Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- फैक्ट्री पर की छापेमारी, पकडी विद्युत चोरी

मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी करते लाखों रूपए की चोरी पकड़ी गई। आरोप फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लाखों रुपए की चोरी का विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुजफ्फरनगर विजिलेंस टीम ने छापेमारी करते हुए लाखों रुपए की विद्युत चोरी पकड़ी है।

विजिलेंस टीम के उपनिरीक्षक सोहनपाल सिंह ने बताया कि जौली रोड पर गांव धंधेडा में अनीश पुत्र नियाजउद्दीन ने अपना मकान प्लास्टिक दाना प्लांट के लिए जितेंद्र कुमार पुत्र राम सिंह निवासी नसीरपुर रोड, सरवर फाटक, थाना नई मंडी को किराए पर दे रखा है, जिसमें जितेंद्र कुमार ने औद्योगिक प्लास्टिक दाना प्लांट लगाया हुआ है।

विजिलेंस टीम ने छापेमारी करते हुए मौके से एक विद्युत मोटर ३० हॉर्स पावर, एक विद्युत मोटर २० हॉर्स पावर, एक एग्जॉस्ट फैन, चार एलईडी बल्ब विद्युत चोरी करते हुए मौके से पकड़े। विजिलेंस टीम के अनुसार आरोपी ने विद्युत चोरी के लिए इंडियन बैंक के पास ट्रांसफार्मर से केबल लगाकर बराबर में बने मकान के छत के ऊपर को ले जाकर मकान से करीब ५० मीटर जमीन में दबा कर विद्युत चोरी कर रहे थे।

विजिलेंस टीम में उप निरीक्षक सोहनपाल सिंह, हेड कांस्टेबल बलराम, हेड कांस्टेबल रिशिपाल, पुनीत, रामकुमार वर्मा आदि की टीम ने विद्युत चोरी पकड़ी। विजिलेंस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री से करीब ३९ किलो वाट की विद्युत चोरी पकड़ी गई है, जिसका जुर्माना ३० से ३५ लाख रुपए के करीब बनता है।

आरोपी द्वारा अवैध रूप से बिजली चोरी कर विभाग को विगत काफी समय से चूना लगाया जा रहा है, लेकिन विभाग की सतर्कता से मामला पकड़ा गया। आरोपी फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 3 =