News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नाले का निर्माण का किया उद्घाटन
चरथावल। गांव दुधली में जिला पंचायत निधि से बने वाले नाले का  का किया उद्घाटन जिसमें गांव के गंदे पानी से ग्रामीणों को मिलेगा छुटकारा काफी समय से ग्रामीणों की माग थी कि नाला निर्माण कार्य जाए इस मौके पर गांव व क्षेत्र के सैकड़ो सम्मानित ग्रामीण हुए शामिल भाकियू नेता विकास शर्मा, मास्टर विष्णु शमा, देवेंद्र प्रधान संजय सैनी, कन्नहेडी वर्तमान प्रधान रविन्द्र प्रधान मदन राणा  पवन राणा  राजू सैनी जी हरिओम शर्मा नंदकिशोर शर्मा डॉ बृजपाल दिवान प्रधान  महिपाल सिंह, दिनेश शर्मा, हरपाल शर्मा, जयचंद शर्मा, प्रदीप कुमार, संजय शर्मा, योगेन्द्र राणा,  मोनू कुमार, बोध राम शर्मा  हवलदार सिंह प्रवीण राणा आदि मौूजद रहे।

 

परेड की सलामी लेकर एसएसपी ने कराई ड्रिल: किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार करवायी गयी ड्रिल। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शाखाओं का निरीक्षण व अर्दली रुम लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव द्वारा किया गया। तत्पश्चात एसएसपी द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित सभी वाहनों को संचालित कराकर उनके हूटर, लाइट, अन्य उपकरणों तथा वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट आदि की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं वाहन चालकगण को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही एसएसपी द्वारा डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों  को रेस्पांस टाइम बेहतर रखने, निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से मौजूद रहने तथा सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ मेस में भोजन कर गुणवत्ता की जांच की। तत्पश्चात महोदय द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदय द्वारा यातायात लाईन, क्वार्टर गार्द, आर्मरी, पुलिस कैफे, लाइब्रेरी आदि का भी निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

पेंशनर्स द्वारा मांगो को लेकर दिया धरनाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)फोरम ऑफ़ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पेंशन वैलिडेशन अधिनियम की वापसी, 8वें वेतन आयोग की संदर्भ शर्तों में संशोधन  की मांगो के समर्थन मे पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज पर धरने का आयोजन बीएसएनएल की  पेंशनर्स एसोसिएशनो के साथियों द्वारा किया गया जिसमें भारी संख्या में पेंशनर्स साथियों ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता मोहम्मद इस्राइल सर्कल अध्यक्ष एआईबीडीपीए ने की ।इस अवसर पर आर यू सिंह जिला सचिव एआईबी डीपीए ,आदित्य गर्ग  जिला सचिव एसएनपीडब्ल्यूए,   एसके त्यागी, नरेंद्र कुमार  ,  जनार्दन शर्मा आदि साथियों ने भी अपने विचार रखें। विशिष्ट अतिथि रामबीर सिंह  परिमंडलीय सचिव,(उत्तर प्रदेश पश्चिम) एसएनपीडब्ल्यूए ने  पेंशन रिवीजन पर नवीनतम जानकरी दी। इस अवसर आर यू सिंह ,आदित्य गर्ग , रामबीर सिंह, जनार्दन शर्मा , नरेन्द्र कुमार , मुकेश शर्मा, ओंकार शर्मा , एन डी त्यागी , धर्मपाल, यू सी शर्मा,मंजू, रामानन्द शर्मा, वाइ एन त्रिपाठी , एसके शुक्ला, बाबूराम ,वीरेंद्र सैनी ,जेपी गुप्ता, देवेन्द्र वर्मा, पाल, आर पी शर्मा,सतीश कुमार,खेमचंद , जय सिंह, मदन लाल, एस के शुक्ला, तेजपाल, हरिश्चंद्र , सुरेश शर्मा, आर डी रावत ,जय किशन, आदिल , रामबली, सईद अहमद, राधेश्याम सैनी , बोध राज, रामावतार, बी डी त्यागी , रमाकांत , एस के  शुक्ला,भगवान दास,चन्द्रपाल, के पी मलिक आदि लगभग सैकड़ो की  संख्या मे बीएसएनएल पेन्शनरस उपस्थित रहे।

 

10 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित राजकीय आईटीआई के सभागार में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (यूपीकॉर्न) के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुड़ बनाने वाले कारीगरों को उद्यमी बनाना और उनकी उत्पादक क्षमता बढ़ाना है। इस प्रशिक्षण में लाभार्थियों को गुड़ की गुणवत्ता सुधारने, पैकेजिंग, विपणन और बाजार में उत्पाद पेश करने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान 25-25 लाभार्थियों के तीन बैच बनाए गए हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर प्रमाणपत्र और मानदेय दिया जाएगा। यूपीकॉर्न के जिला समन्वयक सत्येंद्र भराला ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 दिन तक चलेगा। लाभार्थियों को इस दौरान न केवल प्रशिक्षण मिलेगा बल्कि भोजन और टूल किट भी निरूशुल्क प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनके आरपीएल के तहत परीक्षा आयोजित की जाएगी और उत्तीर्ण प्रतिभागियों के खाते में मानदेय हस्तांतरित किया जाएगा। सहायक आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं है, बल्कि कारीगरों को उद्यमी बनाकर उन्हें बाजार की समझ देना और उत्पादन का सही मूल्य दिलाना है। उत्तर प्रदेश सरकार इसके साथ-साथ युवा उद्यमियों को 5 लाख रुपये तक का बिना ब्याज का लोन उपलब्ध कर रही है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश सरकार की उद्यमिता और स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे गुड़ बनाने वाले कारीगर अब खुद अपने व्यवसाय के मालिक बन सकेंगे।

 

 थाना साइबर क्राइम का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय परिसर में स्थित समस्त शाखाओं/थाना साइबर क्राइम व थाना एएचटी का वार्षिक निरीक्षण किया गया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं (डीसीआरबी, नारकोटिक्स सेल, अपराध शाखा, क्राइम ब्रांच, नफीस सेल आदि) व थाना साइबर क्राइम व थाना एएचटी का वार्षिक निरीक्षण किया गया तथा अभिलेखों, कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध से संबंधित लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं ठोस कार्यवाही करने, अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदय द्वारा शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सूचना संकलन एवं विश्लेषण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसामान्य से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

लापरवाही की शिकायत पर पालिका चेयरमैन ने लगाई ठेकेदार को फटकार’
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वार्ड संख्या तीन के अंतर्गत चल रहे सुजड़ू रोड नाला निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं की शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गुरुवार देर रात अचानक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगर पालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित पूरा अमला मौजूद रहा। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पहुँची पालिका अध्यक्ष ने मौके पर निर्माण विभाग के इंजीनियरों को बुलाकर तत्काल जांच कराई। जांच में पाया गया कि नाले के निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री और सरिया निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मौके पर ही ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को विस्तृत जांच करने और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने पालिका अध्यक्ष की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।

 

भाकियू अराजनैतिक ने सौंपा ज्ञापन
जानसठ। जानसठ तहसील में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और प्रशासनिक ढिलाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। तहसील अध्यक्ष अंकित जावला के नेतृत्व में किसानों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी सुविधा शुल्क लेकर खतौनियों में गलत तरीके से अंश निर्धारण कर रहे हैं। इससे भविष्य में आपसी विवाद बढ़ने की आशंका है।
यूनियन ने यह भी बताया कि लेखपालों द्वारा आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट समय पर नहीं लगाई जा रही है। इसके कारण छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में मानकों के विरुद्ध अवैध सीमेन सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिन पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। भाकियू नेता अंकित जावला ने स्पष्ट किया कि यदि भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाया गया और पारदर्शी कार्यप्रणाली नहीं अपनाई गई, तो संगठन तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

समाजसेवी ने घायल बंदर का कराया उपचार
चरथावल। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रोहाना कला स्थित रेलवे ट्रैक पर एक बंदर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी सन्नी चोपड़ा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बंदर को अपने निजी वाहन से सुरक्षित रूप से अपने शेल्टर हाउस पहुंचाया। शेल्टर हाउस में घायल बंदर का प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत में सुधार है। समय पर मिली सहायता से बंदर की जान बच सकी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने समाजसेवी सन्नी चोपड़ा के इस कार्य की सराहना की

 

16 व 17 को होगा प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया किखेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन मुजफ्फर नगर के सयुक्त तत्वावधान में जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम मुजफ्फर नगर के प्रागंण में आयोजित करवाया जा रहा है जिसमें जनपद की सभी 06 विधानसभाओं से ब्लाकबार पुरूष एवं महिला प्रतिभागी खिलाडी दिनांक 16 जनवरी 2026 की प्रातः स्पोट्र्स स्टेडियम में उपस्थित हो जायेगें। सांसद खेल स्पर्धा में लगभग 1500 पुरूष एवं महिला खिलाडियों के भाग लेने की सम्भावना है।

 

शातिर हिस्ट्रीशीटर को दबोचाMuzaffarnagar News
तितावी। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर एवं थानाध्यक्ष तितावी पवन कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में थाना तितावी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस चैकिंग एक शातिर तथा हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को हैदरनगर-बघरा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर (हिस्ट्रीशीट नं0- 41ए थाना तितावी, मुजफ्फरनगर) अपराधी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त नईम उर्फ पप्पू पुत्र निसार नि0ग्राम बघरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 रोहित कुमार, है0का0 आबिद अली, का0 ललित थाना तितावी शामिल रहे।

 

चलाया चेकिंग अभियान
जानसठ। रामराज पुलिस ने क्षेत्र के बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ रूपाली राय के दिशा-निर्देश पर चलाया गया। रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में एसआई कंची सिंह ने इस अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने बैंकों में तैनात सुरक्षाकर्मियों के ड्यूटी रजिस्टर की जांच की। अभियान के दौरान, बैंकों के पास बिना किसी वैध कारण खड़े लोगों की तलाशी भी ली गई। इसके अतिरिक्त, बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे और अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली को भी परखा गया।

 

दिनचर्या का ईश्वर उपासना और योग से प्रारंभ होने पर नहीं पडते बीमार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिनकी दिनचर्या ईश्वर उपासना और योग से प्रारंभ होती है वह कभी बीमार नहीं पड़ते। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीन लैण्ड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे पांच दिवसीय हृदय रोग निवारण योग शिविर में हृदय रोगी की दिनचर्या विषय पर व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि समय के महत्व को पहचाने और सभी काम भोजन ,व्यायाम ,दफ्तर या व्यापार संबंधी कार्य ,आराम ,सैर आदि नियत समय पर ही करें। सभी काम महत्वपूर्ण है परंतु सबकी महत्ता अलग है इसलिए जो काम अधिक महत्वपूर्ण है उन्हें पहले निपटाएं। जल्दी बाजी, चिंता और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें। चिंता चिता से भी खतरनाक है। चिंता व्यक्ति को जीते जी जला देती है जबकि चिता मरने के बाद जलाती है। प्रातः तथा सायंकालीन सैर करना अपनी दिनचर्या में जोड़ें ।लेकिन 30 से 40 मिनट की लंबी सैर लगातार न करके 10-10 मिनट की सैर टुकड़ों में दो से तीन बार प्रातः तथा दो बार सायंकालीन करना अधिक प्रभावकारी है। धूम्रपान व मदिरा सेवन हृदय रोगी के लिए पूरी तरह से वर्जित है। भोजन करने के तुरंत बाद सैर के लिए न जाए और ना ही बिस्तर पर लेटे। लेटने पर शरीर के निचले भाग से रक्त के प्रवाह की वापसी हृदय की ओर होने से हृदय पर दबाव बनता है। सैर करने से भी हृदय का कार्य भार बढ़ जाता है। उस समय 8 से 10 मिनट वज्रासन में बैठे। लगभग 30 मिनट के बाद 10-10 मिनट की सैर इस प्रकार करें की आवश्यकता के अनुसार 2 सैर के मध्य कुछ समय के लिए शरीर को कुछ विश्राम दें। हृदय रोगी को ध्यान व योग निद्रा का नियमित अभ्यास करना चाहिए। शरीर को प्रतिदिन मालिश करने से रक्त का प्रभाव अच्छा बनता है। रात्रि में नींद पूरी ले। तनाव न बनाएं ।प्रतिदिन प्रसन्नचित्त रहे। मन की बातों को अपने परिवार तथा मित्रों के साथ शेयर करें ।दिन में मनोरंजन के लिए समय निकालें। निष्काम सेवा करें और भगवान में विश्वास रखें ।यह तनाव मुक्ति का बहुत महत्वपूर्ण साधन है। मनुष्य अपने भाग्य का स्वयं विधाता है। व्यक्ति अगर चाहे तो नियमित योगाभ्यास और उचित खानपान के द्वारा तथा ब्रह्मचर्य का पालन करके अपनी आयु को बढ़ा सकता है इसके विपरीत बीड़ी,सिगरेट,पान,तंबाकू,शराब आदि मादक पदार्थों का सेवन करके तथा निष्क्रिय जीवन जीकर अपनी आयु को घटा भी सकता है।
इस अवसर पर सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने हृदय रोग को दूर करने में सहायक योगाभ्यास करवाएं। हास्य आसन कुलदीप मित्तल ने करवाया तथा अनुलोम विलोम उज्जयी तथा भ्रामरी प्राणायाम जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने करवाए। छवि तोमर एडवोकेट ने मनमोहक भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, क्षेत्रीय मंत्री वीर सिंह, जिला मंत्री आचार्य रामकिशन सुमन, यशपाल बरवाला, अशोक मित्तल, गौरव कुमार, देवेंद्र बालियान, कविंद्र बालियान, डॉक्टर अक्षय बालियान, किशोर जैन, पूजा, शालू, मोना, रविता भारती आदि ने भाग लिया।

 

फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, नागरिकों से अपील
मुजफ्फरनगर। जिले में जिलाधिकारी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि किसी व्यक्ति ने डीएम की फोटो और पहचान का इस्तेमाल कर विएतनाम के नंबर से नागरिकों से संपर्क किया। इस फर्जी अकाउंट का जिलाधिकारी से कोई संबंध नहीं है। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने जनता को चेतावनी दी है कि किसी भी असत्य या अपुष्ट सूचना को साझा न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी न दें। उन्होंने कहा कि केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा किया जाए। प्रशासन ने इस मामले में संबंधित तत्वों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

 

भैंसे की गाडी की टक्कर से मौत
खतौली। पटवारी की गाडी से दो किसान घायल हो गए। इस घटना  से हडकम्प मच गया। इस घटना में दो किसान घायल हो गए तथा एक भैंसे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपीेे पटवारी को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।
  मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात स्काॅर्पियो व भैंसा बुग्गी के बीच हुई टक्कर में दो ग्रामीण घायल हो गए। इस हादसे में भैंसे की मौत हो गई। सडक हादसे पर कई ग्रामीण मौके पर इकटठा हो गए। चर्चा रही कि उक्त गाडी विपिन  नामक पटवारी की है। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी पटवारी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की।

 

सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दीMuzaffarnagar News
चरथावल। पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बाजार और आर्य कन्या पब्लिक स्कूल में पंपलेट बांटकर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह जागरूकता अभियान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे श्मिशन शक्तिश् कार्यक्रम का हिस्सा है। महिला सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, जिसका उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सशक्त बनाना है। इसी क्रम में, सब इंस्पेक्टर डोली के नेतृत्व में पुलिसकर्मी चरथावल बाजार और आर्य कन्या पब्लिक स्कूल पहुंचे। उन्होंने महिलाओं और छात्राओं को पंपलेट वितरित किए और बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे तुरंत पुलिस को सूचना दे सकती हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया कि ऐसी जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा।सब इंस्पेक्टर डोली ने छात्राओं को विशेष रूप से बताया कि यदि उन्हें आने-जाने में कोई परेशानी होती है, तो वे इसकी सूचना 1090 (चाइल्ड केयर हेल्पलाइन) या चरथावल पुलिस के नंबर 9454404063 पर तुरंत दे सकती हैं। पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 

चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
जानसठ। जानसठ क्षेत्र के जीवनपुरी गांव में शुक्रवार को एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगाया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित इस शिविर में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरनगर से चिकित्सकों की एक टीम पहुंची। टीम ने सैकड़ों मरीजों की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। शिविर में मरीजों की निशुल्क खून, शुगर, बीपी और आंखों की जांच की गई। हड्डी रोग विशेषज्ञों ने भी हड्डी व मांसपेशियों से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोगों की जांच की। इस दौरान मरीजों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर को सफल बनाने में भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह और समाजसेवी अनंगपाल सिंह का विशेष सहयोग रहा।

 

पुलिस ने की गश्त
जानसठ। रामराज पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से क्षेत्र में पैदल गश्त किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ यतेंद्र सिंह नागर के दिशा-निर्देश पर की गई। रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह यादव ने जानकारी दी कि पुलिस टीम ने रामराज उर्फ समाना सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में यह पैदल गश्त की। इस गश्त का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करना, सुरक्षा का माहौल बनाना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

 

प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बुढाना। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा व एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देश पर बुढ़ाना एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री ने अब तक 100 से अधिक मुठभेड़ में बदमाशों को पीतल चखा चुके है व बुढ़ाना कस्बा चैकी प्रभारी संदीप कुमार चैधरी जिन्होंने अब तक 70 से अधिक एनकाउंटर के दौरान बदमाशों को पीतल चखा चुके हैं, कस्बा चैकी प्रभारी संदीप चैधरी द्वारा हालही खतौली निवासी दिल्ली एनसीआर में 500 से अधिक ट्रैक्टर चोरियों में संलिपित, पिछले 30 वर्षों से अपराध की दुनिया में शामिल गुलजार उर्फ मामा को भी पीतल चखना में चैकी प्रभारी की अहम भूमिका रही है, शतिर बदमाश पर लूट चोरी डकैती के हरियाणा, पंजाब,राजस्थान,दिल्ली,उत्तरखण्ड में तकरीबन 4 दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज, शातिर बदमाश गुलजार उर्फ मामा का नेटवर्क कई राज्यों में शामिल था। वही गुलजार उर्फ मामा ने आज तक अपने 30 वर्षों के अपराधिक कार्यकाल में कोई भी बाइक चोरी नहीं आज तक उसने ट्रैक्टर ट्राली डंपर वह सभी बड़े वाहन घटना में शामिल किया दिल्ली सहित अनेक राज्यों में अपने अपराध की परचम सीमा छोड़ चुका है वहीं कई राज्य में तो आज तक भी गुलजार उर्फ मामा वांछित चल रहा है। वही पूरी तरह से पुलिस टीम में शामिल हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र व निवेश शर्मा व सुनील बैसला का भी अहम रोल रहा है इन दोनों सिपाहियों द्वारा अपनी जान की परवा ना करते हुए बदमाशों को पकड़ने का काम किया है। यही नही अब तक जिले में सर्वाधिक एनकाउंटर करने में शामिल हुई बुढ़ाना कोतवाली।

 

शीतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद् मुजफ्फरनगर समृद्धि शाखा द्वारा मेरठ रोड स्थित गुप्ता रिजॉर्ट में एक शाम देश के नाम और शीतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. विनोद वर्मा और मानसी वर्मा के साथ सत्र 2024-25 व 2025-26 की टीम ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात महिला सदस्यों द्वारा वंदेमातरम का सामूहिक गान किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां,कार्यक्रम में गायिका मीनाक्षी शर्मा और गायक अदनान सिंह ने अपनी मधुर आवाज और देशभक्ति के गीतों से समां बांध दिया। यह देश है वीर जवानों का जैसे गीतों पर शाखा सदस्यों ने ग्रुप डांस कर भरपूर आनंद लिया। मीनाक्षी शर्मा ने महिला सदस्यों के लिए विभिन्न गेम्स का आयोजन किया, जिसमें बैलून गेम में रुचि गुप्ता और सोनम अग्रवाल विजेता रहीं। बच्चों के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर गेम में भी नन्हे-मुन्नों ने उत्साह के साथ भाग लिया, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों के लिए लकी ड्रा निकाला गया और समयबद्धता (पंक्चुअलिटी) पुरस्कार भी दिए गए। इस आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम चेयरमैन आलोक गुप्ता और रुचि गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष राजेश मित्तल ने सभी सदस्यों को मिष्ठान के रूप में तिल के लड्डुओं के डिब्बे भेंट किए। शाखा सचिव शरद ऐरन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबकी सहभागिता से ही यह आयोजन भव्य और सफल बन सका। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ हुआ।

 

युवक की महाराष्ट्र में संदिग्ध मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)युवक की महाराष्ट्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय प्रवेश की मौत के बाद गुरुवार देर रात उसका शव चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम चैकड़ा पहुंचा। परिजनों ने प्रवेश की मौत को हत्या बताते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने मांग की कि जब तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों का आरोप है कि प्रवेश की मृत्यु जिन संदिग्ध हालात में हुई है, वे सामान्य नहीं हैं और हत्या की आशंका पैदा करते हैं। गांव में शोक का माहौल छा गया और परिजनों के इस निर्णय पर ग्रामीण भी उनके साथ खड़े हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। नायब तहसीलदार सुनील कुमार, कानूनगो हितकर कुमार और पटवारी उस्मान मृतक के घर चैकड़ा पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक व प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने परिजनों से कानून के दायरे में रहते हुए अंतिम संस्कार के लिए सहमति बनाने का आग्रह किया। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों और ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान चैकड़ा काला प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल भाकियू (अ) जावेद त्यागी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने परिजनों के दुख में सहभागी बनते हुए न्याय की मांग का समर्थन किया। परिजनों ने कहा है कि वे प्रवेश की मौत की निष्पक्ष और गंभीर जांच चाहते हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके। वे लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं और मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20649 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 3 =