News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकलीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर (सदर) के सनातन धर्म सभा में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ और भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान परशुराम को नमन किया। इस दिव्य आयोजन में उनके साथ क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ से हुई, जिसमें मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने श्रद्धालुजनों के साथ मिलकर आहुति अर्पित की और भगवान परशुराम जी के आदर्शों कृ शौर्य, न्याय, तपस्या, और धर्म के सिद्धांतों को स्मरण किया। उन्होंने इस अवसर पर भगवान परशुराम द्वारा दिए गए उपदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया और सभी श्रद्धालुओं से भी यही अनुरोध किया कि वे समाज में धार्मिक और नैतिक मूल्यों का पालन करें। भगवान परशुराम की शिक्षाएं न केवल हमें सशक्त बनाती हैं, बल्कि हमारे समाज को एकजुट और समृद्ध करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने श्रद्धालुजनों को सम्बोधित करते हुए भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम मे सर्व ब्राहमण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.जे.पी.शर्मा एडवोकेट ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य हैं। उनका जन्मोत्सव मुजफ्फरनगर में पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है। इस जन्मोत्सव मे हजारो ब्राहमण समाज के लोगो की उपस्थिती दर्शाती है कि आज समाज का युवा वर्ग सनातन धर्म से जुड रहा है। हम सभी संस्कारवान बनें तथा आने वाली पीढी को भी अपने महापुरूषो के बारे मे बताते हुए संस्कारवान बनाए। उन्होने भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के संयोजक स्वामी श्री भगवान आश्रम एवं कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा को शुभकामनाए देते हुए कहा कि उनका प्रयास रंग लाया है तथा ब्राहमण समाज एकजुट होकर आज इस कार्यक्रम से जुडा है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। इस कार्यक्रम के दौरान आयोजित भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह देखने योग्य था। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी, भजन मंडलियाँ, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। नगरवासियों ने शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया, और वातावरण में एक अद्वितीय श्रद्धा का संचार हुआ। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस दिव्य आयोजन के आयोजनकर्ताओं, समस्त श्रद्धालुजनों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा, “भगवान परशुराम का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे और हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर एक मजबूत, समृद्ध और धर्मनिष्ठ समाज का निर्माण करें।” इस अवसर पर कार्यक्रम मे संयोजक स्वामी श्री भगवान आश्रम के अलावा, व्यापारी नेता समिति के कोषाध्यक्ष हरियाणा से आए मशहूर गायक पंडित मासूम शर्मा, संजय मिश्रा, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता डा.सुभाषचन्द शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रमा नागर, पूर्व मंत्री योगराज सिह, ब्राहमण सभा के राष्ट्रीय संरक्षक व समाजसेवी पंडित जयकुमार शर्मा, कमलकांत शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अन्जू अग्रवाल, सपा नेता राकेश शर्मा, इं.अशोक अग्रवाल,पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अरविंद राज शर्मा, प्रदीप शर्मा, डा.आशुतोष शर्मा, शालिनी शर्मा, रिषभ देव शर्मा, सुखबीर सिंह, रोहित शर्मा, रवि शर्मा, विशाल शर्मा, अमित वत्स, मनीष शर्मा, वैभव शर्मा, अमित शर्मा, डा.योगेन्द्र शर्मा, अविनाश शर्मा, विशाल गर्ग, विनित कात्यायन, पंकज जिंदल गुरूजी,सुबोध दीक्षित, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र शर्मा, सभासद देवेश कौशिक, ब्रिजेश दीक्षित, जिला पंचायत के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा, बसपा नेता सुशील शर्मा, अखिलेश शर्मा, हिमांशु कौशिक सभासद, तरूण मित्तल, कांग्रेस नेता सुबोध शर्मा, वरिष्ठ रालोद नेता पंडित उमादत्त शर्मा, सभासद रजत धीमान, भाजपा नेता हरेन्द्र शर्मा, मास्टर सुभाष चन्द शर्मा, सुनील शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य, पंकज शर्मा, श्रीमति नीरज गौतम, नीलम शर्मा, पूर्व सभासद पूनम शर्मा, श्रीमति पूजा द्विवेदी, ब्रहमप्रकाश शर्मा, संजय मुंडभर, श्यामसिंह सैनी, सुधीर खटीक, नोवेश शर्मा, पत्रकार लोकेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक स्वामी श्री भगवान आश्रम, कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा व कार्यक्रम का संचालन कर रहे डा.संदीप शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।

 

त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का आज विधिवत समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के पूर्व महासचिव ओम सिंह तोमर एडवोकेट रहे। संचालन योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने किया।
सर्वप्रथम योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने आसन, प्राणायाम और ध्यान करवाया। तत्पश्चात योग प्रशिक्षणार्थी ज्योति सिंगल ने योग पर आधारित एवं ईश्वर भक्ति पर आधारित भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने अतिथियों का बैज लगाकर सम्मान किया।
मुख्य अतिथि जिला बार संघ के पूर्व महासचिव ओम सिंह तोमर एडवोकेट में बताया कि सबसे पहला सुख निरोगी काया है। शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास का विशेष महत्व है। नियमित योगाभ्यास करने वाला व्यक्ति परिवार ,समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी होता है।
योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के निदेशक श्री विनय श्रीवास्तव ,अध्यक्ष एवं दिव्य- रंजन जी ,शिवम गुप्ता जी ,पाठक जी आदि सभी पदाधिकारियों के सहयोग से एवं उनके दिशा निर्देश में संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में पूरे प्रदेश में योग का प्रशिक्षण निशुल्क दिया जा रहा है। जिसका उद्देश्य घर-घर में योग और संस्कृत तथा संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपील की कि वें योग को अपने जीवन में अपना कर नियमित रूप से योगाभ्यास करें। शिविर में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने मनोयोग से भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

वृक्षारोपरण, स्वच्छता चला अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे उन्नत भारत अभियान के तहत विज्ञान संकाय द्वारा नगरक्षेत्र के ग्राम सरवट के प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपरण, स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें छात्र ध् छात्राओं द्वारा प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया व विद्यालय के विद्यार्थियों को साफ – सफाई के प्रति जागरूक किया।छात्रध्छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय परिसर व आस-पास के क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें सूरजमुखी, गेंदा, गुलाब, चमेली, तुलसी, सदाबहार, गुडहल आदि के पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात छात्र ध् छात्राओं ने सार्वजनिक स्थलो की साफ-सफाई की एवं प्राथमिक विद्यालय व ग्राम वासियों को भी साफ सफाई के प्रति प्रेरित किया । इसके पश्चात सहायक अध्यापिका श्रीमति अलका त्यागी के द्वारा इस कार्यक्रम की सरहाना की गई व भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया तथा छात्रध्छात्राओं को अपना पूर्ण सहयोग देते हुए आर्शीवाद प्रदान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने इस कार्यक्रम कि इस तरह के कार्यक्रम समयदृसमय पर महाविद्यालय में जरूर होने चाहिए क्योंकि इससे न केवल विद्यार्थीयों का अकादमिक विकास होता है बल्कि उनका शारीरिक व सामाजिक विकास भी होता है और शिक्षा का उद्देश्य भी सिर्फ डिग्री प्राप्त करना नही है बल्कि छात्र ध् छात्राओं का शारीरिक, बौद्विक, भावनात्मक, आध्यात्मिक, सामाजिक एवं नैतिक विकास करना हैं । उन्नत भारत अभियान का उद्देश्य क्षमताओं को बढ़ाने, समग्र विकास को बढ़ावा देने, नवाचार को बढ़ावा देने और मजबूत शहरी-ग्रामीण संपर्क को बढ़ावा देना है विज्ञान संकाय की विभागाध्यक्षा डा० मोनिका रूहेला ने कार्यक्रम व रैली को सफल बनाने में मोनिका पंवार, शेखर सिंह, दीपक, संजय वर्मा व छात्रों आदि का आभार व्यक्त किया ।

 

नेत्र शिविर हुआ आयोजित
खतौली। कुंद कुद जैन पब्लिक स्कूल खतौली मे रमा देवी आई हॉस्पिटल भरतिया कालोनी मुजफ्फरनगर द्वारा ऑखो का निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। शिविर मे डॉ.मोहित गुप्ता ने शिविर मे आए ऑखो की बिमारियो से पीडित रोगियों की जांच की तथा जो मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। उनका ऑपरेशन मुजफ्फरनगर मे निशुल्क किया जायेगा। शिविर मे लगभग 200 मरीजों की जांच की गई। जांच शिविर मे सतेन्द्र आर्य, डा.एस.हसन, राजेन्द्र जैन, अशोक शर्मा, रियाज सागर, स.विरेन्द्र सिंह मान, आशू जैन, सुशील गुर्जर, हंस कुमार जैन, काजी अदीर अहमद, हाजी इकबाल अहमद सहित ऑल इण्डिया कौमी एकता कमैटी के सदस्यां का सहयोग रहा।

 

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पूर्व विस्तारित प्राविधिक श्रृंखला के अंतर्गत ‘आईआईसी-एसआरजीसी’ द्वारा ‘वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी डे’ अर्थात ‘विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के निदेशक डॉ0 एस0एन0 चौहान द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। वही श्रीराम कॉलेज आफ लॉ में विष्व बौद्धिक सम्पदा अधिकार दिवस’ के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी में संस्थान के सभी प्रवक्ताओं तथा छात्रध्छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस विश्व बौद्धिक संपदा संगठन ॅप्च्व्) द्वारा 2000 से मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा अधिकारों (जैसे-पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और डिजाइन) की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाना है। सरल शब्दों में कहें तो यह बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व को समझने, नए विचारों को जन्म देने और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का दिन है। यह दिन रचनाकारों, आविष्कारकों और उद्यमियों को उनके विचारों और कार्यों के लिए सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। इसके अलावा यह दिवस बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों के महत्व को भी रेखांकित करता है, जो नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बौद्धिक संपदा अधिकार वे अधिकार हैं जो रचनाकारों को उनके रचनात्मक कार्यों और आविष्कारों पर नियंत्रण और सुरक्षा प्रदान करते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे रचनाकारों और आविष्कारकों को उनके काम से लाभ उठाने में मदद करते हैं, वे नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं और लोगों को यह जानने का विश्वास दिलाते हैं कि वे अपने कामों का शोषण किए बिना निवेश कर सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं।
विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस प्रत्येक वर्ष एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। यह थीम रचनात्मकता, नवाचार और बौद्धिक संपदा (आईपी) के महत्व के एक विशिष्ट पहलू पर ध्यान केंद्रित करती है। इस दिवस 2025 की थीम हैरू ‘म्यूजिक, इनोवेशन एण्ड क्रिऐटिविटी’रू इनोवेशन इज अबाउट क्रिएटिव एण्ड इम्पैक्ट’।
इस अवसर पर श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिये एक जागरूक सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का शीर्षक रहा ‘‘आई.पी.आर.-पेटेंट फिलिंग ‘अपोर्चुनिटीज फॉर फैकल्टीज एण्ड इंस्टीट्यूशंस’। सत्र के मुख्य प्रवक्ता श्री यासिर अब्बास जैदी, निपाम ऑफिसर, ऑफिस ऑफ सीजीपीडीटीएम, भारत सरकार रहे। उन्होंने इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इस सेमिनार के तहत बौद्धिक सम्पदा व उसके विभिन्न प्रारूपों को विस्तृत कर विद्यार्थियों को नवाचार द्वारा खुद को एंटरप्रेन्योर बनने के लिये प्रेरित किया गया। पेटेन्ट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट और डिजाइन की विस्तृत जानकारी दी गई। जी0आई0 पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया गया एवं जिज्ञासा को सही दिशा दी गई।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक डॉ0 एस0एन0 चौहान द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में ऐसी संगोष्ठी को निरंतर करने के लिये प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की डीन डॉ0 सुचित्रा त्यागी एवं आई.आई.सी.-एस.आर.जी.सी. एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजी0 विभाग की विभागाध्यक्ष इं0 कनुप्रिया, कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी0 विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 आशीष चौहान, इलेक्ट्रिकल इंजी0 के विभागाध्यक्ष डॉ0 अंकुर कुमार, सिविल इंजी0 के विभागाध्यक्ष श्री फिरोज अली एवं मैकेनिकल इंजी0 विभाग के विभागाध्यक्ष श्री पवन कुमार एवं प्रवक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों के सफल भविष्य की कामना की गई।
वही श्रीराम कॉलेज आफ लॉ में हुई विचार गोष्ठी प्रारम्भ करते हुए महाविद्यालय की प्रवक्ता आंचल अर्ग्रवाल ने कहा कि बौद्धिक सम्पदा वह बौद्धिक उत्पाद है, जो किसी व्यक्ति की सोच रचनात्मकता तथा नवाचार का परिणाम होती है, जैस-पुस्तके, संगीत, अविष्कार, ब्रान्ड़ नेम, तथा तकनीकी खोजे इन सभी की रक्षा की मान्यता के लिए बौद्धिक सम्पदा अधिकार की व्यवस्था की गयी है। बौद्धिक सम्पदा अधिकार हमे यह अधिकार देते है कि हम अपनी बनाई हुई वस्तुओं पर विधिक दावा कर सके ताकि कोई उसका दुरपयोग या चोरी न कर सके। इसमें मुख्यतः चार प्रकार के अधिकार आते है, पेटेन्ट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, तथा डिजाईन आज के डिजिटल और प्रतिस्पर्धी युग में यह न केवल नवाचार को प्रोत्साहित करता है, बल्कि देष की आर्धिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कॉलेज के छात्रध्छात्राओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये।इस कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के सभी षिक्षकगण और विद्यार्थियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में श्री संजीव कुमार, श्रीमति सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, राममनू प्रताप सिंह, आकांक्षा त्यागी, मिनी सिंघल, रितु धीमान, विनय तिवारी, प्रीती व त्रिलोकचन्द का सहयोग रहा।

 

पं.उमादत्त शर्मा रालोद प्रदेश महासचिव बने
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने रालोद नेता मुजफ्फरनगर निवासी पं.उमादत्त शर्मा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।
वरिष्ठ नेता पं.उमादत्त शर्मा को रालोद मे बडी जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थको एवं कार्यकर्ताओं ने बधाईयां दी। नई मन्डी क्षेत्र की लाल बाग निवासी पंडित उमादत्त शर्मा पिछले काफी दिनो से रालोद मे सक्रिय हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए पार्टी हाईकमान द्वारा उन्हे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा शामली निवासी बिजेन्द्र मलिक को भी रालोद महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। भदोही निवासी ठा.संतोष सिंह को उपाध्यक्ष तथा बांदा निवासी मुन्ना प्रसाद दिनकर, कुशीनगर निवासी गणेश प्रसाद एवं मुरादाबाद निवासी अजीत सिंह को सचिव बनाया गया है।

 

 

32 वे महाधिवेशन का हुआ आयोजन
-बांटी सिलाई मशीनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।जिला पंचायत सभागार में आज गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन मुजफ्फरनगर द्वारा अपने 32 में दीवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रचलित कर शुभारंभ किया इस आयोजन में जनपद मुजफ्फरनगर के पेंशनर्स सम्मिलित हुए इसके अलावा पड़ोसी जिला मेरठ बागपत शामली सहारनपुर एवं रुड़की के विभिन्न पेंशन केंद्र की प्रतिनिधियो ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता गवर्नमेंट पेंशन मुजफ्फरनगर अध्यक्ष इंजीनियर बी आर शर्मा ने कि वह सभा का संचालन महामंत्री इंजीनियर डीके गुप्ता उपाध्यक्ष उमेश चंद वर्मा द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने पेंशनर की स्थानीय स्तर की समस्याओं का तत्काल निदान करने हेतु जनपद के अधिकारीयो को निर्देश दिया एवं आश्वासन दिया कि शासन स्तर की समस्याओं के निदान के लिए व्यक्तिगत समस्याओं का निदान करने का पूरा प्रयास करेंगे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप भी मौजूद रहे साथ ही उद्योगपति गौरव स्वरूप ने पेंशनर्स के आयोजनों को आश्वासन दिया कि नगरपालिका की ओर से जो भी सुविधा होगी वह तत्काल इन लोगों को मुहैया कराई जाएगी कार्यक्रम में पेंशन ऑर्गनाइजेशन द्वारा गरीब परिवारों की युवतियों को सिलाई मशीन का वितरण भी किया गया कार्यक्रम में इंजीनियर बी शर्मा इंजीनियर लोकेशन चंद्र डीपी जैन डीके गुप्ता रामवीर सिंह सहित सैकड़ो की तादाद में पेंशनर मौजूद रहे

 

वांछित अभियुक्त को दबोचाMuzaffarnagar News
मंसूरपुर। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से आलाकत्ल तमंचा मय कारतूस बरामद किया। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी खतौली व थाना प्रभारी मन्सूरपुर के नेतृत्व में थाना मन्सूरपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को मंसूरपुर बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
25 अप्रैल को वादी सोमपाल निवासी ग्राम जडौदा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मन्सूरपुर को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि 24 अप्रैल को रात्रि 9 बजे उनका पुत्र राहुल घर से बाहर गया था। गांव के ही मनीष पुत्र अरविन्द, रवि पुत्र विवेक, विनीत पुत्र विवेक व वणु पुत्र डा0बिरसी द्वारा पूर्व की रंजिश रखते हुए रात्रि करीब 12 बजे गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्गण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा 01 अभियुक्त को आलाकत्ल तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त मनीष पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम जडौदा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस 315 बोर (आलाकत्ल) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री, निरीक्षक अपराध मिथुन दीक्षित, व0उ0नि0 जबर सिंह, का0 रोहित कुमार थाना मन्सूरपुर शामिल रहे।

 

नशेड़ी ने किया देवताओं को खण्डितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सनातन धर्म सभा भवन झाँसी की रानी से जाने वाली गली आर्य पुरी में स्थित देवताओं को एक नशेड़ी द्वारा खण्डित किया गया पहले से ही जिनके भी देवता वहां बने है वे सभी परिवार बार बार नगर पालिका से मांग करती आ रही है कि देवताओ के पास व गली में डलने वाले कूडे को हटाया जाए। परन्तु हमारे देश मे चुनाव के समय वादे तो किये जाते है परन्तु पूरे नहीं होते वहीं से ही होकर स्कूल के बच्चों का आना जाना लगा रहता है और वहां पर नशेड़ी घूमते रहते है। आज देवताओ के बहार गेट पर ताला लगा होने पर भी अंदर नशेड़ी ने दीवार से कूद कर कई परिवारों के देवताओ को खण्डित किया। वहीं पुलिस को बुलाकर उस नशेड़ी को सौंपा गया। सभी परिवारों के सदस्यों ने अपना रोष प्रगट किया तथा नगर पालिका से निवेदन किया की जल्द ही इस प्रक्रिया पर अपना ध्यान केंद्रित करे। इस दौरान अतुल कुमार गर्ग, अतुल बंसल, आशु बंसल, अजय कुमार गर्ग, अनिल बत्रा, उदित बत्रा, महेंद्र गोयल, संजीव गोयल, प्रशांत बंसल, राहुल कश्यप, सुनीता देवी, मंगला देवी, शुभम कश्यप, विकास कश्यप, शिवा कश्यप निम्न सदस्य वहाँ पर उपस्थित थे । यह जानकारी श्री कृष्ण कृपा जीयो गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने दी।

 

मुख्य साजिशकर्ताओं को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन का झूठा मुकदमा लिखवाने के मुख्य साजिशकर्ताओं को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की गयी गहन जांच के बाद षडयंत्र का राजफाश, रुपये हडपने के लिए लिखवाया गया था झूठा मुकदमा। अवगत कराना है कि जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगरसत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार साव व सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी कोतवाली नगर राजेश गुनावत के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा रुपये हडपने की नीयत से फर्जी दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन का मुकदमा लिखवाने के मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल को वादिया डोली पुत्री स्व0 अमर सिंह निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार के द्वारा थाना कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि बाबर पुत्र उम्मेद निवासी गोपाली थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर के द्वारा उसके साथ मुजफ्फरनगर लाकर दुष्कर्म किया गया तथा धर्म परिवर्तन कराया गया। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा जांच क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार द्वारा सम्बादित की जाने लगी। क्षेत्राधिकारी नगर व थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच की गयी तथा संकलित साक्ष्य व सर्विलांस की मदद से वादिया का तहरीर में उल्लेखित दिनांक में मुजफ्फरनगर में होना नही पाया गया तथा वादिया के द्वारा बाबर उपरोक्त पर लगाये गये आरोप असत्य पाये गये। गिरफ्तार अभियुक्त शाहनवाज उर्फ नवाज पुत्र शमशाद निवासी ग्राम दधेडू थाना चरथावल, सदाकत प्रधान पुत्र याकूब निवासी ग्राम बढीवाला थाना छपार जिसके कब्ज से 20 हजार रुपये नगद। अभियुक्त शाहनवाज व सदाकत उपरोक्त द्वारा यह पूरा षडयंत्र बाबर से रुपये हडपने के लिए रचा गया। अभियुक्त शाहनवाज बाबर उपरोक्त का सगा बहनोई है। योजनाबद्ध तरीके से शाहनवाज व सदाकत द्वारा डोली को थाना कोतवाली नगर मुकदमा लिखवाने के लिए अपनी योजना में शामिल किया। अभियुक्तगण द्वारा इस दौरान बाबर उपरोक्त से 1.25 लाख रुपये हडप लिये थे। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है तथा नामित बाबर से लिये गये 1.25 लाख रुपये में से 20 हजार रुपये बरामद किये गये है। दोनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्ता डोली उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंउ0नि0 धर्मेन्द्र श्योराण थाना कोतवाली नगर, का0 302 विनीत थाना कोतवाली नगर, का0 दिनेश कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।

 

अनियंत्रित कार टकराईः दस घायल
सिखेड़ा। खतौली थाना क्षेत्र के नहर पटरी मार्ग पर ग्राम पलड़ा के नजदीक अनियंत्रित होकर कार पेड़ से जा टकराई, जिसमें सवार महिला बच्चे सहित करीब 10 घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु सीएचसी एंबुलेंस की मदद से सीएचसी खतौली में भर्ती कराया गया, जहां से पांच घायलो को हायर सेंटर रेफर किया गया। घायलोंमें कार चालक अमित पुत्र भगवान दास (40 वर्ष), सलोनी पत्नी अमित (40 वर्ष), लीजा पुत्री रजत प्रताप (6 वर्ष), काव्या पुत्री अमित कुमार (8 वर्ष), मनीषा पत्नी रजत प्रताप (32 वर्ष), सुदेश पत्नी भगवानदास (59 वर्ष), भगवान दास पुत्र गंगाराम (67 वर्ष), अपूर्व पुत्र अमित कुमार (5 वर्ष), अक्षय पुत्र अमित कुमार (12 वर्ष), मासूम लड्डू पुत्र रजत प्रताप (1 वर्ष) शामिल रहे। पीआरवी 5909 पर तैनात है.का. संजीव चीमा, पप्पू खान मलिक, चालक सुरेंद्र और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को कार से निकाल कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सभी घायल इंद्रानगर माधवपुरम मेरठ के रहने वाले है तथा मेरठ से नहर के रास्ते शाकुम्भरी और हरिद्वार जा रहे थे।

 

शातिर चोर मुठभेड़ में हुआ घायल
मोबाइल फोन, एलईडी टीवी, नगदी तथा अवैध शस्त्र बरामदMuzaffarnagar News
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस मुठभैड में शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर घायल हो गया जिसके कब्जे से मोबाइल फोन, एलईटीडी टीवी, नकदी व अवैध शस्त्र बरामद किये। शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर देववृत वाजपेई के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी चरथावल श्री जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में रात्रि को थाना चरथावल पुलिस द्वारा 01 शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर अभियुक्त को (निशांदही से चोरी किये गये सामान की बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाला) दौराने पुलिस मुठभेड़ पावटी नहर पटरी के पास से घायलध्गिरफ्तार किया गया। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जेध्निशांदेही से 02 मोबाइल फोन, 01 एलईडी टीवी, 1400/- रुपये नगद तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वादी नौमान त्यागी निवासी ग्राम पावटी थाना चरथावल द्वारा थाना चरथावल पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त अभि0 मोबीन उर्फ कल्लन पुत्र इरफान निवासी ग्राम अम्बेहटा शेखा थाना देबबन्द, सहारनपुर द्वारा घर से 02 मोबाईल फोन व एलईडी टीवी चोरी की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 84ध्25 धारा 305(क)/331(4) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.04.2025 को रात्रि के समय मुखबिर की सूचना पर ग्राम अम्बेहटा शेखा के पास बाग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा ग्राम पावटी में मोबाईल फोन व एलईडी टीवी की चोरी की गयी है तथा चोरी किये गये सामान को पावटी नहर पटरी के किनारे 01 ईंख के खेत में छुपा दिया है। पुलिस टीम चोरी किये सामान की बरामदगी हेतु अभियुक्त को साथ लेकर उसके बताये गये स्थान पर पहुंची। अभियुक्त द्वारा ईंख के खेत में चोरी किये गये सामान के साथ छुपा कर रखे गये पहले से लोडेड तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया तथा जंगल में भागने का प्रयास किया गया।
अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें मोबीन उर्फ कल्लन पुत्र इरफान निवासी ग्राम अम्बेहटा शेखा थाना देबबन्द, सहारनपुर घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जेध्निशांदेही से 02 मोबाइल फोन, 01 एलईडी टीवी, 1400/- रुपये नगद तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 जसवीर सिंह, उ.नि. सुरेंद्र सिंह, परविन्द्र सिंह, विशाल राठी, है. का. सोनू सिरोही, अजित कुमार, का. जुहैब आलम, कुलदीप कुमार, राहुल कुमार, सोनवीर सिंह थाना चरथावल शामिल रहे।

 

मन की बात कार्यक्रम को सुना
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री मा.नरेंद्र मोदी के मन की बात का 121 वाँ संस्करण जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने भा.ज.पा. कार्यकर्ता भी साथ रहे । इस दौरान राम कुमार शर्मा जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आदि मौजूद रहे।

 

आतंकवाद का पुतला फूंककर जताया रोषMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शिवसेना के बेस्ट यूपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर शिवसेना के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए इस्लामी आतंकवाद के पुतले और झंडों को आग के हवाले कर दिया, शिवसेना के मंडल प्रमुख शरद कपूर व महानगर प्रमुख देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से शिव चौक तक इस्लामी आतंकवाद के पुतले की शव यात्रा निकाली, इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर अरविंद मलिक अखिलेश कुमार अरविंद शर्मा हेमंत शर्मा शुभम शुक्ला अभिषेक शर्मा निकुंज चौहान गौरव शर्म चंद्रिका कुमार डॉक्टर सचिन सुमित कुमार पंडित दिनेश शास्त्री आदि एक दर्जन युवाओं ने शिवसेना क्रांतिसेना की सदस्यता ग्रहण की पार्टी अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने पटका पहनकर सबको पार्टी की सदस्यता दिलाई, बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर पहुंचकर पाकिस्तान के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए पाकिस्तानी झंडो और आतंकवाद के पुतले को जूते चप्पलों से जमकर पीटा और उन्हें आज के हवाले कर दिया, इस अवसर पर मंडल प्रमुख शरद कपूर महानगर प्रमुख देवेंद्र चौहान ने कहा कि देश में इस्लामी आतंकवाद पैर पसारने में लगा है मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जीतने की जगत में देश हित को दांव पर लगा रही है उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा एक्शन उठाने की मांग की, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ नरम रवैया हिंदू समाज बर्दाश्त करने वाला नहीं है सरकार को शांति का मार्ग छोड़ देना चाहिए क्योंकि पिछले तीन दशक से पाकिस्तान भारत व भारत के बहुसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं अब तक लाखों हिन्दुओ को मौत के घाट उतारा जा चूका हैँ और हजारों सैनिकों की अघोषित युद्ध की आड़ में हत्त्या हो चुकी है, अभी हाल ही में पुलवामा कांड और पहलगाम कांड भारत के मुंह पर कड़ा तमाचा है सरकार को ऐसे मामलो में राजनीतिक लाभ ढूंढने के बजाय कड़ी कार्यवाही की पहल करनी चाहिए क्योंकि यदि वर्तमान सरकार भी पिछली सरकारों के पदचिन्हो पर चलती रही तो वह दिन दूर रही जब भारत का हिन्दू समुदाय मुस्लिम तुष्टिकरण को देखते हुए इस सरकार को भी सत्ता से बाहर कर देगा, शिव चौक पर शिवसेना के सेट को कार्यकर्ताओं में आधे घंटे तक पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की, इस अवसर पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष आलोक अग्रवाल जिला उप प्रमुख संजीव वर्मा नरेंद्र ठाकुर मंगतराम सोनकर संजय आर्य अनुज चौधरी अमित गुप्ता बृजपाल कश्यप योगेंद्र बिहारी बलबीर प्रजापति उज्ज्वल पंडित अजय सैनी ललित रुहेला आशीष मिश्रा आदित्य कश्यप, रोहन धीमान रोहित धीमन राकेश सोनकर राकेश धीमान बाबू राम प्रेम कुमार कश्यप राजेंद्र तायल, सिकंदर विश्वकर्मा प्रदीप तावली मोहित गर्ग अमित मित्तल प्रदीप जैन, अंकुर जैन अमित बॉबी विकास चौहान रक्षित धीमान, अनिल कश्यप सुभाष जोगी, सोनू सैनी शाहिद सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे.

 

शुकतीर्थ में आस्था की डुबकी
भोपा। अमावस्या पर पौराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ मे श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। जनपद सहित विभिन्न स्थानो से पहुंचे श्रृद्धालुओ ने गंगा स्नान कर मंदिरो के दर्शन किये।
अमावस्या पर शुकतीर्थ मे सुबह से ही गंगा घाट पर स्नानदान करने एवं मंदिरो मे पूजा अर्चना करने वाले श्रृद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड रही। श्रृद्धालुओ ने गंगा घाट पर स्नान कर पित्तरों को जल चढाया तथा दानधर्म किया। इसके पश्चात सभी श्रृद्धालुओं ने श्री गणपति धाम, हनुमद्धाम, दुर्गाधाम, शुकदेव मंदिर आदि विभिन्न मंदिरो मे पूजा अर्चना की। इस अवसर पर जिला पुलिस प्रशासन एवं जिला पंचायत की और से यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाए पूर्व मे ही सुनिश्चित कर दी गई थी। पुलिस द्वारा भीड के मददेनजर यातायात व्यवस्था तथा पार्किग व्यवस्था आदि की गई थी।

 

अभिनन्दन समारोह आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।कोऑपरेटिव बैंक इम्पलाईज यूनियन यूनिट मुजफ्फरनगर द्वारा केन्द्रीय कार्यालय के संरक्षण मे प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के निर्देशन मे सेवा निवृत्त कर्मचारियों के सम्मान मे अभिनन्दन समारोह सरकूलर रोड स्थित एक होटल मे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे कोऑपरेटिव बैको के समक्ष आ रही चुनौतियों पर गम्भीर मन्थन किया गया। तथा संगठन को सशक्त बनाकर एक जुट रहते हुए संघर्ष करने का आहवान किया गया। जिसमे सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठा.रामनाथ सिह विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद रहे। कार्यक्रम मे यूनिट के अध्यक्ष नीरज शर्मा, मंत्री संदीप कुमार ने दूर दराज से आए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे मनोज कुमार, ईश्वर चौहान, सुनील कुमार, दीपक कुमार, कुलदीप सैनी, सुशील सैनी, मुबारिक हुसैन, श्रीमति पूनम जैन, श्रीमति प्रतिभा सिंह, मोनी, नीलम आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार ने किया। कार्यक्रम के अन्त मे यूनिट मंत्री व अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

 

बीएसए पर लेन देन के आरोपों की जांच शुरू, डीएम ने सीडीओ को सौंपी जांच
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विभाग के डीसी से कथित रूप से 25 लाख रुपये मांगने का मामला तूल पकड़ रहा है, पुलिस के बाद अब मुख्य विकास अधिकारी भी इस पूरे मामले की विस्तृत जांच करेंगे, जिससे इस मामले में बीएसए या डीसी दोनों में किसी के लिए भी संकट बढ़ सकता है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + one =