News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जयंती पर चौ.महेन्द्र सिंह टिकैत की किया नमनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष चौ.महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंति पर भाकियू की राजधानी सिसौली सहित जनपदभर मे अनेक स्थानो पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान विभिन्न किसान संगठनो के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगो ने किसान मसीहा को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत ने जीवन पर्यन्त किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होने अपने जीवनकाल में गरीब, मजदूर और किसानों अधिकारो के लिए कई आन्दोलन किए। बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत ने उस दौरान देशभर के किसानो को भाकियू से जोडने का काम किया। ये बाबा टिकैत का ही जलवा रहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री एच.डी.देवगोडा सहित कई मुख्यमंत्री और राजनेताआें ने सिसौली मे आयोजित कार्यक्रमो मे शिरकत की। आज बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के जन्मोत्सव पर भाकियू की राजधानी सिसौली स्थितकिसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 89वा जन्मदिवस किसान जागृति दिवस के रूप में मनाया गया। किसान जागृति दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम आज लखनऊ में एक महापंचायत के रूप में आयोजित किया गया है। सिसौली स्थित किसान भवन और देश ,प्रदेश में भी अनेक स्थानों पर भी किसान जागृति दिवस मनाया जा रहा है। सिसौली में किसान मुख्यालय में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति के समक्ष हवन किया गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत , चौधरी नरेंद्र टिकैत , किसान चिंतक कमल मित्तल, भाजपा नेता जयदेव बालियान सहित सैकड़ों किसान यज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित किसान किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में किसानों के संघर्ष का असर साफ दिखाई दे रहा है। जहां देश का किसान देश ही नहीं विदेशों के नागरिकों के लिए भी अन्न पैदा करता है,लेकिन सरकारे उसकी समस्याओं और उसकी फसलों के वाजिब दाम देने के लिए दृढ़ संकल्प नहीं दिखाई दी। अब किसानों ने अपनी शक्ति को पहचान कर पहले लोकसभा चुनाव में और अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। समय रहते उत्तर प्रदेश सरकार ने भी किसानों के साथ आंख मिचोली का खेल खेला तो भविष्य में उसका भी यही हश्र होने वाला है।

 

पटका पहनाकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी रामलीला कमैटी ने श्री गुरू सिंह सभा के सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांधी कालोनी की श्री रामलीला कमैटी की और से श्री गुरू सिंह सभा गांधी कालोनी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कमैटी की और से श्री गुरू िंसह सभा के प्रधान, महासचिव स.धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, स.सतपाल सिंह, स.हरजीत सिंह, स.सुखदर्शन बेदी आदि को सम्मानित किया गया।

 

भाविप मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा नर सेवा नारायण सेवा का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा नर सेवा- नारायण सेवा (फल वितरण) का आयोजन संकीर्तन भवन नई मंडी में सुबह 11.30 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विशाल शर्मा जी (अध्यक्ष शक्ति शाखा), डॉ रुचि शर्मा जी (सम्पादक ज्ञानोदय) का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम शाखा की और से अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया फिर सभी सदस्यों ने फल वितरण कर धर्म लाभ प्राप्त किया अध्यक्ष कीमती लाल जैन ने सभी सदस्यों व अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि विशाल शर्मा जी ने कहा कि सम्राट शाखा अपने नाम के अनुरूप ही है तथा प्रांत में यह सम्राट की तरह ही काम कर रही है उन्होंने सम्राट शाखा के दायित्वधारियों व सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। डॉ रुचि शर्मा जी ने कहा कि शाखा द्वारा अनगिनत कार्य किये जा रहे हैं यह कार्य तो सर्वोत्तम है सम्राट शाखा सभी संस्थाओं के लिए रोल मोडल बन चुकी है उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ज्ञानोदय पत्रिका का नाम सम्राट रख देना चाहिए इस सुन्दर कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए उन्होंने सम्राट शाखा का आभार व्यक्त किया। महिला संयोजिका श्रीमती परणीता गोयल ने सभी सदस्यों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम चैयरमैन प्रेम प्रकाश एडवोकेट, कार्यक्रम प्रायोजक श्रीमती नीरु जैन कीमती लाल जैन रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष बी.के.सूर्यवंशी, सुनील गर्ग, ई० पी.के.गुप्ता, अजय अग्रवाल एडवोकेट, जगरोशन गोयल,अजय गोयल, जीवन जैन, गंगा सागर गोयल, एवं नीरु कीमती लाल जैन, संतोष गोयल, नीरु जीवन जैन जी का पूर्ण सहयोग रहा।

 

हवन पूजन कर दी श्रद्धांजलिMuzaffarnagar News
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बेलड़ा में गंग नहर पुल के पास खड़े सैंकड़ों वर्ष पुराने पेड़ के गिर जाने के बाद गणमान्यों सहित ग्रामीणों ने लगातार अपनी भावनाओं को प्रकट किया है। रविवार की सुबह सीमल के वृक्ष की रस्म तेहरवी का आयोजन किया गया, जिसमें में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित गणमान्य ने हवन में आहूति देकर श्रद्धांजलि दी और साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
गांव बेलडा में ऐतिहासिक 150 वषज् पुराने सीमल के वृक्ष की रस्म तेरहवीं हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण के साथ पूरे विधि विधान से की गई। इस अवसर क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निवाज्ल, राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी आदि ने वृक्ष को श्रद्धांजलि अपिज्त की। मौजूदा लोगों ने कहा कि इस वृक्ष की यादों को एक धरोहर के रूप में सहेजने की आवश्यकता हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि इस ऐतिहासिक सीमल के पेड़ से लोगों की यादें जुड़ी रही है। इस बुजुगज् वृक्ष के धराशायी होने के कारण किसी अपने को खो देने जैसा दुख है। इस वृक्ष ने अपना पूरा जीवन ग्रामीणों को दिया है। इसी की छांव में यहां का भाईचारा पनपा है।गांव बेलड़ा निवासी रिटायडज् शिक्षक मास्टर सुरेन्द्र पाल ने कहा कि 1857 में अंग्रेजी शासन में यहां पर गंगनहर पर पुल का निमाज्ण कराया गया था, तो उस समय भी यह वृक्ष यहां पर स्थित था। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वृक्ष कितना पुराना हो सकता है। वृक्षों में भी जीवन होता है।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने सीमन वृक्ष को श्रद्धांजलि अपिज्त करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक वृक्ष को सच्ची श्र(ांजलि तभी होगी, जबकि क्षेत्र के गांवों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष लगाकर अपनी औलाद की भांति उसकी देखकर करते हुए परवरिश करे। इस पेड़ की रस्म तेरहवीं का निणज्य सराहनीय है, इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जायेगा।
इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निवाज्ल ने कहा कि इस वृक्ष का धराशायी होना क्षेत्रीय लोगों के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। श्री निवाज्ल ने कहा कि जिला पंचायत ने यहां 150 सेमल के वृक्ष लगवाये है।
इस अवसर पर प्रदीप निवाज्ल, मुमताज अली, सुभाष, सुरेन्द्र मास्टर, फैजुर रहमान सतपाल सिंह, वीर सिंह, जयपाल फौजी, श्रीपाल सिंह, विष्णु दत्त, राजकुमार शमाज्, पीतम सिंह, कमज्वीर, रामकुमार, संजय सिंह कोरी, नवाब सिंह, हरवीर , बबलू, महिपाल सिंह सिंह सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अपिज्त की।

 

बिजली का खम्बा सड़क पर गिरा
मुजफ्फरनगर। तेज हवा के झोके से विद्युत विभाग का बिजली का खम्बा सडक पर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे किसी को कोई चोट नही आई।
जानकारी के अनुसार खालापार थाना क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी मे चौकी किदवई नगर के समीप विद्युत का बडा लोहे का पोल हवा के झोंके से गिर पडा। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नही लगी। मौहल्लावासियों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी।

 

चिकित्सा शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)रोटरी क्लब संयम ने जौली ग्रांट हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से कटे-फटे होठों का कैंप नई मन्डी स्थित ला.गुलशनराय जैन की धर्मशाला मे लगाया। इस चिकित्सा शिविर में कई मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर जांच करायी। चिकित्सा शिविर मे कई प्रसिद्ध चिकित्सक मौजूद रहे। जिन्होने मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हे मुफ्त दवा एवं उपचार दिया। शिविर के सफल संचालन में क्लब के अध्यक्ष रजत राठी, क्लब सचिव संदीप बंसल, सत्यवीर आदि का सहयोग रहा।

 

धनुष यज्ञ, परशुराम संवाद का श्री रामलीला नई मंडी भवन में भव्य मंचन
मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला नई मंडी भवन में मनाया जा रहा 98वॉ श्री रामलीला महोत्सव में लीला का शुभारंभ प्रसिद्ध उद्योगपति रघुराज गर्ग, उद्यमी अमरीश गोयल समाजसेवी पुष्पेंद्र अग्रवाल द्वारा मां दुर्गा की आरती एवं दीप प्रज्वलित कर किया, लीला में धनुष यज्ञ, परशुराम संवाद का भव्य मंचन किया गया, राजा जनक ने सीता स्वयंवर के लिए भगवान शिव के धनुष को भंजन करने के लिए अलग-अलग राज्य से राजा महाराजा आमंत्रित किए गए किंतु कोई भी राजा भगवान शिव के धनुष का भंजन नहीं कर पाया, यह देखकर राजा जनक दुखी हो जाते हैं उनका दुख देखकर ऋषि विश्वामित्र प्रभु श्री राम को शिव धनुष भंजन करने को कहते हैं तब प्रभु श्री राम शिव धनुष को प्रणाम करके धनुष का भंजन कर देते हैं यह देखकर श्रद्धालुओं से भरा पंडाल जय श्री राम के जय घोष के साथ गूंज पड़ा, कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया, राजीव अग्रवाल, संजय जिंदल काका, विवेक गर्ग, विदित गुप्ता, अभिषेक कुच्छल, उपेंद्र मित्तल, राजेश गोयल, विवेक बंसल, कुलदीप शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

गुर्जर महासम्मेलन का हुआ आयोजन
भोपा। पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ की गुर्जर महासभा मे आयोजित महासम्मेलन में विभिन्न राजनीतिज्ञो, शिक्षक एवं चिकित्सकों तथा समाज के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रताल स्थित गुर्जर धर्मशाला में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा भारत के तत्वाधान मे गुर्जर समागम समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महकपाल सिंह ने की तथा संचालन काय्रक्रम के संयोजक पवन कुमार ने किया। कार्यक्रम मे गुर्जर महासभा के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह एव भाजपा नेता यशपाल पंवार, मनोज चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर, ओमपाल आर्य, हरेन्द्र वाजिदपुर आदि उपस्थित रहे।

 

हादसे को दे रहे ओवरलोड वाहन न्यौता
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भूसे से भरे ओवरलोड टै्रक्टर-ट्राली कहीं किसी हादसे का सबब ना बन जाए। प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। शहरवासियों का कहना है कि अक्सर देखने मे आता है कि भूसे से भरे ओवरलोड टै्रक्टर-ट्राली हरियाणा से निरंतर जा रहे हैं। जो जनपद से होकर गुजरते है। ओवरलोट वाहन अचानक असंतुलित होकर पलट ना जाए। तथा कोई हादसा ना हो जाए। इसका भय बना रहता है। वहीं दूसरी और कचरे पन्नीयों से भरे ओवरलोड ट्रकों के कारण एक और दुर्गन्ध फैलती है। वहीं प्रदूषण भी फैलता हैं। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

श्रीराम बारात का स्वागत
मुजफ्फरनगर। शक्ति क्लब की ओर से सीता स्वयंवर के लिए प्रस्थान कर रही श्री भगवान राम बारात का स्वागत महामृत्युंजय सेवा मिशन कार्यालय पर नाच गा कर धूमधाम के साथ किया गया, मिशन के सदस्यों ने भगवान श्री राम-भारत-लक्ष्मण-शत्रुघ्न चारों भाइयों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया, मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर जी महाराज ने कहा कि जिस पर भी राम की कृपा होती है उस पर सभी देवी देवता कृपा करते हैं गोस्वामी तुलसीदास जी ने चौपाई के माध्यम से कहा ‘‘जा पर कृपा राम की होई ता पर कृपा करे सब कोइ’’र् इसलिए राम की शरण में जाना सर्वश्रेष्ठ साधन है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने हो तो भाजपा है, चारों भाइयों की आरती में मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डा० सुभाष चंद्र शर्मा, श्री अनिल जिंदल एड०, डा०आदेश शर्मा, श्री आशुतोष शर्मा,श्री बृजेश दीक्षित,श्री योगेश दीक्षित, शक्ति क्लब रामलीला कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र पाल, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह एडवोकेट,मीडिया प्रभारी नवनीत कौशिक, संयोजक डॉक्टर सत्येंद्र पवार, नीरज शर्मा, शिवकुमार शर्मा, शैलेंद्र नेगी, गौरीकांत त्यागी, अमरेश त्यागी, अनिल वर्मा,श्री कमलकांत शर्मा वहीं महिला मंडल में मुख्य रूप से श्रीमती शांति शर्मा, श्रीमती विनीता शर्मा, श्रीमती नीरू शर्मा, श्रीमती ममता जिंदल, कु० अस्मिता शर्मा, श्रीमती नीरज शर्मा इत्यादि में भाग लिया।

 

नवरात्र पर हुआ माता रानी का गुणगान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नवरात्रों मे हर जगह हो रहा महामायी का गुणगान। मंदिर, धार्मिक संस्थाओ, घर-परिवार सब और माता के जगराते, संकीर्तन एवं पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन आदि से माहौल पूरी तरह धर्ममय बना हुआ है।
नवरात्रि पर्व के चलते शहर के विभिन्न देवी मंदिरो मे मां भगवती की पूजा-अर्चना चल रही है। सुबह से ही देवी मंदिरो मे भगवती की आराधना करने वाले श्रृद्धालुओ का तांता लग जाता है। श्रृद्धालु महिला-पुरूष छोटे छोटे बच्चों के साथ मंदिरो मे पहुंच कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। श्रृद्धालु महिला पुरूषो ने शारदीय नवरात्रि के आज चौथे दिन देवी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की तथा भोग प्रसाद लगाकर मन्नतें मांगी। सर्राफा बाजार में नवरात्रि के तीसरे दिन पं. दिनेश वशिष्ठ द्वारा मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना अतिथि सुशील कुमार उर्फ मांगी गोयल सर्राफ, मोहित गोयल सर्राफ द्वारा कराया गया। पं. दिनेश वशिष्ठ ने माता रानी के मंत्र या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। पिण्डज प्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते महयं चन्द्रघण्टेति विश्रुता।।के जाप के साथ पूजन कराया। वहीं पूजा अर्चना के समापन के बाद सभी आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सुशील माहेश्वरी, नरेंद्र बोस एडवोकेट, दीपक मित्तल, अशोक गोयल, विजय वर्मा, संदीप गर्ग उर्फ टिल्लू, विजय वर्मा, अशोक गोयल, शुभम गोयल, अरविद गोयल, सतीश वर्मा, नीरज वर्मा, योगेश वर्मा, आदि व्यापारियों ने भी बैठकर मां का गुणगान किया।

 

विवाद में की मारपीट
मुजफ्फरनगर। आपसी विवाद मे कुछ लोगां ने एक युवक के घर मे घुसकर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिसे डॉक्टरो ने गंभीर हालत मे मेरठ रैफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात खालापार थाना क्षेत्र मौहल्ला खालापार निवासी सोफियान पुत्र शाहिद उर्फ पप्पू उसके पिता शाहिद पुत्र तौफीक को देर रात घर मारपीट के इरादे से घर मे घुसे युवकों ने चाकू से हमला बोल घायल कर दिया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर पडौसियों सहित कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक युवक सोफियान एवं शाहिद को तुरंत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरो ने पिता-पुत्र की गंभीर हालत को देखते उन्हे मेरठ रैफर कर दिया।

 

नवरात्रि महौत्सव पर किया सम्मान
खतौली। नगर में स्थित श्री सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर दुर्गा पुरी पर आयोजित नवरात्रि महोत्सव में चौकी में दिनेश सूरी, लेखराज मेहता व विजय मेहता तीसरे दिन माता की चौकी के यजमान रह.। श्री सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर, खतौली में चौपाल पत्रकार गौरी शंकर गौरी को मंदिर कमेटी की ओर से प्रधान तेजेंद्र भाटिया व व्यापारी नेता रवि ग्रोवर ने महारानी की चुन्नी उड़कर सम्मान किया।

 

चाकू मारकर किया घायल
मुजफ्फरनगर। मामूली विवाद मे हुई मारपीट व चाकूबाजी से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव मखियाली एक व्यक्ति के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर डाली। बताया जाता है कि उक्त आरोपियों ने बुजुर्ग पर चाकू से हमला बोल दिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। परिजनो ने इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी है।

 

वनवास को अयोध्या से निकले प्रभु श्रीरामMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय कलाकारों के द्वारा आयोजित किये जा रहे 49वें श्री रामलीला महोत्सव के छठे दिवस पर शनिवार की रात्रि भगवान श्री राम को अयोध्या से वनवास की लीला का सुंदर और भावपूर्ण मंचन किया गया। वनवास लीला के दौरान दासी मंथरा ने कैकई को ऐसी कपटी सीख दी कि कैकई की हट के कारण पूरा रघुकुल बिखर गया। इस लीला में राजा दशरथ का प्रभु श्री राम के मोह में व्याकुल होना सभी दर्शकों को भाव विभोर करने वाला साबित रहा।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेल नगर के द्वारा बीपी रात श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत वनवास लीला का कलाकारों के द्वारा अपने जीवंत अभिनय से सुंदर प्रस्तुतिकरण किया गया। रामलीला महोत्सव में वनवास लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए उद्योग पति मनीष कपूर मीनू पेपर और अनिमेष गुप्ता लोहे वालों ने भगवान श्री गणेश की आरती तथा दीप प्रज्वलित कर किया। पदाधिकारियों ने अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया तो मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया।
श्री रामलीला महोत्सव में गत रात्रि की लीला का शुभारंभ मिथिलापुर से भगवान श्री राम की बारात अयोध्या में प्रवेश करने के बाद महल में मां सीता के स्वागत और सत्कार के भव्य समारोह के साथ हुआ। भगवान श्री राम जनक जननी जानकी मां सीता को स्वयंवर में जीतने के उपरांत उन्हें दुल्हन के रूप में लेकर अयोध्या पहुंचते हैं तो चारों ओर हर्ष और उल्लास का माहौल नजर आता है। पूरी अयोध्या में मंगल गान होते हैं। अयोध्या में पूरी तरह से मंगल और आनंद छाया है और सभी को भगवान श्री राम की बारात देखने का मंगल अवसर प्राप्त होता है। माता कौशल्या अपने पुत्र और पुत्र वधू की आरती उतारती है। राजा दशरथ भी परिवार में छाए इस मंगल आनंद के कारण हर्षित नजर आते हैं।
इसके पश्चात देवासुर संग्राम लीला का मंचन भी रोमांचकारी रहा असुरों के हमले से राजा दशरथ के अपने रण कौशल के कारण जीवन को बचाने वाली महारानी कैकई को राजा दशरथ यु( स्थल पर ही दो वरदान मांगने के लिए कहते हैं लेकिन कैकई अपने इन दो वरदान को राजा दशरथ के पास धरोहर के रूप में शेष छोड़ देती हैं। बाद में जब राजा दशरथ गुरु वशिष्ट के साथ विचार विमर्श के उपरांत श्री राम के राज्याभिषेक का ऐलान अयोध्या में करवाते हैं तो दासी मंथरा रानी कैकेई को अपने कपटी विचारों से प्रभावित करते हुए गलत सीख देकर रघुकुल की खुशियों को ग्रहण लगा देती है। महारानी कैकेई राजा दशरथ से अपने दो धरोहर वरदान मांगती है। एक में अपने पुत्र भरत के लिए अयोध्या का सिंहासन और दूसरे वरदान में प्रभु श्री राम को 14 वर्ष का वनवास। राजा दशरथ व्याकुल होते हैं। प्रभु श्री राम 14 वर्ष के वनवास को शहर से स्वीकार करते हैं और अयोध्या छोड़कर जाने लगते हैं तो उनके साथ माता सीता और उनके अनुज भ्राता लक्ष्मण भी मुनिवेश में अयोध्या छोड़कर वनों की ओर गमन कर जाते हैं। अयोध्या के महल में घनघोर अंधेरा छा जाता है। राजा दशरथ के अभिनय में रामलीला के निर्देशक पंकज शर्मा ने बहुत ही भावुक अभिनय किया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के रामलीला समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र पंवार नीटू, पंकज शर्मा, निर्देशक अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन के अलावा ज्योति ऐरन, मीना ऐरन, कन्दर्प ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, अनिल गोयल, राकेश मित्तल, अंकुश गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, अनुराग अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

 

बैठक का हुआ अयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक आवश्यक बैठक का आयोजन आर्य समाज मैं किया गया स आज की सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह एवं संचालन जिला कोषाध्यक्ष अमित गोयल के द्वारा किया गया। आज की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कार्यकारिणी के कुछ पदों पर संगठन के जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह एवं नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल के द्वारा नगर एवं जिले के पदाधिकारी को मनोनीत किया गया स जिला महामंत्री निखिल सर्राफ ने बताया कि मनोनीत होने वाले व्यापारियों में जिला सचिव के पद पर मनोज पाटिल एवं युवा जुझारू छवि के कार्तिक जोहरी को संगठन के युवा नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया एवं इसी के साथ कुशाग्र शर्मा नगर कोषाध्यक्ष, अमित गुप्ता नगर सचिव पंडित सतीश कोशिक नगर मीडिया प्रभारी, अंकुर गुप्ता नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवम तायल नगर विधि प्रकोष्ठ प्रमुख, अनुराग जैन नगर सचिव अंकुर जैन नगर प्रचार मंत्री, वैभव बंसल युवा नगर मंत्री को मनोनीत किया गया स इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को संगठन हित में एवम व्यापारियों के हित में काम करने के लिए कहा एवं नगर के सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि यदि किसी व्यापारी के साथ कोई समस्या होती है तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सदैव उनकी हर समस्या में उनके साथ खड़ा रहेगा, इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अमित गोयल नगर महामंत्री मनीष बंसल उपस्थित रहे।।

 

महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)वैश्य सभा जनपद मुजफ्फर नगर द्वारा अग्रवंश संस्थापक, वैश्य कुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह महाराजा अग्रसेन प्रतिमा परिसर एस डी मार्केट में अत्यन्त हर्षोल्लास और धूम धाम से मनाया गया। सर्व प्रथम पूजन हवन, महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कृष्ण गोपाल मित्तल की अध्यक्षता एवम् महामंत्री अजय कुमार सिंघल के संचालन में गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक अशोक कंसल ने समाज से सुख दुख हर परिस्थिति में समाज से एक जुट रहने की अपील की साथ ही साथ कहा कि महापुरुष किसी जाति विशेष में बंधा नहीं होता सर्व समाज में आपसी बंधुत्व व भाईचारा बनाए जानें के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में श्री मोहन तायल, पवन बंसल, योगेश सिंघल भगत जी, पुरुषोत्तम,प्रमोद मित्तल ने भी विचार व्यक्त किए। दिनेश बसंल व कृष्ण गोपाल मित्तल ने समाज के निचले तबके की मदद के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।महामंत्री अजय सिंघल ने कहा कि वैश्य समाज के बच्चे बिना किसी सरकारी मदद के, बिना किसी आरक्षण के अपनी मेहनत और लगन के बल पर समाज में अपना विशिष्ट स्थान बनाते रहेंगे। गोष्ठी के उपरान्त जो मेधावी छात्र छात्रा 24 सितम्बर के कार्यक्रम में अपना प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह नहीं ले पाए थे, उन्हें भेंट किए गए।कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल मित्तल, अजय कुमार सिंघल, जनार्दन स्वरूप कोषाध्यक्ष, योगेश सिंघल भगत जी, राकेश कंसल, अशोक सिंघल, संजीव गोयल, अचिन कंसल, दिनेश बसंल, शिव कुमार सिंघल, संजय सिंघल टैंट वाले, संजय गुप्ता, संजय अग्रवाल, मित्तर सैन अग्रवाल, सुरेश गोयल, अरविन्द गर्ग, सुभाष योगाचार्य, राजेन्द्र गर्ग, विपिन मित्तल आदि की सहभागिता रही।

 

राहत सामग्री का वितरण किया गया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रेड क्रॉस सोसाइटी जिला प्रबंध समिति मुजफ्फरनगर के सभापति डॉक्टर अशोक कुमार अरोड़ा ने बताया कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा उत्तर प्रदेश की महासचिव डॉक्टर हिमा बिंदु नायक एवं श्री अखिलेषेंद्र शाही उपसभापति राज्य शाखा रेड क्रॉस द्वारा प्रदत निर्देश के अनुपालन में माननीय श्री उमेश मिश्रा जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष तथा डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उपाध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में गौरी शंकर कुष्ठ आश्रम खतौली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती दिनांक 2 अक्टूबर के अवसर पर आज दिनांक 1 अक्टूबर को स्वच्छता किट पोषण किट औषधि किट एवं राहत सामग्री का वितरण किया गया इस अवसर पर जिला अप कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ विपिन कुमार एवं डॉ अश्वनी कुमार सिंह अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली उपस्थित रहे डॉ विपिन कुमार द्वारा कुष्ठ रोगियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा अधीक्षक खतौली द्वारा उनके उपचार एवं सुविधाओं की उपलब्धता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से की जा किए जाने का विवरण को अवगत कराया गया।
रेड क्रॉस सोसाइटी सभापति डॉ अशोक अरोड़ा द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा स्वच्छता किट एवं वितरित की जा गई राहत सामग्री के संबंध में चर्चा की गई रेड क्रॉस कार्यक्रम संयोजक श्री प्रदीप शर्मा द्वारा कुष्ठ रोगियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की तथा उनके बच्चों की पढ़ाई के बारे में उनको अवगत कराया
कार्यक्रम में जिला प्रबंध समिति सदस्य श्री अशोक शर्मा एवं आजीवन सदस्य श्री महक सिंह तथा रेड क्रॉस स्वयंसेवक शिवराज सिंह तथा दिन बहादुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली के लेप्रोसी सुपरवाइजर शिव विजय एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 2 =