समाचार (Muzaffarnagar News)
साइबर से जुड़े अपराधों के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। साइबर थाना पुलिस द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को साइबर से जुड़े अपराधों के प्रति किया गया जागरूक। थाना साइबर पुलिस द्वारा जिला पंचायत सभागार में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों हेतु एक व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना साइबर पुलिस द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी एवं बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फिशिंग ईमेल एवं लिंक के माध्यम से धोखाधड़ी, ओटीपी/केवाईसी अपडेट के बहाने धोखाधड़ी, फेक ऐप्स एवं मैलवेयर हमले आदि के विषय में जागरूक किया गया। साथ ही, साइबर अपराध होने की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन नंबर एवं ूूण्बलइमतबतपउमण्हवअण्पद पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। थाना साइबर पुलिस ने यह भी अपील की कि सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय में भी साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता फैलाएं, ताकि समाज को साइबर अपराधों से सुरक्षित बनाया जा सके।
यातायात नियम जागरूकता कार्यक्रम के तहत किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा जी0डी0 गोयनका पब्लिक स्कूल, जानसठ रोड में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे द्वारा विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को जागरूक करते हुए बताया गया कि सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिये तथा नाबालिग बच्चों को वाहन नही चलाना चाहिये। इसके साथ ही द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि आप सभी अपने परिजनों को भी बताये कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट तथा दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, ओवरस्पीडिंग न करें, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन/एयर फोन का प्रयोग न करे, नशे की हालत में वाहन न चलाये, दाएं-बाएं मोडते समय अपने आगे-पीछे देखते हुए इंडिकेटर का प्रयोग अवश्य करें, हाई और लो बीम का उचित प्रयोग करे। यातायात पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष होने वाली सडक दुर्घटना तथा उनमे होने मृत्यु के आंकडो को प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में बहुत लोगों की मृत्यु हो जाती है तथा बड़ी संख्या में लोग घायल हो जाते हैं, वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित गतिसीमा में ही वाहन को चलाने से सड़क दुर्घटनाओं तथा उनमे होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रभारी उ0नि0 यातायात इन्द्रजीत सिंह सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा जी0डी0 गोयनका पब्लिक स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
फेटो नम्बर पांच
पीडीए महापंचायत की तैयारी को जनसंपर्क
बुढ़ाना जनसभा को संबोधित करेंगे 17 को सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की 17 अगस्त को बुढ़ाना फैज गार्डन के मैदान में समाजवादी पार्टी की पीडीए महापंचायत को समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। सपा की पीडीए महापंचायत के आयोजक वरिष्ठ सपा नेता सत्येंद्र पाल लगातार उक्त पीडीए महापंचायत की सफलता के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम सोहजनी व दिनकरपुर में सभाओं में पहुंचने पर सपा नेता सत्येंद्र पाल का ट्रैक्टरों के काफिले के साथ जोरदार स्वागत किया गया। आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता सत्येंद्र पाल ने कहा कि संविधान तथा आरक्षण की रक्षा एवं पिछड़ों,दलितो अल्पसंख्यको के अधिकारों की आवाज उठाने व पीडीए की जागरूकता हेतु 17 अगस्त को बुढाना में पीडीए महापंचायत आयोजित की गई है। उन्होंने सभी से भारी संख्या में पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के विचारों को सुनने की अपील की। उनके साथ बुढ़ाना विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान शाहपुर नगर अध्यक्ष जुल्फिकार कुरैशी सपा जिला सचिव अनेश निर्वाल,इकबाल अहमद सहित अनेक सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में किया गया तिरंगा रैली का आयोजन। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मेरठ रोड में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में समस्त प्रशिक्षणरत छात्रों एवं स्टाफ द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश प्रताप सिंह व आई एम सी चेयरमैन राजेश जैन ने हरी झंड़ी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से देश के प्रति भक्ति की भावना एवं भावनात्मक रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश प्रताप सिंह, फोरमैन संजय सहगल, एवं सभी अनुदेशकगण मौजूद रहे।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 16 अगस्त को ही श्रेष्ठ
मुजफ्फरनगर। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को अर्द्धरात्रि में हुआ था। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिये अर्द्धरात्रि व्यापिनी अष्टमी श्रेष्ठ मानी जाती है। मुजफ्फरनगर में सिविल लाईन थाने के सामने प्रसिद्ध धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के संचालक पं० विनय शर्मा ने बताया कि 16 अगस्त 2025 को है। 15 अगस्त 2025 को रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर सप्तमी समाप्त होगी और अष्टमी तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। 16 अगस्त 2025 को अष्टमी, रात्रि 9 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगी। अतः श्री कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 16 अगस्त 2025 को ही सर्वश्रेष्ठ एवं विशेष फलदायी रहेगा। 16 अगस्त 2025 को चन्द्रोदय रात्रि 11 बजकर 32 मिनट पर होगा। इसी समय व्रतधारी भगवान को भोग लगाकर अपना व्रत खोलेगे। पं. विनय शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत रखने वाला व्यक्ति इस लोक में सुख तथा परलोक में मोक्ष को प्राप्त करता है। भगतान श्री कृष्ण का व्रत रखने से एक करोड एकादशी का व्रत रखने का फल मिलता है। व्रतधारी को चाहिए कि वह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान से निवृत्त होकर श्रीमद् भागवत गीता, गोपाल, सहस्त्रनाम का पाठ करें और ऊँ नमों भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें तथा भगवान श्री कृष्ण को हिंडौले में झुलावे व रात्रि में चन्द्रमा के दर्शन कर भगवान श्री कृष्ण को पंचामृत, मक्खन, मिश्री व नैवेद्य से भोग लगाकर आरती उपरान्त स्वंय भी भोग लगाये। श्री शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पुत्रार्थियो (निःसन्तान वालो) के लिये भी वरदान है। क्योकिं भगवान श्री कृष्ण ने पुत्र को नष्ट करने वाली पुतना का वध किया था। शास्त्रों में उल्लेख है कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर पुत्रार्थी यदि गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ कर श्रद्धापूर्वक विधिवत पूजन करें और इस दिन निःसन्तान महिलाऐं गले में गर्भगौरी, रुद्धाक्ष धारण कर कम से कम 05 माला निम्न मंत्र की करें तो पुत्र प्राप्ति की निश्चित सम्भावना बनती है। इसके बाद सन्तान प्राप्ति तक मंत्र की एक माला प्रतिदिन करें।
कई इंस्पैक्टर व सब इंस्पैक्टर को किया इधर से उधर
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने कई थाना प्रभारियों व दरोगाओं के कार्यक्षेत्र मे बदलाव किया।
जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के उददेश्य से एसएसपी संजय वर्मा ने सीओ कार्यालय मे तैनात इंस्पैक्टर योगेन्द्र शर्मा को सिखेडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। सिखेडा थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को प्रभारी पासपोर्ट सैल बनाया गया है। छपार थाना प्रभारी विकास कुमार को फुगाना थाना प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी के पीआरओ राकेश कुमार को इंस्पैक्टर रतनपुरी बनाया गया है। रतनपुरी थाना प्रभारी तेजसिंह को इंस्पैक्टर क्राईम ब्रान्च बनाया गया है। इंस्पैक्टर शाहपुर जयसिंह भाटी को शाहपुर से अपराध शाखा भेजा गया है। एसओजी से तेजतर्रार सब इंस्पैक्टर मोहित चौधरी को जयसिंह भाटी के स्थान पर शाहपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। फुगाना थानाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार को छपार थाना प्रभारी बनाया गया है। मानवेन्द्र सिंह भाटी को थानाध्यक्ष तितावी से थाना भौराकलां बनाया गया है। भौराकलां थानाध्यक्ष पवन कुमार को तितावी थानाध्यक्ष बनाया गया है।
टै्रक्टर तिरंगा यात्रा भाकियू ने निकाली 

मुजफ्फरनगर/सिसौली। भाकियू द्वारा शहर मे तथा भाकियू की राजधानी सिसौली में टै्रक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें सैकडों ट्रैक्टर तिरंगा के साथ भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत भी यात्रा में शामिल हुए।
भारतीय किसान यूनियन द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला मुजफ्फरनगर में मुजफ्फरनगर शहर सहित समस्त 9 ब्लॉक में किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें मुजफ्फरनगर शहर में जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सदर ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन चौधरी व तहसील अध्यक्ष सदर देव अहलावत के नेतृत्व में शहर के नई मंडी स्थित विश्वकर्मा चौक से किसानो का एक जत्था सैकड़ों ट्रैक्टर और अपने निजी वाहनों सहित महावीर चौक पहुंचा और एक जत्था सैकड़ों ट्रैक्टर सहित महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव के नेतृत्व में और एक जत्था भारी संख्या में ट्रैक्टरों और किसानों सहित जिला सचिव फुरकान अली राव के नेतृत्व में महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर पहुंचा जहां से जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी नवीन राठी के नेतृत्व में तीनों जत्थे एकत्रित होकर मीनाक्षी चौक होते हुए शिव चौक पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा सहित सभी पदाधिकारीयों ने भगवान शिव के आगे मस्तक नवाया और आशीर्वाद लिया और वहां से प्रकाश चौक पहुंचकर एक ज्ञापन क्षेत्रीय समस्याओं का और एक ज्ञापन संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से संयुक्त रूप से सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया और वहां से महावीर चौक पर पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई इस अवसर पर पदाधिकारियों द्वारा देशभक्ति के जज्बे का प्रदर्शन करते हुए देशभक्ति गीतों पर नृत्य भी किया गया भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत के पुत्र चौधरी चरण सिंह टिकैत भी यात्रा में उपस्थित रहे और स्वयं ट्रैक्टर चला कर कमान संभाली इसी क्रम में मोरना ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी के नेतृत्व में और पुरकाजी ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पवार के नेतृत्व में चरथावल ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में बघरा ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मलिक व प्रदेश महासचिव धीरज लाटियांन के नेतृत्व में शाहपुर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बालियांन व प्रदेश महासचिव चौधरी सत्येंद्र बालियान के नेतृत्व में बुढाना ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर सहरावत और तहसील अध्यक्ष संजीव पवार के नेतृत्व में खतौली में ब्लॉक अध्यक्ष दीपांकर चौहान व तहसील अध्यक्ष ललित त्यागी के नेतृत्व में जानसठ ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाल कर किसानो द्वारा देशभक्ति का परिचय दिया गया और प्रत्येक ब्लॉक पर प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम किसान समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी प्रेषित किया गया जहां-जहां भी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली इस क्षेत्र में भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति रही आपको बता दें कि दिल्ली में 13 महीने चले किसान आंदोलन के समय से प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस और प्रत्येक गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा देशभक्ति के जज्बे का लगातार प्रदर्शन होता आ रहा है इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सोम एनसीआर जोनल प्रभारी राहुल अहलावत प्रमोद अहलावत मण्डल उपाध्यक्ष अश्विनी चंदेल राजीव तोमर सरदार गुरमेल सिंह बाजवा मण्डल उपाध्यक्ष जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह युवा जिला अध्यक्ष नरेश पुंडीर बिजेंद्र बालियान अनुज बालियान जिला उपाध्यक्ष इसरार खान नगर अध्यक्ष बुढ़ाना जिला उपाध्यक्ष मोमिन त्यागी जिला महासचिव एहसान त्यागी सुमित पचेंडा जिला महासचिव राणधोल राठी जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी जिला सचिव मनीष अहलावत जिला महासचिव विकास चौधरी सर्वेंद्र राठी विनीत चौधरी इंद्र राठी संदीप सिवाच धर्मेंद्र सहरावत भूपेंद्र सहरावत युवा तहसील अध्यक्ष सदर परमजीत चौधरी सरदार अमीर सिंह तहसील अध्यक्ष जानसठ युवा ब्लॉक अध्यक्ष सदर हैप्पी बालियान बिट्टू प्रधान मेघा खेड़ी सचिन चौधरी संजय चौधरी, परवेंदर सिंह बढ़ेडी, अश्विनी तोमर, अश्विनी काकरान, सुभाष काकरान, साहिल, मोनू ठाकुर, पीयूष पवार विवेक त्यागी रविपाल मनोज बालियान, मोहब्बत अली, शाह आलम खान, आजाद बेग प्रदीप शर्मा चौधरी, हवा सिंह, आयुष चौधरी प्रज्वल त्यागी, मेहरबान अली बिट्टू अंसारी कुणाल वर्मा, रुचिन बालियान, मनोज बालियान, आयुष चौधरी,धीरेन्द्र चौधरी, विकास कुमार आदि के साथ सैंकड़ों की संख्या में किसान कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे
कभी भुलाया नहीं जा सकता वीर जवानो के बलिदान को
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। भाकियू टिकैत की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में गुरमेल बाजवा के नेतृत्व में सैकड़ो किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा मे शामिल हुए। भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा मुजफ्फरनगर मे प्रति वर्ष की तरह इस बार ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा कर रखी थी,13 अगस्त को निकाली गई तिरंगा यात्रा मे हजारों किसानो ने भाग लिया उधर पुरकाजी क्षेत्र के गांव भदोला निवासी सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष गुरमेल बाजवा भी सैकड़ो किसानो के साथ यात्रा मे शामिल हुए।
गुरमेल बाजवा ने बताया की जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व मे वह किसानो के साथ मुख्यालय पहुचे और यात्रा मे शामिल हुए।
उन्होंने बताया की किसान यूनियन मे भी सभी लोग देश प्रेमी है वीर जवानो के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, चौधरी साहब के आदेशानुसार भारी तादात मे किसान यात्रा मे शामिल हुए।भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति के तरानो के बीच लोगो मे देश भक्ति का जज्बा देखने को मिला।
किसान नेता गुरमेल बाजवा के साथ प्रीत बाजवा, गुरलाल बाजवा, जसप्रीत बाजवा, जगजीत बाजवा, प्रिंस बाजवा, काका, कुलदीप विर्क, भूपेंद्र सिंह औलख, हैंप्पी बालियान, संजीव खोखर, अंकित राठी मौजूद रहे।
पुलिसकर्मियों को दिलायी नशा मुक्ति की शपथ
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर सभी पुलिसकर्मियों को दिलायी गयी शपथ। नशा मुक्त समाज एवं स्वस्थ समाज के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस कार्यालय पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे से दूर रहने, नशे के दुष्परिणामों से समाज को जागरूक करने तथा नशामुक्त वातावरण बनाने हेतु शपथ दिलाई। साथ ही एसपी सिटी द्वारा बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन को हानि पहुँचाता है, बल्कि परिवार की खुशियों, सामाजिक मूल्यों एवं आर्थिक स्थिरता को भी नष्ट करता है। समाज के हर वर्ग को इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण बनाया जा सके। अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को नश के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें, जनहित में नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
राउंड टेबल मुजफ्फरनगर चैप्टर संस्था द्वारा उपहार वितरण
मुजफ्फरनगर। आशादीप मंदबुद्धि एवं मूक बधिर बच्चों के संस्थान में राउंड टेबल मुजफ्फरनगर चौप्टर द्वारा बच्चों को विभिन्न उपहारसामग्री, फल वितरित की गई । कार्यक्रम में मूक बधिर बच्चों द्वारा रंगारंग डांस प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर राउंड टेबल संस्था मुजफ्फरनगर चौप्टर के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं मातृशक्ति भाव विभोर हो उठे। राउंड टेबल संस्था के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी द्वारा समय-समय पर भविष्य में स्कूल में आने का आश्वासन दिया इस अवसर पर आशादीप संस्थान के अध्यक्ष इंजी लोकेश चंद्र जी ने भी अपने विचार रखें। राउंड टेबल संस्था से अंकित गुप्ता अध्यक्ष , दीपांशु प्रकाश कोषाध्यक्ष, शोभित गर्ग सचिव, अभिषेक सोबती पूर्व अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने मे होती लाल शर्मा एवं आशादीप संस्थान के अध्यक्ष इंजी.लोकेश चन्द्रा , सचिव इंजी आर के गोयल,प्रभारी उप मंत्री नरेश कुमार गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रामबीर सिंह , प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
पानी निकासी की मांग को पंचायत
रोहाना। पानी की निकासी की मांग को लेकर गांव रोहाना खुर्द मे पंचायत की गई। जिसमें 36 बिरादरी के ग्रामीण शामिल रहे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के समीपवर्ती गांव रोहाना खुर्द के ग्रामीणो का आरोप है कि उनके गांव मे जलभराव की समस्या है। जिसके सम्बन्ध मे अधिकारियों को अवगत कराया गया है। परन्तु अभी तक उनकी समस्या का समाधान नही हो सका है। पंचायत मे मौजूद क्षेत्रिय ग्रामीणो ने जिला प्रशासन से जलभराव की समस्या से निजाद दिलाने की मांग की है।
15 अगस्त को ग्रहस्थ के लिए और वैष्णव 16 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी के लिए श्रेष्ठ
मुजफ्फनगर। भगवान विष्णु के आठवें अवतार मधुसूदन भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस को लेकर बड़ा संशय हो रहा है यह जन्म दिवस 15 अगस्त को बने या 16 अगस्त को महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म बुधवार, अष्टमी तिथि को रात्रि में रोहिणी नक्षत्र के होने पर हुआ था इस वर्ष अष्टमी तिथि 15 अगस्त रात्रि 11ः49 से 16 अगस्त रात्रि 9ः34 तक है वही रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त प्रातः 4ः38 से 18 अगस्त 3ः17 तक है ऐसे में एक तो यह संशय दूर करना चाहिए कि जिस नक्षत्र वार में कृष्ण का जन्म हुआ अगर वही नक्षत्र वर इत्यादि एक साथ हो जाए तो दोबारा कृष्ण का ही जन्म हो जाएगा इसलिए कल्पना करना की बिल्कुल सटीक जन्म का समय कभी आएगा यह मुश्किल है ऐसे में जो ग्रहस्थ (स्मार्त्त)लोग हैं, अष्टमी तिथि रात्रि को कृष्ण जन्म मानते हैं इसलिए 15 अगस्त सर्वश्रेष्ठ है, गृहस्थ लोग इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं और दूसरे वैष्णव परंपरा के भक्त है वे रोहिणी नक्षत्र को भी महत्व देते हैं इसलिए वे लोग 16 अगस्त रात्रि को कृष्ण जन्म स्वीकार कर रहे हैं। बिना किसी संशय ग्रहस्थ लोगों के लिए 15 अगस्त और वैष्णवों के लिए 16 अगस्त कृष्ण जन्म की सर्वश्रेष्ठ तिथि है।श्री कृष्ण की उपासना के लिए कई मंत्र हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख है ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय और ऊँ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः, ऊँ श्री कृष्णः शरणं ममः, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे। हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे, कृं कृष्णाय नमः ऊँ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्णः प्रचोदयातः, ऊँ क्लीं कृष्णाय नमः,गोकुल नाथाय नमः।
देश भक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन में डॉ राजीव कुमार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2025 के अंतर्गत पी आर पब्लिक स्कूल स्कूल, मुजफ्फर नगर में ’भारत की स्वतंत्रता, एकता एवं गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, सफल प्रतिभागियों अनुष्का, अवनी, दृष्टि, निकुंज, अलीशा, परी, प्राची,हिमानी,डिम्पल, हर्ष व आयुष को फूलमाला पहनाकर किया गया अभिनंदन। डॉ राजीव कुमार द्वारा विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंघल को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति गीतों एवं जोश भरे नारो के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमे अनघ सिंघल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ राजीव कुमार द्वारा उपस्थित सभी से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं हर घर तिरंगा फहराने हेतु आह्वान किया गया। हर घर तिरंगा अभियान- 2025 स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने, देशभक्ति की भावना को जागृत करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान हेतु आयोजित किया जा रहा है। उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में पी आर पब्लिक स्कूल के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। राजेश कुमार श्रीवास, जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद के सभी विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही है। उक्त कार्यक्रम में पी आर पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर के प्रबंधक अशोक सिंघल एवम प्रधानाचार्य श्रीमती मीना सिंघल के नेतृत्व में शिक्षक प्रज्ञा सिंधी, दिव्या शर्मा, प्रवीण जायसवाल, शंकर शर्मा एवं अनुपम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन
डोर टू डोर सफाई व्यवस्था वार्डों में होगी और बेहतर, जल्द आयेंगे 55 नये टिपर वाहन
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। शहर की गलियों और मोहल्लों में अब सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ एवं सुनिश्चित होने जा रही है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को 28 नए गारबेज टिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और प्रभावी बनाने के लिए खरीदे गए ये वाहन सीधे विभिन्न वार्डों में उतारे गए, जिससे बड़े वार्डों में भी हर घर तक सफाई सेवाएं आसानी से पहुंच सकें। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका परिसर से पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह एवं सभासदों के साथ खरीदे गए 28 नए गारबेज टिपर वाहनों का उद्घाटन कर शहर की सफाई व्यवस्था को नई रफ्तार दी। शहर के 55 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और सुचारू बनाने के उद्देश्य से खरीदे गए इन वाहनों को उद्घाटन के बाद सीधे वार्डों में भेजा गया, ताकि बड़े वार्डों में हर घर तक कचरा उठाने की सुविधा और आसान हो सके। वाहनों के लोकार्पण अवसर पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने वाटिका पैदल भ्रमण करते हुए वहां सफाई व्यवस्था को परखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए हम राज्य वित्त एवं 15वें वित्त से प्राप्त धनराशि से करीब 98 नए गारबेज टिपर वाहनों की खरीद कर रहे हैं। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत करीब 1.96 करोड़ रुपये की धनराशि से पहली खेप के रूप में 28 नए टिपर वाहनों की प्राप्ति हुई। एआरटीओ से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होने के बाद इनको आज वार्डों में सफाई व्यवस्था के लिए रवाना किया गया है। डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने की इससे शुरुआत की गई है। जल्द ही पालिका प्रशासन दो स्लॉट मे 55 और नए गारबेज टिपर वाहन खरीदेगी, जिससे सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था और तेज व प्रभावी होगी। उन्होंने बताया कि इन वाहनों के आने से वार्डों में कचरा संग्रहण का समय कम होगा और साफ-सफाई के स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। बताया कि ये वाहन नगरपालिका के साथ काम कर रही कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज लि. को हैंड ओवर किये जा रहे हैं। 67 टिपर वाहन पहले उनको दिये गये हैं। इनको आवश्यकता के अनुसार बड़े वार्डों में लगाया जा रहा है, जहां एक गाड़ी से डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण में समस्या बनी थी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 40 गारबेज टिपर वाहनों की खरीद के लिए टैण्डर निकाला गया है, साथ ही 30 गारबेज टिपर वाहनों की खरीद के लिए 15वें वित्त में डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही इनकी खरीद के लिए भी पालिका प्रशासन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, शौकत अंसारी, नौशाद पहलवान, मौहम्मद शहजाद, सतीश कुकरेजा, अन्नु कुरैशी, अमित पटपटिया, लिपिक संजीव सिंघल, मनोज पाल, मोहन वैद, दुष्यंत कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में जिले की प्रतिष्ठित महिलाओं का सम्मान
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एस0 डी0 कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पुण्यश्लोका माता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर मुजफ्फरनगर जिले की प्रतिष्ठित एवं समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं माननीय श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप-चेयरमैन-नगर पालिका, कुमारी पूनम विश्नोई-जिला उपक्रीड़ा अधिकारी, इन्दु सिद्धार्थ-पुलिस अधीक्षक क्राइम, प्रज्ञा सिंह-इओ, चंचल सक्सेना-डायरेक्टर-एस0 डी0 पब्लिक स्कूल, अंकिता कुमार-महिला उद्यमी, शिवानी लाल-फिजियो उ0प्र0 महिला क्रिकेट टीम, सुनैना प्रकाश, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन, सीमा शर्मा-बेस्ट टीचर आवार्ड-कुवर जगदीश प्रसाद इंटर कालेज को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में और अधिक सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि ब्रहमचारी केशव स्वरूप, शंकराचार्य स्वामी श्रमसमाधि संस्थान, ऋषिकेश ने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण के इस पावन अवसर पर आप सभी के बीच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल महिलाओं को अधिकार देना नहीं है, बल्कि उन्हें वह आत्मविश्वास, अवसर और वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे अपनी क्षमताओं और प्रतिभाओं का पूर्ण उपयोग कर सकें। माननीय श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी जानते हैं कि एक महिला केवल परिवार की धुरी ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की असली शक्ति है। जब एक बेटी पढ़ेगी, तो वह न केवल अपना जीवन संवारेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी उज्जवल करेगी। उन्होने कहा कि “जब एक महिला मजबूत बनती है, तो एक पूरा परिवार मजबूत बनता है, और जब परिवार मजबूत बनता है, तो पूरा देश मजबूत बनता है।” इन्दु सिद्धार्थ ने एस0 डी0 कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी की प्रबन्ध समिति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि अहिल्याबाई होलकर जी न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि जनसेवा, शिक्षा, धर्म और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उनका योगदान अद्वितीय रहा। उनकी नीतियां आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम सब मिलकर ऐसा वातावरण बनायें जहाँ हर महिला बिना डर, बिना संकोच अपने सपनों को जी सके। हमें यह याद रखना होगा “जब महिला सशक्त होगी, तभी समाज समृद्ध होगा और राष्ट्र मजबूत होगा।” श्रीमति सुनैना प्रकाश ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब महिलाओं को अवसर मिला है, उन्होंने समाज, विज्ञान, शिक्षा, राजनीति, कला और खेल, हर क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है। महिला केवल घर की जिम्मेदारी नहीं निभाती, बल्कि वह राष्ट्र निर्माण का भी एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। शिक्षा, रोजगार, समान अवसर और सुरक्षा चार स्तंभ महिला सशक्तिकरण के आधार हैं। आज की बेटियाँ अंतरिक्ष में जा रही हैं, सेना में परचम लहरा रही हैं, अंतरर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का गौरव बढ़ा रही हैं। हमें चाहिए कि हम उनकी राह में आने वाली हर बाधा को दूर करें, उनके सपनों को पंख दें। कुमारी पूनम बिश्नोई ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में अनगिनत प्रतिभाशाली बेटियों को देखा है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी पहचान बनाई है। खेल और शिक्षा दोनों ही लड़कियों को स्वतंत्र सोच, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता प्रदान करते हैं। आज का समय यह कह रहा है कि हमें बेटियों के लिए ऐसा माहौल बनाना होगा, जहाँ वे निडर होकर अपने सपनों का पीछा कर सकें। प्रशासन, समाज और परिवार तीनों की जिम्मेदारी है कि हम बेटियों को समान अवसर और प्रोत्साहन दें। शिवानी लाल ने कहा कि मैं खेल जगत से जुड़ी हूँ और मैंने करीब से देखा है कि कैसे एक लड़की मैदान पर अपने हर संघर्ष को जीत में बदल देती है। खेल केवल शारीरिक मजबूती नहीं देता, बल्कि मानसिक साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास भी देता है। क्रिकेट के मैदान में, जब खिलाड़ी अपनी टीम के लिए खेलती है, तो वह यह साबित करती है कि महिला किसी भी चुनौती में पीछे नहीं है। मेरी यही अपील है कि बेटियों को खेल, शिक्षा और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दें। हर लड़की के अंदर एक चौंपियन छिपा है बस जरूरत है उसे पहचानने और आगे बढ़ाने की। श्रीमति चंचल सक्सेना कहा कि हमारे संस्थान में हम हमेशा यही मानते हैं कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही महिला सशक्तिकरण की सबसे मजबूत नींव हैं। बेटियों को केवल डिग्री दिलाना ही हमारा लक्ष्य नहीं है, बल्कि उन्हें जीवन कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व के साथ तैयार करना भी हमारा दायित्व है। महिला सशक्तिकरण का वास्तविक अर्थ है उसकी आवाज को सुनना, उसके सपनों को समझना और उसकी क्षमता को मंच देना। अंकिता कुमार पत्नी श्री अनुभव कुमार, सचिव ने सभी आगन्तुक प्रतिष्ठित महिलाओं का धन्यवाद करते हुये कहा कि एस0 डी0 कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी हमेशा से महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमारा मानना है कि बेटियों को वही अवसर मिलने चाहिए जो बेटों को मिलते हैं चाहे वह शिक्षा हो, खेल हो, या करियर का कोई भी क्षेत्र। हमारे कॉलेज में आज बेटियाँ न केवल पढ़ाई में बल्कि तकनीकी, खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। आज हम जिन महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं, वे हमारे समाज की प्रेरणा हैं। इन्होंने अपने साहस, मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि कोई भी मंजिल असंभव नहीं।इस अवसर पर नेशनल यूथ पॉवर एसोसिएशन के सौजन्य से संस्थान में स्थित एस0डी0 स्पोर्ट्स एकेडमी में निशानेबाजी, 100मीटर दौड़, रस्साकसी व शतरंज आदि खेलां का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को “नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत” के बारे में जागरूक करना है ताकि वे खेलों के माध्यम से अपने भविष्य के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश के विकास में सक्रिय रूप से योगदान दे सकें। डा0 अनिल कुमार पर्वतारोही-ब्रांड एम्बेसडर फिट इंडिया खेल मंत्रालय भारत सरकार ने सभी प्रतिभागीयों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि इस चौम्पियनशिप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी पहले ही विजेता हैं, क्योंकि उन्होंने चुनौती को स्वीकार किया और मैदान पर उतरने का साहस दिखाया। स्पोर्ट्स चौम्पियनशिप के शुभ अवसर पर एस0डी0 स्पोर्ट्स एकेडमी के राइफल क्लब कोच श्री प्रमोद कुमार ने कहा कि खेल जीवन का एक अहम हिस्सा हैं। ये केवल जीत और हार का नाम नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाते हैं। मैं हमेशा अपने खिलाड़ियों से कहता हूँ मैदान पर पसीना बहाओ, ताकि जीवन में कभी आँसू न बहाने पड़ें। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागीयों को मेडल्स, ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अन्य प्रतिभागीयों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदिनी, न्यासा, शगुन, पीहू, इशिता, लक्ष्मी, तुषार, मौ0जुनैद, निखिल, पीयुष आदि छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।
समूह गान प्रतियोगिता हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। हिंदी व संस्कृत दो भाषाओं में देशभक्ति के गीतों की प्रतियोगिता का आयोजन भारत विकास परिषद सम्राट शाखा द्वारा लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड में किया गया। नगर के पांच विद्यालयों भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर नई मंडी, जे वी पब्लिक स्कूल, एस डी पब्लिक स्कूल, लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर व वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज द्वारा प्रतियोगिता में सहभागिता की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा सचिव इंजी० पीके गुप्ता द्वारा मंचासीन कराने व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम से हुआ। समस्त पांचो टीमों को लॉटरी से क्रमश शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा कुष्मांडा व स्कंद माता देवियों के नाम दिए गए। अतिथिगण व आज के निर्णायक मंडल श्री दिलीप मिश्रा, मुकेश लाल एडवोकेट व प्रोफेसर श्रीमती अरुणिमा रानी का पटकों से स्वागत के पश्चात शाखा अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने प्रतिभागियों को अच्छे से अच्छे प्रस्तुतीकरण के लिए शुभकामना दी।
संचालन संयुक्त रूप से कुलदीप भारद्वाज, परम कीर्ति शरण व डॉ० नितिन जैन द्वारा किया गया।
हिंदी के गीतों का प्रस्तुतीकरण प्रथम राउंड में तथा संस्कृत के गीतों का प्रस्तुतीकरण द्वितीय राउंड में उसी क्रम में हुआ। निर्णायक मंडल ने सभी टीमों के प्रस्तुतीकरण की सराहना की व कहा कि सभी का प्रस्तुतीकरण इतना अच्छा रहा कि निर्णय में काफी मेहनत करनी पड़ी। प्रथम स्थान पर एस डी पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान पर भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर, तृतीय स्थान पर वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज रहे। समस्त पांचो टीमों को शाखा द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रथम तीनों टीमों के समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। विजेता टीम को शानदार ट्रॉफी मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रिंसिपल श्री अखिलेश कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि श्री मोहित संगल व शाखा के आयोजकों द्वारा भेंट की गई। इस समारोह में शाखा के 52 सदस्यों पुरुष एवं मातृशक्ति ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कीमती लाल जैन, मनोज जैन स्ळ, प्रमोद त्यागी, विजेंद्र कुमार गोयल, शाखा कोषाध्यक्ष जग रोशन गोयल, प्रेम प्रकाश (एड), महेश जिंदल, एवं गोपाल कंसल, श्रीमती परणिता गोयल आदि का बहुमूल्य योगदा रहा।
मुख्य अतिथि श्री अखिलेश कुमार जी ने इस शानदार कार्यक्रम के लिए सम्राट शाखा की सराहना की और कहा कि भारत विकास परिषद आज देश के उत्थान में जिस प्रकार निरंतर सहयोग कर रहा है उसका कोई सानी नहीं है। परम कीर्ति शरण शाखा संस्थापक द्वारा आज के कार्यक्रम में बहुमूल्य सहयोग के लिए श्री अखिलेश कुमार शर्मा जी व विद्यालय के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया ।शाखा की ओर से समस्त अतिथि गण व निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। अंत में शाखा सचिव इंजी० पीके गुप्ता द्वारा समस्त उपस्थित 6अतिथिगण व सदस्यों का आभार व्यक्त करने के पश्चात राष्ट्रगान की घोषणा व स्वादिष्ट जलपान के साथ सभा समाप्त हुई।
डांसरों ने मचाया जमकर धमाल
मुजफ्फरनगर। स्थानीय गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेंन रोड मैजिक डांस एकेडमी संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा प्रशिक्षित श्यामक डाबर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई, नेशनल सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चौंपियनशिप के उत्तर प्रदेश प्रभारी मोहन अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज श्री श्री गोलोक धाम मंदिर गोपेश्वर तीर्थ 23 वे पाटोत्सव ध्वज पूजन गांधी कॉलोनी की ओर से आयोजित पालकी यात्रा में मैजिक डांस एकेडमी के डांसरो ने ग्रुप डांडिया कर धूम मचा दी श्री राधा रानी जी के भजनों पर जबरदस्त कीर्तन किया पालकी यात्रा बड़े ही धूमधाम ,हर्षोल्लास ,उमंग और उत्साह के साथ मनाई गई जिसमें मैजिक डांस एकेडमी के डांसरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसके लिए कई दिनों से लगातार गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी के डांसर तैयारी कर रहे थे डांसरों में जबरदस्त उत्साह जोश दिखाई दिया मैजिक डांस एकेडमी के डांसरो के ग्रुप डांडिया पर भाव विभोर होकर नृत्य को देखकर सभी आश्चर्य चकित रह गए श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारियों पदाधिकारी सदस्यों ने मैजिक डांस एकेडमी डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा व उनकी पूरी डांस टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी ग्रुप डांडिया डांस व श्री राधा रानी जी के
प्रबंधन समिति की मासिक बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) आर्यपुरी, मुजफ्फरनगर में प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रबंधन समिति द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण भी किया गया। संस्था में निरुद्ध किशोरों से उनकी समस्या एवम सुझावों पर चर्चा की गई । बैठक में संस्था प्रभारी मोहित कुमार, प्रबंधन समिति सदस्य डा राजीव कुमार,मंजू शर्मा सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी हेमलता , मनोज कुमार मनोसामाजिक कार्यकर्ता, जिला चिकित्सालय से चिकित्सक डॉ गौरव कुमार , शिक्षक शारिक हुसैन तथा पूजा देवी सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रबंधन समिति की बैठक में राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में निरुद्ध किशोरों हेतु उपलब्ध सुविधाओं जैसे शिक्षा ,चिकित्सा एवम भोजन, वस्त्र व अन्य आवश्यकताओं एवम उनके सर्वांगीण विकास हेतु विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह स्टाफ उपस्थित रहा।
प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
शाहपुर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंगदान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अध्यापिकाओं की देखरेख में छात्राओं ने अंगदान से संबंधित पोस्टर बनाएं। जिसमें कक्षा 8 से इरम, मिस्बाह कक्षा 9 से नताशा ,सुहाना , अफसा और नमरा कक्षा 10 से सिदरा, अरीबा खुशबू, नबिया ,आफरीन, मिशकात, असमीन कक्षा 11 से जोया मलिक, सानिया, अरशी, सुहाना वानिया, मनतशा ,मानसी , हुमेरा,आयशा, अलीशा कक्षा 12 से पायल सैनी, रोनिका, वंशिका ,मारिया ,अदीबा हमजा आदि छात्राओं ने सुंदर सुंदर पोस्टर बनाएं। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने उनका प्रोत्साहन किया और छात्राओं को बताया कि अंगदान एक महान कार्य है जिससे दूसरों को जीवनदान मिलता है ।अंगदान के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना आवश्यक है। आपका एक कदम किसी को नया जीवन दे सकता है। रोटरी क्लब सखी की सचिव शशि सिंघल ने प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा बनाए गए पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाने में विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया।इसमें रिंकी रानी, शिवानी अरोरा ,आदेश ,ज्योति त्रिपाठी, ललिता शर्मा ,तनु सैनी ,गीता देवी ,प्रज्ञा शर्मा आदि अध्यापिकाओ का सहयोग रहा। इस पोस्टर प्रतियोगिता के लिए रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी द्वारा शीघ्र ही इन सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
खतौली। श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज खतौली में स्टैंडर्ड क्लब के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय ध्वज पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा कार्यालय के तत्वावधान में स्टैंडर्ड क्लब के अंतर्गत एक विशेष शैक्षणिक गतिविधि आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में तिरंगा झंडा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के मानकों, महत्व एवं गरिमा के विषय में जागरूक किया गया।इस अवसर पर शुचि द्विवेदी (रिसार्स पर्सन भारतीय मानक ब्यूरो,शाखा देहरादून) ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो भारत में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाली संस्था है। यह उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वित्त मंत्रालय के अधीन कार्य करती है, उन्होने हॉलमार्क, अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, इको मार्क, मैनेजमेंट सर्टिफिकेशन स्कीम एवं आईएसआई मार्क के साथ ही विभिन्न प्रकार के लिंक एवं एप के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गयी। मेंटर राजकुमार जैन ने विद्यार्थियों को भारत के राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियमों, रंगों का अर्थ, झंडा संहिता तथा ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया’ की जानकारी सरल व प्रभावी ढंग से प्रदान की। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विषय से संबंधित प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। निर्णायक मंडल ने लेखों का मूल्यांकन मौलिकता, प्रस्तुति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भाषा की स्पष्टता के आधार पर किया। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने भारतीय मानक ब्यूरो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा गुणवत्तापूर्ण सोच को विकसित करती हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन स्टैंडर्ड क्लब प्रभारी एवं विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुआ। क्लब मेंटर श्री मैदान गोपाल ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ गुणवत्ता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं सभी स्टैंडर्ड क्लब सदस्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह कार्यशाला न केवल ज्ञानवर्धक रही बल्कि विद्यार्थियों में मानकों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने में सफल रही।अन्त में प्रधानाचार्य जी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को विद्यालय स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यशाला को सफल बनाने में ,समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
एसडी इंटर कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना के निर्देशन में (हर घर तिरंगा ,घर-घर तिरंगा) विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया । जिसमें सीनियर वर्ग में पूजा सैनी, अभिषेक सैनी प्रथम स्थान पर रहे ,नगमा व अनुष्का भाटिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महविश और तनु तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहीं । अलीना ,रजनी, आयुषी, दिव्या को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं जूनियर वर्ग में विशाखा सैनी और वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिहान और वंशिका सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।अलविया, हेमा, खुशी सैनी तृतीय स्थान पर रहीं। धानी , शोएब कनिका तालियांन ,रितिका भाटिया ,रिया , मानसी ,पूजा, बुशरा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सब जूनियर वर्ग में जीत कश्यप और सुहाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निधि, अफसा अंसारी द्वितीय स्थान पर रहीं ।वंदना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । अंशु पाल, मंतशा चौधरी और रिया पाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन कला प्रवक्ता डॉ.राजबल सैनी ,जयप्रकाश सिंह ,वरुण सिंह ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल मित्तल का विशेष योगदान रहा।
निशुल्क पौध का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। सार्थक एनजीओ के संस्थापक एडवोकेट कांन्ति राठी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि उनका एनजीओ एक छात्र एक पौध एवं सामाजिक कार्यकर्ता एक पौध एक अभियान चला रहे हैं।
इसका उददेश्य छात्र जीवन से ही छात्रो मे रचनात्मकता आए तथा सभी पौधारोपण करें। उन्होने बताया कि उनकी एनजीओ पौध लगाने के इच्छुक छात्रो एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को कटहल, जामुन, अमरूद, सहजन, नींबू, पापडी, चांदनी, नीम, शहतूत, शरीफा, बेल, फुलम, अशोक,गुडहल की पौध निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कान्ती राठी ने कहा कि वकील रोड नई मन्डी स्थित उनके आवास से निशुल्क पौध प्राप्त करने के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।


