News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को समस्याओं से अवगत कराया, सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) झांसी रानी व्यापार मंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत उन्होंने कहा कि वे कई बार नगर पालिका को कईं बार ज्ञापन देने के बाद समस्या का नहीं हुआ समाधान जिस कारण व्यापारी परेशान है। कपिलदेव अग्रवाल कौशल राज्यमंत्री सन्दर्भ शहर के प्रमुख मार्ग झांसी की रानी के समुचित सौन्दर्यकरण कराये जाने के सम्बन्ध में अगवत कराया। झांसी की रानी के सौन्दर्यकरण के सम्बन्ध में अवगत कराया जा चुका है परन्तु उनके द्वारा इसकी अनदेखी की गयी है। इसी सम्बन्ध में हम आपका ध्यान निम्न बिन्दुओं पर आकृष्ट कराना चाहते हैं- झांसी की रानी स्वतन्त्रता सेनानी रही है ऐसे में उनके पार्क की अनदेखी किया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य है। अतः मांग की जाती है कि झांसी की रानी पार्क को भी तुलसीपार्क की भाँति ४ फुट ऊँचा उठवाकर हरे भरे पेडो को लगवाया जाये। झांसी की रानी पार्क के दोनों ओर सडको के मध्य सीमेट के डिवाईडर (पेड आदि की व्यवस्था अनुरूप) बनवाकर सौन्दर्यकरण कराया जाये। झांसी की रानी के एक साईड में जो पेशाबघर बना हुआ है उसकी नियमित सफाई व्यवस्था का समुचित प्रबन्ध कराया जाये। झांसी की रानी से शिव चौक तक दोनो ओर के नालो को चौडा कराते हुए उसकी सफाई व्यवस्था का नियमित प्रबन्ध कराय जाये। झांसी की रानी पर राष्ट्रीय ध्वज लगावाया जाये जिससे क्षेत्र के व्यापारियों एव जनपद के नागरिकों में देश प्रेम की भावना जागृत हो सके। अतः आपसे करबद्ध अनुरोध है कि आप जनहित में उपरोक्त बिन्दुओ पर ध्यान देकर समाध्ान कराने की कृपा करें। झासी की रानी हम सबके लिये श्रध्देय स्थल है चारो तरफ का अतिक्रमण को हटवाया जाये। मेन रोड से चाट भण्डार-बाजार बन्द हो इससे टाउन हाल मैदान के भीतर या कोई और एवं जगह लगवाया जाये रात के आने जाने मे समस्या होती है। इस दौरान समस्त झांसी की रानी के व्यापारीगण मौजूद रहे।

 

शातिर वांरटी को खालापार पुलिस ने दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। थाना खालापार पुलिस द्वारा अभियान के अर्न्तगत ०१ वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत कार्यवाही करते हुए थाना खालापार पुलिस द्वारा ०१ वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त को समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । अभियुक्त शब्बू उर्फ आमिर पुत्र बासत खाँ नि० द०खालापार थाना खालापार मु०नगर को गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० लोकेश गौतम ( चौकी प्रभारी खालापार ), है०का० अजय कुमार, का० राहुल कुमार शामिल रहे।

 

 

चोरी का खतौली पुलिस ने किया खुलासा, दो दबोचेMuzaffarnagar News
खतौली। थाना खतौली पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण व शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए ०२ चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे सफेद व पीली धातु के आभूषण व १,९२,०००/- रुपये बरामद। जनपद में शातिर चोरध्लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव व प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली उमेश रोरिया के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा बन्द पड़े मकान से नकबजनी कर चोरी करने की घटना का सफल अनावरण व शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए ०२ शातिर चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से सफेद व पीली धातु के आभूषण व १,९२,०००/- रुपये बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय हैकि १७ अगस्त को वादी संजय सिंघल द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के द्वारा उनके बन्द मकान से नकबजनी कर सफेद व पीली धातु के आभूषण व रुपये चोरी करने की घटना के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत किया गया तथा उक्त चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु थाना खतौली पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक ३१ अगस्त को चोरी की उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए बर्फखाने वाले रास्ते के पास कस्बा खतौली से ०२ चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए सफेद व पीली धातु के आभूषण व १,९२,०००/- रुपये बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण नदीम पुत्र शकील निवासी मौहल्ला जैननगर कस्बा व थाना खतौली, नवेद पुत्र वाहिद निवासी मौहल्ला शराफान कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से १,९२,००० रूपये नगद, ०४ कंगन लेडिज पीली धातु , ०५ अँगूठी लेडिज की पीली धातु, ०२ अँगूठी जेन्ट्स पीली धातु, ०१ चैन लेडिज पीली धातु, ०१ हार लेडिज पीली धातु, ०२ टोक्स लेडिज पीली धातु, ०७ जोड़ी पाजेब सफेद धातु, १० जोड़ी बिछुवे सफेद धातु, ०१ नोट सफेद धातु रू० १०००/- का, ०१ सिक्का १०० ग्राम सफेद धातु, ०१ सिक्का १०० ग्राम सफेद धातु, ०१ सिक्का ५० ग्राम सफेद धातु, ०१ सिक्का १०० ग्राम सफेद धातु, १९ सिक्के पुराने सफेद धातु, १५ सिक्के छोटे सफेद धातु, ०१ गऊ माता मूर्ती सफेद धातु
०२ छत्र सफेद धातु, ०२ पत्ती सफेद धातु, ०१ हार पीली धातु पाखे वाला, ०२ अँगूठी सफेद धातु की जैन्टस नग वाली, ०१ पाजेब सफेद धातु, ०१ जोडी बिछुवे सफेद धातु, ६८२ सिक्के बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र०नि० उमेश रोरिया, उ.नि. विक्रान्त कर्दम, का. निरोत्तम, अलीम, शौबीर, अजीत थाना खतौली शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण व शत-प्रतिशत बरामदी करने वाली थाना खतौली पुलिस टीम को १०,०००ध्- नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

 

ट्रक हुआ क्षतिग्रस्त
मुजफ्फरनगर। जनपद के पिन्ना गांव में चौराहे पर बीती देर रात सडक हादसे मे ओवरब्रिज पर ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ओवरब्रिज पर खडे ट्रक को एक साइड लगवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो पाया।

 

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
शाहपुर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी करीब 35 वर्षीय सलीम नामक एक युवक ने आम के बाग मे खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

एआईएमईआईएम पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारियों ने कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा।
एआईएमईआईएम के जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी के नेतृत्व मे कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से महन्त रामगिरी महाराज की गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन सौपने वालो मे सलमान, शकील, प्रवेज, शहरूख आदि मौजूद रहे।

 

छठी उत्सव का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भाद्रमाह कृष्ण पक्ष में चलने वाले श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अर्न्तगत विभिन्न मंदिरो, धार्मिक संस्थाओं तथा धर्मपरायण श्रृद्धालुओ द्वारा भगवान श्री कृष्ण की छठी बडी धूमधाम के साथ मनाई गई। धार्मिक कार्यक्रम मे पधारे श्रृद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर चलने वाले जन्मोत्सव के चलते जानसठ रोड स्थित महालक्ष्मी एन्कलेव कालोनी निवासी अभिनव गोयल मोन्टू की और से छठी महोत्सव कालोनी के मन्दिर मे बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धार्मिक कार्यक्रमो की श्रृखला में मंदिर प्रांगण मे सुबह 1.0.30 बजे भजन-कीर्तन हुआ तत्पश्चात दोपहर 12 बजे भण्डारा आयोजित हुआ। जिसमें कई गणमान्य लोगों सहित कालोनी निवासी तथा भारी मात्रा मे श्रृद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के चलते गोयल परिवार की और से मंदिर की साज सज्जा सहित विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित करायी गई हैं। वहीं दूसरी और नई मन्डी कम्बलवाला बाग स्थित द्वारकाधीश मन्दिर एवं बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर, पटेलनगर निवासी कालू मुनीम का मन्दिर आदि विभिन्न मंदिरो मे भण्डारे का आयोजन किया गया।

 

छठी महोत्सव में शामिल हुए प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी आज जिले के प्रमुख उद्यमियों, व्यापारियों और समाजसेवियों के साथ भगवान श्री कृष्ण के छठी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए सभी के लिए सुख-समृद्धि, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि आज भगवान श्री कृष्ण के भागवत दर्शन को आत्मसात करते हुए देश और समाज के लिए योगदान की आवश्यकता है। इसलिए नई पीढ़ी को श्रीमद् भागवत से जोड़नकर संस्कारवान बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
शनिवार को जानसठ रोड स्थित महालक्ष्मी एनक्लेव में विद्युत विभाग में बड़े ठेकेदार अभिनव गोयल द्वारा अपने आवास परिसर में भगवान श्री कृष्ण छठी महोत्सव एवं भण्डारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के प्रमुख उद्यमी, व्यापारी, शिक्षक, राजनेताओं, समाजसेवी, अधिकारियों और अन्य लोगों ने शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण को पूजन करते हुए सुख शांति की कामना की। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने इस अवसर पर आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिनव गोयल और उनके परिवार द्वारा आज यहां भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव का सुन्दर आयोजन किया गया है। हिन्दू धर्म की मान्यता और संस्कृति के अनुसार सभी घरों में यह आयोजन किया जाता है, ताकि भगवान श्री कृष्ण की कृपा परिवारों पर बना रहा। ये भगवान श्री कृष्ण के बचपन का जश्न है और भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जो पूरे देश और विश्व में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद भागवत के माध्यम से मानव सेवा का ही संदेश दिया है। यही यहां आयोजित भण्डारे में भी नजर आ रहा है। यहां पर सभी आम और खास लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर पुण्य लाभ कमाया गया है। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, उद्यमी रघुराज गर्ग, श्रवण गर्ग, गौरव स्वरूप, पूर्व सभासद विकल्प जैन, विपुल भटनागर, सागर कुमार, कुलदीप सिंह आरएसएस सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

 

डीएम के सौन्दर्यकरण को लेकर दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सुमित मलिक किसान आरटीआई कार्यकर्ता समाजसेवी पुत्र श्री धर्मपाल सिंह निवासी पीनना ने जनपद मुजफ्फरनगर में खंजाहानपुर मोतीझील के सौंदर्य करण के संदर्भ में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। जनपद मुजफ्फरनगर शामली रोड खंजाहानपुर में रोड के निकट मोती झील के नाम से एक स्थान है जहां पर पिछले कई वर्षों से निरंतर आम लोग सुसाइड करने का कारण बनता है आसपास के खेत स्वामी द्वारा भी इस मोती झील की भूमि को दबा रखा है इसका क्षेत्रफल घटता जा रहा है मोती झील के चारों तरफ पेड़ पौधे फूल चारों तरफ घूमने का ट्रैक बैठने की सीटिंग इत्यादि चीजों की व्यवस्था से एक सुंदर इस स्थान वातावरण आम लोगों को मिलेगा। इस मोती झील का क्षेत्रफल नापा जाए अपने कब्जे में लेकर इस मोती झील का सौंदर्य करण कराया जाए चारों ओर जाली लगाकर सुरक्षा की दृष्टि से ताकि किसी की साथ कोई ट्रेजेडी ना हो बहुत लंबा समय बीत चुका है लेकिन अभी तक इसका सौंदर्य करण नहीं हुआ है इसकी भूमि को भी सुरक्षित रखा जाएगा आपसे अनुरोध है इस मोती झील पर गंभीरता से मंथन चिंतन करके इसका सौंदर्य करण करने की कृपा करें।

 

 सुरक्षा के बीच हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
मुजफ्फरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी एवं एसएसपी के निर्देशो के चलते कडे सुरक्षा प्रबन्धो के बीच लिखित परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा काल के दौरान परीक्षा केन्द्र एवं उसके आसपास पर्याप्त मात्रा मे पुलिसबल तैनात रहा।
उ.प्र.पुलिस मे आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर जनपद मे 16 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा शांति, शूचिता एवं पारदर्शीपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो। इसके लिए पुलिस प्रशासन की और से कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए हैं। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पूर्व मे ही विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित कर दी गई थी। आज परीक्षा के चलते सभी परीक्षा केन्द्रो एवं उनके आसपास कडे सुरक्षा प्रबन्ध रहे। ताकि परीक्षा मे किसी प्रकार का व्यवधान ना हो। उल्लेखनीय है कि पुलिसभर्ती परीक्षा का आज आखिरी दिन है। जिसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रथम पाली की परीक्षा सम्पन्न हुई। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सिटी मजिस्टै्रट विकास कश्यप, सीओ सिटी व्योम बिन्दल आदि पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण कर डयूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

खनन कर रही टै्रक्टर ट्राली को किया जब्त
सिखेडा। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश व पुलिस अधीक्षक नगर एवं उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी मु०नगर के पर्यवेक्षण/कुशल नेतृत्व में नयाब तहसीलदारा कूकडा तहसील सदर मुजफ्फरनगर व थाना सिखेडा पुलिस द्वारा ग्राम सिखरेडा अल्पना फैक्टी के पास से एक ट्रेक्टर अवैध खनन में मय ट्राली मिट्टी सहित सीज किया गया कार्यवाही करने वाली टीम में श्रीमति प्रीति नायब तहसीलदार कूकडा मुजफ्फरनगर, उ०नि० पवन कुमारमय फोर्स शामिल रहे।

भजन कीर्तन का आयेजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मंडी भोपा पूल वकील रोड किनारा राधा कृष्ण मंदिर पर नंद उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ भजन कीर्तन भजन कीर्तनों पर नृत्य एवं फूलों की होली तथा श्रद्धालु जन भाव भक्ति में विभोर होकर एक दूसरे को बधाई देते हुए लल्ला के प्रेम में दर्शन करने हेतु भक्ति में होकर बधाई देते हुए हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की का उद्घोष करते हुए नगर परिक्रमा की गई जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे कान्हा की आरती के पश्चात जलपान एवं कढ़ी चावल और मिष्ठान का प्रसाद वितरण किया गया तथा बच्चों को टॉफी बिस्किट के पैकेट देकर नंद उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें मित्तल परिवार से सुरेश, रमेश, नरेंद्र, प्रमोद, सुरेंद्र मित्तल, मनमोहन, हरिमोहन, हर्षित, शुभम, अमन मित्तल, रजनी देवी, सुषमा देवी, प्रीति, लता, अनीता देवी, डोली, पिंकी मित्तल आदि ने कन्हैया की महा आरती करके सभी भक्तों का स्वागत किया तथा आसपास के निवासियों ने व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया और सभी का स्वागत किया ढोल नगाड़ों के साथ कान्हा की परिक्रमा झूमते नाचते हुए की गई।

गाडी की टक्कर से विद्युत पोल गिरा
मुजफ्फरनगर। जनपद के नेशनल हाईवे ५८ थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के बाहर अनियंत्रित गाड़ी की टक्कर से विद्युत पोल गिरा मौके पर लग गया था भारी जाम। स्थानीय व्यक्ति संजय कुमार की सूचना पर यूपी ११२ डायल सहित स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा किसी तरह विद्युत पोल को एक साइड करा मौके पर लगे जाम को कराया सुचारू। अब हाईवे पर धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन हुआ चालू स्थानीय निवासियों की माने तो विद्युत विभाग कर्मचारी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे घण्टो कड़ी मशक्कत के बाद अब जाकर विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं विद्युत पोल को ठीक करने के प्रयास जारी।।

भाकियू अराजनैतिक ने दिया धरना
चरथावल। राहवाहे माइनर की सफाई ना होने से नाराज भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने थाना क्षेत्र के ग्राम घिस्सू खेडा-दहचन्द राजबाहे पर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू अराजनैतिक के युवा ब्लॉक अध्यक्ष काला प्रधान चौकडा के नेतृत्व मे ग्रामीणो ने धरना प्रदर्शन कर सम्बन्धित अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।
किसानो का आरोप है कि राजवाहे की माइनर की सफाई ना होने के कारण किसानो को बहुत परेशानी का सामना करना पड रहा है। क्योंकि टेल तक पानी ना पहुंचने के कारण किसान की फसल का नुकसान हो रहा है। यानी फसल सूख रही है।

जी एस टी विभाग ने जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। जी.एस.टी. पंजीयन जागरूकता अभियान के तहत आज विभागीय अधिकारी कवींद्र अपनी टीम के साथ लोहिया बाजार व्यापारियों के बीच पहुंचें व अभियान के लिये जागरूक किया,जी.एस.टी. में फर्म रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य सुविधाओं के प्रति जागरूक किया व जी.एस.टी. समय पर जमा कराने हेतु भी प्रेरित किया व्यापारी बन्धुओ ने भी मौके पर अधिकारियों से अपनी शंकाओं को लेकर चर्चा की व समाधान पाए व उक्त विभागीय प्रयास की सराहना भी सभी के द्वारा की गयी। मौके पर जी.एस.टी. अधिकारी कवींद्र व व्यापारी अश्वनी जैन,दीपेश जैन,योगेश जैन,बिल्लू गोयल,सिद्धांत जैन,सीमित जैन आदि उपस्थित रहे

 

मारपीट करने वाले छह पकडे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। २८ अगस्त को थानाक्षेत्र ककरौली में अभियुक्तगण द्वारा स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर छात्रा के भाई के साथ मारपीट करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए ०२ बाल अपचारी सहित कुल ०६ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया जा चुका है। उपरोक्त प्रकरण में नामित अभियुक्तगण के पक्ष में पुलिस पर दवाब बनाने के उद्देश्य से भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाना ककरौली पर बिना किसी पूर्व सूचना के धरना प्रदर्शन किया गया। थाना प्रभारी ककरौली द्वारा प्रदर्शन कर रहे लोगों को बताया गया कि जनपद में धारा १६३ बीएनएसएस लागू है तथा उनका इस तरह से इकट्ठा होना विधि विरुद्ध है। इसके बावजूद भी प्रदर्शनकारियों द्वारा थाना परिसर खाली नहीं किया गया तथा लगातार नारेबाजी करते रहे । कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी ककरौली द्वारा धरना प्रदर्शन को विधि विरुद्ध घोषित करते हुए पुलिस बल के माध्यम से थाना परिसर को खाली कराया गया तथा प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें :रामपाल मांडीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी की एक समीक्षा बैठक वसुंधरा स्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र चौधरी के आवास पर हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी मौजूद रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए रामपाल मांडी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व मे पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। जगह-जगह समीक्षा बैठक हो रही है। जिसमे पदाधिकारियों का मनोनयन भी करा जा रहा है। ताकि पार्टी देहात स्तर तक मजबूत हो सके। रामपाल मांडी ने आज कुछ नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की। जिनमें महिला मोर्चा की जिला प्रभारी श्रीमति रेशमा को बनाया गया। मीनू चौधरी को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया गया। दोनो पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते हुए रामपाल मांडी ने कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। बैठक मे मुनेशपाल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। समीक्षा बैठक मे पूर्व पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव धर्मवीर बालियान, डा.ब्रजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − one =