Muzaffarnagar News-गैस पाइपलाइन की प्रेशर मशीन फटने से हादसाः एक की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देर रात गैस पाइपलाइन की प्रेशर मशीन फटने से बड़ा हादसा हो गया। प्रेशर मशीन से निकला एक पार्ट स्कूटी सवार को जा टकराया। जिससे गंभीर घायल होने के चलते उसकी मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।
नगर में आइजीएल कंपनी पीएनजी गैस को पाइप लाइन के माध्यम से लोगों को घरों पर आपूर्ति कर रही है। भोपा रोड श्रीराम स्वीट्स के सामने कंपनी पापइलान की प्रेशर मशीन लगी है। प्रभारी निरीक्षक नई मंडी कोतवाली सुशील कुमार सैनी ने बताया कि देर रात स्कूटी सवार विष्णु पुत्र ब्रजपाल निवासी बचन सिंह कालोनी जब प्रेशर मशीन के सामने से गुजर रहा था। मशीन से अचानक कोई पार्ट निकलकर विष्णु से जा टकराया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के चलते विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल भी हो गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित कंपनी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हादसे की कराई जाएगी गहन जांचः डा. संजीव बालियान
भोपा रोड पर गैस पाइपलाइन की प्रेशर मशीन फटने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डा. संजीव बालियान ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह यह जानकारी मिली। बताया कि वह इस मामले में उच्च अधिकारियों तथा आइजीएल कंपनी वालों से बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह मामले की उच्च स्तरीय जांच कराएंगे। एवं ऐसे व्यापक प्रबंध कराने का प्रयास करेंगे जिससे भवष्यि में इस प्रकार का हादसा न हो।
०२ वर्षीय बच्चे को पुलिस ने मात्र ०२ घण्टे में तलाश कर परिजन को किया सुपुर्द
बुढाना। (Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र बुढाना के आस मौहम्मद पुत्र सगीर अहमद निवासी तेली वाली मस्जिद मौ० कानूनगोयान कस्वा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर का भतीजा अहसान उम्र करीब ०२ वर्ष घर से कही चला गया था, जिसकी परिजनों द्वारा काफी तलाश की गयी परन्तु न मिलने पर स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। बच्चे के गुम होने पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बच्चे को मात्र ०२ घन्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
थाना बुढाना पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए बच्चे के परिजन ने थाना बुढाना पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रंशसा की तथा धन्यवाद किया।
@muzafarnagarpol द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बच्चे को मात्र ०२ घन्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।थाना बुढाना पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए बच्चे के परिजन ने थाना बुढाना पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रंशसा की तथा धन्यवाद किया। #UPPolice
— News & Features Network (@mzn_news) June 28, 2022

