समाचार (Muzaffarnagar News)
पटाखों के जखीरे सहित दबोचा
चरथावल। (Regional News)। थाना चरथावल पुलिस द्वारा पटाखों का अवैध निर्माण व भंडारण करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने पटाखे तथा पटाखा निर्माण की सामग्री बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डा0 रविशंकर तथा थाना प्रभारी चरथावल सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में किरायेदारों व नौकरों आदि के सत्यापन हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में थाना चरथावल पुलिस टीम किरायेदारों/नौकरो का सत्यापन किया जा रहा था इसी दौरान सूचना मिली की कस्बा चरथावल में पावटी रोड पर स्थित एक गोदाम में पटाखों का अवैध निर्माण व भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा गोदाम पर की तलाशी ली गयी तो वहां पर भारी मात्रा बने-अधबने पटाखे तथा पटाखे बनाने की सामग्री मिली जिसे पुलिस द्वारा जब्तध्बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अरशद पुत्र रियासत निवासी मौ0 तीरगरान कस्बा व थाना चरथावल जिसके कब्जे से 1600 अनार पटाखे, 25 कि0ग्रा0 रुई पाउडर, 05 प्लास्टिक के कट्टो मे अधबने अनार करीब 1600, 10 कि0ग्रा0 लाल मिट्टी, 15 कि0ग्रा0 चिपकन पदार्थ, 100 फ्यूज (बत्ती) अनार पटाखा, 11 गत्ते पैटी, कच्चा माल अनार बनाने हेतु कुल बण्डल 94 प्रत्येक मे 37 रंग खाकी कुल संख्या 3778, एक पैकट गत्ता लेबल कुल 500, सील पैकिंग मशीन 08 मय 08 लोहा डाई, पटाखा बनाने में प्रयुक्त कैमिकल व सामग्री (02 छलनी कैमिकल छानने व एक सफेद बाल्टी प्लास्टिक , अलग अलग ब्राण्ड के स्टीकर रंग काला पीली गोल्डन नीला आदि करीब 200, काला चिंगारी लोहा कैमिकल करीब 05 कि0ग्रा0 ,कैमिकल शोरा सफेद रंग करीब 03 कि0ग्रा0 हरी व सफेद पोलिथिन मे ,फायर सेफ्टी सिलिण्डर 03 आदि) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया, उ.नि. तेजवीर सिंह, का. राहुल गिरी, तेजेन्द्र धामा थाना चरथावल शामिल रहे।
स्टाफ के साथ लगाया पिंजरा
चरथावल।(Regional News)। ग्राम रोनी हरजीपुर में तेंदुआ जंगलों में घूम रहा है जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता में जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा द्वारा बार-बार अधिकारियों का अवगत कराया गया आज सुबह भी एक किसान पर तेंदूआ द्वारा हमला करने का प्रयास किया गया जिसको लेकर जिले के बड़े अधिकारियों को दूरभाष द्वारा सूचना दी । भाकियू नेता विकास शर्मा द्वारा की गई थी जिसके बाद आज डीएफओ राजीव कुमार व रेंजर सहित अपने पूरे स्टाफ के साथ गांव रोनी हरजीपुर में पहुंचे और पिंजरा लाने का भी काम किया जंगल में घूम कर पूरी टीम ने तेंदुए की तलाश की और पैरों के निशान चिन्हित किया उसके बाद गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया गया ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके इस मौके पर सैकड़ो ग्राम वासी मौजूद रहे।।
किरायेदार एवं नौकर सत्यापन अभियान चला
चरथावल। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कस्बा चरथावल में चलाया गया किरायेदार एवं नौकर सत्यापन अभियान, स्वंय मौके पर पहुँच कर कराया गया सत्यापन। जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में किरायेदार, घरेलू/व्यवसायिक नौकर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कस्बा चरथावल में स्वंय की उपस्थिति में किरायेदारों एवं घरेलू/व्यावसायिक नौकरों का सत्यापन कराया गया। इस दौरान मकान मालिकों एवं दुकानदारों को सत्यापन की अनिवार्यता के संबंध में जागरूक किया तथा उन्हें समय से सत्यापन कराने हेतु प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बताया गया कि किरायेदार/नौकरों का समय से सत्यापन न कराना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चूक है। सत्यापन प्रक्रिया पूर्णतः सरल एवं निःशुल्क होने के बावजूद कई लोग इसे नजरअंदाज करते हैं, जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा शहर में छिपकर रहने की संभावना बढ़ जाती है। अतः सभी मकान मालिकों, व्यवसायियों एवं नागरिकों से अपील है कि किसी भी व्यक्ति को किराए पर कमराध्मकान देने अथवा नौकर रखने से पूर्व उसका पूर्ण सत्यापन अवश्य कराएं, जिससे आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण कायम किया जा सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर मिश्रा, थाना प्रभारी चरथावल सत्यनारायण दहिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
3 शातिर मादक तस्करों को दबोचा
शाहपुर।(Regional News)। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा 03 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्करों को 21 किलो 100 ग्राम गांजा(अनुमानित कीमत करीब 06 लाख रूपये) तथा तस्करी में प्रयुक्त 01 कार बरामद किया। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक मण्डी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह तथा थानाध्यक्ष शाहपुर मोहित चैधरी के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। जनपद में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत थाना शाहपुर पुलिस कुटबा नहर पटरी पर गश्त कर रही थी इसी दौरान सिंचाई विभाग के पुराने खण्डहर के पास एक संदिग्ध कार खडी हुई दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा कार के आस-पास चैक किया गया तो तीन व्यक्ति खण्डहर के पास खडे हुए दिखाई दिये जिनके द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण को भागने का अवसर दिये बिना गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से कार में छिपाकर रखा गया 21 किलो 100 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 06 लाख रूपये) बरामद किया गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त गण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद पुत्र बसीर निवासी मौ0 कस्सावान कस्बा व थाना शाहपुर, लिल्ला उर्फ लाड्डी पुत्र पन्ना निवासी क्योडक थाना कैथल सदर जनपद कैथल हरियाणा, जसमेर सिहं उर्फ गोल्डी पुत्र संतलाल निवासी क्योडक थाना कैथल सदर जनपद कैथल हरियाणा। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह लोग अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते हैं । हमलोग उडीसा से सस्तों दामों में यह गांजा खरीदकर लाये थे तथा हरियाणा में सप्लाई करने के लिये जा रहे थे। हम लोग सस्ते दामों पर अवैध मादक पदार्थ खरीदकर उसे महंगा बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोहित चैधरी, उ.नि. विकास चैधरी, अभिषेक चैधरी, है. का. रोहताश, पे्रमचन्द्र शर्मा, का. शिवम यादव, प्रशान्त कुमार, अनुपम यादव, मो. अलीम थाना शाहपुर शामिल रहे।
टैªक्टर-ट्राली व ट्रको पर कोहरे में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु लगायी रिफ्लेक्टर टेप
रामराज। (Regional News)। थाना रामराज पुलिस व टिकौला मिल प्रबंधन द्वारा कम दृष्यता व कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रकों पर रिफ्लेक्टर टेप/पेंट लगाया तथा वाहन चालको को ओवरलोडिंग न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। जनपद में सडक सुरक्षा हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे के पर्यवेक्षण में अभियान संचालित किया जा रहे हैं इसी क्रम मे प्रभारी निरीक्षक थाना रामराज रवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में थाना रामराज पुलिस व टिकौला मिल प्रबंधन द्वारा सर्दियों में रात्रि के समय कम दृष्यता तथा कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये मिल पर गन्ने का परिवहन करने वाले वाहनों पर रेडियम पेंट एवं रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, जिससे रात्रि के समय कम दृष्यता, धुंध तथा कोहरे में वाहन आसानी से दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सके। साथ ही ओवरलोडिंग पर रोक लगाते हुए सुनिश्चित किया गया कि शुगर मिल में आने वाले वाहन निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही संचालित हों, इस उद्देश्य से रेलवे के मानकों के अनुरूप हाइट गेज तैयार किया गया है जिसकी निर्धारित ऊँचाई व चैड़ाई से अधिक आकार वाले वाहनों को स्वतः रोककर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा मिल पर गन्ने का परिवहन करने वाले वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि वाहन को अधिक गति से न चलाएं, धुंधध्कोहरे के दौरान हेडलाइट इंडिकेटर का सही उपयोग करें, वाहन की लाइट, ब्रेक एवं अन्य तकनीकी हिस्सों की समय-समय पर जांच अवश्य करें। इस दौरान मिल प्रबन्धन से श्री हिमांशु कुमार मंगलम, श्री अनुपम सिंह, दीपक कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विशेष चेकिंग अभियान चलाया
जानसठ। रामराज थाना क्षेत्र में सोमवार को बैंकों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान रामराज पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया। रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर सभी चैकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के बैंकों में पहुंचे। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा संबंधी विभिन्न जानकारियां लीं। पुलिस ने बैंक में लगे सायरन, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा गार्डों की उपलब्धता की जांच की। प्रबंधकों से यह भी पूछा गया कि बैंक में अनावश्यक भीड़ तो नहीं है। पुलिस ने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सभी बैंकों में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड अनिवार्य रूप से होने चाहिए। उन्हें यह भी कहा गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या युवक के बैंक में दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को हथियार लेकर बैंक में प्रवेश न करने दिया जाए। यदि कोई आनाकानी करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए। दो घंटे चले इस अभियान के दौरान, बैंक आने वाले बाइक सवार लोगों को भी अपने वाहनों की सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी गई।
शुकतीर्थ में टीम ने सघन चैकिंग अभियान
शुकतीर्थ। प्रमुख सचिव एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विगत दिवस आबकारी एवं पुलिस टीम द्वारा ग्राम शुक्रताल, बिहारगढ़, भुवापुर व मजलिसपुर तौफीर के जंगल एवं खादर क्षेत्रों में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री को समूल रूप से नष्ट किये जाने हेतु ड्रोन कैमरे की सहायता से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध स्थलों, जंगल क्षेत्रों एवं ग्राम में सघन चेकिंग की गयी। टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम प्रधानों एवं मौके पर उपस्थित ग्रामवासीयों को अपना सी0यू0जी0 मोबाईल नम्बर इस आशय से उपलब्ध कराते हुये अपील की गयी कि यदि भविष्य में कोई भी अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण के सम्बन्ध में कोई भी सूचना हो तो, तत्काल उसकी सूचना उन्हे उपलब्ध करा दी जाये ताकि सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा सकें।
आरोग्य स्वास्थ्य मेला राजपुर कला में हुआ आयोजित
जानसठ। तिसंग न्याय पंचायत के गांव राजपुर कला में आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में दर्जनों मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मेले में बुखार, नजला और शरीर दर्द से संबंधित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। इसके अतिरिक्त, शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों की भी जांच की गई और उन्हें परामर्श दिया गया।यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से किए जा रहे आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का हिस्सा है। इन मेलों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना और ग्रामीणों को तत्काल राहत प्रदान करना है।
बाल बाल टला बड़ा हादसा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नई मंडी थाना क्षेत्र में पुरानी बिंदल के पास जट-मुझेडा मार्ग पर दो कारों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, दोनों कारों में सवार लोग सुरक्षित बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ।
श्रीराम कथा का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कंसल परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा नई मंडी रामलीला भवन में बनाए गए भव्य मंडप में कराई जा रही नौ दिवसीय श्री राम अमृत कथा की अमृत वर्षा करते हुए कथा व्यास संत प्रवर श्री विजय कौशल जी महाराज ने आज कथा के दूसरे दिन प्रभु श्री राम के जन्म की कथा का बहुत ही सुंदर वर्णन किया । श्री राम जन्म के बाद मंडप में खुशियां मनाई गई बच्चों को खिलौने और उपहार वितरित किए गए महिलाओं ने बधाई गीत गाए । कथा व्यास संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज ने कथा को शुरू करते हुए मनु महाराज और शतरूपा का वर्णन करते हुए बताया कि हम सभी मनुष्य ही उनकी संतान है उन्होंने ही मनुष्य सृष्टि का शुभारंभ किया है उन्होंने कहा दंपति अगर सही है तो संतान कभी बिगड़ नहीं सकती।
उन्होंने इस कलयुग मे घर को ही तीर्थ बनाना चाहिए तीर्थ में स्थाई निवास नहीं बनाना चाहिए संत निंदा और गुरु निंदा करने से बहुत बड़ा पाप होता है। संत प्रवर श्री विजय कौशल जी महाराज ने कहा भगवान और भक्त की अटूट भक्ति का अनूठा वर्णन करते हुए नरसी जी की कथा का बहुत ही सुंदर वर्णन किया नरसी जी की कथा सुनकर पंडाल में उपस्थित सभी भक्तजन भाव विभोर हो गए। भगवान राम के जन्म का वर्णन करते हुए महाराज जी ने कहा अवध और अयोध्या का मतलब बताया कि अवध का मतलब जहां कभी वध न हुआ हो तथा अयोध्या का मतलब जहां कोई युद्ध ना हुआ हो ऐसी पावन धरती पर भगवान राम का जन्म हुआ है। आज की कथा में मुख्य रूप से कंसल परिवार के साथ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, उद्यमी अशोक बिंदल, राकेश बिंदल, अमरीश गोयल, डॉ एम. एल गर्ग, ललित महेश्वरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष शर्मा, श्रवण गोयल सराफ, महेश जिंदल, दिनेश बंसल, श्री मोहन तायल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। नई मंडी रामलीला भवन में 22 नवंबर से 29 नवंबर तक श्री राम कथा रोजाना साय 3 से 6 बजे तक तथा 30 नवंबर को प्रातः 9 से 12 बजे तक होगी।
रक्तदान शिविर
जानसठ। (Regional News)। थाना क्षेत्र के गांव कवाल के रामलीला मैदान में सर्वोदय चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से केम्प लगाकर रक्तदान किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़चर कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया क्योंकि रक्तदान महादान होता है इससे बढ़कर कुछ नहीं क्योंकि जरूरतमंद को अगर समय रहते रक्त मिल जाए तो यह अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है इसी के तहत हमारे मीडिया कर्मी भी पीछे नहीं रहे और रक्त दान किया। रक्तदान करने वाले स्वेच्छा से आए और कैंप में आकर रक्तदान किया ताकि किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके। इस दौरान सर्वोदय चैरिटेबल रक्तदान केंद्र ने रक्तदाता को सर्टिफिकेट व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
कबड्डी प्रतियोगिता हुई आयोजित
चरथावल।(Regional News)। चरथावल विकास खंड की न्याय पंचायत बिरालसी के गांव रोनी हरजीपुर में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर प्रवीण राणा ने कहा कि कबड्डी का खेल पुराने समय से खेला जा रहा है। यह खेल युवाओं में पहलवानी का जज्बा भी पैदा करता है, इसलिए इसे खेलना चाहिए। प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिनमें सौरभ, सचिन, अनिल और अंकुर शामिल थे।
मिशन शक्ति फेज 5 अभियान
दो नाबालिग बच्चियों की सकुशल बरामदगी
छपार।(Regional News)। थाना छपार की मिशन शक्ति टीम चैकी क्षेत्र रामपुर तिराहा में नियमित गश्त व भ्रमणशील थी। इस दौरान टीम को रामपुर तिराहा के पास दो नाबालिग बच्चियाँ संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमती हुई मिलीं। मिशन शक्ति टीम प्रभारी म0उ0नि0 भावना सिंह द्वारा बच्चियों से संवाद स्थापित कर गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों बच्चियों ने मोहल्ला जाटियान कस्बा व थाना पुरकाजी की निवासी होना बताया। बच्चियों द्वारा बताया गया कि हम दोनों बहनें हैं और कुटेश्रा स्थित एक मदरसे में पढ़ती हैं। कुछ सामान लेने के लिए मुजफ्फरनगर आई थीं तथा लौटते समय रास्ता भटक जाने के कारण रामपुर तिराहा क्षेत्र में पहुँच गईं। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से दोनों बच्चियों को मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना छपार मिशन शक्ति केन्द्र पर लाया गया तथा उनके परिजनों की तलाश कर संपर्क स्थापित किया गया। सूचना प्राप्त होते ही बच्चियों की माता थाना छपार पहुँचीं । मिशन शक्ति टीम द्वारा आवश्यक सत्यापन के उपरांत दोनों बच्चियों को सकुशल उनकी माता के सुपुर्द किया गया। बरामदगी करने वाली मिशन शक्ति टीम में म0उ0नि0 भावना सिंह, म0का0 संगीता, का0 किशोर कुमार थाना छपार शामिल रहे।
चलाया सघन चेकिंग अभियान
चरथावल। (Regional News)। चरथावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा के आदेश और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यनारायण प्रजापति के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कई वाहनों की तलाशी ली गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। यह अभियान दधेडू चैकी के पास चलाया गया, जो मुजफ्फरनगर कोतवाली की सीमा से सटा है। बिरालसी चैकी पर शामली जनपद की सीमा भी लगती है। दधेडू चैकी के पास ही पानीपत-हरिद्वार के लिए नए बाईपास का निर्माण हुआ है। इस बाईपास का उपयोग कुछ तस्कर पानीपत से अवैध शराब और अन्य सामान की तस्करी के लिए करते हैं, जिसके कारण पुलिस इस चैकी पर लगातार सक्रिय रहती है। आज के अभियान में दधेडू चैकी इंचार्ज पुष्पेंद्र कुमार और चरथावल कोतवाल सत्यनारायण दहिया मौजूद रहे। उन्होंने छोटे-बड़े वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली। बड़े वाहनों की डिग्गियां खोली गईं, जबकि छोटे वाहनों पर सवार चालकों से हेलमेट के बारे में पूछा गया। इस दौरान बाइक पर तीन सवारी ले जा रहे लोगों के चालान भी काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी। चरथावल कोतवाल सत्यनारायण दहिया ने बताया कि कप्तान के आदेश पर लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी जा रही है और उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस की पूर्व बेला मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस की पूर्व बेला श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्या शालू मलिक ने गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय त्याग, साहस एवं मानवता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गुरु जी का जीवन सभी को सत्य, निडरता एवं धर्म-रक्षा की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।विद्यालय की छात्राओं ने गुरु तेग बहादुर जी की जीवन गाथा पर आधारित सुभाषित, कविताएं एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थितजन को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने गुरु तेग बहादुर जी से संबंधित प्रेरक कथाओं के माध्यम से छात्राओं को महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराया। उन्होंने गुरु जी के अद्वितीय बलिदान को शत-शत नमन करते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषों के आदर्श राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरक शक्ति हैं।अंत में विद्यालय परिवार ने गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
एसएसपी ने किये कई दरोगाओं के तबादले
खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने खतौली थाने के कई सब इंसपेक्टर बदले हैं खतौली कस्बा चैकी प्रभारी धर्मेंद्र श्योराण फुगाना थाना भेजे गए। खतौली के भूड़ चैकी प्रभारी तेजवीर सिंह खतौली कस्बा चैकी प्रभारी बनाए गए। सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार चैकी प्रभारी भूड़ बनाए गए। सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पुलिस लाइन से खतौली थाना भेजे गए। छपार से आयुष त्यागी बने बरला चैकी इंचार्ज। बरला चैकी इंचार्ज दीपक कुमार बने रामपुर तिराहा चैकी इंचार्ज
पदाधिकारियों का किया स्वागत
खतौली।े अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन खतौली नगर एवं जनपद मुजफ्फरनगर की संगठनात्मक समीक्षा बैठक लेने अलीगढ़ से चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल, मोदीनगर से राष्ट्रीय महामंत्री व पश्चिमी यूपी प्रभारी प्रिंस कंसल, हाथरस से राष्ट्रीय महामंत्री ललतेश गुप्ता एवं योगेश वाष्र्णेय राष्ट्रीय संगठन मंत्री का नगर आगमन पर नेशनल हाईवे के समीप नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट के नेतृत्व में पटका पहनाकर स्वागत किया गया ।
वरिष्ठ नगर महामंत्री अमित गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन सिंघल, नगर महामंत्री निर्भीक अग्रवाल, नगर मंत्री रिंकू गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल ने संगठन के कार्यों की समीक्षा करने के पूर्व खतौली में पिछले सप्ताह आयोजित वैश्य प्रतिभावान एवं मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह के सफल आयोजन के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा अपने संबोधन में उन्होंने वैश्य समाज को देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मजबूती का स्तंभ बताया। उन्होंने संगठन पर जोर देते हुए कहा कि एकजुटता से समाज की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता। संगठन सभी वैश्य उपवर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। पश्चिमी यूपी प्रभारी प्रिंस कंसल ने कहा कि “युवा किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं। बिना युवाओं की सक्रिय भागीदारी के कोई भी संगठन गतिशील नहीं रह सकता। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सूत्र में जोड़ना और सामाजिक-आर्थिक प्रगति के लिए साझा प्रयास करना है। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने कहा कि वैश्य समाज को एकजुट रहकर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी ताकि संख्या बल के आधार पर समाज को उसका उचित स्थान मिल सके।


