Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: भाजपा नेताओ के अवैध फ्लैक्स हटवाने की मांग

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar: विकास प्राधिकरण के सांकेतिक बोर्ड जो वाहनों और यात्रियों को रास्ता दिखाने का काम करते है उन पर भाजपा नेताओ ने अवैध अतिक्रमण कर अपनी पार्टी के फ्लैक्स लगा रखे हे जिससे बाहर से कस्बे के अंदर से मेरठ, दिल्ली, जानसठ, मीरापुर, बुढ़ाना, पानीपत को ओर जाने वाले वाहनों चालको को दिशा व किलोमीटर बताने वाले सांकेतिक बोर्ड के अभाव में भटकना पड़ता है जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

इसी जन समस्या को देखते हुए आज समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के खतौली विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट के नेतृत्व में यूथ ब्रिगेड व अन्य प्रकोष्ठ के युवा सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओ के अवैध फ्लैक्स हटवाने, फ्लैक्स बनाने ओर लगाने वाली कंपनी और उन भाजपा नेताओ पर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर खतौली उपजिलाधिकारी के नाम तहसीलदार आरती यादव को ज्ञापन सौपा ओर उन्होंने आश्वासन दिया की जल्द इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जाएगी

ज्ञापन देने वालों में नगर उपाध्यक्ष नईम मलिक, यूथ ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष चांद कस्सार , नगर अध्यक्ष नदीम फारूखी , गुफरान आलम, विधानसभा उपाध्यक्ष शमीम अब्बासी , आरिफ सभासद, कोषाध्यक्ष अर्पित गुप्ता, डाक्टर मोइन खान , गौरव शर्मा , गुफरान अंसारी, आकाश पंजाबी , राहुल विश्वकर्मा , समीर सिद्दीकी आदि।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =