News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शातिर बदमाश मुठभेड में घायल, साथी फरारMuzaffarnagar News
रोहाना। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा तथा नगर कोतवाली थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम अपनी चिरपरिचित शैली से जोश एवं स्फूर्ति के साथ अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है। कानून से खेलने वालों को मुठभेड़ में घायल कर जेल भेजा जा रहा है तो वही कप्तान संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में थाना कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार वर्मा, रोहाना चैकी प्रभारी अनिल तोमर, उपनिरीक्षक शशि कपूर, उपनिरीक्षक पवन प्रताप व कांस्टेबल राजू सिंह, भूपेंद्र, सुशील कुमार के साथ पुलिस टीम स्टेट हाईवे-59 स्थित बड़कली मोड़ पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में चोरी की घटना कारित करने वाले 02 बदमाश आने वाले हैं। जो आज किसी घटना की फिराक में घूम रहे है। सूचना पर रोहाना चैकी पुलिस द्वारा और अधिक सघनतापूर्वक वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी गई। तो कुछ समय बाद स्कूटी पर 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो दोनों बदमाश सादपुर जाने वाकई चकरोड के रास्ते पर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर जाकर बदमाश पुलिस पर फायरिग करते हुए ईख के खेत में जा घुसे। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस ने बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। लेकिन बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं दिखा। जिससे पुलिस ने बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश इस्लाम पुत्र खिलाड़ी निवासी व थाना कैराना जनपद शामली घायल हो गया। तो वही दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर खेतो के रास्ते से भाग निकला। फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने खेतो में कॉम्बिंग की। लेकिन कोई सफलता नही मिली। पकड़े गए बदमाश से एक अवैध शस्त्र व खोखा कारतूस दो जिंदा कारतूस तथा एक स्कूटी बरामद हुई। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। तथा घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

 

अवैध मिट्टी के डंपर किये सीज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । तितावी थानाध्यक्ष पवन चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग बिना नंबर प्लेट लगा मुजफ्फरनगर पानीपत खटीमा मार्ग पर दौड़ा  रहे थे अवैध खनन के वाहंन।  चेकिंग के दौरान चेक किए गए तो उनके पास किसी भी तरह के कागजात नहीं मिले। अवैध खनन पर पुलिस ने दो डंपरों को अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़ा। वाहनों के पास नंबर प्लेट नहीं थी और चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे, इसलिए पुलिस ने दोनों डंपरों को सीज कर दिया।  पुलिस ने डंपरों के चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।  पुलिस ने अवैध खनन और फर्जी नंबर प्लेट के खिलाफ यह अभियान जारी रखने की बात कही है।

 

नशा तस्करों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
तितावी। एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में सवेरा नशा के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत तितावी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर पानीपत खटीमा मार्ग पर चेकिंग के दौरान गांजा डोडा तस्करी करने वाले दो  शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  जिन्होंने अपना नाम हसीन पुत्र आशु निवासी ग्राम छातैला थाना तितावी , आलम पुत्र इकबाल निवासी छतैला थाना तितावी ,जिनके कब्जे से 4 किलो 662 ग्राम डोडा पोस्ट चुरण बरामद हुआ। गिरफ्तार कर भेजे जेल ।पूरे जनपद में ऑपरेशन सवेरा  में अंधकार से जीवन को उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। थाना ध्यक्ष के नेतृत्व में रात्रि में होटल चकिग  चलाया जा रहा है क्षेत्र में किसी भी तरह का नशीला पदार्थ बिकने नहीं दिया जाएगा   नशीला पदार्थ व नशा तस्कर प्रतिबंधित दवाओ की  बिक्री पर रोकथाम के लिए कठोर कार्रवाई की कदम उठाए जा रहा है किसी भी तरह का अवैध कारोबार नहीं किया जाएगा।

 

प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । । एम.एस.क्रिकेट क्लब द्वारा तीन दिवसीय यू-19 टेलेन्ट हब ट्राफी का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आज विधिवत रूप से शुभारम्भ हुआ।
   एम.एस.क्रिकेट क्लब के सह सचिव मौ.तालिब ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एम.एस.क्रिकेट क्लब तथा रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद के बीच मैचो की सीरीज खेली जा रही है जोकि 12 नवम्बर तक बरला क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही है। इस अवसर पर एम.एस.क्रिकेट क्लब के संचालक व अध्यक्ष मयंक शर्मा और महासचिव रेखा रानी, कोषाध्यक्ष देव कौशिक, अंकुर त्यागीसह-सचिव मौ.तालिब, उपाध्यक्ष अभिजीत बालियान और सदस्य आशुतोष शर्मा, विवेक पंवार, मुरादाबाद रेलवे कोच रजत शर्मा आदि संस्था से जुडे सभी पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

छात्र की मौत पर शव रखकर किया विरोध प्रदर्शनMuzaffarnagar News
बुढाना। छात्र उज्जवल राणा की मौत से जबदरस्त रोष बना हुआ है। उज्जवल राणा की मौत से क्षुब्ध विभिन्न राजनीतिक संगठनो,किसान संगठनो छात्र संगठनो तथा खाप चैधरियों, भाकियू नेता राकेश टिकैत, विधायक पंकज मलिक,किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक,पूर्व विधायक उमेश मलिक तथा पूर्व मंत्री योगराज सिंह आदि डीएवी काॅलेज के गेट पर चल रहे धरने पर पहंुचे तथा पीडित परिजनों को मदद एवं उक्त मामले के आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मुकदमा कायम कर ठोस कार्यवाही की मंाग की। छात्र उज्जवल राणा की मौत से लोगों मे अच्छा-खासा रोष है। उज्ज्वल राणा की मौत तथा मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं, जाट तथा किसान संगठन के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने डीएवी काॅलेज के गेट पर चल रहे धरने मे हिस्सा लिया। बीते दिन दिल्ली उपचार के दौरान हुई छात्र उज्जवल राणा की मौत से लोगांे मे काॅलेज प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त रोष है। मृतक उज्जवल राणा का शव जैसे ही धरनास्थल पर पहुंचा तो लोगों में आक्रोश फैल गया तथा स्कूल प्रबधन और जिला प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की। धरने में उचित मुआवजा, नौकरी सहित कई मांगे रखी।   धरने को सम्बोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चै. राकेश टिकैत ने कहा कि यह धरना अभी लम्बा चलेगा। उन्होंने कहा कि शव के लिए फ्रीजर मंगवा लिया जाये जिसमें डेड बाडी को रखा जा सके। उन्होंने कहा कि मृतक छात्र उज्जवल राणा की मूर्ति लगायी जाये तथा कालेज का नाम भी बदलवाया जाये। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही एवं पीडित परिवार केा उचित मुआवजा दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि कालेज के नाम बदलने आदि में कागजों में भी बदलाव होगा।
   विदित हो कि फीस प्रकरण के चलते काॅलेज प्रशासन की कारगुजारी से क्षुब्ध छात्र उज्जवल राणा ने अपने उपर ज्वलन्तशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसमंे वह बुरी तरह झुलस गया था। छात्र उज्जवल को उपचार के लिए मेरठ रैफर किया गया जहंा से चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए दिल्ली भिजवा दिया था। जहंा उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र उज्जवल राणा के निधन से लोगांे मे काॅलेज प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त रोष बना हुआ है। बीती रात छात्र उज्जवल राणा का शव बुढाना पहंुचा। मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने तथा आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मंाग को लेकर डीएवी पीजी काॅलेज के गेट पर चल रहे धरने पर भाकियू नेता राकेश टिकैत, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठा.रामदास, चरथावल विधायक पंकज मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जाट महासभा से धर्मवीर बालियान,जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, छात्र संगठन के नेता, गठवाला खाप के चैधरी राजेन्द्र मलिक,किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, सांसद हरेंद्र मलिक, भाकियू नेता नितिन मलिक, रालोद मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख  सहित विभिन्न किसान संगठन, छात्र संगठनों, हिन्दूवादी नताओं  सहित अनेक संगठनो से जुडे नेता एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति धरने पर मौजूद रहे। धरने को सम्बोधित करते हुए सभी ने उज्जवल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए काॅलेज प्राचार्य एवं प्रबन्धक आदि फीस को लेकर छात्र उज्जवल का उत्पीडन करने का आरोप लगाया। धरने पर मौजूद सभी लोगांे ने एक सुर मे कहा कि मृतक की आर्थिक स्थित कमजोर थी। जिस कारण वह फीस जमा करने में असमर्थ था। इसी कारण उसने काॅलेज प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। आरोप है कि काॅलेज प्रशासन ने उसकी परेशानी की अनदेखी करते हुए उसे भली बुरी कही एवं फीस जमा कराने को कहा।

 

डी.एम स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । स्थानीय सामाजिक माहौल में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिनांक 9 नवंबर 2025 को एसएसके पब्लिक स्कूल रुड़की रोड परिसर में . के.डी.एम. स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ किया गया। इस क्रिकेट स्पोर्ट्स अकादमी का उद्घाटन संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, मुजफ्फरनगर लोकपाल नीरज शर्मा, तथा वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता मीनाक्षी स्वरूप द्वारा किया गया। देश में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह और ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए के.डी.एम. स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा विद्यालय परिसर में क्रिकेट नेट प्रैक्टिस और प्रोफेशनल कोचिंग की सुविधा शुरू की गई है। इस अकादमी में 14 वर्ष, 16 वर्ष और 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए अलग-अलग कोचिंग प्रोग्राम निर्धारित किए गए हैं। इस क्रिकेट अकादमी में अनुभवी और प्रशिक्षित कोच की टीम तैनात की गई है, जिसमें धीरज शर्मा को हेड कोच की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि खेल युवा पीढ़ी में ऊर्जा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे लाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार नई योजनाएँ लागू कर रही हैं। साथ ही उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हालिया वर्ल्ड कप फाइनल जीत की बधाई देते हुए कहा कि महिला खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है और इस जीत से नारी शक्ति खेल जगत में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने अकादमी के संचालकों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह अकादमी भविष्य में जिले से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी। प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा ने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों ही जीवन के विकास की मूलभूत आधारशिला हैं। शिक्षा जहां बौद्धिक विकास करती है वहीं खेल शारीरिक, मानसिक संतुलन और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह अकादमी मुजफ्फरनगर के युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान करेगी। हेड कोच धीरज शर्मा ने कहा कि इस अकादमी में बच्चों को तकनीकी, मानसिक और शारीरिक सभी स्तरों पर प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। लक्ष्य सिर्फ खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करना नहीं, बल्कि उनके अंदर खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करना है। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी मीनाक्षी स्वरूप, लोकपाल नीरज शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष शरद शर्मा सहित नंदकिशोर पाल मंडल अध्यक्ष भाजपा, राजेंद्र प्रताप, अनुज त्यागी,राकेश त्यागी, संदीप चैधरी, मानू, मंजू शर्मा, सुलोचना शर्मा, अभीनंदिनी शर्मा, वंशिका शर्मा, पुष्टि, ममता शर्मा (बिल्लो) और खेल प्रशिक्षण में भाग लेने वाले दर्जनों खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

 

पिंक रोजगार मेला 11 को
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु संकल्पित मिशन रोजगार के अंतर्गत 11 नवंबर 2025 को आयोजित होगा पिंक रोजगार मेला।   प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु संकल्पित मिशन रोजगार के अंतर्गत एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा  पिंक रोजगार मेला ( केवल महिलाओं हेतु) 11 नवंबर 2025,  दिन मंगलवार , प्रातः 10 बजे से जैन कन्या पाठशाला पी० जी० कॉलेज, मेरठ रोड के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। 10वीं,12वीं,स्नातक, परास्नातक आई टी आई, पॉलीटेक्निक, कौशल विकास डिप्लोमा प्राप्त इच्छुक युवतियां रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात 2 रिज्यूम, शैक्षिक प्रमाण पत्र व दो फोटो के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में प्रतिभाग पूर्णतः निःशुल्क है।

 

दिगंबर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ की मासिक मीटिंग का हुआ आयोजन
खतौली। दिगंबर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ की मासिक मीटिंग में इस बार का विषय था बदलते मौसम में कैसे ’सेहत मंद’ रहे। इस अवसर पर डॉ ज्योति जैन ने कहा की मौसम परिवर्तन अनेक लोगों को रोगी बना देता है। एलर्जी खांसी बहुत दिखाई देने लगी है। बढ़ते हुए प्रदूषण ने भी जीना दूभर कर दिया है। अपने आप को स्वस्थ रखना है हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उचित खानपान और नियमित दिनचर्या  स्वस्थ रहने में सहायक होती है। श्रीमती रश्मि ने कहा इस समय मौसम के अनुकूल साग सब्जी खाना चाहिए। श्रीमती सीमा ने बढ़ते हुए प्रदूषण में बाहर निकलने पर मास्क के उपयोग की सलाह दी। इसके साथ ही  सदस्यों ने आंवला के विभिन्न प्रयोगों और उसके लाभ पर चर्चा की। श्रीमती राजबाला नमिता सीमा गीता अलका अवि का पूनम सुमन पिंकी रजनी निर्मल आदि उपस्थित रहे श्रीमती मीनाक्षी जैन ने सुंदर सु व्यवस्थित अतिथि सत्कार किया। प्रश्न मंच का रोचक कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

 

सैनिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा पुलिस लाईन में सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।  पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर स्थित मंदिर परिसर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया ने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को सुना  गया तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महोदया ने विगत सैनिक सम्मेलन में प्रस्तुत समस्याओं के निस्तारण की स्थिति की जानकारी प्रतिसार निरीक्षक से प्राप्त की। तत्पश्चात, प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों से संवाद स्थापित कर उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करें। सम्मेलन के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों के मध्य प्रशिक्षण संबंधी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान- योगेन्द्र कुमार आर्य, द्वितीय स्थान- गौरव कुमार, तृतीय स्थान- भानु प्रताप सिंह।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया ने पुलिसकर्मियों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि “पुलिस बल एक अनुशासित संगठन है, अतः कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे विभाग की छवि प्रभावित हो।” कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 कला एवं संगीत पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुजफ्फरनगर में आई.के.एस. (इंडियन नॉलेज सिस्टम) के अंतर्गत “कला एवं संगीत” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय पारंपरिक कला एवं संगीत की समृद्ध धरोहर को आधुनिक पीढ़ी से जोड़ना एवं विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि एवं सम्मान की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। कार्यशाला में संस्थान के छात्रों गुरमीत सिंह, अवनी गर्ग व शगुन गोयल ने पारंपरिक और आधुनिक संगीत प्रस्तुतियाँ दीं, साथ अन्य छात्र-छात्राओं ने चित्रकला एवं नृत्य के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यशाला में सचिव श्री अनुभव कुमार ने कहा कि “भारतीय ज्ञान प्रणाली के अंतर्गत कला और संगीत हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। यह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि आत्म-अभिव्यक्ति और आध्यात्मिकता का माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और उनमें सृजनशीलता को प्रोत्साहित करते हैं।” निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि “कला और संगीत मनुष्य को संवेदनशील बनाते हैं और टीम भावना को मजबूत करते हैं। हमारे संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी आगे बढ़ाना है। आई.के.एस के अंतर्गत ऐसे आयोजन भारतीय परंपरा की गौरवशाली झलक प्रस्तुत करते हैं।”

 

दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को मेडल
चरथावल। विकास खंड की न्याय पंचायत बिरालसी के गांव रोनी हरजीपुर में एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को ग्राम प्रधान विनोद फौजी ने मेडल देकर सम्मानित किया।
यह प्रतियोगिता रोनी हरजीपुर के महाराणा प्रताप स्टेडियम में एनपीआरसी द्वारा आयोजित की गई थी। कंपोजिट विद्यालय के अध्यापक मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्रों को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।

 

बाइक, चाकू के साथ दबोचाMuzaffarnagar News
तितावी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल और एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल पुत्र इंद्रपाल निवासी ग्राम भैंसवाल, थाना गढ़ीपुख्ता, जिला शामली के रूप में हुई है। उसे शनिवार को मुकंदपुर झाल से अमीरनगर की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने राहुल के पास से एक चोरी की होंडा ड्रीम नियो मोटरसाइकिल और एक नाजायज चाकू बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी फुगाना और थानाध्यक्ष तितावी के पर्यवेक्षण में की गई। तितावी पुलिस ने इस संबंध में मु0अ0सं0 274/25, धारा 317(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

स्मार्ट मीटर के विरोध में दिया धरना
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने स्मार्ट मीटर और चेकिंग के नाम पर विभागीय भ्रष्टाचार और उपभोक्ताओं से अवैध वसूली के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया। यूनियन ने मांग की कि प्रदेश भर में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए और संविदा कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

 

रेस्क्यू कर विशाल अजगर को पकड़ा
बुढाना। विशाल अजगर को देख ग्रामीणों के होश फाख्ता हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहंुची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर किसी प्रकार विशालकाय अजगर को पकडा तथा अपने साथ ले गई। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की संास ली।
  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव रायपुर नंगली निवासी एक किसान के घर में विशालकाय अजगर निकल जाने से परिवार मे हडकम्प मच गया। देखते ही देखते पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर इकटठा हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस तथा वन विभाग की टीम को दी। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गंाव मे पहंुची। वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में वन कर्मियों ने रेस्क्यू कर किसी प्रकार विशालकाय अजगर को पकडा तथा अपने साथ ले गई। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।

 

सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा के तहत दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । यातायात माह 2025 के अंतर्गत आज दिनांक 10 नवम्बर 2025 को आर्य एकेडमी इंटनेशनल स्कूल ,मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवम पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चैबे तथा ए आर टी ओ प्रशाशन अजय मिश्रा व ए आर टी ओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा  के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपाधीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा -जीवम रक्षा के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सड़क सुरक्षा कार्यशाला,  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु डॉ राजीव कुमार द्वारा शपथ दिलाई गई एवं सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा जागरुकता अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला मे  भारत में प्रत्येक वर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओ तथा उनसे होने वाली मृत्यु के आंकड़ों के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई।                             पुलिस उपाधीक्षक  यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह द्वारा नाबालिगों से वाहन न चलाने हेतु अपील की गई। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे सफल छात्र – छात्राओं   को  प्रशस्ति पत्र भेंटकर  उत्साहवर्धन किया गया।      प्रभारी यातायात  राकेश कुमार  द्वारा यातायात के नियमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा पालन करने हेतु छात्र छात्राओं  से अपील की गई।   प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिका आर्य द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। निदेशक सुघोष आर्य द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा।

 

श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा रथ पर सवार होकर निकले
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा रथ पर सवार होकर निकले है। नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम से श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा की शोभायात्रा बडे धूमधाम के साथ निकाली गई। श्रीबाला जी धाम पर श्रीमहाकाल भैरव बाबा की आरती करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा नई मंडी और शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। श्रद्धालुओं के द्वारा जमकर पुष्पवर्षा की गई। चरथावल ब्लाक के गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में 10 नवम्बर से 13 नवम्बर तक भैरवाष्टमी महोत्सव बनाया जा रहा है।  श्री बाला जी धाम से श्रीमहाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा का धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ।

 

15 दिवसीय प्रशिक्षण का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जनपद के वुडन वर्क से जुडे/समस्त हस्तशिल्पियों को सूचित किया जाता है कि ‘‘ उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन ,उ0प्र0 हस्तकला अनुभाग-13 कानपुर के पत्रांक 706 दिनांक 06 नवम्बर 2025 द्वारा जनपद में वुडन वर्क से जुडे/हस्तशिल्पियों को पैकेजिंग तथा डिजाइनिंग हेतु कौशल वृद्धि 15 दिवसीय प्रशिक्षण उद्यमिता विकास संस्थान उ0प्र0 के माध्यम से जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित किया जायेगा।  प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षार्थियों के जलपान हेतु व्यवस्था रहेगी एवं मानदेय की धनराशि भी डी0बी0टी0 के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों के खातों में हस्तान्तरित की जायेगी।
प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी के पास विकास आयुक्त भारत सरकार द्वारा वुडन वर्क से सम्बन्धित आर्टीजन कार्ड होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मुजफ्फरनगर में दिनांक 14.11.2025 तक सम्पर्क कर आवेदन कर सकते है।

               
प्रोफेशनल सम्मेलन हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मुजफ्फरनगर फैडरेशन मुजफ्फरनगर कामर्स एंड इंडस्ट्री इंडस्ट्रीयल स्टेट, मे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती कान्ता जी की उपस्थिति रही।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, आयुष बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष शर्मा अभियान के जिला संयोजक सुधीर खटीक, विजेंद्र पाल, शरद शर्मा, अमित जैन, अंकित संगल, अभिषेक अग्रवाल, शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा, विपुल भटनागर, सचिन त्यागी, हरेंद्र शर्मा, रविकांत, आशुतोष शर्मा, कैप्टन प्रवीण सहित उद्योगपति गण, अधिवक्ता परिषद के साथीगण एवं प्रबुद्ध जनों सहित कार्यकर्ता बन्धुओ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
                       

     

 शांति भंग में किया गिरफ्तार
शाहपुर। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना के निर्देश पर थाना प्रभारी शाहपुर के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर हुए विवादों में शांति भंग करने वाले इन चारों अभियुक्तों को 09 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता ;बीएनएसएसद्ध की धारा 170ए 126 और 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शाहरुख पुत्र अकबर अली ;निवासी कसेरवाए शाहपुरद्धए संदीप शर्मा पुत्र धर्मवीर ;50 वर्षए निवासी निरमानाए शाहपुरद्धए कुलदीप पुत्र धर्मवीर ;55 वर्षए निवासी निरमानाए शाहपुरद्ध और अहसान पुत्र इलियास ;40 वर्षए निवासी बसेड़ाए छपारद्ध शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार शर्माए उपनिरीक्षक अभिषेक चैधरीए कांस्टेबल विक्रम सिंहए कांस्टेबल अरुण कुमारए कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह शामिल थे।

 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 4 =