News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

 ट्यूबवेलों पर चोरी से मचा हडकम्पMuzaffarnagar News
रोहाना/मुज़फ्फरनगर।(Regional News)।। ट्यूबवैलों पर चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है आये दिन ट्यूबवैल से चोरी की वारदात सामने आ रही है। जनपद दिन निकलते ही थाना शहर कोतवाली इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चोकी क्षेत्र रोहाना के मलीरा गांव के जंगलों में आधा दर्जन से अधिक ट्यूबवेलों पर अज्ञात चोरों द्वारा मोटर,स्टाटर केबिल  आदि की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दिन निकलते ही किसानों की ट्यूबवेलों पर चोरी से इलाके में जहां हड़कंप मच गया तो वहीं आनंन फानन में ही बड़ी संख्या में किसान मौके पर जुट गए यहां सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित यूपी 112 डायल भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है। यहां पहुंचे किसानो और ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन यहां जंगलों में चोरी की वारदाते होती है और स्थानीय पुलिस चैन की नींद सो रही है यहां मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही मलीरा गांव के  जंगलों में स्थित आधा दर्जन से अधिक ट्यूबवेलों पर चोरी की घटना हो गई है  जहां आधा दर्जन से ज्यादा ट्यूबवेलो को अज्ञात चोरों द्वारा फाड़कर मोटर, स्टाटर सहित लाखों का सामान चोरी कर ले गये है । उधर मामले की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय सहित यूपी 112 डायल पुलिस भी पहुंची और गुस्साए किसानो को शांत किया तो वहीं मामले की तहकीकात में जुटी है यहां ग्रामीणों का खुला आरोप है कि स्थानीय पुलिस सहित यूपी 112 डायल रात्रि में गस्त नहीं करती जिसका आलम यह है कि अब अज्ञात चोर उनकी ट्यूबवेलों से बिजली के समान तार,मोटर ,स्टाटर आदि चोरी कर फरार हो रहे है ।  पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि मामले में पुलिस जल्द कार्यवाही करे और ऐसे चोरों को पड़कर उनका सामान भी बरामद कराये मलीरा गांव के  किसान शिवदयाल पुत्र नंदकिशोर, साधुराम पुत्र रामनाथ, संदीप पुत्र बालेश्वर, मंजू पुत्र रामेश्वर, शिवकुमार पुत्र संभु सिंह, सतेन्द्र प्रधान पुत्र कांति प्रशाद आदि सहित कई ट्यूबेलो पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों का सामान चोरी कर लिया है। यहां किसान विशाल त्यागी ने बताया कि आज सुबह सवेरे जैसे ही खेत पर काम करने के लिए पहुँचे तो उन्होंने देखा कि उनकी ट्यूबेलो से अज्ञात चोरो द्वारा सामान ही चोरी कर लिया गया ।थाना शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना चैकी अंतर्गत गांव मलीरा के जंगल का है पूरा मामला।

 

36 महिलाओं का नारी शक्ति को नमन-मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत भव्य सम्मानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में महिला शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ- 36 महिलाओं का सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने वाली कुल 36 महिलाओं (पुलिस विभाग, प्रशासनिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों से) को मुख्य अतिथियों श्रीमती सपना कश्यप (महिला आयोग सदस्य), जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, श्रीमती रेनू पंवार (सीडब्लूसी जनपदीय प्रभारी) व सुश्री अपराजिता आर्य (प्रशिक्षु आई0ए0एस0 अधिकारी) द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रेज़ेंटेशन/संचालन पुलिस अधीक्षक अपराध (मिशन शक्ति नोडल अधिकारी) श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फुगाना श्रीमती रुपाली राय चैधरी द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों, उपलब्धियों एवं जमीनी स्तर पर किये जा रहे कार्यों को साझा किया तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया।   महिलाओं की सफलता की कहानियाँ -सम्मानित महिलाओं ने अपनी सक्सेस स्टोरी साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष कर समाज में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी कहानियाँ नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का जीता-जागता प्रमाण बनीं। पुलिस/प्रशासन का संकल्प-जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति 5.0 केवल एक अभियान नहीं बल्कि यह महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाकर ही सशक्त भारत का सपना पूरा हो सकता है। सम्मानित महिलाएँ बनीं प्रेरणा का स्रोत-इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। चाहे वह प्रशासन हो, पुलिस सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य या समाज सेवा दृ महिलाओं ने अपनी लगन व कर्मठता से समाज को नई दिशा दी है। नोडल अधिकारी मिशन शक्ति पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ का संदेश-“मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से हम हर महिला तक सुरक्षा व सम्मान का संदेश पहुँचा रहे हैं। आज जिन 36 महिलाओं को सम्मानित किया गया है, वे हमारे समाज के लिए आदर्श और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।” समारोह का समापन राष्ट्रगान व नारी शक्ति को समर्पित इस भावनात्मक संदेश के साथ हुआ कि
“नारी केवल प्रेरणा नहीं, बल्कि परिवर्तन की धुरी है। मिशन शक्ति इसी शक्ति को सम्मान देने और सुरक्षित भविष्य बनाने साथ ही महिलाओं को स्वावलंबित बनाने का प्रयास है।”

 

 जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया मिशन शक्ति-5.0 अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अन्तर्गत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल/कॉलेज, गांवो/कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि)  के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

 

शिवसेना ने किया शस्त्र पूजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शिवसेना ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों विजयदशमी के अवसर पर शस्त्रों का पूजन कर हिंदुओं को शस्त्रों सुसज्जित रहने का आह्वान किया, मुजफ्फरनगर में पार्टी कार्यालय पर विजयदशमी के अवसर पर सर्वप्रथम क्रांतिसेना और शिवसेना द्वारा हवन पूजन किया गया, तत्पश्चात सर्व तलवार त्रिशूल आदि शस्त्रों का मन्त्रोंचार के साथ विधिवत पूजन किया गया, कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया, इस अवसर पर बेस्ट यूपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहां की आज बढ़ते जातिवाद के कारण हिंदू समाज जातियों में विखंडित होता जा रहा है जबकि जिहादी ताकते सुनियोजित षड्यंत्र के तहत पूरी सक्रियता के साथ अपने मिशन पर कार्य कर रही हैं, उन्होंने हिंदू नौजवानों को राजनीतिक दलों के प्रलोभनो से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि हिंदू हित का नारा राजनीतिक दलों के लिए केवल सत्ता तक पहुंचने भर का रास्ता है इसलिए हिंदू नौजवानों को जातिवाद से ऊपर उठकर हिंदुत्व के साथ-साथ समाज में बढ़ रही बेरोजगारी सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और गली-गली गांव गांव तक पहुंच चुके नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए एकजुट होना होगा, कार्यक्रम को महासचिव संजीव शंकर जी, वरिष्ठ नेता प्रमोद अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिंखेड़ा, क्रांतिसेना जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भगवान श्री राम की तरह शत्रुओं और जिहादियों के संघार के लिए शस्त्रों को धारण करना चाहिए क्योंकि आज नहीं तो कल यही शस्त्र स्वयं और समाज की रक्षा के काम आएंगे, इस अवसर पर नरेंद्र ठाकुर उज्ज्वल पंडित राजन वर्मा भवन मिश्रा राजेंद्र तायल बृजपाल कश्यप सहेंद्र कश्यप योगेंद्र बिहारी मंगतराम सोनकर राकेश सोनकर रामाशंकर यादव,सुमन प्रजापति अभिषेक शर्मा निकुंज चैहान विवान चैधरी, गौरव शर्मा शैलेंद्र विश्वकर्मा शशि कुमार बबलू ठाकुर कपिल कश्यप ललित रूहेला, राखी प्रजापति मोनिका प्रजापति अनोखी दुबे प्रभा सविताबबलू ठाकुर अभिषेक विकास चैहान बबलू कुमार दीपक धीमान तुषार ठाकुर शिवम कुमार मनोज कुमार सतेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे

 

गीता पाठ आज
मुजफ्फरनगर।  पापांकुसा एकादशी पर निरूशुल्क गीता पाठ , भजन भाव का भव्य आयोजन श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा उत्तरी सिविल लाइंस में  किया जायेगा । परमपूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर  गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की महाराज श्री की सद्प्ररेणा एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से विगत लगभग तीस वर्षाे से निरन्तर साप्ताहिक/एकादशी पर गीतापाठ,भजन भाव की श्रृंखला मे पापांकुसा एकादशी पर  गीता पाठ एवं भजन भाव का भव्य आयोजन राधा मिश्रा,ज्योति मिश्रा के सौजन्य से  दिनांक 03 – अक्टूबर -2025 दिन शुक्र वार को प्राचीन श्री शिव मन्दिर रेलवे स्टेशन के सामने वाली गली , मुजफ्फर नगर में  सायं 6ः30
 बजे से रात्री 7ः30 बजे तक होना निश्चित हुआ है । जिसमें आप सपरिवार/ईष्ट मित्रो सहित सादर आमंत्रित हैं । आपसे अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे  सम्मिलित होकर  धर्म लाभ उठाए एवं गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के जीओ गीता के माध्यम से गीताजी  का संदेश विश्व के कोने- कोने तक पहुंचाने का जो सफल  वैश्विक प्रयास किया है/किया जा रहा है और बहुत से देशों मे गीताजी का पठन/पाठन किया जा रहा है । उसमे सहयोग के लिए आओ जीओ गीता के साथ जुडे। विशेषरू पितृदोष निवारण,  परिवार में सुख शांति हेतु गीता पाठ करें / करवाएं ।

 

उत्तराखंड आंदोलन के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पृथक राज्य आंदोलन के दौरान हुए रामपुर तिराहा कांड की 31वीं बरसी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर उत्तराखंड आंदोलन के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने देवभूमि का धार्मिक और सनातन स्वरूप बचाने के साथ ही यहां संस्कृति के संरक्षण और धर्म आधारित परम्पराओं की सुरक्षा के लिए कई सख्त फैसले लिए हैं। इनमें लैंड, लव और थूक जिहाद पर अंकुश लगाने के साथ ही सीएए और दंगा निरोधी कानून को लागू करना भी शामिल है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रामपुर तिराहा स्थित स्मारक पर पहुंचकर उत्तराखंड आंदोलन के बलिदानियों को याद करते हुए नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही सभा स्थल पर सीएम धामी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको याद किया।
शहीद स्मारक पर सभा को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आन्दोलनकारी शहीदों के साथ ही रामपुर तिराहा गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस भरे संघर्ष एवं बलिदान को नमन करते हुए कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है। इन शहीदों ने भविष्य बनाने के लिए अपना वर्तमान बलिदान कर दिया। हमारी सरकार आन्दोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के कल्याण हेतु निरंतर संकल्पित है तथा उनके हितों और सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव कार्य कर रही है। इन आंदोलनकारियों के अदम्य साहस, बलिदान और संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखण्ड के रूप में पृथक राज्य का गठन संभव हुआ। इस राज्य की नींव में इन शहीदों के रक्त की आहुति शामिल है। हमारी सरकार अमर शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 

योग दिवस समारोह धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र चैधरी छोटू राम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में संस्थान का 59 वां योग दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य रहे तथा संचालन योग शिक्षक यज्ञदत्त आर्य ने किया।
     सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख श्रीमती ज्योति वर्मा ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू करवाई। योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य तथा क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ने विभिन्न आसन करवाएं। सेवानिवृत्ति दरोगा रणवीर सिंह तोमर ने हास्य आसान करवाया। अनुलोम विलोम और भ्रामरी प्राणायाम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने करवाए।
मुख्य अतिथि योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि भारतीय योग संस्थान की स्थापना 10 अप्रैल 1967 को ऐसे समय हुई जब दिल्ली में कुछ विदेशी लोग हमारे देशवासियों को पैसे लेकर योगासन सिखा रहे थे। संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय श्री प्रकाश लाल जी यह देखकर बहुत दुःखी हुए और उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और विदेशी लोग हमारे देश में ही योग को बेच रहे हैं तब उन्होंने संकल्प लिया कि हम योग को घर घर तक निशुल्क पहुंचाएंगे और उन्होंने तीन लोगों ने मिलकर पहला निशुल्क योग साधना केंद्र नई दिल्ली में खोला जिसमें एक व्यक्ति करने वाला ,एक कराने वाला तथा एक बुलाकर लाने वाला था।इस प्रकार उन्होंने एक अंकुर लगाया जो आज वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। आज संस्थान के 4500 से अधिक निशुल्क योग साधना केंद्र देश और विदेश में नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं। योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि जिसे अपने जीवन को स्वस्थ और सुखी बनाना है वह योग करें। योग मानव मात्र के कल्याण के लिए है। योग हमरी संस्कृति है। योग ईश्वरीय विद्या है। मनुष्य जीवन के चार लक्ष्य धर्म,अर्थ, काम और मोक्ष है। महर्षि पतंजलि का अष्टांग योग मोक्ष प्राप्ति का सर्वाेत्तम साधन है।
   इस अवसर पर मिशन शक्ति के तहत अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया। महकवती और यज्ञदत्त आर्य ने योग और ईश्वर भक्ति के मनमोहक भजन प्रस्तुत किए।इस अवसर पर काफी संख्या में योग साधक और साधिकाओं ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील तायल, सुशील त्यागी एड, कविंद्र बालियान, देवेंद्र बालियान, केंद्र प्रमुख कुलदीप मित्तल, सेवानिवृत्त दरोगा राजेन्द्र सिंह, आचार्य किशनलाल, आदि उपस्थित रहे।

 

रामपुर तिराहा कांड
न्याय की राह को पूर्व मंत्री ने किया आसानः धामीPushkar Singh Dhami
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष तौर पर पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान के उन प्रयासों को सार्वजनिक करते हुए आभार जताया, जिसमें उनके द्वारा रामपुर तिराहा गोलीकांड के पीड़ितों को न्याय मिलने का रास्ता साफ हुआ।
मंच पर सभा के दौरान सीएम धामी ने कहा कि रामपुर तिराहा कांड घटना उत्तराखंड समेत देश के इतिहास में काला अध्याय है। सपा सरकार में यह क्रूर घटना घटी। इसके लिए जनता कभी उन्हें माफ नहीं करेगी। शांतिपूर्ण चल रहे राज्य आंदोलन को बर्बरता से कुचला गया। यह घटना जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी ज्यादा क्रूर थी। न्यायालय ने भी अपने फैसले के दौरान की गई टिप्पणी में इसे माना है। यह सपा सरकार की दमनकारी नीति का हिस्सा रही, इसकी शुरूआत एक सितम्बर 1992 को खटीमा और इसके अगले दिन मसूरी गोलीकांड से हो चुकी थी। 2 अक्टूबर 1994 की रात को मानवता की सारी हदों को तोड़ा गया। रामपुर तिराहा कांड पर निहत्थों पर गोलियां चलाई गई और महिलाओं की आबरू को लूटा गया। इसमें न्याय पाने के लिए लोग आस भी छोड़ चुके थे, लेकिन हमारी सरकार न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्प थी। डॉ. संजीव बालियान ने केन्द्र में मंत्री और मुजफ्फरनगर से सांसद रहते हुए इन मुकदमों की पैरवी को मजबूत बनाने के लिए हमारा सहयोग किया और न्याय मिलने का रास्ता साफ हुआ।

 

श्रीराम कालेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 02 अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ मुजफ्फरनगर, में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वही श्रीराम कॉलेज के सभागार में इस अवसर पर सभागार में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षणगणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुन शास्त्री की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनके संस्कारों एवं विचारों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उनके जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि 02 अक्टूबर न सिर्फ राष्ट्रीय महत्व रखता है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस दिन का अपना अलग ही महत्व है तथा सम्पूर्ण विश्व मंे इसे अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप मंे शांतिपूर्वक मनाया जाता है। उनके अनुसार विद्यार्थियों को आज के हिंसावादी माहौल में गांधी मूल्यों एवं गांधी नीतियों को समझ कर उन पर चलने की आवश्यकता है।  उन्होंन राष्ट्रपिता एवं लाल बहादुर शास्त्री के अविस्मरणीय और अद्भुत व्यक्तित्व के बारे में वि़द्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि हमारे देश के इतिहास में न जाने कितनी विभुतिया है, जिनके नाम मात्र से ही रगो में इच्छा शक्ति, सत्यनिष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा का संचार होने लगता है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा अशोक कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महात्मा गांधी के विचारो का पालन शायद इसलिए नहीं हो पा रहा हैं क्योकि हमें अपने कार्य का प्रतिफल तुरन्त चाहिए, जिसके लिए हमें इन्तजार करना भी गवारा नहीं हैं। यही एक कारण है कि युवा-पीढी को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। जरूरत है कि हमें महात्मा गॉधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरित होकर सादा जीवन-उच्च विचार की नीति को अपनाना चाहिए।
वही श्रीराम कॉलेज आफ लॉ में गॉधी जयंती के अवसर पर हुई विचार गोष्ठी पर बोलते हुये प्राचार्या डॉं पूनम शर्मा ने कहा कि आप महात्मा गांधी की 155 वी0 जयन्ती के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए इस विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती है। दोनों ही महापुरूषों ने देष की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया, 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन के महत्व को समझते हुए इस दिन को अन्र्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किया। यह दिन भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। सभी स्कूल कॉलेजो, न्यायालयों में विचार गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। कॉलेज के छात्र/छात्राओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के सभागार में कम्प्यूटर एप्लेकेशन के डीन निशान्त राठी, आईक्यूएसी समंवयक डा0 विनीत कुमार शर्मा, प्रवेश समन्वयक नीतू सिंह, डा0 पूजा तोमर, डा0 श्वेता राठी, मोहम्मद नईम, ऋषभ भारद्वाज,   डॉ. मनोज मित्तल, विकास कुमार, शिक्षा विभाग से ऋतु गर्ग  आदि शिक्षकगण मौजूद रहे वही श्रीराम कॉलेज आफ लॉ में हुई विचार गोष्ठी में संजीव कुमार, श्रीमति सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, रितु धीमान, आक्षी कश्यप, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुमार, नाहिद अंजुम, विनय तिवारी, प्रीती व त्रिलोकचन्द का सहयोग रहा।

 

राम-रावण के बीच घनघोर युद्ध के साथ रावण दहन का रोमांचकारी प्रदर्शन
मंचीय लीला में मेघनाथ के अंत से लंका में छाया अंधकार, नाग कन्या सुलोचना हुई सती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा आयोजित श्रीरामलीला मंचन के तहत आयोजित प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंच पर लंका युद्ध के निर्णायक मोड़ में मेघनाद वध का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया, जहाँ वीर लक्ष्मण द्वारा मेघनाद का वध कर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। इसके बाद सुलोचना सती प्रसंग ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं। पति मेघनाद के वध के उपरांत सुलोचना द्वारा पतिव्रता धर्म निभाने और सतीत्व के मार्ग पर चलने का मार्मिक दृश्य का भावपूर्ण प्रदर्शन किया गया। कलाकारों के सशक्त अभिनय व संवादों ने वातावरण को गंभीर और भावनात्मक बना दिया। रामलीला मैदान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से गूँज उठा। उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित 50वें रामलीला महोत्सव के 12वें दिन बुधवार की रात्रि में संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के होश में आने के बाद वह मेघनाद को यु( के लिए ललकारते हैं। दोनों यो(ाओं में भयंकर यु( होता है। आखिरकार लक्ष्मण लंकापति रावण के महाबलशाली पुत्र मेघनाद का वध कर देते हैं। इसके चलते लंका में अंधकार छा जाता है। सुलोचना सती, अहिरावण वध का कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। सवेरे गुरुवार को दशहरा पूजन हुआ तो शाम को भगवान श्रीराम ने अग्निबाण मारकर रावण का अंत किया। रावण दहन के साथ ही चारों ओर जय श्री राम की गूंज सुनाई दी।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेल नगर में बुधवार की लीला का शुभारंभ अतिथि के रूप में आये उद्यमी वैभव जैन जय हनुमान स्टील, संजय कुच्छल बजरंग ऐलम, अमरकान्त गुप्ता एडवोकेट, सचिन अग्रवाल पटाखा वाले और सीए अमित सिंघल द्वारा भगवान श्री गणेश, बांके बिहारी और श्री रामचरित मानस की आरती के बाद दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन और अन्य पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर अभिनंदन करते हुए स्मृति चिन्ह व मिष्ठान देकर उनको सम्मानित किया गया।
मंच पर प्रदर्शित लीला में संजीवनी बूटी से जीवित हुए लक्ष्मण फिर से सेना लेकर मेघनाद को ललकारते हैं और इस बार दोनों राजकुमारों के बीच भयंकर यु( होता है, अंततरू लक्ष्मण अपने यु( कौशल और बल व बु(ि के सहारे इन्द्रजीत मेघनाद का वध कर देते हैं और उसका शीश काटकर भगवान श्री राम को प्रस्तुत कर देते हैं। मेघनाद की मौत की खबर सुनकर लंकेश रावण व्याकुल हो उठता है। वहीं मेघनाद की पत्नी नागराज कन्या सुलोचना अपने पति की मृत्यु पर विलाप करती है और पति का शीश लेने रामा दल में पहुंचती है। सुलोचना अपने पति के शीश के साथ सती हो जाती है। पुत्र मेघनाद का बदला लेने के लिए रावण अपने मित्र पाताल लोक के राजा अहिरावण के पास सहायता मांगने जाता है। अहिरावण विभीषण का भेष धारण कर राम व लक्ष्मण का हरण कर पाताल लोक लाकर मां कामादेवी के समक्ष उनकी बलि की तैयारी करता है, इसी बीच हनुमान जी वहां पहुंचकर अहिरावण का वध कर देते हैं। यहां अहिरावण के सेनापति मकरध्वज और हनुमान जी के बीच हास्यास्पद संवाद ने सभी को खूब गुदगुदाया। इसके बाद रावण अपनी सेना लेकर राम से यु( करने के लिए निकल पड़ता है। रात्रि की लीला में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
सवेरे पटेलनगर लीला मंच पर दशहरा पूजन हुआ। इसमें कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन के साथ अन्य पदाधिकारी और कलाकार शामिल रहे। पूजन के साथ ही रावण दहन की तैयारी शुरू हो गई थी। शाम के दशहरा कार्यक्रम और रावण दहन लीला में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और उद्यमी एवं समाजसेवी भीमसेन कंसल मौजूद रहे। यहां मैदान पर भगवान श्री राम और राक्षस राज रावण की सेनाओं के बीच घनघोर युद्ध होता है और अंततः भगवान श्रीराम ने यु( के दौरान रावण का अंत किया। इसके साथ ही उनके द्वारा मैदान पर रावण के विशाल पुतले को अग्निबाण मारकर दहन किया तो चारों ओर जय श्रीराम के जयघोष के साथ ही हर्ष एवं उल्लास छा गया। इसके साथ ही श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेल नगर द्वारा भगवान श्री राम के अयोध्या में राजतिलक समारोह की तैयारी भी शुरू कर दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चैधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मनोज पाटिल, दिनेश जैन ठेकेदार, अनिल लोहिया, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, विनोद गुप्ता, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, गौरव बंसल, मेघा बंसल, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, अनिल गोयल, यश चैधरी, गौरव मित्तल, अंशुल गुप्ता, अमर चैधरी, प्रदीप बॉबी, हरिओम मास्टर, सोनू सिंह, राजेश वशिष्ठ, देवेन्द्र पतला, शिवांश ठाकुर, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, जय प्रकाश, लक्ष्य बंसल, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग, विपुल मोहन, अज्जु जैन सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

 

यातायात नियमों का उल्लंघन व सडक किनारे खडे 36 वाहनों के चालानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सघन चेकिंग अभियान, लापरवाही व यातायात नियमों का उल्लंघन कर सडक किनारे खडे 36 वाहनों के विरुद्ध की कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चैबे के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा निरंतर जनपद में अभियान चलाकर अतिक्रमण, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है साथ ही जनपदवासियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में आज  यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा लापरवाही व यातायात नियमों का उल्लंघन कर सडक किनारे खडे कुल 36 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चालान किया गया है। इसके साथ ही सभी होटल/ढाबा/प्रतिष्ठान स्वामियों को बताया गया कि सड़क किनारे खड़े वाहनों से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है, अपने ढाबा/होटल/प्रतिष्ठान के सामने वाहन न खडा होने दें, यदि ऐसे वाहन किसी व्यापारिक प्रतिष्ठान ,होटल, ढाबों के सामने सड़क के किनारे खड़े मिलेंगे तो उनके विरुद्ध यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

 श्रद्धांजलि में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
मुज़फ्फरनगर।गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर पैग़ाम-ए-इंसानियत कैंप कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहर के समाजसेवी और गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों ने अपने जीवन से देश को अहिंसा, सत्य, सादगी और सेवा का अमूल्य संदेश दिया। आज समाज को उनकी शिक्षाओं को अपनाने और भाईचारे को मजबूत करने की ज़रूरत है।
संस्था के अध्यक्ष आसिफ राही ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उनके समय में थीं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
इस अवसर पर पैग़ाम-ए-इंसानियत के अध्यक्ष आसिफ राही, सैक्यूलर फ्रंट के संयोजक गौहर सिद्दीकी, मास्टर इसरार, महबूब आलम एडवोकेट, दिलशाद पहलवान, अमीर आज़म अंसारी, दिलशाद अंसारी, असद सिद्दीकी, शहज़ाद राही, ज़िया-उर-रहमान, अकरम खान सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

धूं-धूं कर जल गया अहंकारी रावणRavan Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।विजयदशमी के अवसर पर शहरभर में उत्साह और धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नुमाइश ग्राउंड, रामलीला टिल्ला और पटेल नगर सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य रामलीला मंचन के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। हजारों की संख्या में लोग देर शाम से ही कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे थे। आतिशबाजी की गूंज और प्रकाश से पूरा माहौल रामभक्ति में डूब गया।नुमाइश ग्राउंड की रामलीला में मुख्य अतिथियों द्वारा पुतलों को अग्नि दी गई, जिसके साथ ही दर्शकों ने जोरदार जयकारे लगाए। दस सिरों वाले विशाल रावण का पुतला लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं पटेल नगर और रामलीला टिल्ला पर भी सजीव मंचन ने भक्तों का मन मोह लिया। भक्तों ने भगवान राम की जीत को अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया।रामलीला आयोजकों ने बताया कि यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है, बल्कि सामाजिक संदेश भी देती है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंत में पराजित होती है। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा ताकि हजारों दर्शकों की भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। भीड़ के बावजूद कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।विजयदशमी के इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सत्य और धर्म हमेशा अटल रहते हैं। रामलीला के मंचन और रावण दहन के अद्भुत दृश्यों को देखने वाले श्रद्धालु देर रात तक उत्सव का आनंद उठाते रहे।

 

सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, भारत की  विकास गाथा  एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सेवा पर्व के अंतर्गतष् सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, जनपद मुज़फ्फरनगर  द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज  के मैदान में स्थापित प्रदर्शनी में जनपद के प्रबुद्ध जानो, वरिष्ठ नागरिक गणों, छात्र छात्राओं, युवा युक्तियों, कलाकारों, वृद्ध जनों, महिलाओं जन प्रतिनिधियों, द्वारा चित्र प्रदर्शनी का भ्रमण कर किया गया अवलोकन।
चित्र प्रदर्शनी में माननीय प्रधानमंत्री जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं महत्वपूर्ण प्रसंग तथा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र,उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, जल जीवन मिशन, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा से  जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक चित्रों  के माध्यम से ली गई जानकारियां।
लगी चित्र प्रदर्शनी से विद्यार्थी, युवा, किसान, महिलाएं तथा वरिष्ठजनों ने चित्र प्रदर्शनी  का   अवलोकन कर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित गगन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई। । प्रदर्शनी में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए आमजन से आगामी 05 अक्टूबर 2025 तक   सुझाव मांगे जा रहे हैं जिसके  लिए क्यूआर कोड स्कैन कर आप अपने सुझाव दे सकते है। अच्छा सुझाव देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

 

मेले की दुकाने रही आकर्षण का केंद्र
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।रामलीला टिल्ला पर लगने वाली रामलीला  शुरू होने से पहले ही मेले जैसा नज़ारा देखने को मिला। मंचन से पहले मैदान के बाहर खेल-खिलौनों और धार्मिक चाट-खेल, खिलौने व झूलों आदि की दुकानों की लंबी कतारें सज गईं, जिन पर बच्चों से लेकर बड़ों तक की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदारों ने राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की तस्वीरों वाले रंगीन चार्ट, के साथ ही विभिन्न खेल खिलौने आदि सजाये जिन्हें खरीदने के लिए दर्शक रुचि दिखाते नजर आए। वहीं बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानों पर गुब्बारे, धनुष-बाण और तरह-तरह के झिलमिलाते खिलौनों की बिक्री खूब हुई।रामलीला देखने पहुंचे परिवारों के लिए यह दुकानें आकर्षण का केंद्र बनीं। कई महिलाएं धार्मिक कैलेंडर और गृहसज्जा से जुड़ी छोटी वस्तुएं खरीदती दिखीं। दुकानों पर बच्चों की भीड़ विशेष रूप से देखने लायक रही, जो रामायण के पात्रों से प्रेरित खिलौने और मुखौटे लेकर बेहद प्रसन्न नजर आए। मैदान के चारों ओर गूँजते शोर और रंग-बिरंगे सामान ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष रामलीला से पहले इस तरह की दुकानें परंपरा का हिस्सा बन चुकी हैं। दर्शकों को मंचन शुरू होने से पहले समय बिताने और मनोरंजन का अलग अनुभव मिलता है। दुकानदारों का कहना है कि रामलीला के दिनों में उनकी बिक्री दोगुनी हो जाती है और इससे छोटे व्यापारियों को अच्छा लाभ पहुंचता है।रामलीला स्थल पर पहुंचने वाले दर्शकों ने न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का आनंद लिया बल्कि मेले जैसी रौनक से भी भरपूर उत्सव का अनुभव किया। इस तरह रामलीला केवल धार्मिक मंचन नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आनंद और मेलजोल का अवसर भी बन गई। छोटै छोटे बच्चों ने धनुषबाण, हनुमान जी की गदा आदि लेकर चाट खाकर खूब मेले का आनंद लिया।

 

द. एस. डी. पब्लिक स्कूल में तीन महत्त्वपूर्ण पर्व  एक साथ मनाए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।इस वर्ष 2 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रघ्पिता महात्मा गांधी जयंती , भारत के पूर्व प्रधान मंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्रीजी की जयंती एवं विजयदशमी (दशहरा) तीनों पर्वों का संयोग एक ही दिन हुआ। विद्घ्यालय ने इन तीनों पर्वाे को बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम महाना जी ने ध्वजारोहण एवं गांधी जी व शास्त्री जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया । यद्यपि दशहरा पर्व के सार्वजनिक अवकाश के कारण विद्यालय में केवल शिक्षक गण ही उपस्थित थे तथापि उनके उल्लास से विद्यालय का वातावरण पूर्णतः आनन्दित रहा । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या जी ने कहा कि गांधी जी का सत्य और अंहिसा का मार्ग, शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन और जय जवान , जय किसान का नारा तथा दशहरे का संदेश – बुराई पर अच्छाई की विजय – हम सभी को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा तीनों पर्वों का एक साथ संयोग हमें हमारे कर्तव्यों का पालन न्याय मार्ग के अनुसरण से करने का संदेश तो देता है , साथ ही अनवरत चलते रहने की ओर भी अग्रसर करता है।

Muzaffarnagar News

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + five =