News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

विभिन्न मंदिरों में हुआ भंडारे का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शहर के सभी मंदिरो सहित कई धार्मिक संस्थाओ द्वारा अन्नकुट के अवसर पर भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या मे प्रसाद वितरण हुआ। श्रृद्धालुओ ने अन्नकुट का प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। दीपोत्सव के तहत आज दीपावली के पश्चात अन्नकुट पर सभी मंदिरो सहित कई जगह भंडारे का आयोजन किया गया। अन्नकुट के पावन अवसर पर कूकडा रोड स्थित बालाजी धाम पर समाजसेवी भीमसैन कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, हरिशंकर तायल, अशोक गर्ग आदि की मौजूदगी मे अन्नकुट का प्रसाद वितरित हुआ। नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर, गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर,नदी घाट स्थित अति प्राचीन देवी मन्दिर,सर्राफा बाजार स्थित दुर्गा मन्दिर,नगर की हृदय स्थली शिव चौक, शहर कोतवाली मंदिर, नई मन्डी कोतवाली स्थित मंदिर, अंसारी रोड स्थित बोहरों का मंदिर, रूडकी रोड स्थित राधा कृष्ण कुष्ठ आश्रम मंदिर सहित विभिन्न मंदिरो मे अन्नकुट का प्रसाद वितरित किया गया। भारी संख्या मे श्रृद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी संदर्भ मे नई मन्डी गुड रोड पर समाजसेवी एवं सीमेन्ट स्टाकिस्ट जितेन्द्र जैन टोनी के सौजन्य से अन्नकुट का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या मे श्रृद्धालुओ ने भण्डारे मे प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जितेन्द्र जैन टोनी, चन्द्रकुमार जैन, सक्षम जैन, सचिन शर्मा, संजीव माहेश्वरी, जग्गी,पवन, नवीन अग्रवाल, तरूण जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

शनि धाम और सत्संग भवन में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल, चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मंदिर और शामली रोड स्थित सत्संग भवन में अन्नकूट महोत्सव (गोवर्धन पूजा) का भव्य आयोजन हुआ। इस पर्व पर हजारों श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान, और विशाल भंडारे के माध्यम से यह महोत्सव न केवल आस्था का प्रतीक बना बल्कि सामाजिक एकता का संदेश भी प्रसारित किया। सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के लिए सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। पंडित संतोष मिश्रा और सिद्ध पीठ वाले गुरु जी पंडित संजय कुमार के मार्गदर्शन में विशेष पूजा का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर भगवान शनि देव को अर्पित भोग के साथ विशाल भंडारे की शुरुआत की गई। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि अन्नकूट का यह पर्व न केवल भक्तों की भक्ति का प्रतीक है बल्कि यह समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है। उपाध्यक्ष शरद कपूर, मुकेश चौहान, राजेश अरोड़ा, अमित गुप्ता और शैलेंद्र शर्मा ने भी इस महोत्सव के आयोजन में विशेष सहयोग दिया। भक्तों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा राकेश ने संभाला। भंडारे के प्रभारी कार्तिक और सहयोगियों आशीष तथा सतीश काले ने भक्तों को सुचारू रूप से प्रसाद वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोपहर से देर शाम तक चले इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रांगण को फूलों, रंगीन लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
शामली रोड स्थित सत्संग भवन में भी अन्नकूट का आयोजन धूमधाम से हुआ। सत्संग भवन के सचिव श्यामलाल बंसल ने बताया कि अन्नकूट का आयोजन यहां परंपरागत रूप से कई वर्षों से होता आ रहा है। यहां सुबह 11 बजे संतों के पूजन के साथ भगवान को भोग अर्पण कर भंडारे की शुरुआत की गई। इस मौके पर सत्संग भवन के अध्यक्ष त्रिलोकचंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष ताराचंद वर्मा, ट्रस्टी शिवकुमार सिंघल, विजय सिंधी, और अजय गोयल उर्फ बिट्टू ने विशेष उपस्थिति दर्ज की त्रिलोकचंद गुप्ता ने बताया कि सत्संग भवन में आयोजित यह अन्नकूट महोत्सव समाज में एकता और सेवा का प्रतीक है। इस महोत्सव में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के अलावा आसपास के कई गांवों के भक्त भी पहुंचे। उन्होंने भंडारे में आकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। भवन के अन्य सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने भंडारे में उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और उनकी सेवा में संलग्न रहे।
अन्नकूट का यह पर्व भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा से जुड़ा है, जिसे संपूर्ण भारत में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह पर्व समाज में मेलजोल, सेवा, और सहयोग का सन्देश देता है। शनि धाम और सत्संग भवन में आयोजित अन्नकूट महोत्सव ने इस धार्मिक महत्व को और भी प्रकट किया। इस आयोजन में शामिल भक्तों ने अन्नकूट पर्व की महिमा का अनुभव करते हुए कहा कि ऐसे पर्व धार्मिकता के साथ-साथ सामाजिकता को भी बढ़ावा देते हैं।पर्व के दौरान श्री शनि मंदिर और सत्संग भवन में विविध प्रकार के पारंपरिक पकवान जैसे खिचड़ी, हलवा, पूड़ी और सब्जी के साथ मिठाइयाँ बनाई गईं। हर किसी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता का भाव जाग्रत करना और लोगों को सेवा की प्रेरणा देना है।
इस विशाल आयोजन में श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर और सत्संग भवन प्रबंधन ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया। मंदिर के सुरक्षा इंचार्ज राकेश ने बताया कि सुबह से ही सुरक्षा दल ने भीड़ को सुचारू रूप से प्रबंधित किया, ताकि भक्तगण बिना किसी बाधा के भगवान के दर्शन कर सकें और भंडारे में सम्मिलित हो सकें। इसके अतिरिक्त, आयोजन समिति के सदस्यों ने सुरक्षा व्यवस्था में अपनी तत्परता दिखाई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के कार्य में सहयोग दिया।

 

काऊ सेंचुरी में मनाया गोवर्धन पर्वMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुरकाजी ब्लॉक के तुगलकपुर गांव में बनी देश की सबसे बड़ी काऊ सेंचुरी में श्री गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर गोवर्धन महाराज की मंत्रोच्चार से पूजा करने के साथ ही गाय पूजन किया गया और गायों को मिष्ठान खिलाया गया।
तुगलकपुर गांव स्थित काऊ सेंचुरी में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान मुख्य अतिथि रहे। काऊ सेंचुरी का संचालन कर रही संस्था श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति के अध्यक्ष कुश पुरी ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ अपनी पत्नी अंशु पुरी,सचिव विपुल भटनागर के साथ गाय के गोबर से बनाए गए श्री गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की। गोवर्धन पूजा में रियल स्टेट से जुड़े अमित चौधरी, समिति के सचिव विपुल भटनागर, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य रजत कुमार, दिल्ली से विशेष रूप से कॉऊ सेंचुरी देखने आए तारेश सिंह, नवीन कोहड़, सरदार अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, अध्यक्ष कुश पूरी सचिव विपुल भटनागर समेत सभी पदाधिकारी व उपस्थित लोगों ने काऊ शेड में जाकर गायों को मिष्ठान खिलाया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों से पूर्व में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे डॉक्टर संजीव बालियान और संचालन कर रही श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव भी लिए।

 

अन्नकूट पर किया प्रसाद का वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल और वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा द्वारा गोवर्धन पर अंकूट पर किया गया विशाल भंडारा व्यापारीयो की आवाज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष कि भाँती इस वर्ष भी राजवंशी धर्मशाला मै अन्नकूट का विशाल भंडारा आयोजित किया गया अबकी बार 10 फीट की भगवान् गोवर्धन की प्रतिमा बनवाने की पहल की गई है जो मुख्य आकर्षण है सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन महाराज, मा कुलदेवी लक्ष्मी, अमर शहीद राजा रत्न चंद्र जी को नमन किया गया सांसद चंदन चौहान, अनिल कुमार कैबिनेट मिनिस्टर उत्तर प्रदेश सरकार, कपिल देव अग्रवाल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार , श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप नगरपालिका चौयरमेन, विपिन गर्ग, चौयरमेन देवबंद, सी ओ. रामशीष यादव, , अजय गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता मेरठ, अंकुर दुआ सदस्य प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया , गौरव स्वरूप भाजपा नेता, सौरभ स्वरूप वरिष्ठ भाजपा नेता, निरंकार स्वरूप वरिष्ठ उद्योगपति, रंजन मितल एडवोकेट, विकास स्वरूप वरिष्ठ उद्योगपति, विशिष्ट अतिथि कृष्ण गोपाल मित्तल व्यापारी नेता, सुरेंद्र अग्रवाल, सतप्रकाश मित्तल वैश्य नेता, संजय मिश्रा व्यापारी नेता , अशोक अग्रवाल वरिष्ठ उद्योगपति, अमित चौधरी वसुंधरा बिल्डर, सुमित रोहल देवभूमि बिल्डर के द्वारा भगवान गोवर्धन की पूजा की गई। राजेंद्र प्रसाद गर्ग राजवंश सभा अध्यक्ष ओर जनार्दन विश्वकर्मा महामंत्री , दीपक मितल सर्राफ, राजीव मित्तल सर्राफ, जयकुमार अरोरा, मनोज गुप्ता, विजय बाटा, राजेश भाटिया, अश्वनी सिंघल, विनीत धीमान, वैभव त्यागी, अजय अरोरा, रोबिन संगल, शिवा सिंघल, गोपाल दास गर्ग, विपिन् गुप्ता, अमित गुप्ता एडवोकेट, आर.के गोयल, अलोक कुमार एडवोकेट, प्रवीण उपाध्याय, प्रदीप कुमार, हिमांशु गोयल, राजेंद्र गुप्ता आलू वाले, दीपक गर्ग, अंकुर जैन, अनुराधा गुप्ता, सुधीर एरण, सुबोध एरण, सुनीता एरण के द्वारा आने वाले सभी अतिथियों को मोतियों की माला ओर पटका पहनाकर स्वागत किया। शलभ गुप्ता जिलाध्यक्ष ने आये हुए सभी अतिथियो का आभार प्रकट किया ओर भगवान् गोवर्धन की लीलाओ पर प्रकाश डाला ऐसे सामूहिक कार्येकर्म समाज मै एक जुड़ाव पैदा करते है ओर मंडी मै जानसठ पुल के पार जो भगवान् गोवर्धन की प्रतिमा बनवाने का कार्ये शुरु किया गया है इसे भगवान् के आशीर्वाद से हर वर्ष इसी प्रकार बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा इससे यहां के आसपास कि जनता लक्ष्मण विहा, र्अग्रसेन विहार, अवध विहार, स्टेट बैंक कॉलोनी, जानसठ रोड, कल्याणपुरी, नाई पुरा, भारतीय कॉलोनी, मिका विहार, जैन मिलन आदि इलाको के व्यक्ति सुलभता से दर्शन कर लाभवंतित होंगे ! ’ सांसद चंदन चौहान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चौयरमेन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, चौयरमेन देवबंद विपिन गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा’ कि व्यापार मंडल ओर राजवंश सभा के सभी पदाधिकारीगन इस सफल कार्येक्रम के लिए बधाई के पात्र है ऐसे कार्येकर्मो से सनातन धर्म का विस्तार होता है जिससे एक अच्छे समाज का निर्माण होता है ! अंकुर दुआ, अजय गुप्ता मेरठ, गौरव स्वरूप, निरंका र्स्वरूप, र्सौरभ स्वरूप, रंजन मित्तल एडवोकेट ने कहा कि आज हजारों लोगो ने पंगत मै बैठकर पुरानी परम्परा के अनुसा र्प्रसाद ग्रहण किया है ओर जो बुजुर्ग् नीचे नही बैठ सकते उनके टेबल कुर्सी पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करने कि व्यवस्था के लिए आप सब बधाई के पात्र है भगवान गोवर्धन की प्रतिमा अत्यंत मनोहरी है इनके दर्शन मात्र से ही समस्त पाप धूल जाते है ईश्वर आपको ओर ऐसे नेक कार्ये करने की शक्ति दे। कृष्ण गोपाल मितल, संजय मिश्रा, सतप्रकाश् मितल, अशोक अग्रवाल, विजय गुप्ता, सुनील तायल आदि ने भी विचार रखे। हजारों लोगो ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकगण द्वारा अतिथियों को भगवान् गोवर्धन की प्रतिमा भेट कर सम्मानित किया।

 

प्रमुख समाज सेवी मनीष चौधरी ने बांटा अन्नकूट प्रसाद
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी द्वारा शनिवार को गोवर्धन पर्व के अवसर पर शहर के घास मंडी स्थित पौराणिक शिव मंदिर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहते हुए श्रद्धालुओं को अन्नकूट का प्रसाद वितरित करते हुए सभी के लिए धन धान्य और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने स्वयं भी भक्तों के बीच पंक्ति में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
घास मंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आज गोवर्धन पर्व के अवसर पर अन्नकूट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का मंदिर कमेटी के प्रधान योगेन्द्र कुमार गुप्ता व अन्य पदाधिकारी ने आभार जताया। यहां मनीष चौधरी ने भक्तों का प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि श्री गोवर्धन पर्व सामाजिक एकता और भेदभाव मिटाने का दिन है। इस पर्व की सुन्दरता यह है कि इस पर सभी प्रकार से सामाजिक भेदभाव और जातिगत भेद मिटाकर सभी खास और आम लोग एक पंक्ति में बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं। यह सामाजिक गठजोड़, भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। इस मंदिर से हमारी बचपन की यादें भी जुड़ी हुई हैं। मैं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का भी आभारी हूं कि आज उनके द्वारा यहां आयोजित कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित किया गया। उन्होंने सभी को गोवर्धन और अन्नकूट पर्व की शुभकामना देते हुए भगवान गोवर्धन से प्रार्थना की कि वो सभी का जीवन धन धान्य से परिपूर्ण कर दे।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि घास मंडी में स्थित शिव मंदिर पौराणिक है और पूर्वजों ने इसको स्थापित किया था। आज यहां पर अन्नकूट का भण्डारा किया गया, सभी का सहयोग इसमें मिला है। आज कढी चावल और पूरी सब्जी का प्रसाद भक्तों को ग्रहण कराया गया। योगेन्द्र गुप्ता ने प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी द्वारा अपनी संस्था के सहयोग से हर वर्ग के समाज हित में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को श्रेष्ठ बताते हुए संगठन की सराहना की। अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम में शिव मंदिर कमेटी के पदाधिकारी योगेंद्र कुमार गुप्ता, सुबोध चौधरी, सुधीर मित्तल, सुनील बिल्लू, श्री चंद, संजय सक्सेना आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

गीता पाठ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)लक्ष्मी नारायण मन्दिर सनातन धर्म सभा में गीता पाठ कार्तिक मास के उपलक्ष में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा अन्नकूट के उपलक्ष्य में पहले दिन की शोभा यात्रा एवं गीता पाठ का आयोजन हुआ। परम पूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से कार्तिक मास के शुभ अवसर पहले दिन की शोभा यात्रा व गीता पाठ का भव्य आयोजन लक्ष्मी नारायण मन्दिर सनातन धर्म सभा शहर मुजफ्फर नगर के सौजन्य से अन्नकूट के 02 नवम्बर 2024 दिन शनिवार को भव्य शोभा यात्रा व गीता जी के पाठ का भव्य आयोजन के अंतर्गत आज सर्व प्रथम विद्वान पण्डित द्वारा पूजन कराया गया जिसके पश्चात् अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वंदना, सरस्वती वन्दना, ऊं नमो भगवते वासुदेवाय के महामंत्र के पश्चात श्री कृष्ण कृपा अमृत का पाठ व गीता जी का पाठ के बाद भजनों की श्रृंखला में मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना श्रृंगार, आयेंगे मेरे भगवान आज मेरा मन कह रहा है,एक झोली में फूल खिले है एक झोली में कांटे,आदि भावों को सुनकर श्रद्धालु नृत्य करने लगे कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, पंडित भुवनेश कपिल ,अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, रामबीर सिंह, सुभाष गोयल, संजय अरोरा, सुधीर बंसल आदि सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर मन्त्री सनातन धर्म सभा सतीश गर्ग, सुशील गोयल, अनुराग अग्रवाल, नीरज गुप्ता, अजुल भूषण, सुखदेव मित्तल, नवीन गुप्ता, सुरेशपाण्डे आदि काफी संख्या मे धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।

 

4 वारंटी खालापार पुलिस ने दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना खालापार पुलिस द्वारा अभियान के अर्न्तगत 04 वारण्टी अभियुक्त गणों को किया गिरफ्तांर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान मे कार्यवाही करते हुए अभियान के अर्न्तगत 04 वारण्टी अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । अभियुक्त सदिक पुत्र मेराजुद्दीन नि0 सिद्दकी रहमत मस्जिद के बराबर वाली गली मौहल्ला किदवईनगर खालापार थाना खालापार मु0नगर, सलमान पुत्र जरीफ नि0 तालाब के पास किदवईनगर थाना खालापार मु0नगर, नौशाद पुत्र आबाद निवासी मौ0 आजाद हीरो होण्डा सर्विस सेन्टर वहलना चौक हाल पता ग्राम सूजडू थाना खालापार मु0नगर, अभियुक्त आशू पुत्र ईनाम पहलवान नि0 कस्सावान खालापार थाना खालापार मु0नगर शामिल है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राहुल कुमार (चौकी प्रभारी वहलना), उ0नि0 गनेश कुमार शर्मा (चौकी प्रभारी किदवईनगर) उ0नि0 लोकेश कुमार गौतम (चौकी प्रभारी खालापार) शामिल रहे।

 

अन्नकूट वितरण में उमड़े भक्त
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दीपावली पर्व के दौरान गोवर्धन पूजन और अन्नकूट वितरण की पूरे जिले में धूम रही। इस अवसर पर शहर में जगह जगह लोगों ने अन्नकूट का आयोजन किया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन ने कमेटी के अन्य पदाधिकारियों के साथ अन्नकूट वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनिल ऐरन ने कहा कि विद्वानों का मानना है कि अन्नकूट जैसे कार्यक्रम जात-पात, छोटा-बड़ा, ऊंच-नीच, छूआछूत का भेदभाव मिटाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से आपसी प्यार मोहब्बत, भाईचारा, शांति, एकता को बढ़ावा मिलता है। आज हमने कमेटी की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति रामलीला भवन पर अन्नकूट का आयोजन किया, इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंघक अनिल ऐरन के अलावा कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौघरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाघ्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मुख्य निर्देशक पंकज शर्मा, निर्देशक अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन व जितेन्द्र नामदेव के अलावा ज्योति ऐरन, मीना ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, अंशुल गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, प्रदीप बॉबी, अमर चौधरी, दीपक लाला, भगवती, जितेन्द्र उपाध्याय, मिन्टू गिरी, यश चौधरी, भूरा डांसर, दीपक डांसर, यश चौधरी और सोनू सिंह सहित सभी कलाकार और सहयोगी मौजूद रहे।

 

रईस कृष्णगोपाल को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध समाजसेवी रईस कृष्णगोपाल अग्रवाल की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मेरठ रोड स्थित सिल्वर लीफ बैंकट हॉल पर आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या मे नगर के गणमान्य लोगों ने पहुंच कर स्व.कृष्णगोपाल अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये।
श्रृद्धंजलि सभा मे पहुचे भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप आदि के अलावा परिवारजनो मे अवधेश गोपाल अग्रवाल, राजीव गोपाल अग्रवाल, दिनेश गोयल, डा. एमएल गर्ग, डा. एम.के.बंसल, उद्योगपति राकेश बिंदल, एसडी ग्रुप के चेयरमैन नीरज कुमार, चन्द्रवीर सिंह एडवोकेट, तेगबहादुर सैनी, बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल एडवोकेट, चन्दन गोपाल अग्रवाल, स्पंदन गोपाल अग्रवाल, रिषभ मलिक के अलावा समस्त परिजन मौजूद रहे।

 

पुलिस कार्यवाही पर संतोष जताया
खतौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, खतौली के एक प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम कैलावडा में नाली पानी के विवाद में गंभीर रूप से घायल अनिल शर्मा के आवास पर पहुंच कर जानकारी की… महामंत्री मुकेश शर्मा के नेतृत्व में जय भगवान कौशिक, विनोद शर्मा, नीरज शर्मा, वीरेंद्र शर्मा प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे…पीड़ित परिवार ने अभी तक की पुलिस कारवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए गांव के सभी धर्मों के गांव वासियों का सहयोग प्राप्त होने पर भी संतोष व्यक्त किया।

 

गौवंश के अवशेष मिलने से किया हंगामा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांव के जंगल मे गौवंश का अवशेष मिलने की सूचना पर सैकडो ग्रामीण तथा हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। इस मामले से गुस्साये हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने आरोपियो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामे का प्रयास किया। अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर किसी प्रकार मामला शान्त हो पाया।
सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव कल्लरपुर कछौली के जंगल में गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना से हिन्दू संगठन से जुडे कार्यकर्ताओ तथा स्थानीय ग्रामीणो मे रोष बन गया। देखते ही देखते स्थानीय ग्रामीणो सहित हिन्दू संगठन के दर्जनो कार्यकर्ता मौके पर एकत्रित हो गए। इस मामले से नाराज हिन्दूवादी नेताओ ने आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गुस्साये लोगों को आश्वस्त किया कि मामले की जांचोपरांत आरोपितो के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। अधिकारियो की मौजूदगी मे फोरेंसिक टीम ने अवशेषो को परीक्षण के लिए भिजवा दिया। अधिकारियो का कहना है कि परीक्षण के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि ये गौवंश के अवशेष है अथवा किसी अन्य पशु के हैं। इसके बाद ही सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियो के समझाने के बाद मौके से भीड छंट गई तथा मामला पूरी तरह शान्त हो गया।

 

तृतीय पुण्यतिथि पर अर्पित किये श्रद्धासुमन
मुजफ्फरनगर। नगर के प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी एवं श्री दिगम्बर जैन मंदिर वहलना के मंत्री रहे स्व.राजकुमार जैन की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में अनेक लोगो ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये। मेरठ रोड अम्बा विहार स्थित स्व.राजकुमार जैन के आवास पर आयोजित श्रृद्धांजलि सभा मे नगर के गणमान्य लोगों के अलावा विभिन्न जैन मंदिरो के अध्यक्ष एवं मंत्री, जैन कमैटी द्वारा सचालित स्कूलो के शिक्षक एवं प्रधानाचार्यो अलावा नरेन्द्र जैन नावले वाले, विप्लव जैन, संजय जैन नावले वाले, रविन्द्र कुमार जैन, हर्ष जैन, विनोद जैन, जयकुमार जैन, प्रभास जैन सहित भारी संख्या जैन परिवार नावला के सदस्य मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 15 =