News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कानूनी दांवपेच में उलझी शाहनवाज की रिहाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर में कादिर राणा की फैक्ट्री में लगे जीएसटी के छापे में आरोपी बनाये गये पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की रिहाई में फिर अडंगा लग गया। गत दिवस मिली जमानत में जमानतियों की वैरिफिकेशन के लिए भेजने के कारण जेल से रिहा नहीं किया गया है इसी बीच पुलिस ने पूर्व विधायक पर कागजों में हेरा फेरी और इस घटना का षडयंत्रकारी के रूप में पूर्व विधायक को पेश करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें आज सीजेएम कविता अग्रवाल की अदालत में जेल से तलब किया गया और अदालत ने उसे फिर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया। इस मुकदमे में भी जमानत करानी पडेगी। जब तक दोनों मुकदमों की जमानत स्पष्ट नहीं हो पाती तब तक पूर्व विधायक जेल में ही रहेंगे।

 

 

विरेन्द्र कुमार चंदेल बने कृषि उत्पादन मंडी समिति के नए सचिव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कृषि उत्पादन मंडी समिति में सचिव बदले गये हैं। अब यहां पर जनपद शामली में तैनात विरेन्द्र कुमार चंदेल को चार्ज दिया गया है। वो शामली के साथ ही मुजफ्फरनगर कृषि उत्पादन मंडी समिति का चार्ज भी संभालेंगे।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के नए सचिव विरेन्द्र कुमार चंदेल ने नवीन मंडी स्थल पर स्थित समिति कार्यालय पहुंचकर अपना चार्ज संभाल लिया। इस दौरान समिति के मंडी निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। यहां पर सचिव पद पर तैनात कुलदीप कुमार सिंह को शासन ने अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया था, जिसके बाद विरेन्द्र चंदेल को शामली के साथ ही यहां का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया। कुलदीप कुमार कैराना मंडी समिति सचिव के पद पर कार्यरत रहेंगे। इसके साथ ही वो जनपद शामली में भी मंडी निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मंडी समिति के नए सचिव विरेन्द्र चंदेल ने कार्यालय के स्टाफ और विभागीय निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक ली। इसके बाद विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही पारदर्शी व्यवस्था बनाने का काम किया जायेगा।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के नए सचिव विरेन्द्र कुमार चंदेल ने नवीन मंडी स्थल पर स्थित समिति कार्यालय पहुंचकर अपना चार्ज संभाल लिया। इस दौरान समिति के मंडी निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। यहां पर सचिव पद पर तैनात कुलदीप कुमार सिंह को शासन ने अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया था, जिसके बाद विरेन्द्र चंदेल को शामली के साथ ही यहां का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया। कुलदीप कुमार कैराना मंडी समिति सचिव के पद पर कार्यरत रहेंगे। इसके साथ ही वो जनपद शामली में भी मंडी निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मंडी समिति के नए सचिव विरेन्द्र चंदेल ने कार्यालय के स्टाफ और विभागीय निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक ली। इसके बाद विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही पारदर्शी व्यवस्था बनाने का काम किया जायेगा।

 

टेम्पू ट्रैवल्स पलटी, कई घायलMuzaffarnagar News
खतौली/मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) यूपी के जनपद मु0 नगर से इस वक्त की बड़ी खबर यहां जिले के कस्बा खतौली में एक भीषण सड़क हादसे के चलते दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं से भरी टेंपू ट्रैवल्स के पलट जाने से दस श्रद्धालु घायल हुए है तो वहीं बाकि 15 शकुशल बताये जा रहे है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस एंव राहगीरों ने किसी तरह एम्बुलेंस को बुलवाकर रेस्कयू अभियान चला सभी घायलों को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया है । श्रद्धालुओं की माने तो वह हरियाणा के पानीपत से खतौली के रास्ते पौराणिक तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ जा रहे थे सभी लोग दो बसों में सवार होकर आये थे एक बस आगे निकल गई जबकि उनकी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत की खाई में पलट गई बस में 25 श्रद्धालु सवार थे जिनमे महिलाये भी शामिल है 10 लोग हल्के फुल्के घायल हुए है बाकि सभी ठीक है। उधर मामले में थाना खतौली पुलिस से जब जानकारी ली गई तो थाना पुलिस ने बताया कि आज प्रातः करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली की एक टेम्पु ट्रैवेल्स चालक सौरभ पुत्र जितेंद्र निवासी ग्राम बवाल पानीपत हरियाणा बस से लगभग 25 श्रद्धालुओं को लेकर पानीपत से शुक्रताल जा रहा था फलावादा रोड पर फहीमपुर के जंगल मैं बस का नियंत्रण बिगड़कर बस पलटकर खेत मैं गिर गयी है जिसमें करीब 10 श्रद्धालुओं को हल्की फुलकी चोट लगी है सभी को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है, किसी को भी गंभीर चोट नहीं है शेष सभी श्रद्धालु सय कुशल है । खतौली थाना क्षेत्र के फलावदा रोड फहीमपुर के जंगल का है पूरा मामला।

 

खतौली एसडीएम ने सुनी समस्याएं
खतौली/मु0 नगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में जनता को इंसाफ दिलाने सहित शासन की मंशानुरूप अधिकारीगण जनता दरबार लगा उनकी समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुन उनके निस्तारण करा रहे है बात अगर जिले के खतौली कसबे की की जाये तो यहाँ पहला स्थान एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी को जाता है। यहाँ एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी अपने कार्यालय में आए फरियादियों की शिकायतोंध् समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका त्वरित निस्तारण कराती है जिसका जनता भी भरपूर लाभ ले रही है। यहाँ एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी सुबह सवेरे 10ः00 बजे से अपने कार्यालय में बैठकर क्षेत्र से आने वाली जनताध्फरियादियों की शिकायत को गंभीरता पूवर्क सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करती है साथ ही उनकी कुशल क्षेम के बारे में भी फीड बैक लेती है।
एसडीएम मोनालिसा जौहरी की निष्पक्ष व त्वरित कार्यशैली ही उनकी एक अलग पहचान है जिस कारण क्षेत्र की जनता भी उनकी कार्यशाली की निरंतर प्रशंसा करती है।।

 

अंगीठी जलाकर सोया परिवार हुआ बेहोश
मुजफ्फरनगर।एक परिवार को कोयले की अंगीठी जलाकर सोना पड़ गया भारी पूरा परिवार हुआ बेहोश आस पड़ोस के लोगो की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने किसी तरह रेस्कयू कर परिवार को कराया अस्पताल में भर्ती जहां से दो बच्चों को हायर सेंटर किया गया रेफर तो वहीं तीन का उपचार चल रहा है बताया जा रहा है की ठंड से बचाव के लिए परिवार रात्रि में कोयले की अंगीठी जलाकर सो गया जिसकी गैस बन जाने से पूरा परिवार बेहोश हुआ है। दरअसल पूरा मामला सोमवार की देर रात्रि का है जहां थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के मदीना कॉलोनी में एक पूरा परिवार बेहोशी की हालत में अपने मकान में बंद है सूचना पर आनंन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह रेस्कयू कर पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचाया जहां दो बच्चों की हालत गंभीरता के चलते उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया तो वही तीन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है । यहां सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि देखिए एक परिवार ठंड से बचने के लिए घर में कोयले की अंगीठी जला कर सो गए थे घर में धुआं निकलने का कोई भी साधन नहीं था कोई वेंटिलेशन भी नहीं था जिस कारण सम्भवतः घर में गैस बन गई और यह सभी लोग बेहोश हो गए फिलहाल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें दो बच्चों की हालत गंभीरता के चलते उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है तो वहीं तीन का अस्पताल में उपचार जारी है उनके परिवार जनों को भी सूचना दे दी गई है तो वहीं पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। थाना सिविल लाईन इलाके के मदीना क्लोनी का है पूरा मामला।

 

शराबी कार चालक ने डिवाइडर सहित कार में मारी टक्करMuzaffarnagar News
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराबी चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से एक साइड करा मार्ग कराया चालू
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)देर रात्रि एक भीषण सड़क हादसा हो गया यहां तेज रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला जब एक शराबी कार सवार ने तेजी के साथ कार दौड़ा विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार में जबरदस्त टक्कर मरते हुए बीच सड़क बने डिवाइडर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यह तो गनीमत रही की दोंनो ही कारों में सवार चालकों को कोई चोट नही आई वरना एक बड़े हादसे से भी इंकार नही किया जा सकता था। हादसे के बाद जहां मोके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो ही तो वहीं किसी ने मामले की सूचना यूपी 112 डायल सहित स्थानीय पुलिस को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को तितर बितर किया तो व्ही शराबी कार चालक को कार से निकाल अपनी हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। यहां मोके पर पहुंचे स्थानीय निवासी विपिन कुमार ने बताया की उनका पुत्र भोपा रोड़ से नई मण्डी की तरफ आ रहा था तथा कार की सीट बैल्ट भी लगा रखी थी उन्होंने बताया की अचानक तेजी के साथ एक गली से इको स्पोर्ट कार सवार जो नशे की हालत में थे उन्होंने उनके पुत्र की कार में जोर दार टक्कर मार बीच सड़क बने डिवाइडर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया शराबी कार चालक को तो पुलिस ने पकड़ लिया जबकि उसके साथी मोके से फरार हो गए हम चाहते है कि इस तरह शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

 

अन्तर्जनपदीय ट्रांसफार्मर चोर पुलिस मुठभेड में गिरफ्तारMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना बुढाना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 01 अन्तर्जनपदीय ट्रांसफार्मर चोर को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र व मोटरसाइकिल बरामद की। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में रात्रि को थाना बुढाना पुलिस की मंदवाड़ा रोड पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 शातिर/वांछित/अन्तर्जनपदीय ट्रांसफार्मर चोर अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल ध् गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि 16/17 दिसम्बर की रात्रि को थाना बुढाना पुलिस द्वारा क्राउन पब्लिक स्कूल के पास चेकिंग की जा रही थी , मुखबिर की सूचना पर कांधला की तरफ से आ रही 01 मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए मंदवाड़ा की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगा ।
बदमाश के फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश का पीछा किया गया । कुछ दूरी पर जाकर तीव्र गति होने के कारण बदमाश की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी । उक्त बदमाश मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा लगातार पुलिस टीम पर फायरिंग करता रहा । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया तथा 01 बदमाश अंधेरा व ईख की फसल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया ।गिरफ्तार अभियुक्त संजय पुत्र सूरजमल निवासी ग्राम मेहरमती गणेशपुर थाना सरधना,मेरठ । जिसके कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कार0 315 बोर, 01 स्पेलण्डर प्रो0 मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सन्दीप कुमार, ललित कुमार, दीपक कुमार, किशनपाल सिंह, राजदीप सिंह, गोविन्द सिंह, है. का. नीरज त्यागी, निर्वेश कुमार, मनोज कुमार, का. नकुल सागवान, मोहित कुमार, राजीव अत्री थाना बुढाना शामिल रहे।

 

जल निकासी न होने से परेशान
मुजफ्फरनगर । आदर्श कॉलोनी में बिना बारिश जलभराव के लिए कालोनी वासियों ने नगर पालिका परिषद को जिम्मेदार ठहराया है। पालिका में सफाई के नाटक होते हैं। सफाई नहीं होती। नालियों की सफाई तो दूर कोई झाडु तक लगाने नहीं आता। इसके कारण जल निकासी ठप्प हो जाती है। लिंक रोड पर जल भराव के बाद आदर्श कालोनी की तमाम गलियों में गंदा पानी भर जाने से लोग बेहाल रहे। ना चेयरमैन को चिंता है ना ईओ को फिक्र।

 

प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
खतौली। जनपद के विकासखंड खतौली के ग्राम उमरपुर लिसोड़ा के किसान धीर सिंह को जिलाधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया! कृषक धीर सिंह विगत 24 वर्षों से जनपद में मधुमक्खी पालन का कार्य कर रहे हैं और प्रति बॉक्स 35 किलो शहद का उत्पादन कर लाखों रुपए कमा रहे हैं, धीर सिंह प्राकृतिक खेती कर गुड़/शक्कर का उत्पादन भी करते हैं!!

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर व मेले का आयोजन
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विकासखंड खतौली के ग्राम समौली में एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर व मेले का आयोजन पशुपालन विभाग विकासखंड खतौली पशु चिकित्सालय बड़सू द्वारा किया गया। विकासखंड खतौली के ग्राम समौली में एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर व मेले का आयोजन पशुपालन विभाग विकासखंड खतौली पशु चिकित्सालय बड़सू द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान समौली सुभाषय ग्राम सचिव अवधेश और अन्य सम्मानित ग्राम वासियों द्वारा गौ पूजन के साथ किया गया स उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा राहुल अग्रवालय पशु चिकित्सा अधिकारी तुलसीपुर डा उजमा व पशु चिकित्सा अधिकारी बडसू डा अमिशी द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे कृत्रिम गर्भधान,पशु केसीसी, पशुधन बीमा योजना आदि विषयो के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा अधिकारी मोरना द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल मोरना का निरीक्षण किया गयाॉ जिसमें सभी गोवंश स्वस्थ पाए गएॉ गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा वह स्वच्छ जल उपलब्ध है भूसे में मिलाकर चोकर दिया जा रहा नियमित रूप से खल चोकर नियमित रूप से देने हेतु निर्देशित किया गया हैॉ केयरटेकर दैनिक कार्य करते हुए पाए गए।

 

वेस्ट मेटेरियल मे लगी आग
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी थाना क्षेत्र की भोपा रोड स्थित बालाजी पेपर मिल के वेस्ट मेटेरियल में आग लग गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार भोपा रोड स्थित बालाजी पेपर मिल के वेस्ट मेटेरियल मे आग लग गई। अचानक लगी आग से हडकम्प मच गया। मिल प्रशासन की सूचना पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बडा नुकसान नही हुआ।

 

माता-पिता सम्मान कार्यक्रम का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। प्रेमपुरी स्थित श्री गिरधारी लाल जैन मैमोरियल स्कूल मे 18 दिसम्बर को माता-पिता वन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उददेश्य माता-पिता के प्रति आदर एवं सेवाभाव जगाना है। कार्यक्रम में सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम सायं 4 बजे से जैन औषधालय प्रेमपुरी मे होगा।

 

शोरूम मे लगी आग
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित बाईक के शो रूम मे अज्ञात कारणो के चलते लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियो ने काफी मशक्कत कर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। इस दौरान कितना नुकसान हुआ है। इसका अभी कोई आकलन नही हो सका है। इस दौरान आसपास के कई दुकानदार व तमाशबीन मौजूद रहे।

 

जेसीबी से अवैध निर्माण को हटवाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चरथावल विकासखंड के ग्राम निर्धना में कुछ ग्रामीणों द्वारा तालाब की भूमि पर दीवार का निर्माण कर छप्पर डालकर अवैध निर्माण कर लिया गया था जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा को की गई थी इस मामले में उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा द्वारा नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में एक राजस्व टीम का गठन किया गया जिसमें कानूनगो हितकर,लेखपाल शीतल देवी ,लेखपाल प्रवीण गुप्ता मौजूद रहे राजस्व टीम ने चरथावल थाने के दधेडू चौकी इंचार्ज संजय तोमर व पुलिस टीम के साथ पहुँचकर तालाब की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त करा दिया।एवं अवैध निर्माण करने वालो को चेतावनी दी की अगर इस बार तालाब की भूमि पर दोबारा अवैध निर्माण किया गया तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

 

बिंदल पेपर मिल की पुरकाजी ब्लॉक के 14 स्कूलों के छात्रों ने कार्यप्रणाली देखीMuzaffarnagar News
पुरकाजी। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)ब्लॉक के 14 स्कूलों से 70 छात्र छात्राएं राष्ट्रीय अभियान आविष्कार योजना के अंतर्गत बिंदल पेपर मिल के लिए रवाना जिन्हे चेयरमैन पुरकाजी ने दिखाई हरी झंडी दिखाई। राष्ट्रीय अभियान आविष्कार योजना के अंतर्गत पुरकाजी ब्लॉक के 14 स्कूलों से कक्षा 6, 7, और 8 के 70 छात्र छात्राएं बिंदल पेपर मील मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए हैं वहां पर छात्र छात्राओं को कागज कैसे बनाया जाता है और पेपर मील कैसे काम करती है यह दिखाया जाएगा जिससे बच्चों का मानसिक विकास होता रहे पुरकाजी ब्लॉक के गांव लखनौती भोजहेडी ,बढ़ीवाला, बुच्चा बस्ती, चमरावाला, खुदा ,केलनपुर ,भूराहेड़ी, तेजलेड़ा, अब्दुलपुर आदि गांव से 70 छात्र छात्रों को चिन्हित करके इस अभियान के तहत बिंदल पेपर मिल में भेजा गया है नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी ने बसों को पुरकाजी बीआरसी के सामने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रवाना होते समय शिक्षकों और बच्चों ने जय जवान जय किसान जय विज्ञान के नारे लगाए शिक्षकों में मनीष गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए यह व्यवहारिक ज्ञान भी दिया जाता है सरकार की योजनाएं स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए बहुत अच्छी रहती है बच्चों के इस टूर के साथ शिक्षकों के ब्लॉक अध्यक्ष मनीष गोयल अमित तोमर मधुसूदन शर्मा अमित शर्मा विवेक यादव योगेश त्यागी रामकुमार कुसुम मलिक नीतू त्यागी मंजू यादव अनुराधा विनय कुमार रूप सिंह अनूप बंसल आदि शिक्षको का ग्रुप भी साथ में गए है इस टूर के प्रति स्कूल के छात्र छात्राओं में बड़ा उत्साह रहा

 

एसएसपी ने शाखा प्रभारियों को दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित शाखा प्रभारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष में प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। तदोपरान्त महोदय द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आई.जी.आर.एस. कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर, स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय आदि शाखाओं के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा सभी शाखा प्रभारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने, कार्यालय रिकॉर्ड को दुरस्त रखने तथा समस्त सूचनाओं को समय से प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

पालिका चेयरमैन ने किया औचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कंपनी गार्डन का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज सुबहा मेरठ रोड स्थित कम्पनी बाग मे पहुंची पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कम्पनी बाग का निरीक्षण किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा हाल ही मे कई बार किए गए औचक निरीक्षण के कारण कम्पनी बाग मे पहले से बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था हो गई हैं।

 

नंगला मंदौड पंचायत मामले मे पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, साध्वी प्राची,पूर्व सांसद भारतेन्दु सिंह सहित कई नेता हुए कोर्ट मे पेशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नंगला मंदौड पंचायत मे भडकाउ भाषण के मामले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, पूर्व सांसद कुंवर भारतेन्दु सिंह, साध्वी प्राची, पूर्व विधायक उमेश मलिक तथा शिवसेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा आदि एमपी-एमएलए कोर्ट मे पेश हुए।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल मे 27 अगस्त 2013 को कवाल मे शाहनवाज की हत्या के बाद आक्रोशित भीड ने पीट पीट कर े ममेरे भाई गौरव व सचिन की हत्या के बाद 31 अगस्त 2013 को शोक सभा आयोजन के लिए पंचायत बुलाई गई। नंगला मंदौड मे आयोजित पंचायत के दौरान भडकाउ भाषण के मामले मे पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, पूर्व सांसद कुंवर भारतेन्दु सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल, शिव सेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा, भाजपा नेता यशपाल पंवार आदि नेता एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेन्द्र सिंह फौजदार की अदालत मे पेश हुए। बताया जाता है कि उक्त मामले आज कोई सुनवाई नही हो सकी। उक्त मामले में आगामी 03 जनवरी 2025 की तारीख नियत की गई है।

 

 

चार्ज लेते ही सीएमओ का जिला अस्पताल में निरीक्षण, मरीजों से जाना हालCmo Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने मंगलवार को सुबह अपने कार्यालय पहुंचते ही जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह इमरजेंसी में भर्ती मदीना कॉलोनी निवासी परिवार से भी मिले। उन्होंने सीएमएस को बुलाकर मरीजों का हाल जाना। इस दौरान उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद ही छुट्टी देने के निर्देश दिए। सोमवार को मदीना कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोग बेहोशी की हालत में मिले थे। रात में सोते हुए दम घुटने के कारण बेहोश हुए सभी परिवार के लोगों को पड़ोसी और रिश्तेदारों ने रात में अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार की सुबह सीएमओ उनका हाल जानने के लिए जिला अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने परिवार के सभी लोगों से बात की। इस दौरान सीएमएस डॉ. राकेश सिंह, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेंद्र त्रिखा आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने सीएमएस को सभी मरीजों के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद ही छुट्टी देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अन्य वार्डो का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सीएमएस को दिए हैं।

 

गाजियाबाद में मुजफ्फरनगर की बेटी ने लहराया परचम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिले के जानसठ ब्लॉक के गांव बेहड़ा अस्सा की 5वीं कक्षा की छात्रा आन्या सैनी ने गाजियाबाद में आयोजित जूनियर स्टेट लेवल की श्यूपी स्टेट जू-जित्सु चैंपियनशिप-2024 में दो गोल्ड मेडल जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच अपनी कौशलता और मेहनत का प्रदर्शन करते हुए आन्या ने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। आन्या सैनी के पिता सुनील सैनी भारतीय सेना में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। अनुशासन और मेहनत की सीख अपने फौजी पिता से पाकर आन्या ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी भी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। वर्तमान में आन्या सहारनपुर के आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा है और अपने स्कूल का भी मान बढ़ाया है। आन्या की इस उपलब्धि पर पूरे गाँव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। गाँव के लोगों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है और कहा है कि यह सिर्फ शुरुआत है, आगे चलकर आन्या और भी ऊंचाइयों को छूएगी। इस सफलता ने न केवल आन्या के परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व का अहसास कराया है। स्थानीय संस्थानों और संगठनों ने भी आन्या की इस उपलब्धि पर उसे सम्मानित करने की योजना बनाई है। इस प्रकार, आन्या सैनी ने गाजियाबाद में परचम लहराकर मुजफ्फरनगर का मान बढ़ाया है।

 

तहसील खतौली के कस्बा खतौली में रैन बसेरा व अलाव का निरीक्षण किया
खतौली। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तहसील खतौली क्षेत्र अंतर्गत तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता द्वारा नगर पालिका परिषद खतौली में स्थापित किए गए रेन बसेरों एवं जलाएं जा रहे अलाव का निरीक्षण किया गया तथा खतौली कस्बा में कस्बा वासियों से आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता द्वारा शीत लहरी से बचाव हेतु मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा स्पष्ट रूप से कहा गया कि रेन बसेरों के संबंध में व्यापक प्रचार प्रचार कराया जाए तथा शीत लहरी से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं रखी जाए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त अलाव भी जलवाए जाए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए की तहसील प्रशासन नियमित रूप से रैन बसेरो व अलाव का निरीक्षण करें एवं जो भी व्यक्ति खुले में सोता पाया जाए उसको तत्काल रैन बसेरो में भिजवाने का कार्य किया जाए। कोई भी व्यक्ति खुले में न सोये, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए तथा प्रशासन प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए तत्पर है, इसका एहसास भी आमजन को हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।

 

पेंशनर दिवस मनायाMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता म चौधरी चरण सिंह सभागार में पेंशनर दिवस मनाया गया। जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त पेंशनर व उनके पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व कार्यालयाध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहें। जिलाधिकारी महोदय ने जनपद के कार्यालयाध्यक्षो पेंशनरों की समस्या को त्वरित निस्तारण, समाधान हेतु निर्देश दियें। साथ पेंशनरों के पदाधिकारी से बुर्जुग व असाहय पेंशनरों के समस्याओं के समाधान हेतु कलैक्ट्रट कार्यालय में पेंशनर हेल्प डेस्क के माध्यम से सहयोग करने की अपील की गयी है। पेंशनर दिवस के अवसर पर पेंशनरों ने अपनी अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया श्री रमेश चन्द यादव वरिष्ठ कोषाधिकारी, श्रीमती श्रुति गुप्ता कोषाधिकारी, व अन्य कोषागार कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

द0 एस0 डी0 पब्लिक स्कूल में मुज़फ्फरनगर मेडिकल के जी0एन0एम0 विद्यार्थियों की विजिट
मुजफ्फरनगर। द0 एस0 डी0 पब्लिक स्कूल, जानसठ रोड में मुज़फ्फरनगर नर्सिगं संस्थान के जी0एन0एम0 प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपने ब्नततपबनसनउ के अनुसार विद्यालय में विजिट किया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की विभिन्न प्रयोगषालाओं – जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित प्रयोगषाला को देखा एवं विद्यालय के छात्रों के साथ अपने विचारो को अदान-प्रदान किया। उक्त छात्रों ने विद्यालय के प्दतिंजतनबजनतम तथा पढ़ाई की गुणवत्ता की भूरि-भूरि प्रषंसा की। विद्यालय के कम्पयूटर कक्ष, एक्टीविटी कक्ष एवं विषाल लाइब्रेरी को देखकर अत्यन्त प्रसन्न हुए। विद्यालय की स्पोर्टस एक्टीविटी को भी नजदीकी से छात्रों ने देखा एवं परखा।
अन्त में विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने सभी को जलपान कराया। जी0एन0एम0 विद्यार्थियों का विद्यालय भ्रमण सफल एवं सार्थक रहा।

 

प्रशासन का निराश्रितों को सर्दी से बचाना उददेश्यःगजेन्द्र कुमार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि बढती ठण्ड से ेलोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने पूरे इन्तजाम किये हैं। तथा सभी तहसीलों को गरीब लोगों के लिए कम्बल भिजवा दिए हैं।
एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने बताया कि ठण्ड का प्रकोप बढ रहा है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने जरूरी व्यवस्थाए कर ली है। जनपद की प्रत्येक तहसील मे कम्बल भिजवा दिए गए हैं। ताकि जरूरतमंद निर्धनो को कम्बल दिये जा सकें। प्रशासन ने फिलहाल 4300 कम्बल खरीदकर भेज दिए हैं। इसके अलावा जगह-जगह लोगों को ठण्ड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर वे खुद एवं एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी, सिटी मजिस्टै्रट विकास कश्यप, नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के अलावा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस कार्य मे जुट गए हैं। रात्रि मे ठण्ड मे बैठे या सो रहे लोगों को मौके पर ही कम्बल दिए जा रहे हैं। रैन बसेरों की व्यवस्थाओ को देखा जा रहा है। ताकि वहां सोने वाले लोगों के लिए ठण्ड से बचाव की बेहतर व्यवस्था रह सके। उन्होने बताया कि यदि और कम्बल भी देने पडें तो प्रशासन निर्धनो के लिए और भी कम्बल खरीदकर वितरित करायेगा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + fourteen =