News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

भारतीय किसान यूनियन ( तोमर ) ने की उत्तराखंड सीएम से मुलाकातMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)/उत्तराखंड/देहरादून। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर आह्नन किया था कि 13 दिसंबर को संगठन मान्य मुख्यमंत्री का घेराव कर किसानों कि समस्याओं का समाधान कराने का काम करेगा लेकिन पिछले दो दिन से देहरादून प्रशासन और हरिद्वार प्रशासन बहुत ही एक्टिव था जिसके चलते आज भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी संजीव तोमर को उत्तराखंड सरकार के बुलावे पर 41 लोगो का एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कि वार्ता काफी देर तक चली चैधरी संजीव तोमर  ने मिडिया वार्ता करते हुए बताया की हमने लगभग 31 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन मान्य मुख्यमंत्री को सौपा जिसमे मुख्य मांग गन्ने का भाव 500 रु क्विटल किया जाए  इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी  राजीव मलिक  नितिन राठी प्रदेश  प्रवक्ता चंदन त्यागी युवा  जिला उपाध्यक्ष हनी बालियान

 

 

जल संरक्षण की दिशा में प्रयास सभी का जरूरीः मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार
“पानी की पाठशाला” कार्यक्रम का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
रामराज। विधानसभा क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध हैदरपुर वेटलैंड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक अहम पहल की है। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यहां “पानी की पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जल बचाओ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने की और उन्होंने सभी को शपथ दिलाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रतिबद्ध किया। मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार ने कार्यक्रम के माध्यम से सभी से आह्वान किया कि जल ही जीवन है अतः हम सभी को जल संरक्षण के लिए अपना योगदान देना चाहिए तथा जल संकट से उभरने के प्रयास करने चाहिए। यह कार्य सरकार या किसी एक आदमी का नहीं है सभी को मिलजुलकर इस दिशा में कार्य करना चाहिए। हमे कंधे से कंधा मिलाकर इस दिशा में काम करना चाहिए तथा डार्क जोन में जा रहे ब्लाॅकों को उभारने का काम करना चाहिए। हम पानी का संरक्षण कर पानी को धरती में भेजकर रिचार्ज कर पायेंगे इसके लिए हमे रेनवाटर हार्वेसिंग सिस्टम भी लगाना चाहिए। एक समय ऐसा आयेगा जब पानी पैसे से भी नहीं मिलेगा इसलिए पानी का दुरूपयोग तत्काल बंद कर दे तथा भूजल को ठीक करे। इस दौरान सहारनपुर मंडलायुक्त रूपेश कुमार से लेकर कई पद्मश्री सम्मानित व्यक्तित्व भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मीरपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित हैदरपुर वेटलैंड जल्द ही एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर जिला प्रशासन द्वारा यहां “पानी की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण जागरूकता के लिए आयोजित किया गया, बल्कि इसे वेटलैंड के महत्व, प्रवासी पक्षियों के संरक्षण और पर्यटकीय संभावनाओं को उजागर करने के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बच्चों ने जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण बचाव का संदेश बेहद प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों का मकसद लोगों को यह समझाना था कि जल ही जीवन है और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जल संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने की। मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार ने स्वयं बच्चों और उपस्थित लोगों को “जल बचाओ, पर्यावरण बचाओ” की शपथ दिलाई।  डीएम ने कहा कि हैदरपुर वेटलैंड प्रदेश का एक अनमोल प्राकृतिक खजाना है, जहां हर वर्ष हजारों प्रवासी पक्षी अपना प्रवास करते हैं। ऐसे में इस वेटलैंड का संरक्षण और इसे पर्यटन के रूप में विकसित करना जिले की प्राथमिकता है। मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा पानी की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित करने पर उनकी भूरि-भूरि सराहना की। कार्यक्रम में सहारनपुर मंडलायुक्त रूपेश कुमार सहित कई पद्मश्री सम्मानित व्यक्तित्व उमाशंकर पांडे, सतपाल सिंह और कमल सिंह चैहान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ एसएसपी संजय कुमार वर्मा सहित मुजफ्फरनगर का पूरा प्रशासनिक अमला इस कार्यक्रम में शामिल हुआ, जो इस पहल की गंभीरता और महत्व को दर्शाता है। हैदरपुर वेटलैंड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रामसर साइट के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। प्रशासन का लक्ष्य है कि यहां पर्यावरण पर्यटन को बढ़ावा देकर लोगों को प्राकृतिक सौंदर्य, प्रवासी पक्षियों और वेटलैंड के पारिस्थिति की तंत्र के बारे में जागरूक किया जाए। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराए जाएँ। कुल मिलाकर, “पानी की पाठशाला” कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को बल्कि स्थानीय लोगों और प्रशासन को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति एकजुट किया। आने वाले समय में हैदरपुर वेटलैंड का पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होना न केवल जिले की पहचान बढ़ाएगा, बल्कि पर्यावरण संवर्धन में भी बड़ा योगदान देगा। इस दौरान भारी संख्या में जनपद के गणमान्य नागरिकों के अलावा मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

 

कला प्रदर्शनी सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा संचालित आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान एवं गुडविल सोसायटी मुजफ्फरनगर के संयुक्त सौजन्य से संस्थान परिसर में शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दिव्यांग बालक बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा कला प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा  कार्यक्रम मे बच्चो को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम एक सफल आयोजन के रूप में संपन्न हुआ! कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिव्यांग एवं पिछड़ा वर्ग माननीय नरेंद्र कश्यप जी समारोह के मुख्य अतिथि रहे, संजीव जैन डायरेक्टर सिल्वर टोन इंडस्ट्री एवं रामकुमार कश्यप सदस्य पिछड़ा वर्ग बत्तोर विशिष्ट अतिथि पधारे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष इंजी लोकेश चंद्रा ने की, और इस समारोह की संपूर्ण व्यवस्था प्रबंधन संस्थान के संरक्षक एवं गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष  सुरेंद्र अग्रवाल ने किया! दिव्यांग बालक बालिकाओं द्वारा निर्मित विभिन्न कलाकृति एवं जीवन उपयोगी वस्तुओं की कला प्रदर्शनी तथा लोक नृत्य से मुग्ध हुए मंत्री नरेंद्र कश्यप जी ने विद्यालय परिसर की सराहना करते हुए कहां की हमारे इस संस्थान के दिव्यांग बालक बालिकाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि शारीरिक रूप से दिव्यांग होते हुए भी बहुत कुछ कर दिखाने मे समक्ष हैं! संस्थान के सचिव आरके गोयल ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए संस्थान को राज्य सरकार द्वारा दिए गए पुरस्कार हेतु मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने जहां मुख्य अतिथि सहित सभागार में उपस्थित जनसमूह का स्वागत सत्कार किया वहीं सचिव होती लाल शर्मा ने गुडविल सोसायटी के क्रियाकलापों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन यू.सी वर्मा ने किया! आशादीप संस्थान से श्री बी. आर शर्मा उपाध्यक्ष, रामबीर सिंह, अनुज महेश्वरी, पीके गुप्ता,  के. के. शर्मा, बी बी गुप्ता, अरविंद सिंघल, श्यामलाल बंसल, बृजमोहन शर्मा (प्रधानाचार्य) शिवानी, रीना, मीना, शारदा,शर्मिष्ठा, जीवनी,श्री प्रसून अग्रवाल, विशाल गर्ग, विशाल कालरा, दीपक सिंघल, श्रीमोहन तायल, राजेंद्र साहनी, शिव कुमार संगल ,शिवकुमार धीमान, बृजमोहन, अशोक गुप्ता, टोनी बिंदल, मोहनलाल, प्रमोद माहेश्वरी, जगदीश पालीवाल, मनोज अग्रवाल, डॉक्टर राजीव कुमार, बीएम गुप्ता, डॉक्टर पीके कंबोज, श्री कृष्ण अग्रवाल,   पूनम मार्शल, रेणुका जैमिनी ,दीपाली कौशिक, शुभम वत्स ,संजीव वर्मा आदि गणमान्य जन  उपस्थित रहे! कार्यक्रम के अंत मे जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अध्यक्ष इंजीनियर लोकेश चंद्र जी ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी गणमान्य जनों का सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया

 

 रैन बसेरों की व्यवस्था परखने सड़कों पर उतरीं मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद्
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कोहरे के बढ़ने के साथ ही कड़ाके की ठंड ने अब अपने अंदाज में दस्तक दे दी है और ऐसे में बेघर एवं असहाय लोगों के लिए रैन बसेरे और अलाव जीवनरक्षक साबित होते हैं। मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् ने इसी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए व्यवस्था बनाने का काम किया। इस व्यवस्था को परखने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों को साथ लेकर रात में निरीक्षण अभियान चलाया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी निराश्रित व्यक्ति सर्दी की मार के बीच खुले में सोने के लिए विवश न हो सके।
ठंड के बढ़ते प्रकोप को लेकर नगरपालिका परिषद् सतर्क हो गई हैं।  गुरुवार देर रात शहर के स्थाई और अस्थाई रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करते हुए पालिका स्तर से की गई व्यवस्थाओं को परखने का काम किया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारियों के साथ शहर की कई प्रमुख सड़कों और रेलवे स्टेशन पर स्थित पालिका के आश्रय स्थल का दौरा कर बेसहारा लोगों की स्थिति और उनके लिए की गई व्यवस्था का प्रत्यक्ष रूप से मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रैन बसेरों में उपलब्ध सुविधाओंकृजैसे साफ-सफाई, अलाव की व्यवस्था, नये बिस्तर, कंबल और रजाईकृका विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों और रैन बसेरे का संचालन कर रही एनजीओ के लोगों को निर्देश दिए कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए किसी भी सुविधा में कमी न छोड़ी जाए और सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को तत्काल सुदृढ़ किया जाए। पालिका अध्यक्ष ने शहर में कई स्थानों पर पहुंचकर सार्वजनिक अलाव स्थलों की भी वास्तविक स्थिति देखी। पालिकाध्यक्ष ने संबंधित विभागों को नियमित निगरानी बढ़ाने और हर रात निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंदों को बिना किसी बाधा के गर्माहट और सुरक्षा मिल सके।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने  कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्पष्ट नीति है कि कोई भी निराश्रित और बेसहारा व्यक्ति सर्दी में सड़कों या खुले में रात गुजारने को विवश न हो। इसी दिशा में नगरपालिका ने रैन बसेरों में ठहरने की समुचित व्यवस्था और शहर में जगहदृजगह अलाव की सुविधा सुनिश्चित की है। हमारी पूरी टीम अधिकारियों के साथ लगातार कार्यरत है, ताकि हर जरूरतमंद को सुरक्षित आश्रय और गर्माहट मिल सके। नगरपालिका द्वारा पहले से ही रैन बसेरों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आवश्यकतानुसार पेंट, मरम्मत और अवसंरचना सुधार कार्य भी तेज़ी से पूरे किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आश्रय लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित, स्वच्छ और गर्म वातावरण उपलब्ध हो। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नगरपालिका का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति इस ठंड के मौसम में बिना सुविधा के न रहे। इस दौरान मुख्य रूप से ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 एसएसपी ने  परेड की सलामी लेकर करायी ड्रिलSsp Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार करवायी गयी ड्रिल। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शाखाओं का निरीक्षण व अर्दली रुम लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात  परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में उपस्थित सभी वाहनों को संचालित कराकर उनके हूटर, लाइट, अन्य उपकरणों तथा वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट आदि की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं वाहन चालकगण को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों  को रेस्पांस टाइम बेहतर रखने, निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से मौजूद रहने तथा सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के पश्चात पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात महोदय द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आदेश कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर  ब्लैक स्पाॅट व दुर्घटना के संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुलिस अधीक्षक  यातायात व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पीडब्लूडी विभाग के साथ मुजफ्फरनगर-थानाभवन व चरथावल- रोहाना मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर मार्ग पर ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना के संभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया गया तथा संबंधित को मार्गों पर सुरक्षात्मक उपाय, साइनबोर्ड आदि लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सडक सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर द्वारा पीडब्लूडी विभाग के अधिकारीगण, स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस के साथ के साथ मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग तथा चरथावल, रोहाना मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा दोनों मार्गों पर स्थित ब्लैक स्पॉट, तीखे मोड़, कम दिखने वाले हिस्से, सड़क किनारे अवैध अवरोध, तथा अन्य दुर्घटना संभावित बिंदुओं का बारीकी से स्थलीय परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय द्वारा संबंधित को निर्देश दिए गये कि सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए चिन्हित स्थानों पर रिफ्लेक्टर, मानक अनुसार स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, आवश्यक चेतावनी/साइन बोर्ड, सड़क किनारे पेंटिंग एवं प्रकाश व्यवस्था, तथा अन्य आवश्यक इंजीनियरिंग सुधारात्मक कार्यों को तत्काल प्रभाव से स्थापित एवं पूर्ण किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी मार्गों का नियमित निरीक्षण, सतत रख-रखाव तथा सड़क सुरक्षा मानकों को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।इसके साथ ही यातायात पुलिस टीम द्वारा मार्ग पर सघन चैकिंग अभियान भी चलाया गया तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध एमवी एक्ट के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही की गयी। इस दौरान श्री कामेश्वर गुप्ता (सहायक अभियंता, पीडब्लूडी), प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल श्री सत्यनारायण दहिया सहित यातायात पुलिस एवं पीडब्लूडी विभाग के अन्य अधिकारी/ कर्माचारीगण मौजूद रहे।
 अपील- मुजफ्फरनगर पुलिस सभी से अपील करती है कि सड़क पर वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ओवरटेकिंग एवं तेज रफ्तार से बचें, मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं की एवं अन्य लोगों की सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें।

 

आबकारी टीम ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आबकारी टीम, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के ग्राम आलमपुरा, समाना उर्फ रामराज, कैलापुर जसमौर, चंदसीना, सांझक, नरोत्तमपुर, अटाली, सरोरा आदि ग्रामों के जंगल क्षेत्रों एवं खेतों में दबिश की कार्यवाही की गयी। अपर मुख्य सचिव, महोदया एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मुजफ्फरनगर के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत विगत दिवस को आबकारी टीम, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के ग्राम आलमपुरा, समाना उर्फ रामराज, कैलापुर जसमौर, चंदसीना, सांझक, नरोत्तमपुर, अटाली, सरोरा आदि में ग्रामों के जंगल क्षेत्रों एवं खेतों में दबिश की कार्यवाही की गयी। आबकारी टीम द्वारा ग्रामों में कतिपय मकानों एवं संचालित दुकानों की भी आकस्मिक चैकिंग की गयी एवं ग्राम के आस-पास के क्षेत्रों में संचालित ईट भट्टो, ढ़ाबों पर सघन तलाशी ली गयी। इसी कड़ी में आबकारी टीम द्वारा दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अन्र्तराज्य मदिरा की तस्करी के सम्भावंना के दृष्टिगत आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान आबकारी टीम द्वारा खतौली बाईपास एवं बाईपास के आस-पास की अलग-अलग जगहों पर टीम बनाकर आकस्मिक रूप से भी आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गयी एवं मार्ग पर खड़े विभिन्न वाहनों की भी आकस्मिक चेकिंग की गयी। आबकारी टीम द्वारा अन्र्तराज्य मदिरा की तस्करी के सम्भावंना के दृष्टिगत विभिन्न-विभिन्न स्थानों पर निरन्तर चेकिंग की जायेगी।        

 

हादसे में किसान की मौतMuzaffarnagar News
चरथावल। मुजफ्फरनगर जनपद में कोहरे का कहर सामने आने लगा है। गुरूवार की सुबह जहां पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे के कारण सात वाहनों की टक्कर ने हलचल मचाई थी तो शुक्रवार की सुबह कोहरे ने एक परिवार पर कहर ढहा दिया। यह घने कोहरे से भरी सुबह एक परिवार के लिए मातम का कारण बन गई। चरथावल थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से एक किसान सड़क हादसे का शिकार हो गया। टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि परिजन घायल किसान को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। किसान नेता ने मौके पर पहुंचकर अफसरों को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की गई। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हरनाकी निवासी किसान जयकुमार पुत्र बिजेंद्र शुक्रवार सुबह किसी कार्य से गांव लौट रहे थे। सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर दृश्यता काफी कम थी। इसी दौरान अचानक एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें जयकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। घायल को गंभीर हालत में परिजन थानाभवन के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के उपरांत जयकुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलने पर भाकियू नेता विकास शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक की तलाश की मांग की। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घना कोहरा रहने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मुख्य मार्गों पर गश्त बढ़ाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। भाकियू नेता की सूचना पर पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से हादसे की जानकारी ली तथा मृतक किसान के शव का पंचनामा भरने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चरथावल थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

हादसे में एक घायल, यातायात प्रभावित
चरथावल। जनपद के खुसरोपुर न्याय पंचायत क्षेत्र में एक ट्रैक्टर और गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा महाबलीपुर कुल्हेडी रोड पर नहर की पटरी पर हुआ। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। यह टक्कर सुबह के समय घने कोहरे के कारण हुई, जिससे दृश्यता काफी कम थी। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते देखे गए। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और अधिक कोहरे तथा कड़ाके की सर्दी बढ़ने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। सर्दी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में बुखार, खांसी और जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

 

जैविक खेती के गुर सिखाये
चरथावल। विकासखंड परिसर के ब्लॉक सभागार में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व युवा मंडल प्रभारी ठाकुर कुशलवीर सिंह और चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर रामनिवास ने किया। इसमें मंडल महासचिव विपिन त्यागी और जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस बैठक में असंध, हरियाणा से जहर मुक्त कृषि प्रशिक्षक सुनील शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को श्बिना जहर, बिना बाजारश् के सिद्धांत पर आधारित जैविक खेती के तरीके बताए। किसानों ने इस जानकारी में गहरी रुचि दिखाई और भविष्य में कीटनाशक मुक्त खेती अपनाने पर सहमति व्यक्त की। युवा मंडल प्रभारी ठाकुर कुशलवीर सिंह ने किसानों को अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) किसानों के हित में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। सभा की अध्यक्षता ठाकुर जनकाल सिंह ने की, जबकि संचालन युवा नगर अध्यक्ष अंसार अंसारी ने किया। इस अवसर पर जिला महासचिव शेरपाल प्रधान, ब्लॉक प्रवक्ता विनय त्यागी, ब्लॉक महासचिव ठाकुर महक सिंह सहित सैकड़ों किसान और यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

कड़ाके की सर्दी से होने लगे हलकानWinter Muzaffarnagar News
चरथावल। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र की न्याय पंचायत दूधली में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। भीषण ठंड से बचाव के लिए ग्रामीणों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों, जिनमें अनिल कुमार, करेशन और मनोज शामिल हैं, ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में सरकार अलाव की व्यवस्था करती है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में ग्राम पंचायत द्वारा ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों में भी गांव स्तर पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि गरीब मजदूर ठंड से बच सकें। ग्रामीण वीर सिंह ने जानकारी दी कि कड़ाके की सर्दी के कारण लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। विशेषकर ग्रामीण मजदूर वर्ग ठंड से बचने के लिए लगातार अलाव का उपयोग कर रहा है।

 

व्यापार संगठन का पुरकाजी में हुआ किया गठन
पुरकाजी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी के कस्बा पुरकाजी स्थित पुराने गुप्ता भंडार  बाईपास पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी के सानिध्य में कस्बा पुरकाजी में व्यापार संगठन का गठन किया गया जो निम्न है नगर प्रभारी ब्रजकिशोर गुप्ता निर्देश कटारिया को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया अध्यक्ष अमित गोयल कार्यकारी अध्यक्ष मनिंदर सिंह महामंत्री अजय गोयल कोषाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुर्जर रॉबिन गोयल रजनीश कुमार प्रेस प्रवक्ता अजीज अहमद वरिष्ठ मंत्री तनवीर मलिक मंत्री दीपक गुप्ता रजत गोयल सलमान को जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा सभी पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराई गई वह मनोनियन पत्र देकर सम्मानित किया

 

 तमंचे, कारतूस सहित दबोचेMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों के पास से तीन अवैध 315 बोर के तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और एक अवैध पौनिया बंदूक बरामद की गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारिम और फिरोज के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये दोनों श्ऑन डिमांडश् हथियारों की सप्लाई करते थे। इन्हें तमंचे सप्लाई करने के लिए जाते समय गिरफ्तार किया गया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बुढ़ाना पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी सारिम और फिरोज दोनों बुढ़ाना कस्बे के निवासी हैं। पुलिस उनसे यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे ये तमंचे कहां से खरीदते थे और कहां बेचते थे। मामले की विवेचना जारी है और इस गिरोह के अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।  पुलिस ने इससे पहले भी हथियार सप्लायर गिरोह का पर्दाफाश किया था वहीं यह ऑन डिमांड हथियार सप्लाई करते हैं और सोशल मीडिया के जरिए फोटो वीडियो के आधार पर खरीद दिखाने का काम करते हैं जिससे किसी को भनक ना लगे वहीं तमंचे को 10 से 12000 में यह बेचने का काम करते थे। मुजफ्फरनगर एसपी देहात आदित्य बंसल ने कहा कि इन शातिर अपराधियों से जुड़े नेटवर्क की कुंडली खंगालने का काम पुलिस कर रही है जहां-जहां भी इन्होंने हथियार सप्लाई किए हैं और जहां इनका नेटवर्क है आगे जल्द इसमें कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण किये वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दिव्यंागजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कृतिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर में पधारे मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल तथा मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने दिव्यंागजनो को ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, स्मार्ट केन और कान की मशीन आदि उपकरण वितरित किए।
   पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेरठ रोड नुमाईश मैदान में दिव्यंागजन  सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित शिविर में दिव्यंागजनों को कृतिम अंग एवं सहायक उपकरण ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, स्मार्ट केन और कान की मशीन आदि उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे विभागीय मंत्री नरेन्द्र कश्यप को बुके भंेट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान मे रखकर कार्य कर रही है। चाहे वो किसान हो,व्यापारी हो अथवा अन्य कोई वर्ग हो। सरकार  द्वारा जनकल्याण के उददेश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाए शुरू की गई हैं। जिनसे पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो रहे हैं। इसी क्रम में दिव्यांगजन के हितार्थ सरकार द्वारा कार्ययोजना बनाई गई है। दिव्यांगजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा समय-समय पर प्रदेश भर में किसी ना किसी जनपद में इस प्रकार के शिविर लगवाए जा रहे हैं। जिनमें  दिव्यंागजन को कृतिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए जाते हैं। सरकार की मंशा के अनुरूप उक्त कार्यक्रम की कडी मंे आज जनपद मुजफ्फरनगर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर, सीओ सिटी सिद्धार्थ के.मिश्रा, इंस्पैक्टर थाना सिविल लाईन आशुतोष कुमार आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 कम्बलों का किया वितरणRedcross 1
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला चिकित्सालय में स्थित रेड क्रॉस भवन में आज एक समारोह के अंतर्गत अस्पताल में आने वाले मरीजों की तीमारदारों के लिए जिला रेड क्रॉस समिति द्वारा 60 कंबलों का वितरण किया गया उपरोक्त जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक अरोड़ा ने बताया कि यह साथ कंबल कम से पुरुष चिकित्सालय महिला चिकित्सालय प्राथमिक स्वास्थ्य केदो और डीएससी सेंटर पर भेजे जा रहे हैं उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य राहत सामग्री भी प्रदेश मुख्यालय से समय-समय पर आती रहती है जो बराबर समाज के विभिन्न वर्गों के लिए वितरित की जाती रही है समझ में समारोह की अध्यक्षता सीएमएस डॉक्टर संजय वर्मा ने की। इसके अतिरिक्त एसीएमओ डॉक्टर शैलेश जैन, डॉक्टर दिव्या वर्मा, डॉक्टर अशोक आदि ने भी अपने-अपने भी विचार प्रकट किया रेड क्रॉस सोसाइटी के ट्रेजर अशोक शर्मा ने इस अवसर पर आए हुए अतिथियों एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। जिला चिकित्सालय की ओर से रिकॉर्ड रूम प्रभारी एवं व्यवस्था प्रभारी डॉक्टर हारून ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया

 

शोकसभा में जाट महासभा के पूर्व अध्यक्ष को दी श्रद्धाजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जाट महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह सिम्भालका की श्रद्धंाजलि सभा व रस्म पगडी में पहंुची भीड ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।   जाट महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह सिम्भालका का विगत 4 दिसम्बर 2025 दिन बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। आज पचैण्डा रोड बाईपास स्थित प्लेटिनम रिर्सोट पर आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रद्धंाजलि सभा मे पहंुचे विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों, जाट महासभा के पदाधिकारियों सहित गणमान्य व्यक्तियों ने स्व.देवी सिंह सिम्भालका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धंाजलि दी। श्रद्धंाजलि सभा मे पहंुचे सभी व्यक्तियों ने स्व.देवी सिंह सिम्भालका को व्यवहार कुशल, हमेशा समाजहित में कार्य करने वाले तथा शानदार व्यक्तित्व का धनी बताया। इस दौरान परिवारजनो में चै.विनय कुमार, चै.मदर सिंह ठेकेदार, चै.कृष्णपाल सिंह, चै.सुधीर कुमार, चै.संजीव कुमार, दीपेन्द्र, अंकुर, विशान्त, आदित्य, आशीष, हिमंाशु, देवंाश आदि मौजूद रहे।

 

श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल खतौली क़ी कमेटी का गठन
खतौली। श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल खतौली क़ी एक बैठक मंदिर में आयोजित संपन्न हुई जिसमे पुरानी कमेटी को भंग करते हुवे सर्वसम्मती से तेजेंदर मोहन भाटिया प्रधान, धीरज सूरी सचिव, राजकुमार मंगवानी कोषाध्यक्ष, राजीव गरोवर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गये! बैठक मे मंदिर कमेटी से जुड़े सभी सेवादार मौजूद रहें !

 

नकली ब्रंाड का चावल बेचने का आरोप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हरियाणा के मिल मालिक ने अपने ब्रंाड के नाम पर नकली ब्रंाड का चावल पकडा। व्यापारी ने नकली ब्रंाड का चावल बेचने का आरोप लगाते हुए जंाचोपरांत आरोपी व्यापारी के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की।  दोपहर के वक्त कूकडा नवीन मण्डी पहंुचे हरियाणा के एक चावल व्यापारी ने आरोप लगाया कि उसकी कम्पनी के नाम से नकली  ब्रंाड का चावल बेचा जा रहा है। उक्त व्यापारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच पडताल कराने तथा आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की मंाग की है।

 

घर में लूट से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। कपडा व्यापारी के यहंा लूट की सूचना पर पहंुची पुलिस मामले की जांच-पडताल में जुटी।   सूत्रों के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र की गाॅधी कालोनी निवासी कपडा व्यापारी विक्की ढंीगरा का बेटा वंश बीती रात घर मे अकेला था। कि इसी बीच घर मे घुसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे डराते धमकाते हुए नकली छीन कर फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस मामले की जंाच पडताल में जुट गई। पुलिस का मानना है कि मामले की जंाच पडताल की जा रही है।  

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − two =