News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

तितावी पुलिस ने चाकू सहित पकड़ाMuzaffarnagar News
तितावी। थाना तितावी जनपद मु0नगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त  को मय एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित/नामित व सोशल मीडिया पर की जा रही मानिटीरिंग के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फुगानामहोदय तथा थानाध्यक्ष तितावी के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना तितावी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये चैकिग के दौरान एक अभि0 मौ0 नवाज पुत्र इकराम  नि0 ग्राम बघरा थाना तितावी मु0नगर को ग्राम अमीर नगर कट के पास से मय एक अदद चाकू के साथ पुलिस हिरासत में लिया गया ।
ि

 

 

क्रांति सेना के सम्मेलन में कई मुद्दों पर हुई अहम चर्चाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।क्रांतिसेना द्वारा आयोजित द्वितीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की आवाज मजबूती के साथ उठाते हुए कई गंभीर मुद्दों को लेकर चर्चा की गई और संगठन ने ऐलान किया कि इसके लिए हिंदू समाज को जागृत करने के लिए जनजागरण अभियान चलाने के साथ ही जनआंदोलन बनाकर सरकारों का भी ध्यान आकृष्ट करने का काम किया जायेगा। शहर के टाउनहाल के पास सनातन धर्म सभा भवन में रविवार को क्रांतिसेना का द्वितीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें शुकतीर्थ स्थित महेश्वर आश्रम के महादेव स्वामी और बाबरी आंदोलन के मुख्य नायक संतोष दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों के साथ ही कार्यकर्ताओं का क्रांतिसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, महासचिव महामंडलेश्वर संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिरोही ने स्वागत और अभिनंदन किया। क्रांतिसेना के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने बताया कि इस कार्यकर्ता सममेलन कार्यक्रम में जिले भर के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता व मातृशक्ति ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने, सनातन बोर्ड की स्थापना करने, बेरोजगारों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता देने भ्रष्टाचार और नशे के कारोबार को संगीन अपराध घोषित करने, पूर्व मंत्री सांसदों व विधायकों को सिर्फ एक बार ही पेंशन देने जैसे ज्वलंत मुद्दों को मंच पर मजबूती के साथ उठाया गया। इसके साथ ही इनको लेकर समाज को एकजुट करते हुए दिल्ली तक प्रदर्शन और आंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने सम्मेलन में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की भी घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इनकी सफलता के लिए जुट जाने का आह्नान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चैधरी, वेद प्रकाश शर्मा, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चैहान, महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित, संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, गौरव गर्ग, संजय चैधरी, ललित रोहिल्ला, राजेंद्र पाल, राजेश्वर अरोड़ा, निकुंज चैहान, अभिषेक शर्मा सहित सैंकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना खालापार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।   गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल के खुले हुए पार्टस, मोटर साईकिल खोलने के उपकरण, 01 मोटर साइकिलनुमा रेहडा व 01 सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल बरामद की।  अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा थाना प्रभारी खालापार श्री महावीर सिंह चैहान के नेतृत्व में थाना खालापार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 24 अक्टूबर को वादी श्री साकिर मलिक पुत्र मौ0 सलीम निवासी नसीरपुर मार्ग सुभाषनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खालापार पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोर द्वारा वादी की सुपर स्पलैण्डर मोटर साइकिल नम्बर यूपी 12 एडी 3296 को चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खालापार पुलिस द्वारा  मामला पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतू थाना खालापार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शार्डेन स्कूल के पीछे वाली गली से अभियुक्तगण फरहान पुत्र शहजाद निवासी चाकू वाली गली दक्षिणी खालापार, मुजफ्फरनगर व शाहबाज पुत्र मौ0 अली निवासी कमर पैलेस चान्द मस्जिद थाना खालापार, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल के खुले हुए पार्टस, मोटर साईकिल खोलने के उपकरण, 01 मोटर साइकिलनुमा रेहडा व 01 सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त फरहान पुत्र शहजाद निवासी चाकू वाली गली दक्षिणी खालापार, शाहबाज पुत्र मौ0 अली निवासी कमर पैलेस चान्द मस्जिद थाना खालापार है। तथा फरार अभियुक्त सलीम पुत्र इनाम निवासी राजा कबाडी वाली गली है। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि हम दोनो ने दो दिन पहले एक सुपर स्पलेण्डर मोटर साईकिल मेरठ रोड के पास फुव्वारे वाले रास्ते से चोरी की थी तथा हमारे पास भी एक सुपर स्पलेण्डर मोटर साईकिल थी। मोटर साइकिल चोरी करने के बाद हम मोटर साईकिल को सलीम पुत्र इनाम निवासी राजा कबाडी वाली गली ,30 फुटा रोड थाना खालापार, मुजफ्फरनगर के पास ले गये, तथा चोरी की गयी मोटर साइकिल के पार्टस खोलकर हमने अपनी मोटर साइकिल के पार्टस के साथ बदल दिये। आज हम लोग चोरी की गयी मोटर साइकिल के पार्टस रेहडे में रखकर बेचने के लिए जा रहे थे तथा रेहडा चलाने वाला व्यक्ति सलीम, पुलिस को देखकर भाग गया तथा हम दोनो को पुलिस ने पकड लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मनीष कुमार, है. का. अनिल कुमार, शिवअेाम, का. जितेंद्र, गवेन्द्र, सोनू, विनोद कुमार थाना खालापार शामिल रहे।

 

इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा शहर कोतवाल बने: कई थानांे के प्रभारी बदले
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिले में पुलिस महकमे में देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल से हलचल मच गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कई थाना प्रभारियों के तबादले करते हुए कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने का संदेश दिया है। इस बदलाव में शहर कोतवाली में नया कोतवाल तैनात किया गया है। अब इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा को शहर कोतवाली के प्रभारी के रूप में कमान मिली है, जबकि भोपा, मीरापुर, फुगाना और चरथावल समेत कई थानों में नए प्रभारी निरीक्षक तैनात किए गए हैं। इनमें भोपा थाने में एक माह में ही फिर से थानेदार बदला गया है।
जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शनिवार की देर रात तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए छह थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती के आदेश जारी किए। इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भोपा थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के चलते मौजूदा प्रभारी निरीक्षक मुनीश कुमार को हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अब नारकोटिक्स सेल का प्रभारी बनाया गया है। मुनीश कुमार को 22 सितम्बर को ही भोपा थाने की कमान सौंपी गई थी। उस वक्त भाकियू नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने को लेकर मचे बवाल के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने भोपा थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को हटाया था। उनको फुगाना थाने में भेजा गया था। वहीं, चरथावल थाने में प्रभारी के रूप में लंबी पारी खेलने वाले इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को भोपा थाने की कमान सौंपी गई है।
शहर में पुलिसिंग को नई दिशा देने के लिए एसएसपी संजय वर्मा ने मीरापुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा को शहर कोतवाली का नया प्रभारी बनाया है। शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए बबलू सिंह के अनुभव को देखते हुए उनको यहां लाया गया है। इससे पहले वो नई मंडी कोतवाली में भी प्रभारी के पद पर तैनात रह चुके हैं। इसके अलावा, चरथावल थाने की कमान इंस्पेक्टर सत्यनारायण दहिया को सौंपी गई है, जबकि मीरापुर थाना प्रभारी के रूप में फुगाना थाने से हटाये गये इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह की नियुक्ति की गई है। वहीं, क्राइम ब्रांच से स्थानांतरित करते हुए इंस्पेक्टर विजय कुमार को फुगाना थाना प्रभारी बनाया गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट यएएचटीयूद्ध थाने की जिम्मेदारी अब इंस्पेक्टर जय सिंह भाटी को दी गई है। इस फेरबदल में शहर कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरीया और इंस्पेक्टर विकास यादव को तबादला होने के कारण एसएसपी संजय वर्मा ने गैर जनपद के लिए रिलीव किया गया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया है कि तबादलों का यह निर्णय पूरी तरह से कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नई तैनातियां पुलिस विभाग में अनुशासन, जवाबदेही और तत्परता की भावना को मजबूत करेंगी। जिले में हुए इन बदलावों से उम्मीद की जा रही है कि नई टीम अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस की छवि सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

न्यामू गांव में भाकियू नेता का जोरदार स्वागतः निकाला पैदल मार्चMuzaffarnagar News
चरथावल। चरथावल ब्लॉक के ग्राम न्यामू में ग्रामीणों द्वारा भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा का हजारो किसानों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाये पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को लेकर अपनी पीड़ा विकास शर्मा को सुनाई। जिसके बाद भाकियू नेता ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जल्द चकबंदी विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की रणनीति तैयार कर सहमति बनाई। विकास शर्मा ने बताया कि वे ग्रामीणों का किसी भी कीमत पर शोषण नही होने देंगे। चाहे उन्हें ग्रामीणों के साथ उग्रआंदोलन करने के लिए सड़को पर उतरना पड़े। उन्होंने कहा कि जो गांव का नक्शा 23 की प्रक्रिया है उसे निरस्त किया जाए और पुनः ग्रामीणों की सहमति से कार्य किया जाए। उधर ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले लोगों ने भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा को गांव में न घुसने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद आज ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के नेता को गांव में बुलाकर एक जोरदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 36 बिरादरी के लोग शामिल रहे। और समस्त ग्रामीणों ने एक मत में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में अपनी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया। इस दौरान मुख्य रूप से सीटू त्यागी, कुशल पाल प्रधान, ताजिम प्रधान, नुकुल त्यागी, संवर त्यागी, अल्ताफ फेजा त्यागी, राजकुमार नायक, मनोज नायक, सतपाल नायक, बबलू कुमार, रजनीश कुमार, अंकित जोशी, अशोक क्यारो सिंह, लीलू बाल्मीकि, सोमपाल सिंह, मांगेराम सिंह, पवन त्यागी, सौरभ त्यागी, नीटू भाई, बालिस्टर कुमार, राजेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, कुलदीप कुमार, साबू पुंडीर, जिसान, रामकुमार सिंह, सहित सैकड़ो किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल ने किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप में वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस) के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निशुल्क दवा वितरित की गयी। शिविर में 175 रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए स्वास्थ्य लाभ दिया गया और 45 रोगियों को मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में प्रत्येक माह के चैथे रविवार को शिविर आयोजित किया जा रहा है। यहां मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क करने की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 23 नवम्बर, 2025 को सुबह 9.30 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष श्री विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल, वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के अध्यक्ष श्री शिवचरण दास गर्ग, इंजी. अशोक अग्रवाल और पूर्व चेयरमेन अंजू अग्रवाल आदि मौजूद रहे। शिविर आयोजन में नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ उनके सहयोगी के रूप में मोहिनी प्रजापति, पूजा, परवेज आलम, आकाश कुमार, सुरेन्द्र माहेश्वरी सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

उत्साहपूर्ण क्रिकेट मुकाबलों का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। स्कूल में अंतर्सदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कृष्णा सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार सदनों – गंगा, यमुना, कावेरी और कृष्णा – की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। पहला मैच गंगा सदन और कावेरी सदन के बीच खेला गया। गंगा सदन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 58 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में कावेरी की टीम 35 रन पर सिमट गई, जिससे गंगा ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में यमुना सदन और कृष्णा सदन आमने-सामने थे। यमुना ने 79 रन बनाए, जबकि कृष्णा सदन ने तीन विकेट खोकर 80 रन बनाकर मैच जीता। इसके बाद यमुना और कावेरी सदन के बीच तीन ओवर का एक रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें यमुना ने 36 रन बनाकर जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला गंगा और कृष्णा सदन के बीच हुआ। गंगा सदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 75 रन बनाए। कृष्णा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मात्र 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी जीती। स्कूल प्रबंधन ने विजेता टीम के कप्तान द्विव्यांक चैधरी को ट्रॉफी प्रदान की। मोहम्मद जैद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। हैप्पी चैहान और साहिल वशिष्ठ ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि वंशिका कौशिक, यशस्वी सैनी, कनन, खुशी और अर्सलान ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने विजेता टीम को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। कार्यक्रम की सफलता में हैप्पी चैहान, साहिल वशिष्ठ, पूजा चैधरी, अमित धीमान, ज्योति चैधरी, विपिन कुमार, जतिन कोहली, अंकित सक्सेना और अर्पित जोनाथन का विशेष योगदान रहा।

 

दर्द के निवारण के लिए हुआ योग शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र एस एस डी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में कमर दर्द ,गर्दन दर्द तथा साइटिका के दर्द के निवारण के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी एवं भारतीय योग संस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य रहे तथा संचालन केंद्र के संस्थापक अरुण कुमार शर्मा एडवोकेट पूर्व महासचिव जिला बार संघ मुजफ्फरनगर रहे। विशिष्ट अतिथि भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर और जिला मंत्री आचार्य रामकिशन सुमन रहे।
     सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख राकेश गोयल ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ करवाई तत्पश्चात योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने गर्दन दर्द ,कमर दर्द और साइटिका के दर्द को दूर करने के लिए विभिन्न आसन और सूक्ष्म क्रियाएं करवाई इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ईश्वर ने इस शरीर को बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन निष्क्रिय जीवन, खानपान की गलत आदतों तथा खड़े होने और बैठने के गलत तरीकों के कारण कमर दर्द ,गर्दन दर्द और साइटिका का दर्द होते हैं। इनको ठीक करने का एकमात्र साधन नियमित योगाभ्यास है। नियमित योग अभ्यास से शरीर लचीला तथा सुडौल बनता है। रक्त का संचार सुचारू रूप से होने से शरीर के अंदर होने वाला दर्द दूर होता है। कमर दर्द गर्दन दर्द और साइटिका के दर्द को ठीक करने में भुजंगासन, शलभासन, उष्ट्रासन,अर्द्ध चक्रासन,मर्कटासन, मत्स्यासन तथा गर्दन की सूक्ष्म क्रियाएं महत्वपूर्ण है।
     जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर में कमर दर्द, गर्दन दर्द तथा साइटिका का दर्द होने के कारणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर पर काम करने , झुक कर बैठ कर पुस्तक पढ़ने तथा माताओं के द्वारा रसोई घर में खड़े होकर गर्दन झुकाकर भोजन बनाने एवं तकिया लगाने और दीवार के सहारे बैठकर मोबाइल देखने से गर्दन दर्द और कमर में दर्द होता है। मोटापा भी शरीर में दर्द होने का एक मुख्य कारण है। इसके लिए हमें अपने भोजन की आदतों को सुधारना होगा यदि आपने अपनी भोजन की आदतों को नहीं सुधरा तो योग करने से भी आपको पूरा-पूरा लाभ नहीं मिलेगा। इस अवसर पर जिला मंत्री रामकिशन सुमन क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया। योग साधक सोमपाल वेद प्रकाश और रामपाल शर्मा ने योग तथा ईश्वर भक्ति के भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर सोमपाल शर्मा ने ब्लड प्रेशर और शुगर की निशुल्क जांच की। जिसमें 99ः लोगों की शुगर और ब्लड प्रेशर नॉर्मल पाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों में भाग लिया।

 

फीता काटकर थानाध्यक्ष कक्ष का किया उद्घाटनMuzaffarnagar Ssp News
पुरकाजी। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुरकाजी थाने में थानाध्यक्ष कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र और क्रेच (शिशु सदन) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा पुरकाजी थाने पहुंचे। यहां थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने पुलिस परिसर में नवनिर्मित एवं नवीनीकृत थानाध्यक्ष कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र और क्रेच का विधिवत उद्घाटन कराया।उद्घाटन के बाद एसएसपी ने थाने की साफ-सफाई, भोजनालय, कंप्यूटर कक्ष और थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि फरियादियों से शालीनता से पेश आएं और उनकी शिकायतों का तुरंत समाधान करें। एसएसपी ने थाना प्रभारी से मोबाइल चीता की लोकेशन भी मांगी और ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही।इस अवसर पर एसएसपी ने थाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मैत्रीपूर्ण माहौल में बैडमिंटन खेलकर श्फिट पुलिस, फिट नेशनश् का संदेश दिया।इस दौरान एसपी क्राइम इंदु सिंह, सीओ सदर डॉ. रवि शंकर, थाना प्रभारी जयवीर सिंह, कस्बा इंचार्ज विशाल राठी, नवीन कुमार, राजीव सिंह, सुनील शर्मा और नीलम सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान पर फूंका पुतलाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सनातन धर्म और हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में मुजफ्फरनगर में आक्रोश नजर आया। रविवार को हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिलाध्यक्ष शैंकी धीमान के नेतृत्व में शिव चैक पर प्रदर्शन करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद, भारत माता की जय और सनातन धर्म जिंदाबाद के नारे लगाए। संघ के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होने के बाद शहर में जुलूस निकाला और स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया। आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को सामान्य बताकर सनातन धर्म का अपमान किया है। इसे लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजूदास के निर्देश पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन के बाद संगठन के पदाधिकारी नगर कोतवाली पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैंकी धीमान के साथ जिला प्रभारी अंशुल तायल, जिला उपाध्यक्ष तुषार कादियान, शुभम राठी, नगर मंत्री अनुज सैनी, सदर तहसील अध्यक्ष अंकित कुमार, मीडिया प्रभारी अजय कुमार, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, प्रशांत कुमार, नितिन सैनी, विनोद गोयल, राम सिंह, विपिन प्रजापति, मयंक गुप्ता, राजेन्द्र तायल, रामसिंह सैनी, शुभम वर्मा और विजय प्रजापति मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पुलिस प्रशासन सतर्कता बनाए हुए है।

 

 मुठभेड़ में तीन शातिर दबोचेMuzaffarnagar News
 भोपा। थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो गौकश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस ने एक अन्य आरोपी को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने मौके से हथियारों के साथ गौकशी के उपकरण और एक जीवित गाय बरामद की है।
भोपा थाना पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति इलाके में गौकशी की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बेहड़ा थ्रू क्षेत्र के समीप गंगनहर पटरी के जंगल में काम्बिंग शुरू की। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त देखकर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया।
पुलिस को देखते ही गौकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। घायल आरोपियों की पहचान मंसाद पुत्र इकबाल निवासी बेहड़ा थ्रू और शादाब पुत्र नफीस निवासी युसुफपुर के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। काम्बिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक अन्य गौकश जीशान पुत्र इरशाद निवासी सरवट मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। वहीं, उनका एक साथी मेहरबान पुत्र नफीस निवासी युसुफपुर थाना भोपा, जो थाना का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक जिंदा गाय, दो तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुनीश कुमार, उपनिरीक्षक गौरव चैधरी, गजेंद्र चैधरी, गोपाल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल विजय मावी, प्रवीण कुमार, विनय कुमार, कॉन्स्टेबल रितिक कुमार, और गौरव कुमार शामिल रहे। भोपा पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर मेहरबान की तलाश में इलाके में सघन काम्बिंग शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आपसी झगडे मे गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।  विदित हो कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी युवक मिंटू दीपावली की रात  का एक अन्य युवक के साथ आपसी विवाद के चलते झगडा व मारपीट हो गई थी। सिर में राड लगने से े गंभीर रूप से घायल युवक मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहंा चिकित्सकों ने उसे तुरंत ही मेरठ रैफर कर दिया। मेरठ में उपचाराधीन मिंटू की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक मिंटू की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया।

 

संाप दिखने से मचा हडकम्प
खतौली। सडक के बीच फल फैलाकर बैठे नाग को देख ग्रामीणों मे कौतूहल बन गया। देखते ही देखते दर्जनो राहगीर तमाशबीन बन मौके पर इकटठा हो गए। इस दौरान काफी देर तक यातायात अवरूद्ध रहा।
   मिली जानकारी के अनुसार खतौली-फुलत मार्ग पर फन फैलाकर बैठे नाग को देख राहगीर दहशत में आ गई। देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर इकटठा हो गए। वही ंदूसरी और इस दौरान काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहंुची वन विभाग की टीम ने साॅप को पकड लिया तथा जंगल मे छोड दिया।

 

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत  किया जागरुक
जानसठ । कस्बे के डी एस पी स्कूल में पुलिस व एंटी रोमियो की टीम के द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया। उन्हें सुरक्षा, सम्मान, स्वाबलंबन व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जिसमें विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान आदि के बारे बालिकाओं को अवगत कराया। बालिकाओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102,108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर हेल्प लाइन 1930 आदि नम्बरों तथा बहन बेटियों व लोगों को अनजान नम्बर वाले व्यक्तियों को ओटीपी ना देने व एपीके फाइल डाउनलोड ना करने तथा अनजान कॉल करने वाले व्यक्तियों के प्रलोभन में न आने के सम्बन्ध में जागरूक किया इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्बे के स्कूलों में अभियान चलाकर छात्राओं को विभिन्न जानकारियां दे कर अवगत कराया यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है

 

मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया
पुरकाजी।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अपराधध्मिशन शक्ति नोडल अधिकारी श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा थाना पुरकाजी पर नवस्थापित शिशु सदन “वात्सल्य” एवं मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा शिशु सदन “वात्सल्य” में उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा बच्चों के संरक्षण, देखभाल एवं सुरक्षा से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र में नियुक्त महिला हेल्प डेस्क स्टाफ से संवाद कर उनके कार्यप्रणाली, महिला हेल्पलाइन 1090, 112, 181, 1930 इत्यादि के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा मिशन शक्ति अभियान से सम्बन्धित अभिलेखों का अवलोकन किया गया। महोदय द्वारा  उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित मामलों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही की भावना से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

पुलिस को सौंपा
चरथावल। ग्रामीणों ने घर मे घुसे युवक को कमरे मे बन्द कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ मे जुट गई है।  मिली जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के गंाव कुटेसरा में बीती रात घर में घुसे एक युवक को मौहल्लावासियों ने कमरे मे बन्द कर लिया तथा पुलिस को सौंप दिया। चर्चा रही कि पकडा गया युवक किसी पार्टी के नेता का बेटा है।

 

विवाद में भिडे
मुजफ्फरनगर। हल्की सी टक्कर लगने पर हुए आपसी विवाद में तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। मौके पर पहंुची पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई।   सूत्रों के अनुसार महावीर चैक के निकट हल्की सी साइड लगने पर स्कूटी सवार व बाईक सवार युवकों के बीच आपसी कहासुनी हो गई। कि इसी बीच बाईक सवार 3 युवकों ने स्कूटी सवार युवक के साथ मारपीट कर डाली। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहंुची पुलिस ने आरोपित तीनों युवकों को हिरासत मे लेते हुए उनसे पूछताछ शुरू की।

 

5 नवम्बर को कंाग्रेस की बैठक  
मुजफ्फरनगर। शहर कंाग्रेस कमेटी की बैठक में आसन्न एमएलसी चुनाव में वोट बनवाने के सम्बन्ध में तथा एमएलसी प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन तथा 5 नवम्बर को चरथावल विधानसभा क्षेत्र होने वाली बैठक की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।  
   शहर काॅग्रेस कमैटी की एक मीटिंग भगतसिंह रोड पर शहर अध्यक्ष रंजन मित्तल एडवोकेट की अध्यक्ष्ता मे हुई। बैठक का संचालन शहर कांगे्रेस कमैटी महासचिव  हर्षवर्धन त्यागी ने किया। शहर अध्यक्ष रंजन मित्तल ने कहा कि 5 नवम्बर 2025 को चरथावल विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड हरीश रावत, सहारनपुर संासद ईमरान मसूद व एलएलसी चुनाव लड रहे प्रत्याक्षी  विक्रंात वशिष्ठ त्यागी आदि मौजूद रहेंगे। रंजन मित्तल ने कहा कि सभी वार्ड अध्यक्ष अपने-अपने वार्डो में स्नातक की वोट बनवाएं। ताकि कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीतकर परचम लहराए। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि 5 नवम्बर को अपने प्रिय नेताओं को सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या मे पहंुचे।

 

वेदों की ज्योति जगाने वाले आचार्य गुरुदत्त आर्य की श्रद्धांजलि सभा में भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गएMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि आचार्य गुरुदत्त आर्य आर्य समाज के ज्योति पुंज थे। उन्होंने ऋषि दयानंद के सिद्धांतों और आदर्शों को वेदों के अनुरूप आगे बढ़ाया।
संतोष विहार स्थित वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गई। यज्ञ ब्रह्मा आर्ष कन्या गुरुकुल द्रोण स्थली देहरादून की आचार्य डॉ अन्नपूर्णा रही। वेद पाठ गुरुकुल की छात्राओं ने किया। यज्ञमान ओम दत्त आर्य एवं रेणु शर्मा, अथर्व, अनन्या दत्त रही।महर्षि पतंजलि अंतराष्ट्रीय योग विद्या पीठ के संस्थापक स्वामी कर्मवीर ने कहा कि आचार्य जी का ऋषि दयानंद ओर आर्य समाज के प्रति निष्ठा से समर्पण था। यज्ञ के माध्यम से उन्होंने संस्कारों की जागृति घर परिवार ओर गांव तक पहुंचाई। उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत था। जब भी उनसे भेंट होती थी, एक बड़े अनुभव की अनुभूति मिलती थी।भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, डॉ भगत सिंह, रमेश मलिक, प्रेम चंद जांगिड़ आदि ने आहुतियां दी। जानसठ रोड स्थित साशी फार्म में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि देश में आर्य समाज को शसक्त बनाने में उनकी बड़ी भूमिका थी। यज्ञ और योग की प्रेरणा से लाखों लोगों का जीवन सत्य के प्रकाश से जोड़ गए। बुराइयों का उन्मूलन तथा अंधविश्वास और पाखण्ड के विरुद्ध कार्य उनकी पहचान थी। सत्यार्थ प्रकाश आदि ऋषि ग्रंथों का प्रचार प्रसार किया ओर नहीं के खिलाफ अभियान चलाया। आचार्य जी की स्मृति में स्वजनों को विशेष कार्य कर चाहिए जिससे समाज का सर्वांगीण विकास हो।शहीद भगत सिंह के भतीजे किरण जीत सिंह सिंधु ने कहा कि महापुरुषों ओर देश भक्तों से भावी पीढ़ी को जोड़ने के लिए उन्होंने शिक्षण संस्थाओं में यज्ञ के आयोजन किए। योग एवं ब्रह्म चर्या प्रशिक्षण शिविरों के द्वारा युवाओं को नई दिशा दी।
भारतीय हिंदू शुद्धि सभा के प्रधान स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि आचरण की श्रेष्ठता ही उनकी पहचान थी। उनका तेजस्वी ओजस्वी जीवन अतुल्य था। विचारों में ज्यादा ताकत है ना कि   हथियारों में। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने वैदिक संस्कृति के विचारों की चेतना जगाई। सनातन धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने जीवन को अर्पित किया है।बिजनौर सांसद चंदन चैहान ने कहा कि सादगी और सत्यता से आचार्य जी ने जीवन को जिया तथा लोगों को अच्छाई प्राचन्य को प्रोत्साहित किया।
स्वामी चंद्र देव, स्वामी यज्ञमुनि, डॉ देवेंद्र पाल वर्मा, पूर्व प्राचार्य रामपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष चंद शर्मा, पूर्व मंत्रि योगराज सिंह, चंद्र पाल भारद्वाज, आचार्य संजीव, गजेंद्र राणा ने आचार्य जी के व्यक्तित्व पर अपने अपने प्रसंग सुनाए। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, स्वामी धर्म मुनि, निर्देव मुनि, वैद्य मोहर सिंह आर्य, अर्जुन अवॉर्डी संजीव कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य भू देव सिंह, राकेश कुमार, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। यज्ञदत्त आर्य ने विद्वानों का सत्कार किया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21113 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 13 =