News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

रामलीला में अक्षय कुमार वध और लंका दहन की लीला का किया मंचनMuzaffarnagar News
जानसठ। कस्बे की मोहल्ला मिश्रान स्थित प्राचीन रामलीला में स्थानीय कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला में शुक्रवार को अक्षय कुमार वध और लंका दहन की लीला का आकर्षक मंचन किया।
शुक्रवार को कस्बे की प्राचीन रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि श्री हनुमान जी लंका पहुंचकर अशोक वाटिका में विराजमान मां जानकी के दर्शन कर कहते है कि हे मां शीघ्र ही भगवान राम अपनी सेना सहित लंकापुरी पर आक्रमण करेंगे और रावण को मारकर आपको वापस अयोध्या ले जाएंगे। इसके बाद हनुमान जी माता सीता से फल खाने की आज्ञा लेकर फल खाने जाते हैं और अशोक वाटिका को उजाड़ देते हैं। इसके बाद रावण अपने छोटे बेटे अक्षय कुमार को भेजते हैं। जहां हनुमान जी उसका वध कर देते हैं। इसके बाद रावण का बड़ा पुत्र मेघनाथ, हनुमान जी को नागपाश में बांधकर रावण के दरबार में ले जाता है। जहां उनकी पूंछ में आग लगाई जाती है और हनुमान जी अपनी पूंछ की आग से विभीषण की कुटी को छोड़कर पूरी लंका को जलाकर नष्ट कर देते हैं। रामलीला में इसके पहले राम शबरी संवाद का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रामलीला में राम का अभिनय सुमित सैनी, लक्ष्मण का अभिनय श्याम बाबू सैनी, सीता का अभिनय अनिल कुमार, रावण का विनय प्रमोद प्रजापति, मेघनाथ का अंशुल के द्वारा किया जा रहा है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया रायफल प्रतियोगिता का शुभारम्भMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा मेरठ जोन, मेरठ की 26वीं अन्तर जनपदीय रायफल/रिवाल्वर/ पिस्टल/कार्बाइन शूटिंग, शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफीसियेन्सी रेस/एयर पिस्टल/एयर रायफल प्रतियोगिता 2025 का रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में किया गया शुभारम्भ। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मेरठ जोन, मेरठ की 26वीं अन्तर जनपदीय रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल/कार्बाइन शूटिंग, शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफीसियेन्सी रेस/एयर पिस्टल/एयर रायफल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन दिनांक  29.09.2025 तक जनपद मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर के परेड ग्राउन्ड में प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के 09 जनपदों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग ले रही मेरठ जोन के सभी जनपदों की टीमों द्वारा सलामी मंच से गुजरते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी तत्पश्चात द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल-भावना व खेल नियमों का पालन करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलायी गयी तथा खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर एलार्म एफीसियेन्सी रेस स्पर्था का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता की शेष स्पर्थाओं का आयोजन जानसठ रोड स्थित फायरिंग रेंज पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाडी उपस्थित रहे। रिजर्व पुलिस लाईन में आयोजित एलार्म एफीसियेन्सी रेस स्पर्था में 8 टीमों प्रतिभाग कर रही हैं। जनपद मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा इस स्पर्धा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7.40 मिनट के समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा जनपद हापुड की टीम द्वारा 9.40 मिनट के समय के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया साथ ही जनपद मेरठ की टीम ने स्पर्था में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

 

संयुक्त महासंगठन शीघ्र ही बनेगाः कपिल कुमार गुप्ता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन द्वारा अग्रवाल वैश्य समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसैन महाराज की जयंति के उपलक्ष में एक महायज्ञ का आयोजन एसडी काॅलेज के प्रंागण मे महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा के समक्ष किया गया।
   मंदिर प्रंागण मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए महासंगठन के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता कपिल कुमार गुप्ता व प्रदेश महामंत्री श्रवण अग्रवाल ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए बताया कि आज सवेरे मंडल संरक्षक ललित माहेश्वरी के सानिध्य में पंडित हवलदार मिश्रा यज्ञ सम्पन्न कराया गया। सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्जलवित किया। उन्होेंने बताया कि शीघ्र ही वैश्य समाज अपने महापुरूषों के नाम पर सडकांे का नामकरण प्रशासन से करायेगा शीघ्र ही वैश्य समाज का एक संयुक्त महासंगठन बनाया जाएगा। जिसमें वैश्य समाज के सभी संगठन जोडे जाएगे।
  प्रेसवार्ता मे नितिन अग्रवाल, मिथलेश गोयल, हरीश गुप्ता, कुलदीप मित्तल, आयुष गोयल, महेश मित्तल, विक्की बंसल, विकास बंसल, आदित्य बंसल, राहुल जैन, अमित बिन्दल, अनिकेश जिन्दल, वैभव गुप्ता, अजय मित्तल, नितिश, संजय गर्ग, राजीव गर्ग सहित काफी संख्या मे संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

 

अम्बे मां का किया भव्य गुणगान
खतौली। माता रानी के पंचम नवरात्रि पर श्री सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर, खतौली में माता रानी की चैकी में मुख्य यजमान सौरभ सेठी परिवार के आयोजन में खतौली दुर्गा संकीर्तन मण्डल (रजि.) पंडित ईश पुजारी द्वारा सम्पन्न हुई। माँ की कृपा ऐसे ही बनी रहे। इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों में तेजिंदर भाटिया, राजीव ग्रोवर, मदन छाबड़ा, दिनेश सूरी, धीरज सुरी, राजेंद्र तनेजा, नरेश गुंबर, राजकुमार तनेजा, रवि ग्रोवर, हनी ग्रोवर, प्रवीण कुमार कोहली, विपिन कुमार, कोहली, संजीव मेहता, गौरी शंकर गौरी, सौरभ सेठी, रमित खरबंदा, कुशांक ग्रोवर, सचिन तनेजा, मोनू मंगवानी, सतीश वर्मा, सरदार गुरु चरण सिंह, सुनील आडवाणी, कीमती लाल, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, विद्या भूषण साहनी, जुगल किशोर, विनोद कुमार, मनीष सहगल, जगमोहन तनेजा, सचिन नारंग, सुनील कुमार, चिराग, अनिल मेहता, प्रवीण कुमार जनरेटर वाले, मनजीत सिंह, अनुज सहरावत ने उपस्थित होकर अपनी हाजिरी लगाई व माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया.।

 

ग्राम प्रधानो व धर्मगुरूओं के साथ की बैठक
खतौली। सीओ रामाशीष यादव ने क्षेत्र के धर्मगुरूओें व ग्राम प्रधानों को बुलाकर सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। बैठक में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।    खतौली थाने पहंुचे सीओ रामाशीष यादव ने क्षेत्र के धर्मगुरूओं व ग्राम प्रधानों के साथ आयोजित बैठक में आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। बैठक मे कहा गया कि यह त्यौहारी सीजन है। लगातार कई त्यौहार आने वाले हैं। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा त्यौहारों के मददेनजर विभिन्न व्यवस्थाए की जा रही हैं। ताकि सभी त्यौहार शंातिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हों।

 

पत्नी से झगडने पर पकड़ाMuzaffarnagar News
खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा जनपद मु0नगर के दिशा निर्देशन  में पुलिस अधीक्षक नगर एवं  क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र बघेल के निर्देशन मे एंटीरोमियो व महिला मिशन शक्ति टीम म0उ0नि0 खुशबू कुमारी मय टीम द्वारा एक व्यक्ति तपिन पुत्र देशपाल नि0 मिशन कम्पाउन्ड पिकेट स्कूल के पास थाना खतौली को बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया ।  उल्लेखनीय है कि 26 सितम्बर को थाना खतौली एंटीरोमियो व महिला मिशन शक्ति टीम म0उ0नि0 खुशबू कुमारी मय टीम द्वारा गश्त करते हुए मौ0 मिशन  कम्पाउड पिकेट स्कूल के पास पहुचे तोे एक व्यक्ति तपिन पुत्र देशपाल नि0 मिशन कम्पाउन्ड पिकेट स्कूल के पास थाना खतौली अपनी पत्नी के साथ घरेलू बातो को लेकर आमदा फसाद हो रहा था समझाने पर नही माना एन्टीरोमियो टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही में अभि0 तपिन उपरोक्त को  बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया  तथा आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

 

 इंसानियत का दिया गया परिचय
मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चैक पर तैनात टैªफिक पुलिसकर्मी ने इंसानियत का परिचय देते हुए चिलचिलाती धूप में बोझ से लदे पसीने से तरबतर रेहडा चालक की मदद की।
  आज दोपहर के वक्त मिनाक्षी चैक पर तैनात टैªफिक पुलिसकर्मी ने गरीब रेहडे वाले की  वजन अधिक होने पर उसके रेहडे मे धक्का लगवाया। चिलचिलाती धूप में गरीब रेहडा चालक की मदद करने वाले टैªफिककर्मी द्वारा पुण्य कमाने के लिए किए गए इस नेक कार्य की हर किसी ने सराहना की।

 

नहर से मिला शव
भोपा। गंगा मे युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।  
   मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गंाव मजलिसपुर तौफीर में गंगा मे युवक का शव बहता देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो की सूचना पर कुछ ही देर मे स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी प्रकार गंग नहर मे डूबे शव को गंगा से बाहर निकलवाया। बताया जाता है कि विगत 14 सितम्बर 2025 को उक्त युवक गंगा से गायब हो गया था। बताया जाता है कि उक्त श्व गंाव मजलिसपुर तौफीर निवासी चन्द्र बोस को है। ग्र्रामीणो ने आशंका जताई कि सम्भवतः मगरमच्छ के हमले से उक्त युवक की मौत हुई है। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छा गया।

 

 समाज में एकता और समानता को महाराजा अग्रसैन नेबढ़ायाः मीनाक्षी स्वरूप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के तत्वावधान में एसडी मार्किट स्थित महाराजा अग्रसैन स्मारक पर अग्रसैन जयंती के उपलक्ष्य में भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
महायज्ञ में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विशेष रूप से आहुति दी और समाज की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि महाराजा अग्रसैन का जीवन समरसता, सामाजिक न्याय और सेवा भावना का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाज में एकता और समानता को बढ़ावा देने के लिए आजीवन कार्य किया। उन्होंने महाराजा अग्रसैन के आदर्शों को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
महायज्ञ में मुख्य यजमान उद्यमी वैभव जैन सपत्नीक शामिल रहे। वैश्य महासंगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। महायज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था और अनुशासन की सराहना नगरवासियों द्वारा की गई। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता विशाल गर्ग, संजय अग्रवाल, पंकज माहेश्वरी, सभासद नवनीत गुप्ता, अजय सिंघल, सुरेन्द्र अग्रवाल, सुनील सिंघल, कृष्णगोपाल मित्तल, ललित माहेश्वरी, दिनेश बंसल, मिथलेश गोयल, रजत गोयल, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता के साथ ही वैश्य महासंगठन से श्रवण अग्रवाल, कशिश गोयल, हरीश भूषण, नितिन तायल, कपिल गुप्ता एडवोकेट, हरीश गुप्ता, अनिमेष जिंदल आदि मौजूद रहे।

 

कलांगन की चित्र प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।कलांगन संस्था द्वारा माननीय चितरंजन स्वरूप जी के जन्मदिन पर आयोजित अंतरराजीय  चित्रकला प्रदर्शनी में आज चैथे दिन  मेरठ के कलाकार प्रदीप कुमार, डॉ. आर. ए.अग्रवाल डॉ. अर्चना रानी, सहारनपुर से डॉक्टर राम शब्द सिंह, डॉ महेश कुमार, सचिन, कलांगन संस्था के अध्यक्ष डॉ महावीर सिंह, हिमाचल के शिमला से हिमांशु ,दिल्ली से आलोक उनियाल चंडीगढ़ से विशाल भटनागर ,कनाडा से गीता रानी सुनील सैनी, डॉ रीता मोहन अंजुम , कनीज हुसैन ,डॉ वंदना वर्मा, डॉ निशा गुप्ता, अंजलि सैनी का कार्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा ।वहीं नवोदित कलाकारों में आकाश तोमर ,आविष्कार, प्राची ,समद ,कानिका, वंशिका ,ज्योति ,माही, सलीहा साक्षी ,साहिब, सानिया, शादाब आदि की पेंटिंग भी दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल रही ।वहीं हरिद्वार से स्वतंत्र कलाकार सुभाष चंद्रा का कार्य भी अद्वितीय रहा। मेरठ से हरीश सैनी की 6 फीट ऊंची महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति ने भी लोगों को अपनी और खूब आकर्षित किया । इन्हीं के द्वारा निर्मित गांधी जी की मूर्ति भी खूब सराही गई ।चंडीगढ़ के प्रसिद्ध मूर्तिकार विशाल भटनागर का बनाया डॉ.पीसी बरुआ का स्टेचू भी अपने आप में अद्वितीय है। इसी के साथ एस.डी. इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं में अनुष्का, रितिका अभिषेक, रोहन ,मनीष, पूजा सैनी अलीना, वंशिका भारद्वाज, अलविया धानी,अंजलि सैनी, वंश, अरिहंत ,नगमा ,विशाखा सैनी आदि के द्वारा निर्मित 270 पेंटिंग भी एक नया कीर्तिमान , स्थापित करके आकर्षण  का केंद्र बनी रही। वहीं आज चरथावल से आए कलाकार जनेश्वर दास द्वारा बनाया गुंजन सक्सेना व समीक्षा सक्सेना का लाइव पोर्ट्रेट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा । प्रदर्शनी को सफल बनाने में मानसी नामदेव, कुलदीप सैनी, डॉक्टर वेदपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह ,अनिल मित्तल, दीपक गर्ग, अरविंद कुमार ,मनीष गर्ग आदि का विशेष  योगदान रहा।
 प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. राजबल सैनी ने बताया कि प्रदर्शनी रविवार (28ध्09ध्2025) के दिन भी दर्शकों के लिए प्रातः 8 बजे से रात्रि 8  बजे खुली रहेगी।

 

आकर्षण का केंद्र रही आॅपरेशन सिंदूर की झांकी
मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला भवन नई मंडी में 99वें श्री रामलीला महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया जा रहा है आज श्री रामलीला भवन नई मंडी से भगवान श्री राम की भव्य बारात मंडी के मुख्य मार्गो मे निकाली गई शोभा यात्रा का शुभारंभ उद्यमी विशु तायल ने नारियल फोड़कर  किया बारात का मुख्य आकर्षण स्वर्ण रथ पर प्रभु श्री राम अपने तीनों भाइयों के साथ विराजमान थे बारात में ढोल ताशे व पांच बैण्ड श्री राम भजनों की धुन बजाकर शोभा बढ़ा रहे थे शोभा यात्रा मे सुंदर-सुंदर झांकियां जिसमें ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी बारात में भगवान शंकर जी अपने गनों के साथ विराजमान थे वही भगवान कृष्ण जी की झांकी ने भी सबका मन मोह लिया   बारात का जगह जगह प्रभु श्री राम की आरती एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग व कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, कैलाश चंद ज्ञानी, बृज गोपाल छारिया, राजीव अग्रवाल, उपेंद्र मित्तल, अचिन सागर विदित गुप्ता, संजय जिंदल काका, विनोद संगल, अभिषेक कुच्छल, विवेक बंसल, डॉ प्रदीप जैन, शरद गोयल, विनय अग्रवाल, राजेश गोयल, रवि गोयल आदि उपस्थित रहे

 

कलाकारों ने अत्यंत मार्मिक मंचन कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा मनाये जा रहे स्वर्ण जयंती वर्ष के अन्तर्गत 50वें रामलीला मंचन महोत्सव में शुक्रवार की रात मंचित लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान कलाकारों द्वारा राजा दशरथ के मोक्ष, राम और केवट के संवाद तथा श्रवण कुमार प्रसंग का अत्यंत मार्मिक मंचन किया गया। जीवन के अंत समय में उनको वो शब्द भेदी बाण याद आया, जो किसी शिकार के लिए उन्होंने सरयू के तट पर चलाया था, लेकिन उस तीर से श्रवण का मोक्ष हुआ। दशरथ मरण का दृदृश्य और श्रवण की देह पर अंधे मात-पिता का करूण विलाप देखकर दर्शक अश्रुपूरित हो गए।  श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वाधान में चल रहे रामलीला महोत्सव के सातवें दिन शुक्रवार की रात्रि में मंचीय प्रस्तुति में भगवान श्रीराम का अवध की प्रजा को साते हुए छोड़कर वन की ओर प्रस्तान, वन में राजा निषादराज से भेंट और दशरथ मृत्यु व रामकेवट संवाद की लीला का यादगार मंचन किया। कलाकारों की यह प्रस्तुति दर्शकों को खूब भायी। लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा राजू अग्रवाल लोहे वाले, ओपी गुप्ता स्वर्णिम साड़ी और भाजपा नेता विशाल गर्ग द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका के सभासद अमित पटपटिया, प्रशांत गौतम, प्रियांक गुप्ता, नवनीत गुप्ता, सीमा जैन, राखी पंवार, मनी पटपटिया, पूर्व सभासद विपुल भटनागर ने आरती की। मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, मनोज पाटिल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने अतिथियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। लीला की शुरुआत राम के वनगमन से होती है। इसमें निषाद राज परिवार संग वन में भगवान श्रीराम, मां जानकी और लक्ष्मण का स्वागत करते हैं। गंगा पार कराने के लिए जब राम केवट से नाव मांगते हैं, तब केवट द्वारा उनके चरण धोने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। केवट और राम का यह संवाद मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन की मंचीय अभिनय प्रस्तुति ने जीवंत कर दिया। उन्होंने परिवार के साथ भगवान श्रीराम के पांव पखारे। उनकी संवाद अदायगी में भक्ति, सेवा और समर्पण की भावना झलकती है, ने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक भाव से भर दिया। इसके पश्चात राजा दशरथ के मोक्ष का दृश्य भावनात्मक रूप से दर्शकों के हृदय को छू गया। दशरथ की पीड़ा और पुत्र-वियोग में उनकी अंतिम सांसे दर्शकों की आंखों में आंसू ले आईं। रामलीला के निर्देशक पंकज शर्मा का राजा दशरथ के रूप में अभिनय सभी के दिल को छू गया। अंत में श्रवण कुमार की कथा ने संपूर्ण माहौल को संवेदनशील बना दिया। राजा दशरथ द्वारा अनजाने में किए गए उनके वध की घटना ने दर्शकों को गहरे भाव में डुबो दिया। कलाकारों की सशक्त अभिनय क्षमता ने दृइस प्रसंग को जीवंत बना दिया। मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चैधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, मनोज पाटिल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, दिनेश जैन ठेकेदार, अनिल लोहिया, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, विनोद गुप्ता, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, अनिल गोयल, यश चैधरी, गौरव मित्तल, अमर चैधरी, प्रदीप बॉबी, हरिओम मास्टर, सोनू सिंह, राजेश वशिष्ठ, देवेन्द्र पतला, शिवांश ठाकुर, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, जय प्रकाश, लक्ष्य बंसल, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग, विपुल मोहन, अज्जु जैन  सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

 

नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘‘गरबा ए ग्लैम-2025’’ का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी,, नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर गरबा ए ग्लैम-2025 का रंगारंग आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में सजधजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और गरबा एवं डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पूरा कार्यक्रम हर्ष, उमंग और उल्लास से भरपूर रहा, जिसने नवरात्रि पर्व की भव्यता में चार चाँद लगा दिए। पारंपरिक संगीत की धुनों ने माहौल को और भी मनोरम बना दिया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक लोकगीतों और आधुनिक धुनों पर डांडिया खेलकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत डांडिया प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वासुदेव व आरुषि तथा द्वितीय पुरस्कार विशेष व हिमांशी को प्रदान किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के सचिव अनुभव कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जड़ें हमें सदैव एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा की प्रेरणा देती हैं। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और रचनात्मकता को निखारने में सहायक सिद्ध होते हैं। कॉलेज परिवार को गर्व है कि हमारे छात्र शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।” उन्होने सभी विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश देते हुये कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल उत्सव का आनंद देते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में भाईचारे, अनुशासन और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन विद्यार्थियों को न केवल मनोरंजन और आनंद प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, सामूहिकता और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। नवरात्रि का पर्व शक्ति, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है और हमें अपनी परंपराओं के साथ-साथ आधुनिकता का भी संतुलन बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। कॉलेज सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।” कार्यक्रम की विशेष अतिथि एवं संस्थान की पुरातन छात्रा वैष्णवी भारद्वाज, सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप (जो विश्व की शीर्ष 5 कंपनियों में से एक है), ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि “इस कॉलेज से मिली शिक्षा और मार्गदर्शन ने मेरे करियर को नई दिशा दी। आज मैं जो भी हूं, उसमें इस संस्थान का बहुत बड़ा योगदान है। मैं चाहती हूं कि सभी छात्र-छात्राएँ अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें और भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों से सदैव जुड़े रहें। सांस्कृतिक आयोजन हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और वैश्विक मंच पर भी हमारी पहचान को मजबूत करते हैं।”

 

पशु चिकित्सा एवं बाँझपन निवारण शिविर का सफल आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के पशुचिकित्सा वैज्ञानिकों ने शनिवार को ग्राम नूनीखेड़ा में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से एक दिवसीय पशु चिकित्सा एवं बाँझपन निवारण शिविर का सफल आयोजन किया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के पशुचिकित्सा वैज्ञानिकों ने शनिवार को ग्राम नूनीखेड़ा में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से एक दिवसीय पशु चिकित्सा एवं बाँझपन निवारण शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के कुलपति डा. के.के. सिंह द्वारा किया गया एवं  कैंप के आयोजन हेतु व्यवस्थाएं मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. जितेन्द्र गुप्ता ने करवाई। उद्घाटन रविन्द्र सिंह, प्रबंधक सर्वोदय इंटर कॉलेज, परियोजना प्रभारी एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. अमित वर्मा ने बताया कि अधिक उत्पादन की चाह में किसान रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग कर रहे हैं, जिसके कारण मिट्टी में आवश्यक खनिज तत्वों की कमी हो रही है। यही कमी चारे के माध्यम से पशुओं तक पहुँचकर उनके प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि खनिज तत्वों की कमी से पशुओं में अण्डाशय का विकास प्रभावित होता है, जिससे बाँझपन की समस्या बढ़ रही है। प्रो. वर्मा ने पशुपालकों को सुझाव दिया कि पशुओं की प्रजनन क्षमता और दुग्ध उत्पादन को बनाए रखने के लिए प्रतिदिन 30 से 50 ग्राम विटामिन एवं खनिज मिश्रण को 50 ग्राम नमक में मिलाकर खिलाना चाहिए। शिविर में डा. अमित वर्मा, डा विकास सचान, डा. अरविंद सिंह, डा. अजित कुमार सिंह, डा. विकास जायसवाल और डा. ललित सहित विश्वविद्यालय की पशुचिकित्सा टीम ने लगभग 145 से अधिक पशुओं की जाँच की। इस दौरान पशुओं का अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड एवं माइक्रोस्कोपी तकनीक से परीक्षण भी किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, डा जितेंद्र आर्य, अनुराज पंवार, अनिल कुमार, हरेंद्र सिंह, रूपेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और विश्वविद्यालय द्वारा ग्रामीण पशुपालकों के हित में किए गए इस प्रयास की सराहना की।

 

सिखाए आत्मरक्षा के गुर
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में लोकप्रिय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के आदेशा अनुसार एसपी क्राइम श्रीमती इंदू सिद्धार्थ ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्कूलों की छात्राओं को आमंत्रित किया और कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा के कुशल निर्देशन में उनके सुपुत्र कराटे प्रशिक्षक सैंनसाई अभिषेक शर्मा ने छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए इस अवसर पर शिहान वेदप्रकाश के जांबाज ब्लैक बेल्ट एवं कलर बेल्ट्स गर्ल्स खिलाड़ियों ने शितो रियो स्टाइल में जैपनीज एडवांस तकनीक का दमदार प्रदर्शन किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय वर्मा एवं एसपी अपराध श्रीमती इंदू सिद्धार्थ ने इंटरनेशनल कराटे अकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर वेदप्रकाश शर्मा एवं कराटे प्रशिक्षक सैंनसाई अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया तथा मिशन शक्ति कार्यक्रम पूरे जिले में चलाने एवं समाज को भय मुक्त करने की घोषणा की इस अवसर समाज सेविका श्री मति बीना शर्मा मौजूद रहीं।

 

 भगत सिंह जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। शहीद भगतसिंह की जयंती के अवसर पर भगवा रक्षा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से वीर सपूत भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया ।जिससे युवाओं को उनके बलिदान की महत्ता से अवगत कराया गया।
भगवा रक्षा वाहिनी आईटी सेल राष्ट्रीय प्रभारी गौरव सिंह आजाद ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कम उम्र में भगत सिंह ने देश में क्रांति पैदा की और अंग्रेज सरकार के दमन के खिलाफ अलख जगाई। देश के लिए अपना बलिदान दिया । प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल अमरीश त्यागी ने कहा कि हम सभी को उनके बलिदान को याद रखना चाहिए, देश की एकता अखंडता के लिए समर्पित रहना चाहिए।
इस दौरान मुख्य रूप से मुकुल त्यागी अधिवक्ता प्रकोष्ठ,आकाश, दिवाकर शुक्ला,सौरभ ठाकुर,सचिन, संदीप श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 रजत पदक जीतने पर उत्साह का माहौलMuzaffarnagar News
खतौली। कुमारी कोमल द्वारा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बनारस में हुई राज्य स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर गांव में उत्साह का माहौल है।  बनारस में उत्तर प्रदेश राज्य स्तर पर भारतोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें अलग-अलग वर्गों में छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने वर्ग में अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । कक्षा 10 की छात्रा कुमारी कोमल  सुपुत्री कर्मवीर सिंह निवासी ग्राम टिटोडा ने 77 किलो वर्ग में रजत पदक जीत कर गांव एवं अपने विद्यालय के के  जैन इंटर कॉलेज खतौली का नाम रोशन किया है। कुमारी कोमल दादरी स्थित वेट लिफ्टिंग कॉलेज में कोचिंग ले रही है
कुमारी कोमल की प्रदेश स्तर की इस जीत पर क्षेत्रीय विधायक मदन भैया, सत्येंद्र आर्य जिला अध्यक्ष आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर विकास कुमार व्यायाम शिक्षक के के जैन इंटर कॉलेज,  अनुराग जैन प्रधानाचार्य, पटेल जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष अमरेश  गुर्जर, सचिव सुशील गुर्जर महाराज सिंह अंतवाडा, जगदीश सिंह प्रधान आर्य समाज शिवपुरी महिपाल सिंह आर्य टिटोडा, बाबू विक्रम सिंह टिटोडा बालिस्टर मोतला, अशोक शर्मा अध्यक्ष कौमी एकता कमेटी प्रदीप कसाना जिला पंचायत सदस्य जावली गौरव डेढ़ा, मास्टर जयपाल सिंह मावी तथा हरवीर सिंह डेढ़ा आदि ने बधाई एवं शुभ आशीर्वाद दिया है।

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं वन स्टॉप सेंटर, मुजफ्फरनगर में पोश एक्ट (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम, 2013) की आंतरिक समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं वन स्टॉप सेंटर, मुजफ्फरनगर में पोश एक्ट (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम, 2013) की आंतरिक समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमे आंतरिक समिति की अध्यक्ष श्रीमति नीना त्यागी, सदस्य श्रीमती हेमलता, श्रीमती पूजा नरूला सदस्य, राजीव सदस्य द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया। बैठक में समिति के सभी सदस्यों को अधिनियम की प्रमुख धाराओं एवं प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित अधिकारियों व सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए और कार्यस्थलों पर सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करने पर चर्चा की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को पोश एक्ट के बारे में अवगत कराया जाएगा ताकि कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को रोकने में प्रभावी कदम उठाए जा सकें। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में किया गया तथा वन स्टॉप सेंटर के कार्मिक, चाइल्डलाइन के कार्मिक, राजकीय दत्तकग्रहण इकाई के कार्मिक , जिला बाल संरक्षण इकाई एवम हब के कार्मिक ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

 

वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
ु आरबीआई के एलडीओ, एलडीएम, क्रिसिल फाउन्डेशन की सीबीओ ने दी महत्वपूर्ण जानकारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।खानूपुर और भेसी ग्राम पंचायतों में 3 माह के संतृप्ति अभियान के तहत वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता और समावेशन को बढ़ाना था, ताकि ग्रामीण आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। दोनों शिविर भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ श्रवण कुमार, एलडीएम शिशिर त्रिवेदी, क्रिसिल फाउन्डेशन की सीबीओ शीजा खानम की उपस्थिति में आयोजित किये गये।
मनीवाईज वित्तीय साक्षरता केन्द्र खतौली के सेन्टर मैनेजर मोहित कुमार द्वारा ग्राम खानूपुर में आयोजित शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ श्रावण कुमार ने केवाईसी के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए क्यों आवश्यक है। उन्होंने युवाओं के लिए ’युवा उद्यमी योजना’ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के बारे में बताया, जो ग्रामीण युवाओं को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है।
क्रिसिल फाउन्डेशन की क्षमता वर्धन अधिकारी शीजा खानम ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने बचत बजट के महत्व पर जोर दिया और प्रधानमंत्री जन धन योजना, आवर्ती जमा, सावधि जमा, लोक भविष्य निधि, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी निवेश योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में बताया, जो अप्रत्याशित परिस्थितियों में वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। उन्होंने डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपायों और डिजिटल लेनदेन के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिससे ग्रामीण सुरक्षित रूप से ऑनलाइन वित्तीय सेवाओं का उपयोग कर सकें। एलडीएम शिशिर त्रिवेदी ने कहा कि एक मध्यम वर्ग का व्यक्ति पूरे जीवन पैसे के लिए काम करता है, जबकि अमीर आदमी के लिए पैसा काम करता है। हमें इस अंतर को समझना होगा और पैसे के लिए काम न करते हुए पैसे को काम पर लगाना होगा, जो इस अंतर को समझ गया, समझ लो वह अमीर बनने के बहुत नजदीक है।  दूसरी ओर खतौली ब्लॉक की एफसी समरीन के नेतृत्व में आयोजित भेसी शिविर में सरकारी योजनाओं और डिजिटल लेनदेन की जानकारी दी गई। स्थानीय साइबर पुलिस ने इस दौरान डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए, जिससे ग्रामीण ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रह सकें। ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि समय के साथ चलना चाहिए। डिजिटल बैंकिंग आज के समय की आवश्यकता है, ऐसे में जो डिजिटल बैंकिंग से दूर हैं, वह अपने पिछड़ेपन का कारण स्वयं बन रहे हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह किसी को भी अपने एटीएम का पिन कोड, सीवीवी या ओटीपी ना बतायें, क्योंकि यह उनके धन की चाबी है, जिससे उनका धन चोरी हो सकता है।
इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता केंद्र हेमंत कुमार, एसबीआई से वीरेश कुमार, ग्राम प्रधान अमित कुमार, जानसठ के फील्ड कोर्डिनेटर वसीम अहमद और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इन शिविरों ने 3 माह के संतृप्ति अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे ग्रामीणों को वित्तीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने में मदद मिली।

 

टोल प्लाला पहुंचकर मृतक के परिवार के लिए मांगी नौकरी व मुआवजाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम छपार स्थित टोल प्लाजा पर पहुंची। वहां मृतक अरविंद पांडेय के परिवार को समर्थन दिया गया तथा टोल प्लाजा/राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मृतक पांडेय जी के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और बच्चों के भरण-पोषण हेतु मुआवजा प्रदान करने की मांग की गई। साथ ही, स्थानीय कर्मचारियों की रद्द की गई नियुक्तियों को पुनः नियमित करने की भी पुरजोर मांग उठाई गई। आज इस अवसर पर मुख्य रूप से देशराज चैहान, बालेंद्र प्रधान, सोनू विश्वकर्मा, संदीप धीमान, अंकित राजपूत, निखिल राणा, विक्रांत ठाकुर, विकास राणा, सागर राणा, मनोज चैधरी, आनंद पल प्रधान, अशोक प्रधान, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =