News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग को दिया ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।क्रांतिसेना/ शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी उमेशचंद्र मिश्रा से मुलाकात कर जनपद में बड़े पैमाने पर चल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए कहा कि जनपद में नशीली दवाओं, नशीले इंजेक्शन, व अन्य नशीले पदार्थो बड़े पैमाने पर कारोबार हो रहा है। आरोप लगाया कि गली हो या मोहल्ला कस्बा हो या शहर तमाम जगहों पर नशे के कारोबार में अपनी जड़े फैला ली है, जनपद में अनेक स्थानों पर नशे से झूमते छोटे-छोटे बच्चों को भी देखा जा सकता है। नशे की इस गिरफ्त में विशेष कर वह युवा वर्ग आ रहा है जो स्कूल कॉलेज में पढ़ रहा है नशे के इस कारोबार में अनेक युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर दी है, नशे के सौदागरों ने अपनी नई मुहिम के तहत उन बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया है जो काम ना होने के कारण परेशान है और छोटे मोटे काम की तलाश में रहते हैँ, नशा माफिया ऐसे बेरोजगारो को जाल में फंसा कर उनके नाम से मेडिकल स्टोर लाइसेंस बनवा लेता है और उस लाइसेंस पर स्वम् नशीली दवाओं का कारोबार करता है, भंडाफोड़ होने पर उक्त लाइसेंस धारक मेडिकल स्टोर स्वामी गिरफ्तार हो जाता है जबकि ड्रग्स माफिया आजाद रहता है उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन अबतक इन मामलों में लापरवाही बरतता आ रहा है, जबकि नशे के इस कारोबार और उनके कारोबारीयो को सख्ती से कुचलने की आवश्यकता है, उन्होंने जिलाधिकारी से निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि बड़े नशा माफियाओ का वास्तविक स्थान जेल में है, उन्होंने गली गली में खुल रहे मेडिकल स्टोर पान की दुकान परचून की दुकान आदि की भी नियमित जांच की मांग करते हुए कहा के उक्त स्थान पर भी नशे की दावों का धड़ल्ले से कारोबार हो रहा है, जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि वह शीघ्र ही इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे इस मामले में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी फोन पर बात की, प्रतिनिधि मंडल में प्रमोद अग्रवाल मंडल अध्यक्ष शरद कपूर क्रांतिसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम, अग्रवाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा चौधरी, पूनम चाहल,भुवन मिश्रा अभिषेक शर्मा निकुंज चौहान आदि शामिल थे।

 

वांछित को मुठभेड में किया घायलMuzaffarnagar News
भोपा। (Regional News)। थाना भोपा पुलिस द्वारा नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित/फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अल्टो कार बरामद की। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को थानाक्षेत्र भोपा के रहने वाले वादी द्वारा थाना भोपा पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री मेंहदी लगवाने के लिए घर से कहकर गयी थी परन्तु वापिस नही आयी, तलाश करने पर पता चला कि हसन अली पुत्र शम्सुद्दीन उर्फ शम्भु निवासी ग्राम रहकडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपनी अल्टो गाडी से अपहरण करके ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा तत्काल मामला पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में नाबालिग की शीघ्र बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा महज 06 घण्टे के अन्दर नाबालिग लडकी को बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी तथा 31 जुलाई को अभियुक्त हसन अली को रहकडा रजवाहा की पुलिया के पास से घटना में प्रयुक्त अल्टो कार के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त हसन अली पुत्र शम्सुद्दीन उर्फ शम्भु निवासी ग्राम रहकडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 साजिद खान, है0का0 मेहराज अली, रोहताश कुमार, का. अलीम, प्रवीण थाना भोपा शामिल रहे।

 

मॉडिफाईड कार को पुरकाजी पुलिस ने किया सीजMuzaffarnagar News
पुरकाजी। (Regional News)। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने व सडक पर स्टंट करने पर मॉडिफाईड कार को किया सीज। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना पुरकाजी के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक गाडी को 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। गाडी चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर सडक पर स्टंट कर रहा था इसके साथ ही गाडी को नियमों के विरुद्ध मॉडिफाई किया हुआ था एवं गाडी में हाई इन्टेन्सिटी हैडलाइट, मानकों के अनुरुप नम्बर प्लेट न होना व मूल सफेद रंग के स्थान पर लाल रंग का प्रयोग किया गया था। सीज करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री शिवराज तोमर थाना पुरकाजी, है0का0 अरुण कुमार थाना पुरकाजी शामिल रहे।

 

धमाके के साथ मैन बाजार में धराशायी हुई दुकानMuzaffarnagar News
शाहपुर। (Regional News)। कस्बे के मेन बाजार में आधी रात को हुए भीषण धमाके से हडकम्प मच गया। संधिग्ध धमाके की सूचना पर जांच एजेंसी जांच पडताल मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार बीती देर रात कस्बे के मेन बाजार मे भीषण धमाका हो गया। बताया जाता है कि इस घटना में तीन दुकाने जमीदोज हो गई। आधी रात को हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। आसपास के निवासियों सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस आनन-फानन मे घटना स्थल पर पहुंची। रात करीब एक बजे हुए इस धमाके से सराफ अनिल वर्मा व मदन वर्मा के साथ रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता आरिफ की दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इन दुकानों के सामने स्थित पंकज सिंघल की किराना दुकान का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास की अन्य दुकानों में भी दरारें आ गईं। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद सैकड़ों व्यापारी मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की यूनिट को भी जांच के लिए बुलाया गया है, जो धमाके के कारणों का पता लगाएगी। फायर विभाग भी मामले की जांच में जुट गया है।

 

सीनियर कमांडेंट पद पर हुआ प्रमोशन
चरथावल। (Regional News)। चरथावल विकासखण्ड के ग्राम हैबतपुर के प्रधान प्रिंस सिंघल के चाचा सीआईएसएफ (सेंट्रल इंडस्ट्रीयलसिक्योरिटी फोर्स) में तैनात हैबतपुर निवासी आशु सिंघल का सीनियर कमांडेंट पद पर प्रमोशन हुआ है।उनका प्रमोशन होने से परिवार प्रफुल्लित है। अभी तक वह कमांडेंट के पद पर तैनात थे। फिलहाल उन्हें सीनियर कमांडेंट के पद पर नियुक्त मिली है। ग्राम प्रधान प्रिंस सिंघल ने बताया उनके चाचा आशु की तैनाती वर्तमान में भारत के एटोनॉमिक न्यूक्लियर पॉवर प्लांट तारापुर महाराष्ट्र में है।

 

फरियादियों की एसडीएम बुढाना ने सुनी समस्याएं
बुढ़ाना। (Regional News)। एसडीएम बुढाना अपूर्वा यादव द्वारा जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । एसडीएम बुढाना अपूर्वा यादव द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीडित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने क्षेत्र से तहसील कार्यालय आने की आवश्यकता न हो साथ ही सभी कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान क्षेत्र स्तर से हो सकता है उनका समाधान तहसील स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें ।

 

 

गौशाला का किया निरीक्षण
मीरांपुर। (Regional News)। पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिले, कही भी जलभराव की स्थिति नही है। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा अधिकारी भोपा द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल भोपा एवं बेलडा का निरीक्षण किया गया । सभी गोवंश सामान्य पाए गए । गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा व स्वच्छ जल उपलब्ध है। दोनों ।ळ।ै में हरा चारा दिया जा रहा है, सम्बंधित को भूसे को भिगोकर तथा प्रचुर मात्रा में देने हेतु निर्देशित किया गया। केयरटेकर दैनिक कार्य करते हुए पाए गए। साफ सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से सुदृढ रखने व वर्षा से बचाव के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया गया है।

 

जिला अनुश्रवण समिति/डीटीएफ की मासिक समीक्षा बैठक विकास भवन में हुई आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विकास भवन सभागार मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला शिक्षा परियोजना समिति, मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति/डीटीएफ की मासिक समीक्षा आहूत की गयी। विगत दिवस विकास भवन सभागार मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला शिक्षा परियोजना समिति, मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में आहूत जिला अनुश्रवण समिति/डीटीएफ की मासिक समीक्षा बैठक में निम्नानुसार निर्देश दिए गए– (१)परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से जा रही हाई टेंशन विद्युत लाइन की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि बच्चों एवं शिक्षकों की सुरक्षा के दृष्टिगत ठीक उसी प्रकार से जैसे कि कावड़ यात्रा के दौरान बिजली के खंभों एवं ट्रांसफार्मर को पॉलिथीन से ढक दिया गया था वैसे ही परिषदीय विद्यालयों के अंदर अथवा बाहर की ओर जो भी ट्रांसफार्मर एवं बिजली के खम्भे हैं उनको अच्छी तरह से पॉलिथीन से लपेट दिया जाए क्योंकि बरसात के मौसम में उनमें बिजली का करंट आने की संभावना अधिक रहती है। बैठक में उपस्थित समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारी (पंचा०) को निर्देशित किया गया कि दिनांक, 01अगस्त 2025 को एक अभियान चलाकर समस्त विद्यालयों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं कोई ट्रांसफार्मर स्कूल के अंदर तो नहीं है यदि विद्यालय के अंदर ट्रांसफार्मर है तो उसे अच्छी तरह से बैरिकेट करा दिया जाए ताकि बच्चे उस पर चढ़कर अन्दर न जाने पाएं, साथ ही बिजली के पोल पर भी पॉलिथीन लपेट दी जाए। यह भी निर्देश दिए गए कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर लोहे के पोल के स्थान पर सीमेंट वाले खंम्भे लगवाए जाएं।
(२) जर्जर विद्यालय भवनों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि यदि कोई विद्यालय भवनध्कक्षा-कक्ष है जर्जर अवस्था में है तो तत्काल उसके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूर्ण कराकर ध्वस्त कर दिया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया गया कि दिनांक 01अगस्त, 2025 को स्वयं एवं अपने कार्यालय के समस्त स्टाफ, एआरपी को भेज कर अपने-अपने विकासखंड के अंतर्गत आने वाले परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की वीडियोग्राफी करा ली जाए , वीडियोग्राफी में ग्राम का नाम, विद्यालय का नाम, विद्यालय कंपोजिटध्पेयरिंग है, विद्यालय के अध्यापकों व छात्र – छात्राओं की संख्या, कक्षा- कक्षों की संख्या, विद्यालय परिसर से कितनी दूरी पर है, कितने वर्ष पुराना है आदि बिंदुओं को भी स्पष्ट करना है।
मुख्य विकास अधिकारी निर्देशित किया गया कि वीडियो ग्राफी करते समय दिनांक, समय और स्थान वीडियो में बोलकर अवश्य डाल दिया जाए, स्मरण रहे कार्य महत्वपूर्ण है अतः शत् -प्रतिशत दिनांक 01अगस्त, 2025 को सांय तक ही संपन्न कराया जाना है। यह भी निर्देश दिए गए कि विद्यालयों में अध्यनरत सभी बच्चों का शत् प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए तथा विद्यालय की साफ – सफाई के संबंध में एडीओ (पंचायत) तथा सचिव को अवगत करा दिया जाए।
(३) स्कूल चलो अभियान की समीक्षा के दौरान विकास खंडवार नामांकन की जानकारी चाही चाही गई तथा गत वर्ष की अपेक्षा कम नामांकन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस ब्लॉक में विद्यालयों का नामांकन अपेक्षाकृत कम अथवा असंतोष जनक पाया जाएगा उस ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की जाएगी।
(४) जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के मासिक निरीक्षण की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि टास्क फोर्स के सभी अधिकारीगण माह में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अपने-अपने निरीक्षण पूर्ण करना सुनिश्चित करें। सभी जिला स्तरीय अधिकारी उनके द्वारा किए गए निरीक्षणों की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे। निरीक्षण करता अधिकारी अपने निरीक्षण के समय यह सुनिश्चित करेंगे कि विद्यालय में नियमित मध्याह्न भोजन बन रहा है अथवा नहीं, खाने की गुणवत्ता किस प्रकार की है (प्रतिदिन किसी-किसी विद्यालय में स्वयं भी मध्याह्न भोजन चखा जाए), साफ-सफाई की व्यवस्था किस प्रकार की है, अध्यापक व रसोईया के साथ मीटिंग करें, प्रधान के साथ मीटिंग करें।
समस्त खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तथा सचिव से बात कर विद्यालयों की शत् – प्रतिशत सफाई, बरसात के दिनों में विद्यालय परिसर में घास उगी है तो उसे साफ कराना, विद्यालय परिसर में गंदगी ना हो, कहीं पर जल भरावध् कीचड़ की स्थिति ना हो, प्रकाश की उचित व्यवस्था हो बच्चे अंधेरे में न बैठे हों, छतों पर पानी जमा न हुआ हो, कक्षा कक्षा के अंदर छत से पानी तो नहीं टपक रहा है आदि समस्त व्यवस्थाएं अवश्य देखी जाए। (५) निर्देशित किया गया कि समस्त खंड शिक्षा अधिकारी विकास खंडवार (कम से कम 10 विद्यालय) अच्छा शिक्षण कार्य करने वाले अध्यापकों के नाम उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जा सके। इससे शिक्षकों के अंदर प्रतियोगिता की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा और वह और अच्छा शिक्षण करेंगे।
(६) डीबीटी की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए की डीबीटी की शत् प्रतिशत धनराशि उनके अभिभावकोंध् माता-पिता के खातों में पहुंच जानी चाहिए ताकि सभी बच्चे योजना का लाभ प्राप्त कर सकें, साथ ही सभी बच्चों के आधार बनवाना सुनिश्चित किया जाए।
(७) फर्नीचर की गुणवत्ता की विकास खंडवार समीक्षा की गई तथा निर्देश दिए गए कि विद्यालयों में बच्चों के उपयोग हेतु खरीदे गए फर्नीचर की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा, खराब फर्नीचर किसी भी दशा में न खरीदा जाए। खंड विकास अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देना है। खराब फर्नीचर क्रय यदि हुआ तो सीधे-सीधे संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व निर्धारित होगा। फर्नीचर की आपूर्ति होने के उपरांत जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जांच सुनिश्चित कराई जाएगी, किसी भी स्थिति में खराब फर्नीचर क्रय नहीं होगा।
(८) ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत फर्श एवं बाउंड्री वॉल के संतृप्तिकरण की विकास खंडवार समीक्षा की गई, अधूरे/अपूर्ण कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराए जाने हेतु खंड विकास अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा आश्वस्त कराया गया।
अंत में धन्यवाद के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

 

ग्रामीणों ने किया एमडीए के खिलाफ प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। आधा दर्जन गांवो के ग्रामीणो ने एमडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव शेरनगर, बिलासपुर, धंधेडा, कूकडा, अलमासपुर के किसानो ने गांधीनगर स्थित मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पहुंच कर अपना विरोध दर्ज किया।
उक्त गांवो के ग्रामीणो ने गांधीनगर स्थित मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पहुंच कर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि आवास विकास कालोनी एवं एमडीए विभाग उनकी जमीन लेना चाहता है। ग्रामीणो का कहना है कि वे अपनी जमीन मे से एक इंच जमीन भी आवास विकास कालोनी/एमडीए को नही देंगे। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।

 

करंट आने से भैंस की मौत
पुरकाजी। (Regional News)। ट्रान्सफार्मर के पास तार मे करंट आने से भैस की मौत हो गई। इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के समीपवर्ती भूराहेडी स्थित शिव मंदिर के पास ट्रान्सफार्मर के पास तार मे करंट आने से पास मे ंबंधी भैस की मौत हो गई। स्थानीय ग्र्रामीणो का कहना है कि उक्त मार्ग से लाखों कावडिये गुजरे हैं। यह बिजली विभाग की लापरवाही है। विद्युत विभाग को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

 

चलाया श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम अभियान
मुजफ्फररनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश अनुसार सहायक श्रम आयुक्त सिंह के निर्देशन में श्रम परवर्तन अधिकारी बालेश्वर सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौरव मालिक जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र से गजेंद्र सिंहथाना ए एच टी सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह सब इंस्पेक्टर दुर्जन सिंह हेड कांस्टेबल अमरजीत संयुक्त टीम ने मीनाक्षी चौक मेरठ रोड आर्य समाज रोड आदि जगहों पर बाल श्रम अभियान चलाया अभियान के अंतर्गत पांच बाल श्रमिक चिन्हित किया एवंसेवायोजको के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह ने बताया कोई भी सेवायोजक 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे से बाल श्रम ने कराये क्योंकि बच्चों का सर्वप्रथम अधिकार शिक्षा पर है यदि कोई भी सेवायोजक किसी भी बच्चे से बाल श्रम कराता हुआ पाया जाता है उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी एवं यह अभियान निरंतर चलता रहेगा

 

सामूहिक मासिक राष्ट्रगान का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मनीष चौधरी के द्वारा शुक्रवार को सूजडू चुंगी स्वाधीनता चौक पर मासिक सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया। यह पार्श्वगायक मौहम्मद रफी को समर्पित किया गया और उनके गीत कर चले हम फिदा का गायन भी हुआ। मनीष चौधरी ने कहा कि मौहम्मद रफी देश की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान हर वर्ग करता है। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि संस्था लगातार सामूहिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए सामूहिक मासिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। आवाज के जादूगर मौहम्मद रफी की पुण्यतिथि के कारण आज का यह राष्ट्रगान उनको समर्पित किया गया है। पूरी दुनिया में उनके करोड़ों समर्थक हैं और दिलों में उनका सम्मान है। यहां हमने समाज की सेवा करने के लिए कई लोगों को सम्मानित भी किया, सम्मान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है। समाज में हमने धर्म और जाति से पहले देश की भावना जागृत करने के लिए ही यह अभियान शुरू किया है, जिसमें भरपूर प्यार मिल रहा है। इंजीनियर नफीस अहमद राणा ने कहा कि मनीष चौधरी देश की युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए बेहतर प्रयास कर रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से राष्ट्रवाद के प्रति माहौल बनता है, इनका प्रयास सराहनीय है और इसके लिए ये कार्यक्रम पूरे देश में होने चाहिए। ये सभी धर्म जाति के लोगों को जोड़ रहे है, जो सबसे अच्छा प्रयास है। डॉ. तबस्सुम आरा ने कहा कि मैं भी संस्था का ही हिस्सा हूं, इस कार्यक्रम का केवल एक ही संदेश राष्ट्रीय ध्वज के साथ सभी धर्म, वर्ग और सम्प्रदाय एक हैं, देश अखंड बना रहे, यही हमारा प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित पीएचसी सूजडू के अधिकारी डॉ. सनव्वर, सूजडू चुंगी चौकी इंचार्ज एसआई रविन्द्र कुमार और न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल मॉडल टाउन की डायरेक्टर डॉ. तबस्सुम आरा को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से केपी चौधरी, फैजुर रहमान, भारतवीर, जयदेव पंवार, रिजवान खान, जुल्फकार, दिलशाद, आसमीन, सुहाना, विक्की माही सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मेरठ प्रांत संयोजक फैजुर रहमान का विशेष सहयोग रहा

 

सहारनपुर में मुजफ्फरनगर के गायकों का जलवा
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर कला मंच द्वारा आयोजित मोहम्मद रफी ओपन गायन प्रतियोगिता में का विशाल आयोजन राजमहल होटल सहारनपुर में एसकेएस न्यूज चौनल के सम्पादक पाशा खाँन द्वारा किया गया था और कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि की भूमिका फिल्म एक्टर प्रोड्यूसर डायरेक्टर सलीम गौर रहे जिसमें कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा और गायक मदन ढींगरा के नेतृत्व में गये 5 सदस्यीय टीम के गायक कलाकारों ने अपनी शानदार मधुर सुरीली गायकी से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार अपने नाम किया एक्टर सलीम गौर की फरमाइश पर वेदप्रकाश शर्मा ने गेस्ट कलाकार के रूप में ष्तारों में सजके अपने सूरज सेष् गीत गाकर महफिल में समां बांध दिया वहीं मदनलाल ढींगरा ने ष्नखरे वालीष् किशोर कुमार का गीत गाकर वाहवाही लूटी पुरूष वर्ग में मुजफ्फरनगर जानसठ के जय कुमार ने रफी साहब का मशहूर गीत ष्गम उठाने के लिए मैं तो जिएं जाऊंगाष्गाकर प्रथम पुरस्कार जीता वही भीमसेन ने चेहरा है या चाँद खिला गाकर द्वितीय पुरस्कार जीता और महिला वर्ग में गीता काकरान ने ष्तूने ओ रंगीले कैसा जादू कियाष् गीत गाकर द्वितीय पुरस्कार अपने नाम किया, रविन्द्र कुमार एवं प्रवीण कुमार जी ने भी अपनी मधुर गायकी से दर्शकों को लुभाया इस शानदार जीत पर फिल्म एक्टर सलीम गौर ने सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा बहुत जल्द राँयल सिनेमा पर सम्मानित करने का आश्वासन दिया

 

पालिका चेयरमैन ने किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।खालापार वार्ड 53 सभासद मौ० अन्नू कुरैशी के वार्ड में नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित 421 मीटर सडक के कार्य का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी द्वारा किया गया। जिसमे साथ में पूर्व सभासद विकल्प जैन, आशुतोष गुप्ता, जोंटी त्यागी, नगर पालिका श्रम् कपिल कुमार, लिपिक गोपाल त्यागी व अन्य वार्ड के माननीय व्यक्ति उपस्थित

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =