News
खबरें अब तक...

समाचार

अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 सचिन त्यागी द्वारा अभि0 जाहिद पुत्र यासीन नि0 मुर्दा पट्टी कस्बा व थाना चरथावल जनपद मु0नगर को खामपुर मोड से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभि0 नितिन पुत्र नवीन जैन निवासी मौहल्ला रामलीला टील्ला थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को लोहिया बाजार से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

 

 

कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार कर लिया। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्तों कामिल, राशिद पुत्रगण शौकत अली निवासी ग्राम कम्हेडा थाना जानसठ जनपद मु0नगर को भोपा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना पुरकाजी पर व0उ0नि0 क्षितिज कुमार द्वारा गैगेस्टर अधि0 में वॉछित अभियुक्तों अंकित पवॉर पुत्र कवॅरपाल उर्फ करम सिंह, रजत पुत्र राकेश निवासीगण ग्राम अहमदपुर थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 राद्येश्याम यादव द्वारा वॉछित अभियुक्त फिरोज पुत्र अब्दुल करीम निवासी बुढाना रोड कस्बा व थाना खतौली जनपद मु0नगर को बुढाना मोड से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना तितावी पर उ0नि0 अजयपाल सिंह मय हमराहीगणों द्वारा जिला बदर अभियुक्त अभियुक्त उपेन्द्र उर्फ भूपेन्द्र पुत्र सुरेश निवासी ग्राम हैदरनगर थाना तितावी जनपद मु0नगर को हेदरनगर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा महिला थाना पर उ0नि0 ओमदत्त शर्मा वॉछित अभियुक्त नासीर पुत्र वकील नि0 ग्राम लोई थाना फुगाना जनपद मृ0नगर को पान मण्डी मु0नगर फूलों की मार्किट से गिरफ्तार किया गया।

अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर उ0नि0 राद्येश्याम यादव द्वारा अभियुक्त अंकित पुत्र रणवीर सिंह निवासी मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली जनपद मु0नगर को सराफत कालोनी की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे गोवा प्रीमियम विस्की नाजायज शराब को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 सुनील नागर द्वारा अभियुक्तों आकाश पुत्र मदनपाल, मदनपाल पुत्र ओमप्रकाश, हरीश पुत्र मदनपाल निवासीगण इन्द्रा कॉलोनी थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर को इन्द्रा कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 4800 रूपए व 01 रजिस्टर, 01 कैल्कुलेटर को बरामद किया गया।

श्री राम ने धनुष तोड़ कर सीता से विवाह रचाया 1 Min 12 |
रोहाना। जनक दरबार में सीता स्वयंवर के लिए दूर-दूर से बड़े-बड़े योद्धा आये जिसमें श्री राम ने धनुष तोड़ कर सीता से विवाह रचाया राजा जनक के देश मे जब अकाल पड़ गया तो हल चलाया गया जहां सीता का जन्म हुआ तो उसके स्वयंवर के लिए दूरदराज से बड़े-बड़े राजा महाराजा को निमंत्रण भेज कर सीता के स्वयंवर के लिए बुलाया गया और घोषणा की गई कि जो शिव के धनुष को तोड़ेगा सीता का विवाह उससे ही होगा तो बड़े-बड़े राजा महाराजाओं ने अपना पराक्रम दिखाया लेकिन किसी को सफलता ना मिली तो श्री राम ने धनुष को तोड़ डाला तो तभी गुस्से में परशुराम भी क्रोधित होकर जनक के दरबार में आए और भीड़ का कारण पूछा तो जनक के द्वारा उन्हें बताया गया कि सीता का स्वयंवर हो रहा है आज मंगलवार को २ः०० बजे बाबा चंद्रभान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील त्यागी की अध्यक्षता में राजा जनक द्वारा राम को तिलक लगाकर ग्राम वासियों ने तिलक लगाया और उनकी आरती पूजा की गई उसके बाद बड़ी धूमधाम से रथो के द्वारा निकली बरात ग्राम रोहाना कला रोहाना खुर्द के गली मोहल्लों से होकर बड़े धूमधाम से बैंड बाजों के साथ बारात निकाली गई जिससे मोहल्लों में राम की बरात पर फूलों की वर्षा की गई
इस अवसर पर बरात का उद्घाटन दिलशाद उर्फ भूरा प्रधान रोहाना खुर्द ने श्री राम बरात का उद्घाटन किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीटू त्यागी रोहाना रोहाना रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुशील त्यागी सरवन त्यागी विधुर त्यागी कलवा त्यागी सोनू त्यागी नित्यानंद त्यागी नीरज त्यागी पुरुषोत्तम संजय उर्फ सिंटू त्यागी आदि समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बैंक या पोस्ट ऑफिस से पेंशन लेने वाले पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र देना जरूरी
मुजफ्फरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर,मुजफ्फरनगर संयुक्त प्रभार मेरठ मंडल वीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि बैंक या पोस्ट ऑफिस से पेंशन लेने वाले पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र देना होता है। एसएसपी पोस्टस वीर सिह ने बताया कि पेंशनरों की समस्या के दृष्टिगत अब घर बैठे की बायोमेट्रिक के माध्याम से लोगो को घर बैठे बायोमैट्रिक के माध्यम से डिजिटल रूप मे पहुंचायेंगे। प्रवर अधीक्षक वीर सिह ने विज्ञप्ति मे बताया कि१. क्या है जीवन प्रमाण?-रिटायरमेंट के बाद पेंशनरों को बैंक या पोस्ट ऑफिस ( जहां से उनके पेंशन का भुगतान होता है) को एक जीवन प्रमाण देना होता है जिसके बाद उनके पेंशन का भुगतान किया जाता है. यह प्रमाण देने हेतु उन्हें बैंक या पोस्ट ऑफिस के समक्ष ख़ुद को प्रस्तुत कर दस्तखत देने होते हैं. २. इसमें आईपीबीबी की सेवा का क्या लाभ?-जैसा की आपने समझा की पेंशनरों को ख़ुद बैंक या पोस्ट ऑफिस के समक्ष प्रस्तुत होना पड़ता है जिससे समय एवम् कागज़ों की बर्बादी होती है. इस सुविधा को हम लोगों को घर बैठे बायोमेट्रिक के माध्यम से डिजिटल रूप में पहुंचाएंगे जीवन प्रमाण ;क्पहपजंस स्पमि ब्मतजपपिबंजमद्ध द्वारा, जिसमें कोई भी केंद्र, राज्य या अन्य कोई भी सरकारी कर्मचारी इसकी सुविधा ले सकते हैं। ३. क्या इसमें कोई शुल्क है? इस सेवा हेतु ग्राहक से- ७० (कर सहित) लिए जाएंगे। ४. क्या यह सिर्फ के ग्राहकों के लिए है? यह सुविधा प्च्च्ठ एवम् गैर प्च्च्ठ खाता धारक, दोनों के लिए है। ५. यह सुविधा लेने के लिए किन चीज़ों की आवश्यकता है? ’ आधार नंबर, ’ मोबाइल नंबर, ’ आधार नंबर ग्राहक के पेंशन भुगतान एजेंसी (बैंक या पोस्ट ऑफिस) के पास रजिस्टर्ड होना चाहिए। नंबर-’ खाता नंबर (जिसमें पेंशन का भुगतान होता है) आज ही नजदीकी उपडाकघर, शाखाडाकघर से संपर्क करें वीरसिहं प्रवर अधीक्षक डाकघर मुजफ्फरनगर संयुक्त प्रभार मेरठ मंडल।

ग्रामीणो ने तहसील मे धरना प्रदशर्न किया2 Min 12 |
खतौली। फ्लाई ओवर बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणो ने तहसील मे धरना प्रदशर्न किया। तहसील खतौली प्रागण मे एकत्रित ग्रामीणो ने धरना प्रदर्शन कर मांग की है कि कस्बे के बुआडा मार्ग पर फ्लाई ओवर बनाया जाए ताकि ग्रामीणो को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान अनेक दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

सडक हादसो मे कई लोग घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार चरथावल के गांव कुटेसरा निवासी साजिद अपने बहनोई फहीद के साथ बाईक द्वारा मुटेसरा से निर्धना जाते वक्त रोहाना रोड पर प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी विपिन पुत्र सरजु स्कूटी द्वारा बुढाना के विज्ञाना से वापिस लौटते वक्त डग्गामार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने घायल के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनो ने उक्त युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवा दिया। मेरठ के पाण्डव नगर निवासी पंकज कौशिक पुत्र स्व.सुरेश चन्द कौशिक कार द्वारा मेरठ से रूडकी जाते वक्त वहलना चौक के समीप ट्रक की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे मे उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर एकत्रित लोगो ने घायल पंकज कौशिक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा उनके परिजनो को हादसे की जानकारी दी। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी इस्लामुददीन पुत्र अल्लाह बख्श मिल मन्सूरपुर बाजार के समीप सरिये से लदी ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया।

टै्रक्टर-ट्राली व कार के बीच भिडन्त, चार घायल3 Min 11 |
भोपा। टै्रक्टर-ट्राली व कार के बीच हुई भिडन्त मे कार सवार चार व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार मोरना-भोपा मार्ग पर चीनी मिल व युसुफपुर चौराहे के बीच टै्रक्टर ट्राली की कार में साइड लगने से हादसे के तहत कार सवार चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि कार सवार व्यक्ति गांव जौली से शुकतीर्थ शमशान घाट पर दाह संस्कार मे जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

 

धान केन्द्र पर किसानों का हंगामा4 Min 11 |
चरथावल। धान केन्द्र पर किसानो ने धान ना खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने गुस्साये ग्रामीणो को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया।
मिली जानकारी के अनुसार चरथावलि के हकीमपुरा मार्ग पर स्थित धान क्रय केन्द्र पर किसानो का धान न खरी जाने से नाराज दर्जनो किसानो ने धान केन्द्र पर धान ना खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओ ने चरथावल नगर अध्यक्ष अभिषेक बंसल ने बताया कि किसानो का उत्पीडन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। किसानो ने आरोप लगाया कि बेवजह किसानो को परेशान किया जा रहा है। किसानो के धान को घटिया बताते हुए वापिस भेजने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने गुस्साये किसानो का समझा-बुझा कर मामले को शान्त कराया।

 

22 को बचत महा लोगिन डे
मुजफ्फरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर,मुजफ्फरनगर संयुक्त प्रभार मेरठ मंडल वीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि 22 अक्टूबर 2020 को बचत महा लोगिन डे का आयोजन पूरे मण्डल मे यिका जाएगा। इस दौरान बचत स्कीम के विभिन्न प्रकार के खाते जैसे बचत खाता,सुकन्या समृद्धि खाता,पीपीएफ खाता,आर डी खाता,टीडी खाते, सीनियर सिटीजन खाते,एमआईएस खाते खोले जाएंगे इसके लिए पूरे मण्डल के उप डाकघरों और शाखा डाकघरों में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। एसएसपी पोस्टस वीर सिह ने नागरिको से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे डाकघर में खाते खुलवा कर अपने और अपने परिवार के आगामी खुशहाल जीवन के लिए धन संचित करने हेतु खाते खुलवाएं।

 

विद्युत तार से गन्ना जला
बुढ़ाना। देर रात शाहडब्बर में हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से एक किसान की लगभग डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जल गई। घटना का पता आज मंगलवार की अल सुबह खेत मालिक को तब पता लगा जब वह अपने खेत पर आया। मिली जानकारी के मुताबिक बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर में विद्युत ग्रह रोड पर स्थित गांव शाहडब्बर के अनिल पुत्र मांगेराम कश्यप की ट्यूबवेल है। बीती रात अनिल की ट्यूबवेल में फाल्ट होने के चलते उसके खेत के उपर से गुजर रही हाइटेंशन विद्युत लाइन का तार स्पार्किंग होने के कारण टूटकर खेत में गिर गया। जिसमें अनिल की तैयार खड़ी डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जल गई। घटना का पता सुबह लगा। किसान अनिल ने लगभग २० हजार रुपए का नुकसान बताया है। उधर विद्युत लाइनमेन काला ने हाइटेंशन लाइन का तार टूटने की खबर अपने विद्युत अधिकारियों को दे दी है।

 

महिला का शव मिला
भोपा। गंगनहर मे महिला का शव बहता देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया और देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलडा स्थित गंगनहर मे महिला का शव बहता देख गंगनहर मे नहा रहे तथा अपने पशुओ को नहला रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। गंगनहर मे महिला का शव होने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को गंग नहर से बाहर निकलवाया। तथा वहां मौजूद भीड की मदद से शव की शिनाख्त का प्रयास कियास। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि सम्भवतः उक्त महिला का शव उत्तराखण्ड की और से बहकर आया है तथा शव की स्थिती देख कर प्रतीत होता है कि शव कई दिन पुराना है।

काउंसलिंग सत्र का आयोजन5 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस लाईन सभागार कक्ष में काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीक्षा शर्मा महोदया के नेतृत्व मे महिला थाना प्रभारी, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी एवं काउंसलर उपस्थित रहे तथा समंवय से पति पत्नी के झगडों को निपटा कर घर बसाने के लिए काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। साथ ही महिला सम्बन्धित अन्य विवादों के निस्तारण हेतु भी काउंसलिंग की गयी।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं6 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस का उददेश्य तभी सार्थक है कि जब अधिक से अधिक जन समस्याओं का निराकरण हो सके। फरियादियो को अपनी समस्याओ के समाधान के लिए विभाग/अधिकारियो के दफ्तर के चक्कर ना काटने पडें।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशो के चलते प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार को तहसील मे सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। जिसका उददेश्य है कि तहसील दिवस के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओ का निराकरण हो सके। इसी संदर्भ मे आज तहसील सदर मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर मे आयोजित तहसील दिवस मे पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. बैठक मे मौजूद अधिनस्थो को निर्देशित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर से सम्बन्धित दर्जनो गांवो व नगर क्षेत्र से विभिन्न विभागो से जुडी समस्या लेकर पहुंचे नागरिको की जनसमस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर उक्त समस्याओ का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आज तहसील दिवस मे आए फरियादियो को फिर से तहसील दिवस मे आने का आवश्यक्ता ना हो। ऐसे प्रयासो मे ही सम्पूर्ण समाधान दिवस की सार्थकता है। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण कराया। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, एसडीएम सदर दीपक कुमार, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, सीओ सिटी राजेश द्विवेदी, शहर कोतवाल अनिल कपरवान आदि मौजूद रहे।

चार जुआरियों को गिरफ्तार किया
चरथावल। जुआरियों पर चरथावल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। चरथावल पुलिस को मिली बड़ी सफलता चार जुआरियों को रंगे हाथ धर दबोचा। मुखबिर खास की सूचना पर चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा के बंद मकान में छापामारी कर जुआ खेलते ४ जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जुआरियों के कब्जे से १९५० रुपये ५२ ताश के पत्ते पुलिस ने किए बरामद। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा से चार जुआरियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

महिलाओं/छात्राओं कों के लिए समर्पित सेवाओं के बारे में समझाया
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/छात्राओं की सुरक्षा हेतु सभी थाना क्षेत्रो में महिला पीआरवी, थानों पर बनी/जनपदीय एन्टी रोमियों टीम द्वारा जनपदीय क्षेत्र में भ्रमण करते हुए महिलाओं/छात्राओं को महिलाओं के लिए समर्पित सेवाओं जैसे जूपजजममतेमअंए डपेपवदैांजप, डॉयल -११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० इत्यादि के सम्बन्ध में बताकर जागरूक किया जा रहा है।

 

मुहिम शक्ति मिशन के विषय मे जानकारी दी9 Min 13 |
मुजफ्फरनगरं। मिशन शक्ति के अंतर्गत होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा मुजफ्फरनगर द्वारा निकट मंदिर के प्रांगण में विद्यालय की गाइड छात्राओं द्वारा श्रमदान कर समाज सेवा की भावना जाग्रत की। गाइड कैप्टन कुमारी गुंजन काकरान, स्काउट मास्टर अनुज कुमार, रजनी, रीना, नितिन कुमार, सागर धीमान ने बच्चों को हेल्पलाइन नम्बर व मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही मुहिम शक्ति मिशन के विषय मे जानकारी दी।

 

रामलीला महोत्सव में सीता जन्म का मंचन हुआ
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वावधान में पटेल नगर रामलीला महोत्सव में सीता जन्म का मंचन हुआ। कोविड के नियमों का पालन करते हुए यहां लीला का मंचन हो रहा है।
जिले में इस बार कुछ ही स्थानों पर रामलीला का मंचन हो रहा है। इनमें पटेलनगर की रामलीला भी शामिल है। यहां बीती रात सीता जन्म की लीला का मंचन हुआ। राजा जनक के राज्य में सूख पड़ा और वर्षा के लिए उन्होंने हल चलाया तो सीता का जन्म हुआ। इसी के साथ ही अन्य लीलाओं का मंचन भी हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था में मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मुख्य निर्देशक पंकज शर्मा, निर्देशक अमित भारद्वाज, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, श्रृंगारी प्रवीण गर्ग, अमर चौधरी, प्रदीप बॉबी, अंशुल गुप्ता, विवेक गर्ग, यश गर्ग आदि रहे।

 

प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के अटाली गांव के प्रधानपति के ग्रामीण के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रधानपति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। अटाली निवासी ओमपाल पुत्र जहान सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उनके गांव का मौजूदा प्रधानपति पवन कुमार पैसे लेकर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करा रहा है। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे कराने की शिकायत लेकर कुछ ग्रामीण व ओमपाल केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के पास शिकायत करने गए थे। आरोप है कि इसके चलते पवन ओमपाल से रंजिश रखने लगा।
बीती 14 अक्टूबर को ओमपाल अपने पौत्र के साथ धौलरा स्टैंड पर सामान लेने गया था। आरोप है कि ग्राम प्रधानपति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

 

प्रदूषण को लेकर मुजफ्फरनगर में भी पालिका की टीम सडकों पर उतरी, रोडी व रेत के ढेर हटवाए
मुजफ्फरनगर। शहर के अंदर लगातार वायु प्रदूषण बढने के कारण नगर पालिका प्रशासन 2 दिन से लगातार कार्रवाई कर रहा है। कल रुड़की रोड पर कार्रवाई की थी और आज प्रदूषण को लेकर नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर अनाधिकृत रूप से सड़क पर रोडी के ढेर, मिट्टी के ढेर को बेचने वालों को कड़ी चेतावनी दी और उन्हें तुरंत वहां से हटवाया।
नगर पालिका ईओ विनयमणि त्रिपाठी ने कहा कि सड़क पर अनाधिकृत रूप से कब्जा कर बिल्डिंग मैटीरियल को बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लगातार नगर पालिका ईओ विनयमणि त्रिपाठी सड़क पर मिट्टी सीमेंट और रेत के अनाधिकृत रूप से लगे हुए ढेरों को कड़ी चेतावनी देकर हटवा रहे है और पानी का छिड़काव करवा रहे हैं, जिससे वायु प्रदूषण में कुछ कमी हो।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि ये अभियान रोज चलेगा और जो भी इस तरह का प्रदूषण बढ़ाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी अभी हम केवल चेतावनी दे रहे हैं। अभी यह लोग इस चीज को समझ ले नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर के कई क्षेत्रों में लगातार धूल और धुवाँ के गुब्बार उठते रहते हैं, जिससे आने जाने वालो को तकलीफ होती है।
वही वायु प्रदूषण बढने का कारण शिवचौक से अहिल्याबाई चौराहे तक का वनवे भी है, जिससे अहिल्याबाई चौराहे पर काफी जाम लग जाता है, जबकि अंसारी रोड चौराहे को अगर खोल दिया जाए, तो अहिल्याबाई चौराहे के ट्रैफिक जाम व वायु प्रदूषण का भार भी कम हो जाएगा और जनता को जाम से मुक्ति भी मिलेगी।

 

11 से 14 साल की किशोरियों एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच, दी ये जानकारी10 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से मिशन शक्ति के अतर्गत तहसील सभागार में जिलाधिकारी सेल्वाकुमारी जे की अध्यक्षता में स्कूल ना जाने वाली 11 से 14 साल की किशोरियों एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच (हीमोग्कीलोबिन) गई। और बालिकाओं एवं किशोरियों को पोषण पोटली, सेनेटरी पैड, आयरन की गोलियां वितरित की गई। इस दौरान कुल 40 किशोरियों की जांच की गई।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बालिकाओं एवं किशोरियों को खान-पान एवं स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दी और बताया कि किस तरह से कुपोषण और एनीमिया से बचा जा सकता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन ने बालिकाओं एवं किशोरियों को आपातकाली नंबर और कानून संबधी जानककारी दी और बताया कि किसी भी बालिका एवं किशोरी किसी भी संकट की परिस्थिति में इन नंबरों पर कॉल कर सकती है उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। और सरकार की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। किसी भी महिला को डरने और कोई उत्पीड़न सहने की आवश्यकता नहीं है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने स्वास्थ्य शिक्षा, खान-पान और पोषण संबधी जानकारी दी और बताया कि जो किशोरी और बालिका आयरन की गोली का सेवन दूध के साथ करती है वह गलत है इससे शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो जाता है इसके अलावा आयरन फोलिक एसिड गोलियों का सेवन, विटामिन सी युक्त आहार जैसे नींबू, संतरा आदि के साथ किया जाना चाहिए। जिससे आयरन को अवशोषण सुचारु रुप से हो सके। भोजन में पालक, मेथी, बथुआ, सरसों, गुड़ आदि की मात्रा बढ़ाएं क्योकि इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है। अंकुरित दालों को हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ पकाकर खाना चाहिए। उन्होने बताया कि शरीर में कमजोरी आना, बार-बार चक्कर आना, शरीर में ऊर्जा की कमी होना, लगातार सिर दर्द होना, भोजन निगलने में कठिनाई होना, भूख की कमी होना, शरीर का रंग पीला होना आदि सब एनिमिया के लक्षण है यदि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरत डॉक्टर की सलाह लें। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन एवं आगंनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद रही।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =