Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला पंचायत सदस्य के आवास पर हमला प्रकरण में कार्रवाई न होने पर वरिष्ठ रालोद नेता एसएसपी से मिले

मुज़फ़्फ़रनगर। राष्ट्रीय लोकदल के ज़िला पंचायत सदस्य चौधरी इरशाद जाट के आवास पर २ दिन पहले मध्य रात्रि को बदमाशों ने धावा बोलकर दरवाज़े खटखटाने के बाद दरवाज़े न खोलने पर ज़िला पंचायत सदस्य की टाटा सफ़ारी कार में आग लगाई गई थी व फायरिंग करते हुऐ जान से मारने की धमकी दी गई थी।

आज उक्त प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह के नेतृत्व में मुज़फ्फरनगर पुलिस अधीक्षक से मिला।

इसमे राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से उक्त प्रकरण को जल्द से जल्द खोलने की माँग की और दोषियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही के लिये कहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने भरोसा दिया की इस प्रकरण को जल्द से जल्द खोलकर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, अल्पसंख्यक क्षेत्रीय अध्यक्ष नौशाद मलिक, जिला पंचायत सदस्य इरशाद जाट और अंकित सहरावत आदि मौजूद रहे ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + eight =