समाचार (Muzaffarnagar News)
नीलगाय हुई हादसे में घायल
तितावी। थाना क्षेत्र के बघरा टोल से आगे एक अज्ञात वाहन ने नीलगाय को टक्कर मार दी। हादसे के बाद नीलगाय सड़क पर गंभीर हालत में तड़पती रही। सूचना मिलते ही गौ.सेवक व पशु प्रेमी निशु मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नीलगाय के दोनों आगे के पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैंए लेकिन वन विभाग के अधिकारी लापरवाही की नींद सो रहे हैंए कोई भी सहायता के लिए तैयार नहीं है। दो घंटे तक इंतजार कियाए अधिकारियों को बार.बार फोन मिलायाए लेकिन उन्होंने फोन बंद कर लिया। नीलगाय बीच सड़क पर पड़ीहैएजिससेपानीपतदृशामली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो सकता हैए लेकिन जिम्मेदार अधिकारी फोन उठाने तक को तैयार नहीं।।
मतदाताओ को जागरूक किया
छपार। छपार थाना क्षेत्र के नेशलन हाइवे-58 स्थित बीजोपुरा कट पर एक बैंकेट हॉल में एनडीए कार्यकर्ताओ द्वारा गहन पुनररीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यथिति के रूप में पुरकाजी विधायक व कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पहुँचकर कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सभी व्यक्ति समय से अपना मतदाता फार्म भरकर अपनी वोट बनवाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि समय निकल जाने के बाद कोई वोट नही बनेगी। कार्यकर्ताओ से अपील कर कहा कि अपना फार्म भरकर समय से संबंधित बीएलओ को जमा करा दे। अगर किसी व्यक्ति को बीएलओ से कोई शिकायत हो तो संबंधित अधिकारियों से उसकी शिकायत करे। वही केबिनेट मंत्री ने मण्डल प्रभारियों से कहा कि वे भी गाँव-गाँव जाकर कार्यकर्ताओ को एसआईआर भरने के लिए जागरूक करे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चैधरी, जिला पंचायत सदस्य रजत चैधरी, बरला जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी, राकेश आडवाणी, अनिल गुज्जर पूर्व प्रधान छपरा, ऋषिपाल मुनी, रेतानगला, प्रताप सिंह, बिजेंद्र नेता मलीरा, सोनू दतियाना, हरेंद्र शर्मा, विकास काला, अनुज त्यागी बहेडी, लक्षमण शर्मा, अशोक धीमान, अभिषेक पुंडीर, लोकेंद्र नायक, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सहारनपुर मण्डलायुक्त ने कलैक्टेªट कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दोपहर के वक्त सहारनपुर से कार द्वारा जिला मुख्यालय पहंुचे मण्डलायुक्त डा.रूपेश कुमार के जिला मुख्यालय पहंुचने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, एडीएम प्रशासन संजय सिंह, सिटी मजिस्टेªट पंकज प्रकाश राठौर आदि अधिकारियों ने बुके भंेट कर स्वागत किया। गार्ड आॅफ आॅनर की सलामी के बाद मण्डलायुक्त ने कलैक्टेªट स्थित विभिन्न विभागांे का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि कार्यालय रिकार्ड का उचित रख रखास तथा कार्यालय से जुडी सभी व्यवस्था सुव्यवस्थित रहनी चाहिए।
शैक्षणिक भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के बीबीए तृतीय सेमेस्टर के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण आईक्यूएसी सेल के अंतर्गत मसूरी के लिए सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, टीमदृबिल्डिंग को बढ़ावा देना तथा प्राकृतिक वातावरण में सीखने और अवलोकन की दृष्टि को मजबूत करना था। यात्रा का शुभारंभ प्रातः समय कॉलेज परिसर से किया गया, जिसमें छात्रदृछात्राओं ने अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक मनोभाव के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान शिक्षकगणों ने छात्रों को यात्रा अनुशासन, सुरक्षा नियमों और टीम भावना के महत्व के बारे में बताया। सभी छात्र उत्साहित वातावरण में सीखते हुए और प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लेते हुए मसूरी की ओर प्रस्थान हुए। मसूरी पहुँचने पर छात्रों ने कैमल्स बैक रोड, मॉल रोड, गन हिल और कैम्पटी फॉल्स जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ वातावरण और पहाड़ी हवाओं की शीतलता ने छात्रों को एक अद्भुत एवं यादगार अनुभव प्रदान किया। छात्रों ने स्थानीय संस्कृति, पर्यटन के आर्थिक महत्व और हिल-स्टेशन आधारित व्यवसायों के संचालन के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं, जो उनके कोर्स से जुड़े प्रबंधन दृष्टिकोण को और समृद्ध करती हैं। उन्होंने पर्यटन स्थलों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय गाइड सेवाओं, होटल और रेस्टोरेंट प्रबंधन तथा छोटेदृछोटे व्यापारियों द्वारा अपनाई जाने वाली ग्राहकदृसेवा रणनीतियों को भी बारीकी से समझा। इसके अतिरिक्त, छात्रों ने यह भी सीखा कि कैसे मसूरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल स्थानीय रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और किस प्रकार पर्यटन उद्योग स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है। प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और स्वच्छता की आवश्यकता से जुड़े मुद्दों पर भी छात्रों ने स्वयं अनुभव के आधार पर सीख हासिल की। यह संपूर्ण अनुभव न केवल उनके लिए मनोरंजक रहा, बल्कि वास्तविक जीवन से जुड़े प्रबंधन सिद्धांतों को समझने का एक व्यावहारिक माध्यम भी साबित हुआ। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने समूह गतिविधियों में भी भाग लिया, जिसने उनके नेतृत्व कौशल, संचार कौशल और समूह में कार्य करने की क्षमता को और मजबूत किया। शिक्षकगणों की उपस्थिति में पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित किया गया। छात्रों ने यात्रा के प्रत्येक क्षण का आनंद लेते हुए इसे यादगार और शिक्षाप्रद बताया। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बीबीए फैकल्टी मोहम्मद अंजर, दीपक गर्ग, संजय शर्मा प्राची और प्रेणा की उपस्थिति और मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को और भी सफल और सुव्यवस्थित बनाया। बीबीए विभाग की ओर से बताया गया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को वास्तविक जीवन से जुड़ी सीख प्रदान करते हैं, साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। भविष्य में भी विभाग द्वारा इसी प्रकार के ज्ञानवर्धक भ्रमण, इंडस्ट्रियल विजिट एवं एक्सपोजर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मसूरी शैक्षणिक यात्रा का यह आयोजन न केवल मनोरंजक रहा, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीख, अनुभव और टीमदृस्पिरिट को बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण अवसर भी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और छात्रों ने इस भ्रमण को अपनी शैक्षणिक यात्रा का एक यादगार हिस्सा बताया।
भंडारे का आयोजन
खतौली। श्यामपुरी (शिवधाम कॉलोनी) स्थित शिव मंदिर में मंगलवार, 25 नवंबर 2025 को चतुर्थ वार्षिकोत्सव और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्रीमती निकिता शर्मा और तहसीलदार अरविंद कुमार ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विघ्न हरण मंगल करण गणपति महाराज के प्रथम निमंत्रण के साथ हुआ। दिनभर चले भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण का लाभ उठाया। आयोजन समिति ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक सद्भाव और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भक्ति भावना के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम का आयोजन राकेश जैन बजाज, वीरेशचन्द जैन, ज्योति मोहन गोयल, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, मनीष कुमार (डीड राइटर), नरेश कुमार अग्रवाल (कोयले वाले), सतीश (भट्टे वाले), कमल गर्ग, भावेश गुप्ता, प्रदीप जैन टीकरी वाले, प्रवीण जैन टीकरी वाले, दिनेश कुमार जैन, सचिन तनेजा, पंकज शर्मा एडवोकेट, वीरेन्द्र सिंह मान, विकास कौशिक, शिव कुमार अग्रवाल, मदन छाबड़ा, रमेश चन्द सैनी, नरसिंह सैनी (बडसू वाले), धर्मवीर पाल, रेखपाल सिंह (एमडीए), मुकेश शर्मा एडवोकेट, दीमाग सिंह एडवोकेट, वेद पाल (बेदी टेलर्स), मनीष महाजन, विकास मोतला, सुखचन्द व चुन्नीलाल, संदीप जैन (सोनू), दीपक जैन (दीपू), सतीश कुमार (दाहौड़), विपुल गोयल, अशोक कुमार (रेलवे विभाग), अनिल चड्घ्डा, ललित गुप्ता, दीपक अनेजा, राकेश अनेजा, सचिन (दिल्ली वाले), शीश कुमार व आदिराज, वैभव सिंघल (स्टाम्प विक्रेता), सचिन जैन (टिंकू) जैसे निवेदकगणों द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल शिवधाम कॉलोनी, निकट रेलवे स्टेशन माल गोदाम रोड, खतौली (मुजफ्फरनगर) था। श्रद्धालुओं ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
एसआईआर अभियान पर विशेष जोर
मीरापुर। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने तथा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को रफ्तार देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आगामी राजनीतिक तैयारियों को नई ऊर्जा प्रदान की।
जनपद की मीरापुर विधानसभा के ग्राम कासमपुर खोला स्थित बीआईटी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक उत्साह और अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा करना तथा मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी एवं जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर संपर्क अभियान को तेज करने और चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण रणनीतियों पर गंभीर चर्चा की। क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी ने कहा कि पार्टी की मूल ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान एसआईआर में हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बूथ स्तर पर टीमों को मजबूत करते हुए नए मतदाताओं को जोड़ने और पुरानी त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है, और संगठनात्मक एकजुटता आगामी जीत का आधार बनेगी। बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लेते हुए संगठन को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में मुख्य रूप से मीरापुर से रालोद विधायक मिथलेश पाल, भाजपा एमएलसी वन्दना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेन्द्र सिंह गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख मोरना अनिल कुमार, एसआईआर विधानसभा प्रभारी अभिषेक गुर्जर, अरूण शर्मा, इन्दर सिंह कश्यप के अलावा जिले और मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंत्री कपिल देव ने भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी एवं अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व ने ही दुनिया को एक नये शक्तिशाली और अखंड भारत का दर्शन कराया है। आज विश्व में भारत का मान बढ़ा है और नेतृत्व क्षमता भी विकसित हुई है। पूरे वैश्विक पटल आज भारत की ओर निहार रहा है। उन्होंने समान नागरिकता कानून को देश की सबसे बड़ी आवश्यकता करार देते हुए कहा कि उत्तराखंड ने इसे लागू कर देश को एक कानून का रास्ता दिखाया है। धारा 370 हटने से खून की होली की पहचान रखने वाले कश्मीर में आज विकास की गंगा बह रही है। नई शिक्षा नीति ने देश के भविष्य को संवारने के लिए एक मजबूत मार्ग प्रशस्त कर दिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां गांधीनगर स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी एवं अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. निशंक ने कहा कि भाजपा ने देश और राज्यों को एक मजबूत और स्थिर नेतृत्व देने का काम किया है। भाजपा ने जनता के बीच सबका साथ, सबका विकास, विश्वास और प्रयास का मूलमंत्र देकर जनहितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के सहारे देश को प्रगति दी है।
थाना भौराकला का किया निरीक्षण
मुजफ्फनगर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भौराकलां का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थाना भौराकलां का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र, थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों की लगातार निगरानी एवं अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तदोपरांत थानाक्षेत्र में शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने, आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थाने पर उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों की रात्रि गणना ली गयी तथा सभी को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता एवं आमजन के प्रति शालीन व्यवहार अपनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
युवक का मिला शव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । तितावी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम मांडी स्थित श्मशान घाट के पास से गुजर रहे रजवाहे से एक बोरे में बंद अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व फोरेंसिक टीम ने रात में ही मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन शुरू कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे मामले में रहस्य और गहराता जा रहा है।
तितावी थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली कि ग्राम मांडी के श्मशान घाट के पास बह रहे रजवाहे में एक बोरा पड़ा हुआ है, जिसमें किसी व्यक्ति का शव होने की आशंका है। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष तितावी रात में ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बोरे को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि बोरे के अंदर एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। घटना स्थल को तत्काल सुरक्षा घेरा प्रदान करते हुए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद सभी संभावित साक्ष्योंकृबोरे की बनावट, शव की स्थिति, आस-पास के निशान एवं रजवाहे के किनारों पर पड़े फुटमार्ककृका वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण किया।
शिविर लगाकर लोगों को जागरूक कर सैकड़ों फॉर्म भरवाएं
चरथावल। कस्बे में युवा सपा नेता इरशाद अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एसआईआर फॉर्म भरने और ग्रामीणों को जागरूक करने पर जोर दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह शिविर युवा सपा नेता इरशाद अंसारी ने सभासद मोहम्मद सुहैल उर्फ लड्डन आबिद और अन्य स्थानीय नेताओं के सहयोग से आयोजित किया था। इस दौरान सैकड़ों से अधिक एसआईआर फॉर्म भरे गए, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिली। इरशाद अंसारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने फॉर्म अवश्य भरें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मतदाता संबंधी जानकारी है और इसमें किसी भी तरह से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से 30 नवंबर की अंतिम तिथि से पहले जल्द से जल्द फॉर्म भरने का आग्रह किया। अंसारी ने यह भी आश्वासन दिया कि फॉर्म भरने में किसी भी समस्या का सामना करने पर वे अधिकारियों से मिलकर समाधान सुनिश्चित करेंगे।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बघरा। फिट इंडिया अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रभर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्स्वस्थ शरीर स्वस्थ भारत का संदेश दिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, लंबी कूद, दौड़ और कुश्ती सहित कई खेलों की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों ने उनका खूब उत्साहवर्धन किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में मयंक ने 61 किलोग्राम वर्ग में, शिवम ने 45 किलोग्राम वर्ग में और आमिर ने 65 किलोग्राम वर्ग में विजेता का खिताब जीता। कबड्डी मुकाबलों में कसौली टीम और एमडी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का संचालन अंकित आर्य, अंकित बालियान, सुनील (कुश्ती कोच), शाहरुख और शावेज मलिक की अगुआई में किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गौरव चैधरी और भाजपा मंडल मंत्री शिवम गर्ग ने कार्यक्रम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं।
करियर काउंसलिंग का भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आई सी ए आई की मुजफ्फरनगर ब्रांच द्वारा भोपा रोड स्थित एस डी डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग का एक कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को भविष्य में क्या लक्ष्य बनाना चाहिए इसके लिए समझाया गया तथा करियर से संबंधित छात्र-छात्राओं के मन में जो भी सवाल थे उनका निवारण किया गया। काउंसलर सीए निखिल अरोरा ने बताया कि छात्रों को किस तरह से अपने जीवन में नियमित रूप से पढ़ना चाहिए और अपनी जीवन शैली को कैसे संतुलित करना चाहिए स कॉलेज के विद्यार्थियों ने सीए कोर्स से संबंधित प्रश्न पूछ कर अपने जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रांच अध्यक्ष सीए सुरेंद्र कुमार ढींगरा के उद्बोधन के साथ हुई। ब्रांच सेक्रेटरी सीए अतुल अग्रवाल द्वारा एक मोटिवेशनल स्पीच देकर सभी छात्र-छात्राओ को उत्साहित किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि अपने लक्ष्य को साधकर मंजिल को कैसे प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर, वाणिज्य विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर पीके श्रीवास्तव, वाणिज्य विभाग के डीन प्रोफेसर विकास वर्मा, महाविद्यालय की शिक्षकगण एवं मुजफ्फरनगर सीए शाखा की मैनेजिंग समिति के अध्यक्ष सीए सुरेंद्र ढींगरा, उपाध्यक्ष सीए सुनील कुमार, सेक्रेटरी सीए अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए संजय बंसल मौजूद रहे। सबने विद्यार्थियों के सफल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । ग्र्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र अरदास और शब्द कीर्तन से हुई, जिससे पूरे परिसर में शांति और भक्ति का माहौल बना। इसके बाद छात्रों ने गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय त्याग, साहस, धर्म की रक्षा और मानवता के लिए किए गए अमूल्य बलिदान पर आधारित भाषण, कविताएँ और नाट्य प्रस्तुति दी। गुरु तेग बहादुर जी ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि सच्चाई और न्याय के मार्ग में आने वाली कठिनाइयों से डरना नहीं चाहिए। उनकी शहादत न केवल सिख धर्म बल्कि पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस ममता चैहान तथा शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शोंकृसाहस, सद्भाव, धर्मनिष्ठा और मानव सेवा को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान हेडमिस्ट्रेस ममता चैहान जी ने बच्चों को यह भी बताया कि गुरु तेग बहादुर जी ने दूसरों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जो विश्व इतिहास में अद्वितीय उदाहरण है। उनके इस अमर बलिदान से हमें सीख मिलती है कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है। अंत में पूरे विद्यालय परिवार ने गुरु तेग बहादुर जी की पावन स्मृति में मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
ग्राम सभा की बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर चर्चा
चरथावल। विकास खंड की न्याय पंचायत बिरालसी के ग्राम पंचायत रोनी हरजीपुर स्थित सचिवालय में ग्राम सभा की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गांव के गणमान्य व्यक्तियों, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव विजय कुमार, पंचायत सहायक, सभी ग्राम पंचायत सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहनों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव के विकास कार्यों और स्वच्छता पर चर्चा करना था। इसमें विशेष रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन प्रणाली पर विचार-विमर्श किया गया। योजना के तहत, घरों से एकत्र किए गए कूड़े को रिसोर्स रिकवरी सेंटर पर लाकर अलग-अलग करके रखा जाएगा। कूड़ा कलेक्शन के लिए घरों से शुल्क लेने और उसे रजिस्टर में दर्ज करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, रिक्शाओं पर स्कैनर लगाकर एकत्र किए गए पैसे को सीधे बैंक में जमा करने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उपायों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने गांव को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। ग्राम पंचायत इन विचारों पर जल्द ही विचार कर उन्हें कार्यरूप में परिणत करेगी, ताकि गांव हर क्षेत्र में प्रगति कर सके।
तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एनडीपीएस एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर केंद्रित तीन दिवसीय कार्यशाला का पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में किया गया आयोजन। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों के समयबद्ध निस्तारण तथा त्रुटिरहित विवेचना सुनिश्चित कराने हेतु 24 से 26 नवम्बर तक यातायात सभागार, पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यशाला में जनपद के समस्त थानों से वरिष्ठ उप निरीक्षकगण, चैकी इंचार्ज एवं उप निरीक्षकगण द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, अभियोजन अधिकारी नितिन शर्मा, लोक अभियोजक प्रदीप कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक मुनीश कुमार, नारकोटिक्स सेल द्वारा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों, प्रभावी विवेचना, साक्ष्य संकलन, माल प्रबंधन एवं अभियोजन कार्यवाही के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों को नशा नियंत्रण के प्रति संवेदनशीलता, प्रभावी कार्रवाई, अभियोगों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा जनजागरूकता अभियानों को अधिक सशक्त बनाने हेतु भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन सामाजिक शोषण और उत्पीड़न का विरोध करेगा: अंकुर मित्तल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक शुक्रताल मेंगोड़ियामढ में गंगा के किनारे संपन्न हुई। उपरोक्त जानकारी देते हुए महामंत्री हरीश गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए अलीगढ़ से आए प्रमुख शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल ने कहा कि वर्ष 2018 से शुरू यह संगठन देश के 14 राज्यों में कार्यरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य समाज में वैश्य वर्ग के उत्पीड़न में शोषण का विरोध करना है। हमें राजनीति नहीं करनी है, नहीं सत्ता में भागीदारी चाहिए। हम किसी भी पार्टी के नेता केविरोधी नहींहैं और न ही उसके पिछलगू।उन्होनेंदोहरायाकी रिजर्वेशन वालों को जीवन में एक ही बार आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए उन्होंने जिला अध्यक्ष कपिल गुप्ता एडवोकेट के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें संगठन विस्तार के लिए उचित दिशा निर्देश दिए और कहा कि वह अपने कार्यों से संगठन को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएं। इसके अलावा हाथरस से आए राष्ट्रीय महामंत्री ललितेश गुप्ता राष्ट्रीय संगठन मंत्री योगेश वार्’.ोयपश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रिंस कंसल ने संगठन के फैलाव सदस्यता कार्यक्रमों आदि को लेकर अपने-अपने विचार रखे एवं अनेक प्रस्ताव पारित किये।गोड़ियामढके पीठाधीश्वर भक्ति भूषण गोविंद जी महाराज त्रिदंडी ने हनुमत धाम केपीढाधी”वरश्री केशवानंद सरस्वती ने भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अपना आर्”ाीवाद प्रदान किया बैंठक मेंरा’ट्रीयका वरिष्ठ महामंत्री हरीश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप मित्तल डॉ संजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष रोहित जैन ऑडिटर सुमित मित्तल प्रभात प्रथम प्रभात द्वितीय सहित भारी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित हुए कपिल गुप्ता एडवोकेट ने जिले की ओर से सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का शुक्रताल आगमन पर माला पटका पगड़ी पहनाकर हृदय से स्वागत किया।
एसआईआर हेल्प डेस्क स्थापित
मोरना। जनपद की भोकरहेड़ी नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार सुबह एक एसआईआर ;ैप्त्) हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य नागरिकों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना है। यह हेल्प डेस्क प्रशासन के आदेश पर शुरू की गई है। हेल्प डेस्क के प्रभारी अभिषेक वत्स ने बताया कि इसके माध्यम से भोकरहेड़ी के नागरिकों को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। नगर चेयरमैन सरला देवी वामन ने कहा कि इस हेल्प डेस्क से कस्बे के सम्मानित नागरिकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि एसआईआर से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी हेल्प डेस्क पर प्राप्त की जा सकेगी।
हरीनाम संकीर्तन यज्ञ मे श्रद्धालुओं ने की प्रभु भक्ति
मोरना। शुकतीर्थ मे स्थित प्रसिद्ध गौड़ीय मठ आश्रम मे अखिल ब्राह्मण नायक श्री गौर सुन्दर श्रीश्री राधा रास बिहारी जी का प्रकटोत्सव अवसर पर श्री हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वहीं अखंडनाम संकीर्तन मे विभिन्न कीर्तन मंडली ने भक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
गौडिय मठ आश्रम मे जारी कार्यक्रम मे मंगलवार को हरे रामा हरे कृष्णा की जय जय कार कर श्रद्धालू भक्तिमय लीन हो गये। उत्तराखण्ड के शक्ति फार्म, तापस मंडली, शंकर मंडली व बिजनौर से आये नीमबारक सम्प्रदाय के भक्तों ने हारमोनियम,मृदंग, करताल, सारंगी,बांसुरी के साथ हरे रामा हरे कृष्णा हरे हरे की धुन पर विशेष भक्ति नृत्य कर हरी नाम का जप किया।आश्रम संचालक दंडी स्वामी भक्ति भूषण गोविन्द महाराज ने बताया की अखंडनाम संकीर्तन मे भक्तों द्वारा दिन रात सोलह प्रहरीया निरंतर भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मेले का आयोजन भी किया गया है। इस अवसर पर पूज्यपाद त्रिदंडी स्वामी आचार्यदेव भक्ति किंकर हरिजन गोस्वामी महाराज, पूज्यपाद श्रीमान राधा गोस्वामी बाबा, श्रीपाद एडवैडदास प्रभु श्रीपाद भक्तिभूषण श्रीधर महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया।
केवलानन्द आश्रम मे धूमधाम से मना श्री बांके बिहारी प्रकटोत्सव
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित श्री 1008 स्वामी केवलानंद आश्रम में मंगलवार को श्री बांके बिहारी प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान की विशेष पूजा की गयी व श्री हरीदास महाराज की भव्य नगर झांकी निकाली गयी। तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे साधु संतो सहित श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या मे भाग लिया।
शुकतीर्थ स्थित केवलानंद आश्रम मे श्री बांके बिहारी प्रकोटत्सव का आयोजन पूर्व वर्षों की भांति धूमधाम से व श्रद्धा पूर्वक किया गया। सर्व प्रथम श्री बांके बिहारी जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। श्री हरीदास महाराज की नगर झांकी निकाली गयी। व श्री बिहारी जी से मिलन कराया गया। तथा बिहारी भगवान को 56 प्रकार का भोग लगाकर आरती की गयी।कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे साधु संतो सहित तीर्थ नगरी मे आये श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष शशांक गर्ग,कोषाध्यक्ष अमित तायल, महामंत्री उदय गर्ग, उमाशंकर गर्ग, नाथीराम,पं. विनोद शर्मा, सुरेशचंद गोयल,अमरीश, वैभव गर्ग, चिरायु गर्ग,सौरभ,अपुल, सुधा गर्ग,जयंती गर्ग, आंचल माहेश्वरी, अंजु गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, तनिका, विपिन आदि मौजूद रहे।


