News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ट्रेन की चपेट में आने से मौत, मचा कोहरामMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।रुड़की रोड पर स्थित बांनगर रेलवे ट्रैक पर दोपहर बाद इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों सहित रेलवे कर्मचारियों ने मामले की सूचना यूपी 112 डायल सहित थाना जीआरपी पुलिस को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही यूपी 112 डायल व् जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया तो वहीं उसकी जेब से मिले कागजातों के आधार पर मामले की सूचना उसके परिजनों को भी दे दी है। उधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में भी कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन रेलवे ट्रैक सहित थाना जीआरपी जा पहुंचे थाना प्रभारी जी आर पी ने बताया की मृतक की शिनाख्त थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला नई बस्ती रामपुरी निवासी अमनपाल पुत्र रविन्द्र कुमार उम्र लगभग 22ध्23 वर्ष के रूप में हुई है मृतक के शव् को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है तो वहीं परिजनों को मामले की सूचना देकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।।

 

राज्य मंत्री उर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा सोमेंद्र तोमर एवं नोडल अधिकारी मंडल आयुक्त सहारनपुर ने डी.ए.वी कॉलेज में किया योग दिवस का शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । 11वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा जनपद स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन डी०ए०वी० इन्टर कालेज आर्य समाज रोड में किया गया। 11वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा उत्तर प्रदेश सरकार सोमेंद्र तोमर एवं विशिष्ट अतिथि माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्री वीरपाल सिंह निर्वाल,तथा नोडल अधिकारी मण्डलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर अटल कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण द्वारा दीप प्रज्वलित करधनवन्तिरी की स्तुति कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राज्यमंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा उत्तर प्रदेश सरकार श्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि आज का दिन योग दिवस का हर्ष का विषय है, देश के माननीय प्रधानमंत्री जी ने जो शुरुआत की पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की जो थीम है एक पृथ्वी पूरे स्वास्थ्य को लेकर ऐसी सोच किसी की हो सकती है, सिर्फ भारतीय संस्कृति की हो सकती है, यदि कुटुंब वासुदेव की बात करने वाली यदि कोई संस्कृति है तो हमारी भारतीय संस्कृति है। उन्होंने कहा कि सर्वे भवंतु सुखीमय यानी सब सुखी हो ऐसी सोच और विचार यदि किसी संस्कृति की हैं, वह भी हमारी भारतीय संस्कृति की हैं। उन्होंने कहा कि योग हमारे लिए बहुत ही लाभकारी है देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया कि आज हम विश्व गुरु बनने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का हमेशा यह प्रयास रहा की विकास हो और विरासत हो और स्वस्थ भी हों हम सभी लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर योग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि व मुनियों ने कहा की सबसे बड़ा धन है तो वह है निरोगी शरीर, हम स्वस्थ हैं, जब हमारा तन स्वस्थ है तो मन भी स्वस्थ रहेगा और काम व सेवा भी उसी भाव से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बने हैं,और देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं, हम अच्छे मन से योग प्रतिदिन करें, जिससे हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ रह सके। मण्डलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर अटल कुमार राय ने कहा कि आज 21 जून को योग दिवस के रूप में मना रहे हैं, हमारे प्रधानमंत्री के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ ने मान्यता दी, प्रधानमंत्री ने जब प्रस्ताव रखा था,उस समय विश्व के 193 देशों ने इसका समर्थन किया था और आज हम सभी लोगों के लिए सभी भारतवासियों के लिए यह गर्व का क्षण है, आज पूरा विश्व योग कर रहा है,आज हम वर्तमान काल में दुनिया को योग सीखा कर जो हमारे विश्व गुरु की ख्याति थी, हमें विश्व गुरु के रूप में जाना जाता था, वह पहचान पुनः स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा की योग हमारे शरीर को स्वस्थ न करता है, बल्कि हमारे मन और आत्मा को इन दोनों को भी शरीर के साथ एक समन्वयं बनाकर एक संतुलित विकास करता है। उन्होंने कहा कि योग हर वर्ग और हर आयु के लिए आवश्यक है,सभी को योग लाभकारी है, इसलिए योग जरूर करना चाहिए जिससे हम स्वस्थ रहे। मंच संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डा० राजीव कुमार द्वारा किया गया तथा योगाभ्यास कार्यकम सुमित सिरधना, योग प्रशिक्षक, विजय कुमार, कु० शिवि त्यागी श्रीमती प्रभा नगाईच (पंतजलि) एवं श्रीमती सोनिया लूथरा (आर्ट आफॅ लिविंग) द्वारा योगाभ्यास कराये। जिसमें योगा प्रोटोकॉल के अनुसार सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न प्राणायाम एवं ध्यान कराया गया। योग दिवस के कार्यक्रम में लगभग 3200 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति रही। योग सप्ताह 15 जून 2025 से 20 जून 2025 तक जनपद के समस्त विद्यालयों में योग से सम्बन्धित प्रतियोगियाओं जैसें रंगोली, स्लोगन, भाषण, योगाभ्यास एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र के द्वारा पुरस्कृत किया गया। डा० इसम पाल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं डा० अक्षय कुमार कात्यायन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी द्वारा अतिथिगणों का धन्यवाद देते हुए कार्यकम के समापन किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यकम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं प्रशासन, नगर मजिस्टेट, मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी,अपर जिला सूचना अधिकारी एवं यौगिक संस्थायें पंतजलि योगपीठ एवं आर्ट आफॅ लिविंग के प्रतिनिधि, आयुष विभाग एवं अन्य विभागों के समी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

गंगा घाट पर अधिकारियो ने किया योगMuzaffarnagar News
शुकतीर्थ। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर मे अनेको कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है बात अगर पौराणिक तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ की करें तो यहां सुबह सवेरे गंगा घाट पर प्रशासनिक अधिकारियो,जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों,महिलाओ व बच्चों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ लिया है। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मे आज 11वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा किनारे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें योगा शिक्षिका सीमा सिंह, नीरज तोमर व सीमा एडवोकेट द्वारा अनेक प्रकार के योग किर्याओं का प्रशिक्षण दिया गया तथा योग करने के लाभ बताये गये साथ ही योग को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग भी बताया गया । यहाँ उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंन्द्र सिंह ने कहा की जिलाधिकारी के निर्देशन मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया योग को जीवन मे अपनाकर हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं स्वयं योग को अपनाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य को इसके लिए प्रेरित भी करें। प्रशिक्षक सीमा सिंह ने कहा की पुरुषो के साथ साथ महिलाओं को भी योगा अवश्य करना चाहिए प्रतिदिन योग करने से घातक रोगों से भी मुक्ति मिलेंगी। प्रशिक्षक नीरज तोमर ने अनेक प्रकार योग से होने वाले फायदे बताते हुए कहा की प्रत्येक किर्या का अलग महत्व है योग को सीखना आसान है योग सीखने के बाद मन और काया दोनों को स्वस्थ रखे।
इस अवसर पर तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, ब्लॉक् पंचायत प्रमुख अनिल राठी,नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, अजय सिंह,राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा,विनोद कुमार, मुकेश कुमार,अजय कृष्ण शास्त्री, कैप्टन सुधीश, योगेश्वर दत्त त्यागी एडिओ, विनोद शर्मा,प्रधान राजपाल सैनी,नीरज रॉयल शास्त्री,प्रदीप निर्वाल,राजकुमार प्रधान,देवेन्द्र आर्य, मदन पाल, प्रवीण कुमार, सुरेन्द्र सिंह,डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा,डॉ. निधि सैनी सहित नगर पंचायत भोकरहेड़ी के कर्मचारियों, समाजसेवीयों, गुरुकुल छात्रों ने भाग लिया।

 

11वां अंर्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मन्सूरपुर में 11 वॉ अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस विधि विधान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चीनी मिल उपाध्यक्ष सुधीर कमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाप्रबन्धक (प्रशासन) विवश्वान त्रिपाठी ने किया। भारतीय योग संस्थान खतौली से पधारे योगाचार्य तेजेन्दर भाटिया और योगाचार्या अंजली सिह ने सभी योग क्रियांए कराई। चीनी मिल उपाध्यक्ष ने भी अपने संबोधन में सभी को बताया कि हमें अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है। इस अवसर पर महाप्रबन्धक उत्पादन रविन्द्र चौहान, वरिष्ठ प्रबन्धक मानव संसाधन फरहान शाहिद, करन सिंह, बृजराज यादव, गजेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, संजीव शर्मा, रमन सिह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

स्वामी कल्याण देव कर्मयोगी संत थे- मास्टर विजय सिंहMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वीतराग शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की 150 वी जयंती के अवसर पर गांधी पॉलिटेक्निक स्थित प्रतिमा पर एक यज्ञ का आयोजन किया गया तथा उपस्थित लोगों ने माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा मिटिग कर शिक्षा व समाज हित में किए गए कार्यों का गुणगान किया
मास्टर विजय सिंह में बताया स्वामी कल्याण देव जी बहुत बड़े कर्म योगी संत थे जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में 300 से अधिक विद्यालय स्थापित स्थापित आज जिसमें गरीब अमीर के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर लाभान्वित हो रहे, सभी स्कूलों में फीस सरकारी सरकारी मानक के अनुरूप है स्वामी जी के स्कूलों में शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनाया जो गरीबों के लिए बहुत बड़ी राहत है समाज स्वामी जी का सदैव ऋणी रहेंगे सरकार ने उनके विशिष्ट कार्यों के लिए पदम श्री व पद्म विभूषण राष्ट्रीय पुरस्कारों से विभूषित किया। राजपूत महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुंडीर कहा स्वामी कल्याण देव जी का मूल मंत्र नर सेवा नारायण सेवा था वे समाज के उत्थान के लिए जीवन भर कार्य करते रहे हमें हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चैयरमैन ठाकुर अशोक सिंह ने कहा स्वामी कल्याण देव जी को ईश्वररीय अद्भुत शक्ति प्राप्त थी जहा वे जाते थे वही शिक्षण संस्था तैयार हो थी कार्यक्रम की आयोजन व संचालन मास्टर विजय सिंह ने किया अध्यक्षता ठाकुर राजेंद्र सिंह पुंडीर की जयदेव सिंह , ठाकुर अशोक सिंह , मनोज कुमार राजेंद्र सिंह ,राजवीर सिंह जादौन , ठाकुर दिनेश कुमार सिंह , बसंत गोयल ,ताराचंद ,भगत सिंह , राहुल, उपस्थित रहे।

 

भाविप अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर- एक प्रेरणादायी पहल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर ’भारत विकास परिषद, जिला कार्यकारिणी मुजफ्फरनगर’ द्वारा विराट शाखा के सुंदर और भावपूर्ण आतिथ्य में ’भागवनती सरस्वती विद्या मंदिर, पटेल नगर’ में भव्य योग शिविर का आयोजन अत्यंत अनुशासित, गरिमामयी और प्रेरणास्पद वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम गीत के साथ हुआ। मंच को गौरवान्वित किया प्रांतीय महासचिव ’अरुण खंडेलवाल, प्रांतीय वित्त सचिव ’’अतुल अग्रवाल, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी ’’योग निष्काम गर्ग’, एवं योगाचार्यों ने। ’भारतीय योग संस्थान’ से पधारे योगाचार्य ओमप्रकाश अरोड़ा, मुकेश शर्मा, अलका सिंघल, नंदिनी मित्तल जी ने उपस्थित साधकों को ताड़ासन, वज्रासन, सेतुबंधासन एवं प्राणायाम जैसी जीवन उपयोगी योग क्रियाएं करवाईं। योगाचार्यों ने सभी को योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर समय की पाबंदी को प्रेरित करने हेतु 4 समयबद्धता पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन कुशलता से जिला सहसमन्वयक विशाल शर्मा एवं प्रकल्प प्रभारी निष्काम गर्ग ने किया। कार्यक्रम में ’जिले की सभी शाखाओं’ विराट, सम्राट, दिव्य, समृद्धि, शक्ति, अमेटी, संगम, विवेक, नारायणी, संकल्प, मैंन के सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। ’विशिष्ट अतिथियों’ में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत मित्तल, प्रांतीय संरक्षकगण, प्रांतीय मार्गदर्शक प्रांतीय संयोजकगण, एवं विभिन्न वरिष्ठ दायित्व धारी उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन में जिला समन्वयक प्रवीण गुप्ता, सहसमन्वयक विशाल शर्मा, मीडिया प्रभारी अकुल अग्रवाल, विपिन कुमार, संजय जैन, विष्णु सिंघल आदि का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन न केवल योग का अभ्यास था, बल्कि एक जीवंत प्रेरणा बन गया सेवा, संस्कार और स्वास्थ्य के अद्भुत समन्वय का प्रतीक।’आइए, हम सभी योग को जीवन की शैली बनाएं आत्मिक, शारीरिक एवं मानसिक शुद्धता की ओर एक कदम।

 

400 योग साधकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में किया योगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कमला फार्म हाउस में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान में उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें 400 योग साधकों ने योग क्रियाएं की कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा ने गहरे लंबे सांसों का अभ्यास ओम का तीन बार उच्चारण एवं गायत्री मंत्र भावार्थ सहित कराकर किया इसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल जी एवं श्री नामदेव जी प्रधान एसडी मार्केट एसोसिएशन ने सरस्वती देवी मां एवं भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय श्री प्रकाश लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया सरस्वती वंदना श्रीमती मंजू कंसल ने अपने साथी महिलाओं के साथ की इसके बाद योग क्रियो आसान का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ श्री गजेंद्र राणा जी ने खड़े होकर करने वाली योग क्रियाएं कराई इसके बाद खड़े करने वाले योगासन श्रीमती कुसुम सिंघल ने कराई श्रीमती प्रमिला गिरधर महिला क्षेत्रीय प्रधान ने बैठकर किए जाने वाले आसन भद्रासन वज्रासन अर्ध ऊषासन उष्ट्रासन शासक आसान भाग 2 उत्तानपाद मंडूकासन वक्रासन कराए श्री प्रेम सिंह राणा जिला मंत्री ने पेट के बल किए जाने वाले योगासन मकरासन भुजंगासन आदि आसान बड़े सुंदर ढंग से कराए नाश्ता श्री जियालाल त्यागी क्षेत्र प्रधान जी ने कमर के बल किए जाने वाले आसन सेतुबंध आसन उत्तानपाद आसन अर्ध हलासन पवनमुक्तासन एवं श्वसन कराए अंकित नामदेव ने हास्य आसान कराकर सभी योग साधकों को हंसने को मजबूर कर दिया शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आसान तो जरूरी है ही हंसना भी उतना ही जरूरी है श्रीमती सुनीता सैनी महिला जिला प्रधान में प्राणायाम अनुलोम विलोम कपालभाति शीतली प्राणायाम एवं भ्रामरी प्राणायाम कराए श्रीमती रेखा शर्मा एवं सुमन मित्तल में योग गीत गाकर सभी श्रोताओं का मन मोह लिया आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष गुप्ता जी ने की कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संयोजक प्रोफेसर आर के गर्ग साहब ने किया शांति पाठ से पहले जिला प्रधान श्री सुभाष गुप्ता जी ने सभी योग साधकों को संकल्प का पाठ पढ़ाया की हम सभी योग क्लास में आकर अपने को स्वस्थ रखेंगे एवं अपने परिवार एवं अपने मित्रों को भी योग क्लास में आने के लिए प्रेरित करेंगे योगाचार्य श्री ज्ञानचंद अरोड़ा जी ने योग प्रेरणा पर प्रकाश डाला दैनिक जागरण न्यूजपेपर की ओर से मोटापा निवारण की एक मोहिम चलाई जा रही है इस मोहिम के अंतर्गत श्री इंद्रपाल सिंह मलिक एडवोकेट को जागरण न्यूजपेपर की ओर से तीन माह में 5 किलो वजन घटाने पर सम्मानित किया गया एवं जिन योग साधकों ने अपना वजन घटाया है उनको भी सम्मानित किया गया विनय कुमार वर्मा केंद्र प्रमुख एवं श्री धर्मवीर पाल योग साधक ने मंच पर सभी योग क्रियो एवं आसान का बहुत सुंदर ढंग से प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा धर्मवीर पाल शशिकांत गुप्ता अजय मित्तल डॉ प्रमोद कुमार डॉक्टर जय कुमार शर्मा नरेंद्र सिंह एडवोकेट श्याम पाल महेश बालियान रतन पाल श्री राकेश शर्मा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश खुराना सुरेंद्र सिंह अंकित नामदेव मनोज त्यागी सत्य प्रकाश धीमान महिपाल धीमान श्रीमती रेखा शर्मा सुमन मित्तल रेनू तायल विनीत मित्तल प्रमिला राय सुधा गर्ग अलका सैनी रेनू गुप्ता प्रीति शर्मा राजेश देवी पाल शशि जैन साधना गुप्ता सुमन चौधरी मधु गर्ग ममता शर्मा संतोष देवी मोनिका त्यागी क्षेत्र प्रधान बॉबी गोयल आदि का बहुत योगदान रहा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस मनाता है योग एक जीवन जीने की कला है योग हमें सिखाता है कि हमारी दिनचर्या कैसी हो जिससे हम अनेक रोगों से मुक्ति पा सकें और अपना सफल जीवन कैसे व्यतीत करें यह सिखाता है आओ हम सब योग से जुड़े अपने को अपने परिवार वालों को अपने मित्रों को अपने पड़ोस को अपने गांव शहर को अपने देश को समूचे विश्व को रोग मुक्त करें कार्यक्रम का समापन शांति पाठ प्रोफेसर आरके गर्ग ने कराकर संपन्न किया कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ।

 

फेडरेशन हॉल में प्रभारी मंत्री ने किया योग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला उद्योग उपयुक्त श्रीमती जास्मीन फौजदार, फेडरेशन अध्यक्ष नीलकमल पुरी, उपाध्यक्ष अश्वनी मित्तल, राकेश जैन, सचिव अभिषेक अग्रवाल, आशीष बंसल कोषाध्यक्ष, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, एवं संपादक अंकुर दुआ ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योगपीठ मुजफ्फरनगर चैप्टर के मुकुल दुआ, अर्चना सिंह व रेनू बहन एवं उनकी अनुभवी टीम द्वारा किया गया। फेडरेशन से जुड़े सभी उद्यमी सदस्यों ने तन-मन-आत्मा को जागृत करने वाले योग सत्र का आनंद लिया एवं स्वस्थ जीवन की दिशा में संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष नीलकमल पूरी ने कहा कि योग हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह हमें नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है इसलिए योग सभी को करना चाहिए करें योग रहे निरोग, फेडरेशन उपाध्यक्ष अश्वनी मित्तल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है जिसमें हमारे प्रधानमंत्री यशस्वी नरेंद्र मोदी का बहुत सहयोग रहा है!फेडरेशन इस आयोजन के माध्यम से स्वस्थ समाज एवं जागरूक नागरिकों के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष अंकुर गर्ग, अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष बंसल, पंकज जैन, अरविंद गुप्ता दीपक मित्तल सत्य प्रकाश रेशु, रवि नंदन, राधेश्याम शर्मा, कार्तिक अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे!

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं
बुढ़ना। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर देशभूषण कंडारकर द्वारा तहसील बुढ़ाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना, क्षेत्राधिकारी फुगाना सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

योग से ही निरोगी जीवन संभवः पालिकाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नगर पालिका परिषद प्रांगण में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने नगर पालिका के सभासदों, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर योग एवं प्राणायाम किया।टाउनहाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के लिए योगा फॉर वन अर्थ-वन हेल्थ का संदेश दिया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि योग से ही निरोगी जीवन संभव है और इसे हमें अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। यहां पर मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, हनी पाल, रितु त्यागी, रविकांत काका, योगेश मित्तल, अनुज कुमार के साथ ही ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, जेई जितेन्द्र सैनी, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोनी, लिपिक आकाशदीप, मैनपाल सिंह, राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके पश्चात पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वृहद सामूहिक योग दिवस कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल मौजूद रहे। नोडल अधिकारी योग अटल कुमार राय, एवं सीडीओ कमल किशोर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी योग प्रदर्शन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

 

अपर जिलाधिकारी;प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर पर सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम म अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

योग, साधना, ध्यान कराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।योग गुरु राजेश शर्मा द्वारा विश्व योग दिवस (ग्यारहवां) उपलक्ष पर सुरेंद्रनगर कॉलोनी में दिनांक 21 जून शनिवार,2025 को शिव मंदिर प्रांगण में 50 से भी ज्यादा योग साधकों को आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन में योग, साधना, ध्यान कराया गया। दीप प्रज्वलन पूर्व राज्य मंत्री महेश बंसल द्वारा किया गया।योगाचार्य अनित सैनी द्वारा सभी कॉलोनीवासी महिलाओं व पुरुषों को विभिन्न आसन कराए गए। योगाचार्य श्रीमती शिखा जैन द्वारा हर आसन का लाभ बताया गया। वरिष्ठ नागरिक राजपाल सिंह कुशवाहाजी द्वारा योग का भौतिक एवम् आध्यात्मिक लाभ पर प्रकाश डाला गया। कालोनी सचिव श्रीपाल सिंह पुंडीरजी समेत सुरेंद्रनगर कॉलोनी के समस्त गणमान्य निवासियों ने योग का भरपूर लाभ उठाया और सभी ने परम आनंदपूर्वक विश्व योग दिवस (21,जून) मनाया। कार्यक्रम के अंत में राजेश शर्मा द्वारा गीत गाया गया तथा प्रसाद जल पान में केले वितरित किए गए।

योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया
मुजफ्फरनगर। भारत ज्ञान सेवा ट्रस्ट रजिस्टर द्वारा ’अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर 21 जून, 2025 को विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के महत्व को समझा। ’कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति प्रवरा जैन (मुंबई), कर्नल, उदित जैन (संस्थापक अध्यक्ष), डा. आलोक जैन (सचिव), कृतिका जैन (कोषाध्यक्ष), अनुज जैन (रार्धना वाले), अंकुर जैन (टायर वाले), संदीप शर्मा, दीपक फिनाइल। मुख्य आकर्षण-सामूहिक योगाभ्यास विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग पर व्याख्यान- योग विशेषज्ञों और चिकित्सकों ने योग के शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला। योग और स्वास्थ्य शिविर- प्रतिभागियों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श और योग संबंधी जानकारी दी गई। उद्देश्य- इस आयोजन का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना, और समाज में शारीरिक व मानसिक संतुलन की आवश्यकता को रेखांकित करना था। भारत ज्ञान सेवा ट्रस्ट रजिस्टर’ योग, स्वास्थ्य, और सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह आयोजन ट्रस्ट की सतत पहल का हिस्सा है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर द. एस. डी. पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड़, मुजफ्फरनगर में एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनमानस में योग के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति सभी को प्रोत्साहित करना रहा। इस वर्ष योग दिवस की थीम ’एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’ जिसे सभी ने पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण के साथ आत्मसात किया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्या द्वारा उपस्थित सभी का अभिवादन से हुआ। तत्पश्चात् शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास के साथ-साथ प्रत्येक आसन के लाभ के विषय में भी विस्तारपूर्वक समझाया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा कि योग केवल एक शारीरिक क्रिया ही नहीं बल्कि मानसिक, भावनात्मक और आत्मिक शुद्धि का साधन है। यह तन-मन और आत्मा को एकीकृत कर संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को योग से जोड़ने का एकमात्र उद्देश्य भविष्य के लिए एक सजग एवं स्वस्थ्य पीढ़ी का निर्माण करना है ।

तहसील खतौली परिसर में 11 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया
खतौली। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में तहसील खतौली परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम के साथ उप जिलाधिकारी महोदय खतौली संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस योग दिवस कार्यक्रम में तहसीलदार खतौली श्री सतीश चंद बघेल,नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी,राजीव त्यागी, तहसील खतौली क्षेत्र के ग्राम प्रधान, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा तहसील के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे स आयुष विभाग के अधिकारी भी योग दिवस में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी महोदय खतौली संजय सिंह द्वारा बताया गया कि योग के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व में एक सकारात्मक सोच एवं चिंतन का विकास होता है योग वैश्विक स्तर पर लोगों को बहुआयामी रूप से जोड़ने का कार्य करता है हम सभी को अपने एवं सामाजिक स्वास्थ्य के लिए निरंतर योग करना चाहिएस इस 11जी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ष्एक पृथ्वी ,एक स्वास्थ्य है यह थीम वसुदेव कुटुंबकम की भावना को और मजबूत करती है।

कालेज में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने किया योग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार एवं नीलम शर्मा ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात विद्यालय के योग शिक्षक रवि प्रकाश ने विभिन्न योगासनों ताड़ासन, धनुरासन, शीर्षासन, भुजंगासन, मयूर आसन, उत्कट आसन, चक्रासन, शवासन आदि के साथ साथ विभिन्न प्राणायाम अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाती व ध्यान आदि का भी योगाभ्यास कराया। उन्होंने इन सभी आसनों से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभ को भी विस्तार से समझाया। योग शिक्षक रवि प्रकाश एवं आशीष कुमार शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकगणों तथा छात्रों ने योगाभ्यास किया। प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। योग मन, मस्तिष्क एवं शरीर का एक अभ्यास है। वर्तमान में तनाव भरी जिंदगी में योग एवं ध्यान से मानसिक तनाव को दूर किया जा सकता है। इससे मन की एकाग्रता एवं धारण शक्ति बढती है। उन्होंने कहा कि जब तक हम शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं होंगे, तब तक हम कक्षाकक्ष में पूरे मनोयोग से अध्ययन व अध्यापन नहीं कर सकेंगे। अतः सभी अपने जीवन में योग एवं ध्यान को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं व योग को जीवन में अवश्य अपनाएं। सोनिया गोयल ने योग के विषय में बताते हुए कहा कि योग जीवन की एक महत्वपूर्ण कला है। शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए योग अति आवश्यक है। योग से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। योग कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।

 

फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की मदीना कालोनी निवासी करीब 35 वर्षीय सलमान नामक युवक ने खुद को फासी लगाकर आत्म हत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पडौसियों सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बताया जाता है कि ककरौली थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी करीब 35 वर्षीय सलमान पुत्र अमली पिछले दो वर्षो से मदीला कालोनी मे रह रहा था। सलमान की ससुराल ककरौली के गांव खाईखेडा मे बताई जा रही है। इस हादसे पर ककराल ा निवासी परिजन भी मुजफ्फरनगर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

रक्तदान शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । श्रीकदीम अग्रवाल सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर एवं सर्वोदय भारत सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन तुलसी पार्क, शिवचौक मुजफ्फरनगर पर हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संपादक अंकुर दुआ एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने फीता काटकर, भगवान श्री तुलसीदास जी के समक्ष दीप जलाकर और पुष्प भेंट कर किया। और रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि आज जिस प्रकार अनेकों बीमारियां पैर पसार रही हैं और विभिन्न बीमारियों में रक्त की आवश्यकता होती है ऐसे में रक्तदान वरदान का कार्य करता है और आज तो विशेष रूप से रक्तदाता महिला बहनो ने अधिक संख्या में रक्तदान किया,रक्त दाताओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीकदीम अग्रवाल सभा के मंत्री अनील तायल, भवन मंत्री पवन बंसल,उपाध्यक्ष श्री मयंक बंसल, वरिष्ठ साथी दिनेश बंसल शिविर संचालक अंशुल सिंघल एवं सनी अग्रवाल उपस्थित रहे। एवं शिविर में सेवाएं दे रहे डॉक्टर्स एवं सहयोगी स्टाफ को भी बधाई।

योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया
खतौली। 11वे अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज खतौली में योग के विषय पर प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल ने प्रकाश डाला और उपस्थित विद्यार्थियों व अध्यापकगण को बताया कि योग आध्यात्मिक जीवन का एक विज्ञान है इसका प्रयोग करने से हमारे अंदर अनेकानेक गुण शक्तियां और विशेषताएं विकसित होती है। कांता स्वरूप सिंघल ने बताया कि योग तन और मन के संतुलन का एक सशक्त माध्यम है। डॉक्टर भी इस बात को मान गए हैं कि 90ः बीमारियां हमारे मन के कारण होती हैं जिन्हे योग से ही ठीक किया जा सकता है। हम पर कितना भी महंगा मोबाइल क्यों ना हो यदि उसकी बैटरी चार्ज नहीं है तो उसका कोई इस्तेमाल नहीं है ठीक उसी प्रकार अगर हम योग नहीं करते तो हमारा शरीर भी बेकार है…योग हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है.। इस अवसर पर सोनिया सिंघल, लोकेश गुप्ता, गोपाल कुमार, रविन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, दिव्या व अन्य उपस्थित रहे। छात्र छात्राओं में कविता, साक्षी, वैभव, राधिका, आदि चंदेल, आशु, आतिफ, अर्जुन, प्रणव, इशिका, श्रीयांश, सिमोंस व अन्य उपस्थित रहे। करें योग, रहें निरोग।

योग दिवस कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। स्थानीय आदर्श कॉलोनी स्तिथ मालवीय भवन में ग्यारहवाँ योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाइस अवसर पर योगाचार्य रामानंद शर्मा (आर्ट ऑफ लिविंग) के दिशा निर्देशन में योग कराया गया जिसमे मुख्य रूप से योग शिक्षक ललित शर्मा, डॉक्टर महावीर सैनी, चंद्रशेखर शर्मा , अनिल शर्मा,महेश वत्स, महेन्द्र शर्मा, शरणदीप कौशिक, रमन शर्मा किरतपाल सैनी, अतुलेश, कुलदीप त्यागी, लाहौर सिंह सैनी लोकराज कौशिक, राहुल शर्मा , आलोक वाशिष्ठ आदि ने भाग लिया।

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एम.जी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए-योग’ विषय का सार्थकता प्रदान करते हुए मनाया गया। इस दौरान योग और प्राणायाम के विभिन्न आसन के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी अन्य व्यायाम का प्रशिक्षण देकर सभी से योग को एक नियमित दिनचर्या के रूप में अपनाने की अपील की गई। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में शनिवार को सवेरे जीवन में योग को अपनाकर निरोगी होने के प्रेरक संदेश के साथ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने प्रांगण में पधारे योगाचार्य श्री शिवांक चौधरी को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ सदस्यों ने योगाचार्य के मार्गदर्शन में योग एवं प्राणायाम किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में योग सत्र का शुभारंभ गायत्री मंत्र के जाप के साथ हुआ और इसके उपरांत योगाचार्य द्वारा सभी विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। सभी ने उत्साहपूर्वक सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, तथा ध्यान साधना जैसी क्रियाओं में भाग लिया। योगाभ्यास के साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, योग हमें शारीरिक, मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान के साथ ही हमारी शारीरिक प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाता है। उन्होंने सभी को योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरुक भी किया। उन्होंने इसके अतिरिक्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में डीएवी इंटर कॉलेज मैदान पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में रहकर योग को अपनी नियमित दिनचर्या बनाने का संकल्प लिया।

योग दिवस शाहपुर कन्या इंटर कालेज में मनाया
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया । योग स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में 21 जून 2025 दिन शनिवार को भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान मे ग्यारहवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे योग संगम अत्यंत उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रांगण में आयोजित सामूहिक योग सत्र में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार एवं प्रार्थना के साथ हुई। प्रशिक्षित अध्यापिकाओं की देखरेख में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाएँ कीं। योगाभ्यास के पश्चात प्रधानाचार्या श्रीमती उषा अस्थाना ने अपने संबोधन में कहा कि ष्योग भारत की अमूल्य धरोहर है जो स्वस्थ जीवन की कुंजी है। छात्राओं को प्रारंभ से ही योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर राज अकेडमी की प्रधानाचार्य सानिया मिर्जा भी उपस्थित रही। उन्होंने बताया कि “योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत व एकाग्र बनाता है।”कार्यक्रम के सफल आयोजन मे विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं श्रीमती रिंकी रानी ,शिवानी अरोरा,आदेश, अंजलि ,ज्योति त्रिपाठी, ललिता शर्मा ,गीता देवी ,तनु सैनी आदि का सहयोग रहा। महेंद्र सिंह सैनी ने बताया विद्यालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम योग के प्रति जागरूकता फैलाने और छात्राओं के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा और इसे अत्यंत लाभकारी बताया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम में की सहभागिता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर्य अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल में योग आचार्या प्रियम चौधरी द्वारा योग शिक्षा प्रदान करते हुए उपस्थित सभी को बहुत व्यवस्थित तरीके से योग कराया गया, योग कार्यक्रम में अतिथि के रूप में योग गुरु सहदेव सिंह आर्य, सुंघोष आर्य जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील तायल, व्यापारी व भाजपा नेता प्रमोद मित्तल, सह संयोजक आशीष तोमर, बृज किशोर बिट्टू, मंडल संयोजक तरुण मित्तल, कूकड़ा मंडल संयोजक सुशील गोयल द्वारा योग कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए योगा आचार्या के निर्देशन में योग करते हुए स्वस्थ जीवन शैली जीने का अनुभव किया गया। योग दिवस के अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो द्वारा योगा आचार्या प्रियम चौधरी व उनकी सहायिका को प्रतीक चिन्ह भेट करते हुए सम्मानित किया गया इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुनील तायल, सहसंयोजक आशीष तोमर, बृज किशोर बिट्टू व मंडल संयोजक तरुण मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से कहां की योग भारत द्वारा विश्व को दिया सबसे बड़ा उपहार है, योग प्रक्रिया स्वस्थ जीवन शैली के लिए हमारे महर्षि द्वारा विकसित समग्र वैज्ञानिक विधि है जो जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा से परे है, योग कार्यक्रम में अमरपाल प्रमुख, श्याम पाल चेयरमैन, नरेश मलिक, देवेंद्र, राजेश त्यागी, राजेंद्र, प्रदीप, प्रमोद बालियान, सुशील त्यागी, शेखर, अर्जुन खोखर, राम नारायण यादव, योगेंद्र, सुशील, ब्रजवीर, राजवीर बालियान, मनीष गुप्ता, कुलदीप, चंद्रमोहन, सहित अनेकों गणमान्य उपस्थित रहे।

समर कैंप का समापन
मुजफ्फरनगर!गाँधी कॉलोनी मे डांस अकेडमी पर पिछले 15दिनों से लगातार चल रहे समर कैंप का आज सफलता पूर्वक समापन हो गया!समर कैंप मे भाग लेने वालो को विशेष प्रशिक्षण दिया गया!कैंप मे मुख्य अतिथी संजीव बालियान रहे उन्होंने सभी समर कैंप मे भाग लेने वालो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की इससे पूर्व मुख्य अतिथि कार्यक्रम मे पहुंचने पर डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा, राकेश अरोरा सहित पूरी डांस टीम ने शानदार स्वागत किया तथा बाद मे उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया!

 

बालकृष्ण सेवा संस्थान में योग गतिविधियां कराई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।बालकृष्ण सेवा संस्थान, अलमासपुर,जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष मे योग गतिविधि कराई गई।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता होती लाल शर्मा तथा राजेंद्र साहनी के माल्या अर्पण एवं स्वागत के पश्चात योग गुरुअभिषेक, कार्तिक के सानिध्य में योग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष श्रीमती दीपाली कौशिक,सचिव अंकित शर्मा, कोषाध्यक्ष शुभम वत्स संयोजक अर्जुन पाल आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम को सफल बनाया गया।एवं जीवन में योग के महत्व को बताया गया।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20888 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − eight =