समाचार (Muzaffarnagar News)
बालक नहाते समय तालाब में डूबा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । देर रात्रि से हो रही बारिश के चलते जहां तालाब और सड़के लबालब हो गई है तो वही सुबह सवेरे थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेर नगर में एक हृदय विदारक घटना भी सामने आई है यहां नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेर नगर में सुबह सवेरे उस वक्त ग्रामीणों में हड़कंप मच गया जब गांव में बारिश में नहाने के दौरान एक बच्चा फिसल कर नाले के रास्ते तलाब में जा गिरा। एकाएक हुई इस घटना से बच्चे के परिजनों सहित ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस सहित यूपी 112 डायल को भी दे दी। जहां सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दमकल विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई जहां ग्रामीणों की मदद से दमकल विभाग की टीम एवं गोताखोरों ने तालाब में घण्टो कड़ी मशक्कत कर रेस्कयू अभियान चलाकर तालाब में डूबे बालक को तलाशने का प्रयास किया मगर खबर लिखे जाने तक कोई भी सफलता नहीं मिल सकी है। उधर डूबे हुए बालक के दादा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सवेरे बच्चे बारिश के पानी में नहा रहे थे एक बच्चा किसी तरह आगे निकल गया तो वहीं दूसरा बच्चा लविश पुत्र राहुल उम्र 3 वर्ष फिसलकर नाले में गिरकर तालाब में डूब गया है उन्होंने बताया कि किसी तरह सरकारी मदद मिल जाए और रेस्कयू कर बच्चे को तलाश कर बच्चा हमे सोपा जाए। तो वही ग्राम प्रधान पति मोहम्मद इकराम ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सवेरे दो बच्चे बारिश में खेल रहे थे और किसी तरह एक बच्चा नाले में गिरकर यहां तालाब में डूब गया है मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी दमकल विभाग सभी लोग बच्चे की तलाश में लगे हैं प्रशासन की तरह से भी मशीन मंगा कर तालाब में बच्चों की तलाश कराई जा रही है फिलहाल बच्चे का कोई भी पता नहीं चल सका है। उधर घटनास्थल पर पहुंचे दमकल विभाग अधिकारी आरके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सवेरे एक बच्चे के तालाब में डूबने की सूचना मिली थी मौके पर दमकल विभाग की टीम के साथ हम लोग मौके पर हैं रेस्कयू अभियान चलाया जा रहा है बच्चे को तलाशा जा रहा है।
झमाझम बारिश से सडके बनी तालाब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को तेज बारिश से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर यह बारिश शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलती नजर आई। शहर के मुख्य चौराहों में से एक शिव चौक पर भारी जलभराव हो गया, जिससे यह इलाका एक अस्थायी तालाब में तब्दील हो गया। राहगीरों को जहां कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ा, वहीं दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा हर साल किए जाने वाले सफाई और जल निकासी के बड़े-बड़े दावों का सच एक बारिश में ही सामने आ गया। शिव चौक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में जलभराव यह दर्शाता है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। मुजफ्फरनगर की यह स्थिति एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या सिर्फ कागजों पर सफाई और विकास के दावे करना ही काफी है या वास्तव में जमीनी हकीकत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अब देखना होगा कि नगर पालिका इस जलभराव की समस्या से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है या फिर यह समस्या हर साल यूं ही दोहराई जाती रहेगी।
शातिरों को दबोचा
खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाये जा रहे शातिर अपराधियो/वारण्टी/वाछित के धरपकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन मे एंव क्षेत्राधिकारी खतौली एंव प्रभारी निरीक्षक खतौली बृजेश कुमार के नेतृत्व मे थाना खतौली पुलिस द्वारा अभि0 अभियुक्त.समीर उर्फ फौजी पुत्र हनीफ उर्फ लाला निवासी नई आबादी कस्बा व थाना खतौली, मोहित पुत्र किरण सिंह निवासी अद्वैत विहार कस्बा व थाना खतौलीं। गिरफ्तार करने वाली टीम मेंआरिफ अली मय, उ0नि0 श्री तेजवीर सिंह, उ0नि0 आकाश शर्मा, है0का0 धीरेन्द्र सिंह, का0 अजीत सिंह शामिल रहे।
11 वर्षो के भाजपा शासन मे भारत की वैश्विक पहचान बदलीः मंत्री कपिल देव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आबकारी मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि धर्मशाला में अनुसूचित मोर्चा द्वारा एक विशेष जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने केवल योजनाओं की घोषणा नहीं की, बल्कि उन्हें जमीनी हकीकत में बदलकर देश के आम नागरिक के जीवन को बेहतर बनाया है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश का आत्मविश्वास बढ़ा है, भारत की वैश्विक पहचान बदली है और गरीब से गरीब व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँची है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना विकास, सामाजिक सुरक्षा और वैश्विक प्रभाव जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। गरीबों के खातों में सीधा पैसा पहुँचना, हर घर में शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, जल जीवन मिशन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति, और हर गांव तक सड़क व इंटरनेट की पहुंच जैसे कार्यों ने जनता के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। मंत्री अग्रवाल ने अनुसूचित समाज के लिए विशेष रूप से संचालित योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, अंबेडकर सामाजिक नवाचार मिशन जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और अवसर दिया है। उन्होंने इन योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार ये योजनाएं समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान में सहायक बनी हैं। कार्यक्रम में अनुसूचित समाज के नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और योजनाओं से मिले लाभों के अनुभव साझा किए। जनसंवाद के दौरान मंत्री जी ने जनसमूह से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी दूसरों तक पहुँचाएँ और विकास की इस यात्रा में सहभागी बनें। कार्यक्रम का सफल आयोजन अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सागर महामंत्री अमित सुधा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दीपक. मित्तल, महामंत्री राधे वर्मा, भाजपा नेता विशाल गर्ग, सभासद मनोज वर्मा, मोहित मलिक, प्रशांत चौधरी, व भाजपा नेता शलभ गर्ग, अनुज पच्चीसिया, मनु प्रिय मजदूर, आशुतोष, सुधीर वाल्मीकी, विवेक चौहान, प्रेम सुधा, नितिन वाल्मिकी, प्रमोद, अनिल नमदेव आदि समाज के वरिष्ठजन, स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुठभेड में 02 शातिर घायल सहित 5 दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ डकैती की योजना 02 शातिर अभियुक्त(घायल ) सहित कुल 05 अभियुक्तगण को ग्राम वलीपुरा चौराहा के पास बंद पड़े कोल्हू से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 02 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना मीरापुर पुलिस को दौराने गस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम वलीपुरा चौराहा के पास बंद पड़े कोल्हू में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं जो किसी घटना करने की फिराक में हैं । सूचना पर थाना मीरापुर पुलिस तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तथा बंद पड़े कोल्हू की घेराबंदी की गयी तो वहां बैठे व्यक्तियों द्वारा खुद को पुलिस से घिरता देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया तथा जंगल की तरफ भागने लगे। बदमाशों के फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। थाना मीरापुर पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाश शादाब पुत्र बाजिद निवासी ग्राम बुन्टा थाना गढी पुख्ता जनपद शामली (दाहिनें पैर में गोली लगी है) व आकिल पुत्र जाबिर निवासी ग्राम बुन्टा थाना गढी पुख्ता जनपद शामली ( वांये पैर में गोली लगी है।) घायल हो गए तथा 03 अन्य आसिफ पुत्र जान मौ0 निवासी हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी, हकीकत पुत्र जाहिद निवासी हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी, सागर पुत्र जयचन्द निवासी नयागांव थाना रामपुर मणिहारन जनपद साहरनपुरको थाना मीरापुर पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पकडे गये शातिरों के कब्जे से 02 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल, 02 तमंचा मय 02 खोखा व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 नाजायज चाकू बरामद किया। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि ललित कुमार, विवेक चौधरी, है. का. कालूराम, जितेन्द्र सिंह, का. सचिन कुमार, पिन्कू शर्मा, रोहित बिधूडी थाना मीरापुर शामिल रहे।
बच्चों को अच्छी दिलाये
मुजफ्फरनगर। माता शत्रुः पिता वैरी येन बालो न पाठितः।
न शोभते सभामध्ये हंसमध्ये वको यथा।।
वे माता और पिता अपने संतानों के पूर्ण वैरी है जिन्होंने उनको विद्या की प्राप्ति ने कराई वें विद्वानों की सभा में वैसे तिरस्—त और कुशोभित होते हैं जैसे हंसो के बीच में बगुला। उक्त विचार योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीन लैंड म‚डर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि ब।यही माता-पिता का कर्तव्य ,कर्म ,परम धर्म और कीर्ति का काम है कि वें अपनी संतानों को तन ,मन, धन से विद्या, धर्म ,सभ्यता और उत्तम शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने बताया कि जो माता-पिता और आचार्य संतान और शिष्यों का ताड़न करते हैं वें जानो अपने संतान और शिष्यों को अपने हाथों से अमृत पिला रहे हैं और जो संतानों और शिष्यों का लाडन करते हैं वह अपने संतानों और शिष्यों को विष पिला के नष्ट भ्रष्ट कर देते हैं। क्योंकि लाडन से संतान और शिष्य दोष युक्त तथा ताड़ना से गुणयुक्त होते हैं और संतान और शिष्य लोग भी ताड़ना से प्रसन्न और लाडन से अप्रसन्न सदा रहा करें। परंतु माता-पिता तथा अध्यापक लोग ईर्ष्या द्वेष से ताडन न करें किंतु ऊपर से भय प्रदान और भीतर से —पा –ष्टि बनाए रखें। आज समाज के पतन का मुख्य कारण शिक्षक के हाथ से छड़ी का छिना जाना है। बिना दंड के यहां कोई सुधरता नहीं है। मनुष्य यदि गुणवान, चरित्रवान ,सदाचारी, सत्यवादी और परोपकारी तथा सहनशील है तो वह सभी प्राणियों में सबसे श्रेष्ठ है इसके विपरीत यदि वह चरित्रहीन ,दुराचारी, भ्रष्टाचारी ,व्यभिचारी और स्वार्थी है-तो वह सभी प्राणियों में खराब भी है। यदि पुलिस प्रशासन का डर ना हो तो व्यक्ति पता नहीं कितने नि—ष्ट कार्य कर सकता है।आज तो समाज में मानवता कहीं दिखाई नहीं देती। व्यक्ति -व्यक्ति का दुश्मन बना हुआ है जबकि व्यक्ति सभी प्राणियों में श्रेष्ठ है लेकिन आज समाज में मानवता कम और पशुता अधिक दिखाई देती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वें अपने बच्चों को अच्छे संस्कारों की शिक्षा दें ताकि एक अच्छे समाज और अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो सके। इस अवसर पर रामपाल शर्मा,योग शिक्षक कविंद्र बालियान,रविंदर धीमान आदि का सहयोग रहा।
पुलिस झूठी सूचना पर दौडी
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।पुलिस को लूट की झूठी सूचना पर दौडाने वाले को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मरियमपुरा निवासी आसिफ पुत्र शफीक ने पीआरवी-112 को सूचना दी कि उसके साथ 98,000 रूपये की लूट हो गई है। लूट की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। घटना स्थल पर पहुंचे सीओ सदर व इंस्पैक्टर चरथावल जांच पडताल मे जुट गए।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे हिरासत मे लिए गए आरोपी फिराज ने बताया कि उसके पास अपने रिश्तेदार फिरोज के एक लाख दस हजार रूपये थे। जो वह लौटा नही पा रहा था। फिरोज के बार बार पैसे मांगने पर उसने पैसे ना देने के दबाव मे लूट की झूठी सूचना दी थी। बताया जाता है कि उक्त मामले की जांच मे सूचना झूठी पाई गई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
चुराया ट्यूबवैल से सामान
भोपा। जंगली चोरो ने जौली के जंगल मे ट्यूबवैल के ताले को तोड़कर कीमती सामान को चुरा लिया पीड़ित किसानो ने कार्रवाई की मांग की है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़िफिरोजाबाद निवासी करतार सिंह ने जानकारी देकर बताया की जौली गांव के जंगल मे उनके खेत हैं। जहां अज्ञात चोरो ने उनकी ट्यूबवैल के ताले को तोड़कर मोटर से कीमती सामान को चुरा लिया इसके अलावा चोरो ने पड़ोसी किसान जसप्रीत कौर की ट्यूब वैल की मोटर से भी कीमती वायर आदि को चुरा लिया गया। पीड़ित किसानो ने भोपा पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की माँग की है
मारपीट मे घायल
बुढाना। आपसी विवाद बढने पर हुई मारपीट मे दो युवक घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रो के अनुसार बुढाना थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव राजपुरगढी मे आज सुबह दो पडौसियो के बीच हुए आपसी विवाद हो गया। जिसमे मामला बढ जाने पर मारपीट की नौबत आ गई। मारपीट मे दो युवक घायल हो गए। शोर शराबे पर पडौसियों सहित कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने दोनो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर गांव मे पहुंची पुलिस ने जांच पडताल शुरू की।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया स्वामी विवेकानंद मार्ग का शिलान्यास
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । राज्य सरकार के विकासोन्मुखी –ष्टिकोण एवं ‘समग्र विकास-सबका साथ’ की भावना के अनुरूप, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के दक्षिणी —ष्णापुरी स्तिथ जैन पेठे से लेकर एस टी पी प्लांट ष्स्वामी विवेकानंद रोडष् के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि यह सड़क क्षेत्रीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसकी स्वी—ति अब योगी सरकार के जनहितकारी नीतियों के अंतर्गत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्ण हो रही है। यह मार्ग न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा बल्कि स्थानीय व्यापार एवं सामाजिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन देगा।मंत्री ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए विधुत आपूर्ति सुचारु रूप से चलाने, विधुत पोल शिफ्टिंग व क्षेत्र में जर्जर तारों, ट्रांसफ‚र्मर की स्थिति का सर्वेक्षण कर समय रहते आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, ताकि सड़क निर्माण के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था भी सु–ढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, जल व स्वच्छता पूर्ण रूप से उपलब्ध हों। मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जन-जन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी भावना से विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, मण्डल महामंत्री राधे वर्मा, क्षेत्रीय सभासद राजीव शर्मा, योगेश मित्तल, मोहित मलिक, प्रशांत चौधरी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निकुंज सिंघल, क्रांतिकारी शालू सैनी, हरगोपाल कश्यप, रामपाल सेन, रोहित जैन आदि देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिकगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने मंत्री जी का आभार जताया।
कूडेदान मे पडा मिला नवजात शव
जानसठ। दिन निकलते ही मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। कूडेदान मे जिन्दा नवजात शिशु तडपता मिला। इंसानी बच्चे के साथ यह घटना कस्बे मे चर्चा का विषय बनी रही।
सूत्रो के अनुसार कस्बे के बुधबाजार मे मौहल्लावासियों के बीच उस समय कौतूहल बन गया कि जब लोगों ने देखा कि कूडे के ढेर मे नवजात शिशु पडा है जिसकी सांसे भी चल रही हैं। इस मामले की सूचना पर दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आज दिनभर कस्बे मे यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
मुठभेड में हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ एवं प्रभारी निरीक्षक थाना जानसठ के नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर अभियुक्त(घायल ) सहित कुल 03 अभियुक्तगण को बिजली घर जानसठ से आगे सलारपुर रजवाहे से तालड़ा की तरफ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना जानसठ पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि 03 अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति बिजली घर जानसठ से आगे सलारपुर रजवाहे से तालड़ा की तरफ चोरी की योजना बना रहे हैं । सूचना पर थाना जानसठ पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुची तो मुखबिर ने बाया कि सामने रास्ते के किनारे जो तीन व्यक्ति बैठें हैं वही व्यक्ति चोरी की योजना बना रहे हैं । पुलिस टीम जब उक्त व्यक्तियों के पास पहुंची तो अचानक पुलिस टीम को देखकर तीनो व्यक्ति पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों के फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया । थाना जानसठ पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेजं में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश महताब पुत्र पोटल (बाएं पैर में गोली लगी है ) घायल हो गया तथा शेष 02 अभियुक्तगण को क‚म्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है ।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त महताब पुत्र पोटल निवासी ग्राम खाई खेड़ी थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर (घायल), राजीव उर्फ राजू उर्फ दीवान पुत्र सुरेश निवासी तीसोत्र थाना नागल जिला बिजनौर, पवन पुत्र कल्याण निवासी जबलपुर थाना पुरकाजी बरामद किया। जिसके कब्जे से 02 तमंचे मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर । प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग दिन में घूम फिरकर घरों की रेकी करते थे तथा रात्रि में चोरी कर लेते थे । आज भी हम लोग कस्बा जानसठ में चोरी की योजना बना रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। थाना जानसठ पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मोहित कुमार तेवितया, उ.नि. पुष्पेंद्र चौहान, है. का. जीत सिंह, अमित कुमार, का. अनुज कुमार, अलीमुद्दीन थाना जानसठ शामिल रहे।
डूबे व्यक्ति की तलाश जारी
खतौली। गंगनहर मे डूबे व्यापारी का कहीं कोई सुराग नही लगा। बचाव दल की टीम व्यापारी की तलाश मे जुटी है।
सूत्रो के अनुसार कस्बा निवासी नवीन व उसके भाई के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। जिसके चलते नवीन गंगनहर मे कूद गया। बताया जाता है कि इस दौरान उसका भाई उसे बचाने के लिए गंगनहर मे कूद गया। जिसे आसपास के लोगां ने किसी प्रकार नहर से बाहर निकाल लिया गया। नहर मे डूबे नवीन की तलाश जारी है।
उ.प्र. राज्य महिला आयोग सदस्या 25 को सुनेंगी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला प्रोबेशन अधिकारी, संजय कुमार ने बताया कि महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदकध्आवेदिकाओ की सुमगता की –ष्टि से जनपद के जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद में महिला जनसुनवाई की प्रकरणों की समीक्षा ध् महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यदि जनपद की किसी भी पीडित महिला/बालिकाओं को कोई समस्या है, तो सदस्य श्रीमती सपना कश्यप, उ०प्र० राज्य महिला आयोग के समक्ष दिनांक-25 जून को पूर्वान्हः 11ः00 बजे स्थान तहसील बुढाना, मुजफ्फरनगर के परिसर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रख सकते है।
कावंड मार्ग का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कांवड यात्रा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सु–ढ रखने तथा कांवड यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके –ष्टिगत अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) व पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। कांवड़ यात्रा-2025 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सु–ढ रखने तथा कांवड यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करने पडे इसके –ष्टिगत पर जिलाधिकारी(प्रशासन) संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर, सिविल लाइन, नई मण्डी व छपार के अन्तर्गत कांवड मार्गों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारीगण द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए मार्ग पर लगे चेतावनीध्सांकेतिक बोर्ड को चेक किया गया साथ ही झाडियों, मार्ग में गड्डे व मरम्मत कार्य, सीसीटीवी की पर्याप्त उपलब्धता, लाइट व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, शिविरों के स्थान, बेरिकेडिंग आदि पर विस्तृत विचार करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक, शिक्षा ऋषि, वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज की 150 वीं जयंती पर श्री शुकदेव आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों ने 410 रोगियों को परामर्श देकर निःशुल्क दवाइयां वितरित की।
स्वामी कल्याणदेव अनुराधा धर्मार्थ चिकित्सालय पर आयोजित शिविर का शुभारंभ पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि टिकोला चीनी मिल के निदेशक सुधीश प्रकाश ने किया।
उद्योगपति सुधीश प्रकाश ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव जी महाराज ने मनुष्य को शिक्षित बनाने तथा स्वस्थ रखने को शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में 250 से ज्यादा संस्थाये स्थापित कर राष्ट्र की अमूल्य सेवाएं की।
श्री शुकदेव आश्रम ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ड‚ एम एल रंगा ने कहा कि शिक्षा ऋषि ने वंचित, शोषित और पिछड़ों को शिक्षा से जोड़कर समाज का उत्थान किया। गांधी प‚लिटेक्निक के पूर्व प्राचार्य रामपाल सिंह ने कहा कि वीतराग सन्त के सेवा कार्य अमूल्य थे। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने अतिथि चिकित्सकों को श‚ल, शुकतीर्थ साहित्य, प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में पहुँचे 400 से ज्यादा साधु-महात्मा, पुरोहितों और सामान्य जन की चिकित्सकों ने गहनता से जांच की, जिसमें वरिष्ठ फिजिशियन डा. पंकज जैन, ड‚ एस पी सिंह, हृदय रोग विशेषज्ञ डा.आर.बी. सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. राजेश्वर सिंह, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रेखा सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डा. अभय बंसल, डा. रजनी, डा. एसपी भार्गव, पूर्व चिकित्साधिकारी डा. शिमलेश कुमार, डा. ओमकार सिंह, डा. प्रमोद कुमार सिंह, डा. सहदेव आर्य मुख्य ड‚क्टर्स रहे। कैम्प में आयुर्वेदिक तथा एलोपेथिक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गई। स्वामी भरतदेव, पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह, रमेश मलिक, ट्रस्टी ओमदत्त देव, कथा व्यास अचल —ष्ण शास्त्री, दीपक मिश्रा, आचार्य सुमन, ठाकुर प्रसाद, आचार्य युवराज, अनवर, शुभम शर्मा, पंकज त्यागी, शिवम, नोमान आदि मौजूद रहे।


