Muzaffarnagar News: नवनिर्वाचित सिविल बार कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Muzaffarnagar News: सिविल बार के राष्ट्रीय सभागार में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के कनिष्ठ और वरिष्ठ सदस्यों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से उम्मीद जाहिर की कि वे सभी बार के सदस्यों के हित में कार्य करेंगे और किसी को भी शिकायत का अवसर नहीं देंगे। इस अवसर पर एल्डर कमेटी के लोगों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज शर्मा ने महिलाओं को भरपूर सम्मान देने, लाइब्रेरी को अपडेट करने, नई सीटों की व्यवस्था करने और युवाओं को आगे लाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व के कोरोना काल में स्वर्गीय पोषक अग्रवाल अधिवक्ता जिनका कोरोना काल के दौरान स्वर्गवास हो गया था। उनका दाह संस्कार कराने के संदर्भ में वरिष्ठ अधिवक्ता सुगंध जैन, संजय शर्मा और अशोक शर्मा को मानव रत्न से सम्मानित किया गया। वकीलों ने अधिवक्ता पोषक अग्रवाल का दाह संस्कार कराकर उनकी सभी अंतिम क्रियाएं और औपचारिकताएं पूरी कराई।
इसके लिए सिविल बार एसोसिएशन की ओर से तीनों अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। महासचिव सुनील मित्तल ने आश्वस्त किया कि बिना किसी भेदभाव के और राग द्वेष के नई कमेटी अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेगी।
शपथ लेने वाले सदस्यों में मनोज शर्मा, सुनील मित्तल, राधेश्याम गर्ग , मानसी शर्मा, कपिल गुप्ता, सुधीर गुप्ता, महेंद्र जैन, निशांत मित्तल, अमित अग्रवाल, कुमारी नूपुर आदि का नाम उल्लेखनीय है।
पूर्व महासचिव विजेंद्र सिंह मलिक ने सदन को बताया कि कोरोना काल में उन्होंने स्वयं तथा उनके सहयोगी साथी सत्येंद्र ने अन्य सहयोगियों के साथ कोरोना पीड़ितों की भरपूर मदद की और नई कमेटी को आश्वस्त किया कि आगे भी वे अपना और अपने ग्रुप का पूरा सहयोग देते रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ एडवोकेट जय पाल, आंचल अग्रवाल, एल्डर कमैटी के जयनंद त्यागी, चुनाव अधिकारी मुकेश त्यागी एवं बिजेंद्र प्रताप सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

