Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: घर में घुसे चोर से हाथापाई में गृह स्वामी की हार्टअटैक से मौत

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में घर में गाड़ी चुराने की नीयत से घुसे कुछ चोर में से एक को गृह स्वामी ने पकड़ लिया। शोरगुल होने पर जय स्वामी का पुत्र और अन्य परिजन दौड़े तब तक चोर ने हाथापाई कर भागने का प्रयास किया।

इसी हाथापाई में गृह स्वामी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। भीड़ ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस में शांति नगर निवासी सचिन शर्मा द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रात्रि करीब २ बजे उसके पिता राकेश शर्मा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुत्र व अन्य परिजनों की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि पिता ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा है।

पिता ने बताया कि यह व्यक्ति अपने साथियों के साथ गाड़ी चुराने का प्रयास कर रहा था। जब तक सचिन और अन्य परिजन उस व्यक्ति की ओर दौड़कर पकड़ने का प्रयास करते उसने गृह स्वामी राकेश शर्मा के साथ हाथापाई कर भागने का प्रयास किया।

इसी हाथापाई में राकेश शर्मा नीचे गिरे और अचेत हो गए। तब तक जाग होने पर अन्य लोग भी आ गए और उन्होंने उक्त बदमाश को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।

अचेत अवस्था में राकेश शर्मा को एसडी मेडिकल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में ले लिया है। मृतक के बेटे सचिन शर्मा की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − three =