Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कचहरी प्रांगण स्थित एडीजे की कोर्ट में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश २० साल पुराने जगबीर हत्याकांड के मुकदमे में अपनी तारीख पर पहुंचे। जहां वे कोर्ट में माननीय न्यायाधीश के सामने पेश हुए और न्यायालय ने उन्हें अगली तारीख दी।

दरअसल आपको बता दें जनपद मुजफ्फरनगर में ६ दिसंबर २००३ को किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की गोलीयो से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें उनके पक्ष के लोगों ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को नाम दर्ज कराया था और यह मामला जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश में हाई प्रोफाइल हो गया था।

आपको बता दे मृतक जगबीर सिंह बसपा में रहे पूर्व राज्यमंत्री योगराज सिंह के पिता थे, पूर्व मंत्री योगराज सिंह लोकदल में शामिल है। लगातार २० सालों से चौधरी नरेश टिकैत हर तारीख पर कोर्ट में आते हैं और न्यायाधीश के सामने पेश होते हैं।

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और हम निर्दोष हैं और हमें न्याय जरूर मिलेगा, हम हर तारीख पर कोर्ट में पेश होते हैं

जब भी न्यायालय का आदेश आता है हम लोग तारीख पर आ जाते हैं और हमें पूरा भरोसा है हम निर्दोष साबित होंगे। आज भी चौधरी नरेश टिकैत कई लोगो के साथ न्यायालय में पेश हुए।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =