News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

लेनदेन को लेकर की मारपीट
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पैसे के लेनदेन के विवाद में पांच आरोपियों ने पशु व्यापारी की साथ जमकर मारपीट की। पशु व्यापारी ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दो भाइयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी कृष्णपाल ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह पशुओ की खरीद फरोखत का काम करता है। भोपा निवासी जयबीर भी उसके साथ ही काम करता था। चार माह पहले अपना हिसाब कर जयबीर उससे अलग हो गया था। पीड़ित ने बताया उस समय उस जयबीर पर उसके एक लाख रुपए बकाया रह गए थे जिसे उसने कुछ दिन बाद देने की बात कही थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अब रूपयो के लेनदेन को लेकर जयबीर के मन में बेईमानी आ रही है और वह रुपए देने में आनाकानी कर रहा है। बीते शनिवार की दोपहर वह जयबीर के घर अपने पैसे मांगने के लिए गया था। जब उसने उससे अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए रुपए देने से साफ मना कर दिया जब उसने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने अपने पुत्र , भाई और भतीजो को मौके पर बुला लिया। जहां आरोपियों ने मिलकर डंडों से उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट के दौरान उसका मोबाइल भी निकल कर गुम हो गया। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने आरोपियों से उसकी जान बचाई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर कार्यवाही की मांग की है।
 थाना प्रभारी नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि पुलिस ने जयबीर, विशाल, सोहनवीर, राजा और छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

औषधि विक्रय प्रतिष्ठान पर छापा मार कार्रवाई की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर औषधि निरीक्षक द्वारा कुंगर पट्टी सूजडू मुजफ्फरनगर मे एक अवैध औषधि विक्रय प्रतिष्ठान पर छापा मार कार्रवाई की गई।  मुखबिर खास से प्राप्त सूचना पर औषधि निरीक्षक द्वारा कुंगर पट्टी सूजडू मुजफ्फरनगर मे एक अवैध औषधि विक्रय प्रतिष्ठान पर छापा मार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के समय प्रतिष्ठान पर नाजिम पुत्र मोहम्मद अली निवासी सूजडू मुजफ्फरनगर उपस्थित पाए गये। छापामार कार्रवाई के समय प्रतिष्ठान स्वामी कोई भी वैध औषधि विक्रय लाइसेंस नहीं दिखा सके । जिस कारण प्रतिष्ठान मे भंडारित लगभग 39000 रुपए मूल्य की अवैध औषधीया सील व मोहर की गई एवं चार औषधीयो के नमूने जांच विश्लेषण हेतु एकत्र किये गये। अधोहस्ताक्षरी द्वारा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत माननीय न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा।

 

शिवसेना की बैठक में पदाधिकारियों का स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शिवसेना कार्यालय पर शिवसेना पदाधिकारियों की एक मुख्य बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कि व संचालन बसंत कश्यप ने किया जिसमें संगठन में सक्रिय एवं अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की सक्रियता को देखते हुए पदोन्नति करने पर विचार विमर्श किया गया एवं जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने  खतौली निवासी नरेश सैनी को  शिवसेना खतौली ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर व संजय गुप्ता को खतौली नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को भगवा पटका पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि हिंदू हित में कार्य करते हुए शिवसेना को और ज्यादा मजबूत करने का कार्य करेंगे एवं जल्द ही ब्लॉक व नगर कमेटी का गठन कर हिंदुत्व व आम जनता से जुड़ी समस्या की आवाज मजबूती से उठाएंगे इस दौरान मुख्य रूप से मंडल महासचिव राजेश कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष संजय गोयल, जिला मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप, नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, सूरज कश्यप, भारत खोकर, सचिन बिल्टोरिया,  दिनेश पांचाल, पिंकू चल्सिना, नितिन नावल, बिल्लू नावल आदि उपस्थित रहे।

 

भाजपा नेता के पुत्र का निधन
मुजफ्फरनगर। दो दिन पूर्व रात्रि में सिसौली से बाइक पर लौटते वक्त एक ट्रक ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री योगराज सिंह के चचेरे भाई जयदेव बालियान के पुत्र उज्जवल बालियान की बाइक में टक्कर मार दी थी जिससे उज्जवल बालियान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका एक हाथ काटना पड़ा था। वह तभी से मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था  जहां वे वेंटिलेटर पर थे आज उज्जवल बालियान ने अंतिम सांस ली जिससे परिवार पर दुखों का एक पहाड़ टूट गया।  इस घटना की जानकारी के बाद लोगों में दुख की लहर दौड़ गई है।  उज्जवल बालियान बेहद समझदार मिलनसार और सभी के सुख-दुख में खड़ा रहने वाले युवक थे। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और दुख की इस असीम घड़ी में उनके परिजनों को इस असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

 

6 प्रत्याशियों ने किया आज नामंाकन, एक उम्मीदवार ने खरीदा पर्चाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मीरापुर विधानसभा सीट पर होेने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत कचहरी परिसर मे चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत सपा, बसपा सहित 6 प्रत्याशियों ने अपने प्रस्तावको के साथ न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी कार्यालय पर पहंुच कर अपना नामंाकन पत्र दाखिल किया।
उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निदेशो के अनुपालन मे जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए तथा कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए है। कचहरी परिसर मे चल रही नामांकन प्रक्रिया के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी  उमेश मिश्रा एवं एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते नामांकन को लेकर कचहरी परिसर मे बैरिकेटिंग एवं पुलिस बल तैनात किया गया है। उपचुनाव को लेकर की गई व्यवस्थाओ के अन्र्तगत नामांकन स्थल एवं उसके आसपास डाॅग स्कवायड के साथ निरीक्षण किया गया। न्यायालय चकबन्दी बन्दोबस्त अधिकारी कार्यालय मे चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत सपा  बसपा सहित 06  प्रत्याशियों ने अपने प्रस्तावकों साथ कचहरी पहंुच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।   मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे नामांकन प्रक्रिया के आज छठे दिन पूर्व संासद कादिर राणा की पुत्रवधु सुम्बुल राणा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के साथ पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी आदि मौजूद रहे। वहीं बसपा प्रत्याशी शाहनजर ने भी अपने प्रस्तावकों तथा पार्टी नेताओें के साथ कचहरी पहंुच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बसपा प्रत्याशी शाहनजर के साथ बसपा जिलाध्यक्ष सतीश गौतम, वरिष्ठ बसपा नेता दारासिंह, बसपा के पूर्व मंत्री प्रेमचन्द गौतम आदि मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में महमूदपुर रामराज निवासी गुरूदर्शन सिंह पुत्र गुरूज्ञान सिंह ने राष्ट्रीय समाज दल आर से प्रत्याशी के रूप मे अपना नामंाकन पत्र दाखिल किया। भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता पार्टी से गंाव टन्ढेडा निवासी तरूण चैधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व संासद कादिर राणा  के पुत्र शाह मौहम्मद राणा ने निर्दलीय तथा भोपा क्षेत्र के गंाव रूढकली निवासी जाहिद हुसैन ने  आजाद समाजपार्टी की और से नामांकन पत्र दाखिल किया। आज 6 प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र दाखिल किया तथा  मात्र एक उम्मीदवार गंाव मनफोडा निवासी अशोक चैधरी पुत्र रामपाल सिंह ने नामांकन खरीदा।
इस दौरान कचहरी परिसर मे कडे सुरक्षा प्रबन्ध रहे। आला अधिकारियों के निर्देश पर नामांकन के दौरान नामांकन स्थल सहित कचहरी परिसर मे पर्याप्त पुलिसबल तैनात रहा।

 

उपजिलाधिकारी खतौली ने सुनी समस्याएं
खतौली। उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी अपने कार्यालय कक्ष में आए फरियादियों की शिकायतों/समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका त्वरित निस्तारण कराते हुए। शासन के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी महोदया खतौली मोनालिसा जौहरी द्वारा जनसुनवाई के अंतर्गत कार्यालय मे आये फरियादियो की समस्याओ को गहनता से सुना गया तथा सभी आये फरियादियो को आश्वासन देते हुए उनकी समस्याओ को निस्तारण कराने के अधीनस्थो को आदेशित किया गया।  इसी क्रम मे महोदया द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियो को आदेशित किया गया कि उनके द्वारा कार्यालय मे आये सभी फरियादियो की समस्या को गहनतापूर्वक सुनकर निष्पक्ष  रूप से निस्तारण करा जायेॉ किसी एक पक्ष को न सुनकर दोनो पक्षो  को सुनकर अपना निर्णय देना सुनिश्चित करे। किसी भी आगुन्तको को किसी भी समस्या न हो। समस्या का अपने स्तर पर निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

भारतीय किसान यूनियन ए राजनीतिक के पदाधिकारी को सहरावत खाप उत्तर प्रदेश ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर पंचायत भोकरहेड़ी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से पिछले दो वर्षों से किसान अपने खेतों में जल भराव की समस्या से पीड़ित थे लगभग 150 बीघा विभिन्न किसानों की जमीन जलमग्न हो चुकी है जनप्रतिनिधियों की घोर उपेक्षा की वजह से समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा भारतीय किसान यूनियन ए राजनीतिक एवं सहरावत खाप के संयुक्त प्रयास से किसान की समस्या का निवारण कराया गया तथा अधिशासी अधिकारी द्वारा पीड़ित किसान देवेंद्र को उचित मुआवजा राशि प्रदान की गई सहरावत खाप द्वारा श्री अंकित जवाला ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजीव सेहरावत नगर अध्यक्ष श्री मगहिंदर बालियान को सम्मान चिन्ह देकर खाप प्रतिनिधियों एवं सम्मानित किसानों द्वारा सम्मानित किया गया प्रतिनिधि मंडल में सहरावत खाप प्रदेश उप प्रधान चैधरी संजीव सिंह सहरावत प्रदेश तालमेल कमेटी के अध्यक्ष श्री वीर मास्टर जी मंडल उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र शेरावत जिला उपाध्यक्ष श्री चंद्रवीर सेहरावत जिला महासचिव श्री अंकित सेहरावत तथा काफी संख्या में सहरावत सरदारी उपस्थित थी

 

समय अवधि मे हो सफाई कर्मचारी संघ मुजफ्फरनगर का चुनावः दीपक गम्भीरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के सहारनपुर मण्डल प्रभारी दीपक गम्भीर ने नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर मे सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष/महामंत्री पद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर माह नवम्बर मे चुनाव कराने की मांग की और नगर पालिका मे आउटसोर्सिंग पर रखे गए कुछ ठेका सफाई कर्मचारियों  तीन चार माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है जबकि कर्मचारी निरंतर अपने अपने वार्ड मे कार्य कर रहे। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि इसकी जांच कराई जाएगी और जो कर्मचारी कार्य पर है उन्होंने वेतन दिया जाएगा। संविदा सफाई कर्मचारियों को पालिका चेयरपर्सन के आदेश अनुसार वर्दी का लाभ माह नवम्बर मे देने जा रहे हैं। चैयरपर्सन व पालिका प्रशासन सफाई कर्मचारी हित मे सदैव तत्पर है और सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव पालिका अध्यक्षा के आदेशानुसार ही कराया जाएगा।
इस अवसर पर दीपक गम्भीर,सफाई नायक राजकुमार बैनिवाल, गोपाल सुधाकर,शिवम,अमित, विनित, पिंटू बेनीवाल, शशांक कुमार, सावन, राजन, रिंकू ,करीना, सहेंदर अनीता, सुमन, रजनी, हिमांशु, राहुल आदि ठेका कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

पोस्टर प्रतियोगिता का शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में आयोजन कियाMuzaffarnagar News
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब सखी द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रोटरी क्लब सखी की अध्यक्ष नीलम गुप्ता जी ने बताया कि 24 अक्टूबर  को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है।इस दिन को रोटरी इंटरनेशनल ने शुरू किया था।इसका मकसद पोलियो उन्मूलन के लिए जागरूकता बढ़ाना और वैश्विक प्रयासों का समर्थन करना है।पोलियो वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी बच्चों को इस भयानक बीमारी से बचाने के लिए प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को वैश्विक पोलियो दिवस मनाया जाता है।पोस्टर प्रतियोगिता में नताशा सैनी, जोया मालिक, सुहाना, अदीबा, नवीसता, इकरा, मिस्कात, अरीबा, आसमीन, अंजली,सानिया आदि ने पेंटिंग के माध्यम से पोलियो ड्रॉप्स और वैक्सीन की महत्ता बताई। इस अवसर पर रो. नीलम गुप्ता, रो. रुचि, रो. शिवानी अरोरा, प्रधानाचार्या उषा अस्थाना, अध्यापिका रिंकी रानी, आदेश, अंजलि, ललिता शर्मा, ज्योति त्रिपाठी, गीता,भावना, तनु आदि उपस्थित रही और पोलियो के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधक अरविंद गुप्ता जी ने बताया विश्व पोलियो दिवस दुनिया भर में पोलियोमाइलाइटिस (पोलियो) को समाप्त करने के वैश्विक प्रयासों पर प्रकाश डालता है। पोलियो एक जानलेवा बीमारी है जो पोलियो वायरस के कारण होती है, जिसे विश्व स्वास्थ्य सभा ने 1988 में मिटाने का संकल्प लिया था। डब्ल्यूएचओ यूरोपीय क्षेत्र को 2002 में पोलियो मुक्त घोषित किया गया था और तब से हर साल यह दर्जा बरकरार रखा है। हर साल 24 अक्टूबर को हम विश्व पोलियो दिवस मनाते हैं, ताकि हर बच्चे को इस विनाशकारी बीमारी से बचाने के लिए पोलियो टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके, तथा उन माता-पिता, पेशेवरों और स्वयंसेवकों का सम्मान किया जा सके जिनके योगदान से पोलियो उन्मूलन संभव हो पाया है। सभी के लिए पोलियो-मुक्त भविष्य सुनिश्चित करने के लिए, उच्च टीकाकरण कवरेज को बनाए रखने, वायरस की किसी भी उपस्थिति का पता लगाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली निगरानी को लागू करने, तथा प्रकोप की स्थिति में प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहने के प्रयास जारी रखने होंगे।

 

 चेयर पर्सन का आशादीप संस्थान में आगमन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मूक,बधिर एवं मंदबुद्धि बच्चों की संस्था आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान विष्णु विहार, जानसठ रोड़, मुजफ्फरनगर में  श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी का आगमन हुआ। श्रीमती  मीनाक्षी जी के साथ प्रदीप शर्मा, आशु अग्रवाल एवं ध्रुव भी संस्थान में पधारे। संस्थान के अध्यक्ष इंजी. लोकेश चन्द्रा, प्रभारी उपमंत्री नरेश गुप्ता एवं  रामबीर सिंह ने संयुक्त रूप से मीनाक्षी का बुके एवं पुष्प  माला देकर स्वागत किया। नरेश गुप्ता ने प्रदीप शर्मा एवं रामबीर सिंह ने आशु अग्रवाल जी का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। लोकेश चन्द्राने स्कूल के बारे में विस्तार से अवगत कराया। सभी अतिथियों द्वारा सभी बच्चों की कक्षा में जाकर  बच्चों से वार्ता की एवं उनके द्वारा पढ़े जा रहे कार्य को देख कर  शिक्षिकाओं की प्रशंसा की। श्रीमती  मीनाक्षी जी ने संस्थान के कम्प्यूटर  रूम, हॉल एवं स्पीच थैरेपी का यंत्र अपने कानों में लगाकर  चैक किया। इसके बाद श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप द्वारा स्व.चितरंजन स्वरूप जी द्वारा स्कूल के उद्घाटन के शिलापट को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उनके द्वारा एवं साथ आये सभी सदस्यों ने संस्थान को सभी प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। अंत मे जलपान के  बाद संस्थान से प्रस्थान किया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 5 =