Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

क्रय विक्रय और लदान हेतु समयावधि कम से कम 4 बजे तक बढ़ाई जानी चाहिए- संजय मित्तल

मुजफ्फरनगर । दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मचेर्न्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने जिलाधिकारी को दिये गये एक ज्ञापन में कहा है कि गुड मंडी में कारोबार के लिए एशिया भर में प्रसिद्ध मुजफ्फरनगर गुड मंडी में इन दिनों अच्छी मात्रा में गुड, खांड और शक्कर की आवक हो रही है भारतवर्ष में इस समय महामारी कोविड-19 के कारण दिनांक १४ अप्रैल तक के लिए ब्लॉक डाउन घोषित है

जन-जन तक आवश्यक वस्तु की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु गुड मंडी को आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अपराहन 12 बजे से चार बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है और उसी के परिपेक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुड उत्पादक किसान गुड खांड और शक्कर अनाज आदि कृषि उत्पाद लेकर मुजफ्फरनगर मंडी में आ रहे हैं

परंतु कार्य समयावधि कम होने के कारण किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं किसानों द्वारा लाएगा लाया गया खाद्यान्न एवं गुड इत्यादि इस अवधि में न तो सही ढंग से क्रय विक्रय किए जा रहे हैं और ना ही उनका लदान ही अन्य स्थानों के लिए हो पा रहा है पुलिस की सख्ती के कारण व्यापारी किसान और मंडी में विभिन्न कार्य करने वाले मजदूर मंडी समिति द्वारा निर्गत पास के होते हुए भी उत्पीड़ित हो रहे हैं

वह दोपहर 12 बजे से पहले और शाम 4 बजे के बाद अपने घरों से आने जाने में भी भयभीत हैं ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की कटाई और थ्रेशिंग कार्य भी शुरू हो गया है तथा खेतों में अभी भी गन्ने की फसल बड़ी मात्रा में खड़ी हुई है जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों मे कोल्हो पर बड़ी मात्रा में गन्ने की आवक भी हो रही है

आने वाले दिनों में गुड और गेहूं की आवक मुजफ्फरनगर मंडी में बढ़ने की पूरी संभावना है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों के व्यापक हितों को दृष्टिगत रखते हुए नवीन मंडी स्थल मुजफ्फरनगर पर आवश्यक खाद्यान्नों की क्रय विक्रय और लदान हेतु समयावधि कम से कम प्रातः 10 से ४ बजे तक बढ़ाई जानी चाहिए इससे किसानों को उनकी उपज का अधिकाधिक मूल्य भी मिल सकेगा।

आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल के अलावा श्याम सिंह सैनी मंत्री व धर्मेन्द्र मुखिया मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 1 =