Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विजय वर्मा को आनंद मार्किट व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया

Muzaffarnagar News: आनंद मार्केट रुड़की रोड मुजफ्फरनगर के सभी व्यापारियों ने विजय वर्मा के कार्यालय पर एक बैठक संरक्षक जगदीश अरोरा एवं ईश्वर अग्रवाल की उपस्थिति में आहूत की। बैठक की अध्यक्षता जगदीश अरोरा ने की जिसमें सभी व्यापारियों ने मिलकर आनंद मार्केट व्यापार मंडल इकाई बनाई जिसको उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध किया गया।

श्री अशोक कंसल वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक, दिनेश बंसल प्रदेश संगठन मंत्री, श्याम सिंह सैनी जिला महामंत्री, अजय सिंघल नगर अध्यक्ष, अमित मित्तल नगर युवा अध्यक्ष, संजीव गोयल नगर मंत्री द्वारा आनंद मार्केट व्यापार मंडल इकाई की घोषणा सभी व्यापारियों के समक्ष की और वहां सर्वसम्मति से- 

  • विजय वर्मा अध्यक्ष
  • अनिल धमीजा उपाध्यक्ष
  • दिनेश अग्रवाल उपाध्यक्ष
  • ग्रीश कुमार गाबा उपाध्यक्ष,
  • हितेश डावर सचिव
  • ललित अग्रवाल सह सचिव,
  • प्रतीक अग्रवाल सह सचिव,
  • दीपक अरोरा सह सचिव,
  • विपुल धमीजा कोषाध्यक्ष,
  • दिनेश किंगर सह कोषाध्यक्ष,
  • प्रभात मलिक को मीडिया प्रभारी के पद से मनोनीत किया गया।

आनंद मार्केट के सभी व्यापारियों ने श्री अशोक कंसल  का धन्यवाद किया.इसके पश्चात अशोक कंसल जी ने सभी व्यापारियों को संबोधित कर यह बताया की उद्योग व्यापार मंडल सबसे पुराना एवं प्रतिष्ठित व्यापार मंडल है जोकि देश, प्रदेश एवम प्रत्येक जिले तक फैला हुआ है

आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी की कोई भी समस्या होगी तो हमारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपने स्तर पर उन समस्याओं को जल्द से जल्द निवारण करने की कोशिश करेगा और यह भी कहा की एकता में ही शक्ति है यदि सभी व्यापारी एक होकर चलेंगे तो उनका शोषण करना कठिन ही नहीं असंभव होगा ।

प्रेम धमीजा, भारत धमीजा, मनोहर लाल वर्मा, जेला, किशन लाल डाबर ,पवन अरोड़ा, राम किशोर, प्रदीप धीमान, सत्यवीर सिंह, सुधीर मित्तल, विशाल त्यागी, नितेश शेरवाल, मनीष सिंघल, जैदी आदि लोग उपस्थित थे।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + one =