समाचार
अलग-अलग स्थानों से कई वांछित/वांरटियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्या द्वारा वांछित अभियुक्त सबाब आलम पुत्र यासीन नि0 खेडा पटटी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त नवीन पुत्र सुखलाल नि0 खाई खेडी थाना पुरकाजी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त आहद उर्फ आहत पुत्र इस्लाम नि0 मौ0 हलवाईयान कस्बा व थाना पुरकाजी मु0नगर को धमात नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 विनोद राघव द्वारा वारंटी अभियुक्त विपिन पुत्र ब्रजपाल नि0 सुन्दरनगर थाना छपार मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश गौतम द्वारा वारंटी अभियुक्त छोटू पुत्र वेद सिंह नि0 खेडी थाना ककरौली मु0नगर को अभि0 को मस्कन से गिरफ्तार किया।
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त शाहरूख पुत्र जाकिर नि0 हजरत अली मस्जिद के पास किदवईनगर थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त आबिद पुत्र नरेश नि0 सिकन्दरपुर थाना खानपुर हरिद्वार को दादूपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त परवेस उर्फ रडडी पुत्र ऋषिपाल नि0 द0 भटवाडा कस्बा व थाना बुढाना मु0नगर को तम्बाकू वाली गली ग्राउन्ड के पास कस्बा बुढाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 महेन्द्र गौतम द्वारा अभियुक्त चरण सिंह पुत्र बाबूराम सैनी नि0 मनव्वरपुर कलां थाना मन्सूरपुर मु0नगर को जंगल ग्राम मनव्वरपुरकलां से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
भतीजे को गायब कर देने का आरोप गांव के ही व्यक्ति पर लगाया
मुजफ्फरनगर। बेलडा निवासी व्यक्ति ने अपने भतीजे को गायब कर देने का आरोप गांव के ही व्यक्ति पर लगाया है तथा पुलिस से युवक की बरामदगी की गुहार लगाई है। भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलडा निवासी इश्कलाल ने थाना भोपा पर तहरीर देकर बताया कि एक माह पहले गांव के ही आधा दर्जन व्यक्ति उसके भतीजे संजय को अपने साथ जिला लखीमपुर के गांव मुडी स्थित गुड कोल्हू में काम कराने के लिए ले गये थे। काम कराने के साथ साथ आरोपी उसके साथ मारपीट भी करते रहते थे। पांच दिन पूर्व आरोपियों ने संजय के साथ मारपीट कर उसे कोल्हू से भगा दिया। लेकिन संजय आज तक भी घर नहीं लौटा है। संजय के साथ अनहोनी की आशंका बनी हुई है। पीडित ने भोपा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घास चर रही दुधारू भैंस की तेज करंट का झटका लगने से मौत
मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण घास चर रही दुधारू भैंस की तेज करंट का झटका लगने से मौत हो गयी। ग्राम प्रधान ककराला व भाकियू नेता ने विद्युत विभाग की घोर लापरवाही पर रोष प्रकट करते हुए पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की। सूचना
पर पहुंची भोपा पुलिस ने मृतक भैंस का पोस्टमार्टम कराया है।
भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरना निवासी जयद्रथ पशु पालकर परिवार की गुजर बसर करता है। रविवार को वह अपने पशुओं को गांव ककराला में तालाब के किनारे अपने पशुओं को चरा रहा था कि वहां लगे पोल की स्टेक वायर में दौड रहे तेज करंट की चपेट में उसकी भैंस आ गयी तथा तेज करंट से झुलस जाने के कारण के कारण उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे ककराला प्रधान आबिद व भाकियू जिला संगठन मंत्री सर्वेन्द्र राठी ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने से इस जगह पर करंट दौड रहा है। कई बच्चों को अब तक करंट लग चुका है। बार बार शिकायत के बावजूद भी लाईन को सही नहीं किया गया। पीडित जयद्रथ ने बताया कि उसकी भैंस चार माह की ग्याभिन थी तथा दूध दे रही थी। भैंस के मर जाने से उसे ८० हजार का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची डायल ११२ पुलिस व मोरना चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी कर मृतक भैंस का पोस्टमार्टम कराया। ग्राम प्रधानों ने पीडित की मदद की गुहार लगाई है।
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन-मुजफ्फरनगर की बैठक
मुजफ्फरनगर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन-मुजफ्फरनगर की बैठक हुई। इसमें पेंशनर्स को जागरूक करते हुए विभिन्न विषय पर विचार-विमर्श किया गया।
शहर के भोपा पुल के नीचे स्थित पेंशनर्स भवन में हुई बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। ई. डीपी जैन ने बैठक की अध्यक्षता और ई. डीके गुप्ता ने संचालन किया। संगठन के महासचिव ई. डीके गुप्ता ने सभी पेंशनर्स को जागरूक करते हुए आगे बढ़कर काम करने के लिए कहा। ई. डीपी जैन ने पेंशनर्स को पेंशन संयुक्त खाते में लेने, कोषागार में नामिनेशन कराने, अपने पहचान-पत्र बनवाने आदि के लिए सचेत रहने की सलाह दी। इस दौरान मांग रखते हुए एकजुटता दिखाई गई कि अस्थाई सेवाओं को पेंशन में जोड़कर लाभ मिलना चाहिए। वहीं कर्मचारियों, शिक्षकों, अधिकारियों व पेंशनर्स अधिकारी मंच के माध्यम से विविध संवर्गो की ११ सूत्री ६३ मांगों पर जो आंदोलन हो रहा है, उसमे में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान स. प्रीतम सिंह, प्रेमचंद, केके शर्मा, हुकुम चंद शर्मा, गजपाल शर्मा आदि ने बैठक में भाग लेकर विचार व्यक्त किए।
सत्संग भवन में शारदीय नवरात्र पर श्रीरामकथा
मुजफ्फरनगर। शहर के शामली रोड स्थित सत्संग भवन में शारदीय नवरात्र पर श्रीरामकथा हुई। कथा व्यास प. बृजेश पाठक रामायणी ने माता-पिता से बच्चों को संस्कार देने के लिए कहा।कथा व्यास ने कहा माता-पिता का कर्तव्य केवल बालकों को उच्च शिक्षा दिलाकर नौकरी योग्य बनाना मात्र नहीं है। बच्चों को शुभ संस्कार देकर अच्छा नागरिक बनाना चाहिए। कई बार लोग बालकों का उच्चस्तरीय स्कूलों में दाखिल करा कर कर्तव्य की इतिश्री समझ लेते हैं। वह यह नहीं समझ पाते कि उनका बालक उच्च शिक्षा तो पा रहा है, लेकिन देश, समाज, धर्म और संस्कृति से कितना दूर होता जा रहा है। अतरू माता-पिता को चाहिए कि बच्चों को धर्म और ईश्वर की ओर प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण में भक्त ध्रुव की माता सुनीति ने अपने बालक ध्रुव को ईश्वर की शरण में जाने की प्रेरणा दी। रामायण में माता सुमित्रा ने अपने पुत्र लक्ष्मण को श्रीराम की सेवा में भेज दिया। परिणाम यह हुआ की माता और पुत्र दोनों धन्य हो गए। पंडित संजीव शंकर ने कथा व्यास को सम्मानित किया। श्याम लाल, शिवकुमार, प्रवीण अरोरा, राजकुमार चौहान, संतोष शर्मा व प्रेम प्रकाश अरोड़ा आदि ने भाग लिया।
नई मंडी पटेलनगर में चल रही रामलीला: राजा दशरथ मरण की लीला का सुन्दर मंचन
मुजफ्फरनगर। श्रीआदर्श रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में नई मंडी पटेलनगर में चल रही रामलीला में भगवान श्रीराम का लक्ष्मण एवं माता जानकी सहित वन में जाना तथा मंत्री सुमन्त का श्रीराम से वापस अध्योध्या लौटने के अलावा राजा दशरथ मरण की लीला का सुन्दर मंचन किया गया।
रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता जानकी वनों को गये। राजा दशरथ ने मंत्री सुमन्त को उनके भेजा तथा कहा कि वे श्रीराम राम को वनों में घूमाकर वापस ले आये। मंत्री सुमन्त उनसे वापस लौटने का अनुराग किया, लेकिन श्रीराम सुमन्त को जंगल में सोती अवस्था में छोड़ जंगलों में चले गये। जंगल में निषादराज गुहू ने उनका स्वागत किया तथा उनके स्वागत सत्कार के बाद विश्राम के लिए कहा, लेकिन प्रभु श्रीराम कहते है कि उन्हें गंगा तट पर पहुंचना है। निषादराज के साथ श्रीराम गंगा तट पर पहुंचे, वहां केवट ने अपने परिजनों के साथ उनका स्वागत किया तथा गंगा से पार पहुंचाने से पूर्व उनके चरण पखारकर तथा परिजनों को वह चरणामृत पिलाकर उन्हें गंगा पार उतारा। भगवान श्रीराम ने नाव उतराई का किराये के रूप में मुद्रिका देनी चाही, तो केवट ने कहा कि प्रभु हम दोनों को कार्य एक ही है मैं गंगा से पार कराता है और आप भवसागर से पार कराते है, इसलिए मुझे अपना आशीर्वाद दें। उधर, श्रीराम के वन गमन के पश्चात राजा दशरथ पूरी तरह से व्याकुल है, वे अपनी युवा अवस्था के संबंध में सोचते है कि किस तरह उन्होंने एक जानवर के धोखे में श्रवण नामक युवक को अपने तीर से मार डाला था। श्रवण के वृ( अंधे माता पिता ने राजा दशरथ को श्राप दिया था कि जिस तरह हम पुत्र वियोग में तड़पकर प्राण त्याग रहे है उसी प्रकार तुम भी चार बेटे होने के बावजूद उनकी गैर मौजूदगी में ही तुम्हारा प्राणान्त होगा। दशरथ विलाप करते हुए प्रभु के धाम को चले जाते है,तब बुरू वशिष्ठ भरत एवं शत्रुघ्न जो अपने नाना के यहां गये हुए थे, उन्हें सूचना देकर बुलवाने को कहते है। रामलीला में प्रभु राम के रूप में आशीष शर्मा, लक्ष्मण नारायण ऐरन, माता जानकी यश, दशरथ के पंकज शर्मा, श्रवण स्पर्श, निषादराज गुहू अविनाश एवं केवट के रूप में मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन उनकी पत्नी मीना ऐरन एवं ज्योति ऐरन, श्रवण के माता-पिता के रूप में सुशील कोरी व प्रदीप बोबी का अभिनय सराहनीय रहा। रामलीला मंचन से पूर्व मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल बजरंग स्टील व समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू आदि ने भगवान श्रीराम एवं रामायण जी की आरती की। आयोजकों ने अतिथियों को पटका पहनाकर एवं श्रीराम दरबार का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान अनिल ऐरन, सुरेन्द्र मंगल, प्रमोद गुप्ता, विकल्प जैन, दीपक गोयल, अनिल जैन, अनिल गोयल, अमित भारद्वाज, शार्दुल जैन, राईमा जैन, मीना ऐरन, मेघा ऐरन, विपिन जैन, भगवती प्रसाद, अंशुल गुप्ता, विकास भारद्वाज, किट्टी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
इससे पूर्व शाम के समय रामलीला स्थल से श्रीराम वनवास की यात्रा नई मंडी के मुख्य मार्गों से निकाली गयी जो नईमंडी के विभिन्न स्थलों से होती हुई वापस रामलीला स्थल पर सम्पन्न हुई।
समाजवादियों ने जयप्रकाश नारायण जयंती पर उनको किया नमन
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती पर उनको नमन करते हुए उनके जीवन संघर्ष पर विचार व्यक्त किए।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने उनको नमन करते हुए कहा कि आज जो देश में हालात हैं तथा किसानों मजदूरों युवाओं का दमन करते हुए यूपी व केंद्र में निरंकुश तानाशाही सरकार चल रही है आज भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संघर्ष से प्रेरणा लेकर ऐसे ही संघर्ष को आगे बढ़ाकर निरंकुश सरकारों को तानाशाही से रोकने का समय है।
विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री उमा किरण पूर्व विधायक अनिल कुमार व वरिष्ठ सपा नेता कुशलपाल त्यागी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जैसी महान शख्सियत ने देश की आजादी के संघर्ष के साथ ही देश मे ७० के दशक में निरंकुश कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़कर देश को नई दिशा व दशा देने का काम किया।
विचार गोष्ठी को सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा नेता अब्दुल्ला राणा,राजीव बालियान चरथावल चेयरमैन सत्येंद्र त्यागी,सपा नेता रविंद्र कुमार एडवोकेट,राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,उमादत्त शर्मा,सचिन अग्रवाल,अरशद आबिद डॉ इसरार अल्वी,महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट,आशीष त्यागी सत्यवीर त्यागी ने संबोधन करते हुए आज के देश के हालात को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे जेपी आंदोलन की सख्त जरूरत बताते हुए उनके जीवन संघर्ष की गाथा से संकल्प लेने का आह्वान किया।
मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीप्ति पाल सतीश गुर्जर,रामनिवास पाल,राशिद मलिक,सन्दीप धनगर, सलमान त्यागी,दर्शन सिंह धनगर,रणवीर गुर्जर,डॉ नूरहसन स्लमानी, सावन कुमार एडवोकेट,हरेंद्र पाल,रामपाल सिंह पाल,नवेद रंगरेज सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बीसी सखियों को बैंक में कार्य करने हेतु बायोमेट्रिक मशीन का वितरण
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह में चयनित बीसी सखियों को बैंक में कार्य करने हेतु बायोमेट्रिक मशीन का वितरण किया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में विकासखंड सदर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह में चयनित बीसी सखियों को बैंक में कार्य करने हेतु ११ बायोमेट्रिक मशीन का वितरण खंड विकास अधिकारी सदर डॉक्टर नेहा शर्मा द्वारा किया गया । मौके पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी श्री अमरीश कुमार ब्लॉक मिशन मैनेजर शशि एवं निशा भी उपस्थित रहे।
कृषि कानूनों को काला न बताकर इनको लागू करने की मांग
मुज़फ़्फ़रनगर। जहां एक तरफ पिछले ११ महीने से गाजीपुर बॉर्डर पर किसान कृषि कानूनों को काला बताकर इनको वापस लेने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। वही कुछ किसान ऐसे भी है जिन्होंने इन कृषि कानूनों को काला न बताकर इनको लागू करने की मांग सरकार से की है, इनमे आदर्श कॉलोनी निवासी भाकियू के पूर्व सदस्य नरेंद्र कुमार ने अपनी दुकान पर सरकार से मांग है- कृषि कानून हमें वापिस नही, कृषि कानून हमे लागू चाहिए, लिखवा लिया। इस प्रकार किसान नरेंद्र कुमार ने इन कृषि कानूनों को लागू करने के मांग केंद्र सरकार से की है। नरेंद्र कुमार की गांव कमालपुर में कृषि भूमि है। ओर अब वे आदर्श कॉलोनी में रहते है उनका कहना है। कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो ये कृषि कानून लाये है वे किसी भी हद तक किसानों के लिए नुकसान दायक नही, इनसे किसानों को कोई नुकसान नही है ये किसानों के लिए फायदेमंद रहेगे। किसान नरेन्द्र कुमार ने कहा कि पिछले ११ माह में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बड़े पुत्र राकेश टिकैत इन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर गाजीपुर बॉडर पर धरना दिए हुए है। इन ११ महीनों में राकेश टिकैत ने देश विदेश में बहुत ख्याति प्राप्त की है, लेकिन इन ११ महीनों में उनकी संपत्ति में भी बहुत बढ़ोतरी हुई है। माह अप्रैल में भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष चोधरी वीरेंद्र सिंह ने भी एक प्रेस इन्टरव्यू में राकेश टिकैत पर उनकी संपत्ति को लेकर उन पर गम्भीर आरोप लगाए थे। नरेन्द्र कुमार ने भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की तर्ज पर ही माननीय योगी जी से राकेश टिकैत की संपत्ति की भी जांच की मांग की है।
फौजी आज दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर
मुजफ्फरनगर। थाना भोराकलां क्षेत्र के किसान राजधानी गांव सिसौली का एक देश की रक्षा करने वाला फौजी आज दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है । डीएम कार्यालय पर पहुंचे अंकुर बालियान ने बताया कि मैं आर्मी में देश की सेवा कर रहा हूं लेकिन देश की सेवा करते करते मेरे गांव में मेरे ही परिवार के लोग मेरे मकान पर कब्जा करना चाहते हैं और मुझे झूठे मुकदमे का डर दिखाकर मुझे अपमानित करना चाहते हैं। मेरे ही परिवार के ताऊ व ताऊ के बेटे मेंरे पुश्तैनी मकान को कब्जाना चाहते हैं । मैं अपने परिवार में अकेला हूं घर पर मेरे बुजुर्ग माता-पिता और मेरी पत्नी और मेरे छोटे बच्चे रहते हैं और आए दिन वे लोग उन्हें परेशान करते रहते हैं ।आईजी डीआईजी एसएसपी डीएम व सैनिक कल्याण बोर्ड में भी जाट रेजीमेंट के अधिकारियों द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई करने को लेटर दिए जा चुके है लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। मेरी रेजिमेंट द्वारा सभी अधिकारियों को लेटर लिखा गया है लेकिन मेरी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है ।आज मैं डीएम कार्यालय पर अपना दर्द बयां करने डीएम के सामने आया हूं अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं और ऊपर आला अधिकारियों तक जाऊंगा।
नई मण्डी मण्डल युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की परिचय बैठ
क
मुजफ्फरनगर । नई मण्डी मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता के नेतृत्व में नवनियुक्त नई मण्डी मण्डल युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक जिला भाजपा कार्यालय गाँधीनगर पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की व सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया व मण्डल के पदाधिकारियों को जिला महामंत्री विनीत कात्यान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ व उन्होंने मण्डल के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोशनी पाँचाल उपस्थित रही और नई मण्डी मण्डल सह मीडिया प्रभारी अश्विनी शर्मा , युवा मोर्चा कूकड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रशान्त गौतम ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके नए दायित्व मिलने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पटका पहनाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री शुभम भारद्वाज , मण्डल उपाध्यक्ष अर्ष सिंघल , केशव झाम्ब , शिवांशु भारद्वाज , पारस कश्यप , मण्डल मंत्री मुकुल भारद्वाज, अर्थव मित्तल, नमन राजवंश, प्रफुल्ल कुमार चाहल, कोषाध्यक्ष मनीष तायल, कार्यालय प्रभारी अमृत बालियान, मीडिया प्रभारी आयुष गोयल, सह मीडिया प्रभारी कुनाल मित्तल, सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर शर्मा, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य रजनीश सदस्य, माधव सुनेजा, अनुज पाल, सागर सैनी, कामेश शर्मा, निखिल गोयल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से घर के बाहर लिखा यह मकान बिकाऊ है
मुज़फ्फरनगर-थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम मखियाली वार्ड ४१ से जिला पंचायत सदस्य जरीन के पति पर हुए जानलेवा हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के कारण जिला पंचायत सदस्य अपनी ही सरकार में पलायन को मजबूर घर पर लिखा मकान बिकाऊ का नोटिस पूरा मामला दो दिन पूर्व का है जहाँ गांव के दबंगो ने जिला पंचायत सदस्य पति सोनू पर जानलेवा हमला कर गभीर रूप से घायल कर दिया सोनू का आरोप है कि रंगदारी ना देने के कारण गांव के ही दबंगो ने मेरे ऊपर हमला किया जिसमें अभी तक पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नही की है अगर पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नही की तो हम गांव से करेगे जिला पंचायत सदस्य जरीन ना आरोप लगाया कि मुस्लिम होने की वजह से नही हो रही गिरफ्तारी इसलिए हम दंबगो के कारण गांव से पलायन मजबूर भाजपा जिला पंचायत सदस्य होने के बाद भी नही हो रही कोई कार्यवाही पुलिस काट रही चक्कर जल्द करेगे पलायन
साथियों के साथ भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व पूर्व मंत्री उमा किरण सपा नेता साजिद हसन, जिया चौधरी,रामनिवास पाल,डॉ इसरार अल्वी के समक्ष आज भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष ग्राम कासमपुर मोरना बिजेंद्र सिंह बंजारा अपनी कमेटी के अनेक साथियों के साथ भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने भाजपा छोड़कर सपा में आए विजेंद्र सिंह बंजारा व उनके कई साथी कार्यकर्ता राजकुमार,रवि कुमार,कंवरपाल बंजारा,डॉ कर्मपाल,राहुल बंजारा को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि योगी सरकार में यूपी के हालात खराब है। गुंडागर्दी व बढ़ते अपराध ने दहशत का माहौल पैदा कर रखा है। किसानों पर केंद्र व यूपी सरकार के इशारे पर हमले करके उनकी हत्या की जा रही है। व्यापारियों के साथ योगी की पुलिस लूटपाट करके हत्या कर रही है। यूपी को अब केवल समाजवादी पार्टी सरकार की जरूरत है इसी से प्रभावित होकर अन्य पार्टियों के नेता कार्यकर्ता सपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा के बूथ अध्यक्ष पद को छोड़कर सपा में आये विजेंद्र सिंह बंजारा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की दुर्दशा महंगाई, बेरोजगारी से आहत जनता को जवाब देना मुश्किल हो रहा था इसलिए सबको सम्मान देने वाली समाजवादी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश का भला अब सिर्फ अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने से ही होगा।
इस दौरान मुख्यरूप से पूर्व मंत्री उमा किरण सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा नेता अरशद आबिद समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अली सपा नेता रामनिवास पाल हरेंद्र पाल सलमान त्यागी रणवीर गुर्जर नवेद रंगरेज फैसल राणा हुसैन सादपुर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
श्रीरामलीला मंचन में रात श्रीराम वनवास, श्रवण लीला व दशरथ मरण की लीला का भावपूर्ण मंचन
मुजफ्फरनगर। जनपद में विभिन्न स्थानों पर चल रही श्रीरामलीला मंचन में रात श्रीराम वनवास, श्रवण लीला व दशरथ मरण की लीला का भावपूर्ण मंचन देख श्रद्धालुओं की आंखें छलक उठी। वहीं, श्रीराम-भरत मिलाप की लीला का मंचन भी बेहद भावुक रहा।
शहर के नई मंडी क्षेत्र स्थित पटेलनगर में चल रही श्रीरामलीला मंचन में रात श्रीराम, लक्ष्मण व पत्नी सीता के साथ मुनि वेश में वन गमन, केवट संवाद, श्रवण लीला और राजा दशरथ मरण की लीलाएं हुईं। श्रीरामलीला मंचन में पिता राजा दशरथ द्वारा कैकेयी को दिए गए वचन के अनुरूप श्रीराम द्वारा पत्नी सीता व भाई लक्ष्मण के साथ वन गमन की लीला का बेहद भावुक मंचन किया गया। इसके बाद श्रीराम-केवट संवाद के साथ ही श्रवण लीला और इसके बाद दशरथ मरण लीला का मंचन देख श्रद्धालुओं की आंखे छलक उठी। उधर, सनातन धर्म सभा भवन में चल रही श्रीरामलीला मंचन के तहत रात भगवान श्रीराम बरात निकाली गई।
भरत मिलाप देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी कस्बे के खाईखेड़ी मार्ग पर स्थित सत्य विहार कालोनी में भरत मिलाप देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु रात में समापन तक रुके रहे। देर रात तक चले मंचन में कलाकारों ने सुमंत वापसी, श्रवण लीला, दशरथ मरण, भरत-शत्रुघ्न की अयोध्या वापसी तथा रामजी की खड़ाऊ लाने की सुंदर प्रस्तुति दी। कलाकारों ने दिखाया कि वर्षो से तपस्या कर रहे भक्त व मुनियों से मिलने प्रभु श्रीराम सीधे पंचवटी पहुंचते हैं, जहां उनकी भेंट भरतजी से होती है। भरत प्रभु से वापस महल चलने की जिद करते हैं, लेकिन श्रीराम उन्हें मना कर देते हैं। श्रीराम, भरत से अयोध्या लौटकर राजगद्दी संभालने के लिए कहते हैं। भरत श्रीराम की चरण पादुका लेकर अयोध्या लौटते हैं। राम-भरत के संवाद सुनकर लोगों की आंखें नम हो गई। मंचन में अरुण मित्तल यजमान रहे। कमेटी अध्यक्ष अनिल गर्ग देर रात तक व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। संरक्षक पंडित श्रवण शर्मा आदि मौजूद रहे।
अपने हक की बात करना गलत नहीं हैं: प्रमोद कुमार
मुजफ्फरनगर। खतौली के पिपलहेड़ा गांव में आयोजित किसानों की बैठक में आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने किसानों आंदोलन पर कहा अपने हक की बात करना गलत नहीं हैं, लेकिन भावनाएं भड़कने के बाद स्थिति नियंत्रण में नहीं रहती है। पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के अभिशाप को झेल रही है।
प्रमोद कुमार ने रवींद्र गुर्जर के आवास पर हुई बैठक में कहा देश कि ७० प्रतिशत बिजली उत्पादन कोयला आधारित है। कोयले की कमी की वजह से सभी आर्थिक गतिविधियां चरमराने के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि किसान फसलों के वाजिब दाम के लिए संघर्षरत हैं और कुछ मिलों का गन्ना भुगतान अभी भी अटका हुआ है। सरकार से गन्ना मूल्य हरियाणा के समकक्ष ३६२ रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की गई। बैठक में पूर्व प्रधान करणवीर, अनिल राणा, मा. नरेश, सतपाल, मा. विक्रम व नवाब सिंह आदि मौजूद रहे।
रोज नए नए योग सीखने को मिल रहे हैं
मुजफ्फरनगर। उद्योगपति एवं समाजसेवी अभिषेक अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती वंशिका अग्रवाल के साथ पंतजलि योग ग्राम केंद्र योग प्राकृतिक पंचकर्म चिकित्सा अनुसंधान केंद्र पहुंचकर योग गुरु विश्व प्रसिद्ध स्वामी रामदेव जी से मिले और उनके कहे अनुसार १ सप्ताह वहां रुकने का फैसला किया अभिषेक अग्रवाल द्वारा अपनी व्यस्त जिंदगी से १ सप्ताह का ब्रेक लेकर अपनी पत्नी के साथ अनुसंधान केंद्र पहुंचे और अपने शरीर को चुस्त और दुरुस्त करने के लिए स्वामी रामदेव जी के निर्देशन में योग कर रहे हैं दूरभाष पर बात करने पर श्री अभिषेक अग्रवाल ने कहा यहां आकर उन्हें बहुत आनंद की प्राप्ति हो रही है रोज नए नए योग सीखने को मिल रहे हैं यहां पर आकर आनंद की प्राप्ति हो रही है ऐसा लग रहा है जैसे कि मेरे अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है उन्होंने कहा अभी मुझे ६ दिन हुए हैं ६ दिन में ही मैं अपने आप को बहुत ही तरोताजा महसूस कर रहा हूं साथ में उन्होंने लोगों से अपील की है इस व्यस्त जीवन से कुछ समय अपने शरीर के लिए सभी लोग अवश्य निकालें क्योंकि भगवान ने हमें एक बहुत ही सुंदर शरीर दिया है उस की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है आगे उन्होंने कहा मैं स्वास्थ प्रसन्न आत्मा हूं मुस्कुराना और शुकराना को जीवन से जोड़ें।
मोदी ने कुंभ मेले मे सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर अनूसुचित जाति का सम्मान बढाया: मुंशीलाल गौतम
मुजफ्फरनगर। भाजपा मे ही हर वर्ग का हित सुरक्षित है। प्रदेश सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाए क्रियान्वित की गई है। जिनका पात्र व्यक्तियो को तथा गांव के आन्तिम गरीब तक इन योजनाओ का लाभ पहुंचा है। संगठन मे ही शक्ति नीहित है। संगठन को मजबूत करने के लिए ही लगातार बैठकें की जा रही हैं। 22 अक्टूबर 2021 तक पूरे प्रदेश मे अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठकों को पूरा करने का लक्ष्य है।
महावीर चौक के समीप स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जनपद बुलन्दशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महासचिव मुंशीलाल गौतम ने मीडिया से रूबरू होते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। भाजपा नेता मुंशीलाल ने बताया कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने कुंभ मेले मे सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर अनूसुचित जाति का सम्मान बढाया है। बनारत मे सन्त रविदास की जन्म स्थली का जिर्णाद्धार कराकर उसे भव्यता प्रदान की है। भाजपा की सरकारों ने गरीबा के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनवाये। खिचडी भोज का सामुहिक कार्यक्रम कराया। गरीबों की बेटियो की सामूहिक शादियां कराकर उनको घरेलू सामान व नकद धनराशि देकर उनके घर बसाये। समाज के सबसे गरीब घर वीहिन लोगो को अपनी छत मुहैया करायी। प्रदेश मे योगी सरकार हर गरीब को कोरोना महामारी के दौर मे फ्री राशन उपलब्ध करा रही है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कोरोना पॉजीटिव होने के बावजहूद प्रदेश की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहे। भाजपा नेता मुंशीलाल गौतम ने बताया कि आगामी 17 अक्टूबर को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का एक वृहद सम्मेलन जानसठ रोड स्थित एक बैंकट हाल मे होगा। सांसद विनोद सोनकर राष्ट्रीय महासचिव भाजपा अनुसूचित मोर्चा करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान के भाजपा नेता राजकुमार सिद्धार्थ, श्रवण मोगा, मनुप्रिय मजदूर, महिपाल सिह, नीरज धनगर आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के रिमोट कंट्रोल से चल रही है: जयंत सिंह
बुढ़ाना। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित की गई आशीर्वाद पथ सभा को संबोधित करते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के रिमोट कंट्रोल से चल रही है। कोई भी मंत्री या मुख्यमंत्री स्वयं के विवेक से कोई भी काम करने के लिए आजाद नहीं है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार किसानों का शोषण करने में लगी हुई है और किसानों की आवाज दबाने के लिए सरकार के मंत्री अपने बेटों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से कार चढवा रहे हैं। यदि किसान और आम जनमानस इतना सब कुछ देखकर भी सजग नहीं हुआ तो अगले दिनों में अच्छे दिनों के बजाय इससे भी बुरे दिन देखने को मजबूर होना पड़ेगा। सोमवार को बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित की गई रालोद की आशीर्वाद पथ सभा में अपने भाषण की शुरुआत रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने आम ग्रामीण भाषा में राम-राम से शुरू की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और स्वर्गीय अजीत सिंह की कर्मस्थली रहे जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में आकर उन्हें भारी ऊर्जा मिली है। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि मैं नतमस्तक होते हुए आपकी शरण में आया हूं। आपने भारी संख्या में जनसभा में आकर मेरा उत्साह बढ़ाया है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों का शोषण करने में लगी हुई है। नये कृषि कानून किसानों के ऊपर जबरदस्ती लादने का प्रयास किया जा रहा है। किसान जब नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं तो केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी अपने बेटे और भाजपा कार्यकर्ताओं के सहारे उनके ऊपर कार चढाते हुए उनकी आवाज को दबाने में लगे हुए हैं। ्रउन्होंने कहा कि मैं लखीमपुर खीरी में हुई किसानों पर वाहन चढ़ाने की घटना में मरे किसानों के घर होकर आया हूं। सभी पीड़ित परिवार खून के आंसू रो रहे हैं। कई परिवारों में तो सरकार की कारगुजारी के चलते कोई कमाने वाला भी नहीं रहा है। किसान नक्षत्र सिंह जिसका एक बेटा बीएसएफ में है वह बड़े गर्व के साथ कहते थे कि बेटा तू सीमा पर देश की रखवाली कर रहा है तो मैं खेतों में खेती किसानी करते हुए किसानों की रखवाली कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि ५ साल में वोट डालने का मौका आता है पिछली मर्तबा चिकनी चुपड़ी बातों में आकर आप लोगों ने सत्ता ऐसे हाथों सौंप दी थी जो आज किसानों का शोषण करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों को राहत पहुंचाने में पूरी तरह से विफल रही। सरकार की विफलता के चलते कल कारखाने बंद हो गए और आज लोग बेरोजगार होकर सरकार के अच्छे दिन आने के झांसे की बात सोचकर द्रवित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह को बड़े मुकाम तक पहुंचाने में देश की जनता और किसानों का हाथ रहा है। प्रधानमंत्री किसानों की आय दुगनी होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने जनसभा में आए लोगों से पूछा कि प्रदेश सरकार के मुश्किल से दो ढाई महीने शेष रह गए हैं क्या किसी की आय दोगुनी हुई है? उन्होंने रहस्योद्घाटन किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार अब इस कोशिश में लगी हुई है कि किसानों को उनकी फसलों का नकद दाम ना दिया जाए। सरकार की कोशिश किसानों को फसलों का दाम किस्तों के रूप में देने की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ५ साल के कार्यकाल में ३५ पैसे किलो गन्ने के दामों में बढ़ोतरी की है जबकि सरकार पिछले ७ दिनों से लगातार डीजल व पेट्रोल के दामों में ३० से लेकर ३५ पैसे की बढ़ोतरी करते हुए रोजाना से बढ़ाये गए गन्ने के दामों के पैसों की अभी से ही वसूली कर रही है। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून यदि लागू हुए तो वह किसानों को पूरी तरह से कंगाल करके रख देंगे। उन्होंने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। केंद्र सरकार पीएम सम्मान निधि के नाम पर किसानों को ६००० रूपये खाते में डाल दे रही है यदि सूबे में रालोद की सरकार बनी तो किसानों को १२००० रूपये की सम्मान निधि दी जाएगी, ऐसे किसान जिनकी जमीन पूरी तरह से जल सिंचित नहीं है उन्हें १५००० ंरूपये सालाना सम्मान निधि के तौर पर दिए जाएंगे। चौधरी जयंत ने कहा कि दूसरा पहलू था मानव विकास। मानव संसाधन का विकास कैसे होगा, बेहतर शिक्षा देकर होगा और कोई रास्ता नहीं है। शिक्षा का स्तर बेहतर करना है और उसके अंतर्गत हमारी योजना क्या है। हमारी योजना यह है कि जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ, प्रशिक्षित विश्व विद्यालय हैं। पांच सौ आईआईटी हैं, आईआईएएम्स हैं। अगर इन विद्यालय में हमारे एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग किसी को भी प्रवेश मिल जाता है तो उसका सारा खर्चा रालोद सरकार उठायेगी। तीसरा पहलू राजनीतिक क्षेत्र विकेन्द्रीयकरण कैसे होगा। भारत के संविधान में ७३वां संसोधन, जिसके अंतर्गत पंचायती राज संसोधना को कुछ ताकते दी गई हैं। आजाद भारत में वो चीज अभी-भी लागू नहीं है। मैंने हमारे इस देश के ५९ हजार प्रधानों को चिट्ठी लिखी और उनके सुझाव मांगे हैं। मैं उनको कहना चाहता हूं कि सर्वादय योजना के तहत पंचायती राज को जो भी वित्तीय अधिकार संविधान के तहत मिलने चाहिए। वह सारे अधिकार हमारी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि जो न्याय मिलना दुर्लभ हो गया है। न्याय लेने के लिये यहां के आदमी को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह हमारी मांग है और हम करके भी दिखायेंगे। बुंदलेखड और गाजीपुर में हम हाईकोर्ट की नई बैंच स्थापति करेंगे। ताकि न्याय हासिल करने के लिये उसे ज्यादा दूर तक ना जाना पडे। उन्होंने कहा कि अब आर्थिक समानता पर आ जाईये। दो योजना हमने सोची हैं २५०० करोड़ का एक कोष स्थापित करेंगे, जो दिव्यांग हैं, जो एससी, एसटी कम्युनिटी से हैं और वह स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं। उनके लिये एक फंड होगा ताकि वह अपने पैरो पर खडे हो सके। २५०० करोड़ का कृषि के क्षेत्रों में नई टैक्नालॉजी लाते हैं उसे कहते हैं एग्रीकल्चर स्टार्टअप। २५०० करोड़ का कोष उनके लिये स्थापति करेंगे। अगर कोई नया बीच बनाना चाहता है, नई विधि लाना चाहता है, उसे राज्य सरकार की ओर से फंड दिया जायेगा। यह कुछ योजनाएं हैं। मैंने आपके बीच रखी हैं मोटा-मोटी तो यह मान लो राष्ट्रीय लोकदल किसानों की फौज है। हमारा वर्कर हमारी छाती आगे करेगा आपसे आप पर कोई आंच ना आये। जब आपकी सरकार बनेगी, जो फौज है आपकी। वो यह सुनिश्चित करेगी कि आपकी पूरी मौज हो। उन्होंने कहा कि आप सबको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। जो हमारे बीच एकता बन रही है उसे बनाये रखें। हर वर्ग में जायें। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी की यही पहचान थी कि वह एक जाति या एक धर्म तक सीमित नहीं थे।बुढ़ाना में डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित आशीर्वाद पथ जनसभा में मुजफ्फरनगर शामली और बागपत से रालोद टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के प्रमुख दावेदार भी पहुंचे। रालोद के क्षेत्रीय सचिव बाल किशोर त्यागी के संचालन में हुई इस जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री, स्थानीय पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक राव वारिस खान, शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी, मुजफ्फरनगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष यशपाल मलिक, रालोद के वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी, पूर्व सांसद अमीर आलम खान, पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, सुधीर भारतीय, विदित मलिक, पराग चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक आदि अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे।
बाजारों मे सतर्क रहने एवं कडी सुरक्षा के निर्देश दिए
मुजफ्फरनगर। त्यौहारो के मददेनजर एस.एस.पी.अभिषेक यादव ने महावीर चौक व उसके आसपास ब्रीफ कर बाजारों मे सतर्क रहने एवं कडी सुरक्षा के निर्देश दिए। आज दोपहर के वक्त महावीर चौक पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव ने मौके पर मौजूद अधिनस्थो को निर्देशित करते हुए कहा कि त्यौहारो के मददेनजर बाजारो मे व अन्य सभी स्थानो पर उचित सुरक्षा व्यवस्था,चैकिंग/तलाशी अभियान जारी रखा जाए। बाजारो मे भीड के दृष्टिगत वाहन पार्किंग तथा टै्रफिक व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव के साथ एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,इंस्पैक्टर सिविल लाइन आदि मौजूद रहे। कोविड-१९ लॉकडाउन के पश्चात जनपद के स्कूल, कॉलेज एवं ट्यूशन सेन्टर पुनः प्रारंभ हुए है, छात्राओं की सुरक्षा हेतु एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा नगर क्षेत्र में नियुक्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं एन्टी रोमियो स्कवाड को ब्रीफ किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस बल को स्कूल/कॉलेज के खुलने व बन्द होने एवं ट्यूशन सेन्टर के आस-पास नियमित गश्त करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में छात्राओं की सुरक्षा हेतु ०४ एन्टी रोमियों स्क्वाड को रवाना करते हुए निर्देशित किया गया कि स्कूल/कॉलेज/टयूशन सेन्टर में पढने वाली छात्राओं से नियमित वार्ता कर उनसे फिडबैक लिया जाए, रास्ते में या पढते समय यदि कोई परेशान करे तो तत्काल उसपर तत्काल कार्यवाही की जाए साथ ही स्कूल/ कॉलेज/टयूशन सेन्टर के बाहर अनावश्यक खडे व्यक्तियों पर भी आवश्यक कार्यवाही की जाए।
शिव धनुष ओर श्रीराम,सीता विवाह का भव्य मंचन
रोहाना । बाबा चन्द्रभान रामलीला सभा मे रात्री में शिव धनुष ओर श्रीराम,सीता विवाह का भव्य मंचन किया गया और दोपहर के बाद गावं में धूमधाम से श्रीरामकी बारात निकाली गई। सीता स्वयंबर के लिये महाराजा जनक के दरबार मे पधारे राजाओं को महाराजा जनक का प्रण बताते हुये शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने के लिये बताया गया।लेकिन कोई राजा धनुष को हिला नही पाया। भगवान श्रीराम के द्वारा धनुष को उठाकर तोड़ा गया तो श्रीराम सीता एक दूसरे को वरमाला पहनाते है। मुख्य अतिथि के रूप में रामलीला सभा के अध्यक्ष सुशील त्यागी ने श्रीराम बारात का शुभारम्भ किया और रामलीला भवन से रोहाना कला, रोहाना खुर्द के मुख्य मार्गा से बैंड बाजो व भव्य झांकियों के साथ श्रीराम बारात धूम धाम से निकली गयी। इस अवसर पर प्रेमप्रकाश त्यागी, श्रवण त्यागी, नित्यानन्द , नीरज त्यागी, पुरषोत्तम,पवन त्यागी,आदि उपस्थित रहे।
जाट संसार पत्रिका ही जाट समाज में जागृति लाने के लिए मुख्य भूमिका निभाएगी: राम मोहन
जानसठ। जाट संसार पत्रिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षाविद् मैनपुरी के डॉ. राम मोहन ने कहा कि जाट संसार पत्रिका ही जाट समाज में जागृति लाने के लिए मुख्य भूमिका निभाएगी। इस पत्रिका के माध्यम से जाट समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। जानसठ फार्म में पत्रिका का विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. राम मोहन ने कहा कि इस पत्रिका के माध्यम से जाट समाज में शिक्षा के प्रति युवाओं को जागृत करने का भी प्रयास रहेगा। जिससे जाट समाज के युवा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर ऊंचे पदों पर आसीन हो सके। उन्होंने पत्रिका के लिए एक लाख रुपए का अनुदान देने के साथ ही भविष्य में पत्रिका की मदद करने का भरोसा दिलाया। जाट महासभा के मुजफ्फरनगर अध्यक्ष जगदीश बालियान ने कहा कि जाट महासभा का सहयोग हमेशा जाट संसार पत्रिका एवं पत्रिका के प्रकाशक अनंगपाल राठी के साथ रहेगा। समाजसेवी युद्धवीर देशवाल ने कहा कि यह पत्रिका ऊंचाइयों के लिए अग्रसर होगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख बिल्लू चौधरी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे ब्लॉक से विश्व स्तर की जाट संसार पत्रिका का विमोचन आज होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने कहा कि जाट समाज को जाट पत्र और पत्रिकाओं पर विशेष ध्यान देना होगा। डॉ. नीलम राठी ने कहा कि जाट संसार पत्रिका से समाज में नई जागृति आएगी। गोपाल चौधरी व अंकुर काकरान ने सभी अतिथियों व जाट समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन अनंगपाल राठी व हृदयेश चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में प्रमोद काकरान, अंकुर काकरान, यशपाल राठी, ब्रहम सिंह बालियान, देवपाल राठी, राहुल प्रधान, मोंटी कादियान, संतोष कुमार वर्मा, मास्टर चंद्रपाल बालियान, अक्षय कुमार, सुरेश राठी, हरेंद्र काकरान, अरुण प्रताप सिंह, सपा नेता गोल्डी अहलावत, अनुज राठी, प्रवेंद्र दहिया आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।

