समाचार (Muzaffarnagar News)
समाधान दिवस पर सुनी जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समस्याएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना खालापार पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थाना खालापार पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीध्कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक खालापार महावीर सिंह चौहान सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के चतुर्थ कार्यक्रम में वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के कुशल चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन शिक्षा सदन कन्या इण्टर कालिज सरवट रोड़ पर प्रातः ९ बजे से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज सेठी, परमकीर्तिशरण अग्रवाल एवं श्रीमती सीमा त्यागी (प्रधानाचार्य शिक्षा सदन इण्टर कालिज) का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम सभी अतिथियों को शाखा की और से पटका पहनाकर स्वागत किया गया। शिविर में कालिज की १८० छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया जिन छात्राओं को चश्मे की आवश्यकता है उनको चश्मे का नंबर दिया गया। अध्यक्ष कीमती लाल जैन ने सभी का स्वागत किया व जिन छात्राओं को नजर के चश्मे की आवश्यकता होगी उन्हें निशुल्क चश्मा बनवा कर देने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा त्यागी जी ने सम्राट शाखा का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगे भी शाखा इस प्रकार के कार्य कालिज में करती रहेगी। मुख्य अतिथि मनोज सेठी जी ने कार्यक्रम की व कालिज में छात्राओं के अनुशासन की प्रशंसा की और कहा कि इस कार्यक्रम से छात्राओं को निश्चित लाभ होगा उन्होंने सम्राट शाखा द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन सुनील गर्ग द्वारा किया गया। सचिव गोपाल कंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम चैयरमैन अमित बंसल, कार्यक्रम संयोजक डॉ विपिन गुप्ता रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष बी के सूर्यवंशी, महिला संयोजिका श्रीमती परणीता गोयल,डॉ नितिन जैन, जगरोशन गोयल,अजय अग्रवाल, कुलदीप भारद्वाज, अवधेश गुप्ता, जीवन जैन, प्रवीण सिंघल, मनोज गुप्ता (कोल्हू वाले), मनोज गुप्ता, ई० पी के गुप्ता, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, अजय गोयल, संजीव अग्रवाल, अशोक सिंघल, प्रदीप खन्ना एवं श्रीमती नीरु कीमती लाल जैन, सुदेश गर्ग, प्रीति कंसल, प्रभा अग्रवाल, नीरु जीवन जैन, सोनिया जैन, सुमन अग्रवाल, शशि सिंघल का पूर्ण सहयोग रहा।
ग्रामीणों का जलभराव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना खुर्द मे चल रहे नाला प्रकरण को लेकर सैकडो कार्यकर्ता आज दोपहर के वक्त टै्रक्टर-ट्रालियो के काफिले के साथ गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचे।
गांव रोहाना खुर्द में नाले व गन्दे पानी की समस्या को लेकर गांव रोहाना खुर्द के ग्रामीण लगभग डेढ वर्ष से गन्दे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस पानी से ग्राम रोहाना खुर्द का रास्ता भी अवरूद्ध हो गया है। टै्रक्टर-ट्रालियो के काफिले के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे गांव रोहाना खुर्द के ग्रामीणो ने गांधीनगर भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी को इस सम्बन्ध मे एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे अवगत कराया कि प्रार्थीगण द्वारा पहले भी कई बार आपको अवगत कराया गया है। परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हो सकी है। कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग इस सम्बन्ध में अडंगेबाजी लगाकर कार्य मे व्यवधान उतपन्न करना चाहते हैं। जिस कारण थोडी सी बारिश से उनके घरो में जलभराव होना शुरू हो जाता है। जलभराव व गन्दगी से वे बीमारी की चपेट मे आ रहे हैं। ज्ञापन नरेन्द्र कुमार, सन्दीप कुमार, रविकान्त, दिलशाद, कुलदीप, गौरव, संजय, टिंकू, सुभाष, ओमवीर, लोकेन्द्र, ईश्वरचन्द त्यागी सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।
डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। उ०प्र० पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
अवगत कराना है कि उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड लखनऊ द्वारा दिनांक २३/२४/२५/३०/३१ अगस्त को आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है।
जनपद मुजफ्फरनगर में १६ परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिदिन ०२ पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है । आज दिनांक २४ अगस्त को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सीसीटीवी कैमरों, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था आदि को चेक करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
छात्र नौजवानों को भाजपा सरकार ने दी निराशा-सोहेल अबरार
बघरा के स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज में हुआ सपा का छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की समाजवादी पार्टी का छात्र नौजवान पीडीए सदस्यता अभियान लगातार जारी रहा।
ग्राम बघरा के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास व अन्य सपा नेताओं द्वारा आयोजित अभियान में मुख्य अतिथि अभियान जनपद प्रभारी व समाजवादी युवज
लन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोहेल अबरार ने छात्र नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा सरकार ने छात्र नौजवानों से शिक्षा रोजगार नौकरी तथा आरक्षण को लेकर लगातार झूठे वादे किये लेकिन भाजपा सरकार ने छात्र नौजवानों को निराशा के अलावा कुछ नहीं दिया। सोहेल अबरार ने कहा छात्र नौजवान महंगी शिक्षा, लगातार पेपर लीक, नौकरी न मिलने तथा आरक्षण को कमजोर करने,छात्र संघ चुनाव पर अनसुनी से छात्र नौजवानों का भाजपा से मोहभंग हुआ है उन्होंने छात्र नौजवानों से समाजवादी पार्टी के साथ आने का आह्वान किया। अभियान के सह प्रभारी कोमल गुर्जर, समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव नौशाद अली समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव विभा चौधरी ने कहा कि छात्र नौजवानों की तरक्की की राह केवल समाजवादी पार्टी की मजबूती में है। मौजूद नेताओं द्वारा छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के अंतर्गत अनेक छात्रों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। अभियान कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोईन अहमद,पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, सपा नेता अरशद राही,युवा नेता मुर्सलीन चौधरी,छात्र सभा जिला महासचिव अहमद अली रिजवी, अनुज कुमार,अर्जुन नैन प्रधान, मेहरबान अंसारी सहित सैकड़ो छात्र नौजवान मौजूद रहे।
चोरी की घटना का किया खुलासाः शातिर चोर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। थाना खालापार पुलिस द्वारा साईकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक चोर को किया गिरफ्तार। अभि० के कब्जे से एक अदद चाकू नाजायज व एक साईकिल चोरी की व ५६० रूपये नगद बरामद किए गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/वारण्टी अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व थाना खालापार पुलिस द्वारा साईकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को एक अदद चाकू नाजायज व एक साईकिल चोरी की व ५६० रूपये नगद (चोरी की साईकिल को बेचने से प्राप्त) के साथ गिरफ्तार किया गया । उल्लेखनीय है कि १६ अगस्त को वादी सोहन सिंह पुत्र मुरारी लाल नि० कल्याणपुरी थाना नई मण्डी जिला मु०नगर द्वारा थाना उपस्थित आकर खुद की साईकिल तहसील परिसर से चोरी होने के सम्बन्ध मे दाखिल किया जिसके आधार पर थाना खालापार पर मु०अ०सं० ३५/२४ धारा ३०३(२) बीएनएस पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ०नि० श्री रमित यादव के सुपुर्द हुई । घटना के सफल अनावरण हेतु थाना हाजा पर टीम गठित की गयी । जिसके क्रम मे जब उ०नि० श्री रमित यादव मय हमराही पुलिस बल के चौकिंग संदिग्द्ध व्यक्ति व वाहन व तलाश व दबिश वांछित मे थाना क्षेत्र मे मामूर थे तो मुखबिर खास की सूचना पर हड्डी गोदाम वाली गली से १०० कदम पहले से अभियुक्त अकरम पुत्र यामीन निवासी मौहल्ला लीकडा पट्टी ग्राम सूजडू थाना खालापार जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अदद चाकू नाजायज व थाना हाजा पर पंजीकृत मु०अ०सं० ३५/२४ धारा ३०३(२) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की साईकिल को बेचने से प्राप्त हुए ५६० रूपये नगद व एक अन्य साईकिल चोरी की बरामद हुई । जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु०अ०सं० ४१/२०२४ धारा ४/२५ आयुध अधि० पंजीकृत किया गया तथा मु०अ०सं० ३५/२४ धारा ३०३(२) बीएनएस मे धारा ३१७(२) व ३१७(५) बीएनएस की वृद्धि की गयी । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि साहब मैं नशे का आदी हूँ और छोटी- मोटी चोरी करके अपनी गुजर बसर कर रहा हूँ। मेरी जेब से ५६० रूपये बरामद हुए वह मैने अभी जल्दी मे तहसील से एक साईकिल चुराई थी जो मैने १५०० रूपये की चलते फिरते कबाडी को बेच दी थी यह पैसै उन्ही पैसो मे से बचे पैसे है बाकी रूपये मैने खर्च कर दिये है और अधिक पूछने पर बताया कि मैने कई साईकिल चुरा रखी है जिनको मै राह चलते कबाडी को बेच देता हूँ। और उन पैसो से मै शराब खरीद कर पी लेता हूँ मेरे घर वालो ने भी मुझे निकाल रखा है साहब मै और कोई मेहनत मजदूरी नही कर सकता नशे का आदी हूँ इसलिए छोटी- मोटी चोरी करके गुजर बसर करता हूँ। आज जो चोरी की साईकिल आपने मुझसे बरामद की है मै उसे बेचने के लिए जा रहा था कि आपने मुझे पकड लिया । साहब गलती हो गई है । अभियुक्त अकरम पुत्र यामीन निवासी मौ० लीकडा पट्टी ग्राम सुजडू थाना खालापार जिला मु०नगर जिसके कब्जे से ०१ अदद चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० रमित यादव, का० सोनू कुमार, का० विनोद कुमार शामिल रहे।
कलकत्ता प्रकरण पर जताया रोष
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक फिजीशियन वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा कोलकाता में जूनियर महिला चिकित्सक के साथ रेप व नृशंसता होने पर शोक प्रस्ताव पारित कर घोर निंदा व खेद प्रकट किया गया। एसोसिएशन के संस्थापक डॉक्टर सुनील जैन और डॉक्टर एस एस राणा ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया। सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर विनीत तायल, उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रवेश कुमार, सचिव डॉक्टर मनीष प्रताप सिंह एवं डॉक्टर मीना राणा, डॉक्टर राकेश राठी, डॉक्टर विवेक कुमार, डॉक्टर गौरव शिवाच, डॉक्टर प्रमोद कश्यप, डॉक्टर हिमांशु कुमार, डॉक्टर मानिक अरोड़ा, डॉक्टर जे बी गुप्ता, डॉक्टर अजय कौशिक, डॉक्टर गौरव पाठक, डॉक्टर धर्मेश कुमार, डॉक्टर मोहित मलिक, डॉक्टर अनुज निरवाल इत्यादि शहर के सभी होम्योपैथिक चिकित्सक शामिल हुए। एसोसिएशन के सभी चिकित्सकों द्वारा न्याय मिलने तक काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा।
धूमधाम के साथ निकाली गई पालकी यात्रा
मुजफ्फरनगर। श्री श्री गोलोक धाम के २२वें पाटोत्सव के अवसर पर निकाली गई पालकी यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप साधारण भक्तों की तरह शामिल हुई एवं श्री कृष्ण के प्रेम में गोपी भाव में मीरा की तरह सादगी पूर्ण नृत्य किया नगर पालिका अध्यक्ष की सादगी देखकर वहां उपस्थित सभी महिलाएं साथ मिलकर आत्मिता के साथ नित्य करने लगी जिसने भी यह दृश्य देखा वह नगर पालिका अध्यक्ष की सादगी का कायल हो गया गोलोक धाम समिति द्वारा अध्यक्ष का स्वागत किया गया इस अवसर पर सतीश सेठी, राजकुमार अरोड़ा गुलशन सुनेजा सभासद अमित पटपटिया पूर्व सांसद पवन छाबड़ा पंकज अपवेजा, हर्ष पाहुजा, हितेश आनंद, गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी अध्यक्ष पवन छाबड़ा एवं हजारों भक्त उपस्थित रहे।
पालिका ने किया खास इंतजाम -पालकी यात्रा में नगर पालिका द्वारा विशेष व्यवस्था की गई, पालिका सभासद अमित पटपटिया के अनुरोध पर विशेष सफाई व्यवस्था, कली चूना, स्पीपिंग मशीन से सफाई ,टैंकर द्वारा छिड़काव आदि व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने भी दिल खोल कर प्रशंशा की
शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है । इसी क्रम में देर रात्रि थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा प्रकाश चौक के पास शराब पीकर हुड़दंग कर रहे ०३ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण आसिफ पुत्र अफजल निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, शौकीन पुत्र इकबाल निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, आसिफ पुत्र जुल्फिकार निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की।
वरिष्ठ संघ प्रचारक पवन हनुमान का व्यापारी नेताओं द्वारा किया स्वागत सम्मान
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि) के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के प्रतिष्ठान पर पधारे वरिष्ठ संघ प्रचारक,गौ सेवा संपर्क अभियान प्रमुख,प्रचारकों के पालक श्री पवन हनुमान जी का प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष वं मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल,नगर उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंघल द्वारा पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया इस दौरान उनसे सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई
एस० डी० कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी की छात्रा अकांक्षा गोयल का इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में एडिशनल डिस्ट्रीक्ट इनफारमेटिक्स ऑफिसर के पद पर चयन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्थानीय एस० डी० कालेज ऑफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी, मुजफ्फरनगर की छात्रा अकांक्षा गोयल का इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में एडिशनल डिस्ट्रीक्ट इनफारमेटिक्स ऑफिसर के पद पर चयन हुआ। सचिव श्री अनुभव कुमार ने अकांक्षा गोयल को बधाई दी और कहा कि छात्रों में तकनीकी ज्ञान की उत्कृष्टता एंव लक्ष्य केन्द्रित अध्ययन ही सफलता की कुन्जी है। यह गौरव की बात है कि एस० डी० कालेज ऑफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी के छात्रध्छात्राओं का विभिन्न मल्टीनेशनल, राष्ट्रीय कम्पनीयों में सरकारी पदों पर आसीन होकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे है। यह निश्चय ही संस्था की गुणवत्ता का परिचायक है। मै आशा करता हूँ कि एस० डी० कालेज ऑफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी, मुजफ्फरनगर देश प्रदेश की अग्रणी संस्था के रूप में तकनीकी शिक्षा प्रदान करती रहेगी। रोजगार की अभिवृद्धि समय की जरूरत है। बच्चे मेहनत व ईमानदारी से कार्य करें। छात्र चाहे तो बी०टेक० के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर सकते हैं। छात्र यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे आदि परीक्षाओं की तैयारी कर तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाएं पास कर सरकारी नौकरी में अपना कैरियर बना सकते हैं। निदेशक डा० सिद्धार्थ शर्मा ने भी चयनित छात्रा अकांक्षा गोयल को बधाई देते हुये कहा कि प्राइवेट नौकरियों के अलावा आज सरकारी क्षेत्रों में भी इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी की उपलब्धता बढ़ गई है। इंजीनियरिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें महारथ हासिल करने के बाद आपके भविष्य में कई क्षेत्रों में जाने के मार्ग खुल जाते है। इंजीनियरिंग में सरकारी नौकरी मिलना आज भी कई प्रतिभागियों के लिये सपना सच होने के समान है। साथ ही कई पदों पर अच्छे पैकेज भी दिये जाते है।
सदस्यता की ग्रहण
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष चेतन देव विश्वकर्मा ने सपा छोड़कर क्रांतिसेना/शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की, शिवसेना जिला प्रमुख मुकेश त्यागी क्रांति सेना के जिला महासचिव देवेंद्र चौहान ने पटका पहनकर चेतन देव विश्वकर्मा को क्रांतिसेना शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कराई इस अवसर पर चेतन देव विश्वकर्मा ने कहा कि क्रांतिसेना और शिवसेना ही वर्तमान में ऐसा संगठन है जो सामाजिक जनहित के साथ-साथ हिंदू हित के लिए मजबूती के साथ कार्य कर रहा है आज मुझे क्रांतिसेना और शिवसेना सदस्यता ग्रहण करते हुए गर्व महसूस हो रहा है और मैं भविष्य में पूरी तरह तन मन धन के साथ क्रांतिसेना शिवसेना को घर घर तक पहुंचाने का कार्य करूंगा इस अवसर पर क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र विश्वकर्मा नगर उपाध्यक्ष राजन वर्मा के अलावा श्री मधुप शर्मा उपस्थित रहे ।
प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया
खतौली। श्री कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज में प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। यह दिवस चंद्रयान ३ की याद में मनाया जाता है। इस दिन चंद्रयान ३ चांद पर लैंड हुआ था। विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में बताया और उन्होंने राकेश शर्मा, सुनीता विलियम, कल्पना चावला, राजचारी, सुधांशु शुक्ला व अन्य के बारे में जानकारी दी। ऋषभ, मुकुल, आर्यन, अक्षय और सोहित कुमारवने अपने विचार व्यक्ति किए। सभी को प्रमाण पत्र एवं पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान के प्रवक्ता राज कुमार जैन द्वारा किया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, भैंसी, के प्रागंण में बी०आई०एस० (भारतीय मानक ब्यूरो) के संयुक्त तत्वाधान में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत स्टैंडर्ड क्लब की कक्षा-९ से कक्षा-१२ की २० छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का परिचय दिया। तथा बढ चढ़कर इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बी०आई०एस० से पधारे आशीष जी, प्रधानाचार्या श्रीमती उमा रानी व स्टैंडर्ड क्लब की मेंटर श्रीमती प्रियंका ने छात्राओं को इस प्रतियोगिता से अवगत कराया व ससमय प्रतियोगिता संपन्न कराई। प्रधानाचार्या श्रीमती उमा रानी ने स्टैंडर्ड क्लब की छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो औद्योगिक और उपभोक्ता वस्तुओं के लिए वैज्ञानिक आधार पर मानक निर्धारित करता है। इस प्रतियोगिता से हम बी०आई०एस० की कार्यशैली और गुणवत्ता के बारे मे और अधिक जान पाएंगे। उन्होंने छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि यह ऐसा मंच है जहाँ सरकार उद्योग, संघों और उपभोक्ताओं के परामर्श से गुणवत्ता के राष्ट्रीय मानक स्थापित करती है, जो अर्न्तराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होते है तत्पश्चात् मैंटर श्रीमती प्रियंका ने छात्राओं को बी०आई०एस० के उद्देश्य के प्रति प्रेरित किया और निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत स्टैंडर्ड क्लब के छात्राओं के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया, जिसमें सभी छात्राओं ने बडे उत्साह के साथ भाग लिया । प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया तथा इसके अतिरिक्त शेष छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिये गये। सभी छात्राओं को कार्यक्रम में सजगतापूर्वक प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रधानाचार्या ,मेन्टर प्रियंका, आशीष जी, गुंजन राघव व आकांक्षा का योगदान रहा।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
पॉल्यूशन-जीएसटी- फायर और भूजल एनओसी व अन्य विभागों की वर्कशॉप कराएंगे-पवन गोयल चेयरमैन आईआईए
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)।इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की कार्यकारिणी बैठक कल यहाँ एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता चौप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने की और बैठक का शुभारम्भ चौप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने सभी का स्वागत करके किया। अमित जैन सचिव ने बैठक का संचालन किया और सभी को महत्वपूर्ण जानकारीया दी। नीरज केडिया ने पॉल्यूशन ड्राफ्ट पर विस्तार से जानकारी दी और सदस्यों को इसके बारे में जागरूक किया। पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अश्विनी खंडेलवाल ने भी अपने विचार रखे और उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए। गेस्ट स्पीकर सीए संजय संगल और सीए अंकित मित्तल का स्वागत गुलाब की कली देकर मनीष भाटिया और शमित अग्रवाल ने किया। लोक सभा में पारित केंद्रीय बजट २०२४-२०२५ पर मुख्य जानकारियां सी०ए० संजय संगल जी और सी०ए० अंकित मित्तल जी द्वारा दी गईं, जिसमें एमएसएमई उद्योगों के लिए नए अवसरों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया और इंकम टैक्स में बदलाव आदि की जानकारियां विस्तार से दी गई और उद्यमियों की जिज्ञासाओं का उत्तर दिया। डायरेक्टर जनरल-जीएसटी द्वारा किए अनुरोध पर जीएसटी कानून अनुपालन के संबंध में भी चर्चा की गई और सदस्यों को जीएसटी कानून के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर आई आई ए के चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने कहा, ष्हमारा उद्देश्य उद्योगों को सशक्त बनाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। हम सरकारी नीतियों और योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उद्योगों को नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद करने के लिए काम कर रहे हैं। इस बैठक में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अश्विनी खंडेलवाल, पूर्व चेयरमैन नीरज केडिया-नवीन जैन-मनोज अरोरा, वॉयस चेयरमैन मनीष भाटिया-अमित गर्ग, जॉइंट सेक्रेट्री दीपक बंसल-राहुल मित्तल, जॉइंट पी आर ओ राज शाह, अरविंद गुप्ता, रवीन्द्र बंसल स्वास्तिक, सुधीर अग्रवाल हिमालय, संजीव मित्तल, प्राचीर अरोरा, मुकुल गोयल, आचमन गोयल, अनुज कुछल, नईम चांद, सीए अतुल अग्रवाल, राकेश जैन, राहुल गोयल आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे।
समस्याओं का हो त्वरित निस्तारणः एसपी सिटी
सिखेडा। पुलिस अधीक्षक नगर मु०नगर द्वारा थाना सिखेड़ा पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना सिखेड़ा पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेड़ा श्री राजीव शर्मा सहित अन्य पुलिस – प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
धूमधाम से मनाया गॉड ब्लेस एकेडमी प्ले स्कूल में जन्माष्टमी पर्व
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित गॉड ब्लेस एकेडमी प्ले स्कूल आज जन्माष्टमी कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। नन्हे मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का झांकियां के माध्यम से प्रदर्शन किया। नन्हे मुन्ने बच्चे श्री कृष्ण राधा रानी, यशोदा मैया, सुदामा, ग्वाल बाल आदि कृष्ण लीला से संबंधित विभिन्न रूपों में सुसज्जित थे। गीत नृत्य एवं झांकियों के माध्यम से बच्चों ने सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य श्रीमती दीपाली कौशिक एवं वैशाली वर्मा जी, सोनम जी, मधु गोयल जी ने बच्चों को आशीर्वाद स्वरुप श्री कृष्ण की जीवन लीला का वर्णन किया।
पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में आचार्य कुल के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ,ए०डी०एम० प्रशासन, मुजफ्फरनगर के विद्यालय पहुंचने पर – अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश कुमार, प्रबंधक विनोद संगल, सह-प्रबंधक डॉ० अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, डायरेक्टर एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, जूनियर विग हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान एवं आचार्य कुल के पदाधिकारी होती लाल शर्मा, देवराज सिंह, राजेश जैन, चौधरी देवराज, सत्य प्रकाश शर्मा, लोकेश चंद्रा, राजेंद्र साहनी, प्रो० एस० के० मित्तल, अशोक कुमार गुप्ता, सुरेंद्र पाल सिंह आदि के द्वारा स्वागत किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अथिति नरेंद्र बहादुर सिंह, विद्यालय की प्रबन्ध समिति, निदेशक, प्रधानाचार्य, कोर्डिनेटर तथा आचार्य कुल परिवार के समस्त सदस्यों द्वारा भिन्न-भिन्न पौधे रोपित किये गये।मुख्य अतिथि नरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि वायुमंडल को प्रदूषण रहित बनाने में पेड़-पौधों की अहम भूमिका है, क्योंकि इन्हीं पेड़ों से हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्राप्त होती है। धरती की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और पर्यावरण के बिना मानव समाज की संकल्पना अधूरी है। प्रधानाचार्य आजादवीर ने मुख्य अतिथि एवं आचार्यकुल के सभी सम्मानित पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पेड़ पौधों के बिना मनुष्य एवं जीव जंतुओं के जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है। विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल ने बताया कि पृथ्वी पर सभी जीव-जंतुओं का जीवन बनाएं रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए दूषित पर्यावरण से होने वाले दुष्प्रभाव को कम करने के लिए वृक्ष अवश्य लगाये। विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल ने अतिथि श्री नरेंद्र बहादुर सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान किया और सभी आचार्य कुल के पदाधिकारियों आदि का धन्यवाद व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।
जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। एस. डी. ग्लोबल स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास से जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। इसके अंतर्गत कृष्ण राधा व गोपियों का मनमोहक नाटक प्रस्तुत किया गया सभी छात्र-छात्राओं ने कृष्ण व गोपियों रूप ले सुंदर न्रत्य किया व कृष्ण और राधा की पोशाक पहनकर छात्र छात्रा ने बहुत ही सुंदर व मनमोहक नाटक प्रस्तुत किया । इसके अतिरिक्त यशोदा व कृष्ण की बाल लीला ( माखन चुराना ) को भी प्रस्तुत किया गया ।स्कूल के निर्देशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा व स्कूल की प्रधानाचार्या साक्षी सिंह ने इस कार्यक्रम में बच्चों का उत्साहवर्धन किया श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित कुछ बातें बताई। इस कार्यक्रम में काश्वी, शिवांश, आदित्य, अक्षि, दक्षिका, आध्या, सम्राट, आद्विक, शान्तनु, अविका, अंशुमन, मनस्वी,कसफ, एलिस, अरनव,वैष्णवी आदि ने भाग लिया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकगण श्वेता , शैलजा , विदुषी, अमिता, सुरेखा, रेखा , प्रीति,राधा,विशाखा, गुलनाज, सपना, शिप्रा, हिमांशु, विकास, अविषेक ठाकुर सुमित, आदि का सहयोग रहा।
दो दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जी०डी ०गोयनका पब्लिक स्कूल में स्वर्गीय श्री गोपीचंद गोयल जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में दो दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व् श्री गोपी चंद गोयल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। उसके बाद छात्रों ने स्वागत गीत के माध्यम से सभी का अभिवादन किया तथा इसी के साथ विद्यालय के अन्य छात्रों ने अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । इस प्रतियोगिता में लगभग १७ स्कूलों ने प्रतिभाग किया और लगभग ५०० छात्रों ने अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में लगभग १० गतिविधियांँ जिनमें मुख्य रूप से फुटबॉल प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, तैराकी प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, संगीत प्रतियोगिता, च्रचो अंत से आरंभ कविता लेखन एवं गायन प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता, तैराकी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। इन सभी गतिविधियों में जी०डी० गोयनका तथा अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक और बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी – अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की योग्यता और क्षमताओं का आकलन करने के लिए अलग अलग विभाग की निर्णायक समितियों का गठन किया गया जिसके द्वारा छात्रों की को प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय श्रेणियाँ प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री ष्श्री अनिल कुमार जीष् द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें मंत्री महोदय जी ने सभी विजयी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए । जी०डी ०गोयनका पब्लिक स्कूल, एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल, द एस. डी. पब्लिक स्कूल ने सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी स्पर्धाओं में पुरस्कार प्राप्त किए। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने विजयी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके मंगल जीवन की कामना एवं उत्साहवर्धन किया साथ ही उन्हें इस प्रकार की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी ने मंत्री महोदय एवं सभी विद्यालयों के अध्यापकों एवं समस्त गोयनका परिवार का आभार व्यक्त किया।
दूसरे दिन भी हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
मुजफ्फरनगर। कडे सुरक्षा प्रबन्धों के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा सम्पन्न हुई।
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उ.प्र.पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। विभिन्न व्यवस्थाओं तथा कडे सुरक्षा प्रबन्धों के बीच आज दूसरे दिन पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर 16 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व निर्धारित पुलिस परीक्षा कार्यक्रम के तहत 23,24,25, 30, 31 अगस्त 2024 को आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसके चलते जनपद मुजफ्फरनगर में 16 परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिदिन 02 पालियों में उत्तर प्रदेशव पुलिस आरक्षी लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक 24 अगस्त 2024 को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उददेश्य से जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह ने कई परीक्षा केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथ सीसीटीवी कैमरों, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियो के मोबाईल, बैग इत्यादि जमा कराने की व्यवस्था व पार्किग व्यवस्था आदि चेक करते हुए डयूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं दूसरी और एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत,सिटी मजिस्टै्रट विकास कश्यप, सीओ सिटी व्योम बिन्दल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी परीक्षाकाल के दौरान क्षेत्र मे भ्रमणशील रहे।
युवक का शव मिलने से हड़कम्पः परिजनें ने जताई हत्या की आशंका
फुगाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बीती शाम संदिग्ध परिस्थितियो मे लापता हुए युवक का शव गांव के जंगल मे पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार फुगाना थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव खरड निवासी युवक विकास पुत्र जगपाल के परिजनो का आरोप है कि बीती रात विकास के कुछ दोस्त उसे अपने साथ बुलाकर ले गए थे। जब युवक विकास देर रात तक भी अपने घर वापिस नही लौटा तो उसके घर वापिस ना लौटने पर उसके परिजनो ने किसी अनहोनी की आश्ांका के चलते एक और जहां ग्रामीणो की मदद से उसकी तलाश शुरू की। वहीं दूसरी और पुलिस को भी इससे अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मामले की लापता युवक की तलाश मे जुट गए। चर्चा रही कि आज सुबह लापता चल रहे विकास का शव गांव खरड के जंगल मे गुड की चरखी के पास लावारिस अवस्था मे पडा मिला। चर्चा रही कि विकास के शव के पास शराब के पव्वे पडे हुए थे। युवक विकास की ईट का प्रहार कर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने जब युवक विकास का शव पडा देखा तो ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो की जब इसकी जानकारी मृतक के परिजनो को दी तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच पडताल व पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।


