News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद प्रकरण को लेकर किया जोरदार प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  गाजियाबाद प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रकाश चौक पर एकत्रित हो धरना-प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओ ने आरोपितो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उल्लेखनीय है कि विगत 29 अक्टूबर 2024 को बार एसोसिएशन, गाजियाबाद के प्रांगण मे अधिवक्ताओ के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओ के साथ लाठीचार्ज भी किया गया। जिसमे कई अधिवक्ता घायल हुए। जिनमे से कई अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल मे उपचाराधीन हैं। अधिवक्ताओ ने उक्त मामले की कडे शब्दो मे निन्दा की। इसी संदर्भ मे आज अधिवक्ताओ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं ने एकत्रित हो प्रकाश चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिनमे प्रमुख रूप से सिविल बार एसोसिएशन,मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र मलिक, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप मलिक सहित सैकडो अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

 

एडीएम प्रशासन ने शुकतीर्थ गंगा मेले में लिया तैयारियां का जायजाMuzaffarnagar News
शुकतीर्थ।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गंगा स्नान मेले के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा शुकतीर्थ में गंगा स्नान मेले के अन्तर्गत की जाने वाली तैयारियो का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा गंगा समिति के सदस्यो व प्रशासनिक टीम के साथ शुकतीर्थ में हर वर्ष की भांति होने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारियो को लेकर शुकतीर्थ घाट सहित अन्य जगह का निरीक्षण कर निम्नलिखित बिन्दुओ पर दिशा निर्देश दिये गये। गंगा स्नान मेले के दौरान आने वाले आगन्तुको की भीड को ध्यान में रखते हुए निश्चित रूटमैप का निर्माण करते हुए यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करे। गंगा स्नान मेले में प्रशासन के साथ साथ साधु संतो एवं अन्य सामाजिक जनमानस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक भव्य आयोजन सुनिश्चित करे। गंगा स्नान के दौरान घाट एवं सम्पर्क मार्गो पर पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करे। गंगा स्नान मेले से पहले घाटोॉ सम्पर्क मार्गोॉ मन्दिरो एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलो के साथ क्षेत्र में समुचित साफदृसफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे। गंगा स्नान मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी न घटित हो सुनिश्चत करने के लिए सुदृड बैरिकेडिंग व प्रयाप्त व्यवस्था परखले। गंगा स्नान मेले के दौरान आवश्यकतानुसार सी०सी०टी०वी० कैमरो का उपयोग कर कन्ट्रोल रूम से निगरानी रखे। उक्त निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जानसठॉ सुबोध कुमारॉ उप जिलाधिकारी अपूर्वा यादवॉ उप जिलाधिकारी संजय सिंह व जिला गंगा समिति के सदस्यो सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

एसएसपी ने दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित शाखा प्रभारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष में प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। तदोपरान्त महोदय द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आई.जी.आर.एस. कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर, स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय आदि शाखाओं के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा सभी शाखा प्रभारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने, कार्यालय रिकॉर्ड को दुरस्त रखने तथा समस्त सूचनाओं को समय से प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

निशान यात्रा में शामिल हुए हजारो खाटू श्यामप्रेमी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री खाटू श्याम गणपति धाम मंदिर मे चल रहे भगवान श्री खाटूश्याम जी जन्मोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो की श्रृंखला मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल तथा वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ सहित हजारो श्रृद्धालुओं ने खाटू श्याम जी की निशान यात्रा मे हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा शहर धर्ममय बन गया।
उल्लेखनीय है कि भरतिया कालोनी स्थित श्री खाटू श्याम गणपति धाम मे पांच दिवसीय श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव चल रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम के अर्न्तगत आज श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाल गई। जो नगर की हृदय स्थली शिवचौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गणपतिधाम पहुंच कर सम्मपन्न हुई। प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ आदि ने निशान यात्रा मे बढचढ कर हिस्सा लिया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति के प्रति आभार प्रकट किया। खाटू श्याम जी की निशान यात्रा मे सैकडो श्रृद्धालु महिला-पुरूष मौजूद रहे।

 

भैसा बुग्गी की टक्कर से होमगार्ड की मौत
भोपा। भैसा बुग्गी की टक्कर से होमगार्ड की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छा गया। मिली जानकारी के अनुसार कार्तिक माह मे पौराणिक तीर्थ स्थली शुक्रताल मे कार्तिक माह मे चल रहे गंगा स्नान में जरूरी कागजात सौपकर वापिस लौट रहे भोपा क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र कैलाश को शुक्रताल से वापिस लौटते वक्त युसूफपुर चौराहे कि समीप तेजी से दौडी आ रही भैसा बुग्गी ने टक्कर मार दी। जिसके पश्चात आरोपी बोगी चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल होमगार्ड मनोज को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने भागदौड कर भैसा बुग्गी को कब्जे मे लेने के साथ आरोपी बोगी चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

ट्रांसफार्मर से किया सामान चोरी
मुजफ्फरनगर। चोरों ने बिजली ट्रांसफार्मरों को बनाया निशाना। बुढ़ाना में 250 केवीए तथा खतौली रतनपुरी में 400केवीए ट्रांसफार्मर को खोलकर कॉइल चोरी करने का मामला संज्ञान में आया है। चलती लाइट में बिजली काट कर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया। ट्रांसफार्मर चोरी होने से हैरान है बिजली विभाग। ट्रांसफार्मर के टॉप कवर को खोलकर कापर निकाल ले गए चोर एवं तेल बहा दिया। क्षेत्र के अवर अभियंता द्वारा संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 

नाला निर्माण से सुलभ होगी व्यवस्था
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर पालिका के वार्ड 17 में गंदे जल निकासी की समस्या का शीघ्र ही समाधान होने जा रहा है। वार्ड हरिपुरम कूकड़ा में नाला निर्माण कराया जाएगा। बरसात के दिनों में निकासी सुचारू रहेगी। घरों से निकलने वाले गंदे जल की निकासी भी अब नालियों में अवरुद्ध नहीं होगी। पालिका 33 लाख रुपये से नाला निर्माण कराएगी। नगर पालिका वार्ड 17 के हरिपुरम कूकड़ा में निकासी की व्यवस्था सुलभ नहीं है। लोगों की मांग पर नगर पालिका निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्र में नाला निर्माण का खाका खींचा गया था। नगर पालिका की ओर से नाला निर्माण के लिए 33 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया, जिसके बाद निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित करा दिया गया। एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह ने बताया, नाला निर्माण के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया चल रही है। जनपद में चुनाव आचार संहिता हटने के बाद निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

 

खाटू श्यामजी के जन्म दिवस पर भव्य प्रसाद वितरणMuzaffarnagar News
खतौली। जीटी रोड पर डाकघर वाली गली के निकट खाटू श्यामजी के जन्म दिवस के अवसर पर भक्तों ने धूमधाम से उत्सव मनाया। इस पावन अवसर पर भक्तों ने खाटू श्यामजी की महिमा का गुणगान किया और केक एवं हलवे का प्रसाद वितरित किया। इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्यामजी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम में प्रसाद वितरण के दौरान स्थानीय भक्तों का विशेष सहयोग रहा। इस आयोजन में राजेंद्र अरोड़ा, यश अरोड़ा, संजय अरोड़ा, आयुष अरोड़ा, और वैभव चड्ढा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रसाद वितरण में योगदान दिया। भक्तों ने भगवान श्यामजी की तस्वीर को फूलों से सजाया और भक्ति संगीत के साथ उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। लोगों ने भक्ति भाव से खाटू श्यामजी की महिमा का अनुभव किया और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की। भक्तों का मानना है कि खाटू श्यामजी के जन्म दिवस पर प्रसाद ग्रहण करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।
इस भव्य आयोजन ने भक्तों को एकता के सूत्र में बांधते हुए, खाटू श्यामजी के प्रति उनकी आस्था को और मजबूत किया।

 

फैक्ट्री मे आग से दो पशुओं की मौतMuzaffarnagar News
बुढाना। आग की चपेट मे आकर दो भैसो की मौत हो गई। सूत्रो के अनुसार बुढाना कोतवाली क्षेत्र के समीपवर्ती गांव जौला मे अज्ञात कारणो के चलते प्लास्टिक गौदाम मे लगी भयंकर आग से हडकम्प मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम ने कई घ्ांटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि इस हादसे मे आग की चपेट मे आकर दो भैसो की मौत हो गई। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
बुढ़ाना कोतवली क्षेत्र के अंतर्गत गांव जौला में तालिब हसन पुत्र महमूद के घर देर रात्रि के लगभग 1 बजे के अज्ञात कारणों से भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। कबाड़ के गोदाम में आग लगने से मालिक का लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ। आग में झुलसने से 2 भैंसों ने आग की चपेट में आकार दम तोड़ दिया। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में भारी नुकसान पहुंचा है। उसके साथ साथ कैन पत्ती में लाखों का नुकसान हुआ है।

 

मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रयागराज मे होने वाले कुंभ मेले को लेकर संयुक्त हिंदू मोर्चा ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष बिटटू सिखेडा के नेतृत्व मे कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे हिन्दूवादी नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिसमें अवगत कराया गया कि प्रयागराज मे सनातन धर्म की आस्था के केन्द्र कुम्भ मेले का आयोजन किया जा रहा है। कुंभ मेले मे हजारो दुकाने लगती हैं। जिसमे दूसरे समुदाय के दुकानदारो की भी भारी संख्या रहती है। पिछले काफी समय से अनेक ऐसी घटनाए सामने आई है। जब्त उक्त द्वारा खाने-पीने की वस्तुओ को दूषित किया गया है। कुंभ मेले मे करोडो साधु-संतो और करोडो हिन्दू समाज के अनुयायियों का आगमन रहता है। वहां दूसरे समुदाये के लोगो के रहने से हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाए आहत होने की संभावना है। इसलिए अखाडा परिषद द्वारा मांग की गई थी कि प्रयागराज मे उक्त लोगों को कोई भी दुकान आबंटित ना की जाए। और उनके प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे मनोज सैनी, हिन्दुवादी नेता बिटटू सिखेडा, राधेश्याम विश्वकर्मा, लोकेश सैनी, डा.योगेन्द्र शर्मा, अक्षय शर्मा, ब्रजेश अग्रवाल, रविन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे।

 

भव्य शोभा यात्रा एवं गीता पाठ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से कार्तिक मास के शुभ अवसर पर रात्री में भव्य गीता पाठ व भजन भाव शाम 6ः30 से डा0 एव केव सिंघल के सौजन्य से भरतिया कॉलोनी मुजफ्फर नगर में अयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम पण्डित जी द्वारा विधिवत पूजन के पश्चात ,अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र,अष्टा दश श्लोकी जी का पाठ व गीता जी के 12 वें अध्याय का पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा बताया कि यह अध्याय भक्तियोग पर आधारित है तत्पश्चात विद्वान पण्डित अरुण मिश्रा जी ने प्रसाद के महत्व को बहुत सुंदर ढंग से समझाया तथा मानव को भक्ति मे रत रहने पर बल दिया तथा उन्होंने बताया कि प्र का अर्थ प्रभु, सा का अर्थ साक्षात द का अर्थ दर्शन अर्थात प्रसाद का अर्थ है प्रभु के साक्षात दर्शन एवं सुंदर भजन से सभी भक्त जनो को मन्त्र मुग्ध किया। भजनों की श्रृंखला में ही श्री अजय कुमार गर्ग द्वारा तूझे मिल गया पुजारी, संजय अरोरा द्वारा कार्तिक मास का गीत, हरे रामा हरे कृष्णा, सुभाष गर्ग द्वारा मुझे तेरा सहारा है, रामबीर सिंह द्वारा योगेश्वर प्रार्थना, गीता जी की आरती तथा भजन भावों से सभी श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया । कार्यक्रम के अंत मे पण्डित जी द्वारा पाठ मे सम्मिलित सभी भक्तो का आभार प्रकट किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , विपिन गुप्ता, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, संजय अरोरा,पण्डित अरूण मिश्रा, रेखा,अनीता गुप्ता,रीता, मीनाक्षी, वरुण, गोस्वामी,आदि का भरपूर सहयोग रहा।

 

श्रद्धाभाव के साथ निकाली प्रभात फेरी
खतौली। नगर में सिख समाज द्वारा सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में प्रभात फेरी निकाली जा रही है पांचवी प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जानसठ रोड से शुरू होकर पंजाबी कॉलोनी गली नंबर 3 रेलवे रोड सैनी नगर पोस्ट ऑफिस वाली गली विधि बाद से होते हुए गुरुद्वारा राममूर्ति पहुंची जहां पर ज्ञानी सोहन सिंह ने शबद कीर्तन किया गुरुद्वारे में प्रभात फेरी की चाय नाश्ते की सेवा वीरेंद्र सिंह बिल्लू परिवार द्वारा थी उसके बाद प्रभात फेरी विधि बड़ा बाजार से होते हुए जानसठ रोड ओवर ब्रिज के नीचे से पंजाबी कॉलोनी गली नंबर 1 में पहुंची जहां पर सभी मोहल्ले वासियों ने प्रभात फेरी का स्वागत किया इसके उपरांत प्रभात फेरी पंजाबी कॉलोनी गली नंबर 2 में ओम जी मोबाइल वालों के आवास पर पहुंची जहां पर विद्या भूषण साहनी और भारत भूषण साहनी द्वारा प्रभात फेरी का स्वागत किया गया उनके आवास पर शब्द कीर्तन का पाठ हुआ उसके उपरांत चाय नाश्ते की सेवा की गई ओम जी मोबाइल वालों के आवास पर ज्ञानी हरभजन सिंह और ज्ञानी सोहन सिंह ने संयुक्त रूप से शबद कीर्तन किया।

 

श्र(ालु झूमे और नृत्य किया
मुजफ्फरनगर। पवित्र कार्तिक मास के चतुर्थ दिवस में श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल (गीता भवन) गली घंटाघर खतौली के प्रांगण में राम मंदिर से आए श्रद्धालुओं ने सुंदर-सुंदर भजन गए भगवान की छवि इतनी प्यारी लग रही थी जैसे साक्षात् नारायण आज अपने भक्तों को दर्शन देने माता राधा के साथ पृथ्वी पर आ गए हो। उसके उपरांत परिक्रमा अपने निर्धारित समय से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार होते हुए होली चौक श्री राम मंदिर में पहुंची वहां पर पंडित श्याम सुंदर शर्मा, राकेश वर्मा विनोद वर्मा, प्रदीप गुप्ता, कन्हैयालाल, मुकेश कुमार,विक्की कुमार आदि श्रद्धालुओं द्वारा सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए सुंदर-सुंदर भजनों पर सभी श्रद्धालु झूम उठे और वहां पर श्रद्धालु ने नृत्य किया। इसके उपरांत परिक्रमा पुन इंदिरा मूर्ति होते हुए घंटाघर और वापस श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल (गीता भवन) गली घंटाघर में पहुंची। मंदिर के पुजारी पंडित सीताराम शास्त्री जी तुलसी विवाह का वृतांत श्रद्धालुओं को सुनाया। उन्होंने बताया कि आज एकादशी के दिन भगवान नारायण सहित समस्त देवी देवता विश्राम से उठ जाते हैं और जगत के कल्याण हेतु अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। यात्रा में मुख्य रूप से मनोज अग्रवाल,मुकेश कुलदीप शर्मा,पकज भटनागर,भावेश गुप्ता,मुकेश संजीव मिश्रा,बिट्टू शर्मा, किशोर गोयल,प्रवीण गुप्ता,अंकुर अग्रवाल,प्रभात गुप्ता,राकेश अग्रवाल,रमेश विश्वकर्मा,मनोज शर्मा, आदि सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

मिथलेश आपके लिए नई नहीं है वो पहले भी क्षेत्र में विधायक रहकर विकास कार्य करा चुकी है
भोपा/मोरना/मीरांपुर। मीरांपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भोपा क्षेत्र के गांव अथाई में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद मुखिया जयंत सिंह चौधरी ने आपके बीच एक बार फिर रालोद प्रत्याशी के रूप में मिथलेश पाल को भेजा है। मिथलेश पाल पूर्व में भी आपके क्षेत्र से विधायक रह चुकी है उस समय भी इन्होंने विकास कार्य कराये थे अब एक बार फिर वो आपके बीच आई है आप उन्हे भारी वोटो सें जिताकर विधानसभा में भेजे तथा रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी को मजबूती दे। रालोद की राष्ट्रीय सचिव हेमा पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि मिथलेश आपके लिए नई नहीं है वो पहले भी क्षेत्र में विधायक रहकर विकास कार्य करा चुकी है तथा जो विकास कार्य सांसद चंदन सिंह चौहान करा रहे है उसे ओर गति देने के लिए मिथलेश पाल को जिताये। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने अपने संबोधन में कहा कि रालोद प्रत्याशी आपके लिए कोई चेहरा नहीं है ये एक कर्मठ, जुझारू और संघर्षशील महिला है। आप इस बार इन्हे पूरी ताकत से विधानसभा भेजने का काम करे। पूर्व में भी आपने इन्हे जिताकर विधानसभा भेजा था इस बार पहले से दुगनी वोट से इन्हे भी विधानसभा भेजने का कार्य करे। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष आंचल तोमर ने कहा कि रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी को आप पूरी ताकत से जिताकर भेजे क्योंकि इनके जीतने से मोदी-योगी गठबंधन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि 20 नवम्बर को आप पहले मतदान फिर जलपान करे तथा एक-एक वोट को बूथ तक पहुंचाये तभी हमारी प्रत्याशी को विजयश्री मिलेगी। नोएडा से आये रालोद नेता मनोज चौधरी ने भी रालोद-भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, संजय राठी, हरेंद्र शर्मा ने भी प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने सभी का स्वागत व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने जिस तरह से अपनी बहन को पहले वोट देते हुए विधानसभा भेजा था इस बार आप पूरी ताकत से घर-घर जाकर लोगों को बूथ तक पहुंचाये तथा एक-एक व्यक्ति की वोट डलवाकर भारी मतों से विजयी बनाये क्यांकि यदि वोट प्रतिशत बढेगा तो निश्चित तौर पर आपकी बहन की विजय होगी। कार्यक्रम में इन्द्रपाल, श्रीनिवास, सचिन कुमार, सतनाम बंजारा, राजीव नन्हेडा, सहित चुनावी सभा के आयोजक श्यामवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। भोपा की नाईयों वाली गली के निकट स्थित मंदिर में आयोजित चुनावी सभा को त्रिलोक त्यागी, वीरपाल निर्वाल, आंचल तोमर, ओडी त्यागी, कृष्णपाल राठी ने भी सम्बोधित किया। प्रत्याशी मिथलेश पाल ने सभी से वोट देने की अपील की तथा कहा कि आपकी एक एक वोट रालोद-भाजपा गठबंधन को मजबूत करेगी। गांव करहेडा में अमित राठी प्रधान के आवास पर आयोजित चुनावी सभा में विधानपरिषद सदस्य श्रीमती वंदना वर्मा ने कहा कि रालोद प्रत्याशी को भारी मतों से जिताना है और गठबंधन को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि आपकी एक एक वोट विपक्षियों के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। इसलिए बूथ पर जाकर एक एक वोट डालने और डलवाने का कार्य करे ताकि प्रत्याशी को विजय मिल सके। मिथलेश पाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह पहली बार उन्हे विधानसभा में भेजा था इस बार भी वे उन्हे भारी वोटों से जिताकर विधानसभा भेजे ताकि क्षेत्र का विकास और अधिक गति से हो सके। कार्यक्रम में ऋषिपाल, प्रमोद कुमार, विनोद राठी, पं. सुरेश शर्मा, राजपाल सिंह, रविंद्र सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, संजय कुमार, अंकुश, सुखदेव सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। गांव करहेडा के बाद रालोद-भाजपा प्रत्याशी मिथलेश पाल ने ककरौली, बेहडा के अलावा मीरांपुर क्षेत्र में भी चुनावी सभा को सम्बोधित किया तथा मीरांपुर में बाजार में घूम-घूमकर लोगों से वोट देने की अपील की।

 

14 नवम्बर तिथि प्रत्यावेदन प्राप्त किये जाने हेतु निर्धारित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परीक्षा ए वर्ष 2025 हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण हेतु विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-7 के शासनादेश संख्या-1078/ 15-7-2024-01 (14)/ 2022 दिनांक 17 सितम्बर, 2024 के द्वारा नीति निर्धारित की गयी। उक्त शासनादेश के अनुक्रम में विद्यालयों द्वारा परिषद की वेबसाईट पर विद्यालय की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर ऑनलाईन प्रविधि से चयनित परीक्षा केन्द्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) की सूची प्राप्त हुई है। संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश शासन माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-7 के पत्र संख्या- 1376/15-7-2024-01 (14)/2022 दिनांक 04 नवम्बर, 2024, सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र०, प्रयागराज द्वारा निर्गत विज्ञप्ति पृ०सं०ः मा०शि०प०ध् केन्द्रस्थापना ध् सोलह ध् 309-12 दिनांक 10.11. 2024 के द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाईट से प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों तथा परीक्षार्थियों की आवंटन सूची संस्था के प्रधानाचार्य/प्रबन्धक से युक्तियुक्त कारणों/ साक्ष्यों सहित आपत्ति/शिकायत से संबंधित प्रत्यावेदन प्राप्त किये जाने हेतु दिनांक 14 नवम्बर, 2024 की तिथि निर्धारित की गयी है। अतः उक्त के अनुक्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वेबसाईट से हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 हेतु प्राप्त परीक्षा केन्द्र निर्धारण तथा परीक्षार्थियों की आवंटन सूची संलग्न कर संस्था के प्रधानाचायों/प्रबन्धकों को इस आशय से प्रेषित है कि उक्त सूची के संबंध में यदि कोई आपत्ति/शिकायत हो तो इस सम्बन्ध में संस्था के प्रधानाचार्य/प्रबन्धक युक्तियुक्त कारणों/साक्ष्यों सहित जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति के समक्ष परिषद द्वारा निर्धारित प्रारूप (संलग्न) में अपना प्रत्यावेद्रन ऑनलाईन माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल नचउेच.मकन.पद पर तथा कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, मुजफ्फरनगर में हार्डकापी में दिनांक 14 नवम्बर, 2024 तक प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद कोई प्रत्यावेदन ग्राह्य नहीं होगा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =