News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आई.पी.एल यूनिट तितावी शुगर कॉम्पलैक्स में संजीवनी अस्पताल चरथावल द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी निशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ इकाई प्रमुख श्री कुलदीप सिंह जी ने फीता काटकर किया । इस कैम्प में संजीवनी अस्पताल से डॉ अमित भदौरिया, डॉ मुजीबुर रहमान, डॉ धीरज त्यागी एवं डॉ मंजरी त्यागी द्वारा मिल में कार्यरत कर्मचारियों एवं गन्ना लाने वाले किसानों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच जैसे शुगर, ब्लड टेस्ट, ईसीजी एवं महिलाओं से सम्बन्धित रोगों के बारे में परामर्श प्रदान किये गये तथा दवाओं का वितरण भी किया गया । इस कैम्प के आयोजन में मिल के कर्मचारियों एवं किसानों को स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ प्राप्त हुआ ।

 

आईपीएल रोहाना में मना गणतंत्र दिवसMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)राष्ट्र के 76वा गणतन्त्र दिवस इण्डियन पोटाश लि0 की चीनी इकाई रोहाना कलां के परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मिल के सुरक्षा कर्मियों द्वारा भवय परेड की। गई एवं संस्थान के अमृत इण्टर कालेज के एन0सी0सी0 कैडिटों और छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का प्रदर्शन कर समस्त दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मिल में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें मुख्यत इकाई प्रमुख श्री लोकेश कुमार, वरिष्ठ प्रबन्धक(मा0संसा0/विधि) आर0के0 तिवारी, प्रबन्धक (लेखा) श्री तरूण कुमार गौड़, विभागाध्यक्ष(अभि0) रामबीर लल्लर, विभागाध्यक्ष (उत्पादन) पंकज बालियान, विभागाध्यक्ष (गन्ना) अरविन्द कुमार, उप प्रबन्धक(गन्ना) संजीव चौधरी, मुख्य अभि० (विद्युत) प्रमोद आन्नद, मुख्य अभि0(सिविल) नरेश कुमार रस्तौगी, उप अभि० चिन्तराम गौतम, सहा0प्रबन्धक (आईटी) रजत चौधरी, उ० प्र० उप आबकारी निरीक्षक राम अभिलाष, सहा0 प्रबन्धक (विकय) प्रमोद कृष्ण त्रिपाठी, आदेश शर्मा, कुलवन्त सिंह, प्रमोद कुमार, अमित त्यागी, अमित कुमार, हरजीत सिंह, पंकज शर्मा आदि सम्मिलित रहें।

 

पेड़ पर टंगी कार, चालक सुरक्षितMuzaffarnagar News
भोपा।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) देर रात्रि रिश्तेदारी से वापस लौट रहे युवक की कार के आगे जंगली जानवर के आने से संतुलन बिगडने पर कार गंगनहर खाई मे गिरकर एक पेड़ पर लटक गई।राहगीरो की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा के पास गंग नहर पटरी किनारे अनियंत्रित हुई कार गहरी खाई मे गिर कर वहां खडे एक पेड़ लटक गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात सुमित कुमार निवासी मोरना अपनी रिश्तेदारी सहारनपुर से लौट रहा था जब वह बेलडा के निकट मोड पर पहुचा तो अचानक सडक पर नीलगाय आ गयी जिससे बचाने के प्रयास मे कार का संतुलन बिगड गया ओर कार गंगनहर खाई मे खडे पेड के सहारे रुक गयी कावड मार्ग पर चल रहे वाहन चालको ने किसी तरह चालक को सुरक्षित बाहर निकाला मौके पर पहुचे सीकरी चौकी प्रभारी शीशपाल सिंह मौके पर पहुंच कर चालक से पूछताछ की ओर ग्रामीणो का कहना है अगर गंगनहर किनारे खाई मे पेड खडा ना होता तो कोई पडी घटना घट सकती थी

 

एसडीएम खतौली ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी सुबह 10ः00 बजे से अपने कार्यालय में बैठकर क्षेत्र से आने वाली जनता/फरियादियों की शिकायत को गंभीरतापूवर्क सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करती है उनकी निष्पक्ष व त्वरित कार्यशैली ही उनकी एक अलग पहचान है। क्षेत्र की जनता उनकी कार्यशाली की निरंतर प्रशंसा करती है।

 

76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांव पुरबालियान वनस्थली इंटरनेशनल स्कूल मेंगणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के माननीय चेयरमैन विपिन राणा जी निदेशक श्रीमान सुधीर कुमार जी एवं श्री संजीव कुमार जी और माननीया प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा जी ने ध्वज फहराकर किया। बच्चों द्वारा स्वतंत्रता के नारों से विद्यालय का प्रांगण गूंज उठा । उसके बाद विजई विश्व तिरंगा प्यारा गीत गया । उसके बाद छात्रा श्रेया के हिंदी भाषण से सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ । इसके बाद से’ मेरे वतन गीत पर, बहनों ने नृत्य कर समा बांध दिया। इसके बाद अंग्रेजी भाषा में छात्रा आरिफा ने अपने विचार प्रस्तुत किये ।सारे जहां से अच्छा गीत पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी ।इसके बाद ‘मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती, गीत पर नृत्य प्रस्तुति देकर छात्राओं ने सबको मंत्र मुक्त कर दिया। मेरा रंग दे बसंती गीत पर बच्चों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।गणतंत्र दिवस के उपलक्ष मे कक्षाओं में अलग-अलग गतिविधियां कराई गई जिसमें भारत का नक्शा, तिरंगे की पेंटिंग्स आदि गतिविधियां शामिल थी।अंत में ‘भारत की बेटी गीत, पर सोलो नृत्य से विहंगम छठा बिखेरी। विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने इस शुभ अवसर पर कहा कि देश को स्वतंत्रता अनेक क्रांतिकारी एवं शहीदों के बलिदान से हमें मिली है, हम इस दिन उन सब को सच्चे हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हमें शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर अपने अच्छे कार्यों से इस देश को विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर करना है ,इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सभी क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

 

श्री श्याम दिव्य भजन संध्या का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। कस्बा खतौली में होली चौक स्थित प्रभा पब्लिक स्कूल में एक धार्मिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। धार्मिक प्रोग्राम में उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी खतौली की जनता के बीच पहुंची। उपजिला अधिकारी मोनालिसा जौहरी का कहना है महालक्ष्मी सेवा समिति के पदाधिकारी द्वारा प्रोग्राम किया है समिति के लोगों द्वारा जो सम्मान और स्वागत किया है। बड़ा अच्छा लगा और खतौली उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी धर्म प्रेमियों की भावनाओं को देख कर कहा खतौली के सभी धर्म प्रेमियों को इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करते रहना चाहिए। प्रोग्राम में आए दूर दराज से आए कलाकारों ने भी अपने अपने भजन सुना कर सभी का मन बहलाया तो वहीं नवनीत शर्मा ने भी बाबा के भजनों का गुणगान किया और दिल्ली से आए ट्विंकल शर्मा ने श्याम बाबा के भजनों गए और श्रद्धालुओं को खूब नचाया और बाबा के भजनों की कई प्रस्तुतियां सुनाएं। महालक्ष्मी सेवा समिति के सदस्यों में मुख्य रूप में राजीव शर्मा ,हर्ष जैन, सौरभ सौरभ ,वर्मा आकाश वर्मा रजनीश वर्मा ,राजीव वर्मा ,दीपक कुमार प्रिंस आजाद वर्मा वासु शर्मा ,रजनीश वर्मा सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

 

भीषण आग से हुआ नुकसानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)।शहर के बीचो-बीच एक मॉडल शॉप पर लगी भीषण आग, आग में भारी नुकसान की आशंका दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत कर पाया काबू पीड़ित मॉडल शॉप मलिक का कहना है कि हुआ है भारी नुकसान।
दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कोर्ट रोड का है जहां रविवार की देर रात्रि में राहगीरों सहित स्थानीय निवासियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के बीचों बीच स्थित शहर की बड़ी मॉडल शॉप पर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि देखते ही देखते चारों तरफ हड़कंप मच गया और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस सहित दमकल विभाग को भी दी गई जहां सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया है। पीड़ित प्रदीप त्यागी का कहना है कि हमें तो स्थानीय दुकानदारों सहित दमकल विभाग अधिकारियों द्वारा सूचना दी गई मौके पर पहुंचे तो यहां भारी नुकसान हो गया है चार बड़े फ्रिज आग में जलकर राख हो चुके हैं तो वहीं करोड़ों रुपए की शराब भी जलकर खाक हो गई है यही नहीं मॉडल शॉप भी पूरी तरह जल नष्ट हो चुकी है। उधर मामले की सूचना मिलते ही आबकारी विभाग अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया है।।

 

अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार ने संभाला चार्ज
मुजफ्फरनगर। अलीगढ जिला पंचायत मे इन्जिनियर के पद पर तैनात रहे योगेश कुमार को शासन ने प्रोन्नति देते हुए मुजफ्फरनगर जिला पंचायत का अपर मुख्य अधिकारी बनाया है। सोमवार को लगभग दो माह से रिक्त चल रहे अपर मुख्य अधिकारी का पदभार ग्रहण किया है। जिला पंचायत के कार्याधिकारी सुधीरपाल सिंह से उन्होने पदभार ग्रहण किया।

 

भोजन माताओं का किया सम्मान
सरकार से उनकी स्थिति में सुधार करने की मांगLions Club Lotus
पुरकाजी मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश में पहली बार विद्यालयों में मिड डे मील बनाने वाली भोजन माताओं का सार्वजनिक अभिनंदन कर उनका सम्मान किया गया और उनके दुख दर्द को सुनकर प्रदेश सरकार से मांग की गई कि उनकी मांगों और समस्याओं पर ध्यान देकर उनकी स्थिति में सुधार लाया जाए ताकि वह भी समाज में आत्मनिर्भर होकर सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सके। जी0टी0 रोड पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट स्कूल के प्रांगण में ब्लॉक पुरकाजी क्षेत्र की 250 भोजन माता का लायंस क्लब लोटस की ओर से शाल ओढाकर उनका सम्मान किया गया और बाद में सभी को लायंस क्लब लोटस की ओर से जलपान कराया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए अनेक भोजन माताओं ने आपबीती बताते हुए कहा कि उन्हें मात्र 10 माह का मानदेय मिलता है जो पूरे वर्ष अर्थात 12 माह का होना चाहिए। यह मानदेय भी समय पर नहीं मिलता- दूसरे इसकी राशि इतनी कम है कि मनरेगा का मजदूर भी कहीं अधिक मजदूरी प्राप्त कर लेता है. उन्होंने लायंस क्लब लोटस के पदाधिकारियों से मांग रखी कि वे अपने स्तर से उनकी समस्याओं को शासन प्रशासन तक अवश्य पहुंचाएं। लायंस क्लब लोटस की चार्टर अध्यक्ष डॉ अनुराधा वर्मा ने बताया कि लाइंस इंटरनेशनल के आह्वान पर आगामी 08 फरवरी को नेत्र रोगियों का गाजियाबाद में निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा इसके लिए मरीजों को घर से लाने ले जाने की जिम्मेदारी लायंस क्लब की होगी। इसके लिए नेत्र रोगी लायंस क्लब के पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। लायंस क्लब लोटस के अध्यक्ष लायन योगेंद्र कांबोज एडवोकेट ने कहा कि शीघ्र ही पुरकाजी क्षेत्र विशेषकर खादर का विस्तृत सर्वे कराकर मेडिकल व अन्य सहायता कैंप लगवाए जाएंगे। कार्यक्रम में सचिव प्रिया माहेश्वरीय, पी0एम0जे0एफ0 डॉ0 मुकेश अरोड़ा, ट्रेजरार व प्रोग्राम चेयरपर्सन अनुपमा गोयल, प्रधान अध्यापक मुकेश शर्मा व अन्य स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

अधिवक्ता के छोटे भाई को मिला राष्ट्रपति पदक
मुजफ्फरनगर। जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमसिंह राणा के छोटे भाई प्रहलाद सिंह राणा वैशाली गाजियाबाद मे दमकल विभाग मे फायरमैन के पद पर तैनात है। गणतंत्र दिवस पर प्रहलाद सिंह राणा की वीरता के लिए उन्हे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। अधिवक्ता प्रेमसिंह राणा के छोटे भाई को राष्ट्रपति पदक मिलने पर लोगों ने बधाईयां दी हैं।

 

गणतंत्र दिवस व वसन्त उत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल साकेत में भारतीय योग संस्थान दिल्ली के सौजन्य से गणतंत्र दिवस व वसन्त उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार ने की तथा संचालन क्षेत्रिय प्रधान संजीव गोयल व क्षेत्रिय मंत्री विनोद शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे सरस्वती वन्दना एवं स्वागतगाण बालिका शगुन, साक्षी,रिया,मीनाक्षी एवं दीपिका द्वारा सुन्दर प्रस्तुति देकर किया गया। एकांक्ष शर्मा द्वारा संविधान पर अपने विचार व्यक्त किये गए। तथा तुषार शर्मा के द्वारा देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर धु्रव, शुभम, मनवीर,प्रशान्त एवं अमन द्वारा योगासन का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे योग संस्थान के जिला प्रधान सुभाष चन्द गुप्ता, जिला मंत्री प्रेमसिंह राणा, डा.आर.के.गर्ग, रविदत्त धीमान, डा.सहदेव आर्य, गजेन्द्र सिह राणा एवं राकेश शर्मा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत रहे। इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के प्रधान सुभाष गुप्ता एवं मुख्य अतिथियो ने योग साधना पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। आर.के.गर्ग ने योग साधना की कार्यप्रणाली को विस्तार से बताया। केन्द्र प्रमुख रकमपाल सैनी ने सभी का आभार व्यक्ति किया। कार्यक्रम मे दिनेश, रजनीश शर्मा, रामकरण, के.सी.त्यागी, मनोज शर्मा, अरविन्द, विमलेश यादव,मनोरमा त्यागी, ममता सैनी, संतोष यादव, सुधा त्यागी, विकास शर्मा, अरविन्द सिंह, राहुल आदि मौजूद रहे।

 

सामूहिक राष्ट्रगान की चौथी वर्षगांठ मनाई
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी द्वारा देश की युवा पीढ़ी और सभी धर्म व जाति के लोगों को भारतीय होने के रूप में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के नीचे एकजुट करने के लिए चलाई जा रही सामूहिक मासिक राष्ट्रगान की मुहिम को चार साल पूर्ण होने पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन रामपुरी गेट रूड़की रोड पर चौथी वर्षगांठ मनाते हुए राष्ट्रगान किया गया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए देश के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने अपने निवास क्षेत्र रामपुरी गेट रुड़की रोड पर सामूहिक मासिक राष्ट्रगान का आयोजन किया। यह आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि उनके इस अभियान को चार साल का सफर पूर्ण हुआ। मनीष चौधरी के नेतृत्व में यहां पर आयोजित राष्ट्रगान कार्यक्रम में सभी आम जनमानस के साथ ही भारतीय किसान यूनियन के शहराध्यक्ष गुलबहार राव भी टै्रक्टर परेड के साथ कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे और तिरंगा के नीचे सभी ने एकजुट होकर देश और प्रदेश के साथ ही जनपद के विकास और उत्थान के लिए काम करने और अपना पूर्ण सकारात्मक योगदान प्रदान करने का संकल्प लिया। सामूहिक राष्ट्रगान सम्पन्न होने के उपरांत प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि 26 जनवरी 2021 में उनके द्वारा समाज को जाति और धर्म से पहले देश, का संदेश देने और तिरंगा के साथ सभी को देश के विकास में योगदान को प्रेरित करने के लिए सामूहिक राष्ट्रगान मुहिम को शुरू किया गया था। इन चार साल में उनको समाज के हर वर्ग का पूर्ण सहयोग मिला और यह सफर आगे बढ़ता जा रहा है। इन चार वर्षों में हमारी टीम ने लोगों के बीच रहकर राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के लिए यही संदेश देने का प्रयास किया कि देश से पहले कुछ भी नहीं और जाति व धर्म की बंदिशों को तोड़कर लोगों को देश के लिए एकजुट करने का काम हम कर रहे हैं। उन्होंने इस सफर में सहयोगी बने सभी के लिए आभार जताया। छत्रपति शिवाजी सेना के जिलाध्यक्ष मोहित सोलंकी ने इस अवसर पर मनीष चौधरी की मुहिम को सराहनीय बताते हुए कहा कि हमें खुशी है कि वो हमारे रामपुरी क्षेत्र से आते हैं। ऐसे कार्यक्रम ही लोगों में देशभक्ति का जुनून पैदा करते हैं और आज के कार्यक्रम में हिन्दू मुस्लिम और दूसरे सम्प्रदायों के व्यक्तियों ने जिस जोश के साथ अपनी प्रतिभागिता की, वो दिखाता है कि सर्वधर्म सम्भाव के लिए मनीष चौधरी का प्रयास प्रशंसा का पात्र है। भाकियू नेता गुलबहार राव ने भी मनीष चौधरी का चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देने के साथ उनके प्रयासों और समाजसेवा के लिए उनके कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष चौधरी के साथ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से फैजुर रहमान, मोहित सोलंकी, गुलबहार राव के अलावा मोहित राणा, राहुल धीमान, अनुज सिंघल, शान्तनु, यश शर्मा, मयंक शर्मा, वंश शर्मा, कृष्णा चौधरी, सक्षम चौधरी, मोहित अग्रवाल, हर्ष कुमार, दीपांशु और अजय नेगी सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

सीमल की लकड़ियों मे घुसा ट्रकMuzaffarnagar News
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)घने कोहरे के बीच बेलड़ा गंग नहर पटरी पर पड़ी सीमल की लकड़ियों मे ट्रक जा घुसा। ग्रामीणों द्वारा चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने सीमल की कटी ीनप लकड़ियों को हटवाने की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा मे सोमवार की सुबह सवेरे घने कोहरे के बीच गंग नहर पुल पर 16 टायरो वाला लिपटीस की लकड़ियों से भरा एक ट्रक सीमल की लकड़ियों मे जा घुसा जिससे ट्रक का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। तथा चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक कन्नू निवासी रामपुर नजीबाबाद ने बताया की सुबह सवेरे भारी कोहरे के बीच वह वह गंग नहर पटरी से गुजर रहा था की कोहरे मे कुछ भी दिखाई न देने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर वहां पड़े लकड़ी के तनो मे जा घुसा मन्नू ने बताया की चौराहे पर ने कौन ब्रेकर है और न पट्टीयों के कोई संकेत एक ओर मोटी लकड़ियां पड़ी हुई हैं। बीते 24 सितंबर माह मे सीमल का यह विशालकाय पेड़ अचानक टूटकर गिर गया था। गणमान्य व्यक्तियों द्वारा 200 वर्ष पुराने पेड़ की लकड़ियों को सुरक्षित करा दिया गया था तभी से यह लकड़ियां मौके पर पड़ी हुई जिनसे हादसे की आशंका बनी हुई है

 

कुंभ यात्रा मां के लिए शुरू की
खतौली। ब्लॉक के गांव मोघपुर निवासी सुदेश पाल मालिक ने अपनी मां जगबीरी देवी (95) को बग्गी में बैठाकर प्रयागराज के लिए पदयात्रा शुरू की। सुदेशपाल अपनी मां के इकलौते पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि उनके पैर खराब हो चुके थे। मां के आशीर्वाद से वह स्वस्थ हो गए हैं, इसलिए वह अपनी माता को लेकर प्रयागराज के लिए निकले हैं।

 

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के भारत माता चौक पर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान रजिस्टर्ड द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया…जिसमे काफी संख्या में छोटे बच्चों द्वारा ड्रॉइंग प्रतियोगिता व अन्य संस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया गया, कार्यक्रम के उपरांत पुरस्कार वितरण और प्रसाद वितरण भी किया गया स कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल जी ने देश में संविधान की महत्ता और संविधान की रक्षा के बारे में जानकारी दी स इस अवसर पर जिला महा-मंत्री राजकुमार रहेजा, जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, भारत माता चौक इकाई अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तालियान, मुनीश शर्मा एडवोकेट, अमित गोयल (बॉबी), विजय कुमार सभासद, मनोज गुप्ता, हर्षित गर्ग, प्रियांशु गोयल, शिव कुमार त्यागी, अनिल जैन, विकास पाल, अरुण रस्तोगी, सतीश जी, सचिन शर्मा, अभि शर्मा, नीरज गोयल, शुभम गर्ग, दीपक शर्मा, आचार्य करुणा शंकर शुक्ला, अनुज रस्तोगी व नीरज आदि उपस्थित रहे

 

टावरों से चोरी करने वाली घटनाओं का किया खुलासाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने के 12 अभियोगों (04 थाना खतौली,02 थाना मंसूरपुर,01 थाना नई मण्डी,05 थाना दौराला मेरठ) का खुलासा करते हुए 04 शातिर अन्तर्राज्यीय चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार किये। पकडे गये अभियुक्तों के कब्जे से मोबाइल टावरों से चोरी किए गए 04 आरआर,02 आरआर यू, 04 माँडयूल,02 रेक्टीफायर,05 मोबाइल फोन, एक स्कूटी,01 मोटरसाईकिल, 02 नाजायज अस्लाह बरामद कियां। जनपद में शातिर चोर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव व प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने के 12 घटनाओं का खुलासा करते हुए 04 शातिर चोर अभियुक्तगण को सफेदा रोड ओवरब्रिज के पास कस्बा खतौली से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों के कब्जे से मोबाइल टावरों से चोरी किए गए उपकरण तथा अवैध अस्लाह बरामद किए गये है अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पिछले कुछ समय से थाना खतौली ,थाना मंसूरपुर,थाना नई मण्डी व खतौली के आस-पास के क्षेत्रों में मोबाइल टावरों से चोरी की घटनाए लगातार हो रही थी जिनके अनावरण हेतू उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा 04 शातिर चोर अभियुक्तों को चोरी के माल व नाजायज अस्लाह के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त दुष्यन्तपाल पुत्र मोहर सिहं निवासी सकौती बाईपास थाना दौराला जिला मेरठ हाल पता सरकारी पशु अस्पताल सकौती थाना दौराला जिला मेरठ, रवि पुत्र जगमाल निवासी ग्राम चांदसमद थाना खतौली, कैशव सैन पुत्र हजारीलाल सैन निवासी ग्राम समाया थाना बितरवार जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश हाल निवासी 149 गुप्तापुरा पम्प हाउस के पास डाबरा थाना डाबरा जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश, अंकित शर्मा पुत्र मूलचन्द शर्मा निवासी फरीदपुर थाना सरधना जिला मेरठ । वांछित अभियुक्त मोनू शर्मा उर्फ दुष्यन्त पुत्र सतवीर निवासी ग्राम जमालपुर थाना इन्चौली जिला मेरठ, दीपक पुत्र मोहर सिहं निवासी ग्राम सकौती बाईपास थाना दौराला जिला मेरठ हाल पता सरकारी पशु अस्पताल सकौती थाना दौराला जिला मेरठ ।जिनके कब्जे से 04 आरआर, 02 आरआर यू, 04 माँडयूल, 02 रेक्टीफायर, 05 मोबाइल फोन, एक स्कूटी, 01 मोटरसाईकिल, 02 तमंचे 315 बोर मय 02 अदद कारतूस 315 बोर बरामद किया। पूछताछ पर अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि हम लोग पंजाब में मोबाइल टावर पर काम करते थे जिससे हमें मोबाइल टावरों के कीमती सामान के खोलने व लगाने की जानकारी थी । हम लोग दिन के समय ऐसे मोबाइल टावरों को घूम घूमकर चिन्हित करते है जो घने जंगल में हो तथा उन पर कोई भी गार्ड आदि रात्रि में न रहता हो तथा आबादी से बाहर हों फिर रात में वहां जाकर टावरों से सामान चोरी कर लेते थे। चोरी के सामान को हम लोग अच्छे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है।
थाना खतौली पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है साथ ही अभियुक्तगण द्वारा चोरी किये गये माल को किन लोगों को बेचा गया है इसकी जानकारी भी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. नंदकिशोर शर्मा, अमित कुमार, का. कपिल सहलोत, अर्जुन शर्मा, रोबिन कुमार, मनीष, है. का. मुनीश शर्मा, विपिन राणा, निरोत्तम, शौबीर, प्रदीप कुमार थाना खतौली शामिल रहे।

 

गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। अस्थाई गौआश्रय स्थल अटाली का नियमित भ्रमण पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के दिशा निर्देशन में अस्थाई गौआश्रय स्थल अटाली का नियमित भ्रमण पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा किया गया। सभी गौवंश का स्वास्थय परीक्षण किया गयाॉ सभी गौवंश स्वस्थ पाए गऐॉ गौवंश को ठण्ड से बचाव हेतु व्यवस्था संतोष जनक पाइ गई व परिसर मे साफ सफाई ठीक मिली गौवंशो हेतव पीने का पानी स्वच्छ ब ताजा मिला,गौवंश को खल चोकर की मात्रा बढ़ाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। केयरटेकर दैनिक कार्य करते हुए मिले।

 

प्रोन्नत होने पर दी शुभकामनाएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हिन्दू संघर्ष समिति संयोजक नरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व मे समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने डीआईजी पद पर अभिषेक सिंह को प्रोन्नत होने पर उनके ऑफिस जाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही संघ के प्रान्त के अधिकारी भोपा निवासी सेवादास जी पर हुए जान लेवा हमले के मामले वार्ता की तथा विश्व हिन्दू महासंघ की पूर्व जिलाध्यक्ष मातृशक्ति मोनी राणा के साथ हुए लोन दिलाने के नाम पर फ्रॉडबाजों पर कानूनी कार्यवाही को लेकर भी चर्चा की। प्रतिनिधि मण्डल मे नरेंद्र सिंह पंवार संयोजक हिन्दू संघर्ष समिति,देशराज चौहान जिलाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद बजरंगदल,पवन मित्तल अध्यक्ष भगतसिंह एकता मंच,मनोज पाटिल जिलाध्यक्ष र्भ्ष्टाचार निवारक समिति, राजेश शर्मा जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ,सुबोध वर्मा जिलाउपाध्यक्ष विहीम, रंजीत शर्मा जिला संगठन मंत्री विश्व हिन्दू महासंघ उपस्थित रहे।

 

महाराजा परीक्षित हैप्पीनेस पार्क का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। जीआईसी ग्राउंड में एमडीए द्वारा विकसित महाराजा परीक्षित हैप्पीनेस पार्क का लोकार्पण अनिल कुमार केबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उ० प्र० सरकार, कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा उद्यमशीलता कौशल विकास, उ०प्र० सरकार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वीर पाल निर्वाल के कर कमलों द्वारा किया गया। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीणा के कुशल नेतृत्व में विकसित महाराजा परीक्षित हैप्पीनेस पार्क के अंतर्गत फाउंटेन, सेल्फी वॉल, लाइट,साउंड इत्यादि व्यवस्था के साथ-साथ कारगिल शहीद स्मारक, टॉय ट्रेन, चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम इत्यादि की भी व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संदीप भांगिया, मुख्य विकास अधिकारी एवं आदित्य प्रजापति, सचिव, मु०वि०प्रा०, श्री विकास कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्राधिकरण का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। जनपदवासियों द्वारा प्राधिकरण द्वारा विकसित इस मनोरंजन स्थल में भरपूर उत्साह व हर्षोल्लास के बढ चढ़कर कर हिस्सा लिया गया।

 

ग्रीनलैंड माडर्न जूनियर स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गणतंत्र दिवस व बसंत उत्सव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर में गणतंत्र दिवस को बसंत उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम आचार्य रामकिशन सुमन ने देश भक्ति का गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ कराई। ताड़ासन, अश्वस्थासन क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ने ,पश्चिमोत्तानासन और कोणासन योग शिक्षक रविंद्र बालियान ने ,उष्ट्रासन और मंडुकासन रजनी मलिक ने, अनुलोम -विलोम और भ्रामरी प्राणायाम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने करवाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से डॉक्टर शारदा मिश्रा ,सुमन गर्ग व अनन्या त्रिपाठी ने किया। बेबी सैनी ,सुमन गर्ग ,शारदा मिश्रा, अनन्या त्रिपाठी एवं आचार्य रामकिशन सुमन ने देश भक्ति एवं योग गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर के छात्र-छात्राओं में योग का विशेष प्रदर्शन करके सभी को हथेली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने केंद्र प्रमुख संस्थान की रीड है विषय पर बोलते हुए बताया कि केंद्र के सुचारू रूप से संचालन के लिए केंद्र प्रमुख का योग में दक्ष होना अति आवश्यक है क्योंकि केंद्र प्रमुख भारतीय योग संस्थान की रीड है और अगर मानव शरीर में रीड कमजोर हो तो शरीर एक मांस के लोथड़े के समान हो जाता है । केंद्र प्रमुख के ऊपर संस्थान की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। केंद्र प्रमुख सभी योग साधकों से पहले समय पर आकर अपनी व्यक्तिगत साधना करता है पश्चात साधकों को योगाभ्यास करा कर उनके रोग को ठीक करने का प्रयास करता है साथ ही साथ उन्हें आध्यात्म की ओर अग्रसर करके ईश्वर भक्ति और उनके जीवन में सकारात्मक विचारों का रोपण करता है। इस अवसर पर केंद्र प्रमुखों नीरज बंसल, राकेश गोयल ,ज्योति वर्मा, कुलदीप मित्तल व सुमन गर्ग आदि को सम्मानित किया गया । अंत में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया तथा प्रसाद वितरण और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया । इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों में भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री डॉ अमित कुमार ,डॉक्टर वीर सिंह रोहल, जिला बल संघ के पूर्व महासचिव अरुण कुमार शर्मा, केंद्र प्रमुख राकेश गोयल ,नीरज बंसल ,ज्योति वर्मा अंजू रानी मुनेश मान आदि उपस्थित रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21288 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − five =