समाचार (Muzaffarnagar News)
शिव भक्तों की पुलिस प्रशासनिक अधिकारीयों ने की सेवाः बरसाएं फूल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद के भोपा क्षेत्र मे स्थित गंग नहर पटरी से काँवड़ियों का भारी संख्या मे गुजरना लगातार जारी है यहां कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व शिव भक्तों की सेवा के लिए प्रशासन जी जान से जुटा हुआ है। रविवार को क्षेत्र के जौली नहर पुल पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ अधिकारियो द्वारा फीता काटकर किया गया शिविर मे पहुंचे पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल, उपजिलाधिकारी जानसठ, जयेंन्द्र सिंह,तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता,नायब तहसीलदार बृजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी यतेंद्र नागर,थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह,उपनिरीक्षक राजदीप सिंह ग्राम प्रधान मौ. साजिद साजिद कुरैशी ने शिव भोलो पर पुष्प वर्षा की तो वहीं फल एंव हलवे का प्रसाद वितरण किया साथ ही शिव भोलो को जलपान कराकर व विश्राम कराकर उनकी सेवा की गयी। यहां एसडीएम जयेंन्द्र सिंह ने बताया की पुलिस और प्रशासन द्वारा शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की गयी है पैरो आदि पर दवा लगाकर सेवा की गयी है उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशन मे सभी से प्रशासनिक गाइड लाइन का पालन करने की भी अपील की जा रही है। कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने, शिव भोलो को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए जनमानस से सहयोग की भी अपील की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट हसीन हैदर,हाजी दिलशाद,मौ. साकिब, सलमान, मौ. अनीस, बबलू चौधरी, रामपाल, गुलाम हैदर,नईम, शाकिर, ज़ाकिर, खुर्रम जैदी, गुलज़ार जैदी, प्रवेज़, पप्पू, हशमत आदि मौजूद रहे।
युवक की गला काटकर नृशंस हत्या
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड़ यात्रा के दौरान मंसूरपुर क्षेत्र में एक युवक की गला काटकर नृशंस हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया गया। रात से गायब युवक की तलाश में परेशान परिजनों ने सुबह फिर से तलाश शुरू की तो शव पुराने शराब के ठेके के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने युवक की हत्या को लेकर रोष जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने के साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। सोमवार को सवेरे कांवड़ यात्रा के दौरान ही एक युवक की हत्या हो जाने की खबर से सनसनी फैल गई। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में हाईवे के पास ही एक युवक का शव मिला, जिसका गला काटा गया था। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खानूपुर निवासी अंकुर सिंह पुत्र विनोद कुमार ने थाने में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जुलाई की शाम करीब छह बजे उसका छोटा भाई 23 वर्षीय अनुज कुमार कांवड़ देखने के लिए घर से हाईवे खानूपुर मिल मंसूरपुर आया था। देर रात तक भी वो वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई, लेकिन रात में उसका कोई पता नहीं चला। 21 जुलाई की सुबह फिर से अनुज की तलाश में परिजनों ने भागदौड़ शुरू की और ग्रामीण भी उनके साथ जुट गये। इसी तलाश के दौरान गुरूकुल के पीछे स्थित पुराने शराब ठेके के बराबर में अनुज का शव पड़ा मिला। अंकुर ने पुलिस को बताया कि अनुज का गला काटकर उसकी हत्या की गई। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। अनुज का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया। युवक की हत्या की सूचना से पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। मंसूरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री मय फोर्स मौके पर पहुंचे और हंगामा करते परिजनों एवं ग्रामीणों को ासमझा बुझाकर शांत करते हुए युवक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसएचओ सुभाष अत्री ने बताया कि युवक देर रात कावंड़ मेला देखने के लिए घर से हाईवे पर आया था और सोमवार की सुबह उसका शव शराब ठेके के पास बरामद हुआ है। उसके शरीर पर चाकू के कई वार मिले हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चौक कराया गया है। इसके साथ ही मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस जल्द ही प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
ट्रक की टक्कर से मौत
भोपा। ट्रक की चपेट मे आकर भैसी बोगी चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जांच पडताल शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात भोपा-मोरना मार्ग पर ट्रक की चपेट मे आकर भैसा बोगी चला रहे करीब 22 वर्षीय युवक विशाल की मौत हो गई। उधर से जा रहे किसी वाहन चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को हादसे से अवगत कराया। देर रात युवक विशाल की मौत की खबर मिलने से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मिली तहरीर पर जांच-पडताल शुरू की।
फूलों से सजाने का शिवालय को अतुलित फलः संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना ऐसे प्रतीत होती है मानो समस्त प्रकृति भगवान शिव का अभिषेक कर रही हो,वर्षा जल से इंद्र अभिषेक करते है, इस समय पत्र-पुष्प दोनों बहुत अधिक मात्रा में है, हमें केवल निमित्त बनना है, निश्चित संख्या में भगवान शिव को पुष्प और पत्र समर्पित करने से हमारी असाध्य इच्छाएं भी पूर्ण होती है, महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि भगवान शिव को सर्वाधिक बेलपत्र प्रिय है इसके अलावा धतूरा, भांग, शमी, कनेर, पीपल, अपामार्ग, दूर्वा, बांस, आंकड़े इत्यादि के पत्ते विभिन्न इच्छाओं के लिए निश्चित संख्या में भगवान शंकर को अर्पित करने चाहिए। वही पुष्पों में मदार, कनेर, शमी, अलसी, धतूरा, चमेली, गुलाब, सरसों के फूल बहुत उत्तम है,कहते हैं श्रावण मास में जो भक्त शिवालय को फूलों से सजाता है उसके जीवन में कांटे आते ही नहीं, शिवालय को फूलों से सजाने का अतुलित फल है, केवल केतकी का पुष्प निषेध है, वही ऋतु फलों जैसे बेल,केला, आम, नाशपाती और सब्जियां जैसे सीताफल,शकरकंद, लौकी से भी भगवान का श्रृंगार किया जाता है।
शिव भक्तों को गरम-गरम दूध के प्रसाद का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में जहां शिव भक्त कांवड़ियों का रेला लगातार जारी है हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर जहां एक तरफ लाखों करोड़ों शिवभक्त कांवड़िये अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी शिव भक्त कावड़ियों की सेवा में जी जान से जुटे है तो वहीं अब व्यापारी एवं उद्योगपति भी शिव भक्त कावड़ियों की सेवा में आगे आ रहे हैं।
बात अगर जनपद मुजफ्फरनगर की जाए तो यहां मुजफ्फरनगर के बझेडी रोड पर स्थित कावड़ सेवा शिविर में व्यापारियों ने शिव भक्त कावड़ियों की सेवार्थ गर्म दूध का स्टाल लगा शिव भक्तों की सेवा की है। यहां प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी भीमसेन कंसल सहित नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कई भाजपा नेताओं के साथ शिविर में आने वाले शिव भक्त कांवड़ियों को गर्म दूध का वितरण किया है। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी भीमसेन कंसल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सभासद विकल्प जैन,नवनीत गुप्ता,प्रशांत गौतम,अरविन्द भारद्वाज, सलेक पाल,सहित पत्रकार भगत सिंह,संदीप शर्मा,जोनी त्यागी ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एंव क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।
पालिका अध्यक्ष ने शुरू कराया नलकूप निर्माण
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को बरसात के बीच शहर के नवविस्तारित क्षेत्र वार्ड 31 के अंतर्गत अंकित विहार में पेयजल संकट से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 15वें वित्त आयोग की निधि से 20 लाख रुपये की लागत से स्थापित होने वाले नए नलकूप निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए शुभारंभ किया। इस नलकूप से लाल बाग, अंकित विहार, वर्मा पार्क और आस-पास की कई कालोनियों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। शहर के वार्ड 31 अंकित विहार क्षेत्र में नगर पालिका परिषद् की ओर से पेयजलापूर्ति सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नये नलकूप स्थापना के लिए निर्माण कार्य को शुरू कराया। इस दौरान वार्ड में पहुंचने पर वार्ड सभासद बबीता उर्फ बॉबी सिंह के साथ स्थानीय नागरिकों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। यहां पर भूमि पूजन के उपरांत नलकूप के बोरिंग का कार्य प्रारम्भ कराया गया। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकता की पूर्ति करना हमारा कर्तव्य है। यह क्षेत्र सीमा विस्तार के बाद शहर से जुड़ा है और विस्तारीकरण के बाद इस क्षेत्र में जल संकट की समस्या बनी हुई थी। जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नलकूप की स्थापना का निर्णय लिया गया है, जिससे क्षेत्र की स्थिति में निश्चित रूप से सुधार होगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की योजनाओं की सहायता से नगर के प्रत्येक मोहल्ले में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मिलकर भी वार्ड की समस्याओं को समझने का प्रयास किया और भरोसा दिया कि पालिका इस नवविस्तारित क्षेत्र में सभी प्रकार के कार्यों को कराने में प्राथमिकता रखेगी। साथ ही उन्होंने लोगों ने अपने वार्ड को स्वच्छ और आदर्श वार्ड बनाने में पालिका के सफाई कर्मियों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सहयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।
गौरतलब है कि जिस क्षेत्र में नलकूप लगाया जा रहा है, वह राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का भी आवासीय क्षेत्र है। पालिका अध्यक्ष ने जनता के लोगों को भरोसा दिलाया कि नलकूप निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा और इसके बाद संबंधित क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। यह पहल ना सिर्फ पेयजल संकट को दूर करेगी बल्कि लोगों के जीवनस्तर में भी सुधार लाएगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय सभासद बबीता सिंह के अलावा पालिका बोर्ड सदस्य अमित पटपटिया, हिमांशु कौशिक, अमित कुमार, योगेश मित्तल, भाजपा नेता विकल्प जैन, कपिल पाल और क्षेत्र के अन्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नगरपालिका परिषद द्वारा उठाए गए इस जनहितैषी कदम की सराहना की।
परिवार को मिला बिछडा बालक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सावन की कांवड़ यात्रा में जहां लाखों श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन हैं, वहीं प्रशासन की मुस्तैदी और इंसानियत की मिसाल भी देखने को मिल रही है। कांवड़ कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और संवेदनशीलता से दो बिछड़े परिवारों का पुनर्मिलन संभव हो सका। कांवड़ यात्रा पर अपने परिवार के साथ निकला एक मासूम बच्चा बीच रास्ते में बिछड़ गया, उसको किसी ने कंट्रोल रूम पहुंचाया तो तीन दिन के बाद ये बच्चा अपनों तक पहुंच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान चंडीगढ़ निवासी बाल कांवड़िया अमनीष पुत्र कल्लू अपने परिवार से बिछड़ गया था। कांवड़ यात्रा में पिता का हाथ छूटा तो बालक राह में भटक गया। तीन दिन से अपने परिवार से दूर था, परेशान बालक को कुछ लोगों का साथ मिला तो अपनों की तलाश के लिए उसे कांवड़ कंट्रोल रूम शिवा चौक में पहुँचाया गया था। यहां बालक को नगरपालिका कर्मियों और पुलिसकर्मियों ने सहारा दिया। उसको पूरी सुरक्षा दी गई और बालक खोया पाया केन्द्र पर ही अपनों का इंतजार करता रहा। पुलिस कर्मियों ने बिना थके तीन दिन तक उसके परिजनों की तलाश की। आखघ्रिकार सोमवार को अमनीष के पिता कल्लू जब शिव चौक पहुँचे, तो बेटे को सकुशल पुलिस के पास देखकर भावुक हो उठे। वहीं, बेटे अमनीष की आंखों में भी खुशी छलक उठी। इस पुनर्मिलन को देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। पिता-पुत्र ने शिव पूजन कर जलाभिषेक किया और फिर अपने घर की ओर रवाना हो गए।
सपा नेताओं ने पुष्प वर्षा
मुजफ्फरनगर। शिवभक्त कावड़ियों के जिले से भारी संख्या मे आगमन पर समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह सपा नेता दर्शन सिंह धनगर,पवन पाल टेंट वालों द्वारा कच्ची सड़क पर आयोजित शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा व जलपान कार्यक्रम में जिले के सपा नेताओं ने पहुंचकर कावड़ियों की सेवा की। सपा नेता विनय पाल सिंह,दर्शन सिंह धनगर ने कहा कि श्रावण मास में जनपद से गुजरने वाली ऐतिहासिक कावड यात्रा हमारे जिले के लिए गर्व का विषय है। पूरा जनपद जाति धर्म को भुलाकर एकता के साथ शिव भक्तों की सेवा करके जनपद का नाम ऊंचा करता है। शिव भक्त कावड़ियों की सेवा में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट,सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा,प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी,पूर्व लोकसभा सपा प्रत्याशी बिजनौर दीपक सैनी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी, सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, सपा नेता डॉ नरेश विश्वकर्मा,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, अलीम सिद्दीकी, समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष टीटू पाल रमन,जिलाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा राहुल वर्मा, पवन पाल, डॉ नरेंद्र सैनी, सुमित पंवार बारी,सपा नेता महेंद्र सिंह सैनी प्रधान,सागर कश्यप सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुष्प वर्षा एवं किये गए फल वितरित
बुढाना। श्रावण माह में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कावड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं भव्यता के साथ पूर्ण सम्पन्न कराने तथा बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान हेतु जिला पुलिस- प्रशासन प्रतिबद्ध । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन व मार्गदर्शन में श्रावण मास में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कावड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं भव्यता के साथ पूर्ण कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी श्रीमती मोनालिसा जौहरी, पुलिस उपाधीक्षक गजेन्द्र पाल सिंह, तहसीलदार महेंद्र यादव, नायब तहसीलदार अमन कुमार, नायब तहसीलदार रोहित कुमार, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा,उप निरीक्षक योगेश कुमार, डॉ राजीव कुमार तथा प्रधानाचार्य श्रीमती प्रमेश की अगुवाई में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षकों एवं गाइड द्वारा शिवभक्त बाल कावड़ियों एवं महिला कावड़ियों को अंगवस्त्र भेंटकर अभिनन्दन किया गया एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए फल भी वितरित किए गए।
शिवालयों में दूसरे सोमवार के उमड़ा सैलाब
मुजफ्फरनगर। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शंकर का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। नगर की हृदय स्थली शिवचौक सहित सभी मदिर/शिवालयों मे जलाभिषेक किया गया।
श्रावण माह के दूसरे सोमवार को सुबह से ही विभिन्न मंदिरो/शिवालयों सहित शिवचौक पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की लम्बी कतार लगी रही। पुलिस द्वारा व्यवस्था बनवाई गई। श्रद्धालु महिला/पुरूषों तथा शिवभक्त कांवडियो ने लाईन मे लगकर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने फल-फूल तथा बेलपत्र आदि के साथ जलाभिषेक किया। पवित्र श्रावण माह के दूसरे सोमवार को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा शिवचौक पर पूर्व मे ही सभी व्यवस्था दुरूस्त कर दी गई थी। वहीं दूसरी और पालिका प्रशासन द्वारा श्रावण माह विशेष तौर पर सावन के सोमवार के दृष्टिगत सभी मंदिर/शिवालयों के समीप उचित साफ-सफाई व्यवस्था एवं कली का छिडकाव कराया गया। हर हाईवे से लेकर शहर तक शहर तक हर औरर बस कावडियो की धूम है। हर और हर-हर महादेव का जयघोष सुनाई दे रहा है। उत्तर भारत की प्रसिद्ध कांवड यात्रा इस समय अपने चरम पर है। हरिद्वार से लेकर हाईवे तक हर और कांवडियां का कब्जा है। अर्थात हर और शिवभक्त कांवडिये नजर आ रहे हैं। कांवड यात्रा की सकुशलता के लिए अधिकारी दिन-रात एक किए हुए हैं। डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय वर्मा सहित समस्त अधिकारी क्षेत्र मे भ्रमणशील रहते हुए व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
कांवड यात्रा के दौरान 05 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा 2025 के दृष्टिगत छद्म हिन्दू नाम बता कर वेश धारण कर तथा विशेष समुदायो के बीच धार्मिक वैमनस्यता फैलाने वाले 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार। अभियुक्तगण हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहे थे, यदि अभियुक्तगण को पकडा न जाता तो अभियुक्तगण द्वारा धार्मिक वैमनस्यता फैलाकर कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब करने की थी संभावना। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा छद्म हिन्दू नाम बता कर शिव भक्त श्रद्धालुओं का वेश धारण करके कांवड सेवा शिविरो में प्रवेश कर कांवडियोध्शिव भक्त श्रद्धालुओं के साथ उठ बैठ कर हिन्दू धर्म की भावनाओ को ठेस पहुचाने तथा चल रहे पवित्र श्रावण मास में विशेष समुदायों के बीच धार्मिक वैमनस्यता फैलाने वाले 05 अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0- 180/25 धारा-298/318(4)/319(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। अभियुक्तगण का पूर्व में आपराधिक इतिहास देखा गया तो इनके विरुद्ध जनपदीय थानों व अंतर्जनपदीय थानो में चोरी इत्यादि के अभियोग पंजीकृत होना पाया गया है। इसके साथ ही यह भी बता दें की अभियुक्तगण को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा दिनांक 14.07.2025 को कांवड शिविरों के पास से गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्यवाही की गयी थी। अभियुक्तगण उस समय भी कांवड़ शिविरों के पास चोरी करने के मकस्द से घूम रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त सुहैल उर्फ चोकड उर्फ शेरखान पुत्र नसीम निवासी लद्दावाला, आसिफ पुत्र अफजाल निवासी लद्दावाला बिलाल मस्जिद के पास थाना को0नगर, आसिफ पुत्र शमशाद निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड आयशा मस्जिद के पास थाना को0नगर, शादाब पुत्र नूरहसन उर्फ इद्दू निवासी कूकडा मंडी थाना नई मंडी मु0नगर, आबिद पुत्र महफूज निवासी केवलपुरी पेड वाली गली थाना सि0ला0 शामिल रहे। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में व0उ0नि0 श्री के0पी0 सिंह, उ0नि0 श्री प्रवीन कुमार, आरक्षी अंकित कुमार, आरक्षी सुधीर कुमार, आरक्षी मोहित, आरक्षी ब्रहमदेव थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर। अभियुक्तगण दूसरे समुदाय के होने के बावजूद भी कांविडयों की वेष-भूषा में कांवड़ सेवा शिविरों के अन्दर घुसे तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं के मोबाइल व सामान चोरी एवं माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण की हिस्ट्रीशीट खोलने व गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। साथ ही इस सम्पूर्ण प्रकरण की जांच हेतु अभिसूचना की एक टीम तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की एक टीम के साथ एस0आई0टी0 का गठन किया गया है।
शिव भक्तो हेतु भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर! हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी अखिल भारतीय बारांम्हण महासंख द्वारा सूजडू चुंगी के पास भोले बाबा के भक्त कावड़डियो के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे उनके लिए जो भी परोसा गया वो पूर्णतया शुद्ध था जिसको खाद्य सुरक्षा विभाग मुजफ्फरनगर की कमिशनर अर्चना जी ने भी खाकर उसकी प्रशअंशा की और शिविर संचालको को बधाई दीं इस शिविर के आयोजन में प्रदीप शर्मा, ध्यानचन्द, दिनेश गौतम, शिवकुमार शर्मा, विकास कौशिक, संजय गुप्ता, तेजवीर सिंह, सुशील शर्मा, किशन लाल, प्रमोद तरुण, अर्पित, अखिल शर्मा, नितिन तायल आदि अनेक सेवादारों का सहयोग रहा!
कांवड मार्ग का एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2025 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रामपुर तिराहा, बागोवाली कट पर कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया व डयूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु रामपुर तिराहा पर स्वयं उपस्थित रहकर यातायात का संचालन कराया गया। साथ ही महोदय द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं संवाद कर उनकी कुशलता पूछी गयी तथा कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमति इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर श्री देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी भोपा डा0 रविशंकर सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
कांवड शिविरों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
मीरांपुर। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं के ठहरने/विश्राम करने तथा जलपान हेतु थानाक्षेत्र मीरापुर में स्थापित कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को जलपान वितरित किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन का सेवा भाव देखकर शिव भक्त श्रद्धालुओं द्वारा की गयी भूरी-भूरी प्रशंसा। अवगत कराना है कि कांवड यात्रा 2025 को निर्विघ्न तथा सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून व सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस/प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्ध है, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल कांवड मार्ग पर तैनात है तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा सहित समस्त अधिकारीगण द्वारा निरंतर दिन व रात्रि में जनपद में भ्रमणशील रहते हुए डयूटी प्वाइंटस व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। सुरक्षा के साथ साथ मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं की सेवा भाव के साथ हर संभव सहायता की जा रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा थानाक्षेत्र मीरापुर में कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया गया तथा शिविर संचालकों को बताया गया कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो तथा जलपान व विश्राम की व्यवस्थाएं सुचारु रुप से संचालित रहें। इस दौरान अधिकारीगण द्वारा श्रद्धालुओं को जलपान वितरित किया गया। पुलिस/प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं विशेषकर यातायात नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था एवं उनकी सक्रिय भागीदारी साथ ही पुलिस द्वारा सेवाभाव के साथ किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए शिव भक्त श्रद्धालुओं द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया.
शिवभक्ति मे झूमे कांवडिये
मुजफ्फरनगर। भजन संध्या मे एक से बढकर एक शानदार भजन सुनकर शिवभक्त कांवडिये भाव विभोर हो नाचने को मजबूर हो गए। भजन संध्या मे भक्ति की अविरल धारा बही। देर रात तक चल भजन संध्या मे अच्छी-खासी भीड देखने को मिली।
सामाजिक संस्था वीणा वादिनी संगीत परिवार की और से रूडकी रोड स्थित मंगलम बैंकट हाल मे आयेजित भजन संख्या मे उपस्थित गायक/कलाकारों ने एक से बढकर एक सुन्दर भवन प्रस्तुत किए। इस दौरान संगीत कलाकार श्रीमति संगीता, कराटे एसोसिएशन से वेदप्रकाश शर्मा, भीमसैन, प्रमोद कुमार आदि संगीत कलाकारों ने भोले की भक्ति मे भावविभोर हो भजन प्रस्तुत किए। वीणा वादिनी संगीत परिवार के स्वामी सौरभ मित्तल एवं गौरव मित्तल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता पर उपस्थितजनों ने प्रशंसा की। अनुज वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
लापता अज्जू सकुशल घर पहुँचा
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा का मेला देखने के लिए हिंदू मुस्लिम सभी कांवड़ मार्ग पर देखे जा सकते हैं। बच्चों में इसके लिए उत्साह ज्यादा है। ऐसे में अज्जू नाम का एक युवक, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है और बोल नहीं सकता, 20 जुलाई को दोपहर में अपने घर से अचानक लापता हो गया था। उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है और परिजनों ने उसके हाथ पर मोबाइल नंबर लिख रखा था, जिससे संपर्क हो सके। इसकी जानकारी शाहबुददीनपुर रोड निवासी असलम ने क्षेत्रीय सभासद और सपा नेता शौकत अंसारी को दी तथा लापता अज्जू की तलाश के लिए मदद मांगी। शौकत अंसारी ने बताया कि उनके द्वारा अज्जू के फोटो पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराये और उसकी तलाश के प्रयास शुरू कर दिये गये। कांवड़ एवं पुलिस कंट्रोल रूम से भी प्रचार कराया गया। शौकत ने बताया कि इस युवक को देर रात करीब 3 बजे थाना रतनपुरी क्षेत्र में पुलिस की डायल 112 टीम ने कांवड़ यात्रियों के बीच पाया। युवक की हालत देखकर पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई और हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर की मदद से उसके परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद उसको सकुशल घर पहुंचाया गया। सभासद शौकत के प्रयासों से यह युवक सकुशल अपने घर पहुँच सका। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन के इस सहयोग के लिए गहरी संवेदना और आभार प्रकट किया।
चेयरमैन जहीर बने सामाजिक सद्भाव की नजीरः राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस बार भूराहेड़ी बॉर्डर पर भव्य इंतजाम किए गए हैं। रविवार रात भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने स्वयं वहां पहुंचकर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें शीतल पेय एवं खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने व्यवस्थाओं को ‘उत्कृष्ट और प्रेरणादायक’ बताते हुए नगर पंचायत पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट और उनकी टीम आयोजकों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा में यूपी बॉर्डर पर शिव भक्तों के स्वागत की अनुपम व्यवस्था कर चेयरमैन जहीर फारूकी ने सामाजिक सद्भाव की एक नजीर पेश की है, यह उन लोगों के मुंह पर भी एक तमाचा है, जो कांवड़ यात्रा को हिंदू-मुस्लिम के भेदभाव से जोड़कर समाज में बिखराव और तनाव पैदा करने के लिए धर्म का चौला ओढ़कर समाज और इस पवित्र यात्रा को बदनाम करने का काम करते हैं।
भूराहेडी चेक पोस्ट पर यूपी उत्तराखंड बॉर्डर की व्यवस्था को देखने और शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करने के उपरांत राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन और भाकियू के प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर कांवड़ियों के लिए जो सुंदर और भव्य व्यवस्थाएं की हैं, वह सराहनीय हैं। यहां पहुंचकर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करना सौभाग्य की बात है। टिकैत ने कहा कि शिवभक्तों को पेयजल, विश्राम स्थल और सेवा के लिए जो सुविधाएं यहां मुहैया कराई गई हैं, वे अनुकरणीय हैं। हम जहीर फारूकी, ग्राम प्रधान एवं ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार, सभी सभासदों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने तन-मन-धन से यूपी में आये शिव भक्त कांवड़ियों की एक अतिथि के रूप में सेवा कार्य में भागीदारी की। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि जैसे ही चौधरी राकेश टिकैत रविवार की देर रात यूपी बॉर्डर पर पहुंचे, शिवभक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी स्क्रीन पर उनका आगमन लाइव दिखाया गया। भक्तों ने रुक-रुक कर उनके साथ सेल्फी ली, पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया। ऐसा दृश्य इससे पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि चौधरी साहब किसानों के ही नहीं, आम लोगों के भी दिलों में खास जगह रखते हैं। भूराहेड़ी बॉर्डर पर लगाए गए सेवा शिविरों में खाने-पीने के अलावा मेडिकल सुविधा, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, फॉगिंग सिस्टम और रात में विश्राम की व्यवस्था की गई है। इन व्यवस्थाओं को देखने आने वाले श्रद्धालु और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी सराहना कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के इस पावन अवसर पर जिस प्रकार किसानों के नेता राकेश टिकैत ने भक्ति और सेवा का संगम दिखाया, वह समाज को एक नई दिशा देने वाला कदम है। भूराहेड़ी बॉर्डर की व्यवस्थाएं निश्चित ही अन्य स्थानों के लिए उदाहरण बनेंगी।
एस0 डी0 कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुजफ्फरनगर के डिप्लोमा अंतिम वर्ष का शत-प्रतिशत परिणाम
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एस0 डी0 कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए डिप्लोमा अंतिम वर्ष में शतप्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षकों ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में वंश चौधरी ने टॉप कर कॉलेज व परिवार का नाम रोशन किया। सिविल इंजीनियरिंग में कृष कुमार ने प्रथम ने टाप किया। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में नीलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में शिवम जावला ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विभाग को गौरवान्वित किया। संस्थान के सचिव श्री अनुभव कुमार ने अपने आर्शीवचन में कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता यह प्रमाणित करती है कि मेहनत और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि एस0 डी0 कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी परिवार हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा है और भविष्य में भी छात्रों को हर संभव सुविधा एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराता रहेगा। उन्होने नये प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि सनातन धर्म कॉलेज एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों को घ्35,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्र भी गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकें। निदेशक डॉ0 सिद्धार्थ शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएँ इसी प्रकार कॉलेज का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए, ताकि उनकी मेहनत और उपलब्धियों को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जा सके। प्रमाणपत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे गर्व और खुशी से खिल उठे। टॉपर विद्यार्थियों ने इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह परिणाम कॉलेज के उच्चस्तरीय शिक्षण, प्रेरणा और सतत मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि कॉलेज द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और सकारात्मक वातावरण ने उन्हें हमेशा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों ने अपने सीनियर और जूनियर छात्रों को भी कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।
कांवड यात्रा अटूट श्रद्धा विश्वास का संगम
मुजफ्फरनगर। पवित्र श्रावण माह में चलने वाली उत्तर भारत की प्रसिद्ध कांवड यात्रा कई मायनो मे अपने आप मे महत्वपूर्ण है। कई मायनो मे कुम्भ मेले से वृहद यह धार्मिक कार्यक्रम सेवा ,समर्पण एवं सामाजिक सदभाव का संगम है।
श्रावण माह मे चलने वाली कांवड यात्रा में विभिन्न प्रान्तों से लाखों करोडो शिवभक्त कांवडिये गौमुख तथा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की और प्रस्थान करते हैं। यह कांवड यात्रा अपने आप मे एक उदाहरण है। जिसमें जात बिरादरी की विचारधारा से उपर उठकर कंधे पर कांवड धारण करने वाला हर श्रद्धालु शिवभक्त कांवडिया है। जिसकी पहचान ब्राहमण, वैश्य, सैनी,गुर्जर अथवा जाट आदि जाति/संस्था से ना होकर महज शिवभक्त कांवडिये के रूप मे है। वहीं दूसरी और शिवभक्तां की सेवा मे जुटी संस्थाए तथा सेवाभाव से जुडे व्यक्ति किसी जाति विशेष की नही बल्कि जनपद मे पहुंचने वाले सभी शिवभक्त कांवडियों की समभाव से सेवा स्वागत एवं सेवा सत्कार किया जाता है। इश्वरीय सत्ता के प्रति अटूट श्रृद्धा विश्वास का संगम है कांवड यात्रा। कांवड यात्रा से पूरा माहौल धर्ममय हो जाता है। करीब एक पखवाडे तक चलने वाली कांवड यात्रा हमारे धर्म-संस्कृति का शानदार उदाहरण है।
बंद मकान में चोरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। परिषद्ीय विद्यालय की शिक्षिका एवं फौजी के मकान में अज्ञात शातिर चोरों ने धावा बोल दिया। बंद मकान के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और इत्मीनान से दोनों के मकानों का सामान खुर्द बुर्द करते हुए लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। जनपद मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ मजरा शाहपुर पीरपुर निवासी रीना पत्नी धर्मेन्द्र कुमार मोतला ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खुजेड़ा स्थित बेसिक शिक्षा परिषद् के कम्पोजित विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। रीना यहां पर नौकरी होने के कारण ग्राम खुजेड़ा के ही निवासी वायुसेना में तैनात शिवकुमार पुत्र शेर सिंह के मकान में किराये पर निवास करती है। शिवकुमार वायुसेना में नौकरी के कारण अपने पोस्टिंग स्थल पर ही अपने परिवार के साथ रहते हैं और गांव के मकान में ताला डाला हुआ है। इसी मकान के एक हिस्से में रीना किराये पर रह रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान अवकाश हो जाने के कारण रीना 15 जुलाई को अपने कमरे में ताला डालकर अपने गांव बहादुरगढ़ चली गई थी। इसी बीच अज्ञात चोरों ने फौजी और शिक्षिका दोनों के ही मकान को खंगाल डाला। शिक्षिका रीना ने ककरौली थाने में तहरीर देते हुए इस चोरी की घटना को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। रीना ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई को वो मकान की चाबी अपने पडौसी प्रमोद कुमार पुत्र राजबीर निवासी खुजेडा को देकर अपने गांव चली गयी थी। 19 जुलाई को प्रमोद कुमार ने उनको फोन पर बताया कि मकान में चोरी हो गई है। सूचना मिलने के बाद रीना तुरंत ही अपने पति धर्मेंन्द्र मोतला पुत्र सरजीत सिंह के साथ गांव खुजेड़ा पहुंची तो देखा की उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था। शिक्षिका ने बताया कि जांच की तो उसके कमरे से कोई सामान चोरी नहीं किया गया था। ऊपर मकान मालिक के कमरे में जाकर देखा तो अन्दर सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का ताला भी टूटा था। प्रमोद कुमार भी साथ थे, उन्होंने शिव कुमार को फोन कर चोरी के सम्बंध में बताया तो उन्होंने जानकारी दी कि अलमारी में ज्वैलर्स के पर्स में उनके एवं बच्चों के सोने के कुछ जेवर रखे हुए थे, देखा तो वो वहां नहीं थे। ये अज्ञात चोरों द्वारा चुराये गये। शिक्षिका की तहरीर पर ककरौली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।
सड़क हादसे में घायल नवयुवक की उपचार के दौरान मौत
मोरना। क्षेत्र के गांव शुक्रतारी निवासी युवक भोपा मुजफ्फरनगर मार्ग पर सड़क हादसे मे घायल हो गया था। बारह दिनों बाद दिल्ली अस्पताल मे उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव शुक्रतारी निवासी 18 वर्षीय युवक विपिन पुत्र रूपचंद बीते 8 जुलाई को सड़क हादसे में घायल हुए गांव निवासी घायल युवकों का हाल जानने के लिए अपने चचेरे भाई बिट्टू के साथ मुजफ्फरनगर अस्पताल मे जा रहा था जैसे ही वह जटमुझेड़ा स्थित स्कूल के पास पहुंचा तभी आवारा गोवंश से उसकी टक्कर हो गई टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक को मुजफ्फरनगर अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ती देख घायल को मेरठ व उसके बाद राजधानी दिल्ली स्थित अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई युवक की मौत से मां संतरा भाई सुनील सचिन व बहन अलका का रो रो कर बुरा हाल है।


