समाचार (Muzaffarnagar News)
फंासी पर लटका मिला शव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विवाहिता का शव फंासी पर लटका देख परिवार में हडकम्प मच गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव के पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की जंाच-पडताल शुरू की।
सूत्रो के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मौहल्ला महमूदनगर निवासी रूखसाना पत्नि फारूख का शव उसके कमरे मेें फंासी पर लटका देख परिजनो के होश फाख्ता हो गए। इस हादसे पर पडौसियों सहित मौहल्ले के कई लोग इकटठा हो गए। मौहल्लावासियों ने इसकी सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस तथा विवाहिता के मायके वालों को दी। विवाहिता द्वारा आत्महत्या की सूचना से पुलिस में हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस महमूदनगर पहंुच गई। वहीं दूसरी और मृतका के मायके वाले भी मुजफ्फरनगर पहंुच गए। मायके वालो ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। पुलिस द्वारा समझाने तथा मामले की जंाचोपरांत कार्यवाही के आश्वासन के बाद मामला शान्त हो पाया। पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था को परखा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा जनपद के ब्लॉक सदर के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, विद्यालयों में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित शैक्षिक सत्र 2025- 26 की अर्धवार्षिक परीक्षा (दिनांक 10 से 15 दिसंबर,25) प्रथम पाली – कक्षा 1 से 5 समस्त विषयों की मौखिक परीक्षा तथा कक्षा 6 से 8 बेसिक क्राफ्ट/ संबंधित कला/ गृह शिल्प/ कृषि, द्वितीय पाली – खेल एवं शारीरिक शिक्षा/ स्काउटिंग संचालित मिली, प्रधानाध्यापकों/इंचार्ज अध्यापकों को परीक्षाओं को निर्धारित समय सारणी के अनुसार सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न स्थिति पाई गई-1.उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) सुजडू के निरीक्षण के समय 10रू38 बजे पूर्वाहन उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती साजदा परवीन सहायक अध्यापक प्रसूति अवकाश पर व श्रीमती नविता सहायक अध्यापक चिकित्सा अवकाश पर पाई गई, कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 356 बच्चों के सापेक्ष 324 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए। विद्यालय में स्मार्ट क्लास संचालित है, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है, अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में मिले, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।
2.कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) सुजडू के निरीक्षण के समय 11रू15 बजे पूर्वाहन उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती मुबशिरा परवीन सहायक अध्यापक बाल्य देखभाल अवकाश पर पाई गई, कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 371 बच्चों के सापेक्ष 340 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय में स्मार्ट क्लास संचालित है । विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है। 3.उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) वहलना के निरीक्षण के समय 11रू46 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती रूपम सहायक अध्यापक बाल्य देखभाल अवकाश पर पाई गई। कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 477 बच्चों के सापेक्ष 412 बालक-बालिकाएं
उपस्थित पाए, विद्यालय में स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब संचालित हैं। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।4- उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) संधावली के निरीक्षण के समय 12रू25 अपराह्न उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 500 बच्चों के सापेक्ष 404 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए, विद्यालय में स्मार्ट क्लास संचालित है। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।उपरोक्त सभी विद्यालयों में बालक- बालिका शौचालय अलग-अलग, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट, हैंडपंप व सबमर्सिबल क्रियाशील अवस्था में है।
मण्डलायुक्त ने निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल डॉक्टर रुपेश कुमार ने आज जनपद की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सदर विधानसभा के मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज तथा पुरुषार्थी पब्लिक स्कूल में पहुंच कर मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। मंडलायुक्त द्वारा एस आई आर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हेल्प डेस्क पर आने वाले सभी नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उनका एस आई आर फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें। जिससे समय पर सत प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा सके। मंडलायुक्त महोदय ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण/अभियान के अंतर्गत एसआईआर के अंतर्गत गणना प्रपत्रों का संग्रहण कार्यों का जायजा लिया। एस आई आर कार्यों का निरीक्षण व जनमानस को जागरूक किया गया। उन्होंने जनपद के मतदाताओं से अपील किया कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, अंतिम तिथि नजदीक आ गई है, अपना गणना प्रपत्र को भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा दे जिससे आपका नाम डाटा एंट्री में शामिल हो सके । मंडलायुक्त महोदय ने बीएलओ से गणना प्रपत्र भरे जाने की जानकारी ली,जिस पर बीएलओ ने अवगत कराया कि जिन मतदाताओ के गणना प्रपत्र फॉर्म भर गए हैं, वह कैंप में जमा कर रहे हैं, और हम घर घर जाकर भी मतदाताओं से फॉर्म जमा हो गए या रह गए हैं, यह भी जानकारी कर रहे हैं, जिनके फॉर्म भरे नहीं हैं, उनके फार्म भरा कर जमा कर रहे हैं । मंडलायुक्त महोदय ने मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में बीएलओ द्वारा एसआईआर कार्य में अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस आई आर) के कार्यों में तीव्र गति लाते हुए अधिक से अधिक गणना प्रपत्र फार्म जमा किए जाए, कोई भी व्यक्ति छूट न पाए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो लोग गणना प्रपत्र जमा करने में छूट गए ऐसे घरों में शीघ्र जाकर गणना प्रपत्र जमा करना सुनिश्चित करें । उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील किया है कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि का इंतजार ना करें शीघ्र अति शीघ्र अपना फार्म भरकर संबंधित बीएलओ को जमा कर दे , उन्होंने ईआरओ तथा एआरओ सहित अन्य एसआईआर कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसआईआर कार्य में तेजी लाएं, जिससे निश्चित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपन्न हो जाए।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
किसानो को बैंक सम्बंधित जानकारियां की साझा
छपार/मुज़फ्फरनगर। किसानों को बैंकों के प्रति जागरूक एवं बैंक की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के लिए ग्रामीण इलाकों में पंजाब नेशनल बैक द्वारा मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का किया गया आयोजन जिसमें किसानो/ ग्राहकों को बैंक की योजनाओ के बारे मे जानकारी देकर लाभ लेने के लिए किया गया प्रेरित।
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से है जहां छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा में आज पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों द्वारा मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राहकों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। यहां छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा में पंजाब नेशनल बैंक अधिकारीयों/ कर्मचारियों द्वारा मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रांच मैनेजर मोहित त्यागी ने बताया कि सभी ग्राहक सरकारी योजनाओं का समय-समय पर लाभ लेते रहे और ब्रांच से जुड़कर योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी भी करते रहे। तो वहीं ग्राहकों को संबोधित करते हुए सनी कुमार कृषि प्रबंधक शाखा पुरकाजी ने किसानो को गोल्ड लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, सहित बचत खातों के बारे में जानकारीयां दी और समय पर लाभ लेने को कहा।। छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा के पंजाब नेशनल बैंक का है पूरा मामला।
रजवाहा फिर ध्वस्त होने से किसान परेशान
खतौली। क्षेत्र के भूड़ रजवाहे में देर रात एक बार फिर बड़ा टूट-फूट का मामला सामने आया। 9 दिसंबर की रात अचानक रजवाहा टूटने से आसपास के खेतों में पानी भरने की आशंका बढ़ गई, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त हो गया।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 11 बजे पानी का बहाव अचानक बढ़ा और रजवाहे का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता अंकुश प्रधान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने तुरंत फावड़े मंगवाकर रजवाहे की अस्थायी मरम्मत शुरू करवाई, ताकि पानी का रुख नियंत्रित किया जा सके। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से रातभर मेहनत कर पानी को खेतों में घुसने से किसी हद तक बचा लिया। ग्रामीणों व किसानों ने सिंचाई विभाग पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि रजवाहा कई बार टूट चुका है शिकायतें बार-बार दर्ज कराई गईं विभाग ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया हर बार केवल खानापूर्ति कर दी जाती है ग्रामीणों ने मौके पर ‘सिंचाई विभाग मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए।भाकियू नेता अंकुश प्रधान ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की उदासीनता का सीधा नुकसान किसानों को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी“यदि पुलिया की स्थायी मरम्मत और रजवाहे की सफाई जल्द नहीं कराई गई, तो किसान बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे।” इस दौरान किसान नेता कय्यूम अंसारी, शाहवेज, नोमान, आबिद, सादिक, शमशाद, मलिक, सादिक हैदर, सोनी और महेंद्र सहित कई ग्रामीण मौके पर डटे रहे और मरम्मत कार्य में सहयोग देते रहे। रजवाहा कमजोर अवस्था में है कभी भी दोबारा टूट सकता है जिससे फसलों को भारी नुकसान होने का खतरा है सबसे अधिक प्रभावित वे किसान हैं जिनकी गेंहू व अन्य रबी फसलों की सिंचाई इसी रजवाहे पर निर्भर करती है।घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद, ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे गुस्से का माहौल और तेज हो गया है।सिंचाई विभाग के कर्मचारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है और रजवाहे की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।”
बीएलओ को किया सम्मानित
खतौली। वार्ड-4 सद्दीकनगर में मतदाता सूची सुधार (एसआईआर) कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने पर बीएलओ और सुपरवाइजर टीम को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह पूर्व सभासद डॉ. अथर के आवास पर आयोजित किया गया, जहां क्षेत्रीय लोगों ने चुनाव विभाग के इस महत्वपूर्ण कार्य में टीम द्वारा दिखायी गई मेहनत और जिम्मेदारी की प्रशंसा की। एसआईआर कार्य के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत व्यक्तियों के नाम हटाने, त्रुटियों को सुधारने और घर-घर जाकर सत्यापन करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। बीएलओ टीम ने लगातार कई दिनों तक क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर प्रत्येक पात्र मतदाता की जानकारी सत्यापित की। मतदाताओं के ैप्त् फॉर्म भरवाने और बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन फीडिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डॉक्टर अथर जमाल व उनकी टीम का भी उल्लेखनीय योगदान रहा । सम्मानित होने वालों में बीएलओ उपेंद्र कुमार, जमाल अहमद, मंजू, शारिक, गणेश पाल और सुपरवाइजर नईमु शामिल थे। सभी को फूल मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे वार्ड की मतदाता सूची अधिक सटीक और पारदर्शी बनी है, जो आगामी चुनावों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मुज़म्मिल राव, नोशाद राणा, नासिर मिर्ज़ा, नईम खान, नौशाद सिद्दीकी, तनवीर जमाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जरूरतमंद छात्र छात्रों को बांटी ड्रेस व जूते
खतौली। स्थानीय जनता इंटर कॉलेज में जरूरतमंद छात्र छात्रों को स्कूल ड्रेस, जर्सी और जूते वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अंजू सिंह एवं ज्योतिषाचार्य नमन शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए विद्यालय द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की शिक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में अच्छे एवं स्वच्छ शौचालय,दो आधुनिक प्रोजेक्टर, स्मार्ट क्लास,चार कंप्यूटर,डिजिटल क्लास रूम,तीन वॉटर कूलर, सीसीटीवी कैमरे, डाइंग (डाइंगदृड्रेस प्रेसिंग) क्लास,जैसी व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि छात्र पढ़ाई में आगे बढ़ें और उच्च पदों पर पहुंचकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करें।कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय लगातार विकास की दिशा में कार्य कर रहा है और समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनसे छात्रों को प्रेरणा मिले। मुख्य अतिथि डॉ. अंजू सिंह ने भी बच्चों की शिक्षा के लिए गुप्त दान करते हुए विद्यालय को मजबूत बनाने का संकल्प जताया।इस अवसर पर डॉ. सुरेशचंद शर्मा, प्रवक्ता नवीन कुमार, डॉ. अमित कुमार, जसवीर सिंह राणा, सुरेंद्र कुमार सिंह (लायंस क्लब), देवांश शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, कुलदीप कुमार, जगदीश प्रसाद, सोनिया भार्गव, गीता सैनी, विनोद कुमार, बिजेंद्र कुमार, पूना भार्गव, प्रीति आदि का सहयोग रहा।
कैप्टन नियुक्त होने पर खुशी की लहर
चरथावल। बधाई खुर्द न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत कछोली निवासी ठाकुर दीपेश सिंह पुत्र जगपाल सिंह को भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर नियुक्त किया गया है। दीपेश सिंह के कैप्टन बनने की सूचना जैसे ही उनके पैतृक गाँव कछोली पहुँची, उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। आस-पास के क्षेत्रों से भी लोग उन्हें बधाई देने पहुँच रहे हैं वहीं चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय कुमार पुंडीर ने भी उन्हें बधाई प्रेषित की। इस नियुक्ति से कछोली गाँव में खुशी का माहौल है। दीपेश सिंह के पिता ने इस उपलब्धि को पूरे गाँव के लिए गर्व का क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का भारतीय सेना में कैप्टन बनना पूरे परिवार और गाँव के लिए सम्मान की बात है।
एसआईआर को लेकर बूथो का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एसआईआर के काम में तेजी लाने के उददेश्य से डीएम उमेश मिश्रा ने बूथ का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि एसआईआर फार्म भरकर जमा करने की अन्तिम तिथि नजदीक आने के साथ प्रशासन द्वारा इस कार्य को समय से पूरा कराने के लिए जो कार्य योजना बनाई गई है। उसका अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी संदर्भ में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने पुरूषार्थी स्कूल मंे एसआईआर बूथ का निरीक्षण किया तथा बीएलओ को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसआईआर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जनपद के विभिन्न स्कूल/कॉलेजो में एसआईआर बूथ की स्थापना की गई है। ताकि जो व्यक्ति/परिवार एसआईआर भरने से छूट गया है। वह भी समय रहते अपना एसआईआर भरकर जमा करा दें। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशो के चलते अधिनस्थ अधिकारी एसआईआर बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। ताकि एसआईआर कार्य में तेजी आ सके।
रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल पकडा
मुजफ्फरनगर । एक चकबंदी लेखपाल 20000 की रिश्वत लेते लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यहां सहारनपुर से आई एंटी करप्शन की टीम द्वारा शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार की शिकायत पर कार्यवाही करते थाना शहर कोतवाली के मौहल्ला रामपुरी में चकबन्दी लेखपाल राजन कुमार को उस वक्त गिरफ्तार किया है जब वह पीड़ित से अपने किराये के ऑफिस में 20000 की रिश्वत ले रहा था यहाँ ट्रैप टीम द्वारा उक्त लेखपाल राजन कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर थाना शहर कोतवाली ले गई जहां उससे पूछ ताछ सहित अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। का मामला।
फर्जी क्लीनिक सील
चरथावल। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन मे ब्लॉक चरथावल मे अपंजीकृत क्लिनिक/अस्पताल का संचालन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। ज़िलाधिकारी उमेश मिश्रा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ सुनील तेवतिया के आदेशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लिनिक/अस्पताल का संचालन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान के अंतर्गत ब्लॉक चरथावल के अंतर्गत नेशनल पैथोलॉजी लैब और डॉ देवेंद्र क्लीनिक अपंजीकृत क्लिनिक/नर्सिंग होम को मौक़े पर कोई भी वैध पंजीकरण अथवा शैक्षिक अहर्ता के अभिलेख ना मिलने तथा कोई भी संतोषजनक जवाब ना मिलने पर ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक चरथावल डॉ सतेंद्र कुमार व टीम द्वारा सीलिंग की कार्यवाही करते हुए नियमानुसार नोटिस निर्गत किया गया।
जाम से लोग परेशान
पुरकाजी। प्रतिदिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरकाजी-लक्सर हाईवे और पुराना जीटी रोड पर विशेष रूप से खादर चौराहे से रोडवेज तक यह समस्या गंभीर बनी हुई है। इस जाम का मुख्य कारण अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा और ओवरलोडिंग वाहन हैं। खादर चौराहे पर ठेले और ई-रिक्शा के खड़े होने से अतिक्रमण की स्थिति बन जाती है, जिससे यातायात बाधित होता है। स्थानीय पुलिस द्वारा समय-समय पर जाम से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों को दैनिक रूप से इस परेशानी से जूझना पड़ता है। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि हाईवे पर जाम की समस्या से निपटने के लिए अवैध ई-रिक्शा और ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लापरवाही के चलते व्यापारी बैठे धरने पर
बुढ़ाना । व्यापारियों ने जल निगम की लापरवाही व हठधर्मिता के चलते अपने प्रतिष्ठान बंद कर शांतिपूर्वक तरीके मोर वाली प्याऊ पर धरना दिया जा रहा है। व्यपारियो ने जल निगम पर आरोप लगाते हुए बताया है कि जल निगम द्वारा बड़ा बाजार व छोटा बाजार में पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़क को एक महीने से ऊपर हो गया है और जिसकी धूल भरी मिट्टी से बाजार के बहुत से वृद्ध लोग बीमारी की चपेट मे आ गए हैं,व्यापारियों के व्यापार ठप हो गए हैं, धरने की सूचना व्यापारी अरविंद कुमार द्वारा कल ही दे दी गई थी
स्थाई व अस्थाई रैन बसेरों, एवं अलाव की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी प्रवीण द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद प्रज्ञा सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने ठंड व शीत लहर के दृष्टिगत निराश्रित व्यक्तियों के हितार्थ अस्थाई व स्थाई रैन बसेरों में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने आज साईं मंदिर के समीप स्थापित रैन बसेरे एवं रेलवे स्टेशन के पास संचालित रैन बसेरे, एवं जानसठ फ्लाईओवर , भोपा फ्लाईओवर सहित रेलवे स्टेशन, एवं अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि रैन बसेरों में कोई भी आगंतुक/निराश्रित जमीन पर न सोने पाए तत्काल फोल्डिंग, प्लंग व अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जाए, उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण में अगर कोई जमीन पर सोता मिलेगा तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए शासन को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती ठंड और शीत लहर में कोई भी व्यक्ति सड़कों पर सोता न दिखाई दे उनको तत्काल रैन बसेरों में भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में आश्रय लिये हुए व्यक्तियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली !
गोष्ठी में दिये एसएसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, साइबर क्राइम थाने व समस्त थानों पर नियुक्त साइबर क्राइम टीम के साथ की गयी गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, साइबर थाना, एवं समस्त थानों पर नियुक्त साइबर क्राइम टीमों के साथ महत्वपूर्ण साइबर अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में नोडल अधिकारी साइबर क्राइम पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ भी मौजूद रहीं। बैठक के दौरान श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा निर्गत विभिन्न दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा उन्हें कड़ाई से पालन किए जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि साइबर अपराध से संबंधित प्राप्त सभी शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, पीड़ितों की आर्थिक क्षति की अधिकतम रिकवरी हेतु बैंक/वित्तीय संस्थानों एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए, फ़िशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी/यूपीआई ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, नकली कस्टमर केयर, निवेश धोखाधड़ी एवं जॉब फ्रॉड जैसे मामलों में तेज़ और प्रभावी कार्रवाई की जाए साथ ही साइबर थाने एवं प्रत्येक थाने में नियुक्त साइबर सेल को तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण, वॉलेट ट्रेसिंग, आईपी/लॉग विवरण संग्रहण पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए। साइबर जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों, ग्रामसभाओं एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर चलाने पर जोर दिया गया तथा साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त खातों, मोबाइल नंबरों, डिवाइसों एवं सिम कार्ड के विरुद्ध तत्काल ब्लॉकिंग/निलंबन एवं संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने, इंटर-स्टेट साइबर गैंगों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु अन्य राज्यों की एजेंसियों से समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक थाने में साइबर शिकायतों की मॉनिटरिंग नियमित रूप से की जाए।
बाल क्रीडा प्रतियोगिता हुई आयोजित
पुरकाजी । उच्च प्राथमिक विद्यालय तेजलहेड़ा के मैदान पर ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन नवाब सिंह की अध्यक्षता और खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू के निर्देशन में आयोजित की गई इस अवसर पर सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के बाद खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू, अध्यक्ष नवाब सिंह ,ग्राम प्रधान राजकुमार ,जिले सिंह एवं महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष ए आर पी उषा चौहान का माल्यार्पण कर और साल भेंट कर स्वागत किया गया इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू द्वारा फीता काटकर बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में शामिल बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। कार्यक्रम का संचालन मेराज खालिद रिजवी द्वारा किया गया ।इसके बाद निर्णायक मंडल के अंकित कुमार ,संजीव कुमार, निर्वेश कुमार ,विजेंद्र कुमार ,अनिशुद्दीन आदि द्वारा बालकों की विभिन्न प्रतियोगिताएं खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल ,दौड़ ,ऊंची कूद, लंबी कूद ,गोला फेंक आदि आयोजित की गई जिसमें ब्लॉक पुरकाजी के परिषदीय विद्यालयों के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा हर्षाेल्लास के साथ प्रतिभाग़ किया गया और खेल का मैदान बच्चों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। आज की प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में साकिब प्रथम निशांत द्वितीय ,200 मीटर दौड़ में कृष्ण प्रथम, अंशुल द्वितीय,युग पंवार तृतीय, 400 मीटर दौड़ में दीपांशु प्रथम, सुफियान द्वितीय ,600 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, सुफियान द्वितीय स्थान पर रहे ।बालिका वर्ग में वंशिका 100 मीटर दौड़ में वंशिका प्रथम ,गरिमा द्वितीय ,200 मीटर दौड़ में गोपी प्रथम, प्रिया द्वितीय ,400 मीटर दौड़ में मनी मोनिका प्रथम ,लक्ष्मी द्वितीय ,लंबी कूद में बालक वर्ग में मोहित प्रथम और वंश द्वितीय स्थान पर रहे बालिका वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय चमरा वाला और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के उपरांत सभी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कमलेश बाबू खंड शिक्षा अधिकारी पुरकाजी ने कहा कि सभी बच्चे अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी अपनी पकड़ रखें ताकि हमारा तन मन स्वस्थ्य रहे ताकि शिक्षा के साथ-साथ अच्छी सेहत भी पा सके। इस अवसर पर बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजक जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार , प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष,निर्वेश कुमार ,मुकेश कुमार शर्मा ,विजेंद्र कुमार जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ,रूपक राणा ,जय गिरी, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, अनुज कुमार ,योगेंद्र, सेठपाल, निशि कुमार ,सत्येंद्र कुमार आर्य, मोहम्मद मुस्तफा, शाकिर अली,विनय कुमार ,उषा चौहान,अनुराधा वर्मा एआरपी ,कुसुम मलिक, सुमन चौहान, रविंद्र कुमार , मनीशॉ, सुजाता, शिप्रा, किरण अरोड़ा,सोनिका सिंह, रेनू शर्मा, अक्षय कुमार ,राकेश पासी, कुलदीप कुमार खेल प्रभारी ,दीपशिखा रानी, बाबर शिव शर्मा, धीर सिंह,मेहताब अंसारी,आकाश, दीपक कुमार एवं परिषदीय विद्यालयों के समस्त अध्यापकों का सहयोग सराहनीय रहा। आज की प्रतियोगिता में चौंपियन की ट्रॉफी सोनिका सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय चमरा वाला को दी गई। इस अवसर पर सभी बच्चे मेडल प्रकार और प्रतियोगिता जीतकर प्रसन्न नजर आए आज की प्रतियोगिता में खाने की व्यवस्था पीएम श्री कंपोजिट स्कूल पुरकाजी के प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा द्वारा कीगई।
क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
चरथावल। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सैद नगला में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। मोहम्मद कामिल ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इसका उद्घाटन किया। इस आयोजन में कई जनपदों की टीमें भाग ले रही हैं।
ग्रामीणों की मौजूदगी में हुए इस उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मोहम्मद कामिल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के आयोजन से छिपी हुई प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी आगे बढ़कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उद्घाटन समारोह में मोहम्मद कामिल बाबर और हुसैन सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
टूटी सड़क का निर्माण शुरू
बुढाना। ब्लॉक के ग्राम बिटावदा में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान शुरू हो गया है। गांव के बीच से गुजरने वाली एक टूटी हुई सड़क और नाले के किनारे धंसी हुई सड़क का निर्माण कार्य ग्राम प्रधान मनोज कुमार द्वारा अपनी निधि से कराया जा रहा है। यह सड़क नाले के बराबर से टूटी और धंसी हुई थी, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार भैंसा-बुग्गी भी इस नाले में गिर जाती थीं, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान होता था। ग्रामीणों ने इस समस्या को प्रधान के समक्ष उठाया था। प्रधान मनोज कुमार ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू करवाया है। इसके साथ ही, नाले के बराबर में एक ऊंची दीवार का निर्माण भी किया जा रहा है। वर्तमान में, सरिया डालकर आरसीसी और नींव भराव का कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रधान ने बताया कि यह सभी कार्य उन्होंने अपनी निधि से कराए हैं। सड़क निर्माण के अलावा, गांव में पानी निकासी की समस्या को हल करने के लिए पाइपलाइन भी बिछाई गई है। इससे बरसात के मौसम में गांव का पानी आसानी से नदी-नालों में जा सकेगा। इस पहल से बरसात के मौसम में गांव में जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस विकास कार्य पर संतोष व्यक्त किया है, जबकि प्रधान ने गांव में आगे भी विकास कार्य जारी रखने का दावा किया है।
प्राइमरी स्कूलों में चिक्की, गजक, बाजरे का लड्डू मिलेंगे
मुजफ्फरनगर। जिले के 951 परिषदीय विद्यालयों में एक लाख 33 हजार विद्यार्थियों की थाली को मौसम के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर किया जाएगा। पीएम पोषण के तहत मध्याह्न भोजन में अब हर मूंगफली की चिक्की, गुड़-तिल मूंगफली की गजक अथवा चौलाई, बाजरे का लड्डू या भुना चना दिया जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने सभी बीईओ को निर्देश जारी किए हैं कि दिसंबर से मार्च 2026 तक विद्यालयों में प्रत्येक सप्ताह में एक दिन चिक्की, गजक, बाजरे का लड्डू दिया जाएगा। अगर निर्धारित दिन में अवकाश होता है तो यह खाद्य सामग्री का वितरण अगले दिन किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर उपलब्धता के आधार पर मूंगफली की चिक्की, गुड़-तिल-मूंगफली की गजक, रामदाना का लड्डू इत्यादि प्रत्येक छात्र को न्यूनतम 20 ग्राम की मात्रा अथवा भुना चना प्रत्येक छात्र को न्यूनतम 50 ग्राम की मात्रा में दिया जाएगा। समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना से आच्छादित समस्त विद्यालयों में निर्धारित दिवस को निर्धारित मात्रा में सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के अन्तर्गत अतिरिक्त खाद्य सामग्री के रूप में उक्त में से किसी एक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। यदि विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान अगर किसी विद्यालय में युक्त खाद्य सामग्री वितरित होते नहीं मिली तो संबंधित प्रधानाध्यापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे।


