री डा.संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को डीपीआर बनाने हेतु बजट जारी करने हेतु पत्र लिखा। साथ ही नोडल एजेंसी नामित करने की बात कही। नितिन रमेश गोकर्ण प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने दिनांक 11 जौलाई 2022 को दिल्ली, गाजियाबाद,मेरठ आरआर टीएस गाडियों का विस्तार मुजफ्फरनगर तक कराने के लिए अपनी सहमति देते हुए प्रबन्ध निदेशक आरआरटीएस को प्रोजक्ट रिर्पोट बनाने हेतु 20 प्रतिशत शुल्क सरकार द्वारा देने की सहमति दी। योगेन्द्र सक्सैना कार्यकारी निदेशक वित्त आरआरटीएस ने 20 जनवरी 2023 को उपाध्यक्ष एमडीए को विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए 23 करोड 42 लाख रूपये जारी करने का अनुरोध किया। एमडीए ने दिनांक 9 जनवरी 2024 को मांगे गए बजट को जारी कर दिया। इस कोरिडोर को तैयार करने के बार एनसीआरटीसी के अधिकारियों द्वारा डीपीआर का प्रस्तुतिकरण केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के समक्ष किया गया।
डा.संजीव बालियान ने कहा गया कि वर्तमान सांसद द्वारा रैपिड रेल के सम्बन्ध में झूठ फैलाया जा रहा है। सांसद जनता की सुविधा के लिए उक्त प्रोजक्ट को आगे बढाने का प्रयास करें ताकि जनता को सुविधा मिल सके। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्क्ष देवव्रत त्यागी, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, राजीव गर्ग, अचिन्त मित्तल, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, अनिल प्रमुख, राजू अहलावत, सभासद मनोज वर्मा, शरद शर्मा, जितेन्द्र त्यागी चेयरमैन बुढाना, राजीव शर्मा सभासद आदि मौजूद रहे।
बुजुर्ग पर किया हमला
भोपा। अपने घेर मे सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को बीती देर रात कुछ अज्ञात लोगो ने हमला कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव सीकरी निवासी करीब 60 वर्षीय मौहब्बत पुत्र बुन्दू नामक व्यक्ति रोजाना की भांति बीती रात भी अपने घेर मे सोया हुआ था कि देर रात घेर मे पहुंचे कुछ अज्ञात लोगो ने घर मे सो रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया तथा मौके से फरार हो गए। अल सुबह जब परिजन घेर मे बंधे पशुओ को चारा देने के लिए घर से घेर मे पहुंचे तो उन्होने देखा कि उक्त युवक घायल अवस्था मे अपने बिस्तर पर पडा हुआ है। शोर शराबे की आवाज सुनकर पडौसियों सहित कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा मामले की जांच पडताल शुरू की।
पुलिस भर्ती परीक्षा कडे प्रबन्धों के बीच आयोजित
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस लिखित परीक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कडी व्यवस्थाओं के बीच तीन दिन तक होने वाली पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के आज पहले दिन विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षाकाल के दौरान आला अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उ.प्र.पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनउ द्वारा दिनांक 23,24, 25,30 व 31 अगस्त 2024 को आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा के लिए जनपद में 16 पर प्रतिदिन दो पालियों मे आयोजित की जा रही परीक्षाओं के क्रम में आज पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के प्रथम दिन एवं प्रथम पाली की परीक्षा विभिन्न व्यवस्थाओ तथा कडे सुरक्षा प्रबन्ध के बीच निर्विध्न संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि जनपद मे पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सिटी व्योम बिन्दल,सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रो का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
काली पट्टी बांधकर किया विरोध
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक फिजीशियन वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा कोलकाता में जूनियर महिला चिकित्सक के साथ रेप व नृशंसता होने पर शोक प्रस्ताव पारित कर घोर निंदा व खेद प्रकट किया गया। एसोसिएशन के संस्थापक डॉक्टर सुनील जैन और डॉक्टर एस एस राणा ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया। सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर विनीत तायल, उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रवेश कुमार, सचिव डॉक्टर मनीष प्रताप सिंह एवं डॉक्टर मीना राणा, डॉक्टर राकेश राठी, डॉक्टर विवेक कुमार, डॉक्टर गौरव शिवाच, डॉक्टर प्रमोद कश्यप, डॉक्टर हिमांशु कुमार, डॉक्टर मानिक अरोड़ा, डॉक्टर जे बी गुप्ता, डॉक्टर अजय कौशिक, डॉक्टर गौरव पाठक, डॉक्टर धर्मेश कुमार, डॉक्टर मोहित मलिक, डॉक्टर अनुज निरवाल इत्यादि शहर के सभी होम्योपैथिक चिकित्सक शामिल हुए। एसोसिएशन के सभी चिकित्सकों द्वारा न्याय मिलने तक काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा।
तीन आरोपी 22 साल बाद मारपीट के मामले में दोषमुक्त
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुजडू के निकट २२ साल पुराने मारपीट के मामले में तीन आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिए गए। सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी कोर्ट संख्या प्रथम के पीठासीन अधिकारी रोबिन कुमार ने फैसला सुनाया। हाईवे पर १८ फरवरी २००२ को एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी थी। हाईवे से गुजर रहा ट्रैक्टर सवार इमरान मदद के लिए रुक गया। इस दौरान कुछ लोगों ने इमरान पर हमला कर घायल कर दिया था। पीड़ित पक्ष ने सुजडू निवासी जरीफ, शौकीन और नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई सिविल जज जूनियर डिवीजनध्एफटीसी कोर्ट संख्या प्रथम में हुई। प्रकरण में गवाह पक्षद्रोही हो गए। पीड़ित इमरान ने अदालत में कहा कि ट्रक ड्राइवर से कहासुनी के बाद भीड़ ने उसके साथ धक्का-मुक्की कर दी थी, जिस कारण चोट लग गई थी। गवाह विजय और वाजूदीन भी पक्षद्रोही हो गए। साक्ष्य के अभाव में अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।


