Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली व जानसठ का सीएमओ ने निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर के स्वास्थ्य केंद्रों पर आज प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह की ९ तारीख को जनपद में जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच व परामर्श के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है

उन्होंने बताया कि आज उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के आयोजन का निरीक्षण किया गया,उन्होंने वहां पहुंचकर गर्भवती महिलाओं से उनका हालचाल जाना तथा उन्हें फल वितरित किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में कोविड टीकाकरण सत्र का भी निरीक्षण कर निरीक्षण किया गया

उनके द्वारा लेबर रूम एवं लैब का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवनीश कुमार भी उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, निरीक्षण के समय उनके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार भी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 15 =