समाचार (Muzaffarnagar News)
कांग्रेसजनों ने किया पूर्व पीएम इंदिरा गांधी जयंती पर माल्यार्पण
खतौली।भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं लौह- महिला श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार 19 नवंबर 2025 को कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के निःशुल्क जिला अध्यक्ष हकीम जफर महमूद ने किया।सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की कस्बा खतौली स्थित प्रतिमा स्थल पर शुरू हो गया। सबसे पहले हकीम जफर महमूद ने फूलमालाएं अर्पित कीं, जिसके पश्चात अन्य कांग्रेसजनों ने भी बारी-बारी से श्रद्धांजलि दी। इस दौरानज के दौरान कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के योगदान, उनके नेतृत्व और भारत के विकास में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका को स्मरण किया।श्रद्धांजलि सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण ढंग से केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और राष्ट्र की सेवा के संकल्प को दोहराया।कार्यक्रम में हकीम जफर महमूद के साथ जिला उपाध्यक्ष योगेश खारी एडवोकेट, नगर अध्यक्ष दिलशाद सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ बाबूराम कसाना, जिला सचिव मजहर अब्बास, शहजाद अहमद, अमित इंदरवाल, गौरव इंदरवाल, हकीम असद, इरशाद, समद काजी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकता, सेवा और राष्ट्रहित की भावना से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विशेष पुनरीक्षण अभियान का हुआ आयोजन
खतौली।विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत बुधवार 19 नवंबर 2025 को कस्बे के भाग संख्या 183 से 191 तक सभी बीएलओ ने सुपरवाइज़र चंद्रकांत सहगल के नेतृत्व में अभियान चलाकर घर-घर पहुंचकर गणक प्रपत्र एकत्र किए। अभियान सुबह से शुरू होकर देर शाम तक जारी रहा, जिसमें बीएलओ ने मतदाताओं से आवश्यक विवरण प्राप्त कर फॉर्म संग्रहित किए।सुपरवाइज़र चंद्रकांत सहगल ने बताया कि इस बार (एसआईआर) को लेकर लोगों में काफी जागरूकता देखने को मिल रही है। कई लोग स्वयं ही फार्म में आवश्यक जानकारी भरकर ला रहे हैं, जिससे फॉर्म संग्रह की प्रक्रिया तेज हुई है। उन्होंने बताया कि नागरिकों द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग करने से अभियान को गति मिली है।उप निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम खतौली श्रीमती निकिता शर्मा लगातार सभी बूथों और बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण कर रही हैं। प्रतिदिन समीक्षा बैठक कर यह आंकलन किया जा रहा है कि कितने फॉर्म मतदाताओं को वितरित किए गए, कितने वापस आ चुके हैं और उनमें से कितने ऑनलाइन फीड किए जा चुके हैं।एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि बीएलओ द्वारा सभी मतदाताओं को 100 प्रतिशत फॉर्म वितरित कर दिए गए हैं। अब फॉर्म वापस लेकर ऑनलाइन फीडिंग का कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को फॉर्म जमा करते समय किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ मतदाता को अपना और अपने परिवार/संबंधी का विवरण देना होता है, जिसके आधार पर ऑनलाइन प्रविष्टि पूरी की जा रही है।अधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, जिसमें बीएलओ और स्थानीय नागरिक दोनों ही सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
जयन्ती पर किए गए श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार व डॉ राजीव कुमार सदस्य पी सी पी एन डी टी जिला सलाहकार समिति द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय शाहपुर मे रानी लक्ष्मी बाई जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुंदेले हरबोलों की मुहँ हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झाँसी वाली रानी थी के नारे के साथ उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। डॉ राजीव कुमार द्वारा छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। रानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष व बलिदान की गाथा प्रत्येक भारतीय नारी को सदा प्रेरित करती रहेगी।
रानी लक्ष्मी बाई/मणिकर्णिका तांबे की जयंती के अवसर पर उनसे सम्बन्धित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सफल छात्राओं/ प्रतिभागियों को डॉ राजीव कुमार द्वारा उपहार भेंटकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। बालिका रिया द्वारा समाज को प्रेरित करने वाला मनमोहक गीत प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम में वार्डन गीता, समस्त महिला शिक्षकों एवं छात्राओं सुमैय्या, जिया, रिया व तुलसी इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नहीं कटेगा ई-केवाईसी में फिंगरप्रिंट फेल होने पर भी राशन
खतौली। राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी के दौरान फिंगरप्रिंट मैच न होने से अब डरने की जरूरत नहीं है। आपूर्ति विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए स्पष्ट किया है कि बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन फेल होने पर किसी भी लाभार्थी का राशन कार्ड निरस्त नहीं किया जाएगा और न ही उसकी राशन सुविधा रोकी जाएगी।लंबे समय से वृद्धजन, दिहाड़ी मजदूर और भारी काम करने वाले लोग ई-पॉस मशीनों पर फिंगरप्रिंट पहचान में दिक्कत झेल रहे थे। उम्र बढ़ने, हाथों की त्वचा घिसने या उंगलियों के निशान हल्के पड़ जाने की वजह से ई-केवाईसी पूरा नहीं हो पाता था। इससे लोगों में यह चिंता बढ़ गई थी कि उनका राशन कार्ड कहीं बंद न कर दिया जाए आपूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ई-केवाईसी में जिन लाभार्थियों के फिंगरप्रिंट मशीन पर मैच नहीं हो रहे हैं, उन सभी के लिए एक अलग रजिस्टर तैयार किया गया है दर्ज किया जाएगा। बाद में एआरओ सॉफ्टवेयर के माध्यम से इन सभी का ई-केवाईसी पूरा कर दिया जाएगा राजेश कुमार ने साफ कहा कि सिर्फ फिंगरप्रिंट न मिलने के आधार पर किसी भी कार्ड धारक का राशन कार्ड रद्द नहीं किया जाएगा।साथ ही सभी कोटेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे लाभार्थियों की सूची नियमित रूप से तैयार करें ताकि कोई भी व्यक्ति राशन से वंचित न रहे।
विभाग की इस नई व्यवस्था से उन सैकड़ों लोगों को राहत मिली है, जो कई दिनों से ई-केवाईसी असफल होने के कारण चिंतित थे। अब कोई भी लाभार्थी बायोमीट्रिक फेल होने के कारण अपने हक के राशन से वंचित नहीं होगा।
आग लगाई, युवक झुलसा
बुढाना। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपने ऊपर ज्वलन्तशील पदार्थ छिडक कर आग लगा ली। जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बुढाना थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव हुसैनपुर निवासी युवक अनस नामक युवक ने अपने ऊपर ज्वलन्तशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। इस हादसे से परिजनों मे हडकम्प मच गया। मामले पर पडौसियों सहित कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। परिवारजनों ने पडौसियों की मदद से आनन-फानन में उक्त युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहंा डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सैन्टर रैफर कर दिया।
मोपेड सवार घायल
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे में मोपेड सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र की एटूजैड रोड अण्डरपास के समीप बीती देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी गाडी चालक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनों को इसकी सूचना दी।
एसडीएम ने सुनी समस्यायें
बुढाना। एसडीएम अपूर्वा यादव ने जनसमस्याओं को सुन उनका समाधान कराया। शेष समस्याओं के निराकरण के लिए अधिनस्थों को निर्देशित किया।
एसडीएम अपूर्वा यादव ने तहसील परिसर स्थित अपने कार्यालय पर पहंुचे फरियादियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनने के साथ उनका निस्तारण कराया तथा कुछ समस्याओं के समाधान के लिए अधिनस्थों को निर्देशित किया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से कई ग्रामीण विभिन्न समस्यायें लेकर पहुंचे।
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा बैनर तले एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पिंटू सैनी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया।
भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में कचहरी परिसर में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने धरना दिया तथा मांग रखी कि रामलीला टिल्ला पर हुए आपसी झगडे मंे मारे गए युवक पिंटू सैनी के हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेजा जाए। इस दौरान अध्यक्ष मोहन प्रजापति के साथ अजय सैनी, जिलाध्यक्ष सोनू प्रजापति, राजू सैनी, मुकेश सैनी, मनोज सैनी, गौरव मुंडे, सुमन सैनी, हिमंाशु मोगा, शिवम मोगा, अमित पाल, ओंकार पाल, जसवीर कश्यप, गोला कश्यप, राजकुमार कश्यप सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दो शातिर गौकश घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर गोकश अभियुक्तगण घायल हुए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से गोमांस व गोवंशीय अवशेष, गोकशी के उपकरण, 01 ऑल्टो कार व अवैध शस्त्र किए गए बरामद । अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यानारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवालीनगर श्री बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 18/19 नवम्बर की रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शेरपुर से बामनहेड़ी मार्ग पर गश्त की जा रही थी। इसी दौरान 01 संदिग्ध ऑल्टो कार दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा नजदीक जाकर चेकिंग हेतु टॉर्च की रोशनी डाली गयी तो 03 व्यक्ति गाड़ी से उतर कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें दो बदमाश हकीकत पुत्र मौसम अली निवासी ग्राम शेरपुर, नजाकत पुत्र मौसम अली निवासी ग्राम शेरपुरघायल हो गए तथा उनका 01 अन्य साथी मौके से फरार हो गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तगण को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 किलो गोमांस, गोवंशीय अवशेष, गोकशी के उपकरण, 01 ऑल्टो कार व अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर बरामद मांस की जांच करायी गयी जिसमें प्रथम दृष्टया गौमांश की पुष्टि हुई। पुलिस द्वारा विस्तृत जांच के लिये मांस का सेंपल एकत्रित कर मांस व अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह गोकशी का कार्य करते हैं तथा गोमांश को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। हमारे द्वारा फऱार साथी के साथ मिलकर घर में ही गोकशी की गयी थी। हम लोग रात्रि के समय सुनसान जगह पर गोवंशीय अवशेषों को फेंककर, गोमांस को बेचने के लिये जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण का विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 गणेश शर्मा, विक्रांत कुमार, का. सचिन, पवन, देवेंद्र सैनी, अमरदीप, रवि, सनी शर्मा ललित थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।
साइबर अपराध पर किया जागरूक
जानसठ। सहारनपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह और एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव और हुसैनपुर चैकी प्रभारी हर्षित शर्मा ने नुक्कड़ सभाएं आयोजित कीं। इन सभाओं का उद्देश्य साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। पुलिस टीम ने रामराज थाना क्षेत्र के लालपुर रहवड़ा और हुसैनपुर गांवों में ये सभाएं कीं।
सभाओं के दौरान, लोगों को हैकिंग, फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और पहचान की चोरी जैसे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें इन अपराधों से खुद को सुरक्षित रखने के तरीके भी बताए गए।
पुलिस ने लोगों को अविश्वसनीय स्रोतों से एप्लिकेशन इंस्टॉल न करने, ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) और बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। साथ ही, किसी भी ऑनलाइन भुगतान से पहले मोबाइल पर आने वाले संदेश की पुष्टि करने के लिए भी कहा गया।
मात्र एक रूपया विवाह में लिया शगुनः किया आदर्श स्थापित
खतौली। कोई पदचिन्हों पर चलता तो कोई पदचिन्ह बनाता है। समाज में कईं बार कुछ लोग कुछ अलग करके समाज को एक नई दिशा देते हैं। तथा समाज के लिए उदाहरण बनते हैं। परन्तु कुछ बिरला ही आज के इस भौतिकतावादी युग में समाज को एक नया संदेश देने का काम कर पाते हैं।
कुछ ऐसा ही उदाहरण खतौली क्षेत्र के गंाव अहरोडा बसात निवासी महकार सिंह ने अपने बेटे की शादी में वधु पक्ष से मात्र एक रूपया लेकर प्रस्तुत किया है। जबकि आज कल शादी-विवाह में अथाह पैसा लगता है। देख-दिखावे के इस दौर में हर कोई बढचढ कर पैसा लगाना चाहता है। लोगों के बीच एक से बढकर एक मंहगी शादी करने की होड सी लग गई है। बताया जाता है कि महकार सिंह के बेटे की बाराज अहरोडा से खेडा चोगंाव जानसठ गई थी। विदाई के वक्त मात्र एक रूपया रखकर बाकी की रकम ससम्मान वापस कर दी।
एसआईआर अभियान में मतदाताओं की सहायता करे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । समाजवादी पार्टी की मतदाता गहन पुनरीक्षण में जिले भर में मतदाताओं की सहायता जागरूकता मीटिंग में सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट ने कहा कि एसआईआर पर हर सपा कार्यकर्ता की सतर्क दृष्टि है किसी भी गड़बड़ी व जानबूझकर मतदाताओं के वोट के हक को छीनने की सरकारी मशीनरी की कोशिश को समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। सपा प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर प्रदेश सचिव नौशाद अली,प्रदेश सचिव ठाकुर सुखपाल सिंह ने कहा कि पात्र मतदाताओं की शतप्रतिशत वोट बनवाने को प्रशासन को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पूर्ण सहयोग दे रहा है लेकिन गणना फार्म वितरण से मतदाताओं को बहुत देरी से देने उनको वंचित करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी,सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि सभी सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में मतदाताओं के गणना फार्म मिलने उनको भरवाने में सहायता हेतु जुट जाए। मीटिंग में मतदान स्थल वार सपा नेताओं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के साथ जागरूकता कैंप लगाने व पार्टी के बूथ लेवल एजेंट को अपने बूथों पर जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। मीटिंग में मुख्यरूप से समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर सपा नेत्री ममता अग्रवाल,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,सपा नेता असद पाशा,धर्मेंद्र सिंह नीटू, चैधरी ओमपाल सिंह,सत्यदेव शर्मा,पवन पाल,गजेंद्र प्रधान,सपा सभासद शहजाद चीकू, हसीब राणा,सलीम राणा पंकज सैनी,बालेंद्र मौर्य,हाजी गुफरान,हाजी वसीम सिद्दीकी,बालेंद्र मौर्य, प्रेमपाल सिंह,नीटू पाल,रामपाल सिंह पाल,जाउल चैधरी, सलीम कुरैशी,राव नफीस,सलीम अंसारी, हुसैन राणा,फैसल राणा एडवोकेट, सत्यप्रकाश अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोतवाली पुलिस ने शातिर ठग गिरोह का किया पर्दाफाश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शहर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले राजेश पुत्र कुलवंत और उसका साथी जयभगवान हैं। इन पर गऊशाला मोहल्ला निवासी ताराचंद वर्मा के घर से सोने की दो अंगूठियां लूटने का आरोप है। घटना दो दिन पहले की है, जब आरोपी ताराचंद के घर पहुंचे। उन्होंने खुद को दूर का रिश्तेदार बताकर ताराचंद की पत्नी को झांसे में लिया। आरोपियों ने बहन की शादी के लिए अंगूठी का डिज़ाइन देखने का बहाना बनाया और दो सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर आबकारी पुलिस चैकी इंचार्ज मोहित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। टीम ने लगभग 48 कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। पुलिस के अनुसार, राजेश एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ कुल 25 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 24 मामले हरियाणा में दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है। पूछताछ में राजेश ने स्वीकार किया कि उसका तरीका श्रिश्तेदार बनकर घर में घुसना और महिलाओं को निशाना बनाना है। जयभगवान इस गिरोह में राजेश का मुख्य साथी है। दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इंचार्ज मोहित कुमार की टीम ने दिन-रात मेहनत कर सुराग जुटाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने बताया कि ऐसे ठगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि वे अजनबी रिश्तेदारों पर आसानी से भरोसा न करें और जेवर दिखाने से पहले पूरी सावधानी बरतें।
इनामी ट्रांसफाॅर्मर चोर मुठभेड में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद 10,000 रुपये के इनामी ट्रांसफॉर्मर चोर अलीशेर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। यह घटना मुकुंदपुर झाल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई। आरोपी अलीशेर विद्युत ट्रांसफॉर्मर चोरी गिरोह का शातिर सदस्य है और उस पर जिले सहित विभिन्न जिलों में चार दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागकर ईंख के खेतों में छिप गया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना रूपाली राव और थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुद को चोरी गिरोह का सदस्य बताया है।
बंद मकान में आग से हजारों का नुकसान
बुढ़ाना। फुगाना थाना क्षेत्र के लोई गांव में देर रात एक बंद मकान में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में घर का हजारों का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना गांव लोई निवासी रिजवान पुत्र रहीस के कच्चे मकान में हुई। आग की चपेट में आने से घर में रखे कपड़े, बिस्तर, बर्तन, फर्नीचर और महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह जल गए। रिजवान अपने परिवार के साथ हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। उसका यह मकान गांव में बंद पड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि रिजवान अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए गांव से बाहर रहता है। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। पुलिस ने पीड़ित रिजवान को घटना की जानकारी दे दी है।
कर्म और ज्ञान योग दोनो की फल प्राप्ति एक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । गीता जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष मे श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा शोभा यात्रा, पंचम अध्याय का गीता पाठ एवं भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा/आशीर्वाद एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से गीता जयन्ती महोत्सव तक प्रतिदिन किये जा रहे गीतापाठ की श्रृंखला मे भव्य गीता पाठ व भजन भाव शाम 6रू00 से भागवत आचार्य पंडित अरुण मिश्रा जी के सौजन्य से मनकामनेश्वर मन्दिर भरतिया कॉलोनी मे आयोजित किया गया। जिसमे सैकड़ो की संख्या मे श्रद्धालु जनो ने भाग लिया । जिसमे सर्व प्रथम पंडित जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा विधिवत पूजन के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गणेश वन्दना , ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप व गीता जी के पंचम अध्याय (कर्मसंन्यासयोग) का पाठ श्रद्धा भाव पूर्वक कराया गया।रामबीर सिंह द्वारा पंचम अध्याय के महत्वपूर्ण संकेत के बारे बताया गया कि कर्म योग और ज्ञान योग दोनों की फल प्राप्ति एक तथा नियमित गीतापाठ करने के लाभ भी बताये गये। तत्पश्चात भजनों की श्रृंखला में सुभाष गर्ग , अजय गर्ग व प्रसिद्ध भजन गायक राजेश वर्मा ने हनुमान जी के भजनों से उपस्थित सैकड़ो श्रोताओ को भक्ति रस मे सराबोर कर दिया गया तथा सभी श्रद्धालुजन झूम/नाच उठे। प्रतिदिन गीता जयन्ती तक नगर के अलग- अलग इलाको मे गीतापाठ करके घर -घर गीता, हर घर गीता का जो समाज कल्याण का कार्य किया जा रहा है उसके लिए विद्वान पण्डित अरूण मिश्रा जी द्वारा गीतापाठ परिवार के सदस्यो का ह्रदय से स्वागत किया तथा उपस्थित सम्मानित भक्तजनो को ईश्वर की जीव पर सदैव किस प्रकार कृपा बनी रहती है उसका विस्तार से वर्णन किया।तत्पश्चात हनुमान चालीसापाठ एवं आरती कराकर तथा प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। गीतापाठ के सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गर्ग, विपिन गुप्ता ,सुभाष गोयल , मीनाक्षी गर्ग, नरेश चंद्र , अर्चना सिंघल , दिव्या भाटिया , लक्ष्मी अनीता गुप्ता, राजदुलारी , कमल किशोर , प्रतिभा गुप्ता, शकुंतला रानी ,जनक दुलारी, अंशिका शर्मा , उमा शर्मा, पारुल ,अंकित मिश्रा, विनायक मिश्रा , मनोरमा देवी , रितिका मिश्रा , कृष्णा देवी, लता गुप्ता, पितांबरी, हेमरानी , बृजमोहन आत्रेय ,कंदर्प ,सुधारानी, विमला शर्मा,हरीश चावला,पवन कुमार , यशस्वी सैनी, मनोज शर्मा , शौर्य भारद्वाज, जितेंद्र तायल ,राजेश कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा
सनातन धर्म संसद को ठाकुर संगीत सोम ने दिया अपना पूर्ण समर्थन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सनातन धर्म संसद को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता ठाकुर संगीत सोम को हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु ने निमंत्रण दिया। ठाकुर संगीत सोम जी ने अपना पूर्ण समर्थन सनातन धर्म संसद को सफल बनाने के लिए दिया एवं जनता से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में 7 दिसंबर दिन रविवार को संतों की नगरी सुकतीर्थ में पहुंचकर सनातन धर्म संसद को सफल बनाएं।बइस अवसर पर ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि यह सनातन धर्म संसद का कार्यक्रम अपने आप में एक एतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें सनातन के सभी गंभीर मुद्दों पर संतों के बीच चर्चा होगी एवं वहां से प्रस्ताव पास होकर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजा जाएगा स इसलिए सभी सनातनी प्रेमियों से आवाहन करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में सुक़तीर्थ में पहुंच कर सनातन धर्म संसद को सफल बनाएं। हिंदू संघर्ष समिति की ओर से अरुण प्रताप सिंह, मनोज पाटिल, ऋषभ जैन उपस्थित रहे।
कैंप लगाकर भरवाए मतदाता फार्म
चरथावल। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दधेड़ू कला में ग्राम प्रधान कौसर जहां (पत्नी शहजाद) ने अपने आवास पर एक शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में ग्रामीणों को बुलाकर उनके मतदाता फॉर्म (सर फॉर्म) भरवाए गए, ताकि उन्हें आगामी पंचायती चुनावों में मतदान करने में कोई परेशानी न हो। ग्राम प्रधान कौसर जहां ने दर्जनों ग्रामीणों को अपने आवास पर आमंत्रित किया। जिन ग्रामीणों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी, उनके दस्तावेज़ लेकर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के सहयोग से फॉर्म भरवाए गए। यह पहल ग्रामीणों को सुचारु रूप से मतदान प्रक्रिया में शामिल करने के उद्देश्य से की गई। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग द्वारा वर्ष 2026 के मई-जून माह में पंचायती चुनाव संपन्न कराए जाने की संभावना है। चुनाव आयोग के निर्देश पर बीएलओ पहले से ही घर-घर जाकर ग्रामीणों के मतदाता फॉर्म भरवाकर जमा कर रहे हैं। इन फॉर्मों के माध्यम से ग्रामीण अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पत्नी का नाम, बेटी का नाम, पुत्र का नाम आदि में हुई त्रुटियों को सही करवा सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आगामी चुनावों में कोई भी मतदाता वोट डालने से वंचित न रहे। चुनाव आयोग लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों से अपने परिवार के सभी सदस्यों के मतदाता फॉर्म पूरे करने का आग्रह कर रहा है। इन फॉर्मों को पूरा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित की गई है। सभी ग्रामीणों को इस तिथि तक अपने फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंपने होंगे, ताकि वे उन्हें जिले में जमा कर सकें।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आईडब्ल्यूसी मुज़फ्फरनगर ईरा में मेदांता हॉस्पिटल नोएडा की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ श्रीमती प्रिया बंसल ने महेश ज्ञान दीप स्कूल में ईरा क्लब की सदस्यों एवं अन्य उपस्थित महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर, उसके बचाव तथा उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। आज का कार्यक्रम मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. एल. गर्ग की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती उषा राणा, सचिव श्रीमती संतोष भीम तथा प्रोजेक्ट चेयरपर्सन श्रीमती उषा गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। ईरा क्लब के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू मिली राहत
चरथावल। विधानसभा क्षेत्र के पावटी गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क पावटी से दहचंद मार्ग को जोड़ेगी। पावटी से दहचंद को जोड़ने वाला यह मार्ग लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो गया था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसानों को गन्ना ढुलाई में भी दिक्कतें आ रही थीं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग की थी। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गफ्फार त्यागी, महाराज त्यागी और मास्टर मननान त्यागी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने इस मुद्दे को उठाया था। ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद आखिरकार सड़क निर्माण का कार्य आज से शुरू कर दिया गया है। सड़क पर पत्थर बिछाए जा रहे हैं और रोड रोलर चलाया जा रहा है। इस कार्य से किसानों को गन्ना ढुलाई और आम ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
प्राकृतिक आहार विषय पर कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । । नेशनल नेचुरोपैथी डे-2025 8वे नेचुरोपैथी डे के उपलक्ष्य में प्राकृतिक आहार विषय पर कार्यशाला का आयोजन। नेचुरोपैथी के समर्थक महात्मा गांधी जी को श्रद्धा सुमन किये गए अर्पित। नेचुरोपैथी के क्षेत्र में कार्य कर रहे नेचुरोपैथ को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया गया सम्मानित। 8वा प्राकृतिक चिकित्सा दिवस आई. एन. ओ., एन. आई. एच. तथा इंडियन योग एसोसिएशन के मार्गदर्शन में किया गया। आयुष मंत्रालय,भारत सरकार वर्ष 2018 से निरन्तर मना रहा है नेचुरोपैथी डे मुजफ्फरनगर ।8वे प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर लाला चतर सैन जैन प्राकृतिक चिकित्सालय, अतिशय क्षेत्र वहलना, जनपद मुज़फ्फरनगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राकृतिक चिकित्सा के समर्थक महात्मा गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्राकृतिक आहार विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहे नेचुरोपैथ श्री धीरेंद्र गुप्ता एवं श्री ऋषभ गुप्ता को श्री प्रवेंद्र दहिया व डॉ राजीव कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा के विद्यार्थियों को भ्रमण के दौरान प्राकृतिक चिकित्सा के विषय में विस्तृत जानकारी व शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई। भारत सरकार ने 2018 से प्रत्येक वर्ष 18 नवंबर को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। यह दिन 18 नवंबर 1945 के ऐतिहासिक अवसर की याद दिलाता है, जब महात्मा गांधी अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा फाउंडेशन ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष बने और इसके कार्य पर हस्ताक्षर किए एक ऐतिहासिक घटना जो प्राकृतिक जीवन के माध्यम से स्वास्थ्य सशक्तिकरण के लिए भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रत्येक वर्ष 18 नवंबर को नेशनल नेचुरोपैथी डे (छंजपवदंस छंजनतवचंजील क्ंल) मनाया जाता है।नेचुरोपैथी से मतलब औषधि मुक्त चिकित्सा पद्धतियों का इस्तेमाल कर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इसे 2018 में शुरू किया गया था। नेचुरोपैथी का मानना है कि बिना दवाइयों के भी शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। नेचुरोपैथी में जल चिकित्सा से लगाकर सन बाथ तक को फायदेमंद माना गया है।
आयुष मंत्रालय का गठन 09 नवंबर 2014 को हमारी चिकित्सा की प्राचीन प्रणालियों के गहन ज्ञान को पुनर्जीवित करने और स्वास्थ्य देखभाल की आयुष प्रणालियों के इष्टतम विकास और प्रचार को सुनिश्चित करने की दृष्टि से किया गया था। इससे पहले, 1995 में गठित भारतीय चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी विभाग (आईएसएम एंड एच) इन प्रणालियों के विकास के लिए जिम्मेदार था। इसके बाद नवंबर 2003 में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) विभाग के रूप में इसका नाम बदलकर आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी में शिक्षा और अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित किया गया। वर्ष 2018 से, आयुष मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय, राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान (एनआईएन), पुणे, प्राकृतिक चिकित्सा के दर्शन और अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए विशिष्ट वार्षिक विषयों पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित करके इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाता आ रहा है। 8वा प्राकृतिक चिकित्सा दिवस आई एन ओ, एन आई एच तथा इंडियन योग एसोसिएशन के मार्गदर्शन में किया गया। उक्त आयोजन में योगाचार्य श्री सतकुमार व योगाचार्य श्री योगेश कुमार तथा संस्थान स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नागरिक सुरक्षा ईकाई में अवैतनिक स्वंयसेवकों की भर्ती के लिए आवेदन पत्र मांगे गए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नागरिक सुरक्षा ईकाई में अवैतनिक स्वंयसेवकों की भर्ती के लिए आवेदन पत्र मांगे गए है। अपर ज़िलधिकारी वित्त एवं राजस्व व प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा गजेंद्र कुमार ने अवगत कराया की जनपद में पूर्व में स्थापित नागरिक सुरक्षा ईकाई में स्वय सेवक़ो क़ो भर्ती किया जायेगा। उन्होंने बताया की नागरिक सुरक्षा विभाग का मुख्य कार्य युद्ध के समय प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत का कार्य में मदद करना होता है तथा युद्ध के दौरान जनता का मनोबल बनाये रखना, जान-माल के नुकसान को कम करने के साथ-साथ आपदा के समय प्रभावित नागरिको की मदद एवं मलवे में फंसे हुये लोगो को प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान करना इत्यादि कार्य किया जाता जाता है। इस कार्य को करने हेतु पुनः प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन एवं बचाव व राहत कार्यों का प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाता है, जो आवश्यकता पड़ने पर पीडितों की मदद कर सके तथा शान्ति काल में कानून व्यवस्था में प्रशासन को मदद करना होता है। नागरिक सुरक्षा विभाग में अवैतनिक सदस्य बनाये जाने हेतु शासन द्वारा निम्न अर्हताएं निर्धारित की गई है।
1- वह भारत का नागरिक हो। 2- इच्छुक नागरिक (महिला एवं पुरूष) की आयु 18 वर्ष से अधिक 50 वर्ष तक हो। 3- वह कम से कम हाईस्कूल पास हो।4- वह शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो।5- वह किसी राजनैतिक दल का सक्रिय सदस्य न हो। 6- इच्छुक नागरिक (महिला एवं पुरूष) के विरूद्ध किसी थाना हाजा / न्यायालय में कोई वाद पंजीकृत हो। 7- वह अपने क्षेत्र का प्रतिष्ठित व्यक्ति हो।
उन्होंने बताया की नागरिक सुरक्षा विभाग मुजफ्फरनगर में अवैतनिक स्वयंसेवक के पदों पर भर्ती की जानी है। सदस्य बनने के उपरान्त उनकी पुलिस जॉच व चिकित्सा जॉच सही पाये जाने वाले नागरिको को नागरिक सुरक्षा विभिन्न अवैतनिक पदों पर यथा चीफ वार्डन, डिप्टी चीफ वार्डन, स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डन, डिवीजनल वार्डन, डिवीजनल वार्डन-आरक्षित, डिप्टी डिवीजनल वार्डन, डिप्टी डिवीजनल वार्डन-आरक्षित, स्टाफ आफिसर टू डिवीजनल वार्डन, घटना नियन्त्रण अधिकारी, पोस्ट वार्डन, पोस्ट वार्डन-आरक्षित, डिप्टी पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन-आरक्षित, सेक्टर वार्डन तथा सन्देश वाहक के पदों पर तैनाती जिलाधिकारी / नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा की जायेगी।
उन्होंने बताया की ऐसे नागरिक जिनका निवास नगर पालिका सीमा के अन्र्तगत है और जो अवैतनिक रूप से नागरिक सुरक्षा विभाग में भर्ती होने के इच्छुक हो अपना आवेदन पत्र आपदा सहायक, आपदा नियन्त्रण कक्ष, ( म्व्ब्) प्रथम तल कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में सम्पर्क कर फार्म प्राप्त कर भरकर जमा कर सकते है।
उन्होंने बताया की अधिक जानकरी के लिए नागरिक सुरक्षा अधिनियम 1968 गूगल पर सर्च कर प्राप्त कर सकते है।
युवक की हादसे में मौत
सिखेड़ा/जानसठ। पानीपत खटीमा हाईवे पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खादरवाला निवासी 25 वर्षीय अरुण पुत्र रामपाल मंगलवार को बाइक से अपने साथी थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव सहावली निवासी सनबर पुत्र सलीम के साथ जानसठ की ओर आ रहे थे। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गांव निराना के पास स्कार्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार अरुण की मौत हो गई जबकि उसका साथी सनबर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सनबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के दौरान चालक अपनी कार लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विभिन्न काॅलेज में सुरक्षा सैनिको की जाएगी भर्ती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधालय निरीक्षक ने सभी विधालय प्रधानाचार्य को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि शिक्षित बेरोजगार युवको को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये जी.डी.एक्स० सिक्योरिटी इण्डिया लि० नोयडा एवं भारतीय स्किल इंडिया नई दिल्ली के परस्पर के सहयोग से सुरक्षा सैनिकों की भर्ती का कार्यक्रम दिनांक- 20.11.2025 से 01.12.2025 तक जिले के 09 वि. खं० के अंतर्गत विधालयो में चयन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें चयनित अभ्यार्थियों को 20 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण ट्रेनिंग सेन्टर नोयडा परी चैक में देकर 58 वर्ष तक स्थायी नियुक्ति के साथ उत्तर-प्रदेश एवं उत्तराखंड के बड़े अधौगिक में पद स्थापित किया जायेगा। जी०डी०एक्स० सिक्योरिटी इण्डिया लि० नोयडा के डिप्टी कमाण्डेट रामकिशन सिंह ने अधिक जानकारी देते हुये बताया कि सभी वि० के अंतर्गत विधालय पर 10रू30 बजे से 3 बजे तक अलग-अगल तिथियों में चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। इस भर्ती मेले के क्रम में दिनांक 20.11.2025 राजकीय इंटर कॉलेज, गढ़ीशेखावतपुर, बुढ़ाना दिनांक- 21.11.2025 कल्याणकारी इंटर कॉलेज, बघरा, दिनांक- 22.11.2025 अमर नायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शाहपुर, दिनांक- 25.11.2025 राजकीय इंटर कॉलेज, पुरकाजी, दिनांक 26.11.2025 जय हिंद इंटर कॉलेज, चरथावल दिनांक- 27.11.2025 महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज, मोरना दिनांक- 28.11.2025 डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, जानसठ दिनांक 29.11.2025 के. के. इंटर कॉलेज, खतौली दिनांक-01.12.2025 पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर सदर में प्रातः 10ः30 बजे से शाम 03ः00 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इस भर्ती के इच्छुत अभ्यार्थी जो न्यूनतम 10 वी0 पास ऊँचाई 168 सेमी० उम्र 18 से 45 वर्ष, वजन 52 से 96 कि०ग० वजन 52 से 96 कि०ग्रा० के बीच हो वहीं अभ्यार्थी इस भर्ती के लिये पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यार्थी 10वी, 12वी अंकसूची एवं आधारकार्ड की फोटोकापी एक फोटो के साथ निर्धारित तिथि में वि०ख० के अंतर्गत इंटर कॉलेज पर उपस्थित हो। चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतनवृद्धि. प्रमोशन्, बोनस जैसी अनेक सुविधाये दी जायेगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिये शिक्षित बेरोजगार युवक भर्ती अधिकारी के मोबाइल नम्बर-9667989993, सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
चित्र पर माल्यार्पण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । क्रांतिसेना महिला मोर्चा ने आज रानी लक्ष्मीबाई जी के जन्मोत्सव पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके उद्देश्यों का अनुसरण करने का संकल्प लिया आज पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने एक महिला होने के बाद भी स्वाधीनता के लिए अंग्रेजों का डटकर सामना किया यह है महिलाओं के लिए एक सीख है घर में भी उनकी तरह धर्म देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुमन विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष सविता गौतम जिला उपाध्यक्ष, पूनम चाहल, जिला संगठन मंत्री अनिता प्रजापति, जिला महामंत्री सुमन प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष पूनम गर्ग आदि उपस्थित रही।
पॉकलेन जेसीबी मशीन का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । । शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद् ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पॉकलेन जेसीबी मशीन का उद्घाटन कर इसे जनहित में स्वास्थ्य विभाग को सौंपा। इसी क्रम में उन्होंने कमला नेहरू वाटिका पहुंचकर वहां पर चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और बागवानी गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशादृनिर्देश दिए।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को कमला नेहरू वाटिका यकंपनी बागद्ध में नई आधुनिक पॉकलेन जेसीबी मशीन का शुभारंभ किया। यह मशीन 15वें वित्त आयोग के तहत 83 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई है। मशीन को औपचारिक रूप से स्वास्थ्य विभाग को सौंपते हुए पालिका अध्यक्ष ने इसे शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नई पॉकलेन मशीन को किदवईनगर स्थित पालिका के डंपिंग ग्राउंड पर लीगेसी वेस्ट के निस्तारण में तुरंत लगाया जाए ताकि इस प्रक्रिया में तेजी आ सके। उन्होंने कहा कि मशीन के उपयोग से कचरे की प्रोसेसिंग गति में वृद्धि होगी और शहर को कचरादृमुक्त बनाने के प्रयासों को नई ऊर्जा मिलेगी।
उद्घाटन के बाद नगरपालिका अध्यक्ष कमला नेहरू वाटिका में भ्रमण करते हुए स्वच्छता, बागवानी और चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने आठ सीटों वाले आधुनिक सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। नगरपालिका के निर्माण विभाग द्वारा यहां पर पुरुष और महिला दोनों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले, स्वच्छ और सुरक्षित शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। अध्यक्ष ने जेई निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप और निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ। कमला नेहरू वाटिका में करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से सीएंडडीएस कार्यदायी संस्था द्वारा विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें पाथवे, छोटी नहर, आकर्षक बागवानी, बैठने की व्यवस्था, पार्क का सौंदर्यीकरण और अन्य संरचनात्मक विकास शामिल हैं। अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर ही अधिकारियों को कार्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही कंपनी बाग का पूरा कायाकल्प शहरवासियों को देखने को मिलेगा।
निरीक्षण के बाद नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहाकृकि हमारा लक्ष्य केवल स्वच्छता नहीं, बल्कि एक ऐसा शहर बनाना है जिस पर हर नागरिक गर्व कर सके। नई पॉकलेन मशीन से कचरा निस्तारण के प्रयासों में तेजी आएगी और शहर को लीगेसी वेस्ट की समस्या से मुक्ति दिलाने में मदद मिलेगी। कमला नेहरू वाटिका जैसे स्थान शहर का हृदय हैं। यहाँ चल रहे विकास कार्य पूरे होने के बाद यह शहर का सबसे सुंदर और जीवंत सार्वजनिक स्थल बनेगा। सभी अधिकारी और कर्मचारी यह याद रखें कि जिम्मेदारी केवल आदेशों का पालन नहीं, बल्कि नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरना भी है। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, वाटिका सुपरवाईजर दुष्यंत कुमार, लिपिक एसबीएम रूचि शर्मा, मौहम्मद सालिम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


