News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

एसएसपी ने दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित शाखा प्रभारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष में प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। तदोपरान्त महोदय द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आई.जी.आर.एस. कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर, स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय आदि शाखाओं के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा सभी शाखा प्रभारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने, कार्यालय रिकॉर्ड को दुरस्त रखने तथा समस्त सूचनाओं को समय से प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

मीरांपुर उपचुनावः चार ने नामांकन पत्र दाखिल किये- 15 उम्मीदवारों ने आज पर्चे खरीदेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मीरापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निदेशो के अनुपालन मे जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए तथा कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए है। कचहरी परिसर मे चल रही नामांकन प्रक्रिया के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा एवं एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते नामांकन को लेकर कचहरी परिसर मे बैरिकेटिंग एवं पुलिस बल तैनात किया गया है। उपचुनाव को लेकर की गई व्यवस्थाओ के अर्न्तगत नामांकन स्थल एवं उसके आसपास डॉग स्कवायड के साथ निरीक्षण किया गया। न्यायालय चकबन्दी बन्दोबस्त अधिकारी कार्यालय मे चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत आज चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिनमें क्रमशः आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी जाहिद हुसैन, बहुजन मुक्ति मोर्चा से वकार अजहर, राजबल सिंह ने निर्दलीय तथा सूजडू निवासी रजनीश ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं दूसरी और गांव नसीरपुर तिवावी निवासी पवित्रपाल, शेरसिंह, रजनीश कुमार, प्रेमसिह सहित 15 सम्भावित प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र हासिल किये।

 

खंबा लगाने के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खेतो मे बिजली का खंबा लगाने के विरोध मे ग्रामीणो ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौपा। जिसमे बिजली के खंबे को हटवाने की मांग की गई।
सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव भण्डूरा निवासी ग्रामीणो ने कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर सिटी मजिस्टै्रट विकास कश्यप को सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि प्रार्थीगण गांव खेती की जमीन है। विपक्षी स्वरूप स्पात इंडस्ट्रीज है जिसने स्टील प्लान्ट लगाने के लिए प्रार्थीगण के खेत से विद्युत लाइन गुजारना चाहता है। वे लोग पिछले कई दिनो से इसका विरोध करते आ रहे है। अतः आप से निवेदन हे कि उनके खेतो से होकर गुजरने वाले बिजली के खम्बे लगने से रूकवाये जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे पवन कुमार, मौ.रफी, जहीर, राजेन्द्र, शाहनवाज, नरेन्द्र, शमशाद, असलम, राजेन्द्र, रफी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

 

ग्राम तावली से हटवाया अतिक्रमण
शाहपुर। उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा अवैध अतिक्रमण, निर्माण और अवैध कब्जो पर लगातार कर रही कार्यवाही! मंगलवार को एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने ग्राम तावली थाना शाहपुर में शमशान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया! पिछले 10 दिन से निरंतर सूचना देने के बाद भी कूड़े बीटोड़े आदि अधिक संख्या में रखकर हो रहा था अतिक्रमण! राजस्व टीम व चौकी इंचार्ज हरसोली ने मौके पर जाकर कब्जा हटवाया!!

 

हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नई मण्ड़ी श्रीमति रूपाली राव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मणड़ी दिनेश चन्द्र के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 हत्याभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर धन्धेड़ा कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल फावड़ा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 20 अक्टूबर को श्रीमति राधारानी पत्नि स्व0 बूटाराम निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्ड़ी पुलिस को अभियुक्त कालूराम द्वारा अपने दामाद संजीव के साथ मिलकर उनके पति बूटाराम को फावडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने तथा दौराने उपचार बूटाराम की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया। थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 – 495/2024 धारा 103(1)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया । थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा हत्या के उक्त अभियोग में वांछित हत्याभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर धन्धेडा कट के पासस से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जेध्निशांदेही से आलाकत्ल फावड़ा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त संजीव शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से आलाकत्ल (एक अदद फावडा) व जामातलाशी से 260/- रुपये
बरामद किया। वांछित/फरार अभियुक्त कालूराम पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मृतक बूटाराम के भाई कालूराम का दामाद है तथा कई वर्ष से अपनी पत्नि के साथ कालूराम के घर पर ही रह रहा था। मृतक बूटाराम तथा कालूराम का आपस में जमीनी विवाद चल रहा था। 20 अक्अूबर को बूटाराम ईंख की कटाई कर रहा था जिसका हमने विरोध किया तथा विवाद हो गया जिसमे बूटाराम द्वारा मेरे सर में चोट मार दी गयी। उसके बाद मैने बूटराम की हत्या की योजना बनाई तथा शाम के समय जब बूटाराम अपने घर के बाहर खड़ा था तभी अपने ससुर कालूराम के साथ मिलकर फावड़ा मारकर बूटाराम की हत्या कर दी । हत्या के बाद आलाकत्ल फावड़े को मैने टयूबवैल के पास ईंख के खेत में फैंक दिया तथा फरार हो गया।
गिरफ्तारकरने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 दिनेश चन्द, उ0नि0 मोहित सिंह, का0 दीपक खासा, चालक सन्दीप तेवतिया थाना नई मण्ड़ी शामिल रहे।

 

ओबीसी से मुस्लिम समाज को निकालने के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियानः ई.देवेन्द्र कश्यपMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पिछडा क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष इं.देवेन्द्र कश्यप ने मुस्लिम समाज को पिछडे वर्ग मे मिले असंवैधानिक आरक्षण को खत्म करने के समर्थन मे जन अांदोलन एवं हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
रूडकी रोड स्थित एक होटल मे आयोजित प्रेसवार्ता के दोरान क्रान्ति मोर्चा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र कश्यप ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने भी इसका विरोध किया था। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी गठबंधन मुस्लिम आरक्षण को देने की वकालत कर रहे हैं। 2006 मे बनी जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमैटी के आधार पर 2012 मे कांग्रेस की यूपीए सरकार ने ओबीसी आरक्षण का साढे प्रतिशत हिस्सा काटकर मुस्लिमो को देने का प्रयास किया था। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इसे असंविधानक मानते हुए खारिज कर दिया था। कर्नाटक मे कांग्रेस की सरकार ने मुसलमानो की सभी जातियों को ओबीसी मे शामिल करके ओबीसी आरक्षण मे सेंध लगाई है। पश्चिमी बंगाल मे टीएमसी की ममता सरकार ने 2010 मे 118 मुस्लिम जातियों को ओबीसी मे शामिल करके पिछले 14 साल से लगातार मुस्लिम ओबीसी के आरक्षण पर डाका डाला जा रहा था। लेकिन हाल मे ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने धर्म के आधार पर आरक्षण को असंवैधानिक बताते हुए सभी मुस्लिम जातियों को ओबीसी आरक्षण से बाहर करके टीएमसी सरकार को झटका दिया है। इं.देवेन्द्र कश्यप ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि कोई भी आरक्षण धर्म के नाम पर नही होना चाहिए। उन्होने कहा कि हम इसका विरोध करते है। तथा इसके विरोध मे जनपद के गांव गांव मे जाकर एक लाख हस्ताक्षकर कराकर 26 नवम्बर 2024 को संविधान दिवस के दिन पिछडा क्रांति मोर्चा एक विशाल जनसभा करेगा। तथा उसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से सभी हस्ताक्षरो की कॉपी राष्ट्रपति को भेजी जाएगी। प्रेसवार्ता मे जिला ंपंचायत सदस्य तरूण पाल, श्यामलाल प्रजापति, बाबूराम सैनी, पराग बाल्मीकि, संजीव कश्यप, बिटटू कुमार, सौराम सिंह, पप्पू, इन्द्रपाल, मनोज सैनी, सचिन कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।

 

लय एवं ताल का हुआ अनूठा समागम
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में ‘स्पिक मैके’ का कार्यक्रम हुआ। जिसमे विश्व प्रसिद्ध सितारवादक शाकिर खान ने अपनी वाद्य विधा की छटा बिखेरते हुए सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे का आह्वान करते हुए दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसमे नेशनल च्ेयरपर्सन ‘स्पिक मैके’ डा० आर०एम० तिवारी, सुश्री मृदुला मित्तल, विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, सह प्रबंधक श्री अशोक कुमार, उपाध्यक्ष महेश कुमार, कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार, श्रीमती शशि गर्ग, श्रीमती रेणु, डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता, प्रधानाचर्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चैहान, काउंसलर कंच्न सोनी ने गुलदस्ता व उपहार भेंटकर सभी विशिष्ट कलाकारों का हार्दिक अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि शाकिर खान ने वैष्णव जन तो तेने कहिए जैसे भजनों की धुन साधी जिसमे उनका साथ उनके साथी कलाकार ऋषिकेश जगताप सिद्धय पूर्वत दिया।
श्री शाकिर खान जी ने शास्त्रीय संगीत की विविध छटाएं प्रस्तुत की तथा छात्रों के पूछे गये प्रश्नों का जवाब भी दिया। श्री राममूर्ति प्रतिभा अलंकरण प्राप्त श्री शाकिर खान ने विद्यालय परिसर को अपने मधुर सितार वाद्य द्वारा गुंजित कर दिया उन्होंने शास्त्रीय संगीत पर जोर देते हुए भारतीय संस्कृति की महत्ता को अपने सितार की धुनों द्वारा प्रस्तुत किया। प्रधानाचर्य श्री आजाद वीर ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों द्वारा छात्र न केवल अपनी सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत को देखता व सीखता है, अपितु इस संस्कृति की सुन्दरता, अनुशासन और मूल्यों को अपने भीतर निहित करता है। भारतीय शास्त्रीय संगीत आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है च्त्ति को शांति प्रदान करता है। अंत में उन्होंने सभी विशिष्ट कलाकारों वे डॉ० आर०एम० तिवारी, सुश्री मृदुला मित्तल का हार्दिक अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचलन कुमारी हर्षिता मिश्रा व श्रीमती निशा द्वारा हुआ।

 

ट्राफी देकर व पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मानित
मोरना। भारतीय मजदूर कामगार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मितवा भंवर अमित जी ने मोरना कस्बा के समस्त क्षेत्र वासियों के सहयोग से वाल्मीकि शोभायात्रा का आयोजन किया। आयोजन में आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत व सम्मान समारोह यूनियन के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर किया। भारतीय मजदूर कामगार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मितवा भंवर अमित ने क्षेत्रीय अधिकारी थाना भोपा माननीय डॉ रवि शंकर का ट्रॉफी देकर सम्मानित किया वाल्मीकि शोभायात्रा का आयोजन किए जाने के उपलक्ष में हमारे क्षेत्रीय अधिकारी थाना भोपा डॉ रवि शंकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा माननीय मितवा भंवर अमित ने मोरना कस्बा के पॉपुलर बैंड के मास्टर शाहनवाज को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। यह पॉपुलर बैंड मोरना कस्बा के वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी के लिए रजिस्टर्ड हो गया है। यह पॉपुलर बैंड हमेशा के लिए कस्बा मोरना में वाल्मीकि शोभायात्रा के समय बैंड चाहे कितने भी हो लेकिन शाहनवाज मास्टर का पॉपुलर बैंड भगवान वाल्मीकि जी की पालकी के समक्ष ही रहेगा। इसी उपलक्ष्य में कस्बा मोरना वर्तमान प्रधान मिंटू राठी सर्वेंद्र राठी का भी जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय मजदूर कामगार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मितवा भंवर अमित ने वाल्मीकि शोभायात्रा एवं प्रकट दिवस के उत्साह अमृत समारोह में आए सभी जनमानस वाल्मीकि समाज एवं सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए सभी का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया ।

 

वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना खालापार पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान मे कार्यवाही करते हुए 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज गया । अभियुक्त मौ0 जाहिद उर्फ अबू पुत्र अब्दुल अजीज नि0 नई आबादी थाना खालापार जिला मु0नगर को गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 लोकेश कुमार गौतम ( चौकी प्रभारी खालापार ), है0का0 398 मौ0 वकार, का0 यश कुमार शामिल रहे।

 

दुकान में लगी भीषण आगMuzaffarnagar News
शुक्रतीर्थ/मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत पौराणिक तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ से है जहां सुबह सवेरे एक पेस्टीसाइड की दुकान मे शार्ट शर्किट के चलते भीषण आग लग जाने से इलाके में सनसनी फैल गई देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया की लोग इधर उधर भागने लगे तो वहीं किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस के साथी दमकल विभाग को भी दे दी। यहाँ खुद ही पीड़ित दुकानदार और स्थानीय ग्राम आग बुझाने की जद्दोजहद में जुट गए इस अग्निकांड में दुकानदार का पुत्र संजय भी आग में झुलस गया जिसे किसी तरह ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा तो वहीं आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। उधर शुक्रतीर्थ में आग लग जाने की सूचना से स्थानीय पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में ही यूपी 112 डायल सहित स्थानीय पुलिस मोके पर पहुंची जहां पुलिस कर्मी भी ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में लगे रहे। तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ मे मुख्य मार्ग के किनारे स्थित किसान खाद भण्डार के नाम से महेंद्र सिंह की दुकान है जहां सुबह सवेरे महेंद्र सिंह और उसका पुत्र दुकान खोलकर सामने ही अपनी दूसरी दुकान पर बैठे थे बताया जा रहा है की तभी अचानक दुकान में एका एक भीषण आग लग गई और इस आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार संजय भी गम्भीर रूप से झुलसने के कारण घायल हो गया जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित दुकानदार और आस पास के ग्रामीणों व् अन्य दुकानदारों ने बताया की यहां दमकल विभाग की सूचना दी गई थी मगर यहाँ दमकल विभाग की गाड़ी एक घण्टा लेट पहुंची तब तक जहां दुकान में रखा लॉखो का माल जल गया तो वहीं दुकानदार भी झुलस गया लोगों का कहना है की किसी तरह हम लोगों ने ही कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई है आग बुझ जाने के बाद पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी को वापस लौटा दिया गया है।

 

पहल की पहलः सिर्फ अपने लिए नहीं, दूसरों की मदद के लिए भी यूपी-112 मिलाएंMuzaffarnagar News
छपार। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आपात सेवा यूपी 112 द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में एक पहल अभियान के अंतर्गत नागरिकों को अपनी विभिन्न सेवाओं के बारे में बड़े रोचक अंदाज में जागरूक कर रहा है। नाट्य टोलियां सार्वजनिक स्थानों पर लोकगीतों और लघु नाटकों के माध्यम से नागरिकों को बता रही हैं कि कैसे आप लोगों की एक छोटी सी पहल समाज में एक बड़ा परिवर्तन ला सकती है। कलाकार बड़े ही सरल शब्दों में अपील कर रहे हैं कि नागरिक सिर्फ अपनी मदद के लिए नहीं बल्कि दूसरों की मदद को आगे आएं और फोन उठा कर यूपी-112 मिलाएं। इसी क्रम में थानाक्षेत्र छपार में नाटय टोलियों द्वारा लोकगीतों और लघु नाटकों के माध्यम से लोगो को जागरुक किया गया।
समस्याएं अनेक, नंबर सिर्फ एक
यूपी-112 सिर्फ पुलिस सहायता ही नहीं बल्कि आग लगने, दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, ट्रेन में भी आपात स्थिति में सहायता पहुंचाती है। क्योंकि यूपी-112 का फायर, एम्बुलेंस, एसडीआरएफ, जीआरपी सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ एकीकरण के बाद नागरिकों के लिए मदद का दायरा और बढ़ गया है। सार्वजनिक स्थानों, बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु दिखने पर कोई भी नागरिक 112 पर कॉल कर किसी भी घटना को रोकने में सहायता कर सजग नागरिक होने का दायित्व निभा सकता है। समाज के ऐसे जागरूक नागरिकों को यूपी 112 द्वारा सम्मानित भी किया जाता है।
गोपनीय रहती है कॉलर की पहचान
सहायता के लिए कॉल करने वाले नागरिक का नाम, पता, फोन नंबर सहित सभी जानकारी गुप्त रखी जाती है। नागरिकों से अपील की है कि अपने साथ दूसरों की मदद के लिए बेझिझक आगे आएं और 112 पर कॉल मिलाएं। गौरतलब है कि एक पहल अभियान का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक जनपद में नागरिकों को 112 की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है।

 

मार्शल आर्ट चैंपियनशिप आयोजित
मुजफ्फरनगर। कुकड़ा गाव में स्थित हीना पब्लिक स्कूल में मार्शल आर्ट चौंपियनशिप का आयोजन किया गया । टूर्नामेंट में सूर्य देव इंटरनेशनल स्कूल, अल जेहरा स्पोर्ट्स अकेडमी, एमएम एजुकेशन एकेडमी, हिना पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जर्नलिस्टस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजीव मोहन गोयल ने विधिवत रूप से फीता काट कर किया। सबसे पहले कार्यक्रम के आयोजक हीना पब्लिक स्कूल व कोच आशु ने मुख्यातिथि का माल्यर्पण कर व बुके भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में सूर्य देव इंटरनेशनल स्कूल व अल जेहरा स्पोर्ट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हिना पब्लिक स्कूल में आयोजित मार्शल आर्ट टूर्नामेंट में सूर्य देव इंटरनेशनल स्कूल की मार्शल आर्ट टीम ने प्रथम स्थान पर आकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया..खिलाडी. सागर कुमार. सार्थक कुमार, बादल, पीयूष राठौर, आयुष राठौर, लक्ष्य राठौर, अक्षपाल, कविश पाल, वर्णिका, इरम रानी, जिया पाल, हर्षिका, काव्या, ने मार्शल आर्ट में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किये सूर्यदेव टीम कोच आशु निर्णायक की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियी को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि राजीव मोहन गोयल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिता का होना बड़ी उपलब्धि है इसके लिये कोच आशु व प्रतिभाग करने वाले स्कूलों को उनके प्रधानाचार्य व प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया कि बच्चो में स्पोर्ट्स के प्रति वो भी मार्शल आर्ट के प्रति जागरूकता उनमें सीखने की इच्छा जागृत कर रहे है। गोयल ने कहा कि आज के समय मे खासतौर से लड़कियों के लिये मार्शल आर्ट सीखना अति आवश्यक है मार्शल आर्ट हमे हमारी सुरक्षा के साथ साथ हमारे अंदर विश्वास जाग्रत करता है अनुशासन सिखाता है विजय प्राप्त करने वाले प्रथम द्वितीय व तृतीय टीम को बधाई के साथ साथ अन्य प्रतिभागियों को भी अधिक मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित किया।

 

एस०डी० कालेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में नवाचार एवं उद्यमिता विषय पर कार्यशाला का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस०डी० कालेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में एम०बी०ए० व एम०सी०ए० विभाग के प्रांगण में इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल, एसडीसीएमएस द्वारा “नवाचार एवं उद्यमिता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में एम0बी०ए० व एम०सी०ए० विभाग के प्रांगण में इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल, एसडीसीएमएस द्वारा नवाचार एवं उद्यमिता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता जी, प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी व इन्क्यूबेशन सेंटर के इन्चार्ज मि० मुकुल जैन ने किया। कार्यक्रम में एम०बी० एम०सी०ए० व बी०टी०सी के लगभग 80 छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
सर्वप्रथम प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता जी ने नवाचार एवं उद्यमिता को स्पष्ट करते हुये बताया कि इंजीनियरिंग, प्रबंधन, कला और विज्ञान महाविद्यालय, चिकित्सा संस्थान, पॉलिटेक्निक और विश्वविद्यालयों जैसे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो में नवाचार एवं उद्यमिता विकास केंन्द्र प्रयोग और नवाचार को बढ़ावा देने वाले मंच के रूप में कार्य करते है। नवाचार एवं उद्यमिता माइनर छात्रों को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास के साथ नवाचार अर्थव्यवस्था में नेता के रूप में सेवा करने के लिए शिक्षित करता है ताकि वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए सफल समाधान विकसित, स्केल और वितरित किया जा सके।
सर्वप्रथम प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने बताया कि नवाचार व्यवसायों को फलने फूलने की अनुमति देता है, क्योंकि यह समस्याओं के लिए रचनात्मक समाधान लाता है और व्यवसाय के मालिकों को बाजार में अपनी उपस्थिति को मूल्यवान बनाने के लिए अपनी रचनात्मकता को अधिकतम तक लागू करने व कंपनियों को निरन्तर सुधार करने की अनुमति देता है और व्यवसाय की रचनात्मकता को बढ़ाने में मदद करता है। उद्यमिता में नवाचार एक विचार को वस्तुओं या सेवाओं में बदलना है जो मूल्य बनाते है। व्यवसाय में नवाचार प्रक्रियाएं उत्पादों या सेवाओं को ग्राहकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने में मदद कर सकती है और संगठन के प्रतिस्पर्धी लाभ को बढ़ा सकती है।
इन्क्यूबेशन सेंटर के इन्चार्ज मि० मुकुल जैन ने ष्नवाचार एवं उद्यमिता के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल एक कठोर, व्यावहारिक, अनुकूलित और एकीकृत शैक्षिक अनुभव बनाने के लिए रूपरेखा, पाठ्यक्रम सह-पाठ्यचर्या कार्यक्रम सुविधाएं, सलाहकार सेवाए और प्रक्रियाएं प्रदान करता है। नवाचार किसी ब्रांड की प्रकृति, रचनात्मकता और डिजाइन सोच प्रक्रिया को बढ़ावा है। नवाचार एवं उद्यमिता गतिशील ताकते है जो आधुनिक व्यापार जगत को शक्ति प्रदान करती है। नवाचार प्रगति के लिए उत्प्रेरक है, नए विचारों में जान फूंकता है ।
प्रौद्योगिकी नवाचार संकाय सदस्यों को अनुसंधान अनुदान प्रदान करता है तथा अन्य प्रकार की सहायता प्रदान करता है जिनके कार्य से समाज को लाभ पहुंचाने, बाजारों और उद्योगों में बदलाव लाने तथा विश्व भर में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की संभावना दिखती है।
कार्यक्रम के समन्वयक मि० तुषार भारद्वाज व मिस आस्था सिंघल रहें। उन्होने बताया कि एम०बी०ए० प्रथम वर्ष की छात्राओ निलाक्षी गोयल, यशिका भगत व मनु रानी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नवाचार एवं उद्यमिता एक ऐसा कार्यक्रम है, जो छात्रों को नए व्यावसायिक उद्यम और अग्रगामी समाधान तैयार करने में सक्षम बनाता है। सिद्धांत आधारित उद्यमशील नेतृत्व के माध्यम से उद्यम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध छात्रों के लिए फेलोशिप कार्यक्रम चलाता है तथा वैश्विक उद्यमशीलता के अवसरों का अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को अनुदान प्रदान करता है।
इस अवसर पर एम0बी०ए० /एम०सी०ए० व बी०टी०सी० विभाग से रितू मित्तल, डा० विभूति अग्रवाल, पारूल कुमार, देवेश गुप्ता, आदित्य कश्यप, आस्था सिंघल, तुषार भारद्वाज, प्रशान्त तोमर, जितेन्द्र कुमार, अंकुर अग्रवाल, अन्नु त्यागी, अंकित कुमार, डा० अनम जैद, आशीष कुमार, वरूण कुमार, राजीव कुमार, संगीता कौशिक, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक, अन्जना
अनुराग सैनी, रवि भार्गव आदि समस्त शिक्षकगण व स्टॉफ एवं छात्र/छात्राओं उपस्थित रहें ।

 

आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाला दबोचाMuzaffarnagar News
बुढाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सोशल माडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले अभियुक्त को थाना बुढाना पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । जनपद मुजफ्फरनर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले अभियुक्त को चौधरी चरन सिह तिराहा से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल बरामद किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त लियाकत उर्फ गुल्ला पुत्र असलम पता निवासी नई बस्ती कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर । घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल बरामद किया। मुजफ्फरनगर पुलिस की जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं न फैलने दें, एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें, आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखें, सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी भड़काऊध्संवेदनशील पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों । मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, यदि किसी के द्वारा इस प्रकार की भड़काऊध्संवेदनशील पोस्ट शेयर की जाती है तो पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी 

 

बालिका से दुष्कर्म के आरोपी उम्रकैद व जुर्माना
मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के मामले में आरोपी फहीम उर्फ फईमुद्दीन को 5 साल की अबोध बालिका के साथ बलात्कार करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट न्यायालय 2 न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह जी ने सुनाई आजीवन कारावास और 15000 रुपए जुर्माना की सजा अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता विनय कुमार अरोरा व मनमोहन के द्वारा प्रभावी पैरवी कर आरोप को किया साबित।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =