Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मीरापुर कस्बे में खतौली मार्ग पर सडक हादसे में दादा घायल, पौती की मौत

मीरांपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के मीरापुर कस्बे में खतौली मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसका दादा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पौती की मौत के कारण दादा बदहवास नजर आये। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव गांव कासमपुर भुम्मा निवासी बुजुर्ग कर्णपाल अपनी पोत्री शगुन (१५ वर्ष) के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव से मीरापुर आ रहे थे। जैसे ही दोनों तनेजा कोल्ड स्टोर के निकट पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक चालक ने स्कूटी को कुचल दिया, इस हादसे में शगुन की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दादा कर्णपाल गम्भीर रूप से घायल हो गए।

हादसा होने के बाद लोगों का जमावड़ा लग गया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था। घायल बुजुर्ग को लोगों ने संभाला तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया 

घायल बुजुर्ग कर्णपाल को जानसठ अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। हादसे के सम्बंध में पुलिस ने परिजनें को भी सूचित कर दिया था। किशोरी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 17 =