News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पशु चिकित्साधिकारी ने गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल अटाली का निरीक्षण किया गया।  मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी  डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन मेंडॉ श्याम सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल अटाली का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी गोवंश सामान्य पाये गएॉ गौ आश्रय स्थल पर गौवंश को भूसे के साथ हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए गए एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला।ठंड से बचाव के लिए तिरपाल लगी हुई है व रात्रि के समय अलाव की व्यवस्था हैॉ नियमित रूप से साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ मौके पर केयरटेकर उपस्थित मिले व हरा चारा नियमित रूप से खिलाने के निर्देश दिए गए।

 

समस्याओं का हुआ किसानो व मिल मालिकों के बीच बैठक में निस्तारणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आरडीएफ की समस्या को लेकर आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण मुददो पर विस्तृत चर्चा हुई। किसान और पेपर मिल मालिकों के बीच हुई इस अहम बैठक में विभिन्न सुझाव रखे गए। इस मुददे पर आगामी 15 अप्रैल को फिर से बैठक रखी गई है।
  उल्लेखनीय है कि प्रदूषण की बढती समस्या तथा पेपर मिलो मे आरडीएफ के नाम पर कचरा आदि जलाए जाने के आरोपो के चलते बीते दिनों किसान संगठनो ने इस मुददे से जिला प्रशासन को आगाह करते हुए वस्तु स्थिती से अवगत कराने तथा प्रदूषण से मुक्ति के लिए कोई हल निकालने की मांग की थी। उक्त मुददे पर विगत दिनो जिला पंचायत के सभाकक्ष मंे किसान संगठन के नेताओं तथा पेपर मिल स्वामियों के बीच बैठक हुई थी। जिसमंे कुछ मुददो पर सहमति बनने के साथ 2 फरवरी 2025 को बैठक सुनिश्चित की गई है। इस संदर्भ में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में किसान संगठन के नेताओं तथा पेपर मिल स्वामियों के बीच आरडीफ एवं प्रदूषण,जाम आदि पर मीटिंग हुई। बैठक में मौजूद भाकियू नेता राकेश टिकैत सहित किसान नेताआंे व पेपर मिल मालिकों के बीच हुई बैठक पेपर मिल मालिकांे ने आश्वस्त किया कि  पेपर मिल एरिया में उचित साफ-सफाई व्यवस्था, पेपर मिलो पर आने वाले आरडीएफ से लदे ट्रकों को ढक कर लाने, जल्द ही प्रदूषण की समस्या को दूर कराने के आश्वासन के साथ एक अच्छे माहौल में यह बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें यह तय हुआ कि आगामी 15 अप्रैल तक इन सब व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर दिया जायेगा। साथ ही 16 अप्रैल को पुनः इस सम्बन्ध में
बैठक प्रस्तावित हैं। बैठक मे मौजूद भाकियू नेता राकेश टिकैत का कहना था कि पेपर मिलो मे आरडीएफ ही जलाया जाए अन्य सामग्री नही। ताकि प्रदूषण ना फैले। आज की बैठक मे कई समस्याओं का समाधान हुआ। जिस पर स्थानीय ग्रामीणो ने संतुष्टि जाहिर की। भाकियू नेता राकेश टिकैत का कहना है कि बैठक मे कई समस्याओं का समाधान हुआ है। उन्होने कहा कि यह सकारात्मक हैं। इस दिशा मे अच्छी शुरूआत है। उन्होने कहा कि प्रशासन की मौजूदगी मे आहूत इस बैठक में यथाशीघ्र नाला निर्माण, ताकि उक्त क्षेत्र में कीचड की समस्या से बचा जा सके, सडक निर्माण, पानी की समस्या, तथा फैक्ट्रियो मे इक्यूमैंट लगाए जाने से प्रदूषण की समस्या से काफी निजाद मिलेगी। उन्होने कहा कि  पेपर मिलो के बाहर खडे होने वाले ट्रको को सडक से कुछ हटकर लगवाया जाए ताकि सडक हादसे का भय ना रहे। उक्त सभी मुददो पर विचार-विमर्श/सुझाव रखे गए। जिन पर दोनो पक्षों के बीच सहर्ष सहमति बनी। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय सिंह, एसपी सिटी सत्यनायण प्रजापत, प्रदूषण विभाग की जेई संध्या जी, पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उघमी अमित गर्ग, पेपर मिल स्वामी मनीष कपूर, आईआईए के राष्ट्रीय सचिव कुशपुरी, विपुल भटनागर आदि उघमी मौजूद रहे।

 

वाहनों को धोखाधडी से बेचने वालेे गिरोह का पर्दाफाशMuzaffarnagar News
बुढ़ाना।(Regional News)।  पुलिस द्वारा चोरी किये गये/फाइनेंस पर खरीदे गये वाहनों के इंजन व चेसिस नम्बर बदलकर धोखाधडी से वाहन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तगण मेहरबान अली उर्फ कारी पुत्र यासीन अली व अफजाल पुत्र रोशन निवासी मरकज मस्जिद के पास मौ0 शाहघासी दरवाजा कस्बा व थाना झिंझाना जनपद शामली को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 01 करोड 15 लाख रुपये, 04 ट्रक, 02 मोटर साईकिल, 01 मोबाईल फोन व 08 फर्जी आधार कार्ड तथा 06 आरसी व एक फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकसंजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाप्रभारी बुढ़ाना सुभाष बाबू अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 01 फरवरी को थाना बुढाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जनपद मे अन्तर्राजीय गैंग सक्रिय है जो चोरी, फाईनेन्स व पुराने खत्म वाहनो को खरीदकर उनपर फर्जी तरीके से इंजन व चैसिस नम्बर बदलकर फर्जी तरीके से तैयार किये गये वाहनो को बेचने का काम करते है।
गिरोह के सदस्य ऐसे ही तैयार किये गये ट्रक को लेकर मुजफ्फरनगर की तरफ से दिल्ली लेकर जाने वाले है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना बुढाना पुलिस खतौली तिराहे पर आने जाने वाले वाहनो की सघन चैकिंग करने लगी, कुछ समय पश्चात एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी में देकर रूकने का इशारा किया गया तो ट्रक ड्राईवर ट्रक को तेजी से लेकर भगाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त ट्रक का पीछा किया गया आगे चलकर ट्रक के सामने गन्ने से भरा ट्रक आ गया जिस कारण ड्राइवर ने ट्रक रोक दिया तथा ड्राइवर व 01 अन्य व्यक्ति ट्रक वही छोडकर भागने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर घेर घोटकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 01 करोड 15 लाख रुपये, 04 ट्रक, 02 मोटस साईकिल, 01 मोबाईल फोन व 08 फर्जी आधार कार्ड तथा 06 आरसी व एक फर्जी नम्बर प्लेट बरामद बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।   गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे फर्जी आधार कार्ड तैयार करते हैं तथा वाहनों को फाइनेंस पर खरीदकर उनके इंजन व चेसिस नंबर बदलकर बाद में उनका रजिस्ट्रेशन अरुणाचल प्रदेश व अन्य राज्यों से कराकर उन्हें बेच देते हैं तथा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है। अभियुक्तगण फर्जी आधार के माध्यम से बैंक खाते खुलवाकर लोन भी करवाते हैं और इन्हीं फर्जी दस्तावेजों का उपयोग वाहन पंजीकरण में करते हैं। आरसी तैयार होने के बाद, जिस वाहन की आरसी बनाई जाती है, उसी प्रकार का दूसरा वाहन खरीदकर उस पर फर्जी आरसी के अनुसार इंजन नंबर, चेसिस नंबर एवं रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित कर देते हैं, जिससे चोरी अथवा फाइनेंस वाला वाहन पकड़ में नहीं आता। इस प्रकार तैयार किए गए फर्जी आरसी एवं बदले हुए इंजन-चेसिस नंबर वाले वाहनों को वे सभी मिलकर भोली-भाली जनता को असली बताकर बेच देते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  प्र0नि0 सुभाष अत्री, उ.नि. ललित कुमार, सन्दीप कुमार, आशीष कुमार, है. का. नीरज त्यागी, अमरदीप, का. संजय कुमार, विजय कुमार, नकुल सांगवान थाना बुढ़ाना शामिल रहे।  उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना बुढ़ाना पुलिस टीम को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 20,000/- रूपये के नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत किया गया है।

 

जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
खतौली। (Regional News)। प्रह्लाद सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 02 फरवरी 2026 को सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन ग्राम जावन, फलावदा रोड, खतौली में संपन्न हुआ।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास कुमार पुंडीर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बालिका शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली भी निकाली, जिसमें लोगों को बेटियों की शिक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ग्रामवासियों ने भी छैै स्वयंसेवकों का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की। यह कार्यक्रम समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

सडक हादसे में हुए घायलMuzaffarnagar News
बुढ़ाना।(Regional News)।  थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में गाजियाबाद निवासी प्रमोद पुत्र चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर में चोट आई। यह घटना सराय चैकी के पास उस समय हुई जब प्रमोद शामली से अपना काम निपटाकर लौट रहे थे। अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि प्रमोद अपनी बाइक समेत काफी दूर जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, 108 एंबुलेंस को कई बार फोन करने के बावजूद वह घटनास्थल पर 30 मिनट तक नहीं पहुंची, जिससे घायल प्रमोद वहीं पड़े रहे। चैकी प्रभारी रजत ने भी एंबुलेंस के न पहुंचने की पुष्टि की। एंबुलेंस के इंतजार में समय बीतता देख, घायल प्रमोद के परिजन अपनी निजी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। वे प्रमोद को तुरंत बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। यह घटना सड़क सुरक्षा पर सरकार द्वारा किए जा रहे विज्ञापनों और 108 एंबुलेंस सेवा की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाती है।

 

रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकली
मंसूरपुर।(Regional News)।   मंसूरपुर क्षेत्र में संत रविदास जयंती धूमधाम से शोभायात्रा निकाल कर मनाई गई। मंसूरपुर खानूपुर, घासीपुरा , जड़ौदा आदि गांव में शोभायात्रा यात्रा निकली गई। उपस्थित  लोगों ने संत रविदास के चित्र तथा मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।  इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवम राठी ने कहा कि संत रविदास जी ने सर्व समाज को ज्ञान का रास्ता दिखाया। हमें महापुरुषों के बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान  राजीव चैधरी खानूपुर, डॉक्टर बिरसी जड़ौदा,  नंदकिशोर पांचाल, राजेंद्र फौजी,डॉ कुलदीप, रामकुमार, सुनील कुमार, पंडित नंदकिशोर शर्मा, उमेश कुमार यश गोयल आदि थे।

 

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हैदरपुर वेटलैंड में विश्व आद्र्र भूमि दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि हैदरपुर वेटलैंड पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है और अब यह एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर रहा है, जहां अन्य जिलों से भी लोग इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखने आ रहे हैं। इस अवसर पर रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

 

चोरी करने वाले 6 शातिर दबोचेMuzaffarnagar News
शाहपुर।(Regional News)।  थाना शाहपुर पुलिस द्वारा विधुत तार व ट्रांसफार्मर से कॉइल चोरी करने वाले 06 चोर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार, चोरी के 08 अभियोगो का सफल अनावरण। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर व 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 04 अदद नाजायज चाकू व  ट्रान्सफार्मर की कोईल वजन कुल 200 कि0ग्रा0 व 20 कि0ग्राम एलुमिनियम तार (अनुमानित मूल्य 2,50,000 रुपये )  मय एक छोटा हाथी बरामद किया।  अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। थाना शाहपुर पुलिस बाबूजी फिलिंग स्टेशन के पास निरमानी गेट पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी मुजफ्फरनगर की तरफ से तेज गति में एक छोटा हाथी गाडी दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु छोटा हाथी गाडी चालक बैरियर में टक्कर मारकर शाहपुर की ओर भागने लगा तथा आगे चलकर निरमाना जाने वाले रास्ते की तरफ मोड दिया। पुलिस टीम द्वारा उक्त टेम्पू का पीछा किया गया आगे चलकर टेम्पू कच्चे रास्ते पर फंस गया। बदमाशों द्वारा टेम्पू को वही छोडकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर बदमाशों को भागने का मौका दिये बिना एक बारगी दविश देकर मौके से 06 जोगिन्द्र उर्फ टीना पुत्र संसार सिंह निवासी ग्राम वहलना थाना खालापार, मनोज उर्फ मोनू पुत्र हरिचन्द नि0 मदारपुरा थाना सरधना जिला मेरठ, अहसान पुत्र गुच्छन नि0 प्रेमनगर थाना लोनी जिला गाजियाबाद, अरविन्द पुत्र पवन, सोरभ पुत्र कविन्द्र निवासी मदारपुरा थाना सरधना जिला मेरठ, शोकीन पुत्र हबीब नि0 ग्राम अशोक विहार थाना लोनी जिला गाजियाबा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 04 नाजायज चाकू व 220 कि0ग्राम कॉपर की कॉइल व घटना में प्रयुक्त 01 छोटा हाथी नम्बर डीएल 01 एलएएम 1321 बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर व अन्य जनपदों के विभिन्न क्षेत्रों से (कुतुबपुर, खुड्डा, भैसरहेड़ी, तुगलकपुर, शकरपुर, मोला हेड़ी, लछेड़ा व कुरथल) से ट्रांसफार्मर काटकर तांबे की कॉइल व बिजली के तार चोरी किए थे। वाहन में रखी गई सभी कॉइलें उन्हीं चोरियों की हैं, जिन्हें वे बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, उ.नि. विकास चैधरी, अनिकेत धारीवाल, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, है. का. पे्रमचंद शर्मा, रोहताश कुमार, का. प्रशान्त, सोमवीर, शिवम, ललित भाटी थाना शाहपुर शामिल रहे।   उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना शाहपुर पुलिस टीम को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 15,000/- रूपये के नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत किया गया है।

 

योग शिविर का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का सामूहिक रूप से ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। संचालन जनपद मुजफ्फरनगर के योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने किया। सर्वप्रथम मंगलाचरण राजकुमार मिश्रा के द्वारा किया गया तत्पश्चात संस्थान गीतिका योग प्रशिक्षक रवि कुमार मौर्य के द्वारा प्रस्तुत की गई। अतिथि देवो भव के क्रम में अतिथि सत्कार योग प्रशिक्षक कैलाश आर्य के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन योग प्रशिक्षक सूर्यकुमार ने किया मुख्य वक्ता संस्कृत संस्थान लखनऊ के मुख्य वक्ता श्री महेंद्र पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में योग के प्रचार प्रसार हेतु निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर पिछले कई वर्षों से चलाए जा रहे हैं। जिनका मुख्य उद्देश्य समाज में योग के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना तथा एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।   इसी कड़ी में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 2 फरवरी 2026 को त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने किया।  योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में त्रैमासिक योग प्रशिक्षण बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु दिया जाता है। उन्होंने बताया कि योग एक ऐसी विधा है जिससे बच्चों का शारीरिक ,मानसिक, बौद्धिक तथा आध्यात्मिक विकास होता है। नियमित योगाभ्यास से बालकों में सद्बुद्धि का विकास होता है उनके अंदर अनुशासन, सहनशीलता ,दया, करुणा ,त्याग तथा मेहनत का गुण विकसित होता है। प्राणायाम करने से बच्चों की बुद्धि तीव्र होती है ।

 

श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कथा व्यास  पण्डित होती लाल शर्मा जी द्वारा भागवत कथा का शुभारंभ श्री सत्संग भवन ट्रस्ट मन्दिर मे किया गया।  अतुल कुमार गर्ग महामंत्री श्रीकृष्ण कृपाअमृत जीओ गीतापरिवार ने बताया कि एक पखवाडे के इस  कार्यक्रम मे सैकडो की संख्या मे सनातन प्रेमी बन्धुओ, मातृशक्ति ने भाग लिया। कथा मे कथा व्यास शर्मा जी  द्वारा सनातन की विस्तार से व्याख्या की गई । सहयोगी संस्थाये श्री कृष्णकृपा जीओगीता परिवार आचार्य कुल परिवार,सत्संग भवन ट्रस्ट परिवार तथा स्थानीय श्रद्धालु जनो के द्वारा कथा का श्रवण कर धर्म लाभ उठाया गया तथा उपस्थित सम्मानित भक्तजन भक्ति रस मे सराबोर हो गये। कथा मे  विनोद चैहान,रवींद्र वर्मा, सरोज,ओम पाल सिंह, रजनी, भावना शर्मा, रीतू, नीलम , रश्मी,ममता, ए के अग्रवाल, अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह,सुभाष गर्ग,राजेश वर्मा, अजय गर्ग, पंडित भवानी शंकर, शिव कुमार बंसल, अशोक गुप्ता,अखिलेश कुमार अग्रवाल, ममता शर्मा , श्रीमति चैहान जी,आचार्य सीताराम, एड राजकुमार मलिक , संजीव कुमार वर्मा ,भारी संख्या मे मातृशक्ति आदि सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।अंत मे उपस्थित श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरित कर कथा को विश्राम दिया गया।

 

सुन्दर कांड एवं संकीर्तन होगा आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) परमपूज्य महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की महाराज श्री की सद्प्ररेणा / आशीर्वाद से एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से  साप्ताहिक / एकादशी/विशेष पर्व पर निरूशुल्क गीतापाठ,भजन भाव बहन अनुराधा गर्ग के सौजन्य से पंचमुखी मे गीता पाठ,सुन्दर काण्ड एवं संकीर्तन का आयोजन 03 फरवरी 2026 को दोपहर बाद 03ः30 बजे से रात्री 5ः30 बजे तक होना निश्चित हुआ है।जिसमें आप सपरिवार, ईष्ट मित्रो सहित सादर आमंत्रित हैं।आपसे अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाए एवं  महाराज श्री के जीओ गीता के माध्यम से गीताजी का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का जो सफल वैश्विक प्रयास किया है/किया जा रहा है और बहुत से देशों मे गीताजी का पठन/पाठन किया जा रहा है। उसमे सहयोग के लिए आओ जीओ गीता के साथ जुडे। अभी तक 10,13, 17,27 फरवरी व 03 मार्च बुक है  24  फरवरी अभी तक खाली है । जो बुक कराना चाहते है बुक करा सकते हैं।

 

 ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायलMuzaffarnagar News
मोरना।(Regional News)।  मोरना-भोकरहेड़ी मार्ग पर देर शाम एक ट्रैक्टर नीलगाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक नितिन कुमार घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चैक निवासी नितिन कुमार पुत्र वीर सिंह मोरना मिल में गन्ने डालकर अपने घर लौट रहा था। रात जब वह मोरना-भोकरहेड़ी मार्ग पर स्थित इण्डेन गैस गोदाम के पास पहुंचा, तभी अचानक एक नीलगाय सामने आ गई। नीलगाय को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह खाई में गिर गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल नितिन को तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचाया गया। ग्रामीणों की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को खाई से बाहर निकाला गया।

 

अंसतुलित होकर पलटे वाहन की वजह से लगा जाम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बघरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पीनना में खेड़ी दूधाधारी के बीच एनएचएआई हाईवे पर पुल निर्माण कार्य जारी है। इस निर्माण के कारण मुख्य मार्ग बाधित हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। यात्री अब दधेडू मोड़ से होकर हरिद्वार की ओर निकल रहे हैं। इसी दधेडू मोड़ पर एक वाहन के पलटने से भारी जाम लग गया। इस जाम के कारण कई यात्रियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। पीनना के ग्राम प्रधान रामू उर्फ रामकुमार और गौरव पंवार प्रमुख ने बताया कि पुल निर्माण कार्य के कारण दधेडू मोड़ पर वाहन पलटा था, जिससे जाम लगा। यातायात पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है।

 

 बजट 140 करोड भारतवासियों की आशा पूरा करने वाला होगा सिद्धः रमा नागर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रमानागर राष्ट्रीय सचिव रालोद ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय सचिव रमा नागर ने आज संसद में पेश केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश की 140 करोड़ जनता भारतवासी की आशा को पूरा करने वाला सिद्ध होगा यह आम बजट भारत को विकसित, आत्मनिर्भर निर्भर भारत की ओर अग्रसित करने में एक मील का पत्थर साबित होगा महिला सशक्तिकरण कृषि, स्वास्थ्य सेवा एवं सहायक सेक्टर के लिए अधिक प्रावधान किया गया है। मैं इस विकासोन्मुखी बजट के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उनके कुशल केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी एवं एन,डी,ए, गठबंधन की सरकार का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।  

 

मारपीट का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मारपीट के मामले मे कार्यवाही ना होने पर पीडित पक्ष ने एसएसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई।
  पीडिता संतोष देवी ने अपने पति के साथ एसएसपी कार्यालय पहंुच कर एसएसपी संजय वर्मा के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि किसी विवाद के चलते कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर डाली थी। उक्त मामले मे पीडिता संतोष देवी ने अपने पति के साथ कचहरी परिसर स्थित एसएसपी कार्यालय पहंुच कर एसएसपी संजय वर्मा के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे पूरे मामले की जांचोपरांत कार्यवाही की मंाग की है। इस दौरान उनके साथ कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
खतौली।(Regional News)।  तहसील प्रशासन पर उचित काम न करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च निकालते हुए तहसील परिसर में हल्ला-बोल किया और इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन कुमार उपाध्याय और महासचिव प्रदीप कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील और राजस्व न्यायालयों में आम जनता और वादकारियों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। ।बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

धूमधाम के साथ निकाली शोभायात्रा
चरथावल। (Regional News)। क्षेत्र के ग्राम नगला राई में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकालने से पहले युवतियों और महिलाओं ने शोभायात्रा मार्ग पर झाडू लगाकर साफ-सफाई की। महिलाएं और युवतियां शोभायात्रा के आगे-आगे झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।  इस अनूठी पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।

 

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होटल श्याम सरोवर, उरई, जालौन में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश भर से 56 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकुंद मिश्रा द्वारा की गई। जिला मुजफ्फरनगर से जिसका प्रतिनिधित्व वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल ने किया एवं बेबाकी से अपने विचार रखें। उनके द्वारा एक ज्ञापन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को दिया गया। केंद्र सरकार द्वारा व्यापारी सुरक्षा बोर्ड में प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र गुप्ता जी की नियुक्ति पर उन्होंने हर्ष जताया एवं श्री ईश्वर कंसल जी के साथ पटका पहना कर स्वागत – सम्मान किया। बैठक में ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं ई-कॉमर्स कंपनियों को रेगुलेटिंग एक्ट के तहत लाने के लिए धरना प्रदर्शन एवं चरणबद्ध रूप से कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। वन नेशन – वन मंडी शुल्क को अपनाते हुए शुल्क 0.5ः करवाने के संबंध में वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री अशोक कंसल ने अपने विचार रखें । उन्होंने कहा कि सभी जिंसों पर मंडी शुल्क हरियाणा एवं अन्य कई प्रदेशों की तरह समाप्त होकर मंडी के रखरखाव के लिए 50 पैसे यूजर चार्ज लगना चाहिए। प्रत्येक जनपदों में जिंसों की जांच के लिए एक प्रयोगशाला होनी चाहिए, इस समय पूरे प्रदेश में केवल दो प्रयोगशालाएं हैं। व्यापारी कई वस्तुओं का विक्रय करता है तथा व्यापारी को बहुत सी वस्तुएं भी खरीदनी पड़ती है इसलिए व्यापारी को वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक प्रयोगशाला स्थापित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स की दरे सभी रोड पर एक समान की जाए तथा टोल टैक्स पॉइंट पर उसकी समय सीमा लिखी जाए जिससे आमजन को ज्ञात हो की टोल टैक्स कब बंद होगा। व्यापारियों के साथ साइबर क्राइम या बैंक फ्रॉड होने पर उसकी पुलिस रिपोर्ट तुरंत लिखी जाए। व्यापार बंधुओ की बैठक हर महीने हो तथा उसमें सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ताकि स्थानीय स्तर की समस्याएं तुरंत हल हो सके। राज्यसभा व विधान परिषद में अध्यापकों व कलाकारों आदि की भांति व्यापारियों का भी प्रतिनिधित्व हो ताकि वहां व्यापारी अपनी बात रख सके। अशोक कंसल ने अपने वक्तव्य में कहा कि बैंक में क्लीयरिंग के चेक का धन व्यापारी को उसी दिन मिले, केंद्र सरकार ने घोषणा तो पूर्व में की लेकिन पूरी तरह लागू नहीं हो पाई,  हमारे जनपद मुजफ्फरनगर में पी.एन.बी लीड बैंक में है तो आप उसे आदेशित कर सकते हैं कि वह उसी दिन क्लीयरिंग दे। केवल पीएनबी कैश हैंडलिंग चार्ज काटता है अन्य बैंक नहीं काटते। जब जी. एस. टी पूरे प्रदेश में एक समान है तो मंडी शुल्क भी एक समान ही होना चाहिए ताकि व्यापारी अन्य प्रदेशों के व्यापारियों के साथ प्रतिस्पर्धा में बना रह सके। उन्होंने कहा कि गुड को भी केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की भांति कृषि उत्पादन घोषित करें ताकि गुड़ के भंडारण, आढत एवं ट्रांसपोर्ट पर जीएसटी समाप्त हो।  मंडिया आज खाली पड़ी है, किसानों के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व गुड़ की तस्करी अन्य प्रदेशों में कर रहे हैं इस पर रोक लगनी चाहिए । उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक टैरीफ योजना विशेष रूप से बिजली विभाग में लागू की जाए ताकि उद्योगों का पलायन प्रदेश से ना हो। अशोक कंसल ने कहा कि व्यापारियों के सभी लाइसेंस प्रत्येक विभाग के एक निश्चित शुल्क लेकर आजीवन कर दिए जाएं लाइसेंस बनवाने की अलग-अलग तारीख ना होकर वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से बनवाने की तिथि लागू की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार है विभिन्न रूपों में जितना टैक्स व्यापारी से वसूलते हैं उसका एक प्रतिशत सरकारी कोष बनाकर उसमें से व्यापारी को 60 वर्ष के बाद सरकार की ओर से पेंशन भी दी जाए। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की तरह व्यापारियों का भी क्रेडिट कार्ड कम ब्याज पर बने ई बैठक में स्वदेशी जन जागरण एवं एक देश एक चुनाव जैसे समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई । अंत में श्री अशोक कंसल ने बताया कि कई बार उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निवेदन किया गया था जो कि उन्होंने माना एवं 261 करोड रुपए की धनराशि मोरना शुगर मिल को प्रदान की। इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का धन्यवाद किया प्

 

आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में सत्र 2025-26 बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, अंकुर बंसल, अनिल शास्त्री, आदित्य दहिया, जितेन्द्र कुमार, धीरज बालियान, रीना चैहान, रजनी शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने कहा कि प्रिय बच्चों आप हमारे विद्यालय की शान है, ईश्वर आपको सद्बुद्धि, परिश्रम और सफलता का मार्ग दिखाये, आप ज्ञानवान बने, संस्कारी बने और देश का नाम रोशन करें। परीक्षा में जाने से पूर्व परीक्षा की अच्छे से तैयारी करना जरूरी है। प्रश्नों को लिख-लिखकर उनका अभ्यास करें। गीतकार कुशल  द्वारा बच्चों को प्रेरणादायक गीत गाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। पेपर मिलने के उपरान्त पेपर को अच्छे से पढना है तथा प्रश्नों को क्रमागत रूप से करें, जो प्रश्न आपसे अच्छे से आता है उसे पहले करें। अगर कोई प्रश्न आपसे नहीं आता तो उसका स्थान छोड दें तथा उसे बाद में करें। कोई भी प्रश्न अधूरा न छोडें तथा कॉपी में साइड में स्कैल की सहायता से हासीया बनाकर प्रश्न करने शुरू करें। प्रश्न करते समय प्रश्नोत्तर क्रमांक अवश्य लिखे। इसी कडी में विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने आये एम.डी.एस. विद्या मंदिर के संचालक अनिल शास्त्री ने विद्यार्थियों को निर्देश देते हुए बताया कि आप ओ0एम0आर0 शीट में कोई भी कॉलम दोबारा काला न करें, नहीं तो वह गलत माना जायेगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आपको गुरूओं का आशीर्वाद लेना बहुत जरूरी है और आप सभी विद्यार्थी अपने पूर्ण वेशभूषा में परीक्षा देने जायें और समय से पहले घर से निकले, जिससे आप समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुंच सकें। परीक्षा के तैयारी के लिए बडे प्रश्नों को लिख-लिखकर अभ्यास करें। परीक्षा कॉपी में अपनी लिखाई की सुन्दरता पर विशेष ध्यान दें तथा अनावश्यक काट-छांट न करें। अंकुर बंसल ने योग्यता के बारे में बताया कि योग्यता उसे कहते है जो हर मुश्किल काम आसान बना देती है। उन्होंने कक्षा 12 के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कक्षा-12 के बाद हायर एजुकेशन में जायेगें, उसके लिए आपको समय-समय पर विभिन्न विश्व विद्यालयों के प्रवेश परीक्षा फॉर्म पर अपने दृष्टि रखनी होगी तथा समय-समय पर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। आपको हायर एजुकेशन में प्रवेश लेने के लिए अपने जरूरी कागजात पहले से तैयार करा लेने चाहिए, जिसमें जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण आदि।   अंत में सभी अतिथियों, अध्यापकों व प्रधानाचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया और संकल्प दिलवाया कि- ‘‘मैं ईमानदारी से पढाई करूंगा/करूंगी, अपने माता-पिता और गुरूओं का सम्मान करूंगा/करूंगी और एक अच्छा इन्सान बनने प्रयास करूंगा/करूंगी’’।

 

क्रिकेट लीग का समापनः डा. संजीव बालियान की मौजूदगी में हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव वाजिदपुर कवाली में 7 से 31 जनवरी तक आयोजित वाजिदपुर कवाली क्रिकेट लीग का समापन हो गया है। इस लीग में अमरोहा पुलिस टीम ने तेवड़ा टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान मुख्य अतिथि और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लीग के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला तेवड़ा और अमरोहा पुलिस टीम के बीच खेला गया। तेवड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरोहा पुलिस टीम के सामने 142 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में अमरोहा पुलिस टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया और लीग की ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वाजिदपुर कवाली क्रिकेट लीग में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। इनमें अमरोहा पुलिस, तेवड़ा, जानसठ, मुजफ्फरनगर, रुड़कली, पुरकाजी, खतौली, जटवाड़ा, कमहेड़ा और बहसूमा जैसी टीमें शामिल थीं। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता टीम को डॉ. संजीव बालियान द्वारा 11 हजार रुपये नकद प्रदान किए गए। टूर्नामेंट में अमरोहा पुलिस के तुषार को श्मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल मैच में अमरोहा पुलिस के ही अनु चपराना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस आयोजन में अभिनव काकरान और ग्राम वाजिदपुर कवाली के सभी ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया।

 

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनाई
चरथावल।(Regional News)।  बधाई कला गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रविदास मंदिर प्रांगण में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शुभारंभ के बाद, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में ग्राम प्रधान ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जोर दिया कि उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रहे हैं और उनका जीवन हमें भेदभाव मिटाकर एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। समारोह में भजन-कीर्तन और एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन और उनके उपदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में, आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20616 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =