News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बाइक रैली को हरी झंडी दिखाईMuzaffarnagar News
छपार। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित छपार टोल प्लाजा पर एनएचआई साउदर्न प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे टोल अधिकारी जलजीत सिंह, नितिन शर्मा, मुकेश चौहान ने उपनिरिक्षक सत्यप्रकाश यादव द्वारा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। छपार टोल प्लाजा पर तैनात एनएचआई के टोल मैनेजर जलजीत सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के अंर्तगत आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील कर कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाये, दो से अधिक यात्रियों के साथ यात्रा न करे, नशा करके वाहन न चलाये, विपरीत दिशा में वाहन चलाकर दुर्घटनाको दावत ना दे, वाहन को गलत पार्किग में ना खड़ा करें, रात में गाड़ी चलाते समय लाइट का प्रयोग अवश्य करें, बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी ना चलाएं ज्वलन शील पदार्थ गाड़ी में ना रखें। वीकेएम कंपनी के छपार टोल मैनेजर मुकेश चौहान ने बताया कि छपार टोल प्लाजा से बाइक रैली का शुभारंभ किया गया है। जिसमे टोल अधिकारियों द्वारा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एचआर नितिन शर्मा ने भी दोपहिया वाहन चालकों से हैलमेट पहनकर सड़क पर सुरक्षित चलने को अपील की। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार, एनएचआई टोल मैनेजर जलजीत सिंह, एचआर नितिन शर्मा, वीकेएम कंपनी टोल मैनेजर मुकेश चौहान, प्रियांशु, अभिषेक कुमार, एनएचआईटी रघुवीर सिंह, उपनिरिक्षक सत्यप्रकाश यादव कास्टेबल पवन कुमार सहित करीब दो दर्जन टोल अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

तीन शातिरों को तितावी पुलिस ने किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
तितावी। पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए रात्रि गश्त के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में 03 शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 02 बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए। यह कार्रवाई दिनांक 15 जनवरी 2026 को शेरे पंजाबी ढाबा के सामने, ग्राम बुढीना कलां जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक ऑटो को रोकने का इशारा किया गया, जिस पर सवार तीन युवक ऑटो छोड़कर ईख के खेत की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनस और जावेद घायल हो गए, जबकि तीसरे अभियुक्त फैजान उर्फ बकरी को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के पीली धातु के बर्तन, 1800 नगद, घटना में प्रयुक्त ऑटो, 02 तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस तथा एक नाजायज चाकू बरामद किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने थाना तितावी व थाना रतनपुरी क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना तितावी पुलिस टीम के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्रवाई थानाध्यक्ष पवन चौधरी के नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस टीम द्वारा की गई।

 

खतौली में महिला हत्याकांड का हुआ खुलासाMuzaffarnagar News
खतौली। थाना खतौली पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मात्र 30 घण्टे के अन्दर महिला की हत्या के अभियोग किया गया सफल अनावरण। 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 बेडशीट, 01 रेहड़ा व अन्य सामान बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली दिनेश चन्द्र के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । उल्लेखनीय है कि दिनांक 14 जनवरी को थाना खतौली पुलिस को गंगनहर के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतका की पहचान ममता पत्नी कृष्णपाल उर्फ कालिया निवासी मौहल्ला तगान होली चौक थाना खतौली, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई । घटना के सम्बन्ध में मृतका के पति कृष्णपाल उर्फ कालिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस अधिकारीगण के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया था तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु थाना खतौली पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया था। उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम कोमुखबिर के सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना कारित करने वाला अभियुक्त गंग नहर पटरी दूध प्लांट वाले रास्ते पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए 01 अभियुक्त संदीप नामदेव पुत्र वेदप्रकाश को गंग नहर पटरी दूध प्लांट वाले रास्ते से गिरफ्तार कर उक्त सनसनीखेज घटना का मात्र 30 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण किया गया है।
प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त संदीप उपरोक्त ने बताया कि वर्ष 2012 में मेरी पत्नी की मृत्यु होने के बाद मैं वर्मा टिफिन सेन्टर खतौली के यहां से टिफिन लेकर खाना खाता था, जिस कारण मैं वर्मा टिफिन सेन्टर वालो के यहां पर जाता रहता था। ममता वहां पर खाना बनाती थी । एक दिन मैने ममता से मेरे घर पर आकर खाना बनाने के लिए कहकर उसका मो0नं0 ले लिया था। इसी बहाने से मैं कभी कभार ममता से फोन पर बात कर लिया करता था। एक दिन ममता ने मेरे घर आकर बताया मेरा, मेरे पति से विवाद रहता है, मै चोरी छिपे आकर तुम्हारा खाना बना दिया करुंगी लेकिन इसके बारे में मेरे पति को नही बताना। इस पर मै तैयार हो गया, ममता मेरे घर आकर खाना बनाने लगी, इसी बीच हम दोनो के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए, जिसकी ऐवजी मे ममता मुझसे कई बार पैसे भी लेकर गयी थी । इसके बाद मुझे जानकारी हुई की ममता और लोगो से भी फोन पर बात करती है। मेरे पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसी कारण से हमारा झगड़ा हो गया । मैनें अपना एक प्लाट 16 लाख रुपयों में बेचा था जिसके बारे में मैने ममता को बताया था। दिनांक 10.01.2026 को ममता ने मुझसे कहा कि उसे नाती के नामकरण हेतु 05 हजार रुपयों की आवश्यकता है। मुझे लगा की यह ममता मुझे धोखा दे रही है तथा मुझसे पैसे ऐठना चाहती है। इसी कारण से मैने ममता को खत्म करने का प्लान बनाया । शाम के समय जब मेरी ममता से दोबारा बात हुई तो मैने उसे घर आकर पैसे ले जाने के लिए कहा। जैसे ही वो मेरे घर आयी तो मेरे घर पर मेरे अलावा कोई नही था, मैने चाय बनाई तथा ममता की चाय में नींद की गोली मिला दी। जब मुझे लगा की वह पूर्ण रुप से नशे मे हो गयी है तो मैने उसके सीने पर चढकर उसके दोनो हाथों को अपने पैरो से दबाकर अपने दोनो हाथो से उसका मुँह व नाक जब तक दबाये रखे जब तक की उसने झटपटाना बंद नही कर दिया, फिर भी मुझे लगा कि हो सकता है वो ना मरी हो इसलिए मैने घर मे रखे सैलो टेप से उसके पूरे चेहरे के चारो तरफ लपेटकर उसका नाक व मुँह को बन्द दिया। थोडी देर मे ममता के हाथ पैर ठंडे पड गये । जब मुझे पूर्ण विश्वास हो गया की ममता की मृत्यु हो गयी है तो मैने ममता के शव को मेरे घर के सामने खाली पड़े प्लॉट में खड़े रेहड़े में डालकर बेडशीट से ढककर नहर में डालने के लिए ले गया। परन्तु शव भारी होने के कारण मैं शव को नहर में नहीं फेंक सका तथा शव नहर पटरी पर बनी दिवार व रेलिंग के बीच में फंस गया । इसी बीच नहर पटरी पर गाड़ी आ गयी तो मैं शव को वहीं छोड़कर रेहड़ा लेकर आ गया था, मैनें ममता का पर्स अलकनन्दा नहर पुल से सठेडी नहर पुल की तरफ थोडा आगे फेंक दिया तथा ममता के मोबाइल को फेंकने से पहले मेरे व ममता के परिचित नितिन जैन के फोन पर ममता के फोन से फोन मिलाया और करीब 30-35 सैकेण्ड हैलो-हैलो करता रहा जिससे ये शक हो कि ममता ने आखिरी बार नितिन जैन से बात की है, इसके बाद मैने उसका मोबाइल तोडकर थोडा और आगे जाकर नहर मे फेंक दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 दिनेश चन्द्र, नि. राजीव कुमार प्रभारी, उ.नि. अजय गौड एसओजी, उ.नि. अनिल तोमर है. का. विपिन, जितेंद्र, सत्येंद्र, मनीष त्यागी थाना खतौली शामिल रहे।

 

जिला बदर किया
चरथावल। पुलिस की गुंडा एक्ट में की गई कार्रवाई पर सुनवाई करते हुए मुजफ्फरनगर के जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गांव बिरालसी निवासी शातिर अपराधी अक्षय उर्फ बलवंत पुत्र देवेंद्र को 02 माह के लिए जिला बदर कर दिया।अपराधी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों व आपराधिक इतिहास को देखते हुए उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा-4 के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त थाना चरथावल का हिस्ट्रीशीटर (संख्या 6ए) है। पुलिस ने गांव में ढोल बजवाकर मुनादी कराते हुए जिला बदरी की सार्वजनिक घोषणा की और आदेश की प्रति सौंपते हुए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया। चेतावनी दी गई है कि जिला बदर अवधि में जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

विधायक ने किया कम्बलों का वितरण
खतौली। जनपद में हर तहसील पर जनप्रतिनिधियों द्वारा कम्बल का वितरण
ठंड व कोहरे को देखते हुए कंबल का जरूरतमंदों को किया जा रहा हे वितरण खतौली। तहसील के सभागार में आज खतौली विधायक मदन भैया ने सेकडो कम्बल जरूरतमंदों को वितरण किया। एसडीएम खतौली निकिता शर्मा ने विधायक मदन भैया का बुके देकर किया स्वागत। एसडीएम खतौली निकिता शर्मा ने भी किए जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया। इस दौरान 200 कम्बलों का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी ठंड और कोहरे से बचाव हेतु कर रहे हे कम्बल वितरण। खतौली तहसील क्षेत्र में ठंड और कोहरे से बचाव हेतु शेल्टर हाउस रेन बसेरों व अलाव की हर चौराहों पर की गई हे एसडीएम खतौली निकिता शर्मा द्वारा व्यवस्थाएं। कम्बल वितरण के दौरान संगठन मंत्री अजीत राठी सहित प्रशासनिक कर्मचारी भी रहे मौजूद।

 

एसएसपी ने किया कम्बलों का वितरणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सड़क पर उतरकर रात्रि में सड़क किनारे सो रहे गरीब, बेसहारा एवं असहाय लोगों को बांटे। भीषण शीतलहर और गिरते तापमान के बीच जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एक अनुकरणीय पहल की गयी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं सड़क पर उतरकर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों (रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, शिव चौक आदि) पर पहुंचकर सड़क किनारे सो रहे गरीब, बेसहारा एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए तथा उनसे आत्मीय संवाद भी किया।
उनका हालचाल जाना और ठंड से बचाव हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि “पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील रहकर उनकी सहायता करना भी है। इस मानवीय पहल से जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी और राहत दिखाई दी उनके द्वारा भावुक होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय का आभार व्यक्त किया गया ।

 

दो दिवसीय धार्मिक जलसे का शुभारंभ
चरथावल। स्थित मदरसा काशिफुल उलूम में दो दिवसीय धार्मिक जलसे का शुभारंभ किया गया। रात्रि में आयोजित इस जलसे के पहले दिन बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-क़ुरआन से हुई, जिसके बाद नात-ए-पाक और तकरीरों का सिलसिला चला।
जलसे के दौरान उलमा-ए-कराम और धर्मगुरुओं ने समाज में भाईचारा, आपसी सौहार्द, प्रेम और एकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सही राह दिखाने के साथ-साथ इंसानियत और शांति का पैगाम देते हैं। उन्होंने युवाओं से नशा, हिंसा और अन्य बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा और नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-चौन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई गई। इसमें सभी ने हाथ उठाकर देश की सलामती और शांति की कामना की। दुआ के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा। मोहतमिम मौलाना कासिम ने जलसे की व्यवस्था के लिए बेहतर इंतज़ाम किए थे। सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी। जलसे का दूसरा दिन भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और तकरीरों के साथ संपन्न होगा।

 

हिरण की कुत्तों के हमले से मौत
चरथावल। थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अमीगढ़ के जंगल में एक हिरण की मौत हो गई। आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी सनी चोपड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर मृत हिरण का विधिवत अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान वन्यजीव के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से वन्यजीवों पर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों से इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

 

विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अनुशासन एवं कार्यप्रणाली सुदृढ़ करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम कर विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित शाखा प्रभारी एवं कर्मचारियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं नियमों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण एवं विभागीय नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, कार्यालयी कार्यों में लापरवाही न बरतने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक लाईन श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

खुले में सो रहे व्यक्तियों को रैन बसेरे में भेजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में आज एक बार फिर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार द्वारा अत्यधिक ठंड को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में खुले में सो रहे निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सुरक्षित रैन बसेरों में पहुंचाने हेतु व्यापक अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी व्यक्ति ठंड की मार से असुरक्षित न रहे। अभियान के दौरान जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित अस्थाई रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया, जहां रोगियों के तीमारदारों एवं खुले में सो रहे व्यक्तियों को प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओंकृकमरे, गर्म बिस्तर, कंबल, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था का अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि रैन बसेरों में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक, सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इसके उपरांत रोडवेज बस स्टैंड, रुड़की रोड, प्रमुख चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खुले में सो रहे लोगों से प्रशासनिक टीम द्वारा संवाद स्थापित कर उन्हें ठंड से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें निकटवर्ती रैन बसेरों में भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इस दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर ऐसे व्यक्तियों की पहचान करते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति खुले में ठंड के कारण असुरक्षित स्थिति में दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।
जिला प्रशासन का यह अभियान पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ निरंतर जारी रहेगा, जिससे जनपद में कोई भी व्यक्ति अत्यधिक ठंड के कारण असहाय न रहे। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं नायब तहसीलदार अर्जुन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे

 

ट्रैफिक नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ
खतौली।प्रहलाद सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज (728) में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास कुमार पुंडीर ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन की रक्षा का मजबूत आधार है।
डॉ. पुंडीर ने विद्यार्थियों से वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को अनुशासित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में छै कार्यक्रम अधिकारी ने महाविद्यालय प्रशासन, स्टाफ और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

 

मंत्री कपिलदेव से मिले मृतक सोनू कश्यप के परिजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मृतक सोनू कश्यप के परिजनों ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पहुंच कर उनसे इस मामले में मदद एवं आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पीडित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विदित हो कि विगत 5 जनवरी 2026 को निकटवर्ती जनपद मेरठ क्षेत्र के गांव ज्वालागढ निवासी युवक सोनू कश्यप की हत्या हो गई थी। उक्त मामले में मेरठ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तथा इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा भागदौड व जांच पडताल की जा रही है। मृतक सोनू कश्यप की मॉ,भाई-भाभी एवं अन्य रिश्तेदारों ने आज सुबह गांधीनगर स्थित मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की एवं इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पीडित परिवार को सांत्वना देने के साथ आश्वस्त किया कि वे उनकी हरसंभव मदद करेंगे। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इस सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों से बात भी की।

 

युवक क़ी मौत से कोहराम
खतौली! राजस्थान बॉर्डर पर देर रात्री हुई एक वाहन दुर्घटना में नगर के बिद्दी बाड़ा बाजार निवासी जूता व्यापारी 20 वर्षीय बिलाल अहमद पुत्र हामिद अहमद क़ी दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ! बताया जा रहा हैं कि बिलाल बाजार में जूतों कि दुकान करता था और वह जूते लेने के लिए गया था देर रात्री जब वो ट्रक में जूते लेकर खतौली आ रहा था तब राजस्थान बॉर्डर के पास ट्रक क़ी आगे चल रहें कैंटर से भीषण भिड़ंत हों गयीं जिसमें जूता व्यापारी बिलाल क़ी मौके पर ही मौत हों गयीं जबकि ट्रक चालक को पुलिस द्वारा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं ! बिलाल क़ी मौत क़ी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया!

 

रालोद की मासिक बैठक हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय लोक दल की नगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राहुल कुमार शर्मा ने की तथा संचालन नगर महासचिव अमित प्रभु ने किया ।बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव उमादत्त शर्मा रहे । बैठक में पार्टी को मजबूती देने, वार्ड अध्यक्षों को नियुक्त करने और नगर कार्यकारिणी को मजबूत करने पर चर्चा की गई बैठक में बोलते हुए प्रदेश महासचिव उमादेश शर्मा ने बताया कि पार्टी गरीब , मजदूर,तथा किसानों को हमेशा साथ लेकर चलती रही है और उन्होंने नगर कार्यकारिणी में जोश फूंकते हुए कहां की नगर कार्यकारिणी नगर कार्यकारिणी जिले में अच्छा काम कर रही है नगर कार्यकारिणी को जहां कहीं भी मेरी जरूरत होगी मैं हमेशा साथ रहूंगा बैठक में बोलते हुए नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा ने बताया कि वह अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ हैं तथा वह अपने प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ हर समय मौजूद हैं । बैठक में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष अखिल जैन, नगर उपाध्यक्ष सचिन शर्मा , नगर उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल , नगर महासचिव अमित प्रभु, नगर महासचिव अनुराग जैन, नगर सचिव, सुनील कुमार नगर सचिव विपिन कुमार, नगर मसचिव मनोज चौहान, ललित मित्तल , गौरव कुमार , मनोज कुमार , अमित कुमार , नरेश चौहान , नितिन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

 

पर्स सहित गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस के द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुये एक महिला पर्श जिसमें कुल 33000/- रूपये के साथ 01 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। वादी विशांक राठी पुत्र प्रदीप राठी नि0 खानुपुर थाना मंसूरपुर जिला मु0नगर के द्वारा शिव चौक के निकट अज्ञात द्वारा अपनी पत्नी प्रियंका का पर्स जिसमें नगदी व जेबरात, आदि चोरी कर लेने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज कराई जिसपर थाना को0नगर मु0नगर पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चोरी की घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम व मिशन शक्ति टीम/एण्टीरोमियो टीम द्वारा थाने के पीछे वाली गली गूदडी बाजार सरकारी स्कूल से 50 मी0 दूर से चेकिंग के दौरान महिला अभियुक्ता आसमा उर्फ शहजादी पुत्री शाबिर नि0 मौहल्ला काजियान कस्बा व थाना जानसठ जनपद मु0नगर उम्र 25 वर्ष ।

 

 

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण शुरू
जानसठ में सात दिवसीय आवासीय कार्यक्रम का आयोजनMuzaffarnagar News
जानसठ। नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए सात दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला ग्राम्य विकास संस्थान, जानसठ में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान (बख्शी का तालाब) के महानिदेशक और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश के निदेशक के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य कार्यकत्रियों को प्रशासनिक दक्षता और बाल विकास की बारीकियों से अवगत कराना है। प्रशिक्षण के दौरान, अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स की एक टीम कार्यकत्रियों को विभागीय कार्यों की बारीकियों से परिचित करा रही है। डीपीओ मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार शर्मा ने कार्यकत्रियों को विभागीय ढांचे और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, मास्टर ट्रेनर राहुल कुमार ने आधुनिक तकनीक और डेटा प्रबंधन के गुर सिखाए। मास्टर ट्रेनर सुभाष चंद्र उपाध्याय ने क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों पर प्रकाश डाला।
संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि इस सात दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त कार्यकत्रियों को उनके दायित्वों, कुपोषण निवारण, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और केंद्र प्रबंधन की पूरी जानकारी प्रदान करना है। आवासीय प्रकृति के कारण, कार्यकत्रियों को सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी आपस में साझा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने जोर दिया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की योजनाओं और आम जनता के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इस प्रशिक्षण से उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिसका सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों और महिलाओं को मिलेगा।

 

बसपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया
मोरना। भोकरहेड़ी पंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधानसभा कोषाध्यक्ष शशि भूषण गौतम सहित बसपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन हर्षाल्लास के साथ किया गया। उपस्थित लोगों में राजेंद्र कुमार कलीफा, मोनू प्रजापति (भाईचारा कमेटी, बसपा), रवींद्र कुमार खिवाड़िया (सेक्टर अध्यक्ष, बसपा), देवानंद (नगर अध्यक्ष, बसपा), एडवोकेट सनोज कुमार, मास्टर आशाराम, इंद्रपाल, जसवंत, मदन, सोभाराम, ऋषिपाल, काला, बिजेंद्र उर्फ मिंटू, धर्मपाल और अनिल कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी जिंदाबाद और बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने मायावती के दीर्घायु जीवन और समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व को सामाजिक न्याय और बहुजन हितों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

 

यातायात नियमों के प्रति बस चालकों व परिचालकों को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा बस चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा मुजफ्फरनगर-सहारनपुर बस ऑपरेटर्स यूनियन, सहारनपुर बस अड्डा, रुड़की रोड पर बसों के चालकों, परिचालकों एवं हेल्परों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित वाहन संचालन, निर्धारित गति सीमा का पालन, ओवरलोडिंग न करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, सवारियों को सुरक्षित रूप से चढ़ाने-उतारने, सड़क संकेतों एवं यातायात चिन्हों के पालन तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर यातायात नियमों से संबंधित पोस्टर एवं पंपलेटों का वितरण किया गया तथा उपस्थित सभी बस कर्मियों से यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।

 

 

वर्कशॉप के माध्यम से टीचिंग ट्रेंनिंग दी
मीरापुर। कस्बे के किड्स केयर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में विद्यालय के समस्त स्टाफ को वर्कशॉप के माध्यम से टीचिंग ट्रेंनिंग दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर पंकज जैन और सागर शर्मा रहे और स्कूल प्रबंधक श्री विभोर डागा जी और साथ में स्कूल प्रधानाचार्य श्री मंजू डागा जी सरिता डागा और करुणा माहेश्वरी जी भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉक्टर पंकज जैन और सागर शर्मा जी का बुके देकर स्वागत किया गया। इनके स्वागत के उपरांत सरस्वती मां के समस्त दीप प्रचलित कर सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया। उसके उपरांत कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया जिसमें डॉ पंकज जैन ने समस्त स्टाफ को बच्चों की शिक्षा को मनोरंजक और प्रभावशाली बनाने की तकनीकी सिखाई। उन्होंने समझाया कि जिस प्रकार आजकल छात्राएं शिक्षा को बोरियत के रूप में देखने लगे हैं और शिक्षा से उनकी रुचि दूर होती जा रही है इस प्रकार हम कैसे बच्चों के मन को जानकर अगर उनके मन की व्यथा जानकर खेल-खेल के रूप में कैसे हम शिक्षा को एक जागरूक शिक्षा के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने समझाया कि एक शिक्षक ही एक छात्र-छात्राओं को शिक्षा की भूमिका के लिए जागृत कर सकता है। जिसमें बीच-बीच में टीचर्स के मध्य क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें अधिक से अधिक स्टाफ ने अपना जोरदार प्रदर्शन किया और इनाम प्राप्त किये। इन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 का महत्व बताते हुए समस्त स्टाफ को ज्ञान का प्रसार करने के लिए प्रेरित किया और नई-नई विधि उपयोग करके पढ़ाने का तरीका बताया। अंत में स्कूल प्रबंधक श्री विभोर डागा जी ने मुख्य अतिथियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके द्वारा एक सफल शिक्षक बनने के प्रयास की सराहना की। समस्त कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन विशेष आर्य ने किया।
धन्यवाद।

 

17 को व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राज्यकर मुख्यालय के निर्देश के क्रम में राज्यकर विभाग मुज़फ्फरनगर द्वारा आई०टी०आई० सभागार मेरठ रोड मुज़फ्फरनगर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जीएसटी व्यवस्था के अंतर्गत पंजीयन, रिटर्न दाखिला, टीडीएस/टीसीएस रिटर्न की व्यवस्था एवम व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के प्रावधानों एवं विधिक स्थिति के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समस्याओं का निराकरण करना है। इसके अतिरिक्त राजस्व वृद्धि एवं पंजीयन बेस की वृद्धि हेतु विचार विमर्श किया जाना है। साथ ही जीएसटी नेक्सट जनरेशन रिफार्म के बिंदुओं का प्रचार प्रसार व चर्चा किया जाना है। कार्यक्रम में जीएसटी से संबंधित समस्याओं एवम सुझावों पर चर्चा भी आयोजित की जाएगी। जी०एस०टी० जागरूकता, सुगम व सरल व्यापारिक वातावरण एवं राजस्व वृद्धि हेतु आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति एवं योगदान महत्वपूर्ण है। उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु आप एवं आपके संगठन के समस्त सदस्य सादर आमंत्रित हैं।

 

वर्चुअल बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदाताओं की सुविधा के लिए आगामी तिथि 18 जनवरी 2026 को मिशन मोड पर प्रत्येक बूथ पर आलेख्य मतदाता सूची एवं अप्राप्त श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं की सूची को पढ़कर सुनाया जाए। प्रदेश में अवस्थित समस्त बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों की निर्धारित समय से पूर्व उपस्थिति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से सम्पन्न हो सके। इस अवसर पर बूथ लेवल अधिकारियों के पास 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची, गणना अवधि के दौरान अप्राप्त (न्दबवससमबजंइसम) श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं की सूची, साथ ही अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृतक/डुप्लीकेट मतदाताओं की सूचियाँ उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि मतदाता अपनी प्रविष्टियों का सत्यापन कर सकें। मतदाताओं की सुविधा हेतु दावे एवं आपत्तियों से संबंधित फार्म 6 (घोषणा-पत्र सहित), फार्म 6ए, फार्म 7 एवं फार्म 8 (घोषणा-पत्र सहित) पर्याप्त मात्रा में सभी बूथों पर उपलब्ध रहेंगे। पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मौके पर उपस्थित होकर नाम जोड़ने, संशोधन अथवा विलोपन से संबंधित आवेदन निर्धारित प्रपत्रों पर प्रस्तुत करें। कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (म्त्व्) द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में यह सुनिश्चित किया जाए कि समस्त बूथों पर निर्धारित कार्यवाही पूर्ण रूप से सम्पन्न हो। बूथ लेवल अधिकारियों के सहयोग हेतु आवश्यकतानुसार अन्य कार्मिकों की भी ड्यूटी लगाई जाए। इस विशेष अभियान का मतदाताओं की जागरूकता हेतु प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि एनजीएसपी पर प्राप्त हो रही शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। डिफॉल्ट प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। प्राप्त शिकायतों का तथ्यपरक स्पष्ट उत्तर दिया जाए, जिससे की शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके। उन्होंने मतदाताओं से प्राप्त हो रहे फॉर्म 6 जो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर लंबित है या अभी तक बीएलओ असाइन नहीं किया गया है उसपर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इसे तत्काल प्रोसेस करते हुए निस्तारित कराया जाए। बुक ए कॉल विथ बीएलओ से संबंधित प्रकरण किसी भी दिशा में 48 घंटे से अधिक लंबित न रहे। यह भी सुनिश्चित किया जाए की बूथ लेवल अधिकारी प्रयास करके मतदाता से बात अवश्य करें, कॉल अनअटेंडेड न रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20649 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + eleven =