Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रूपक शर्मा के हत्यारों की गिर∂तार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खतौली कोतवाली में दिया धरना

मुजफ्फरनगर।। पिपललेडा गांव के युवा रूपक शर्मा के हत्यारों को गिर∂तार करने की मांग को लेकर इलाके के ग्रामीणों ने खतौली कोतवाली पर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर इस मामले में लापरवाही का आरोप लगाया।

ग्रामीण रूपक शर्मा के हत्यारों को गिर∂तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों के प्रदर्शन में रालोद प्रव७ा अभिषेक चौधरी गुर्जर, क्षेत्रीय महासचिव धर्मेर्न्ी तोमर,करणबीर प्रधान, प्रहलाद राणा, मुकेश शर्मा, युवा नेता पराग चौधरी, अंकित सहरावत, मनोज चौधरी गुर्जर आदि उपस्थित है।

गांव पिपलहेडा निवासी सुशील के पुत्र रूपक को दस दिन पूर्व उसके दो दोस्त जगत कालोनी स्थित दुकान से बुलाकर अपने साथ ले गए। तीनों युवक गंगनहर में नहाने लगे। नहाते समय रूपक गंगनहर में डूब गया। गंगनहर में डूबे युवक की तलाश में ग्रामीण गंगनहर पर डटे रहे। दो दिन बाद परिजनों को पता चला कि रूपक का शव सरधना थाना क्षेत्र के कुशावली के रहवाहे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है।

शव मिलने की सूचना पर परिजन व ग्रामीण दौड़ पड़े। सरधना पुलिस ने शव को रजवाहे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम पर भेज दिया। ग्रामीणों ने रूपक की हत्या कर शव रजवाहे में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा किया।

परिजनों का आरोप था कि पुलिस की लापरवाही से युवक की हत्या हुई है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों युवको को पकड लिया था, लेकिन शाम को छोड़ दिया। हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने कोतवाली के सामने शव रखकर जाम लगाने की चेतावनी दी। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों को हाईवे पर ही रोक दिया गया।

मृतक के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने गांव तिगांई निवासी नमन पुत्र मोघा व शिवपुरी निवासी मोनू पुत्र जगदीश के अलावा दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने इस मामले कोई कार्रवाई नहीं की।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − seventeen =