समाचार (Muzaffarnagar News)
चरथावल। क्षेत्र में एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी ने एसआईआर(सामाजिक आर्थिक जनगणना) के अंतर्गत गणना पत्रों के वितरण की स्थलीय जांच की। इस दौरान उन्होंने आम लोगों को एसआईआर के महत्व के प्रति जागरूक किया और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम द्विवेदी ने चरथावल विकासखंड के विभिन्न स्थानों, विशेषकर चरथावल विधानसभा मे गणना पत्रों के वितरण का निरीक्षण किया। उन्होंने ैप्त् से संबंधित आम लोगों के संशयों को दूर किया और बीएलओ ऐप पर गणना पत्रक की फीडिंग की भी जांच की। एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने लोगों से अपील की कि वे सभी अपने ैप्त् फार्म अवश्य भरवाएं। उन्होंने कहा कि यदि फार्म भरने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है, तो वे संबंधित बीएलओ की मदद ले सकते हैं।
स्काउट-गाइड टीम हुई रवाना
चरथावल। जामिया मदरसाआयशा सिद्दीका लीलबनात से जमीयत यूथ क्लब के सौजन्य से भेजी गई है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को सीखने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। जंबूरी का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जबकि इसका समापन राष्ट्रपति द्वारा होगा।
यह टीम मदरसा जामिया आयशा सिद्दीका लीलबनात के मैनेजर मौलाना अहसान कासमी और प्रिंसिपल नुसरत जहां के नेतृत्व में रवाना हुई है। 19 सदस्यीय टीम का प्रतिनिधित्व नुसरत जहां और साफिया हुमा सिद्दीकी,नाजरीन सिद्दीकी करेगी जो पूरे कैंप के दौरान प्रतिभागियों का मार्गदर्शन और सहयोग करेंगी।
रवाना होने से पूर्व, प्रबंधक व जमीयत उलेमा ए हिन्द के पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असदी, पश्चिम उत्तर प्रदेश सचिव मौलाना मूसा कासमी और अहसान कासमी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और देश का नाम रोशन करने की कामना की।
रात्रि के समय तेंदुआ दिखने से मचा हड़कम्प
चरथावल। क्षेत्र के रोनी हाजीपुर में एक तेंदुआ देखे जाने से रोनी हाजीपुर और बिरालसी गांवों के बीच नसीब सिंह के सरसों के खेत में हुई। तेंदुए को रात करीब 10ः30 बजे सड़क किनारे बैठा देखा गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, बिरालसी से आ रहे कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की 112 नंबर गाड़ी के साथ मिलकर तेंदुए को देखा। दोनों वाहनों की रोशनी में तेंदुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जो खेत में बैठा हुआ था।भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के विकास शर्मा ने बताया कि यह तेंदुआ पिछले एक महीने से इसी क्षेत्र में रुका हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग को बार-बार सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने का आग्रह किया है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि यह एक मादा तेंदुआ हो सकता है।
एसआईआर कार्यक्रम के तहत हुआ कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । फ्रेंड्स कॉलोनी, केशव मंडल में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कैंप का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने मतदान सूची सुधार, नए वोटर पंजीकरण एवं आवश्यक संशोधनों के लिए उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप जी, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देशबंधु तोमर, केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश पाल धनकर, मंडल उपाध्यक्ष वैभव त्यागी, मंडल मंत्री अनुज तथा संबंधित ठस्व् अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के साथ उपस्थित रहे। कैंप के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों ने निर्वाचन प्रक्रियाओं का लाभ उठाया और इसे सफल बनाने में सहयोग किया।
संवेदीकरण उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डा0 सुनील तवतिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में मेनस्ट्रीमिंग के अन्तर्गत सरकारी एवं गैर सरकारी विकित्सीय संस्थानों/स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को एच.आई.वी./एड्स अधिनियम 2017 विषय पर संवेदीकरण उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला रेडक्रास भवन, मुजफ्फरनगर पर किया गया। डा0 सुनील तेवतिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि समाज में सभी को एचआईवी एक्ट अधिनियम 2017 के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है ताकि भेदभाव समाप्त हो सके। जिससे संक्रमित व्यक्ति को समाज में समान अधिकार एवं समान कार्य करने का अधिकारी प्राप्त हो। इसी के अन्तर्गत अधिनियम 2017 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डा0 मुजीबर्रहमान, चिकित्साधिकारी एआरटी द्वारा अपने प्रस्तुतीकरण में एचआईवी एवं एसटीआई के बारे में जागरूक करते हुये बचाव एवं कारण तथा निदान के बारे में जानकारी दी गई। श्री संदीप कुमार, दिशा कलस्ट डीएमडीओ द्वारा अपने प्रस्तुतीकरण में एचआईवी एक्ट के बारे में सभी को जागरूक करते हुये अपील की कि एचआईवी एक्ट अधिनियम 2017 को अपने-अपने स्तर से निजी एवं सरकारी क्षेत्र में संवेदीकरण करें ताकि समाज से भेदभाव समाप्त किया जा सके। उन्होंने यह भी अपील की कि एचआईवी/एसटीआई मरीज को प्राथमिकता पर सरकारी अथवा गैर सरकारी चिकित्सालयों में बिना किसी भेदभाव के उपचार एवं देखभाल दी जाये। जिला रेडक्रास में आयोजित कार्यशाला में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों/ चिकित्सालयों से एमओ, पैरामैडिकल स्टाफ यथा स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एएनएम, वार्ड ब्याव, जिला क्षय रोग केन्द्र से सहबान, विपिन शर्मा, संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
महामंडलेश्वरो का आशीर्वाद लेने का सुनहरा मौका
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सनातन धर्म संसद को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता सुभाष चैहान ने अपने प्रतिष्ठान पर व्यापारियों से एवं सभी समाज के लोगों से सनातन धर्म संसद को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर सुभाष चैहान ने कहा कि बड़े ही सौभाग्य की बात है कि इस धर्म संसद में काफी संख्या में महामंडलेश्वर सुकतीर्थ पहुंच रहे हैं इसलिए सभी जनपद वासियों को सनातन धर्म संसद में पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लेना चाहिए और हिंदुत्व को मजबूत करना चाहिए स उन्होंने आवाहन किया की रविवार 7 दिसंबर के दिन शुकतीर्थ में हनुमत धाम अवश्य पहुंचेे। इस अवसर पर हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु एवं अरुण प्रताप सिंह के साथ-साथ व्यापारी नेता संजीव वर्मा, सतीश तायल, संदीप चैहान, विशाल शर्मा, शक्ति सिंह उपस्थित रहे ।
गिरफ्तारी न होने पर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पिंटू सैनी हत्याकांड को लेकर परिजनों व भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने आज एसएसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना को करीब एक महीना बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक फरार हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में विफल रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हत्या की गंभीर धारा कम करते हुए नौ में से केवल पांच आरोपियों को जेल भेजा है, जबकि बचे हुए फरार आरोपी खुलेआम क्षेत्र में घूम रहे हैं और लगातार परिजनों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। प्रदर्शन से पहले परिजनों और मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
वाहनों की रफ्तार पडने लगी कोहरे से धीमी
जानसठ। मीरापुर क्षेत्र में शनिवार सुबह सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे चालकों को हेडलाइट और पार्किंग लाइट जलाकर आवाजाही करनी पड़ी। यह इस महीने के आखिरी हफ्ते में पहला मौका था जब मीरापुर क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा देखा गया। नगर से लेकर देहात तक चारों ओर कोहरे की चादर बिछी रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कोहरे की शुरुआत को देखते हुए वाहन चालकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी यातायात नियमों का पालन करें। बड़े वाहन चालकों को अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने और कम गति में वाहन चलाने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।
लोकतंत्र बचाने का लिया संकल्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । समाजवादी पार्टी संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष के साथ मनाई गई। सपा कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट सपा विधायक पंकज मलिक पूर्व सांसद कादिर राणा सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के संघर्ष की ऐतिहासिक घटनाओं कड़े निर्णयों पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा तानाशाही सरकारों के विरुद्ध कड़े आंदोलन व लोकतंत्र को बचाने व मजबूती के लिए सड़को पर उतरकर संघर्ष करना सिखाया इसलिए आज उनके जन्मदिन पर उनको श्रद्धांजलि के साथ संकल्प लेते है कि लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। सपा राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद अली अब्बास काजमी प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर प्रदेश सचिव विनय पाल प्रदेश सचिव नौशाद अली ने सपा संस्थापक व नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन संघर्ष को देश के किसानों मजदूरों व नौजवानों के लिए प्रेरणा बताया। कार्यक्रम में सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी,धनवीर कश्यप तहसीन मंसूरी राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी पूजा अंबेडकर सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, अब्दुल्ला राणा,सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सतीश गुर्जर,दर्शन सिंह धनगर,धर्मेंद्र सिंह नीटू,आमिर कासिम एडवोकेट, रविकांत त्यागी,चैधरी ओमपाल सिंह,अंकित शर्मा, बालमुकुंद ग्रेड,सत्यदेव शर्मा,सादिक चैहान, संजीव आर्य, इमरोज पायलट, डॉ इसरार अल्वी,सुमित पंवार बारी,हाजी गुफरान, अनेश निर्वाल, ऐश मोहम्मद मेवाती, पंकज सैनी, लोकेंद्र कुमार, तरूण सौदे एडवोकेट, फैसल राणा एडवोकेट, अलीशेर अंसारी, शाजेब एडवोकेट, शिवकुमार शर्मा सभासद, राशिद मलिक, हनीफ इदरीसी, रवि कुमार, आयुष चैधरी, हुसैन राणा, मीर हसन, मौहम्मद मेंहदी, दुर्गेश पाल, इनाम रंगरेज, सलीम कुरैशी, शाहिद गौड सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सारथी वाहन को सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मिशन परिवार विकास अभियान में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जनपद मे सारथी वाहन चलाया जाएगा।आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इन वाहनों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनमानस को परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधिया के माध्यम से परिवार नियोजन कार्यकम का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसमे सारथी वाहन समुदाय में जागरूकता के लिए भेजे जा रहे हैं। इन वाहनों के माध्यम से आम जनमानस को परिवार नियोजन के लाभ बताकर उसके प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला परिवार कल्याण एवं लोजिस्टिक्स प्रबंधक डॉ दिव्यांक दत्त ने बताया कि सारथी वाहन शहरी क्षेत्र तथा समस्त ब्लाक के गांव-गाँव घूम कर परिवार नियोजन के साधनों को बढ़ावा देने व परिवार नियोजन के अस्थाई और स्थाई साधनों के प्रयोग के लिये प्रेरित कर सीमित और छोटे परिवार का सन्देश देने और दो बच्चों के जन्म में तीन साल का अन्तर रखने का सन्देश देने के साथ ही वहां के लोगों को जागरूक करने का काम करेगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन के विषय में समुदाय के लोगों को जागरूक करने के लिए त्रिमासिक अंतराल पर सारथी वाहनो का संचालन किया जाता है, इन वाहनों के माध्यम से परिवार नियोजन की आवश्यकता, परिवार नियोजन के साधनों, महिला एवं पुरुष नसबंदी के फायदे तथा इसके लिए लाभार्थी को दी जाने वाली धनराशि के बारे में जानकारी दी जाएगी। समाज में परिवार नियोजन के विषय में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए सारथी वाहन का उपयोग किया जाता है। मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत चलाये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए ऑडियो क्लिप एवं पम्पलेट का भी सहारा लिया जा रहा है। इस बार की थीम स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार पुरूष सहभागिता से ही होगा ये सपना साकार रहेगा। इस अवसर पर अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर प्रवीण पाल, ।त्व् आनंद कुमार ,चीफ फार्मासिस्ट रोहित, कैलाश, मनोज, मोनू, वीरसिंह, अर्बन आशाये तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
चलाया चैकिंग अभियान
बुढ़ाना। यातायात माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा बुढाना में चलाया सघन चेकिंग अभियान । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही । यातायात माह के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर श्री आदित्य बंसल द्वारा 21/22 नवम्बर की रात्रि को कस्बा बुढाना में स्वयं उपस्थित रहकर सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान मुख्य बाजार, बस-स्टैंड, चैराहों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष रूप से कड़ी चेकिंग की गई । चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले, ओवरलोडिंग व स्टंट ड्राइविंग, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, तेज गति, मोबाइल का उपयोग एवं लापरवाह ड्राइविंग करने वाले, मानक विहीन/त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट, ध्वनि प्रदूषण व प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा सभी वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी।
चलाया हिस्ट्रीशीटरों के भौतिक सत्यापन को अभियान
जानसठ। मीरापुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर भुम्मा गांव में हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य जेल से रिहा हुए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना है। मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में भुम्मा चैकी प्रभारी योगेश तेवतिया ने यह सत्यापन कार्य किया। उन्होंने भुम्मा गांव में जाकर बड़े मामलों में जेल से छूटकर आए अपराधियों की जांच की। इस भौतिक सत्यापन के दौरान, हिस्ट्रीशीटर कपिल और सनोज को उनके घरों पर ही पाया गया। पुलिस ने उनकी वर्तमान स्थिति और उपस्थिति की पुष्टि की। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ यतेंद्र सिंह नागर के निर्देशों पर की जा रही है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लगातार चलाया जा रहा है।
एमडीए का चला बुलडोजर
मुजफ्फरनगर। अवैध रूप से कालोनी विकसित करने की शिकायत पर मौके पर पहंुची एमडीए का बुलडोजर चलने से अवैध रूप से कालोनी काटने वालो मे हडकम्प मच गया।
चर्चा रही कि एमडीए को जानकारी मिली कि कुछ लोग शामली रोड काली नदी धोबी घाट के पास अवैध रूप से कालोनी विकसित की जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची एमडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को नेस्तनाबूत कर दिया। एमडीए के इस कडी कार्यवाही से अवैध प्लाटिंग करने वालों मे हडकम्प मच गया।
भटटा स्वामियों के साथ की बैठक
मुजफ्फरनगर। जनपद में बढ रहे प्रदूषण व खनन आदि समस्याओं को लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने भटठा एसोसिएशन व भटटा मालिकों के साथ ली बैठक। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत के सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता मेें ईट भटठा एसोसिएशन व भटठा मालिकों के साथ आयोजित बैठक में प्रदूषण एवं खनन आदि पर आयोजित बैठक में डीएम श्री मिश्रा ने भटठा स्वामियों से बातचीत कर इस दिशा में निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि प्रदूषण एवं खनन आदि की शिकायतों के चलते जिलाधिकारी काफी गंभीर हैं। जिस कारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उक्त बैठक आहूत की गई। इस दौरान ईट-भटटा निर्माता समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कंसल परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा नई मंडी रामलीला भवन में बनाए गए भव्य मंडप में कराई जा रही नौ दिवसीय श्री राम अमृत कथा की अमृत वर्षा करते हुए कथा व्यास संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है। साथ ही यह मानव का सही मार्गदर्शन भी करती है। जो मनुष्य सच्चे मन से श्रीराम कथा का श्रवण,चिंतन और मनन करते हुए मर्यादित जीवन जीता है , वह निश्चित तौर पर श्री राम को प्राप्त कर लेता है। श्री राम अमृत कथा की प्रथम दिन प्रातः कालीन सत्र में मीका बिहार स्थित कंसल भवन से सैकड़ो महिलाओं ने वेद मित्रों के उच्चारण के साथ सिर पर मंगल कलश धारण कर मंडी क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली, कलश यात्रा में श्री राम उपासक और धर्म परायण भीम कंसल उनके भाई श्रीकिशन कंसल और अनिल कंसल अन्य परिजनों सहित अपार श्रद्धा के साथ श्री राम चरित्र मानस लेकर चल रहे थे। बैंड बाजो और धर्म प्रभावना के जयकारों के बीच कलश यात्रा नई मंडी रामलीला भवन पहुंची जहां विद्वान ब्राह्मणों ने विधि विधान के साथ कलश पूजा संपन्न कराई और बताया कि कथा से पहले कलश यात्रा इसलिए निकाली जाती है क्योंकि यह शुभता, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो कथा स्थल को आध्यात्मिक रूप से शुद्ध करती है। इस यात्रा में महिलाएं सिर पर पवित्र जल से भरे कलश लेकर चलती हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय और शुद्ध हो जाता है। कलश को देवताओं का निवास माना जाता है, इसलिए यह यात्रा कथा में सभी देवी-देवताओं के आगमन और आशीर्वाद के लिए होती है। यह यात्रा लोगों के मन में भक्ति और श्रद्धा का भाव जगाती है और उन्हें आध्यात्मिक रूप से कथा में एकाग्र होने के लिए प्रेरित करती है। कलश यात्रा में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, व्यापारी नेता संजय मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उद्यमी राकेश बिंदल, सतीश गोयल, नरेंद्र गोयल, राजेश जैन ,पूर्व अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ,शशांक जैन, अरुण खंडेलवाल, जेपी गोयल ,अशोक गर्ग, मनोज पुंडीर, संजय शर्मा, अतुल गर्ग,अचिन गर्ग, अरुण गर्ग आदि सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। कंसल परिवार ने श्री राम कथा के लिए सभी इंतजाम किए हुए हैं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रुकने की व्यवस्था भी की गई है क्योंकि संत प्रवर श्री विजय कौशल जी महाराज के अनुयाई पूरे देश में है और अन्य स्थानों से भी बड़ी संख्या में श्री राम उपासक कथा सुनने के लिए मुजफ्फरनगर आए हुए हैं। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का कहना है कि संत विजय कौशल जी महाराज का मुजफ्फरनगर से घनिष्ठ नाता है वह संघ प्रचारक के रूप में मुजफ्फरनगर में अपने प्रवास के दौरान श्री राम जन्मभूमि आंदोलन को नई दिशा और नई ऊर्जा देते हुए हिंदुत्व के जागने का अद्भुत कार्य कर चुके हैं। नई मंडी रामलीला भवन में 22 नवंबर से 29 नवंबर तक श्री राम कथा रोजाना साय 3 से 6 बजे तक तथा 30 नवंबर को प्रातः 9 से 12 बजे तक होगी।
बूथ का एसडीएम ने किया निरीक्षण
खतौली। एसडीएम निकिता शर्मा ने बूथों का निरीक्षण कर पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
एसआईआर फार्म भरवाये जाने को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के चलते जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ लगा हुआ है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के चलते जनपद में एसआईआर फार्म भरने का कार्य चल रहा है। इसी संदर्भ में एसडीएम खतौली निकिता शर्मा ने बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
ऊर्जा निगम ने एसडीओ के नेतृत्व मेंबिल राहत योजना पर किर्मचारियों ने दी जानकारी
पुरकाजी। ऊर्जा निगम ने बिजली बिल राहत योजना के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। शनिवार को एसडीओ कपिल मुनि के नेतृत्व में विभाग के कर्मचारियों ने ढोल-बाजे के साथ कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में यह रैली निकाली। यह रैली जीटी रोड, रोडवेज बस स्टैंड, मेन बाजार और लक्सर रोड सहित सभी प्रमुख मोहल्लों से गुजरी। इस दौरान विभाग के कर्मचारी हाथ में बैनर लिए चल रहे थे और लोगों को पंपलेट वितरित कर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे थे। एसडीओ कपिल मुनि ने बताया कि यह योजना उन विद्युत उपभोक्ताओं के लिए है जिन्होंने कभी भुगतान नहीं किया या जिनके बिल बड़े हैं। साथ ही, विद्युत चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण धनराशि पर भी तीन चरणों में छूट दी जाएगी। यह योजना 1 दिसंबर से लागू होगी। पंजीकरण के लिए उपभोक्ताओं को 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। योजना के तहत उपभोक्ताओं को भुगतान के तीन विकल्प मिलेंगेरू एकमुश्त भुगतान, 750 रुपये की मासिक किस्त, या 500 रुपये की मासिक किस्त। पंजीकरण के समय मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर जेई चंद्र प्रकाश, वसीम, मधु कुमार, दिलशाद अहमद, अंशुल कुमार, सुरेंद्र कुमार, अफजल, सद्दाम, नसीम और शमीम सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल ने एम.जी. पब्लिक
स्कूल को हराकर फाइनल में बनाई जगह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । । छन्ड।ग् इंटर स्कूल अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल ने एम.जी. पब्लिक स्कूल को 56 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जी.डी. गोयनका ने 158 रन बनाए, जिसमें वत्सल केडिया ने 26 गेंदों में 75 रन की तूफानी पारी खेली।लक्ष्य का पीछा करते हुए एम.जी. पब्लिक स्कूल की शुरुआत कमजोर रही और वरदान ने शुरुआती दो विकेट लिए। टीम ने अंततः लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। इस जीत के साथ जी.डी. गोयनका ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जो 22 नवंबर 2025 को खेला जाएगा। उल्लेखनीय प्रदर्शनः वत्सल केडिया, वरदान,
आहाद ने किया।
भजन-कीर्तन का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । गीता जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष मे उत्तरी सिविल लाइन्स मे श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा शोभा यात्रा, आठवें अध्याय का गीता पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा/आशीर्वाद एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से गीता जयन्ती महोत्सव तक प्रतिदिन किये जा रहे निःशुल्क गीतापाठ की श्रृंखला मे भव्य गीता पाठ व भजन भाव शाम 6 से बहन राजकुमारी के सौजन्य उत्तरी सिविल लाइन्स मे आयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे श्रद्धालुजनो ने भाग लिया । जिसमे सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर तथा विधिवत पूजन के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गणेश वन्दना , ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप व गीता जी के आठवें अध्याय (अक्षर ब्रह्मयोग) का पाठ श्रद्धा भाव पूर्वक कराया गया।रामबीर सिंह द्वारा आठवें अध्याय के महत्वपूर्ण सार को संक्षेप ने बताया कि इस अध्याय में भगवान श्री कृष्णजी ने अर्जुन के प्रश्नों का उत्तर देते हुए ब्रह्म, अध्यात्म, कर्म, और मृत्यु के समय ईश्वर को प्राप्त करने की विधि का वर्णन किया । नियमित गीतापाठ करने के लाभ भी बताये गये। तत्पश्चात भजनों की श्रृंखला में सुभाष गर्ग द्वारा रे मन कर ले गीता पाठ , अजय गर्ग द्वारा भक्तो के घर भी साँवरे आते रहा करो, विमल प्रताप द्वारा तुझे मिल गया पुजारी मुझे मिल गया ठिकाना व प्रसिद्ध भजन गायक राजेश वर्मा ने हनुमान जी राधा जी व कन्हैया के भजनों से उपस्थित श्रोताओ को भक्ति रस मे सराबोर कर दिया गया तथा सभी श्रद्धालु जन झूम उठे । संजय अरोरा द्वारा बधाई के भाव से समस्त भक्तजन नाच उठे। सुभाष गोयल , विपिन गुप्ता द्वारा गीताजी की आरती कराकर तथा बहन राजकुमारी द्वारा प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। गीतापाठ के सफल बनाने में रामबीर सिंह , अजय गर्ग, सुभाष गर्ग , विपिन गुप्ता , सुभाष गोयल , मीनाक्षी गर्ग, अनीता गुप्ता , अंशु सिंह, ज्योति कश्यप , राधा रानी, अल्का गोयल, राजकुमारी, मोहिनी गुप्ता, पूनम अरोरा , परिणीता, मधु शर्मा, रेशम गुप्ता, मीनाक्षी गर्ग, पिंकी राठी, रुक्मणी गोयल, वाणी ,आशा अग्रवाल , अनीता गुप्ता , मांगेराम वर्मा , संजय अरोड़ा , देवांग ,गौरांग वर्मा ,राजेश वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा । यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महामंत्री श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।
सडक हादसे में बाईक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कार की चपेट में आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मंसूरपुर क्षेत्र के गंाव जौहरा निवासी साजिद पुत्र आफताब अपने चचेरे भाई इकराम के साथ बाईक द्वारा खतौली रिश्तेदारी में जा रहा था कि बाईक सवार ये दोनो युवक हाईवे पर कार की चपेट मे आकर घायल हो गए। जिन्हे नागरिकों ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनों को इसकी सूचना दी।
फ्राड की गयी रकम को कराया वापस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद के आदेश व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना खालापार के कुशल नेतृत्व मे थाना खालापार पर गठित साइबर सैल टीम द्वारा निम्न गुडवर्क किये गये है। 19.अक्टूबर को थाना हाजा पर साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई जिसमें आवेदक अमन जैदी पुत्र अमीर अब्बास निवासी खालापार थाना खालापार जिला मु0नगर के साथ 17000/- रूपये का साईबर फ्राण्ड किया गया, जिसमें साइबर सैल टीम थाना खालापार द्वारा कार्यवाही करते हुए आवेदक की धनराशि 17000/- रुपये आवेदक के खाते में वापस कराई गई। वहीं 27 अक्टूबर को थाना पर शिकायत प्राप्त हुई जिसमें आवेदक साजिद निवासी खालापार थाना खालापार जिला मु0नगर के साथ 15000/- रूपये दूसरे खाते मे चले गये थे, जिसमें साइबर सैल टीम थाना खालापार द्वारा कार्यवाही करते हुए आवेदक की संपूर्ण धनराशि 15000/- रुपये आवेदक के खाते में वापस कराई गई।
गौशाला का किया निरीक्षण
पुरकाजी। पशु चिकित्सा अधिकारी पुरकाज़ी द्वारा तुगलकपुर गौशाला का निरीक्षण किया गया मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर मोहित चैहान पशु चिकित्सा अधिकारी पुरकाज़ी द्वारा तुगलकपुर गौशाला का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिले! सर्दी से बचाव के लिए पर्दे लगा दिये गए है सीसी कैमरा कार्यरत मिले पुराल भी ली गयी है।


