समाचार (Muzaffarnagar News)
चलाया जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी खतौली द्वारा थानाक्षेत्र मंसूरपुर स्थित शुगर मिल में आयोजित किया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियमों के पालन हेतु दिलाई गई शपथ। जनपद मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव द्वारा थानाक्षेत्र मंसूरपुर स्थित शुगर मिल परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शुगर मिल के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं उपस्थित वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, उनके दुष्परिणामों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई, जिससे आमजन में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को सुदृढ़ किया जा सके। साथ ही महोदय द्वारा कस्बा मंसूरपुर क्षेत्र में आमजन को हेलमेट वितरित किए गए तथा दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग के प्रति प्रेरित किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा जनहित में सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट एवं जागरूकता संदेश भी वितरित किए गए। पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जनपद को सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त बनाया जा सके।
अनियंत्रित होकर पलटी कार
रोहाना। मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 स्थित रोहाना कस्बे के समीप एक स्कोर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार दो युवकों को स्थानीय लोगो ने सुरक्षित बाहर निकाला। दरअसल पूरा मामला मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 स्थित पंडित जी ढाबे के समीप का है। जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस सहित टोलकर्मी मौके पर पहुँचे। गाड़ी में सवार दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि देवबंद निवासी दो युवक मुजफ्फरनगर से अपना निजी कार्य कर वापस अपने घर लौट रहे थे जैसे ही गाड़ी स्टेट हाइवे स्थित पंडित जी ढाबे के समीप पहुंची तो गाड़ी की तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर गाड़ी पलट गई। जिसमे कोई हताहत नही हुई सभी लोग सुरक्षित है। स्थानीय ढाबा संचालक महेश चंद शर्मा ने बताया कि तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार दोनों लड़को को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया है। कोई हताहत नही हुई है। मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस व टोलकर्मीयो की टीम ने गाड़ी को मौके से हटाकर साइड खड़ा कर दिया है। और सड़क व्यवस्था को सुचारू रूप से शुरू कर दिया है।
ठंड से मिली राहत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । दिन-प्रतिदिन हो रहे मौसम में सुधार से राहत महसूस होने लगी है। पिछले कई दिनो से हो रही गलनभरी सर्दी व घने कोहरे के बीच अब तीन-चार दिनों से निकल रही चमचमाती धूप ने लोगों को राहत दी है।
दिसम्बर माह के आखिरी सप्ताह से ही सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। जनवरी के मध्य तक गलनभरी सर्दी और घने कोहरे का असर जनजीवन पर दिखाई देने लगा। परन्तु बीते दिन चार दिनों से मौसम मे बेतहाशा सुधार है। तेज धूप के कारण बाजारों मे रौनक लौट रही है। वहीं दूसरी और सर्दी के कारण करीब 22 दिनों तक स्कूल बन्द रहने के उपरांत अब स्कूल खुल गए हैं। गृहणियों को भी घरेलू कामकाज निपटाने मे सुगमता हो रही है। घर मे उचित साफ-सफाई, कपडे धोना तथा गर्म कपडे रजाई, कम्बल आदि को कुछ समय के लिए धूप में फैलाने आदि अनेक कार्य आराम से किये जा रहे है।ं मौसम में सुधार होने से निरीह प्राणी पशु-पक्षियों को भी राहत मिली है।
चेकिंग अभियान से मचा हडकम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। पुलिस शहर कोतवाली प्रभारी बबलू वर्मा ने अपनी टीम के साथ किस जगह चलाया दोपहिया व चैपहिया वाहनों का चेकिंग अभियान। सुरक्षा कवच के तहत मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर रोहाना मुजफ्फरनगर गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्वक सुरक्षित एवं सुरक्षा कवच अभियान के तहत मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आदेश अनुसार शहर कोतवाली प्रभारी बबलू वर्मा व रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने टीम के साथ सहारनपुर बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। कड़ी निगरानी करते हुए रोहाना टोल प्लाजा पर मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाते हुए चेकिंग अभियान चलाया।
साथ ही नो हेलमेट नो हाईवे अभियान के अंतर्गत चेकिंग की। यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। शहर कोतवाली प्रभारी बबलू वर्मा व रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार उपनिरीक्षक सहीराम नगर कांस्टेबल राजू सिंह कांस्टेबल रहीस खान आदि।
सड़क हादसे में घायल
चरथावल। हैबतपुर-चरथावल मार्ग पर गन्ने से भरी एक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्राली पर सवार एक किसान घायल हो गया। घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। समाजसेवी विजय ने जानकारी देते हुए बताया कि हैबतपुर निवासी किसान सतीश अपने खेत से गन्ना सेंटर पर गन्ना लेकर जा रहे थे। रास्ते में अचानक ट्राली का संतुलन बिगड़ गया, जिससे गन्ने से लदी ट्राली सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में किसान सतीश को चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल किसान को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मार्ग पर गन्ना बिखर जाने से यातायात बाधित हो गया था। समाजसेवी विजय के अनुसार, जेसीबी मशीन की मदद से सड़क से गन्ना हटाकर मार्ग को साफ किया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
वाहन चेकिंग अभियान चलाया
चरथावल। विकास खंड स्थित बिरालसी चैकी पर सुरक्षा कवच अभियान चलाया गया। यह अभियान एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आदेशानुसार और थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में संचालित किया गया। गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य के तहत, बिरालसी चैकी प्रभारी कुलदीप परिहार ने अपनी पुलिस टीम के साथ रात्रि आठ बजे बिरालसी बॉर्डर चैकी पर सघन वाहन चेकिंग की। इस दौरान दोपहिया और चैपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। चेकिंग के साथ-साथ, वाहन चालकों को श्नो हेलमेट नो फ्यूल नियम के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने सभी नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियानों का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और आम जनता में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
सड़क हादसे में घायल
चरथावल। विकासखंड क्षेत्र में नगला राई गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा एक घोड़ा बग्गी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। इस दुर्घटना में घोड़ा भी घायल हो गया और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार तेज गति से आ रहा था और अनियंत्रित होकर घोड़ा बग्गी से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ।
नकदी व ताश के पत्तों सहित दबोचा
चरथावल। पुलिस ने निर्धना क्षेत्र में जुआ खेलने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3180 रुपये नकद और ताश की एक गड्डी बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और तीनों आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।.
कई चैकी प्रभारी किये इधर से उधर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला पुलिस प्रमुख संजय कुमार वर्मा ने जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्-दुरूस्त रखने के उददेश्य से बीती रात एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाई। जिसमें कई चैकी प्रभारियांे के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। बीती देर रात एसएसपी संजय वर्मा द्वारा जारी आदेश के तहत रामपुर तिराहा चैकी प्रभारी गोविन्द चैधरी को कुटेसरा चैकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं कुटेसरा चैकी प्रभारी नंदकिशोर शर्मा को थाना चरथावल की हिंडन चैकी प्रभारी बनाया गया है। सब इंस्पैक्टर विकास चैधरी को रामपुर तिराहा चैकी इंचार्ज बनाया गया है। एसएसपी ने सब इंस्पैक्टर तूफान सिंह को थाना शाहपुर की मीरापुर चैकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी हैं।
घोड़े की करंट से मौत
शाहपुर। शाहपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक घोड़े की मौत हो गई। हादसे में घोड़ा चालक लोकेश प्रजापति बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, शाहपुर निवासी लोकेश प्रजापति पुत्र राम भजन अपने घोड़े के साथ गांव गढ़ी में फेरी लगाने गया था। गांव में एक बिजली के खंभे के पास से गुजरते समय खंभे में उतर रहे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में घोड़ा आ गया। करंट इतना तेज था कि घोड़े ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। उनका आरोप है कि शाहपुर बिजली घर को जर्जर तारों और खंभों में करंट उतरने की शिकायतें कई बार की गई थीं। हालांकि, विभाग ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पीड़ित लोकेश प्रजापति ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई और घोड़े के लिए मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और पीड़ित को न्याय नहीं मिला, तो वे प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल, घटना के बाद इलाके में बिजली विभाग के प्रति असंतोष है। प्रशासन की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
वाहनों के फर्जी कागजात बनाने वाले शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चोरो के गिरोह के साथ मिलकर चोरी की मोटर साइकिलो को बेचने के लिये फर्जी आधार बनाने वाले वाँछित अभियुक्त प्रकाश उर्फ चिराग को घटना मे प्रयुक्त एक लैपटाप व प्रिन्टर सहित गिरफ्तार किया गया । प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी के निर्देशन मे थाना नई मण्डी पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रकाश उर्फ चिराग उर्फ बेबी पुत्र राजेन्द्र सिंह नि0 भरतिया कलोनी थाना नई मण्डी को मय घटना मे प्रयुक्त लैपटाप व प्रिंटर पी.एन.बी. जन सेवा केन्द्र की दुकान जौली रोड कूकडा से गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा उक्त के सम्बन्ध मे अग्रिम विधिक कानूनी कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है । पुलिस पूछताछ में अभियुक्त प्रकाश उर्फ चिराग उर्फ बेबी उपरोक्त ने बताया कि वह पीएनबी जनसेवा केन्द्र चलाता है तथा काफी समय पहले उसकी दोस्ती कई युवकों से हुई थी तथा उसके दोस्तों द्वारा विभिन्न क्षेत्रो से मो0सा0 चोरी कर उनके वाहन स्वामी का नाम आरटीओ एप के माध्यम से वाहन स्वामी का नाम पता के बारे मे जानकारी कर उनके पते से अपने साथियो का फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड मुझसे मेरे जनसेवा केन्द्र पर तैयार कराकर क्षेत्र की लोगो को धोखाधडी से फर्जी दस्तावेज दिखाकर चोरी की मोटर साईकिलो को अवैध रूप से बेचते थे जिसमे उसके दोस्त काफी अच्छा पैसा देते थे।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 कुलदीप सिंह, समय सिंह, है. का0 सचिन कुमार, का. आशीष कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।
गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के आह्वान पर महावीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन करने हेतु एक श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लाखन सिंह जी द्वारा की गई। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप जी के राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान के लिए किए गए बलिदान एवं संघर्ष को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया कि जनपद मुजफ्फरनगर के नगर छेत्र में किसी सार्वजनिक स्थल पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए बैठक में मौजूद सभी बुद्धिजीवीयो ने सर्वसम्मति इस प्रस्ताव को पास करते हुए संकल्प 9 मई से पहले ही इस पुण्य कार्य को किया जाएगा, जिस प्रकार भामाशाह जी ने अपने सर्वस्व से महाराणा प्रताप जी का सहयोग किया था, उसी भावना के साथ समाज के सभी लोग तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करेंगे। इसी क्रम में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 के 9 मई से पूर्व मुजफ्फरनगर में महावीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
अनूप सिंह राठी (एडवोकेट), संजय मिश्रा, सुनील तायल, तरुण मित्तल,
भूपेंद्र गोयल, हर्षद राठी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता अग्रिश राणा जी, अधिवक्ता अशोक कुशवाहा जी, अधिवक्ता संदीप पुंडीर जी, हरेंद्र राणा जी, संजीव राणा जी, दिनेश पंडित जी, मुकेश पुंडीर आर्य जी, समर ठाकुर जी, अमित पुंडीर जी, मनोज पुंडीर जी, पंकज राणा जी, विवेक चैहान जी, विशाल पुंडीर जी एवं जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. लाखन सिंह जी ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल क्षत्रिय समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के गौरव हैं और उनकी प्रतिमा स्थापना समाज को एकता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्रदान करेगी। कार्यक्रम का समापन महाराणा प्रताप जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा “जय महाराणा प्रताप” के उद्घोष के साथ किया गया।
अंसतुलित होकर टैªक्टर ट्राली पलटी
जानसठ। रामराज थानाक्षेत्र के बैराज पुलिस चैकी के निकट मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर गहरे गड्ढों के कारण एक लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। यह घटना तब हुई जब बिजनौर के किरतपुर निवासी फरमान अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ी भरकर यमुनानगर जा रहे थे। बैराज पुलिस चैकी से थोड़ा आगे बढ़ने पर राजमार्ग पर बने गहरे गड्ढों में ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया चला गया, जिससे ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल रामराज थाने की हैदरपुर पुलिस चैकी को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पलटी हुई ट्रॉली और लकड़ी को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
ई-रिक्शा चालकों ने मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।डीएम कार्यालय पहंुचे ई-रिक्शा चालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया तथा जिला प्रशासन के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
दोपहर के वक्त कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित ई-रिक्शा चालकों ने अपनी समस्याओ के सम्बन्ध मे धरना दिया तथा इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने की मंाग की। इस दौरान ई रिक्शा चालक संगठन से जुडे पदाधिकारी एवं दर्जनो ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं व हेल्प डेस्क पर नोटिस जवाब को सपा प्रभारी बनाए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सपा नेता साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी के संचालन में आयोजित मीटिंग में जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में भारी तादाद में मतदाताओं को मिले नोटिस का जवाब व उस पर मतदाताओं के सहयोग के लिए प्रत्येक विधानसभा में 5 वकीलों की तैनाती तथा नोटिस पर सुनवाई हेतु बनाई गई निर्वाचन आयोग की प्रत्येक हेल्प डेस्क पर समाजवादी पार्टी के दो नेताओं को प्रभारी बनाने के साथ सभी सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विशेष अभियान के अगले शनिवार व रविवार को नई वोट बनवाए जाने को सपा की प्रत्येक बूथ पर टीम बनाई गई है। सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी,प्रदेश सचिव नौशाद अली,प्रदेश सचिव ठाकुर सुखपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता की वोट बचाने व नई वोट बनवाने की लड़ाई सपा मजबूती से लड़ेगी। मीटिंग में मुख्य रूप से सपा प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर,नि० विधानसभा अध्यक्ष डॉ अविनाश कपिल, संजीव आर्य,सत्यदेव शर्मा, सादिक चैहान, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अनिल अंबेडकर, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज कुरैशी, सपा नेता चैधरी अजय कुमार,लोकेंद्र कुमार,वीरेंद्र नागर एडवोकेट,रजनीश यादव,कृष्ण पाल सिंह पाल, ऐश मोहम्मद मेवाती,नावेद रंगरेज, शादाब राणा,सतीश चंद जैन, डॉ हनी समाहत, शाईम,वसीम मलिक सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अजगर को पकड़ा
पुरकाजी। गंगनहर किनारे एक खेत में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सफल रेस्क्यू किया और उसे एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। थाना क्षेत्र के सुवाहेड़ी निवासी किसान गुलसनव्वर अपने खेत में काम कर रहे थे। उनका खेत गंगनहर के किनारे स्थित है। काम के दौरान ही उन्हें एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया, जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल गांव वालों को दी। अजगर निकलने की खबर फैलते ही गांव से दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच, वन विभाग की टीम भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। ग्रामीण अफसर अली ने बताया कि गंगनहर किनारे के इस क्षेत्र में पहले भी कई बार विशालकाय अजगर देखे जा चुके हैं। लगातार अजगरों के निकलने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
सड़क किनारे मृतक मिले गौवंश के बछडे का कराया अंतिम संस्कार
चरथावल। कस्बे के रोहाना मार्ग पर सड़क किनारे एक गोवंश के बछड़े का शव मिला। किड्स हेवन पब्लिक स्कूल और नालंदा पब्लिक स्कूल के बीच यह घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मृत बछड़े को वहां फेंका था। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी समाजसेवी और पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा को दी। सूचना मिलने पर सन्नी चोपड़ा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर बछड़े का विधिवत अंतिम संस्कार कराया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
महिलाओं ने गंदे पानी की बोतलें लेकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिले के रामराज क्षेत्र में दर्जनों महिलाओं ने हाथों में गंदे पानी की बोतलें लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पानी की गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अधिकारियों को गंदे पानी की स्थिति दिखाई और अपनी समस्याओं का विवरण एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि टिकोला शुगर मिल के कारण क्षेत्र का जल स्रोत दूषित हो गया है और मजबूरी वश वह और उनके बच्चे यह पानी पी रहे हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि पिछले छह से सात महीनों से वही पानी पीना पड़ रहा है, जिसके कारण बड़े और छोटे दोनों बीमार पड़ रहे हैं। रामराज निवासी किरण ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गंदे पानी के कारण बच्चों और बड़ों को खांसी, लीवर संबंधी समस्या और गुर्दे एवं किडनी की बीमारी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पानी में बदबू बहुत अधिक है और खेतों में शुगर मिल का दूषित पानी जाने के कारण क्षेत्र का पानी खराब हो गया है। जिलाधिकारी कार्यालय पर मौजूद प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने महिलाओं की शिकायत सुनकर कहा कि ग्राउंड वाटर के नमूने लेकर इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पानी की गुणवत्ता की समस्या का जल्द समाधान निकाला जाएगा। महिला किरण ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सुरक्षित और स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि गंदे पानी की समस्या को नजरअंदाज न किया जाए और क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए।
भूमि विकास बैंक एलडीबी चुनावः नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न
खतौली। क्षेत्र में भूमि विकास बैंक के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस चुनाव में कुल चार प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
चुनाव में दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों में श्रषिपाल भाटी (खतौली), सतेन्द्र (मीरापुर), आदेश कुमार (नौना) तथा नरेश कुमार (तुलसीपुर) शामिल हैं। सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार एवं एआरओ सुनील कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। इस अवसर पर प्रत्याशियों ने भूमि विकास बैंक से जुड़े सभी सदस्यों और मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भूमि विकास बैंक किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के विकास की रीढ़ है, इसलिए प्रत्येक सदस्य का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है ताकि एक सक्षम और मजबूत नेतृत्व चुना जा सके।नामांकन के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें रवा राजपूत मनोज चैहान, दीपक चैहान, प्रवेश लटूरा, गौतम (प्रमुख), सुनील प्रधान (दूधली), राजू अहलावत, मनोज लोहढा, भगवानदास सरपंच, यशपाल प्रधान, पहलाद राणा, अनुज शेहरावत, प्रमोद अन्ना,सुधीर पुंडीर, सुबे सिंह राणा, रामबीर, अनंती, योगेश बरसात, अमित त्यागी एवं सत्यव्रत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।प्रत्याशियों ने कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिला तो वे भूमि विकास बैंक के माध्यम से किसानों को सरल ऋण सुविधा, पारदर्शी व्यवस्था और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देंगे। नामांकन प्रक्रिया के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। चुनाव अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे की चुनावी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी तथा मतदान की तिथि को लेकर शीघ्र ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।


