समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । गत दिवस विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित टाउनहाल मैदान में आयोजित जन आक्रोश यात्रा में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ अभद्रता के प्रकरण को लेकर आज राजकीय इंटर कालेज में आयोजित किसान सम्मान रैली में प्रदेशभर के विभिन्न जनपदों से आये किसान कार्यकर्ताअेां ने एक स्वर से उक्त प्रकरण की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाले बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे।
राजकीय इंटर कालेज में आयोजित किसान स्वाभिमान पंचायत में भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत ने अपने संबोधन में जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी और मजहब को भूलकर आये सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम किसी भी पार्टी या व्यक्ति के विरेाधी हो सकते है पर गद्दार नहीं हो सकते है। हमे भी देश से प्रेम है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने राकेश टिकैत के साथ अभद्रता की है उन्हेांने शेर के मुंह में हाथ दिया है। अबकी बार तो हमने छोड दिया है लेकिन किसानों का सम्मान सर्वोपरि है। नरेश टिकैत ने कहा कि भाकियू का इतिहास गरिमा से भरा है और कुछ लोग हमारे इतिहास को दाग लगाना चाहते है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे हम किसान और देश के साथ है। किसान का सम्मान कभी कम नहीं होने दिया जायेगा। इससे पूर्व भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा है कि हम किसी के खिलाफ मुकदमा नहीं चाहते,पर जो कल हुआ है भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो । उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की घटना होगी तो स्वीकार नहीं की जाएगी । हम किसी के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं चाहते हैं लेकिन चेतावनी है कि भविष्य में इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।किसान पंचायत मे पहुंचे सांसद हरेन्द्र मलिक ने पंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज परीक्षा की घडी है। आप सभी को हौसले से काम लेना होगा। उन्होनंे मंच के माध्यम से अपील की कि अनुशासन व व्यवस्था बनाए रखें। संासद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि भाकियू हमेशा से ही किसान, मजदूर, गरीब, मजलूम की आवाज उठाती आई है। कल की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यदि किसान यूनियन के साथ ऐसा हो रहा है तो आम आदमी के साथ क्या होगा। सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होने कहा कि किसान का कोई मजहब नही है। किसान की लडाई मे सभी बिरादरियंा साथ मे हैं।सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि इस परिवार की यह तीसरी पीढी आप सभी की सेवा कर रही है। इस परिवार के साथ यह बदतमिजी बर्दाश्त नही की जाएगी। यह लडाई लम्बी चलेगी। उन्होने कहा कि चै.नरेश टिकैत का जो वह हम सभी को मान्य होगा। श्री मलिक ने कहा कि इस घटना से आज पूरे देश का राष्ट्रवादी परेशान है। उन्होने कहा कि इस घटना पर हमारी पूरी पार्टी भाकियू के साथ है अपने सम्बोधन के दौरान संासद हरेन्द्र मलिक ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चै.राकेश टिकैत की संगठन क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि आप सभी की मंाग पर यह मामला लोकसभा व विधानसभा मे भी उठेगा। उन्होने कहा कि वे और सांसद इकरा हसन लोकसभा मे इस मामले का उठायेंगी।
कैराना संासद इकरा हसन ने कहा कि जिन लोेगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वो भी आतंकी हैं। उन्होने कहा कि किसान देश की रीढ है। उन्होने कहा कि हम अपना विरोध संविधान के तहत कर रहे थे। लोकतंत्र मे सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होने कहा कि इस आक्रोश रैली मे आप सभी का समर्थन है। सांसद इकरा हसन ने कहा कि भाकियू नेता चै.राकेश टिकैत ने हमेशा गलत बात का विरोध किया है तथा किसान हित की लडाई लडी है। सांसद इकरा हसन ने कहा कि कल की घटना बहुत ही निन्दनीय है। उन्होने कहा कि हम सभी पहलगाम घटना की निन्दा करते हैं इस घटना के आतंकियो पर लानत है। इस लडाई मे हम सब साथ हैं तथा साथ रहेेंगे।भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि हम सभी कल की घटना की निन्दा करते हैं। उन्होने कश्मीर के पहलगाम प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि हम सभी इस घटना की निन्दा करते हैं। उन्होने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कश्मीर की सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है। गृहमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होने कहा कि इस घटना ने किसान को ललकारा है।
जीआईसी मैदान में आयोजित किसान सम्मान समारोह में पहुंचे नेताओं में रालोद के कई शीर्ष नेता भी शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, खतौली से विधायक मदन भैया व रालोद के वरिष्ठ पदािधकारी योगराज बालियान भी मंच पर पहुंचे। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में मारे गये सैलानियों पर सारे देश केा गम ओर गुस्सा है। आतंकवाद की जड़े पूरी दुनिया में फैल चुकी है भारत ही नहीं दुनिया के अनेक देश आतंकवाद से जूझ रहे है। खतौली विधायक मदन भैया ने कहा कि वह किसान कम्हेरा वर्ग के साथ रहे है गाजीपुर में भी किसान आंदोलन में उन्होंने अपना पूर्ण समर्थन दिया था और यहां आज भी वह इस रैली को अपना पूर्ण समर्थन देते है। गत दिवस मदन भैया ने इस घटना पर एक बयान जारी कर कहा था कि वह किसानों के सम्मान से छेडछाड किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। रालोद नेता योगराज सिंह ने कहा कि चै. राकेश टिकैत के साथ हुई घटना निंदनीय है और भााकियू ने हमेशा किसानेां की लडाई लडी है ऐसी स्थिति में सभी किसानों को एकजुट होकर किसानों के सम्मान की लडाई के लिए संघर्ष करना चाहिए।
इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै.नरेश टिकैत, सांसद हरेन्द्र मलिक, कैराना संासद इकरा इसन, रालोद विधायक दल के नेता राजपाल बालियान, विधायक अतुल प्रधान, वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी, खतौली विधायक मदन भैया, भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव ब्रजवीर सिंह, सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष अशोक चैधरी, हापुड जिलाध्यक्ष यादोराम,स.बलविन्द्र सिंह, समं्राट मलिक, सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी, पूर्व मंत्री महेश बंसल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, भाकियू नेता जहीर फारूखी, डा.सुधीर पंवार आदि मौजूद रहे। वहीं सरकूलर रोड स्थित राजकीय इण्टर काॅलेज के मैदान मे आयोजित किसान महापंचायत के समापन पर टाउन हाॅल मे ज्ञापन सौपने की घोषणा की गई थी। इसी को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। भाकियू अध्यक्ष चै.नरेश टिकैत के नेतृत्व मे किसानो का काफिला जीआईसी मैदान से पैदल ही टाउन हाॅल पहुंचा। टाउन हाल पहंुच कर चै.नरेश टिकैत ने ज्ञापन देने को इन्कार कर दिया तथा वहां कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीयगान के साथ ही रैली का समापन कर दिया। ं
बिजली आपूर्ति आज रहेगी बाधित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत 33/11 केवी मंडी समिति बिजलीघर से संबंधित 11 केवी स्टेट बैंक कॉलोनी व नई मंडी लाइन के विभक्तिकरण का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के तहत मंडी बिजलीघर पर नई वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) स्थापित की जाएगी। इस तकनीकी कार्य के कारण सभी 11 केवी फीडर अस्थाई रूप से बंद रहेंगे, जिसके चलते दिनांक 4 मई 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।बिजली आपूर्ति से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार हैः स्टेट बैंक कॉलोनी, भारतीय कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, जैन मिलन विहार, कंबल वाला बाग, कुकड़ा, चोड़ी वाली गली, पटेल नगर, गांधी नगर तथा नई मंडी।
छापामारकर नमूने संग्रहित किए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आम जनमानस को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद के ग्राम बरवाला में छापामार कार्यवाही के दौरान नमूने संग्रहित किए। जनपद मुजफ्फरनगर में विगत दिवस को आम जनमानस को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु आयुक्त महोदय तथा जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य ।।श्रीमती अर्चना धीरान एवं मुख्य का सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निम्न छापामार कार्रवाई की। ग्राम बरवाला मुजफ्फरनगर में लियाकत अली की प्रतिष्ठान से खोया मिश्रित दूध एवं खोया में अपमिश्रक वनस्पति का विधिक नमूना संग्रहित किया गया। आसिफ पुत्र मरहूम शौकत ग्राम बरवाला से खोया दही वनस्पति (अपमिश्रिक) एवं भैंस का दूध का विधिक नमूना संग्रहित किया गया।
125 किलो खोया अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में संग्रहित होने के कारण मौके पर नष्ट कराया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 32000 रुपए है।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वैभव शर्मा, श्री सुनील कुमार, श्री मनोज कुमार एवं श्री विशाल चैधरी सम्मिलित रहे।
‘‘छात्र विदाई समारोह 2025’’ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । महाविद्यालय में ‘‘छात्र विदाई समारोह 2025’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष कार्यक्रम की मुख्य अतिथियों श्रीमती पारूल सिंघल (जिला रोजगार सहायता अधिकारी), डा0. सोनाली सिंह (सहायक, जिला रोजगार सहायता अधिकारी) व महाविद्यालय प्राचार्य डा0. अरविन्द कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ किया गया। जिसके पश्चात् वंश (बी0सी0ए0 प्रथम वर्ष) द्वारा गणेश वंदना कर प्रोग्राम की शुरूआत की गई। सरस्वती वंदना पर सोनाक्षी द्वारा प्रस्तुति दी गई तत्पश्चात् बी0वाॅक0 योगा के छात्रों द्वारा योगासनों का अद्भुत प्रदर्शन किया गया।
बी0ए0 की छात्राओं द्वारा गिद्दा नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया गया, बी0सी0ए0 और बी0एस0सी0 कम्प्यूटर साईंस की छात्राओं द्वारा ग्रुप डांस किया गया, महाविद्यालय बी0वाॅक0 प्रथम वर्ष की छात्रा ममता तिवारी द्वारा अपनी गायकी से सबको मंत्र-मुग्ध कर दिया गया। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा अलग-अलग गानों पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी गयी।
छात्र विदाई समारोह में मिस्टर फेयरवेल बी0एस0सी0 कम्प्यूटर विज्ञान के छात्र सार्थक वर्मा व मिस फेयरवेल बी0एस0सी0 कम्प्यूटर विज्ञान की ही छात्रा सुहानी तोमर को चुना गया साथ ही ‘‘स्टूडैन्ट आॅफ द ईयर’’ बी0एस0सी0 कम्प्यूटर विज्ञान तृतीय वर्ष की सुहानी तोमर व राशि नायक को संयुक्त रूप से चुना गया जिन्हें मुख्य अतिथियों द्वारा शील्ड देकर पुरूस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती पारूल सिंघल (जिला रोजगार सहायता अधिकारी) द्वारा छात्रों को जिला रोजगार समायोजन की वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन करने हेतु जानकारी साझा की गयी तथा डाॅ0. सोनाली सिंह (सहायक, जिला रोजगार सहायता अधिकारी) द्वारा छात्रों को रोजगार समायोजन में पंजीकरण के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, महाविद्यालय प्राचार्य डा0. अरविन्द कुमार सिंह अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा छात्र-छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाॅफ की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं
खतौली। उपजिलाधिकारी खतौली की अध्यक्षता में तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी खतौली श्रीमती मोनालिसा जौहरी द्वारा तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिसॉ विकास आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादवॉ तहसीलदार खतौली श्रीमती श्रद्धा गुप्ता सहित अन्य प्रशासन व पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
हर समय गुरुओ के लिए तैयार है भाकियू- राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारतीय किसान यूनियन (शिक्षक प्रकोष्ठ) की जिला कार्यकारिणी का विस्तार एवं शैक्षिक चर्चा का भव्य आयोजन हुआ हजारो की संख्या मे शिक्षक शिक्षिकाए शामिल हुए कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि दुनियाभर मे शिक्षक पवित्र पेशा है बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के साथ हम हर समय शिक्षक वर्ग की समस्या समाधान के लिए तत्पर है शिक्षको का कोई उत्पीडन नही कर पायेगा शिक्षको से जुड़े विषयो पर भष्ट्राचार पनपने नही दिया जायेगा उहोने शिक्षक वर्ग से आह्वान किया कि शिक्षक अपने स्कूल सुंदर बनाए पर्यावरण नशा मुक्ति शुद्ध खानपान खेत से घरो तक किटनाशक मुक्त माहोल बने व स्कूल चलो अभियान मे जमकर काम करे! शहर के बंधन बैंकेट हाल, एटूजेड चैराहा परिक्रमा मार्ग पर जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त अध्यापकों/अध्यापिकाओं की एक शैक्षिक गोष्ठी श्रीमती शारदा चैधरी की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में रविंद्र सिंह अध्यक्ष बीकेयू (शिक्षक प्रकोष्ठ) पश्चिम उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामरतन बालियान बीकेयू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी, गुलबहार, नगर अध्यक्ष बीकेयू, जनपद मुजफ्फरनगर के बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रामरतन बालियान जी, बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ महामंत्री अमित शर्मा व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ संजीव , विनेश कुमार एवं श्रीमती अनु चैधरी जी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वतीकी मूर्ति के दीप प्रज्वलित करकिया।महात्मा महेंद सिह टिकैत के फोटो के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए! कार्यक्रम में अध्यापकों को संबोधित करते हुए बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामरतन ने शिक्षकों की समस्याओं को इंगित करते हुए उन्होंने हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने अपने दायित्वों के निर्वहन में निष्ठा पूर्वक कार्य करने पर बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ श्री रविंद्र सिंह जी ने समस्त अध्यापकोंध् अध्यापिकाओं को भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ से जुड़ने और उसकी विचार धारा को आगे बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने शिक्षकों को पूर्ण विश्वास दिलाया कि बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ की समस्त टीम शिक्षक हित में दिन रात कार्यरत है।
इसी श्रृंखला में बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत द्वारा अपने क्रांतिकारी विचारों से उपस्थित सभी अध्यापकों को प्रेरित किया गया। उन्होंने विद्यालय स्तर से लेके प्रदेश स्तर तक की समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित प्रयास करने के लिए सभी शिक्षकों को प्रतिबद्ध किया और बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ को पूर्ण सहयोग के लिए प्रेरित किया।
जिला कार्यकारिणी मे ये शिक्षक हुए शामिल इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुधीर पोरिया को जिला संरक्षक, धर्मेंद्र मलिक को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री दिवाकर शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, प्रदीप लाल को जिला सचिव, श्रीमती अंजू चैधरी जी एवं श्रीमती पूनम पंवार को जिला महिला उपाध्यक्ष, संजय राठी, कनिष्कवीर एवं अमित बालियान जी को जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती रितु बालियान को जिला महिला महामंत्री, पुष्पराज पंवार को जिला संगठन महामंत्री, अखलाक अहमद को जिला प्रवक्ता, हरिमनेश जी को जिला मीडिया प्रभारी, अगम शर्मा को जिला सह मीडिया प्रभारी, अमित कुमार जी को जिला कार्यालय प्रमुख, जसराज सिंह को जिला प्रचार मंत्री, अमित भारद्वाज को जिला संगठन मंत्री, श्रीमती सुजाता मित्रोलिया को जिला महिला संगठन मंत्री एवं श्री प्रदीप चैबे को जिला उप सचिव मनोनीत किया गया। इसी क्रम में पुरकाजी ब्लॉक एवं जानसठ ब्लॉक कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। जानसठ ब्लॉक में सुनील कुमार को ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीमती निधि रानी को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, सुधा देवी एवं हरभजन को ब्लॉक उपाध्यक्ष, एवं कपिल कुमार को ब्लॉक कार्यालय प्रमुख मनोनीत किया गया। ब्लॉक पुरकाजी की कार्यकारिणी के विस्तार में सुधीर कुमार को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, शुभनान्द एवं ब्रजवीर पंवार को ब्लॉक उपाध्यक्ष, श्शिवम सैनी जी को ब्लॉक संगठन मंत्री एवं बालकिशोर को ब्लॉक प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर से रामरतन बालियान जी (जिला अध्यक्ष), लोकेश वशिष्ठ, अमित तोमर , राजेश्वर शर्मा,संजय शर्मा,रवि कुमार, आदेश शर्मा, कैलाश चंद, ओमदत्त गौतम, एवं बडी संख्या मे अध्यापक,अध्यापिकाएं कार्यक्रम में मौजूद रहे।अंत में कार्यक्रम में शामिल सभी सम्मानित सदस्यों का कार्यक्रम की अध्यक्ष शारदा चैधरी ने आभार व्यक्त किया ।
सेमिनार का किया आयोजन
मुजफ्फरनगर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मुजफ्फरनगर के विष्णु विहार, जानसठ रोड स्थित शाखा परिसर में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार “फाइनेंशियल स्टेटमेंट फॉर नॉन कॉरपोरेट एंटिटी एवं टैक्स ऑडिट में हुए बदलाव (वित्तीय वर्ष 2024-25)” विषय पर केंद्रित रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रांच चेयरमैन सीए सुरेंद्र कुमार ढींगरा ने किया। उन्होंने रीजनल काउंसिल मेंबर सीए नितिन गुप्ता, सीए राजीव गुप्ता, सेशन चेयरपर्सन सीए अजय कुमार जैन, प्रमुख वक्ता सीए अतुल अग्रवाल व सीए कमल गर्ग, तथा उपस्थित सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और ब्रांच कमेटी सदस्यों का स्वागत किया। सेमिनार का पहला सत्र सीए कमल गर्ग द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने नॉन कॉरपोरेट एंटिटीज के लिए फाइनेंशियल स्टेटमेंट की रिपोर्टिंग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्थानीय सीए सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । स्थानीय ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में अभिभावकों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम संपन्न हुआ । ओरिएंटेशन प्रोग्राम में कक्षा तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रोग्राम में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चैहान जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन के विकास के लिए स्कूल और घर के संबंध को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। छात्र-छात्राओं में नैतिक मूल्यों के विकास में अभिभावकों का बहुत अधिक योगदान है । विद्यार्थियों को समय से स्कूल पर पहुँचना, समय पर उठना समय पर गृह कार्य पूरा करना व नैतिक मूल्यों, आदतों व रुचियों का विकास किस प्रकार हो सकता है इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चैहान जी ने छात्रों के नियमित अध्ययन पर बल दिया और उसके लिए अभिभावकों को समयसारणी बनाकर अपने बच्चों को अध्ययन के लिए आग्रह किया। हेडमिस्ट्रेस ने छात्र जीवन की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु भी अभिभावकों से बात की ।सभी अभिभावकों ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम में की गई चर्चाओं को बहुत ही लाभपप्रद व महत्वपूर्ण बताया अंत में हेडमिस्ट्रेस ने सभी अभिभावकों को उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
डा. के. कस्तूरीरंगन के जीवन और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया
मुजफ्फरनगर। महामना मालवीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष डॉ के. कस्तूरीरंगन के जीवन और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री जगपाल सिंह ने डॉ कस्तूरीरंगन जी द्वारा अंतरिक्ष एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके उत्कृष्ट जीवन से प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंह पुंडीर एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
स्वच्छता की ली शपथ
शुक्रतीर्थ/मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । देश प्रदेश मे आज गंगा सप्तमी का त्यौहार धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है इस दिन गंगा अवतरण दिवस भी मनाया जाता है इसी को लेकर आज गंगा घाट पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है साथ ही मां गंगा की विशेष पूजा भी की गई तथा गंगा घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया व मां गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली गई है। बता दें जनपद के प्रसिद्ध व प्राचीन तीर्थ स्थल शुकतीर्थ मे गंगा अवतरण दिवस पर गंगा घाट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें साधु संतो, पुरोहितो व भाजपाइयो ने भाग लिया जहां मां गंगा की पूजा व अभिषेक कर महाआरती की गयी व भोजन प्रसाद वितरण किया गया साथ ही मां गंगा स्वच्छता की शपथ ली गयी। महाभारत कालीन तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मे शनिवार को गंगा घाट पर गंगा अवतरण दिवस के अवसर पर मां गंगा को दूध दही शहद आदि अर्पित कर पूजा की गयी व गंगा मंदिर मे महाआरती की गयी। जिसके उपरांत युवा भाजपा नेता अमित राठी ने गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा की मोक्ष दायिनी मां गंगा जीवन दायिनी है करोड़ो जीवधारी मां गंगा के पवित्र आँचल मे वास कर रहे हैँ। सहस्रो वर्षो से मां गंगा जीवन देने के साथ साथ मोक्ष दायिनी बनी हुई है। तथा भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर रही है। गंगा की स्वच्छता को लेकर शासन प्रशासन प्रतिबद्ध है। जन सहयोग के द्वारा गंगा को स्वच्छ बनाने का कार्य जारी है। अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला महासचिव दीपक चैधरी एडवोकेट ने कहा कि पहलगाम की घटना को लेकर देश के नागरिक आहत हैँ। सरकार से निवेदन है की धैर्य को त्याग कर शीघ्र बदला लिया जाये और आतंकवादियों तथा उन्हें सहयोग करने व पोषित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर बड़ा संदेश दिया जाये। पुरोहित शरद शर्मा ने कहा की प्रत्येक वर्ष की भांति गंगा सप्तमी के अवसर दसवें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही मां गंगा की स्वच्छता मे निरंतर सहयोग प्रदान करने वालों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष चैधरी बृजवीर सिंह, आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व मे गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोनू राणा, धीरेंद्र चैधरी , जोनू चैधरी, नरेश त्यागी, विकास गुप्ता, राजू, धीरेंद्र सहरावत, हनी सहरावत, प्रद्युम्न, संदीप सैनी, कंवरपाल, जयपाल, धर्मेंद्र, बिजेंद्र, नवीन, अनिल वर्मा, मुकेश शर्मा, महेश शर्मा, नीरज आर्य, देवेंद्र आर्य, महेश वर्मा बबलू, दीपक लाला, आदेश प्रधान, स्वामी रामभवानंद महाराज आदि मौजूद रहे।आचार्य बृजमोहन शर्मा ने पूजा सम्पन्न कराई।।
4 व 5 को होगा गीता पाठ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। माँ पीताम्बरा जन्मोत्सव के उपलक्ष मे श्रीकृष्ण कृपा जीओ परिवार द्वारा गीतापाठ, भजनभाव द्वारा ,शिव मन्दिर रेलवे स्टेशन के सामने सतीश होटल के बराबर गली मे आयोजित किया जायेगा । महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि मुजफ्फरनगर मे माँ पीताम्बरा के एकमात्र मन्दिर प्राचीन श्री शिव मन्दिर रेलवे स्टेशन के सामने गली मुजफ्फरनगर मे एक शाम माँ पीताम्बरा के नाम का भव्य आयोजन प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 4 व 5 मई 2025 को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं जिसमे 04 मई दिन रविवार को श्री वृंदावन धाम संकीर्तन मंडल द्वारा संकीर्तन साय 04ः00 से 8ः00 बजे तक संकीर्तन व सोमवार 05 मई 2025 को प्रातरू पंडित कृष्णा नंद जी महाराज (शुक तीर्थ) पण्डित नमन मिश्रा पण्डित संजय मिश्रा जी द्वारा अथक प्रयास से माँ पीताम्बरा के विशेष श्रंगार के दर्शन व साय 5ः00 बजे से 8ः00 बजे तक श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा गीता पाठ एवं भजन भावों का भव्य आयोजन के पश्चात वेद प्रकाश मंगल जी द्वारा विशेष भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चन्दन चैहान एवं श्रीमति यशीका चैहान, कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार, श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप नगर पालिका अध्यक्षा, सुधीर सैनी जिलाध्यक्ष, विजय शुक्ला पूर्व जिलाध्यक्ष, सुनील सिंघल वरिष्ठ भाजपा नेता आदि उपस्थित रहेंगे सभी धर्म प्रेमियो से अनुरोध है कि माँ पीताम्बरा के विशेष श्रंगार एवं गीता पाठ ,भजन भाव को श्रवण/पाठन कर धर्म लाभ उठाए ,आप सपरिवार ईष्ट मित्रो सादर आमंत्रित है।
राकेश टिकैत के अपमान की समाजवादी पार्टी द्वारा निंदा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर आज मुजफ्फरनगर बंद के दौरान भाजपा समर्थित अराजक तत्वों द्वारा हमले व उनकी पगड़ी उछालकर अपमानित किए जाने की कड़ी निंदा के साथ हमलावरों की गिरफ्तारी तथा सख्त कार्यवाही की मांग की है। जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट ने कहा कि भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमले के विरुद्ध कल जी आई सी मैदान पर आयोजित सद्भावना पंचायत को समाजवादी पार्टी पूर्ण समर्थन देते हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से सद्भावना पंचायत में पहुंचने की अपील की है। जिया चैधरी ने कहा कि भाजपा समर्थित हिंदू संगठनों के अराजक तत्वों की मंशा जिले के अमन चैन बिगाड़ने की है। पुलिस प्रशासन द्वारा भाजपा आरएसएस व उनके समर्थित हिंदू संगठनों पर सख्त कार्यवाही न की जाकर मनमानी की छूट दी जा रही है।


