News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

छात्राओ को मिशन शक्ति तथा नए कानूनों के बारे में बताया
छपार। छपार थानाध्यक्ष मोहित सहरावत के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक भावना ने रामपुर के ब्रज आनंद इंटर कॉलेज व छपार के डॉ जाकिर हुसैन स्कूल में मिशन शक्ति फेज-5 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला उपनिरीक्षक भावना ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी के साथ साइबर फ्रॉड से बचाव संबंधित व नए कानूनों के संबंध में जानकारी दी। तथा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय तथा हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 1930, 181, 1076 आदि) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं साइबर सुरक्षा के महत्व को रोचक रूप में प्रदर्शित कर छात्राओं को संदेश दिया गया कि वे समाज में अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें, किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर दें एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।इस दौरान कार्यक्रम में छपार थानाध्यक्ष मोहित सहरावत, महिला उपनिरीक्षक भावना, स्कूलों का समस्त स्टाप मौजूद रहा।

 

वाहन चोरी की घटना का खुलासाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना खालापार पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर चोर हसीब पुत्र अब्दुल अजीज निवासी बाग मस्जिद वाली गली वा० खालापार को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि 26 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक मेरठ रोड के पास गम्भीर बोलर के सामने से जा रहा था तो वही पर एक स्कूटी खड़ी दिखाई दी जिसमे उसकी चाबी लगी हुई थी तो उसे देखकर उसके मन में लालच आ गया और मैने सोचा कि इस स्कूटी को बेचकरं कई दिनों तक नशा कर सकू और मैंने स्कूटी जाकर स्टार्ट करके लेकर चला गया। मुझे बाद में जानकारी मिल गयी थी कि स्कूटी मालिक ने थाना पर स्कूटी चोरी के सम्बन्ध में मुकदमा लिखा दिया है तो मैं बचता बचाता घूम रहा था आज स्कूटी को बेचने के लिए जा ही रहा था कि पकडा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० महेन्द्र बाबू, मनीष कुमार, है. का. अनिल कुमार, शिवओम भाटी, का. जितेंद्र शामिल रहे।

 

श्री खाटूश्याम जन्मोत्सव पर धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ निकली शोभायात्राMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। श्री गणपतिधाम मन्दिर में चल रहे भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के अन्र्तगत चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृखला में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न बैण्ड-बाजे, रथ तथा सुन्दर-सुन्दर झाॅकिया शामिल रही।
  भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपतिधाम मन्दिर में 29 अक्टूबर 2025 से 2 नवम्बर 2025 तक चल रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम के अन्र्तगत चल रहे पंाच दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज  मंदिर प्रंागण से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो गणपति धाम मंदिर  से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्ग से नवीन मंडी स्थल,, होते हुए राजवाहा रोड से मुनीम कालोनी, जेन कन्या स्कूल, नई मंडी बडे डाकखाने के सामने निकलकर गौशाला रोड से नन्दी स्वीटस के बराबर से होते हुए पुरानी गुड मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार होते हुए वकील रोड, मेहता क्लब के बराबर से चैडी गली से होते हुए गौशाला रोड होकर भोपा पुल के उपर से होकर भोपा पुल के उपर से होते हुए मालवीय चैक होते हुए अंसारी रोड, सर्राफा बाजार, भगतसिंह रोड से होते हुए गंाधी कालोनी बिजलीघर के सामने वाली रोड से डाकखाना रोड होते हुए वापस मंदिर पर सम्पन्न हुई।  शोभायात्रा में 05 बैण्ड, ढोल, 10 झंाकिया व बाबा श्याम का रथ हाथों से खींचा गया। इस मार्ग को तोरणद्वार, झण्डो आदि से सजाया गया।    शोभायात्रा के शुभारम्भ अवसर पर मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष, समाजसेवी भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जे.पी,गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल, अमित गुप्ता, अंकित अग्रवाल, रजत गोयल, नवील अग्रवाल, शशंाक राणा, रजत राठी, नवनीत गुप्ता, यश गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मंत्री
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मृतक पिंटू के परिजनो से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
  उल्लेखनीय है कि दीपावली की रात को हुए विवाद मे शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी युवक पिंटू के सिर में राड लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहंा चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। जहंा बीते दिन उपचार के दौरान युवक पिंटू की मौत हो गई। जिससे परिजनों मेें कोहराम मच गया तथा मौहल्लावासियों मे शोक छा गया।   प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने रामलीला टिल्ला पहंुच कर मृतक पिंटू के परिजनों से मिलकर उन्हे संत्वना दी। तथा पीडित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

चोरी करने वाले शातिरों को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा द्वारा भेष बदलकर तथा दंपति को झांसे में लेकर नशीला पदार्थ पिलाकर रूपयों व आभूषणों की चोरी करने वाले 02 शातिर चोर अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 पीली धातु की अंगूठी , 6130/- रूपये नगद , 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 आल्टो कार बरामद की। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी राकेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।  थाना रतनपुरी पुलिस इंचैडा दृकितास जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। कुछ  समय पश्चात एक कार आती हुई दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा कार को चैकिंग हेतु रूकने का ईशारा किया गया। कार सवार चैकिंग हेतु नही रूके तथा भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा कार सवारों का पीछा किया गया। कुछ आगे चलकर कार बन्द हो गयी तथा कार सवार कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए ईंख के खेतों में घुस गये। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी की गयी तथा आवश्यक बल प्रयोग कर 02 अभियुक्तगण को ईख के खेत से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 पीली धातू की अंगूठी , 6130/- रूपये नगद , 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 आल्टो कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त बलवीर पुत्र गीतनाथ निवासी ग्राम जिवानी गोयला खुर्द थाना बापोली जिला पानीपत हरियाणा, नवाब पुत्र पूर्णनाथ निवासी ग्राम जिवानी गोयला खुर्द थाना बापोली जिला पानीपत हरियाणा बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 पीयूष कुमार, मोहित कुमार, शैलेंद्र कुमार, का. नवीन कुमार, गजेंद्र मावी, प्रशान्त बालियान, ललित कुमार थाना रतनपुरी शामिल रहे।

 

झोटा-बुग्गी रेस पर जुआ खेलने वाले किये गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पारंपरिक झोटा-बुग्गी रेस अब मनोरंजन के बजाय अवैध जुए का अड्डा बनती जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ककरौली थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान तेज कर रखा है। इसी क्रम में एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देशन में थानाध्यक्ष जोगिंदर यादव के नेतृत्व में ककरौली थाना पुलिस ने गुरुवार देर शाम झोटा-बुग्गी रेस पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन व्यक्तियों को मौके पर ही जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी रेस के परिणामों पर भारी रकम का दांव लगा रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मौके से नगदी, जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री, और रेस में इस्तेमाल होने वाले झोटे व बुग्गी को भी कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर और मेरठ जनपद के रहने वाले व्यक्तियों के रूप में की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये लोग पिछले कई दिनों से इलाके में झोटा-बुग्गी रेस के बहाने जुआ खेलने का गिरोह चला रहे थे। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में जुए और अवैध रेसिंग जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में झोटा-बुग्गी रेस के नाम पर हो रहे अवैध जुए पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे आयोजनों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुजफ्फरनगर पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर इस बात का संकेत देती है कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। ग्रामीण अंचलों में अवैध जुए की जड़ें काटने के लिए अब और सघन अभियान चलाने की तैयारी है।

 

चला चैकिंग अभियान
मीरापुर। एसएसपी के निर्देशन में चैकिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने मुजफ्फरनगर जनपद में भुम्मा गंगनहर पटरी पर सुबह-सुबह वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहनों के कागजात की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ चालकों के चालान भी काटे गए। मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उक्त अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान, आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन की आरसी (पंजीकरण प्रमाण पत्र) की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली। अभियान के तहत, उन दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था। कई वाहनों के चालान काटे गए, जिससे क्षेत्र में यातायात अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके। वहीं चैकिंग अभियान के दौरान कई बार वाहन स्वामी इधर उधर से होकर भी गुजरते दिखाई दिये।

 

 आंगनबाडी केंद्रों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम काकड़ा, दिनकरपुर, रसूलपुर जाटन और बसधाडा के आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। ग्राम काकड़ा, दिनकरपुर, रसूलपुर जाटन और बसधाडा के आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
 सभी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी बताया गया तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पात्र लाभार्थियों का समय से उक्त दोनों योजनाओं में पंजीकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा ग्राम बसधाडा में पोषाहार वितरण का निरीक्षण भी किया गया तथा लाभर्थियों को फेस कैप्चरिंग और मालब कराने के लिए समझाया गया।

वांछित आरोपी को पकड़ा
मीरापुर। एंटी रोमियो पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान सतीश (लगभग 40 वर्ष) पुत्र केशो के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के सिकंदरपुर का निवासी है। वह 138 एनआई एक्ट के तहत वांछित चल रहा था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के दिशा-निर्देशों और मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने आरोपी सतीश को उसके घर से गिरफ्तार किया।

 

छात्रा को बनाया प्रधानाचार्य
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत पी०एस० पब्लिक स्कूल अलमासपुर ,मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती रीना पंवार, विशिष्ट अतिथि पिंकी रानी, जगत सिंह, अमरजीत, धन सिंह ने बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया तथा राष्ट्र को सशक्त करने में नारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कक्षा 6 की होनहार  छात्रा गंगा को एक दिन की प्रधानाचार्य बनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री गौरव मलिक जी द्वारा किया गया।। प्रधानाचार्य कुलदीप सिवाच ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

छात्रों ने चलाया सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। बघरा स्थित स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत छात्र-छात्राओं ने एक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कॉलेज परिसर को स्वच्छ किया गया और स्वच्छता के साथ राष्ट्र सेवा का संदेश भी दिया गया। अभियान में शामिल छात्र-छात्राओं ने परिसर, कक्षाओं और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया, जिसमें प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रहित में कार्य करे, ताकि देश विश्व पटल पर अपनी पहचान बना सके। उन्होंने राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखने के अपने दायित्व पर भी जोर दिया।

 

कार्तिक मेले के दृष्टिगत अवकाश निरस्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एसएसपी संजय वर्मा ने शुकतीर्थ में लगने वाले कार्तिक मेले के दृष्टिगत 6 नवम्बर तक समस्त राजपत्रित अधिकारियों/अराजनैतिक अधिकारियों /कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से बन्द करने के आदेश जारी किये।
   कार्तिक माह की पुर्णिमा को पौराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ में लगने वाले गंगा स्नान मेले के मददेनजर एसएसपी संजय वर्मा ने आगामी 6 नवम्बर 2025 तक समस्त राजपत्रिक अधिकारियो/अराजनैतिक अधिकारियों/कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। वहीं दूसरी और कार्तिक पुर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बीते दिन एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर ने शुकतीर्थ पहंुच कर मेला सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसडीएम जानसठ, सीओ जानसठ, तहसीलदार जानसठ तथा इंस्पैक्टर भोपा आदि पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

गंदगी के ढेर से निजात की उठाई मांग
मोरना। गंदगी के ढेर से उठती बदबू से नागरिक परेशान हो चुके है तथा उक्त समस्या के निजात की मांग भी की है। ब्लॉक क्षेत्र के सीकरी गांव में भोकरहेड़ी मार्ग पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिसके कारण चारों ओर दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गंदगी हटवाने की गुहार लगाई है, जिस पर ग्राम विकास अधिकारी ने जल्द सफाई का आश्वासन दिया है। सीकरी गांव के प्रमुख भोकरहेड़ी-मोरना मार्ग पर अधिक है। मार्ग किनारे लगे इन ढेरों के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि सीकरी गांव में प्रसिद्ध उर्स लतीफी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गांव पहुंच रहे हैं। एक तरफ स्वच्छता अभियान भी समय समय पर चलाया जाता है वहीं दूसरी ओर स्वच्छता व्यवस्था पर उक्त गंदगी के ढेर से सवालिया निशान खडे हो रहे है।
ग्रामीण इरफान अली ने बताया कि उर्स के आयोजन के चलते गांव में स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को भी असुविधा हो रही है। ग्राम विकास अधिकारी प्रांजल कुमार ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि पूरे गांव में शीघ्र ही साफ-सफाई कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि कहीं भी गंदगी नहीं रहेगी।

 

चला चैकिंग अभियानMuzaffarnagar News
मीरापुर। एसएसपी के निर्देशन में चैकिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने मुजफ्फरनगर जनपद में भुम्मा गंगनहर पटरी पर सुबह-सुबह वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहनों के कागजात की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ चालकों के चालान भी काटे गए। मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उक्त अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान, आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन की आरसी (पंजीकरण प्रमाण पत्र) की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली। अभियान के तहत, उन दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था। कई वाहनों के चालान काटे गए, जिससे क्षेत्र में यातायात अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके। वहीं चैकिंग अभियान के दौरान कई बार वाहन स्वामी इधर उधर से होकर भी गुजरते दिखाई दिये।

 

ऑनलाइन गोष्ठी का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में आगामी कार्तिक माह मेला को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी थानाक्षेत्रों से मेले में भैंसा-बुग्गी लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ एक ऑनलाइन गोष्ठी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें मेले के दौरान नियमों का पालन करने, पूर्ण शान्ति एवं अनुशासन बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की शपथ दिलाई गई। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत शुक्रतीर्थ में प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में भव्य मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से सम्मिलित होने आते हैं। ग्रामीण परम्परा के अनुरूप अनेक श्रद्धालु भैंसा-बुग्गी लेकर मेले में पहुंचते हैं, जो इस मेले की विशिष्टता का प्रतीक है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा मेले को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से यह विशेष ऑनलाईन गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में प्रमुख निर्देश- सभी श्रद्धालु कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखें और पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग दें। कोई भी श्रद्धालु भैंसा-बुग्गी की रेस न करे, यह न केवल खतरनाक है बल्कि दण्डनीय भी है। मादक पदार्थों का सेवन (स्वयं अथवा पशुओं को कराना) पूर्णतः वर्जित रहेगा।  यात्रा के दौरान किसी प्रकार की हुड़दंग, असामाजिक गतिविधि या अनुशासनहीन व्यवहार न करें। नियमों का पालन करते हुए यात्रा को आस्था, संयम और जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न करें। एसएसपी द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गयी कि वे यात्रा के दौरान पूर्ण संयम, अनुशासन एवं सौहार्द बनाए रखें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराएं।
 गोष्ठी के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी श्रद्धालुओं को शपथ ग्रहण कराई गई कि वे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय या अनुचित गतिविधि में शामिल नहीं होंगे, न ही मादक पदार्थों का सेवन करेंगे, और कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यात्रा संपन्न करेंगे। इस अवसर पर सभी थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने यह आश्वासन दिया कि वे दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे और पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस गोष्ठी में सभी क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी/थानाध्यक्षगण एवं कार्तिक माह मेले में भैंसा-बुग्गी लेकर जाने वाले श्रद्धालु भारी संख्या में सम्मिलित हुए।

 

 चलाया जनजागरूकता अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर  “एनसीएल जागरूकता अभियान 2.0” संचालित किया जा रहा है। विदित हो कि भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पूर्व में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक थाना क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत सार्वजनिक स्थलों, मुख्य चैराहों एवं बाजारों में बैनर-पोस्टर लगाकर आमजन को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं में वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, चित्रकलाध्पोस्टर निर्माण एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को सरल एवं रोचक तरीके से नए कानूनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन में कानूनी साक्षरता बढ़ाना, नए कानूनों के प्रति समझ विकसित करना तथा समाज में विधि के प्रति सम्मान एवं विश्वास को और सुदृढ़ करना है।

 

गंगा मेले की तैयारियंा परखी
जानसठ। जानसठ सीओ यतेन्द्र सिंह नागर और रामराज थाना इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह यादव ने रामराज थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन धर्मपुरा जदीद गंगा स्नान मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया। गंगा घाट पर निरीक्षण के दौरान सीओ यतेन्द्र सिंह नागर ने साफ-सफाई, उचित प्रकाश व्यवस्था और जलस्तर सूचकांक पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के लिए मुख्य स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने और पार्किंग में यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर मेला प्रभारी राजकुमार त्यागी, हुसैनपुर चैकी इंचार्ज हर्षित शर्मा, कांस्टेबल प्रियंक चैधरी, कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल सोनू चैधरी और कांस्टेबल चालक देवेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 2 =