समाचार (Muzaffarnagar News)
मुठभेड में शातिर को दबोचा
छपार। क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/ व्यक्तियों की चेकिंग एवं तलाशी अभियान के दौरानं एक बाइक सवार को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर झोंक मौके से भागने का प्रयास किया यहां जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी जब गोली चलाई तो पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने घेराबन्दी कर दबोचने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाश के पास से अवैध असलाह जिंदा व् खोका कारतूस सहित एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है । मौके पर पहुंचे का सीओ डॉक्टर रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का चोर लुटेरा बदमाश है तथा मुजफ्फरनगर में कई मुकदमे इस पर दर्ज है ।फिलहाल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तो वहीं आगे की जांच पड़ताल और वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम पता शादाब पुत्र अजीज निवासी मोहल्ला दीन मौ0 सुजडू थाना खालापार का निवासी बताया है ।
भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न
खतौली। नावला कट स्थित माँ कामाख्या धाम गुफ़ा वाला मंदिर में धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब मंदिर परिसर में माता श्री दस महाविद्या, श्री लक्ष्मी नारायण, श्री राम दरबार, माता शाकुंभरी देवी और श्री हनुमान जी महाराज की नई प्रतिमाओं का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह विधिविधानपूर्वक सम्पन्न हुआ। यह भव्य आयोजन 19 से 23 नवंबर 2025 तक चले विशेष हवन, पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत पूर्ण हुआ। पाँच दिनों तक सुबह-शाम मंत्रोच्चार, हवन, आरती और भजन-कीर्तन की ध्वनि से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में डूबा रहा।
समारोह के दौरान क्षेत्र भर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माँ कामाख्या और अन्य देव प्रतिमाओं के दर्शन किए। भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में हुए भजन कीर्तन के विषेश सहयोग राजकुमार निकास ने भजन-कीर्तन ने भक्ति का ऐसा माहौल बनाया कि पूरा धाम “जय माता दी” के नारों से गूंज उठा।पूरे कार्यक्रम का संचालन मंदिर के मुख्य सेवादार विनोद चावला के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान राजकुमार, विकास कुमार, धर्मेंद्र तेसर, गौरव शर्मा, राकेश कुमार लाला, सत्तू प्रधान, यशवीर प्रधान, जगदेव चावला, सुशीते भटनागर, नीरज बिट्टू, जयपाल पेंटर और बिट्टू सहित बड़ी संख्या में सेवादारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भक्तों की भीड़ को देखते हुए पूरे परिसर में सुचारू व्यवस्था बनाई गई और दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गईं।प्राण-प्रतिष्ठा के सफल समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। हजारों भक्तों ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। भक्तों का कहना है कि माँ कामाख्या धाम में सच्चे मन से आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ अवश्य पूर्ण होती हैं।मंदिर परिसर में हुए इस विशाल कार्यक्रम ने खतौली क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत किया।
आजाद समाज पार्टी की यात्रा हुई शुरू
खतौली।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को तेज गति देने के लिए एसडीएम निकिता शर्मा ने रविवार को नगर व देहात क्षेत्र में बूथ दर बूथ पहुंचकर निरीक्षण किया। घासीपुरा से लेकर बेगराजपुर तक उन्होंने अचानक पहुंचकर बीएलओ से प्रगति रिपोर्ट ली और साफ निर्देश दिए कि “काम पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ होना चाहिए, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इस अभ्यास का मूल उद्देश्य है मतदाताओं की वास्तविक और सटीक संख्या का निर्धारण निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ के डोर टू डोर सत्यापन कार्य को परखा। बीएलओ मतदाताओं से एसएफ फॉर्म भरवाकर उसकी एक प्रति मतदाता के पास और दूसरी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। एसडीएम ने जोर देते हुए कहा कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए।उन्होंने सामाजिक संगठनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए इस अभियान में सहयोग दें।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गणना फॉर्म के वितरण व संग्रह की वास्तविक स्थिति का भी अवलोकन किया और बीएलओ को निर्देशित किया कि “घर घर जाकर” यह कार्य समय पर पूर्ण करें ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम की स्थिति न बने।
एसडीएम ने किया निरीक्षण
खतौली।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को तेज गति देने के लिए एसडीएम निकिता शर्मा ने रविवार को नगर व देहात क्षेत्र में बूथ दर बूथ पहुंचकर निरीक्षण किया। घासीपुरा से लेकर बेगराजपुर तक उन्होंने अचानक पहुंचकर बीएलओ से प्रगति रिपोर्ट ली और साफ निर्देश दिए कि “काम पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ होना चाहिए, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इस अभ्यास का मूल उद्देश्य है मतदाताओं की वास्तविक और सटीक संख्या का निर्धारण निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ के डोर टू डोर सत्यापन कार्य को परखा। बीएलओ मतदाताओं से एसएफ फॉर्म भरवाकर उसकी एक प्रति मतदाता के पास और दूसरी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। एसडीएम ने जोर देते हुए कहा कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए।उन्होंने सामाजिक संगठनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए इस अभियान में सहयोग दें।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गणना फॉर्म के वितरण व संग्रह की वास्तविक स्थिति का भी अवलोकन किया और बीएलओ को निर्देशित किया कि “घरदृघर जाकर” यह कार्य समय पर पूर्ण करें ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम की स्थिति न बने।
एसएसपी ने रिजर्व किया झंडारोहण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में झंडारोहण किया गया एवं पुलिस ध्वज के प्रति निष्ठा व प्रतिबद्धता दोहराते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष 23 नवंबर को झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। झंडा दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर झंडारोहण किया गया। इस दौरान पुलिस ध्वज के महत्व, उसकी गौरवशाली परंपरा एवं पुलिस बल के कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस ध्वज अनुशासन, त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने पुलिस ध्वज के प्रति निष्ठा एवं प्रतिबद्धता दोहराते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित सभी क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक. अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं द्वारा सनातन धर्म संसद को सफल बनाने के लिए आमंत्रण कार्यक्रम संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।जानसठ रोड स्थित वृषांक सुपर मार्केट पर हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने आगामी सनातन धर्म संसद के लिए आमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के युवा जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह जी को आयोजक एवं संयोजक नरेंद्र पवार साधु एवं अरुण प्रताप सिंह द्वारा कार्यक्रम का निमंत्रण प्रदान किया गया! विजय प्रताप सिंह जी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम हेतु अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने सभी सनातनी भाइयों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सनातन धर्म संसद को सफल बनाने में सहयोग दें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 7 दिसंबर, रविवार को सुकतीर्थ में आयोजित होने वाली सनातन धर्म संसद को सफल बनाने का संकल्प दोहराया और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
करंट की चपेट में ओने से मजदूर की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । 11 हजार की लाईन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसे मजदूर की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया।
सूत्रों के अनुसार आज सुबह थाना खालापार क्ष़्ोत्र में भवन निर्माण में लगा किदवई नगर निवासी युवक शराफत मकान की चिनाई करते वक्त मकान के उपर से जा रही 11000 की एलटी लाईन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। इस हादसे में उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास के लोगों सहित दर्जनो मौहल्लावासी घटना स्थल पर इकटठा हो गए। नागरिकों की सूचना मिलते ही इंस्पैक्टर थाना खालापार महावीर सिंह चैहान मौके पर पहंुचे। पुलिस ने परिजनो एवं भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
भारतीय संस्कृति के रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ध्रुवतारेः मंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पधारकर आगामी 3 दिसंबर मे भगवान वाल्मीकि जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना महाअनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया। प्रतिनिधिमंडल ने समाज की एकता, श्रद्धा और परंपरा की भावना के साथ मंत्री जी को आमंत्रित किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा “रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के ध्रुवतारे हैं। उनके जीवन, साहित्य और आदर्श आज भी समाज को दिशा देने वाले दिव्य प्रकाशस्तंभ हैं। इस पावन आयोजन का निमंत्रण केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य, विश्वास और समाज से जुड़े भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है।” उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास’ की नीति के अंतर्गत समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान, सम्मान और सांस्कृतिक संवर्धन की प्रतिबद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी भावना के साथ वे इस आयोजन में सहभागी होंगे। मंत्री कपिल देव ने भगवान वाल्मीकि जी की कृपा से होने वाले इस महाअनुष्ठान के सफल, भव्य और सामाजिक समरसता को बढ़ाने वाले आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।जानसठ रोड स्थित आशादीप मूकबधिर एवं मन्दबुद्धि संस्थान में संस्था के सचिव इं.आर.के.गोयल की अध्यक्षता में मानस परिवार सुरेन्द्र नगर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव इं.आर.के.गोयल एवं सदस्य कार्यकारिणी रामबीर सिंह द्वारा मानस परिवार का एवं उनकी कार्यकारिणीें का संस्था को दिए गए योगदान पर धन्यवाद दिया गया। मानस परिवार द्वारा संस्थान के बच्चों को खाने पीने की वस्तुओं के पैकिटों का वितरण किया गया। संस्थान के सचिव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम की पुनरावृत्ति होनी चाहिए तथा सभी को अपना योगदान देना चाहिए। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री महेश बंसल ने भी पूर्ण सहयोग दिया। इस दौरान मानस परिवार के अरविन्द गुप्ता, राजेश शर्मा, शिवकुमार गोयल, अमित सैनी, श्रीपाल पुण्डीर, सुधीर गर्ग, अनिल गर्ग, शशि गुप्ता, डोली बंसल पत्नि पूर्व मंत्री महेश बंसल आदि का विशेष सहयोग रहा।
दो युवक गंभीर
मोरना। मोरना-शुक्रताल मार्ग पर शनिवार रात करीब 9ः30 बजे एक डीसीएम और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में भोकरहेड़ी निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान भोकरहेड़ी कस्बे के बादल और तनु के रूप में हुई है। वे मोरना में एक शादी समारोह से कार द्वारा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। यह घटना मोरना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चैक के वार्ड सभासद पति अंकुर सहरावत ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहल्ले की एक युवती की शादी का समारोह मोरना में शुक्रताल मार्ग पर स्थित एक बारात घर में आयोजित था।
अभियान के तहत बूथों का आकस्मिक निरीक्षण
खतौली।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को तेज गति देने के लिए एसडीएम निकिता शर्मा ने रविवार को नगर व देहात क्षेत्र में बूथ दर बूथ पहुंचकर निरीक्षण किया। घासीपुरा से लेकर बेगराजपुर तक उन्होंने अचानक पहुंचकर बीएलओ से प्रगति रिपोर्ट ली और साफ निर्देश दिए कि “काम पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ होना चाहिए, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इस अभ्यास का मूल उद्देश्य है मतदाताओं की वास्तविक और सटीक संख्या का निर्धारण निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ के डोर टू डोर सत्यापन कार्य को परखा। बीएलओ मतदाताओं से एसएफ फॉर्म भरवाकर उसकी एक प्रति मतदाता के पास और दूसरी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। एसडीएम ने जोर देते हुए कहा कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए।उन्होंने सामाजिक संगठनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए इस अभियान में सहयोग दें।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गणना फॉर्म के वितरण व संग्रह की वास्तविक स्थिति का भी अवलोकन किया और बीएलओ को निर्देशित किया कि “घर घर जाकर” यह कार्य समय पर पूर्ण करें ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम की स्थिति न बने।
प्रतिभाशाली छात्रों को क्षत्रिय धर्मशाला में सम्मानित किया
मोरना। शुकतीर्थ स्थित चैहान क्षत्रिय धर्मशाला में चैहान क्षत्रिय कल्याण महासभा द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, समाज के वरिष्ठ नागरिकों को पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया और प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चैहान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज में संगठन का बड़ा महत्व है। संगठन के माध्यम से देश सेवा और समाज सेवा के कार्य निरंतर होते रहने चाहिए। उन्होंने क्षत्रियों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि क्षत्रियों को हटा दिया जाए, तो इतिहास में एक पन्ना भी नहीं बचेगा। डॉ. चैहान ने आगे कहा कि क्षत्रिय समाज का व्यक्ति सभी का सम्मान करता है। उन्होंने आपसी मतभेदों को भुलाकर बड़े संघर्षों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्षत्रिय समाज एकजुट नहीं हुआ, तो भविष्य में इसके बुरे परिणाम होंगे। उन्होंने समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन भी दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विचारानंद महाराज ने की, जबकि संचालन आजाद प्रताप ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय प्रधान, योगेश कुमार, सोमपाल, पीतम सिंह राणा और नरदेव चैहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भावलिंगी संत विमर्श सागर महामुनिराज के सानिध्य में मेहता क्लब में हुआ शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।नई मंडी स्थित मेहता क्लब में रविवार को आध्यात्मिक उत्साह और धार्मिक भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। परम पूज्य भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्श सागर महामुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में मुख्य रूप से सभासद सीमा जैन ने नगर के अनेक श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेकर मुनिराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मेहता क्लब परिसर सुबह से ही जैन धर्म के पावन मंत्रोच्चार, स्तोत्र पाठ और भक्तिमय अनुष्ठानों की गूंज से अनुप्राणित हो उठा। परम पूज्य भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्श सागर महामुनिराज के निर्देशन में प्रारंभ हुए श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धर्म लाभ अर्जित किया। विधान के दौरान संतों ने जीवन में संयम, करुणा और आत्म शुद्धि के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान न केवल व्यक्ति के मानसिक और आध्यात्मिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सभासद सीमा जैन, विकल्प जैन ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ मुनिराज को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सत्कार किया। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने महामुनिराज के सानिध्य में आयोजित इस विधान को नगर के लिए शुभ और कल्याणकारी बताया। उन्होंने सभी के लिए शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए विधान के सभी चरणों में सहभागिता की। मेहता क्लब में धार्मिक आयोजन को लेकर दिन भर आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीए शीतल जैन, पंकज जैन, अमित जैन एडवोकेट, जितेन्द्र उर्फ टोनी जैन, अशोक जैन, सचिन जैन, विपिन जैन, विकास कुमार जैन, पंकज कुमार, अनिल जैन, त्रिशला जैन, संगीता जैन, अर्जुन जैन और पिंकी जैन सहित श्री दिगम्बर जैन साधु सेवा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का विधिवत समापन 30 नवंबर को भव्य रूप से किया जायेगा। इसमें उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों से भी जैन समाज के श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं।
मनुष्य जीवन एक वरदान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मोक्ष प्राप्ति के लिए मनुष्य जीवन एक वरदान है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में मोक्ष के साधन विषय पर व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मोक्ष प्राप्ति के लिए मनुष्य जीवन सबसे उपयुक्त साधन है। इसके अलावा यज्ञ और योग का भी मोक्ष प्राप्ति में सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। जब तक व्यक्ति अष्टांग योग का नियम पूर्वक अनुष्ठान नहीं करेगा तब तक मोक्ष की प्राप्ति होना असंभव है। उन्होंने बताया कि मोक्ष प्राप्ति में पंच क्लेश सबसे अधिक बाधक है। जब तक व्यक्ति के अंदर अविद्या, अस्मिता ,राग ,द्वेष और अभिनिवेश पंच क्लेश रहेंगे तब तक मोक्ष की प्राप्ति होना असंभव ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। उन्होंने बताया कि एक साधक जब यम नियम का पालन करते हुए समाधि तक पहुंचता है तब जाकर उसके पंच क्लेश दग्ध बीज हो जाते हैं अर्थात समाप्त हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में ही एक साधक मोक्ष का अधिकारी बनता है। इसके लिए योग साधक को तप करना पड़ता है ।शाम को जल्दी सोना ,सुबह जल्दी उठना ,ईश्वर स्तुति, उपासना, प्रार्थना,यज्ञ और योग करना, सत्य बोलना, ब्रह्मचर्य का पालन करना ,ईमानदार रहना , परोपकार,त्याग, तपस्या,पवित्रता सहनशीलता आदि मानवीय गुणों को जीवन में अपनाकर ही एक योग साधक इस भवसागर से पार हो सकता है अन्यथा ईश्वर ने संसार में मोह माया का ऐसा जाल बिछाया है जिसमें यह जीवात्मा उलझकर बार-बार इस भवसागर के बन्धन में फंसती रहतीं हैं। संस्थान के जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने कहा कि यज्ञ और योग भारतीय संस्कृति की अनुपम देन है। यज्ञ और योग मोक्ष प्राप्ति के लिए सर्वाेत्तम साधन है। जीव आत्मा का अंतिम लक्ष्य मोक्ष की प्राप्ति करना ही है। डॉक्टर आशीष मिश्रा ने कहा कि जीवात्मा अत्यंत सुख चाहता है और अत्यंत दुख से निवृत्ति की कामना करता है। त्रेत वाद में आत्मा, परमात्मा ,प्रकृति तीनों सदा से है और सदा रहेंगे। प्रकृति जीवात्मा को 100ः सुख नहीं दे सकती। इसी प्रकार कोई भी जीवात्मा भी किसी दूसरी आत्मा को 100ः सुख नहीं दे सकती। केवल ईश्वर ही हमें 100ः सुख दे सकते हैं इसीलिए हमें ईश्वर की ही उपासना करने योग्य है। इस अवसर पर सर्वप्रथम क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू करवाई तथा योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने विभिन्न आसन और प्राणायाम करवाएं। इस अवसर पर यशपाल बरवाला, जिला मंत्री आचार्य रामकिशन सुमन, अशोक मित्तल ,कविंद्र बालियान ,गौरव कुमार ,विपुल सहरावत, मुनेश मान,मंजु चैधरी, मोना,शालू आदि साधक और साधिकाओं ने भाग लिया। योग कक्षा प्रतिदिन 5रू15 बजे से सुबह 6रू 15 बजे तक नियमित रूप से संचालित होती है।
केथोड़ा चैकी पर काटे 5 चालान
जानसठ। मीरापुर पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया है। यह कार्रवाई हाल ही में हुए एक सड़क हादसे के बाद की गई है, जिसमें गन्ने से भरे एक ओवरलोड ट्रक के कार पर पलटने से सहारनपुर के दो लोग घायल हो गए थे। जनपद के रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर मीरापुर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। केथोड़ा चैकी के हाईवे मार्ग पर ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों की सघन चेकिंग की गई। चैकी प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान 2 ओवरलोड वाहनों के चालान काटे गए। इनमें एक ट्रक और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और हादसों को रोकने के लिए चलाया जा रहा है।
पुलिस ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की सीज
रामराज में चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई, चालक फरार
जानसठ। रामराज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन कर लाई जा रही मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है। यह कार्रवाई चेकिंग के दौरान गंगनहर पटरी पर की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में रामराज पुलिस टीम जमालपुर गंगनहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखी। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन को गंगनहर पटरी पर छोड़कर फरार हो गया। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव देवल की तरफ से रामराज की ओर आ रही थी और इस पर कोई नंबर भी अंकित नहीं था। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त इस ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सीज कर दिया है। इस संबंध में खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
एसडी कालेज में शतरंज टीम का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।सनातन धर्म महाविद्यालय में माँ शाकुंभरी विश्व विद्यालय की अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके लौटी महाविद्यालय की शतरंज टीम का स्वागत किया गया यह प्रतियोगिता चैधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई जिसमें महा विद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया टीम में उत्सव बालियान,मनीष कुमार, चेतन,अर्पित,विक्रांत, यश सैनी शामिल थे। महाविद्यालय की सतरंज टीम के टीम मैनेजर डॉ चंद्र मणि रहे वही दूसरी ओर वेट लिफ़्टिंग टीम में दीपाली रानी ने 53ाह भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वासु गुज्जर ने पॉवर लिफ़्टिंग में स्वर्ण 59ाह भार वर्ग में तथा शोयब अली ने बॉडी बिल्डिंग में 60ाह भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता यह टीम आई एम टी कॉलेज में प्रतिभाग करने गई थी।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार पुंडीर ने सभी खिलाड़्यो का उत्साह वर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
नवाचारों के लिए सम्मानित किया
खतौली। शिक्षक गौरव सम्मान कार्यक्रम में नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन ब्रजवीर सिंह व एक्सक्यूटिव निदेशक सोनिया अहलावत ने श्रो कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज खतौली के राजकुमार जैन प्रवक्ता, मदन गोपाल मीनाक्षी जैन व रितु जैन को उत्कृष्ट शिक्षण तकनीकी व नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि पूर्व आई पी एस महेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षक को आज की चुनोतियाँ का सामना करते हुए विद्यार्थी को प्रेरित करना होगा शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होता है चेयरमैन ब्रजबीर सिंह ने कहा कि नीलकंठ इंस्टीट्यूट में ग्रामीण क्षेत्र के सभो बच्चों का सर्वांगीण विकास करता है यहाँ प्रत्येक कोर्स में शत प्रतिशत रोजगार का लक्ष्य रखा जाता है जिसमे यह ग्रुप कामयाब हो रहा है।प्रधानचार्य अनुराग जैन ने सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।
बुढाना के पास हादसे में दो चालक घायल
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर के मेरठ-करनाल हाईवे पर बुढाना कस्बे के पास एक ट्रक और एक कैंटर की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेरठ रेफर किया गया है। यह घटना बाय वाला चैकी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर त्रिवेणी ढाबा के सामने हुई। बताया जा रहा है कि अनाज से भरे ट्रक ने आगे चल रहे गेते से भरे कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में घायल दोनों चालकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाय वाला चैकी प्रभारी के अनुसार, एक चालक मेरठ का रहने वाला है। दोनों वाहन मेरठ की दिशा से शामली की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करवाया। पुलिस ने जाम को नियंत्रित कर सड़क साफ करवाई।
गर्म ड्रेस वितरण का आयोजन किया
बघरा। इंजीनियर्स क्लब मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी के सदस्यो द्वारा स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज बघरा के प्रांगण में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक की 106 जरूरतमंद छात्राओं को गर्म यूनिफॉर्म में जूते मोजे एवं स्वेटर आदि वितरित किए स इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति ने एक सभा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी एड कुंवर देवराज पवार जी ने की तथा सभा का संचालन इंजीनियर क्लब मुजफ्फरनगर के सचिव इंजी उमेश चंद्र वर्मा द्वारा किया गया । सभा में मुख्य वक्ता के रूप से इंजीनियर क्लब के अध्यक्ष इंजी बी आर शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस वर्ष सर्दी के मौसम में स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज बघरा की जरूरतमंद छात्राओं में गर्म स्कूल ड्रेस का वितरण किया जा रहा है इसी के साथ कॉलेज की26 शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों को भी गर्म शाल भेंट किए गए स क्लब के संरक्षक इंजी आरके सिंह एवं उनके साथ पधारे सेवानिवृत्ति अधीक्षण अभियंता इंजी बीके शर्मा जी ने भी विद्यालय की छात्रों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया । प्रोफेसर अनुराग सिंह ने विज्ञान वर्ग की लैब में जो आवश्यकता है उसे पूरा करने का आश्वासन दिया। कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू मलिक ने सभी का धन्यवाद व्यापित किया एवं सभा के अध्यक्ष कुमार देवराज पंवार ने भविष्य में भी क्लब द्वारा इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की तथा सभी छात्रों को आशीर्वाद दिया स कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने मे इंजीव इंजी बीबी गुप्ता, इंजी रामबीर सिंह, के के शर्मा ,आर के गोयल, पवन कुमार, सुनील ढाका ,अंजु मलिक , कमलेश शर्मा, मोनिका , नीरा, हिमानी आदि उपस्थित रहे।
स्कूटी सवार घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बीमार पशुओं की दवाई लेने जा रहा स्कूटी सवार युवक तेजी के साथ आ रही जीप की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया गया।
खालापार क्षेत्र के किदवई नगर निवासी इकराम अपने बीमार पशुओं के लिए दवाई लेने जाते वक्त 40 फुटा रोड पर जीप की चपेट में आकर चोटिल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी जीप चालक मौके से फरार हो गया। बाजार के दुकानदारों ने सडक हादसे में घायल हुए युवक को उपचार के लिए समीप ही निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया। इस दौरान कई राहगीर मौके पर इकटठा हो गए।
बुग्गी चालक हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। कार व भैंसा बुग्गी के बीच हुई टक्कर में किसान घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना पुलिस चैकी के अन्र्तगत पीछे से आ रही कार की चपेट मंे आकर गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी लेकर जा रहा किसान घायल हो गया। ग्र्रामीणों ने घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने आरोपी गाडी चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
हादसों मे हुए घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।अलग-अलग सडक हादसों मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार ेके लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी साजिद पुत्र अल्ताफ बाईक द्वारा चरथावल के दधेडू रिश्तेदारी में जाते वक्त कार की चपेट में आकर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनों को हादसे की जानकारी दी। एक अन्य सडक हादसे में मंसूरपुर के गंाव जौहरा निवासी मुकेश पुत्र प्रेमपाल शर्मा अपने चचेरे भाई उमेश के साथ स्कूटी द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार में जाते वक्त सरिये से लदी टैªक्टर-ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गया। आसपास के दुकानदारों ने हादसे में घायल मुकेश को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल काॅलेज भिजवाया। बुढाना के विज्ञाना से अपने घर वापिस लौट रहा गंाव कसेरवा निवासी सुनील पाल नदी की पुलिया के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने चोटिल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा परिजनों को इसकी सूचना दी।
दरोगा व दो सिपाही हुए निलंबित
मुजफ्फरनगर। हुसैनपुर मामले में आरोपी सब इंस्पैक्टर व दो आरोपियों को सस्पैंड कर दिया गया। एसपी देहात मामले की जंाच-पडताल में जुटे।
उल्लेखनीय है कि बुढाना थाना क्षेत्र के गंाव हुसैनपुर निवासी अनस नामक युवक ने बीते दिनो अपने उपर ज्वलंतशील पदार्थ छिडककर आत्मदाह का प्रयास किया था। इस घटना में युवक अनस बुरी तरह झुलस गया था। जिसे आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहंा चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सैन्टर रैफर जहंा से उसे दिल्ली अस्पताल के लिए रैफर कर दिया था। उक्त युवक उपचाराधीन है। चर्चा रही कि उक्त युवक ने एक सब इंस्पैक्टर व दो सिपाहियों पर आरोप लगाया था। एसएसपी संजय वर्मा न ेउक्त मामले मंे कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपी सब इंस्पैक्टर रामअवतार एवं सिपाही भूपेन्द्र एवं विकास को सस्पैंड करते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल को मामले की जंाच सौंपी है।


