समाचार (Muzaffarnagar News)
शव पड़ा मिला
खतौली। गंगनहर के निकट पुराने चीतल पार्क पर एक शव पड़ा मिला। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान विक्की अहलावत 45 वर्ष पुत्र सतेंद्र अहलावत के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शूर्पणखा के नाक-कान काटने की लीला का मंचन
जानसठ। कस्बे की ऐतिहासिक प्राचीन रामलीला मोहल्ला मिश्रण में आयोजित रामलीला में मंगलवार की रात दौरान दिखाया गया कि रावण की बहन शूर्पणखा अपने विवाह का प्रस्ताव लेकर पंचवटी में राम के पास पहुंची। राम ने उसे लक्ष्मण के पास भेज दिया। लक्ष्मण के मना करने पर शूर्पणखा आग-बबूला हो जाती है। इस पर लक्ष्मण, श्रीराम के इशारे पर उसके नाक और कान काट देते हैं। इसके बाद वह अपने भाइयों खर और दूषण को मामले की जानकारी देती है। श्रीराम दोनों का संहार करते हैं। रात कस्बे की प्राचीन रामलीला में शूर्पणखा के ना कान काटने के लिए लाख सुंदर मंचन किया गया। मंचन के दौरान रामलीला भवन पूरी तरह से भर चुका था। जब श्री राम लक्ष्मण सीता सहित पंचवटी पर रहते हैं तो वहां पर रावण की बहन सूर्पनखा दोनों सुंदर राजकुमारों को देखकर उन पर मोहित हो जाती है और उनसे शादी करने का प्रस्ताव रखती है। परंतु जब राम और लक्ष्मण विवाह के प्रस्ताव को ठुकरा देते हैं तो सूर्पनखा गुस्से में सीता को करने का प्रयास करती है। राम के इशारे पर लक्ष्मण शूर्पणखा के नाक और कान काट देते हैं। गुस्से में सूर्पनखा अपने भाई घर और दूषण के पास पहुंचती है और उन्हें युद्ध के लिए उकसाती है। घर और दूषण अपनी बहन का बदला लेने के लिए राम और लक्ष्मण से युद्ध करते हैं किंतु युद्ध में मारे जाते हैं। लीला का सुंदर रूप से अभिनय किया गया। रामलीला समापन के पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने आरती कर लीला का समापन कराया। श्री राम के रोल में सुमित सैनी, लक्ष्मण के रोल में श्याम बाबू सैनी, सीता जी के रोल में अनिल कुमार, सूर्पनखा का रोल विवेक कश्यप, खरदूषण तीर्श्रा का अभिनय अमरजीत सैनी ज्ञानचंद सैनी और उदित कंबोज के द्वारा किया गया। ।इस दौरान समिति के अध्यक्ष निशांत कांबोज, उमाशंकर शर्मा, सोनी गुर्जर, अमित शर्मा, प्रमोद कुमार, संरक्षक गोपाल सैनी, वेद प्रकाश सैनी, निर्देशक राम अवतार शर्मा, महन्त रतन सिंह राजपूत, आशीष भारद्वाज, उदित कंबोज, अनिल स्मृति, राजन कश्यप, सुनील कश्यप, विकास सैनी, बलराज सैनी, ठाकुर प्रदीप राणा, विकास धनगर लेखपाल, राजीव गुप्ता, अमरजीत सैनी, सुमित सैनी, श्यामबाबू सैनी, अनिल कुमार, ज्ञानचंद सैनी, अशोक राजपूत, रचित, वीपी सिंह, लवी सैनी, यशदीप शर्मा, शालू वालिया आदि लोग मौजूद रहे।
कलांगन संस्था ने लगाई चित्र कला प्रदर्शनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्रमुख समाज सेवी चितरंजन स्वरूप जी का जन्मदिन कलांगन संस्था के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी के रूप में बेहद ही हर्ष उल्लास के साथ एस० डी० इंटर कॉलेज में स्थित चितरंजन स्वरूप आर्ट गैलरी मे मनाया गया। जिसका उद्घाटन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस प्रदर्शनी में दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, आगरा, मेरठ, बड़ौत, गंगो, ननौता आदि के कलाकारों की लगभग 750 से भी अधिक कलाकृतियां प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष माननीय मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मैं ऐसे कलात्मक कार्यों के प्रोत्साहन के लिए मै हर समय तैयार रहूंगी। प्रसिद्ध समाज सेवी माननीय श्री गौरव स्वरूप जी ने भी कहा की कलात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर तरह के सहयोग में तत्पर रहूंगा । कॉलेज प्रबंधक जी ने भी सभी कलाकारों को हार्दिक बधाई दी और विद्यालय के अध्यक्ष माननीय महेंद्र कुमार गोयल ने प्रदर्शनी को खूब सराहा । अतिथि के रूप में जनपद मुजफ्फरनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार का भी शुभ आशीर्वाद कलाकारों को मिला कॉलेज के डॉक्टर संजय सिंह ने भी अपना बहुमूल्य समय देकर संस्था के कार्य को सहारा और भविष्य में इससे भी उज्जवल दर्जे की प्रदर्शनी की स्थापना राष्ट्रीय स्तर पर की जाए ऐसी उम्मीद दिखाई। इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना ने भी माननीय चितरंजन स्वरूप जी के योगदानप्रकाश डाला और भविष्य में इससे भी भव्य प्रदर्शनी का आयोजन करने की बात कही। कलांगन के निदेशक एवं सभी छात्रों के मार्गदर्शक डॉ० महावीर सिंह जी ने आश्वासन दिया जिस प्रकार मैं अभी तक कला प्रदर्शन निरंतर करते आ रहा हूं आगे भी में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे ही कार्यक्रम लाता रहूंगा। प्रदर्शनी में कलांगन के कलाकार अनमोल सोनी, आकाश तोमर, रितिका शर्मा, प्रिया सैनी, मानसी नामदेव, देव सैनी, दीपांशु उपाध्याय, पूजा सैनी, अलीना, वंशिका, धानी, अंजली, रोहन सिंह, विनीत , अभिषेक सैनी, अंश कशयप, जया, अलविया, वंश कशयप, अमन पाल, आदि का विशेष सहयोग रहा ।
विद्यालय के कला प्रवक्ता डॉ० राजबल सैनी ने बताया कि इस प्रदर्शनी मैं लोगों का उत्साह देखकर मैं आश्वासन देता हूं कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम करता रहूंगा और यह प्रदर्शनी 28 सितंबर तक प्रतिदिन आज सुबह 8रू00 बजे से रात्रि 8रू00 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
सडक हादसे में तीन की मौत, 2 घायल
रतनपुरी। सडक हादसे मे महिला सहित तीन की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनों मे कोहराम मच गया। बस व बाईक की भिडन्त में 2 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है।
मेरठ के गांव दौराला निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 23 सितम्बर की रात्रि उसका छोटा भाई अनुज पुत्र राजेन्द्र व उसकी पत्नि राधिका व उसकी 4 माह की बेटी अपनी मोटर साइकिल पर से अपने गांव दादरी से कुतयपुर जा रहे थे। जब वे बीती रात गांव रायपुर नंगली के पास हाईवे पर पहुंचे तो पीछे से आ रही रोडवेज बस की चपेट मे आकर अनुज व राधिका एवं अनकी पुत्री आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा एक अन्य स्कूटी पर सवार अन्नू पुत्र रिषीपाल 21 वर्ष एवं आदित्य पुत्र राजेन्द्र निवासीगण गांव कैडी बाबरी जिला शामली भी घायल हो गए। इन सभी को उपचार ेके लिए मोदीपुरम भर्ती कराया गया। जहॉ राधिका पत्नि अनुज, अन्नू पुत्र रिषीपाल, आदित्य पुत्र राजेन्द्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में घायल अनुज कुमार व आराध्या का उपचार चल रहा है।
वाहनों पर जाति व धर्म सूचक शब्द लिखकर चलने वालो के काटे चालान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन पर व पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे के नेतृत्व में यातायात प्रभारी राकेश सिंह व टीएसआई मुकेश चंद शर्मा व टीएसआई तरुण कुमार सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाये हुए है और इस अभियान में वाहनों पर जाति व धर्म सूचक शब्द लिखाकर चलने वालों पर कार्रवाई कर रहे है।ट्रैफिक पुलिस इस अभियान में ऐसी गाड़ियों को भी सीज तक कर सकती है जिसपर जाती व धर्म सूचक शब्द लिखों हो तथा इसके अलावा वाहन मालिक को भारी चालान भी भरना पड़ सकता है।अगर आपकी गाड़ी पर ब्राह्मण, यादव, चौधरी, क्षत्रिय,जाट मुस्लिम आदि जैसे कोई भी जातिसूचक शब्द लिखे हैं तो ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर सकती है। और आज भी ट्रैफिक पुलिस ने इस अभियान को चलाते हुए कई वाहनों चालान किये। यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि इस अभियान में जाति सूचक शब्दों के साथ-साथ काली फिल्म लगी गाड़ियाँ, बिना हेलमेट, तीन सवारी वाले दो पहिया वाहन, प्रेशर हॉर्न, साइरन, या मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है।उन्हीने कहा कि मोटर वाहन एक्ट के मुताबिक नंबर प्लेट पर अगर नंबर के अलावा कुछ भी लिखा है, तो ऐसे वाहन और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
फांसी लगा शव बरामद
खतौली। ईख के खेत में युवक का फांसी लगा शव लटका होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव कैलावडा में ईख के खेत में युवक का फांसी लगा शव पेड पर लटका होने की सूचना जब ग्रामीणो ने पुलिस को दी तो मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया। तो मृतक की पहचान ग्राम कैलावडा निवासी करीब 20 वर्षीय मोहित पुत्र संजय के रूप मे हुई। पुलिस ने परिजनो तथा ग्रामीणों की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनो में शोक छाया हुआ है।
भरत मिलाप लीला का हुआ भव्य मंचन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम लीला कमेटी कृष्णा पुरी, मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, व्यापारी नेता पवन कुमार वर्मा, हिन्दू वादी नेता सुरेन्द्र मित्तल व विशिष्ट अतिथि एसपी क्राइम श्रीमती इन्दु सिद्राथ, क्राइम इंस्पेक्टर ममतेश, कोतवाली पुलिस के नरेन्द्र सिंह व जयपाल सिंह सहित समस्त टीम उपस्थित रही।
संजय मिश्रा ने भगवान श्रीराम के जीवन काल से जुड़े आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आज के समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कृष्ण गोपाल मित्तल ने रामलीला मंचन की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर अपने विचार रखे। वहीं एसपी क्राइम इन्दु सिद्राथ ने महिला सशक्तिकरण एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू की गई विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। व सुरेंद्र मित्तल ने रामलीला मंचन पर सनातन धर्म व संस्कृति पर महत्व डाला व कृष्णा पुरी वासी रामलीला मंचन एक विशेष उत्साह से सभी लोगों व मातृशक्ति व युवा बच्चों ने भरत मिलाप को बड़े ही भावुक मंचन को देखा और प्रभु श्री राम की जय का उदघोष के साथ आनंदित हुए कमेटी अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री कृष्ण कुमार गर्ग, निर्देशक प्रदीप कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, निकुंज व पूरी टीम ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।
योजनाओं की दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सेवा पर्व के अंतर्गत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा जीआईसी मैदान में स्थापित प्रदर्शनी में आज जनपद के नागरिक तथा स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र,उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा से जुड़ी तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक चित्रों के माध्यम से दी जा रही है।अपर जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि यह प्रदर्शनी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होगीघ्। 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर विशेष कार्यकम होंगे। इस विशेष प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी, युवा, किसान, महिलाएं आदि प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ले सकते है । प्रदर्शनी आगामी 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित रहेगी। प्रदर्शनी में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए आमजन से आगामी 05 अक्टूबर 2025 तक लिए जाने वाले सुझाव के लिए बारकोड स्कैनर सेल्फी के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है ताकि वह विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित भारत के लिए अपने अमूल्य सुझाव सरकार को दे सकें। अच्छे सुझाव देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
नशीली दवाइयों का जखीरा मिला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर में साढ़े तीन करोड़ रुपये की नकली दवाइयों की खपत का सनसनीखेज खुलासा होने के बाद अब प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के बड़े कारोबार का भंड़ाफोड़ हुआ है। साकेत कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद किया गया। नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दवाइयों को जब्त किया। प्रारंभिक जांच में आठ-नौ ऐसी दवाइयां पाई गई हैं, जो नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं। पकड़े गए दो आरोपियों में से एक स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालक बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि आगरा में नकली दवा करोबार कांड के खुलासे के बाद मुजफ्फरनगर से भी इस सिंडीकेट का पूरा लिंक मिला और साढ़े तीन करोड़ रुपये की नकली दवाइयों के कारोबार का खुलासा हुआ था, अब यहां पर नशीली दवाइयों के खुले व्यापार का भी भंड़ाफोड़ हुआ है। इसमें दवा कारोबारी के घर से बड़े पैमाने पर नशीली दवाइयों की खेप को पुलिस, प्रशासन और औषधि विभाग की संयुक्त टीम के अफसरों ने छापामार कार्यवाही के दौरान बरामद किया है। औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक के द्वारा नशीली दवाइ का इंजेक्शन लगाया जा रहा था। तभी से इस युवक की पहचान के लिए विभागीय स्तर पर जांच की जा रही थी।
इसकी पहचान होने पर गोपनीय सूचना मिली कि यह नशीली दवाइयों का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार कर रहा है। नारकोटिक्स एक्ट के नियमों के खिलाफ नशीली दवाइयों का भंडारण और उनकी खुली बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस, प्रशासन और विभागीय स्तर पर संयुक्त कार्यवाही के लिए छापा मारा गया। डीआई पवन शाक्य ने बताया कि राहुल कुमार नामक युवक के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अन्तर्गत मौहल्ला साकेत मल्हुपूरा में स्थित आवास पर छापा मारा गया, तो यहां पर बड़े पैमाने पर नशीली प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि राहुल कुमार ने औषधि विभाग से केएम ट्रेडर्स के नाम से थोक दवा व्यापार के लिए लाइसेंस ले रखा है। राहुल ने अपना मेडिकल स्टोर कच्ची सड़क पर खोला हुआ है और घर को अवैध गोदाम बनाया हुआ है। राहुल के घर से आठ-नौ ऐसी दवाइयां बरामद हुई हैं, जिनकी नारकोटिक्स एक्ट के तहत खुली बिक्री और बड़े पैमाने पर भंडारण पूरी तरह से प्रतिबंधित और अवैध है। उन्होंने बताया कि राहुल के आवास से बरामद दवाइयों में एलप्राजोलेम, पेन्टापाजोलम, ट्रामाडोल आदि दवाइयां शामिल हैं। यहां से करीब ढाई-तीन लाख रुपये कीमत की ये प्रतिबंधित दवाइयां मिली हैं। दवाइयों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया है। कार्यवाही में शामिल रहे सीओ सिटी ने बताया कि साकेत कालोनी में एक दवा कारोबारी आवास पर छापा मारा गया था। यहां से नारकोटिक्स एक्ट के अन्तर्गत प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का बड़ा भंडार मिला है। दवा कारोबारी राहुल कुमार व एक अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस आरोपियों से बरामद दवाइयों के सम्बंध में पूछताछ कर रही है। इसमें एनडीपीएस के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के बीएमएम (ब्लॉक मिशन प्रबंधक) और अन्य कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार के तहत हड़ताल शुरू की है। उनकी मांगों में मुख्य रूप से रविवार की छुट्टी और मानदेय को नियमित करने और बढ़ाने की मांग शामिल है। इस हड़ताल के कारण मिशन का कामकाज ठप हो गया है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक मिशन मैनेजर और जिला मिशन मैनेजर समेत समस्त स्टाफ ने बुधवार से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार की शुरुआत कर दी है। यह आंदोलन जिले के विकास भवन प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है, जहां जिले और ब्लॉकों से जुड़े सभी कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि बीते 11 वर्षों से उनके मानदेय में कोई वृ( नहीं की गई है, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत नीति को तत्काल प्रभाव से लागू करने की भी मांग की है। विकास भवन पर धरने पर बैठे मिशन कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर कहा गया कि 11 वर्षों से अटकी मानदेय वृ( को तत्काल लागू किया जाए, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पारित नीति को लागू किया जाए, सभी कर्मचारियों को बीमा, मेडिकल सुविधाएं, यात्रा भत्ता और स्थानांतरण की सुविधा दी जाए और एनआरएलएम के सभी पदों पर नियमित चयन प्रक्रिया के माध्यम से स्थायी नियुक्ति की जाए।
कार्य बहिष्कार के चलते जिले भर में एनआरएलएम के अंतर्गत चल रही योजनाओं और महिलाओं के स्व-सहायता समूहों से जुड़े कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर वो आंदोलन को जारी रखेंगे। जिला स्तर पर विरोध कर रहे कर्मचारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगामी दिनों में राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन सरकार की उपेक्षा उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है।
अपराधों के बारे में जागरूक किया
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में थाना शाहपुर से उप निरीक्षक रेखा रानी, उप निरीक्षक गौतम सिरोही, आरक्षी पवन चौधरी, व रोहतास कुमार, अजय कुमार व भारत भूषण शर्मा ने नारी सशक्तिकरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी छात्राओं को अपराधों के बारे में जागरूक किया । जिसमें उन्होंने किसी भी असामान्य स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने बताया कि मोबाइल से संबंधित अपराध बढ़ गए है अतः सभी छात्राएं अपने आस पास और परिवार में इसके लिए जागरूक करें और सतर्क रहने के लिए कहें।
सीता स्वयंवर लीला को देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शक्ति क्लब रजिस्टर इंदिरा कॉलोनी में सीता स्वयंवर लीला का मंचन किया गया। जिसमें आज आरती में महामृत्युंजय मिशन के आचार्य संजीव शंकर जी महाराज, कुलदीप गोयल, भारतीय जनता पार्टी नेता विशाल गर्ग जी ने भगवान गणेश, रामायण व श्री राम आरती की । संजीव शंकर महाराज ने कहा कि जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करहिं सब कोई एक दोहा है जिसका अर्थ है कि जिस व्यक्ति पर भगवान श्री राम की कृपा हो जाती है, उस पर सभी लोगों की कृपा हो जाती है, यानी उसे सभी से सहायता और समर्थन मिलता है, और उसे किसी सांसारिक कष्ट का अनुभव नहीं होता है। आज सर्वप्रथम राजा जनक के दरबारी सुमति वीमति के द्वारा राजा जनक का प्रण दूर-दूर से आए हुए राजाओं महाराजाओं को सुनाया गया कि जो इस शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ा देगा वही सीता स्वयंवर का अधिकारी होगा। उज्जवल शर्मा दुष्ट राजा, आशीष साधु राजा कन्हैया त्यागी, परशुराम जी का अभिनय नवनीत वर्मा ने किया लक्ष्मण जी वैभव और श्री राम जी अभिनय सौरभ द्वारा किया गया आज सहयोग विजेंद्र पाल, सरदार राजेंद्र सिंह, नीरज शर्मा, गौरव, गौरीकांत त्यागी, डॉक्टर अमरीश त्यागी, सुशील, जोनी पाल, हर्षित गम अधिकारी योगदान रहा।
अभिमानी नहीं होता सच्चा दानीः पं. बृजेश पाठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शामली रोड स्थित सत्संग भवन में शारदीय नवरात्र के अवसर पर सत्संग भवन ट्रस्ट द्वारा आयोजित नवदिवसीय श्री राम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित बृजेश पाठक ने कहा जो व्यक्ति सामने वाले को दीन हीन समझ कर दान देता है वह दान नहीं करता है वह तो केवल सामने वाले के मन में दीनता और अपने मन में अभिमान वढाता है !ऐसा व्यक्ति सच्चा दानी नहीं है !उन्होंने कहा सच्चा दानी तो लेने वाले के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है कि उसने मेरा दान स्वीकार करके मुझे दानदाता होने का गौरव प्रदान किया है! अगर सामने वाला लेने से इनकार कर दे तो हम क्या कर सकते हैं! यह तो लेने वाले की उदारता है जो हमारी वस्तु स्वीकार करके हमें दान देने का सौभाग्य प्रदान करता है! रामायण में भगवान राम ने विभीषण जी से यही कहा तुम्हें तो लंका की जरूरत नहीं है पर मेरे बारे में प्रसिद्ध है कि मेरे सामने जो आता है वह खाली नहीं जाता है !कुछ ना कुछ उसे अवश्य प्राप्त होता ,है, अतः अगर तुम लंका नहीं लोगे तो मेरी कीर्ति नष्ट हो जाएगी! मेरी कीर्ति को बचाने के लिए तुम लंका का राज्य स्वीकार कर लो इसमें उदारता तुम्हारी है मेरी नहीं! यही दान का सच्चा स्वरूप है जिसमें देने वाला अभिमान नहीं करता बल्कि लेने वाले के प्रति सम्मान का भाव रखता है !आज कथा के प्रारंभ में ट्रस्ट के अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र गुप्ता ने व्यास पीठ का पूजन किया! इस अवसर पर महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर, श्यामलाल बंसल, ताराचंद बर्मा शिवकुमार सिंघल ,प्रवीण अरोड़ा ,अजय गोयल आदि रहे!
मकान चोरी से मचा हड़कम्प
खतौली। मौहल्ला मिट्ठूलाल निवासी वीशू अरोरा पुत्र वेदप्रकाश ने प्रभारी निरीक्षक के नाम दी गयी तहरीर में कहा है की सवेरे आठ बजे उसकी पत्नी सोनिया एक स्कूल में पढ़ाती है तथा उसके दोनों बच्चे विद्यालय में पढने गये हुए थे। सवेरे ग्यारह बजे के लगभग प्रार्थी की माता कैलाश रानी छोटी बच्ची को लेने स्कूल गयी हुई थी जब वह वापस लौटी तो मकान का ताला टूटा हुआ था तथा सब सामान बिखरा हुआ था। उसने बताया कि चोरों ने ताले तोडकर 52 हजार की नकदी, एक सोने के टोप्स, दो सोने की अंगूठी लगभग 300 ग्राम चांदी के जेवरात चुरा लिये। पीडित ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की। भाजपा नेता मदन छाबड़ा ने दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना पर रोष व्यक्त करते हुवे कोतवाल से मिलकर इस घटना का अति शीघ्र अनावरण करने की मांग करते हुवे नगर में दिन प्रतिदिन हों रही चोरीयों पर अंकुश लगाने की मांग की हैं !
अंतर सदनीय प्रतिस्पर्धाओं के आधार पर प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में दी ट्राफी
सिसौली। डी0 ए0 वी0 इंटर कॉलेज आलमपुर, सिसौली, मे प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में अंतर सदनीय प्रतिस्पर्धाओं के आधार पर ट्रॉफी दी गई।
पिछले वर्ष के गतिविधियों व सदन के क्रियाकलापों को देखते हुए टैगोर सदन को यह ट्रॉफी प्रदान की गई। टैगोर सदन के पिछले सत्र 2024 – 25 के इंचार्ज विजय कुमार व अन्य सहयोगी प्रवीण कुमार, मुहम्मद याकूब, अंकित कुमार व कुलदीप सिंह को प्रधानाचार्य यतेन्द्र कुमार धीर व जयपाल सिंह ने रोलिंग ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। सदन के कप्तान, वाइस कप्तान एवं प्रीफेक्ट को भी सम्मानित किया गया। ट्रॉफी के साथ टैगोर सदन के सभी सदस्य व विद्यार्थी प्रार्थना सभा के स्टेज पर मौजूद रहे वह सभी प्रफुलित नजर आ रहे थे। अन्य सदन के बच्चों में भी अगले वर्ष ट्रॉफी को प्राप्त करने का जुनून देखा गया तथा कुछ नया करने का प्रण करते देखा गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री यतेंद्र कुमार धीर ने सभी विद्यार्थियों को दिल से बधाई दी तथा अन्य सदन को भी अपने अंदर प्रतिस्पर्धा लाने को कहा तथा जीवन में हार व जीत के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा की हार नई तरीके व अलग अंदाज में कार्य करने के लिए प्रेरित करती है इसलिए हार को सकारात्मक तरीके से लेकर हमें जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जीव विज्ञान के प्रवक्ता मुकेश कुमार ने किया।
ताड़का वध देखने को उमड़ी भारी भीड़
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन आदर्शो पर आधारित श्री रामलीला का मंचन नई मंडी रामलीला भवन में वृंदावन से आई श्री गिरिराज लीला संस्थान के कलाकारों द्वारा अपनी विशिष्ट शैली में किया जा रहा है, आज ताड़का वध लीला को देखने आई अपार भीड़ बार-बार जय श्री राम के जय घोष करती रही। लीला का शुभारंभ उद्योगपति और समाजसेवी रघुराज गर्ग द्वारा किया गया मुख्य अतिथि रघुराज गर्ग गर्ग ने कहा कि रामलीला मंचन से ही बच्चों के अंदर हिंदू धर्म से जुड़े संस्कार और मर्यादाएं उत्पन्न होती हैं वही श्री रामलीला मंचन को देखने पहुंचे नई मंडी पुलिस क्षेत्राधिकारी व नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक,अतिथियों का स्वागत कमेटी के अध्यक्ष संजय मंत्री अशोक गर्ग कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया आदि ने पटके पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर कैलाश चंद ज्ञानी, बृज गोपाल छारिया, राजीव अग्रवाल, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, संजय जिंदल काका, विनोद संगल, अभिषेक कुच्छल, विवेक बंसल, डॉ प्रदीप जैन, शरद गोयल, विनय अग्रवाल, रवि गोयल आदि उपस्थित रहे।
ताड़का वध का किया गया सुन्दर मंचन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति रजिस्टर्ड के तत्वाधान में रामपुरी में हो रहे श्री रामलीला मंचन का कल रात्रि चौथे दिन के मंचन में प्रभु श्री राम द्वारा ऋषि वशिष्ठ के साथ वन गमन में ऋषि मुनियों कीटक को बाधित करने वाली राक्षसी ताड़का के वध का बड़ा ही आकर्षक मंचन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मनोज गुप्ता और आलोक गुप्ता उद्योगपति व प्रमुख समाजसेवी के द्वारा संयुक्त रूप से सर्वप्रथम विधिवत रूप से कथावाचक पंडित देवशरण शास्त्री के द्वारा पूजा अर्चना कराई गई उसके पश्चात फीता काटकर गणेश वंदना रामायण जी की आरती कर शुभारंभ किया गया लीला में राजा दशरथ से ऋषि वशिष्ठ के द्वारा प्रभु श्री राम व लक्ष्मण को मांगकर वन में विचरने वाली राक्षसी ताड़का का वध की लीला का मंचन किया गया और इसके अलावा मारीच और सुबाहु का संहार किया तड़का का अभिनय माटू ने किया जिसे जनता के द्वारा बहुत सराहा गया इस अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह के साथ साथ संयोजक प्रमोद पाल कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी व्यवस्था प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार गौतम नीरज कौशिक महामंत्री वी निर्देशक उपाध्यक्ष रवी धीमान विपिन धीमान हिमांशु गोस्वामी आदित्य धीमान चंदू शानू आयुष पाल आर्य धीमान अंश प्रजापति वंश प्रजापति बिट्टू काला लवीश चेतन विश्वकर्मा रविंद्र सेन प्रमोद कुमार नितिन सैनी आदि के साथ-साथ रामपुरी के वासी उपस्थित रहे
ग्राम नावला में हुआ श्री राम लीला 2025 का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ग्राम नावला में राम लीला कमेटी, नावला द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित वार्षिक श्री राम लीला 2025 का उद्घाटन राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी द्वारा किया गयां इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने कहा यह आयोजन वर्षों से हमें भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र और आदर्शों का दर्शन कराता आ रहा है…रामलीला का यह मंचन केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं बल्कि हर युग में मानव जीवन के लिए नीति, मर्यादा और आदर्शों की अमूल्य पाठशाला है। मनोज चौधरी ने सभी कलाकारों और आयोजकों को इस दिव्य और प्रेरणा दायी प्रस्तुति के लिए साधुवाद दिया। रामलीला कमेटी, नावला के राजीव शर्मा (चेयरमैन) अध्यक्ष सचिन त्यागी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया…इनके अतिरिक्त आदेश त्यागी लंबरदार, मांगेराम शास्त्री, गौतम त्यागी, विक्की त्यागी, विनेश सैनी, डॉ कन्नु त्यागी, देवेन्द्र त्यागी, फुल्लू, विनय कुमार, प्रमोद कुमार रामलीला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे.। कार्यक्रम में देवेन्द्र अहलावत (ढोलू), अजय जनमेजय, चौपाल एडमिन देवेश शर्मा, बंटी गौरव शर्मा (नगर अध्यक्ष, युवा राष्ट्रीय लोकदल), मिंटू सैनी, राघव शर्मा व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देवेन्द्र अहलावत (ढोलू), चौपाल एडमिन देवेश शर्मा, बंटी गौरव शर्मा (नगर अध्यक्ष, युवा राष्ट्रीय लोकदल), मिंटू सैनी, राघव शर्मा व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
महाकाल लंगर सेवा का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भाविप मु नगर सम्राट शाखा द्वारा महाकाल लंगर सेवा का आयोजन रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म (नई मंडी वाली साइड मु नगर) पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक बाटला ( प्रमुख समाजसेवी) और उनके साथ मुकेश त्यागी (डायरेक्टर समाज कल्याण) और विजेंद्र एवं विशिष्ट अतिथि आशीष अग्रवाल ( प्रांत सचिव संस्कार) रहे। सभी अतिथियों का शाखा की और से पटका पहनाकर स्वागत किया गया बाटल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सम्राट शाखा का बहुत बहुत धन्यवाद उन्होंने मुझे इस सेवा के कार्यक्रम में आमन्त्रित किया भुखे व्यक्तियों को भोजन कराने से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं हो सकता। यह बहुत पुन्य का कार्य है आप ऐसे पुन्य के कार्य करते रहते हैं मै आपका आभारी हूँ। आशिश अग्रवाल जी ने कहा कि सम्राट शाखा ने आज यह बहुत ही पुन्य का कार्य किया है इस कार्यक्रम में मुझे आमन्त्रित करने के लिए आपका आभार। कार्यक्रम प्रायोजक योगेश वर्मा- श्रीमती नीलम वर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक अमित बंसल रहे। कार्यक्रम का संचालन परम कीर्ति शरण अग्रवाल( विकास रत्न) द्वारा किया गया। अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज सेठी – चेतना सेठी, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, सुनील गर्ग, अजय गोयल, मनोज गुप्ता, बी. के. सूर्यवंशी, अमित कुमार जैन जी का पूर्ण सहयोग रहा।
छात्र-छात्राओं से किया गया सीधा संवाद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन में जिला गंगा समिति द्वारा
ब्लॉक खतौली के मंसूरपुर स्थित एम. ड़ी. एस. विद्या मंदिर इंटर कॉलेजष् में नदियों के संरक्षण व उन्हें स्वच्छ रखने हेतु गंगा संवाद कार्यक्रम एवं स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा छात्र- छात्राओं को नदियों के संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान, नदियों गंगा, सोलानीध् बाण गंगा, काली नदी व हिंडन नदी, तथा जलीय जीवों के विषय मे जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम का आयोजन राजीव कुमार प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग सदस्य सचिव जिला गंगा समिति के मार्गदर्शन में डॉ राजीव कुमार एवं जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रबंधक अनिल शास्त्री तथा निदेशक संदीप कुमार व उपस्थित शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


