समाचार (Muzaffarnagar News)
शातिर चोर को पुलिस मुठभेड में दबोचा
सिखेडा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिखेडा पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ ०१ शातिर चोर/वाँछित अभियुक्त को किया गया घायल/गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट हीरो होन्डा स्पलैण्डर प्लस मोटर साईकिल, व अवैध शस्त्र बरामद । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त थाना रामराज पर पंजीकृत ०२ अभियोगों तथा थाना फुगाना पर पंजीकृत ०१ अभियोग में चल रहा था वांछित। जनपदमें शातिर चोर/लुटेरे/वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेडा राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक ३१/०१ सितम्बर की रात्रि को थाना सिखेडा पुलिस की भन्डूर से नया गाँव जाने वाले रजवाहे की पटरी, असदनगर चौराहे के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर/वांछित चोर अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट हीरो स्पलैण्डर प्लस मोटर साईकिल, व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक ३१/०१ सितम्बर की रात्रि को थाना सिखेडा पुलिस भन्डूर से नया गाँव जाने वाले रजवाहे की पटरी मिर्जाटिल्ला असदनगर के पास संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन की चौकिंग कर रही थी। चौकिंग के दौरान मोटर साईकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर चौकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटर साईकिल सवार द्वारा पुलिस को देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए मोटर साईकिल को वापस मोडकर भागने लगा । फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो कुछ दूर जाकर बदमाश की मोटरसाइकिल तीव्र गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी । मोटरसाइकिल सवार बदमाश तत्काल उठकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा ।
पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु उस पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नही हुआ । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उक्त बदमाश घायल हो गया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण नदीम पुत्र इस्तकार निवासी ग्राम नई बस्ती निराना थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से एक मोटर साईकिल हीरो होन्डा स्पलैण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट, ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर । घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० पवन कुमार, रणवीर सिह, पुष्पेन्द्र सिह, का० हरिओम, जयवीर सिंह, अर्जुन सिह, अरूण कुमार थाना सिखेड़ा शामिल रहे। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उपरोक्त थाना रामराज पर पंजीकृत मु०अ०सं० ६१/२०२४ धारा ३०३(२)/३१७(२) बीएनएस व मु०अ०सं० ६६/२४ धारा ३०३(२)/३१७ बीएनएस तथा थाना फुगाना पर पंजीकृत मु०अ०सं० ३७/२४ धारा ३७९/४११ भादवि में वांछित चल रहा था ।
अभद्र टिप्पणी करने वाले को पकड़ा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के विरूद्ध अशोभनीय व अभद्र टिप्पणी करने वाले एक अभियुक्त को थाना पुरकाजी पुलिस ने किया गिरफ्तार। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर सतत् निगरानी की जा रही है तथा सोशल मीडिया पर विधि विरूद्ध कार्य करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पर संज्ञान लिया गया जिसमें एक युवक माननीय प्रधानमन्त्री भारत सरकार पर अशोभनीय भाषा में अभदृ टिप्पणी कर रहा था। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अविलम्ब कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए ०१ अभियुक्त विशाल पुत्र अशोक निवासी ग्राम खाईखेड़ी थाना पुरकाजी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आई कैम्प का संधावली में हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। डॉक्टर नरेन्द्र पंवार (नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन) ने आंखो का एक फ्री चैकअप कैम्प ग्राम संधावली में सोमपाल सिंह व प्रेमपाल सिंह के निवास पर लगाया है। जिसमे ग्रामवासियों ने अपनी आंखों का फ्री चेकअप कराया, डॉक्टर साहब ने आंखो की देखभाल व आंखो से सम्बन्धित सभी बीमारियो की जानकारी और उससे बचाव की विधि विस्तार पूर्वक ग्रामवासियों को बताई है। सभी ग्राम वासियों ने डॉक्टर नरेन्द्र पंवार जी का जनहित में आंखो का फ्री चेकअप कैम्प लगाने के लिए ह््रदय से उनका स्वागत व आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर श्री सोमपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह,डॉक्टर शिव कुमार, डॉक्टर मुन्नू, बृजपाल सिंह, तेजपाल सिंह, सतपाल सिंह, हसन जैदी, कासिम अब्बास, श्री मति सुनीता, श्रीमति मंजू सिंह, भानू प्रताप सिंह, दिव्यांशी कबीर, डॉक्टर सोनू, महिपाल सिंह, सहनसर पाल आदि सैकड़ों ग्रामवासियों ने अपनी आंखों का चेकअप कराया है और कैम्प में अपना पूर्ण सहयोग दिया है।
व्यवस्था बनाने में, भानू प्रताप सिंह, कुणाल काजला, ईशांत काजला, लविश्का कबीर, कु.मानुषी, कु. वंशिका कबीर आदि बच्चो का पूर्ण सहयोग रहा है।
भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जाहरवीर गोगा जी के भंडारे मे सैंकडो श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नई मन्डी पटेलनगर निवासी जसवीर सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अमित विकल आदि के सहयोग से नई मन्डी कोतवाली के समीप जाहरवीर गोगा जी के भंडारे का आयोजन किया गया। वहलना स्थित जाहरवीर गोगा म्हाडी के पुजारी महंत योगी अनिल नाथ के पावन सानिध्य में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे अनेक श्रृद्धालुओ ने कढी-चावल एवं खीर का प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
किसानों को करना चाहिए राष्ट्रहित में कामः अमित चौधरी
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अटल के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमित सिंह ने कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के बंग्लादेश पर दिए गए बयान की वे निन्दा करते है। इसी परीपेक्ष मे उन्होने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया था। जिसके विरूद्ध पुलिस द्वारा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है।
रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्टन पर आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए अमित चौधरी ने कहा कि ज्ञापन देने के दौरान भाकियू के कुछ कार्यकर्ताआें ने उन्हे जान से मारने की धमकी दी तथा उनके साथ गाली-गलौच की। इस पर भाकियू अटल के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह एवं उनके पिता किरणपाल ठाकुर ने रिर्पोट दर्ज करायी है। जिस पर प्रशासन ने कार्यवाही की है। उन्होने कहा कि जितने भी भाकियू व अन्य संगठन हैं। वे राष्ट्रहित की बात करें। लोकतंत्र मे सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। इसलिए किसी के विरूद्ध द्वेष भावना की कार्यवाही नही की जानी चाहिए। प्रेसवार्ता के दौरान पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, ठाकुर श्रीओम सिंह सोम जिलाध्यक्ष मेरठ, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
पटका पहनाकर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ समाज सेवी व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि) के प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह के प्रतिष्ठान पर शिष्टाचार भेट हेतु पधारे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल का प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह द्वारा पटका पहनाकर बुके भेंट करते हुए स्वागत किया गया,इस दौरान उपस्थित सतीश धीमान, बृजेश विश्वकर्मा,शिवकुमार धीमान, हरविंदर सिंह,डा अमन सिंह,एड अश्वनी कुमार,दलजीत सिंह,व मोनू द्वारा भी उनका जोरदार स्वागत किया गया
शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस द्वारा अभियान के अर्न्तगत ०१ वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत कार्यवाही करते हुए थाना खालापार पुलिस द्वारा ०१ वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त को समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । अभियुक्त शब्बू उर्फ आमिर पुत्र बासत खाँ नि० द०खालापार थाना खालापार मु०नगर को गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० लोकेश गौतम ( चौकी प्रभारी खालापार ), है०का० अजय कुमार, का० राहुल कुमार शामिल रहे।
क्रांति सेना भंग करने का बैठक में लिया निर्णय
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांति सेना के संस्थापक सदस्यों की आकस्मिक बैठक राजेश कश्यप के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने एक मत से क्रांति सेना को भंग करने का निर्णय लिया । क्रांति सेना संस्थापक सदस्य नीवर्तमान प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि क्रांति सेना ५ साल के प्रयास के बाद भी आज तक क्रांति सेना का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है क्योंकि छत्तीसगढ़ में क्रांति सेना के नाम से नक्सलियों का एक संगठन कार्य कर रहा है इसलिए क्रांति सेना के कुछ संस्थापक सदस्य संगठन पहले ही छोड़ चुके हैं और बाकी सदस्यों ने आज क्रांति सेना को भंग करने का निर्णय लिया है उन्होंने प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा कि क्रांति सेना के संस्थापक सदस्यों द्वारा क्रांति सेना का रजिस्ट्रेशन ना होने के कारण भंग करने का निर्णय लिया गया है यदि कोई भी व्यक्ति भविष्य में क्रांति सेना के नाम से कोई कार्य करता है तो उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी बैठक में संस्थापक सदस्य निवृत्तमान प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा, निवर्तमान जिला महासचिव राजेश कश्यप, क्रांति सेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी के अलावा अनेक क्रांति सेना सदस्य उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू परिषद् स्थापना दिवस का जनकपुरी में हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। साकेत प्रखंड स्थित जनकपुरी के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा परिषद् स्थापना दिवस ( हिंदू सम्मेलन) कार्यक्रम किया गया, जिसमे आरएसएस के पूर्व विभाग कार्यवाह, मुख्य वक्ता श्रीमान सुरेंद्र भगत ने बताया कैसे विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई और संगठन के क्या क्या कार्य है जो समस्त हिन्दू समाज के लिए योग्य, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए संगठन ने हर दम से फैसले लिए, संगठन ने राम सेतु को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी, और हिन्दू गौरवशाली इतिहास के बारे में आदि संगठन के कार्य गिनाए, कार्यक्रम अध्यक्ष ओमवीर सिंह जो की धर्म यात्रा महासंघ के प्रांत संयोजक है उन्होंने बताया की कैसे दुसरे विचारधारा के लोगो ने हमारे इतिहास के साथ फेर बदल किया और हमको पढ़ाया गया और हम लोगो के बीच फुट डाली और हिंदुओ को कमजोर करने का काम किया, विहिप जिला संगठन मंत्री श्रीमान शुभम् जी (पूर्णकालिक), विहिप जिला सहसतसंग प्रमुख सतीश, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख तरुण, प्रखंड मंत्री सावन, जिला अध्यक्ष धर्म रक्षा महासंघ नरेश, जिला उपाध्यक्ष धर्मयात्रा महासंघ सकिर्तन मंडल अर्चना शर्मा, जिला संयोजक धर्मयात्रा महासंघ राकेश जी एवम अनिल आनंद( मार्कदर्शक), सूर्यांश, अंश एवम आदि हिंदू समाज उपस्थित रहे। अंत में प्रखंड पालक सतीश कौशिक जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
छठी महोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर परम द्वारा आज एस डी कॉलेज मार्किट में मंदिर मे कढ़ी चावल का भोग लगाकर वितरित कर श्री कृष्ण छठी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमे मुख्या रूप से परम परिवार के डाक्टर वैभव, नितिन कपूर,नितिन तायल,रवि वर्मा,कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार, संजीव कुमार रहे। कार्यक्रम में इसके अलावा मार्किट अध्यक्ष अनिल नामदेव जी, राकेश कंसल जी,योगेश भगत जी, विजय तागरा जी, नरेश कुमार जी,अनिल कुमार जी
हरवीर सिंह , मनोज गर्ग, तिलक राज,अनुराग गर्ग जी,अशोक कुमार गोयल ,राकेश कुमार जी एवं व्यापारी नेता श्री कृष्ण गोपाल मित्तल जी ,रोबिन जी, विपिन जी, अभिषेक जैन जीआदि की ने प्रसाद वितरण कर धर्म लाभ उठाया
जनपद में व्यापारियों का शोषण नहीं किया जायेगा- अरुण प्रताप सिंह
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जानसठ रोड स्थित व्यापारी विजय प्रताप की प्रतिष्ठान पर पहुंचा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने व्यापारी विजय प्रताप को हौसला दिया की किसी भी प्रकार की अराजक तत्वों या किसी भी तरह की यूनियन के लोगों से घबराने की जरुरत नहीं है यदि कोई अराजक तत्व व्यापारी को धमकाने की या किसी भी प्रकार से शोषण करने का प्रयास करेगा तो उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि धमकाने वाले यूनियन के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। यदि आगे भी किसी व्यापारी को धमकाने का प्रयास किया जाएगा तो उसको भी जेल भिजवाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष अमित गोयल, मनोज पाटिल, पवन मित्तल, रण सिंह चोहान, सतीश कोशिक आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
छठी महोत्सव आयोजित
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण छठी महोत्सव के उपलक्ष में प्राचीन शिव मंदिर (छोटा केदारनाथ) में आज बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाआरती के पश्चात कड़ी चावल का प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर कमेटी की और से विवेक रहेजा, मदन छाबड़ा, सचिन साहनी, मोहित रहेजा, प्रवीन ठकराल, गुरुदत्त अरोरा, मदन लाल रहेजा, राजेंद्र सैनी, माधव ठकराल, अभिषेक कौशिक, ध्रुव सपड़ा रहे।
अ.भा. विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा दल ट्रस्ट परिवार द्वारा आनंदपुरी स्थित ट्रस्ट कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गयी।
बैठक की अध्यक्षता संदीप धीमान बैंक वालों ने की एवं संचालन संदीप धीमान मास्टर जी ने किया। बैठक मे आगामी १७ सितंबर को देवो मे पूजनीय भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे निर्णय लिया गया की पूर्व मे आयोजित कार्यक्रम को और सुंदरता से सजाते हुए नगर की ह््रदय स्थली शिवचोक पर स्टाल लगाकर सुबह से ही जलपान की व्यवस्था रहेगी तथा दोपहर बाद हलवा प्रसाद का विररण किया जायेगा व भोपा रोड से शुभारम्भ भगवान श्री विश्वकर्मा जी की शोभायात्रा के गणमान्य लोगो का शिव चौक पर भव्य स्वागत किया जायेगा। बैठक मे पुरा कार्यक्रम हर्षोउल्लास से पारित किया गया। बैठक मे संजय धीमान राष्ट्रीय अध्यक्ष,एम धीमान सचिव,गौरव धीमान कोषाध्यक्ष,संदीप धीमान बैंक वाले जिलाध्यक्ष,वीरेंद्र धीमान फॉरमेन,संदीप धीमान मास्टर जी , आशिष धीमान,आशुतोष धीमान आदि उपस्थित रहे।
योगासन प्रतियोगिता हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। एस. डी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में तहसील स्तरीय बालक (योगासन )प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय सिंह जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-अंडर १४ में नैतिक प्रथम स्थान रिहान शौर्य द्वितीय स्थान सत्यम तृतीय स्थान होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल से । अंडर १७ में अरशान प्रथम स्थान निशांत द्वितीय स्थान महामना मालवीय इंटर कॉलेज से। अंडर-१९ में वंश चावला प्रथम स्थान महामना मालवीय इंटर कॉलेज से।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल में योगेश कुमार दिवाकर कश्यप श्रीमती सीमा सिंह श्रीमती नीरज तोमर जी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रतियोगिता को संपन्न कराने में श्री राहुल कुशवाहा जी, श्री जब राजीव कुमार, अक्षय जी, श्रीमती रचना रावत, श्री सत्य कुमार, विशाल चौधरी जी का विशेष सहयोग रहा।
सुखी जीवन का भागवत में दर्शनः स्वामी ओमंनन्द
मोरना।भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि भक्ति के तीन स्वरूप नवधा भक्ति विशुद्ध भक्ति और परा भक्ति है। शुकतीर्थ में श्री शुकदेव आश्रम स्थित श्री डोंगरेजी भागवत भवन में श्री धर्म सत्संग समिति,मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पधारे पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि आराध्य का निरंतर चिंतन ,ध्यान और स्मरण अनन्या भक्ति के साधन हैं । अनन्या भक्ति ही सर्वश्रेष्ठ भक्ति है ।भागवत भगवान वेदव्यास की ओर से संपूर्ण मानव जाति के लिए एक वरदान तथा सुखी जीवन जीने का दर्शन है।कथा व्यास पंडित कपिल पौराणिक को व्यासपीठ पर पीठाधीश्वर ने सम्मानित किया। कथा यजमान मोहनलाल पाटीदार ,बसंती लाल पाटीदार, भगवती प्रसाद और कैलाश परिहार ने विधि विधान से पूजा अर्चना की । कथा में गुजरात,मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि प्रांतों के सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुमन कृष्ण शास्त्री ,आचार्य युवराज , आचार्य विकास , ठाकुर प्रसाद, दीपक मिश्रा ने कथा व्यवस्था में सहयोग किया।
विशाखा ने किया रोशन
मोरना। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत कला उत्सव २०२४ कार्यक्रम में इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी की छात्रा कुमारी विशाखा ने लोक नृत्य विद्या में जनपद स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य कैप्टन डॉक्टर प्रवीण चौधरी एवं समस्त स्टाफ ने छात्र को सम्मानित किया एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कहा कि कुमारी विशाखा एक होनहार छात्रा है वह पढ़ाई के साथ-साथ नृत्य कला में निपुण है। इसके साथ वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली एनसीसी कैडेट भी है।बीते वर्ष विशाखा इंटर ग्रुप कंपटीशन में अपने विद्यालय का एवं अपनी ८२ बटालियन का प्रतिनिधित्व करते हुए मेरठ ग्रुप की ओर से नोएडा में आयोजित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया था एनसीसी अधिकारी अमित राणा एवं कपिल कुमार ने अपनी प्रतिभाशाली एनसीसी कैडेट को विशेष रूप से बधाई ८२ बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल भाल ने कहा की ऐसे एनसीसी कैडेट निश्चित रूप से जनपद और देश का नाम रोशन करेंगे उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विशाखा को और कहीं अवसर लेने हैं जिससे वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके उन्होंने कहा कि कैडेट विशाखा को गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी करनी चाहिए जिससे उन्हें एक बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा और उनके व्यक्तित्व का विकास होगा इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्री रामेश्वर राम श्रीमती नीरू,सुरेश चंद कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती उत्तम मलिक श्रीमती आरती श्रीमती नीतू श्रीमती मंजू, सुनील कुमार गोविंद वर्मा शेर बहादुर अनुज राठी संजय ठाकुर आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सदस्यता अभियान को कार्यशाला आयोजित
मुजफ्फरनगर। मंडल भोपा में सदस्यता अभियान को लेकर बूथ न.८३ पर कार्यशाला आयोजित की और सभी कार्यकर्ताओं को डा.वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष-जिला पंचायत ने सदस्यता अभियान के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 के बारे में बताया तथा अधिक से अधिक सदस्यता करने का आग्रह किया।
२ से १५ सितंबर तक जनपद में चलाया जाएगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान
अभियान के लिए २८८१ टीमों का गठन किया गया
टीमों द्वारा घर-घर जाकर कुष्ठ रोगी खोज जाएंगे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कल से कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान २ सितंबर से १५ सितंबर तक चलाया जाएगा, जिसमें आशाएं व अन्य स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे ,जिसके आधार पर कुष्ठ रोगी खोजे जाने का कार्य किया जाएगा, इसके लिए कुल २८८१ टीमों का गठन किया गया है जिनमें से ग्रामीण क्षेत्रों में २६१० टीमें तथा नगरीय क्षेत्रों में २७१ टीमे में बनाई गई है ,इन टीमों की मॉनिटरिंग के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ५२३ पर्यवेक्षक तथा नगरीय क्षेत्र में ५५ पर्यवेक्षक को सहित कुल ५७८ पर्यवेक्षक इस अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर त्वचा के रंग से हल्के या गहरे रंग के दाग धब्बे हो तथा उनमें सुन्नपन हो, हाथ या पैरों की नसों में झनझनाहट हो, हाथों की हथेलियां या पैरो के तलवे में सुन्नपन हो, निशान हो ,यह सब कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं, उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की जांच एवं दवा एमडीटी सभी सरकारी चिकित्सालय, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क उपलब्ध है ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में अपना स्वास्थ्य विभाग को पूर्ण सहयोग दें तथा अगर किसी को कुष्ठ रोग के लक्षण नजर आते हैं, तो वह निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर तुरंत संपर्क करें।
टयूबवैल पर चोरी
चरथावल। चोरो ने जंगल मे टयूबवैल पर लगा लोहे का सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के गांव नंगला राई निवासी रालोद नेता हाजी मतलूब राईन के जंगल मे लगी टयूबवैल के कोठे के ताले तोडकर लोहे का सामान चोरी कर लिया। रोजाना की भांति अल सुबह अपने खेतो पर काम करने पहुंचे किसानो ने खेत स्वामी को इसकी सूचना दी। ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी के खुलासे के लिए प्रयास तेज किये।


